August 20, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1122)

    दीपक वैष्णव की रिपोर्ट
    कोंडागांव/ शौर्यपथ / पूरे प्रदेश में नल और जल को लेकर लगातार जहाँ लाखों रुपये खर्च करती है। वहीं शासन प्रशासन जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ  पेयजल मिल सके या कहे कि, सरकार लाखों करोड़ो रूपये  खर्च कर ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयत्न कर रही है। और कई योजनाएं भी चला रही है मगर हम बात कर रहे है।  एक ऐसे ग्राम पंचायत के एक ऐसे वार्ड की जहां लगभग 2 दशक  पहले ग्रामीणों को पानी पहुँचने के लिए पाइप लाइन बिछाई गई, मगर आज तक उस मौहल्ले में पानी ही नही पहुच पाया।
         जी हम बात कर रहे है कोंडागांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा के वार्ड खुटगुड़ा की है जहां बड़े कनेरा के प्लाटपारा में  वर्ष 2002 से 2005 के बीच पानी टंकी निर्माण कराया गया और जिसका पाइप लाइन खुटगुड़ा वार्ड में भी बिछाया गया । मगर आज  तक उस वार्ड  में पानी ही नही पहुँचा। दरअसल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कभी टंकी निर्माण के बाद इस ओर झांकने भी नही गया और बस खाना पूर्ति ही किया जा रहा है।
       आपको बतादे की वार्डवासियों का कहना है कि, आज वार्ड में लगभग 20 साल हो गए पाइप लाइन बिछे मगर हम आज भी हेंड पंप के लोहा युक्त पानी पीने को मजबूत है कभी कभी तो हेंड पम्प भी खराब हो जाता है तो हमे दूर दराज से पीने व नहाने के लिए पानी ले कर आना पड़ता है। एक आस थी जब पाइप लाइन बिछ रहा था कि, अब पानी के किल्लत से आजादी मिलेगी पर अब तक न पाइप लाइन में पानी आया न कोई बड़े अधिकारी। कई दफे हमने ग्राम पंचायत के सरपंच को भी अपनी तकलीफें बताया है मगर सरपंच का एक ही जवाब आता है कि ऊपरी इलाका होने की वजह से पानी नही चढ़ता।
       यहाँ बात आती है कि, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा अब तक इस बात को संज्ञान में लेकर कार्य क्यों नही कराया गया क्या विभाग बस निर्माण ही करवाता है, क्या उन वार्ड वाशियों को गर्मी के मौसम से पहले पानी की सुविधाएं मिल पाएगी ये दस बीस साल युही आस लगाय कट जाएंगे।

    मै अभी प्रभारी चार्ज में हूँ आप के द्वारा बड़े कनेरा के वार्ड में पानी की दिक्कतों के बारे में बताया गया है हो सकता है पाइप में कुछ टूटफूट हुई हो या वाल में कोई परेशानियां हो हम इसकी जांच करवा लेते है।
    विरेन्द्र पांडे
    पीएचई एसडीओ कोंडागांव

    सुकमा /शौर्यपथ/

    छिंदगढ़ ब्लॉक के ग्राम सगुनघाट में आज प्रदेश के उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने बारु नदी पर पुल निर्माण के लिए शिलान्यास किया। बारु नदी पर बनाए जाने वाले 168 मीटर पुल से सगुनघाट और गुपनपाल के मध्य की अतिरिक्त दूरी कम हो जायेगी। मंत्री लखमा ने बारु नदी पर पुल निर्माण और पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, छिन्दगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष देवली बाई नाग, सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ साहू, जिला पंचायत सदस्य राजू राम नाग, सगुनघाट ग्राम पंचायत सरपंच हड़मा राम मंडावी, जनपद सदस्य गण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

    उद्योग मंत्री लखमा ने बारु नदी पर पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन पर ग्रामीणों को बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा कि जिले के विकास के लिए सड़क और नदी पर सुगम आवागमन के लिए पुल का होना सबसे महत्वपूर्ण है। 990.36 लाख की लागत से निर्माण होने वाले इस पुल से सगुनघाट, लेदा, पुसपाल, रेड्डीपाल, बदनपाल, कुमाकोलेंग, चितलनार, किकिरपा और तुमुकपाल सहित 9 ग्राम के लगभग 10 हजार ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। ग्रामीण विकास में आवागमन सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को शासन की प्राथमिकताओं में से एक बताते हुए उन्होंने कहा कि शासन किसानों के हित के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहें हैं। किसानों को जहां उनकी उपज का सही दाम मिल रहा है वहीं शासन द्वारा अब भूमिहीन कृषकों को भी राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषक मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत 6 हजार रुपए प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना अदि के तहत भी आर्थिक लाभ प्रदाय किया जा रहा है। आदिवासी अंचल में आदिवासी संस्कृति, रीति रिवाज और आस्था के विकास के लिए देवगुड़ी निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा कुपोषण को मात देने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी में बच्चों और महिलाओं को अंडे प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे सुकमा जैसे घोर आदिवासी अंचल मे भी कुपोषण में कमी आई है। उन्होंने छिन्दगढ़ ब्लॉक के तोंगपाल में खेल मैदान बनाए जाने की घोषणा की।

    अवैध खनिज उत्खनन के विरुद्ध जिला प्रशासन हुआ सख्त

    राजस्व एवं पुलिस विभाग ने की संयुक्त कार्यवाही

    कोण्डागांव /शौर्यपथ/

    अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सख्त कार्यवाही के निर्देश पर कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा सभी राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही कर ऐसे सभी अवैध रेत उत्खननों को रोकने हेतु निर्देशित किया है। जिसके तहत शनिवार को एसडीएम गौतम चंद पाटिल एवं एसडीओपी निमितेष सिंह के नेतृत्व में सुबह से राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध कार्यवाही प्रारंभ की गई। जिसमें मसोरा, बनियागांव, कोपाबेडा एवं बम्हनी में ऐसे स्थल जहां अवैध रेत उत्खनन की सबसे अधिक संभावना थी उनका चयन कर दल द्वारा उन क्षेत्रों में पहुंच कार्रवाई की गई। जिसमें 14 ट्रैक्टरों को उत्खनन स्थल से पकड़ कर जप्त किया गया।

    इस संबंध में एसडीएम गौतम चंद पाटिल ने बताया कि अवैध रेत उत्खनन करने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा कड़े निर्देश प्राप्त हुए हैं, जिसके पश्चात सभी विकासखंडों में अवैध उत्खनन के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। आज सुबह 6 बजे कार्यवाही प्रारंभ होने के बाद दोपहर तक 14 ट्रेक्टर जप्त किये गए हैं। जिसमें मसोरा में 03, बनियागांव में 07, कोपाबेडा से 02 एवं बम्हनी से 02 ट्रेक्टरों को जब्त किया गया है। दिन भर कार्यवाही जारी रहेगी। इस कार्यवाही में पुलिस उपनिरिक्षक, राजस्व निरीक्षक एवं अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

    उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / शासन द्वारा मक्का की खरीदी समर्थन मूल्य पर प्रति क्विंटल 1870 रूपये की दर से की जा रही है, 28 फरवरी तक मक्का की खरीदी होगी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नागरिक आपूर्ति निगम को मक्का उपार्जन के लिए एजेंसी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कोर्पोरेशन लिमिटेड जिला कार्यालय कांकेर के प्रबंधक विनोद बुधिचा ने बताया की अधिकतम सीमा 10 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से मक्का की खरीदी किया जा रहा है  तथा  मक्का की नमी का निर्धारित मापदण्ड 14 प्रतिशत है। समर्थन मूल्य में खरीदे गये मक्का की राशि का भुगतान कृषकों के खाते में डिजिटल मोड से किया जाता है। धान की तरह समर्थन मूल्य पर मक्का का विक्रय करने के लिए किसानों को पंजीयन करना अनिवार्य है। पंजीकृत किसान भाई अपने द्वारा उत्पादित मक्का को सहकारी समितियों में विक्रय कर सकते हैं। नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा समितियों के माध्यम से सोमवार से शक्रवार शासकीय अवकाश के दिवस को छोड़कर मक्का खरीदी की जा रही है।

    जगदलपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर टॉऊन क्लब जगदलपुर में आयोजित समारोह में बस्तर जिले के जगदलपुर विकासखंड के ग्राम धनपुंजी के कृषक सुरेन्द्र नाग को सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री बघेल ने कृषक सुरेन्द्र नाग को सौर सुजला योजनातंर्गत एक लाखवें कृषक के रूप में 03 एचपी, डीसी सबमर्सिबल पंप स्थापित करने के लिए उन्हें यह सम्मान से नवाजा है।

    अधीक्षण अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण जगदलपुर पी.के. जैन ने बताया कि बस्तर जिले में पिछले 05 वर्षों में 4820 03 एचपी, डीसी सबमर्सिबल पंप स्थापित किया गया है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में बस्तर जिले में 1040 पंप स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसका कार्य निरंतर प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि सौर सुजला निरंतर जल उपलब्ध कराकर किसानों के जीवन में असीमित ऊर्जा प्रदान कर रही है।

    उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने जानकारी दी है कि कांकेर जिले में पंजीकृत भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके विधवाओं का डाटा बेस सुरक्षित रखने के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कांकेर में दस्तावेजों का कम्प्युटरीकरण किया जा रहा है। जिन भूतपूर्व सैनिकों और विधवाओं के पीपीओ और डिस्चार्ज बुक में पत्नी व सभी बच्चों के नाम और जन्मतिथि में भिन्नता है, तो उसे सुधारने के लिए  आधार कार्ड, मार्क शीट, न्यूज पेपर कटिंग, बर्थ सर्टिफिकेट, विवाह प्रमाण का सत्यापित कॉपी इत्यादि दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर समस्याओं का निराकरण किया जा सकता है। जिन्होंने अपने बच्चों का जन्म का पार्ट टु आर्डर या मैरिज का पार्ट आर्डर नहीं कराया है या फिर जिनके बच्चों के नाम और जन्मतिथि में भिन्नता है तो वे 31 जनवरी 2022 तक कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर त्रुटि सुधार करा सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कांकेर के दूरभाष क्रमांक 75874-55691 पर संपर्क किया जा सकता है।

    उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ/

    महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग एवं कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अनिला भेड़िया 25 जनवरी को सायं 04 बजे डौण्डीलोहारा जिला बालोद से कार द्वारा प्रस्थान कर सायं 06 बजे विश्राम गृह कांकेर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे तथा 26 जनवरी को प्रातः 09 बजे शासकीय नरहरदेव उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और प्रातः 11 बजे कांकेर से डौण्डीलोहारा जिला बालोद के लिए प्रस्थान करेंगे।

    सभी परियोजना में हर्षोल्लास से बालिका दिवस मनाया गया

    सुकमा /शौर्यपथ/

    सभी परियोजना में हर्षोल्लास से बालिका दिवस मनाया गया

    राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सुपोषण केन्द्र दोरनापाल में परियोजना स्तरीय राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए 20 से 22 जनवरी 2022 तक दोरनापाल परियोजना के सभी सेक्टरों के कन्या शालाओं में सेक्टर स्तरीय निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 24 जनवरी को उक्त सभी सेक्टर स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय विजेताओं का परियोजना स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सभी शालेय एवं शाला त्यागी बालिकाओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में  राजेश बघेल जिला समन्वयक द्वारा कोरोना संक्रमण से सुरक्षा एवं बचाव हेतु व्याख्यान दिया गया।  महेश झरकर जिला समन्वयक (सेन्टर फार कैटालाईजिंग चेंज) द्वारा बालिका दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  माडवी देवा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कोन्टा ने की। मुख्य अतिथि  बबीता मंडावी अध्यक्ष नगर पंचायत दोरनापाल थे। साथ ही वार्ड पार्षद  शिव कुमार भारती एवं  पुनेम हुर्रा सहित परियोजना अधिकारी मोहम्मद इमरान अख्तर, पर्यवेक्षक  सरोज कुंवर,  पुष्पजयंति ग्वाल,  लाखेश्वरी जगत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, परिवर्तन वाहक बालिकाएं, किशोरी बालिकाएँ एवं सुपोषण केन्द्र के हितग्राही उपस्थित थे।

    पोटाकेबिन बालाटिकरा पाकेला में आयोजित परियोजना स्तरीय महिला जागृति शिविर सह राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता, नृत्य, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही दो गर्भवती महिलाओं का गोदभराई एवं दो बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। इस कार्यक्रम में सम्मिलित सभी बालिकाओं को बाल-विवाह का बहिष्कार करने एवं सही उम्र में विवाह करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही साफ सफाई में ध्यान रखने, कोविड दिशा निर्देशों का पालन करने, मास्क लगाने ,बार बार साबुन से हाथ धोने एवं दो गज दूरी रखने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।

     

    उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ/

    भारत का 73वां गणतंत्र दिवस जिले में गरिमामय ढंग से मनाया जायेगा। मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री अनिला भेड़िया द्वारा शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण कर सलामी ली जायेगी तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ‘‘जनता के नाम संदेश’’ का वाचन किया जाएगा, तत्पश्चात कोरोना वारियर्स का सम्मान किया जावेगा।

    गणंतत्र दिवस समारोह का आज अंतिम रिहर्सल किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अपर कलेक्टर एस.पी. वैद्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.एन. बघेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमित अग्रवाल, एसडीएम कांकेर डॉ. कल्पना धु्रव, एसडीओपी चित्रा वर्मा, डीएसपी अमृत कूजूर, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.एल. मरकाम सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision