
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
बेमेतरा / शौर्यपथ / आठ सूत्रीय मांगों को लेकर नवागढ़ तहसील के पटवारियों ने मंगलवार से आंदोलन शुरू कर दिया है, जिसके चलते पटवारी दफ्तरों में ताले लटकते रहे। इस हड़ताल की वजह से जमीन व राजस्व सहित अन्य मामलों को लेकर पहुंचे लोग भटकते रहे। तहसील मुख्यालय में पटवारियों ने अपने संघ के बैनर तले धरना-प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। पटवारी संघ के पदाधिकारी पिछले लंबे समय से अपनी लंबित मांगों व समस्याओं को लेकर विभाग के अफसरों के साथ राज्य सरकार को ज्ञापन दिया था, जिसमें वेतन विसंगति सहित आठ सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग की गई। डेढ़ से दो साल बीत जाने के बाद भी शासन ने उनकी मांगों को पूरा करने के लिए कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके बाद कुछ दिन पहले पटवारी संघ के बैनर तले सरकार को अल्टीमेटम देते हुए 14 मई तक अपनी लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की थी। मांगे पूरी नहीं होने पर पटवारी संघ ने 15 मई से आंदोलन पर जाने की चेतावनी दी थी।
मंगलवार को पटवारी संघ के आह्वान पर तहसील के पटवारी दफ्तरों में ताला लगाकर मुख्यालय पहुंचे। तहसील संघ के पदाधिकारियों के साथ धरना प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को पूरा करने के लिए आवाज बुलंद किया। इधर, दफ्तरों में तालेबंदी की स्थिति के चलते जमीन संबंधी काम जैसे फौती, नामांतरण, अभिलेख दुरुस्तीकरण का काम नहीं हुआ और भटकते रहे। वहीं पटवारियों ने अपना आईडी तक ओपन नहीं किया, जिसके कारण ऑनलाइन काम भी ठप रहा।
नवागढ़ तहसील पटवारी संघ अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने बताया कि पटवारी अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए तीन साल से प्रयासरत हैं। पूर्व में वर्ष 2020 में पटवारी संघ ने 14 दिनों तक हड़ताल किया था, जिस पर राजस्व मंत्री ने उनकी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद हड़ताल स्थगित की गई थी। लेकिन, दो साल बीत जाने के बाद भी उनकी मांगो पर शासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस बीच 24 मार्च को रायपुर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर शासन का ध्यान आकर्षित कराया गया। फिर भी उनकी मांगों को नजरअंदाज कर दिया गया, जिसके चलते उन्हें अनिश्चितकालीन आंदोलन का रूख अपनाना पड़ा।
इस दौरान घनश्याम सेन अभिषेक सोनी तारन दास पाटले भरत ठाकुर राजकुमार प्रमोद सिंह राजपूत पुष्पेंद्र ठाकुर लोकेश ध्रुव साकेत साहू, सेन कुमार घोष मुकेश साहू शैलेश वैष्णव सहित पटवारी उपस्थित रहे।
कांग्रेस मोदी सरकार की विफलता, वायदा खिलाफी को जनता तक ले जायेगी
15 लाख न देना, 2 करोड़ रोजगार पर धोखा, बढ़ती महंगाई मोदी सरकार की विफलता के स्मारक है
रायपुर / शौर्यपथ / मोदी सरकार के 9 साल जनता की बदहाली का रहा। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी राज में देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी से जितनी परेशान है उतना कभी नहीं रही। भाजपा सरकार मोदी सरकार की कौन सी उपलब्धि को जनता के बीच लेकर जाने की बात कर रही है। कांग्रेस मोदी सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचायेगी। जनता मोदी सरकार की विफलता को खुद भोग रही है। मोदी सरकार 9 साल स्वतंत्र भारत के काला अध्याय रहे है। इन आठ सालों में देश की प्रगति रूक गयी। देश की बेरोजगारी दर घट गयी, लोगों की नौकरियां चली गयी, 2.5 करोड़ लोगों के हाथों से कमाई के साधन छिन गये। 45 करोड़ लोगों की नौकरी और रोजगार पाने इच्छा समाप्त हो चुकी है। आजादी के बाद पहली बार देश की उत्पादकता इतने निचली स्तर पर है, बेरोजगारी दर आसमान छू रही है। महंगाई बेलगाम है। नोटबंदी, जीएसटी जैसे अदूरदर्शी निर्णयों ने देश के उद्योग धंधे अर्थ तंत्र की कमर को तोड़कर रख दिया है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल भाजपा के झूठे वायदों और जनता को मुंह चिढ़ाने वाले साबित हुये। जनता से हर के खाते में 15 लाख देने के वायदों को जुमला बता दिया, हर साल 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने के वायदे पर मोदी सहित पूरी भाजपा की बोलती बंद है। अच्छे दिन लाने का वायदा जनता से किया था लेकिन अच्छे दिन आये देश के तीन नाम चीन उद्योपतियों के तीनों धन्ना सेठ हर दिन 1000 करोड़ कमाने लगे 35 रू. लीटर पेट्रोल देने का वायदा करने वाले मोदी पेट्रोल-डीजल पर 35 रू. एक्साईज वसूलने लगे थे। किसानों की आय 2022 तक दुगनी करने का वायदा करने वाले मोदी किसानों से खेती किसानी छीनने के लिये कानून बना दिये थे। देश में थोक महंगाई 30 सालों में सबसे ज्यादा 15.08 प्रतिशत हो गयी। खुदरा महंगाई मोदी के शासन काल में सबसे ज्यादा 7.8 प्रतिशत हो गयी। बेशर्म भाजपाई मोदी सरकार की इसी नाकामी को जनता को बतायेंगे।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 9 साल में मोदी सरकार ने एक भी सार्वजनिक उपक्रम नहीं लगाया। लोगों को रोजगार देने कोई व्यवस्था नहीं किया। देश में एक भी बड़ा सिंचाई का बांध, विद्युत संयंत्र नहीं बनाया गया। देश में पहले से चल रहे मुनाफा देने वाले देश की 22 सरकारी कंपनियों को मोदी सरकार ने बेच दिया। एलआईसी, एयर इंडिया का निजीकरण हो गया। रेलवे पर भी मोदी सरकार की बुरी निगाह है। ऐसी अकर्मण्य और नक्कारी सरकार की किन उपलब्धियों के प्रचार की बात भाजपाई जनता के बीच करेंगे।
लाखों गौपालकों और महिला समूहों का रोजगार छीनने की कोशिश का गौपालक देंगे जवाब
अगर भ्रष्टाचार हुआ है तो सबूत दें : मनगढ़ंत आरोप लगाना छोड़ें
दुर्ग / शौर्यपथ / भाजपा के गौठान चलो अभियान को लेकर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजेंद्र साहू ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि मुद्दाविहीन भाजपा नेता गौठान को मुद्दा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश में हजारों गांवों में गौठान बनाए गए हैं जिसमें राशि खर्च हुई है। भाजपा नेता इसमें भी घोटाले का आरोप लगा रहे हैं। कहां घोटाला हुआ और कैसे घोटाला हुआ, इसका कोई सबूत भाजपा नेताओं के पास नहीं है। केवल मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं।
राजेंद्र ने कहा कि गौठानों में गोबर खरीदी हुई, जिससे लाखों गौपालकों की आमदनी बढ़ी। महिला समूह की महिलाओं को रोजगार मिला। गौठानों में गोबर से महिला समूहों ने वर्मी कम्पोस्ट, जैविक खाद, गोकाष्ठ, गोबर के दीये, गमले जैसे उत्पाद बनाकर बेचे जिससे उनकी आमदनी बढ़ी। गोबर से पेंट भी बनाया जा रहा है। गौठानों के माध्यम से हुए इन सभी कार्यों से कोरोना काल में आर्थिक रूप से टूट चुके लोगों को सहारा मिला और लोग बेहतर तरीके से अपने परिवार का पालन पोषण कर पा रहे हैं।
गौठानों में अब रीपा के माध्यम से तेलघानी, पेंट बनाने की मशीन सहित अन्य लघु उद्योग भी प्रारंभ किये जा रहे हैं, जिससे दो लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। गोबर खरीदी और इससे बनने वाले उत्पादों से किसानों, गौपालकों और मजदूरों के साथ आम जनता को आर्थिक फायदा मिल रहा है। जनकल्याण के लिए बनाई गई इस सशक्त योजना में अगर भाजपा नेताओं को भ्रष्टाचार नजर आ रहा है भाजपा नेताओं को अपने इस दृष्टिदोष का इलाज जरूर कराना चाहिए। राजेंद्र ने कहा कि भाजपा नेता शुरू से गोबर खरीदी योजना और गोबर खाद बनाने की योजना का विरोध कर रहे हैं। गोबर खरीदी का विरोध करने वाले भाजपा नेता गौठानों का विरोध कर क्या महिला समूहों और गोबर बेचने वाले गौपालकों के अलावा रीपा में रोजगार पाने वाले का रोजगार छीनना चाहते हैं। रासायनिक खाद बनाने वाले औद्योगिक घरानों को फायदा पहुंचाना चाहते हैं।
राजेंद्र ने कहा कि तीन काले कृषि कानून लाने का प्रयास कर भाजपा का किसान विरोधी चेहरा उजागर हुआ था। अब गौठान योजना और गोबर खरीदी योजना का विरोध करने से एक बार फिर भाजपा का किसान-गौपालक विरोधी चरित्र उजागर हो गया है। इससे पहले भाजपा ने 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का विरोध किया। किसानों की कर्जमाफी का विरोध भी किया। केंद्र की भाजपा सरकार ने सेंट्रल पूल में चावल लेना बंद कर किसानों की धान खरीदी प्रभावित करने का प्रयास किया। 20 क्विंटल धान खरीदी का लगातार विरोध करते हुए भाजपा नेताओं ने किसानों को धान तस्कर तक कह दिया। भाजपा नेताओं की कथनी और करनी से बार-बार उनका किसान विरोधी चाल चरित्र और चेहरा उजागर हो रहा है। भाजपा उद्योगपतियों के हाथों की कठपुतली बनकर गौठान, गोबर खरीदी और किसानों के कल्याण के लिए बनी योजनाओं का विरोध कर रही है। छत्तीसगढ़ के अन्नदाता समय आने पर भाजपा के किसान विरोधी अभियानों का माकूल जवाब जरूर देंगे।
दुर्ग / शौर्यपथ / स्पोर्ट्स फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर कुमकुम डे ने अपने नेत्रदान व अंगदान की घोषणा कर वसीयत नव दृष्टि फाउंडेशन के राज आढ़तिया व कुलवंत भाटिया को सौंपी,आदर्श नगर निवास पर डॉ कुम कुम के पति संजय के डे व पुत्र जॉय दीप डे ने नेत्रदान व अंगदान हेतु सहमति दी
डॉ कुमकुम डे ने कहा डॉक्टर होने के नाते वे जानती हैं की लोगों को नेत्रदान व अंग दान की कितनी आवयश्कता है अतः आज उन्होंने खुद यह पहल की व अब वे अपने परिचितों को भी जागरूक करेंगी
राज आढ़तिया ने उन्हें बताया कि नेत्रदान किसी भी व्यक्ति की सामान्य मृत्यु की बाद किया जा सकता है किन्तु अंग दान केवल ब्रेन डेड कि स्थिति में ही किया जा सकता है जो की बहुत रेयर परिस्थितियों में ही संभव होता है
नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य जितेंद्र हासवानी ने कहा, हमारी संस्था लगातार लोगों को नेत्रदान ,देहदान व रक्तदान हेतु जागरूक कर रही है जिसके सुखद परिणाम आ रहे हैं भविष्य में यदि कोई देहदान व् नेत्रदान पर कोई जानकारी चाहता है तो हमारे सदस्यों से सम्पर्क करे या 9300673279 / 8839324601 नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकता है
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा ,मोहित अग्रवाल ,अभिजीत पारख,सूरज साहू ,चेतन जैन,दयाराम टांक ने डॉक्टर कुमकुम डे के निर्णय की सराहना की एवं साधुवाद दिया
कोंडागांव / शौर्यपथ / जिला कोंडागांव विकासखंड माकड़ी अंतर्गत ग्राम लुभा में हाईस्कूल परीक्षा 2023 के परीक्षा परिणाम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुभा जिला कोंडागांव में अध्यनरत छात्र भावेश पांडेय ने जिला में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है जो कि 600 में 564 अंक प्राप्त करना केवल अपने स्कूल ही नहीं बल्कि अपने गांव एवं विकास खंड को गौरवान्वित किया है भावेश पांडे बताते हैं कि कड़ी मेहनत एवं लगन से पढ़ाई की जाए तो इस ऊंचाई तक पहुंचा जा सकता है जिला में द्वितीय स्थान आने पर संस्था के प्राचार्य बी.आर. लावत्रे,आर.के वर्मा सहित समस्त स्टाफ फूले नहीं समा रहे हैं।भावेश अपने सफलता का श्रेय अपने परिवार एवं गुरुजनों को दिया।
सड़क-पुलिया निर्माण इत्यादि के लिए पहल करने किया आश्वस्त
कोण्डागांव / शौर्यपथ / कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न दूरस्थ स्थानों से पहुंचे आम लोगों से बारी-बारी से रूबरू होकर पूरी गंभीरता से उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनकी मांग एवं समस्या के निराकरण हेतु त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर आवश्यकता के अनुरूप सड़क-पुलिया निर्माण करने के लिए आश्वस्त किया। जनदर्शन में केशकाल ब्लॉक के चनियागांव निवासी अगनूराम सलाम ने चनियागांव से निराबेड़ा मार्ग पर नाला में पुलिया निर्माण, कोण्डागांव ब्लॉक के कोंगेरा निवासी राजमन सोढ़ी ने अपनी निजी भूमि में डबरी निर्माण,माकड़ी ब्लॉक अंतर्गत उलेरा निवासी जयराम मरकाम ने उलेरा से ठेमगांव सड़क मरम्मत कार्य, कोण्डागांव नगर के डोंगरीपारा निवासी रंजीता नाग ने नवीन राशनकार्ड प्रदाय करने की मांग रखी। इसके साथ ही अन्य ग्रामीणों तथा नागरिकों ने मिटटीकृत सड़क निर्माण, ग्रामीण आवास, वनाधिकार पट्टे प्रदाय इत्यादि के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने उक्त सभी आवेदनों पर समय-सीमा में आवश्यक कार्यवाही करने सहित संबंधित आवेदकों को सूचित किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस दौरान डीएफओ केशकाल एन गुरूनाथन, जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा जिले में पदस्थ एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत और नगरीय निकायों के सीएमओ मौजूद थे।
आरोपियो के कब्जे से लुट का मोबाईल एवं नगदी रकम किया गया जप्त
थाना कोंडागांव द्वारा गिरफ्तार सभी 4 आरोपियों को भेजा गया जेल
कोंडागांव / शौर्यपथ / प्रार्थी रमेश सिंह ठाकुर निवासी बम्हनी ने थाना कोंडागांव आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10/05/2023 के रात्रि लगभग 09 बजे उसका भतिजा इन्द्रजीत सिंह ठाकुर, गौतम साहू एवं राजकुमार नगरी (मडानार) शादी समारोह गए थे इस दौरान नगरी में आंगनबाडी केन्द्र के पास घूम रहे थे कि इन्द्रजीत सिंह ठाकुर को नगरी निवासी आरोपी उमेश ठाकुर, बिहारी ठाकुर, हलाल ठाकुर उर्फ हरीश ठाकुर, और खेलसिंह ठाकुर के द्वारा रास्ता रोककर इन्द्रजीत सिंह ठाकुर के मोबाइल को छीनकर अश्लील गाली गलौच कर सभी आरोपियों द्वारा मिलकर एक राय होकर पीड़ित को लात मुक्का व लकड़ी के डण्डे से मारपीट कर चोट पहुचाये ।
जिससे आहत इन्द्रजीत सिंह ठाकुर के सिर, आंख व पीठ में चोट आने से इंद्रजीत रोड किनारे बेहोश होकर जमीन में गिर गया, गिरने के बाद भी सभी लोग मिलकर लात घुसा से मारपीट कर चोट पहूंचाये और इन्द्रजीत ठाकुर का मोबाइल एवं 4000/ हजार रूपये को भी लूट कर ले गये हैं। इन्द्रजीत सिंह ठाकुर को बेहोशी हालात में प्राइवेट वाहन से जिला अस्प्ताल कोण्डागांव में ईलाज हेतु भर्ती कराये है के प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना कोंडागांव में अपराध क्रमांक 156/23, धारा 294,223,506,341,397,34 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इस तरह के मारपीट एवं लूटपाट के आरोपियों को कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल (भापुसे.) द्वारा तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश देने से नामजद आरोपियों की लगातार पता तलाश की जा रही थी। इस दौराना आरोपी 1. उमेश ठाकुर पिता कंवल सिंह ठाकुर, उम्र 28 वर्ष, 2. बिहारी ठाकुर पिता खेलसिंह ठाकुर उम्र 27 वर्ष, 3. हरीश ठाकुर उर्फ हलाल ठाकुर पिता खेलसिंह ठाकुर उम्र 30 वर्ष, 4. खेलसिंह ठाकुर पिता स्व0 रामलाल ठाकुर उम्र 57 वर्ष, सभी आरोपी निवासी ग्राम नगरी, पटेलपारा थाना व जिला कोण्डागांव को पतालाश कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो घटना कारीत करना कबूल किये है।
आरोपी हरीश उर्फ हलाल ठाकुर एवं बिहारी ठाकुर के कब्जे से पीड़ित से लूटा हुआ मोबाईल बरामद किया गया है, आरोपी बिहारी ठाकुर के कब्जे से लूट का रकम 1000/- रूपये भी जप्त किया गया है। सभी 04 आरोपीयो को दिनांक 16/05/2023 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया ।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोंडागांव निरीक्षक प्रहलाद यादव ,उप निरीक्षक कैलाश केशरवानी, सहायक उपनिरीक्षक लोकेश्वर नाग, चिंताराम ध्रुव, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र देहरी, सनीत सोरी, एवं महिला प्रधान आरक्षक आषो मरकाम का कार्य सरहनीय रहा।
जप्त सागौन चिरान लगभग 480 घन मीटर कीमती 49129 रुपये
कोंडागांव / शौर्यपथ / पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री दिव्यांग पटेल (भापुसे.) के आदेश से एडीशनल एसपी श्री शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन व एसडीओपी कोंडागांव श्री निमितेष सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी माकडी निरीक्षक सोनसिंह सोरी के नेतृत्व मे थाना माकड़ी क्षेत्र मे लगातार पेट्रोलिंग किया जा रहा हैं।
दिनांक 15.05.2023 को निरीक्षक सोनसिंह सोरी के हमराह रात्रि पेट्रोलिंग पर निकले थे की दिनांक 16.05.2023 को रात्रि करीबन 00:15 बजे माकड़ी गाँधी चौक के पास फारेस्ट हाउस रोड के तरफ से तेज गति से आ रही टाटा ace गोल्ड प्लस क्रमांक सी जी 19 बी पी 9499 को रोक कर चेक किया गया, वाहन चालक के साथ वाहन पर तीन अन्य व्यक्ति बैठे थे पूछने पर वाहन चालक ने अपना नाम प्रणव तरफदार पिता अर्जुन तरफदार उम्र 38 वर्ष निवासी माकड़ी जाग्रतिपारा का होना बताया।
वाहन चेक करने पर वाहन मे 17 नग अवैध चिरान सागौन लदा हुआ था, अवैध चिरान लकड़ी को वाहन से परिवहन करने के संबंध मे वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने बोलने पर मौके पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, उक्त सागौन चिरान अवैध रूप से परिवहन करते पाये जाने से थाना माकड़ी मे इस्तगाशा क्रमांक 01/23 धारा 102 सी आर पी सी तहत जप्ती की कार्यवाही कर मामला वन विभाग से संबंधित होने से अग्रिम कार्यवाही हेतु वन परिक्षेत्र अधिकारी माकड़ी को प्रकरण हस्तांतरण किया गया।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी माकड़ी निरीक्षक सोनसिंह सोरी, प्रधान आरक्षक दशरथ मरकाम, आरक्षक योगेंद्र ध्रुव एवं केमेन्द्र उइके की भूमिका सराहनीय रही।
हज प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर हजयात्रियों को दी शुभकामनाएं
केशकाल / शौर्यपथ / केशकाल नगर पंचायत अंतर्गत हर्रापड़ाव में सर्वसमाज की सुविधा हेतु 75 लाख रुपए की लागत से मंगल भवन बनकर तैयार हो गया है। मंगलवार दोपहर छ.ग विधानसभा उपाध्यक्ष सह केशकाल विधायक संतराम नेताम के हाथों से नवनिर्मित मंगल भवन का लोकार्पण किया गया। इस दौरान विधायक सन्तराम नेताम ने छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के तत्वाधान में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में भी शामिल होकर हाजियों से मुखातिब हुए। साथ ही सभी हाजियों को उनके सफर हेतु शुभकामनाएं देते हुए दुआ की गुजारिश की है।
इस अवसर पर विधायक संतराम नेताम ने कहा कि केशकाल नगरवासियों के लिए 75 लाख रुपए की लागत से मंगल भवन बनकर तैयार हो गया है। नगर के सभी सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में इसका उपयोग किया जाएगा, जो कि नगरवासियों के लिए अत्यंत हर्ष की बात है। हज यात्रियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी खुशनसीब हैं जो आपको हज यात्रा में जाने का सौभाग्य मिला है। छत्तीसगढ़ में बहुत से ऐसे लोग हैं जिनके पास पर्याप्त पैसे होने के बावजूद हज यात्रा के लिए उनका चयन नहीं हो पाया है। क्योंकि नसीब वालों को ही ऐसे अवसर मिलते हैं। मैं आप सभी को विधानसभा क्षेत्रवासियों हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
इस दौरान उर्दू अकादमी बोर्ड के सदस्य सगीर अहमद कुरैशी, नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान, अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर सलीम मेमन, पार्षद पंकज नाग, फारूक वीरानी, एसडीएम शंकरलाल सिन्हा, एसडीओपी भूपत सिंह, सीएमओ नमेश कावड़े, थाना प्रभार विनोद साहू समेत समाज के वरिष्ठजन व युवा मौजूद रहे।
महासमुंद / शौर्यपथ / अनुविभाग बागबाहरा जिला महासमुंद कल बुधवार 17 मई को व्यवहार न्यायालय भवन (सिविल कोर्ट) का उद्घाटन उच्च न्यायालय बिलासपुर माननीय न्यायाधीश श्रीमती रजनी दुबे प्रातः 10ः00 बजे करेंगी। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने इसकी तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं। न्यायालय भवन बागबाहरा के पुराना कॉलेज का उन्नयन कर बनाया गया है।
सुंदर प्राकृतिक छटा, मनमोहक वातावरण के बीच बड़ी संख्या में पहुँच रहे लोग, महज छः दिनों में 80 हजार से अधिक की हुई बिक्री

महासमुंद / शौर्यपथ / आदिवासी विकास विभाग महासमुंद में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 29 मई 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है, जिसमें डाटा एंट्री ऑपरेटर, वाहन चालक एवं नियमित भृत्य के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु निर्धारित योग्यता धारक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त से मिली जानकारी अनुसार डाटा एंट्री ऑपरेटर के 01 पद, सहायक ग्रेड-3 के 02 पद और भृत्य के 01 पदों के लिए भर्ती किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए महासमुंद जिले के वेबसाइट
https://mahasamund.gov.in/
पर देखा जा सकता है अथवा कार्यालयीन समय पर आदिवासी विकास कार्यालय महासमुंद में उपस्थित होकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / आदिवासी विकास विभाग कांकेर में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 31 मई तक आवेदन आमंत्रित किया गया है, जिसमें डाटा एंट्री ऑपरेटर, वाहन चालक एवं नियमित भृत्य के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त से मिली जानकारी अनुसार डाटा एंट्री ऑपरेटर के 02 पद, वाहन चालक के 02 पद और भृत्य के 09 पदों के लिए भर्ती किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए कांकेर जिले के वेबसाइट
www.kanker.gov.com
पद पर देखा जा सकता है अथवा कार्यालयीन समय पर आदिवासी विकास कार्यालय कांकेर में उपस्थित होकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
