
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
बीजापुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यकर एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा भोपालपटनम प्रवास के दौरान रूद्रारम के प्राचीन तालाब का जीर्णोद्वार हेतु भूमी पूजन किया। एक करोड़ 24 लाख की लागत से तालाब का जीर्णाेद्वारा किया जायेगा। 50 एकड़ में विस्तृत तालाब के जीर्णोद्वार से सिंचाई सुविधा विकसीत होगी जिसमें 126 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचित किया जा सकेगा। जीर्णोद्वार के अर्न्तगत 2 सुलुस गेट का निर्माण, 80 मीटर का 1 वेस्ट वियर, दायीं एवं बायीं तट मिलाकर 2.91 किलोमीटर कैनाल में अर्थ वर्क और सीसी लाईनिंग के साथ विलेज रोड ब्रिज का कार्य शामिल है। उक्त तालाब के जीर्णोद्वार से प्राचीन तालाब को नया स्वरूप मिलेगा। वहीं क्षेत्र में सिंचाई की इस रकबा में वृद्धि होगी। मंत्री कवासी लखमा ने भूमि पूजन के दौरान क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम शाह मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह, जिला पंचायत सदस्य एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य नीना रावतिया उद्दे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जिला पंचायत सदस्य सरिता चापा, जनपद पंचायत अध्यक्ष भोपालपटनम निर्मला मरपल्ली, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मिच्चा मुतैया, नगर निगम जगदलपुर के सभापति यशवर्धन राव, पार्टी पदाधिकारी लालू राठौर, सीईओ जिला पंचायत रविकुमार साहू, डीएफओ अशोक पटेल, अनुविभागीय अधिकारी भोपालपटनम हेमेन्द्र भूआर्य सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री चन्दन कुमार द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए दो मृतक परिवार के निकटतम आश्रितों के लिए 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। दुर्गूकोंदल तहसील के ग्राम तमोड़ा निवासी 35 वर्षीय बिसेसर मण्डावी की नदी में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी धनोसा मण्डावी के लिए चार लाख रूपये तथा पखांजूर तहसील के ग्राम बुधनदण्ड निवासी 55 वर्षीय सुकलाल दुग्गा की नदी में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती जगोतीन दुग्गा के लिए चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान संबंधित तहसीलदारों के माध्यम से किया जाएगा।
चंद्रशेखर पटेल की रिपोर्ट
उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 के लिए 09 जनवरी दिन रविवार को आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए जिले में 45 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, इस परीक्षा में 11,547 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पाली में आयोजित की जाएगी, प्रथम पाली पूर्वान्ह 9.30 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसके लिए 24 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, जिसमें 6,642 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी प्रकार द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 02 बजे से 4.45 बजे तक आयोजित किया जाएगा, इसके लिए 21 केन्द्र बनाया गया है, जिसमें 4,905 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा के सफल संचालन के लिए कलेक्टर श्री चन्दन कुमार द्वारा डिप्टी कलेक्टर सी.एल. ओंटी को नोडल अधिकारी एवं सहायक संचालक शिक्षा श्री लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षार्थियों के लिए शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय इन्दरू केंवट कन्या महाविद्यालय, शासकीय पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा हायर सेकेण्डरी स्कूल गोविंदपुर, सेंट माइकल हायर सेकेण्डरी स्कूल गोविन्दपुर, शासकीय नरहरदेव हायर सेकेण्डरी स्कूल, महिला आईटीआई कांकेर, डाईट कॉलेज कांकेर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शीतलापारा कांकेर, पैराडाईज हायर सेकेण्डरी स्कूल ईमलीपारा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांझापारा, जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल सरंगपाल, हायर सेकेण्डरी स्कूल डुमाली, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लट्टीपारा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारभाट, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारभाट, सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल गढ़पिछवाड़ी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आतुरगांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरदेभाटा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पदौद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागोडार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माकड़ी, बालक आईटीआई माकड़ी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरडोंगरी और शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज नाथियानवागांव में परीक्षार्थियों के लिए बैठक व्यवस्था बनाई गई है।
उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / नोवल कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के स्कूली विद्यार्थियों और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के आम नागरिकों का टीकाकरण कार्य किया जा रहा है। शत-प्रतिशत व्यक्तियों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री चन्दन कुमार के निर्देशानुसार कोरोना टीकाकरण हेतु 05 जनवरी बुधवार को महाअभियान चलाया जायेगा, जिसके लिए सभी तैयारी सुनिश्चित करने हेतु सभी विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने आज इस महाअभियान के लिए विकासखण्डों में की गई तैयारियों की समीक्षा की एवं टीकाकरण के लिए गठित टीम की जानकारी लिया। बताया गया कि कोयलीबेड़ा विकासखण्ड में 124 टीम, अंतागढ़ में 80 टीम, भानुप्रतापपुर में 120 टीम, चारामा में 97, कांकेर में 112, नरहरपुर में 119 तथा दुर्गूकोंदल विकासखण्ड में 79 टीम गठित किया गया है।
कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने कहा कि टीकाकरण के पात्र सभी व्यक्तियों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जावे। आम नागरिकों के साथ 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों का भी टीकाकरण किया जाये तथा टीकाकरण पश्चात डेटा एन्ट्री अनिवार्य रूप से किया जावे। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में वार्ड पार्षदों का सहयोग लेने के निर्देश भी दिये। ओपीडी एवं आईपीडी ऑनलाईन दर्ज करने के लिए सभी बीएमओ को कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया। कुपोषित बच्चों एवं उनके पालकों को पोषण पुनर्वास केन्द्रों तक लाने तथा उपचार पश्चात उनके घरों तक छोड़ने के लिए वाहन की व्यवस्था विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारियों को करने के लिए निर्देशित किया गया है, साथ ही कुपोषित बच्चों के साथ आने वाले पालकों को भरपेट भोजन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये गये।
टीकाकरण कराने कलेक्टर ने किया अपील
कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिले के सभी नागरिकों को कोरोना का टीका लगवाने की अपील कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने किया है। उन्होंने कहा कि बुधवार को जिले में टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गांवों में पहुंचकर कोरोना का टीका लगायेंगे। आप निर्भीक होकर इस अभियान में शामिल होकर अपना टीकाकरण करायें।
कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अब तक जिन व्यक्तियों ने कोरोना का टीका नहीं लगवाया है तथा ऐसे व्यक्ति जिन्होंने प्रथम डोज का टीका लगवा लिया है, लेकिन समयावधि पूरा होने के बाद भी अभी तक दूसरा डोज का टीका नहीं लगवाया है, वे इस टीकाकरण अभियान में अपना टीकाकरण जरूर करवायें। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण करवाना है। जिले के सभी नागरिक बुधवार को आयोजित कोरोना टीकाकरण महाअभियान में अपनी भागीदारी निभायें तथा टीकाकरण करवाकर स्वयं कोरोना से सुरक्षित रहें और समाज को भी कोरोना से सुरक्षित रखें।
उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / प्राकृतिक आपदा नदी एवं तालाब में डूबने तथा सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में कलेक्टर श्री चन्दन कुमार द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिये गये प्रावधानों के तहत तीन पीड़ित परिवारों के लिए 12 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत किया गया है।
कांकेर तहसील के ग्राम सुरेली निवासी 20 वर्षीय कुमारी नेहा कावड़े की नदी में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वारिस श्रीमती धनिया कावडे़ के लिए चार लाख रूपये तथा भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम चिंचगांव निवासी 32 वर्षीय रविन्द्र कुमार उयके की तालाब में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती अहिल्या बाई उयके के लिए चार लाख रूपये और दुर्गूकोंदल तहसील के ग्राम गोटूलमुण्डा निवासी 17 वर्षीय नागेश कुमार दर्रो की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वारिस सन्तुराम दर्रो के लिए चार लाख रूपये स्वीकृत किया गया है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान हितग्राही को संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार के माध्यम से किया जायेगा।
उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में व्याख्याता, शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, सहायक शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक और भृत्य पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। दस्तावेज सत्यापन हेतु चयनित पात्र अभ्यार्थियों की सूची कांकेर जिले के वेबसाइड ूूूणंदामतण्हवअण्पद पर अपलोड की गई है, जिसका अवलोकन कर सकते हैं।
चंद्रशेखर पटेल की रिपोर्ट
उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को सतत् रूप से काम मिल रहा है। इस वर्ष 36.39 लाख मानव दिवस सृजित कर 01 लाख 47 हजार 874 श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराया गया है। वर्तमान में 379 ग्राम पंचायतों में 1356 कार्य मनरेगा के तहत चल रहे है, जिसमें 54 हजार 204 मजदूर कार्यरत हैं। मनरेगा के तहत तालाब निर्माण, तालाब गहरीकरण, डबरी, भूमि समतलीकरण, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, ग्राम पंचायत भवन निर्माण के कार्य चल रहे हैं, जिसमें प्रतिदिन औसतन 55 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमित अग्रवाल ने बताया कि कांकेर जिले में 01 लाख 50 हजार 345 परिवार और 03 लाख 83 हजार 157 मजदूर मनरेगा के तहत पंजीकृत है। वर्तमान में मानव दिवस सृजित करते हुए 01 लाख 47 हजार 874 श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा हैं, साथ ही 3869 मजदूर परिवारों को 100 दिवस का रोजगार प्रदाय किया गया है। वनअधिकार पट्टाधारी परिवारों को हितग्राही मूलक कार्य के साथ-साथ रोजगार भी प्रदाय किया जा रहा है, अभी तक 1813 परिवारों को 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष में वनअधिकार पट्टाधारी परिवारों को 150 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया जाना है, जिसके लिये कार्ययोजना बनाकर अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। सीईओ श्री अग्रवाल ने बताया कि नरहरपुर के 64 ग्राम पंचायतों में 297 कार्य चल रहे हैं, जिनमें 11 हजार 398 से अधिक मजदूरों को रोजगार मिल रहा है। इसी तरह चारामा विकासखंड के 54 ग्राम पंचायतों में 221 कार्यों में 9 हजार 935 मजदूरों को काम मिल रहा है। भानुप्रतापपुर विकासखंड के 47 ग्राम पंचायतों में 183 कार्यों में 07 हजार 678 मजदूर और कांकेर विकासखंड के 61 ग्राम पंचायतों में संचालित 247 कार्यों में 9898 हजार से अधिक मजदूर कार्यरत है। जिला पंचायत द्वारा ग्राम पंचायतों की आवश्यकता के अनुरूप कार्यों की तत्काल स्वीकृति दी जा रही है।
प्रत्येक व्यक्ति को घर से बाहर सार्वजनिक स्थलों में निकलते समय मास्क, फेस कवर, फिजीकल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य
चंद्रशेखर पटेल की रिपोर्ट
उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / जिले में नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) एवं नए वेरिएंट (OMICRON) के संक्रमण के दृष्टिगत इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए सभी संभावित उपाय अमल में लाने तथा संक्रमण से बचाव हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्दन कुमार द्वारा जिले में स्वास्थ्यगत आपातकालीन स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अंतर्गत धारा-144 (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए संपूर्ण जिला उत्तर बस्तर कांकेर के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये गये हैं।
जिले में स्वास्थ्यगत आपातकालीन स्थिति को नियंत्रण में रखने हेतु सभी जुलूसों, रैलियों, सभाओं, सार्वजनिक समारोहों, सामाजिक (विवाह आयोजन एवं अन्त्येष्टि कार्यक्रम को छोड़कर), सांस्कृतिक, धार्मिक, खेल आदि सामूहिक आयोजन आगामी आदेश पर्यन्त प्रतिबंधित रहेंगे। जिले के समस्त व्यावसायिक प्रतिष्ठान, मॉल, थोक विक्रेता प्रतिष्ठान, जिम, सिनेमा एवं थिएटर, होटल एवं रेस्तरॉ, स्वीमिंग पूल, ऑडीटोरियम, मैरिज पैलेस, इवेन्ट मैनेजमेंट क्लब आदि वास्तविक क्षमता के एक तिहाई उपस्थिति के साथ कोविड प्रोटोकॉल के पालन के अधीन संचालन की अनुमति होगी। यदि किसी आयोजन में 200 से अधिक व्यक्तियों की उपस्थिति की संभावना हो तो ऐसी स्थिति में संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय दण्डाधिकारी से लिखित पूर्वानूमति अनिवार्य होगी।
यदि कोई व्यक्ति कोरोना वायरस (COVID-19) अथवा नए वेरिएंट (OMICRON) से संक्रमित है या किसी ऐसे व्यक्ति के सम्पर्क में है, जो संक्रमित हो सकता है तो यह अनिवार्य होगा कि ऐसे व्यक्ति द्वारा तत्काल सहयोग कर सारी जानकारी घोषित करे एवं सभी वांछित सहयोग निगरानी दल को देगा और निगरानी दल के द्वारा दिये गये मौखिक एवं लिखित निर्देशों का अक्षरशः पालन करना अनिवार्य होगा। निगरानी जॉच दल को ऐसा कोई भी व्यक्ति जो निवारण या ईलाज के इन उपयोग या सहयोग देने से मना करता है अथवा संबंधित जानकारी देने से इनकार करता है या निगरानी दल के निर्देशों का पालन नही करता है, तो वह भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा - 270 के दण्ड का भागी होगा। कोविड-19 एवं नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (OMICRON) के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु शासन द्वारा जारी किसी भी निर्देश का उल्लंघन किया जाता है तो वह भारतीय दण्ड संहिता 1860 (1860 का 45) की धारा - 188 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी के अंतर्गत आता है। अतः किसी व्यक्ति, संस्था, संगठन द्वारा शासन के निर्देशों का उल्लंघन नहीं किया जावेगा।
जिले में रेल से यात्रा करने वाले सभी यात्रियों के पास (दोनों टीकाकरण वाले व्यक्तियों को भी) यात्रा के 72 घंटे के भीतर का आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट होना अनिवार्य होगा। शर्त पूर्ण न करने वाले यात्रियों का अनिवार्य रूप से आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जावेगा। जिले की सड़क सीमाओं पर और सभी रेल्वे स्टेशनों पर स्वास्थ्य विभाग की कोविड जॉचदल द्वारा रेंडम टेस्टिंग किया जावेगा। प्रत्येक व्यक्ति को घर से बाहर सार्वजनिक स्थलों में निकलते समय मास्क, फेस कवर, फिजीकल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य किया गया है। दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अंतर्गत धारा-144 (1) संपूर्ण जिला उत्तर बस्तर कांकेर में तत्काल प्रभावशील हो गया है, जो आगामी आदेश पर्यन्त प्रभावशील रहेगा।
सुकमा /शौर्यपथ/
पढ़ई तुहंर दुआर-2.0 के तहत पठन, लेखन, गणितीय कौशल एवं सामाजिक विज्ञान तथा विज्ञान के प्रोजेक्ट की प्रतियोगिता का विकासखण्ड स्तरीय आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्टा में सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में विकासखण्ड कोण्टा के संकुल स्तर पर चयनित प्रतिभागी शामिल हुये।
प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एस. के. दीप ने किया। इस अवसर पर खण्ड स्त्रोत समन्वयक महेन्द्र बहादुर सिंह, सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी पी. श्रीनिवास राव, प्राचार्य सहदेव सिंह, दुसन लाल मार्गे, वरिष्ठ शिक्षक बी. विश्वेश्वर राव, सुश्री बी. शैल कुमारी, सुशील कुमार श्रीवास, टी. श्रीनिवास वासू, डी.व्ही.एस. प्रसाद एवं अन्य शिक्षक उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक जगमोहन, जी. मलेश ने किया। बच्चों के द्वारा बनाये गये मॉडल, सृजनात्मक लेखन एवं पठन, गणित कौशल के प्रस्तुतीकरण पर अधिकारियों ने संतोष जाहिर करते हुए प्रोत्साहित कर जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
विकासखण्ड स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में सृजनात्मक लेखन कौशल की विधा में संकुल केन्द्र कोण्टा-1 के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोण्टा की छात्रा कु. वेट्टी सानिया ने प्रथम एवं संकुल केन्द्र कोण्टा के शासकीय कन्या माध्यमिक शाला अंग्रेजी माध्यम कोण्टा की छात्रा कु. इस्मिता राय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान प्रोजेक्ट प्रदर्शन की विधा में संकुल केन्द्र कोण्टा के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोण्टा के छात्र दिवाकर यादव ने प्रथम एवं संकुल केन्द्र कोण्टा के शासकीय कन्या माध्यमिक शाला अंग्रेजी माध्यम कोण्टा के छात्र यश मण्डल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
पठन कौशल की विधा में संकुल केन्द्र पेण्टा के कन्या आश्रम नागलगुण्डा के विद्यार्थी कु. शेख जास्मिन ने प्रथम एवं कु. मड़कम कविता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गणित कौशल की विधा में संकुल केन्द्र कोण्टा-1 के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोण्टा के विद्यार्थी निखिल कुमार प्रथम एवं तरुण सलवम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
सामाजिक विज्ञान प्रोजेक्ट फाईल की विधा में संकुल कोण्टा के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कोण्टा की छात्रा कु. खुशी मण्डल ने प्रथम एवं शासकीय कन्या माध्यमिक शाला अंग्रेजी माध्यम कोण्टा की छात्रा कु. शिवानी नाग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
