Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35926)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5926)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

नवागढ़ / शौर्यपथ /  रविवार को डड़सेना (सिन्हा) कलार समाज का जिला बेमेतरा के लिए जिला पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ। जिसमें सर्वसहमति से जिलाध्यक्ष कलार समाज के पद हेतु विरेन्द्र जायसवाल निवासी नवागढ़ को निर्विरोध चुना गया। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उनको को प्रमाण पत्र दिया गया एवं पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश जायसवाल द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया।
  नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष युवा मंच गोलू सिन्हा, पार्षद लता जायसवाल, पार्षद राधा सिन्हा, अजय सिन्हा ग्राम प्रमुख नवागढ़ ,गनेशु सिन्हा युवा ग्राम प्रमुख, राकेश जायसवाल क्षेत्राधिकारी, मुखीराम सिन्हा, तीज राम सिन्हा, रामभरोश सिन्हा पूर्व ग्राम प्रमुख नवागढ़, तिलक सिन्हा, मनोहर सिन्हा, बलिराम सिन्हा अध्यक्ष धर्मशाला समिति नवागढ़, दिलीप जायसवाल युवामंच नवागढ़, नीलेश जायसवाल, कुलेश्वर सिन्हा, मुकेश सिन्हा आदि ने हर्ष जताया।

    रायपुर / शौर्यपथ / गोढ़ी गांव के गोठान जाकर भाजपा ने नया राजनैतिक नौटंकी करने की कोशिश किया। जिसका गोढ़ी की प्रबुद्ध जनता ने कड़ा विरोध किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 15 सालों तक गोशाला के नाम पर अनुदान खाने वालों को गोठान बर्दाश्त नहीं हो रहा। भाजपा के दुष्प्रचार का विरोध करके जनता ने साबित कर दिया कि नकारात्मक राजनीति करने वालों को जनता का समर्थन कभी नहीं मिल सकता है। छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दाविहीन हो चुकी है। उसके पास जनतिह के मामले उठाने को कुछ बचा नहीं है ऐसे में भाजपा के नेता मीडिया की सुर्खियां बटोरने के लिये काल्पनिक और झूठे आरोपों के आधार पर राजनीति करना चाहते है। जिसको जनता स्वीकार नहीं कर रही है।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि गोठान समितियों में भ्रष्टाचार भाजपा का दिमाकी फितूर है। प्रदेश में 9790 गोठानों का निर्माण पूरा हो गया भाजपा को सभी गोठानों में जाकर अध्ययन करना चाहिये। सभी गोठानों में पानी शेड, चारे की व्यवस्था की गयी है, गोठानों में गांव के लोग ही पैरा दान करते है। प्रदेश भर के गोठानों में पानी की टंकी, शेड आदि पर हुये कुल अलग-अलग खर्चों की राशि को घोटाला बता कर भाजपाई सनसनी फैलाना चाहते थे लेकिन उनका झूठ बेनकाब हो गया। इन गोठानों का संचालन देखरेख गांव के ही लोग करते है, इसके निर्माण से लेकर रख रखाव में गोठान समितियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसमें भ्रष्टाचार के आरोप भाजपा नेताओं की गलत बयानी के अलावा कुछ नहीं है। 15 साल तक राज्य में गोशाला चलाकर गायों के नाम पर करोड़ों का घपला करने वाले भाजपाईयों को सपने में भी घोटाला ही नजर आता है। इसीलिये गोठानों में उनको गड़बड़ी नजर आ रही है। जनता भूली नहीं है कैसे भाजपा के नेता गोशाला चलाने के नाम पर गायों की चमड़े का व्यापार करते थे, गायों को भूखी मारते थे।
   प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि गोढ़ी में हुये जनविरोध के बाद भी यदि भाजपा के नेता झूठ और फरेब की राजनीति को बंद नहीं किये तो आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंचने देगी। गोठान जनता के लिये जनता का जनता के द्वारा चलायी जाने वाली योजना है। भाजपा ने इसमें घोटाले का झूठा आरोप लगाया इसलिये जनता के विरोध का सामना करना पड़ा। गोठान में राज्य सरकार अभिभावक की भूमिका में रहता है प्रारंभिक संरचना विकसित करने के बाद गोठानों का संचालन उसी गांव की गोठान समितियां जिसमें गांव के लोग ही शामिल रहते है, संचालित करते हैं, गांव के ही महिलाओं की स्व सहायता समूह की महिलायें गोठानों की अन्य उत्पादक गतिविधियां को संचालित करती है। भाजपा गोठान जैसी जनोन्मुखी योजना में भ्रष्टाचार के आरोप लगा कर भाजपा अपने मानसिक दिवालियेपन को प्रदर्शित कर रही है।

- भारती अब घर वालों से बिना लिए शासकीय नौकरी हेतु कर पाएगीं आवेदन
- बेरोजगारी भत्ता 25 सौ रूपए मिलने पर खुशी जाहिर की

मोहला / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ सरकार की बेरोजगारी भत्ता योजना से बेरोजगार युवाओं के सपनों को साकार करने में संबंल मिल रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने की वजह से उन्हें फार्म भरने एवं प्रतियोगी पुस्तकें खरीदने सहित अन्य खर्चे वहन करने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी, इस योजना के तहत मिली राशि से वे अपनी जरूरतें पूरी कर पा रहे हैं।
मोहला विकासखंड के ग्राम कुजामटोला की रहने वाली भारती नेताम ने बताया कि वे शिक्षक बनना चाहती हैं। जिसके लिए उन्होंने एमएससी एवं बीएड किया है। अभी वे स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी व्याख्याता शिक्षक पद की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता किसान हैं, उनकी आय बहुत कम है। जिसके कारण वे अपने पिता से पुस्तक खरीदने एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी से संबंधित अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसा नहीं लेना चाहती थी। परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत बाधाएं आ रही थी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता शुरू करने से गरीब एवं बेरोजगार युवाओं में शासकीय नौकरी की तैयारी के लिए एक नई उम्मीद जागी है। शासन की यह योजना युवाओं के लिए बहुत मददगार है। उन्होंने कहा कि मुझे इस माह बेरोजगारी भत्ता 2500 रूपए मिल गया है। जिसका उपयोग अच्छी पुस्तकें, ऑनलाईन फार्म भरने एवं शासकीय नौकनी की तैयारी के लिए करेगी। उन्होंने बताया कि मुझे अपने घर वालों से पैसा नहीं लेना पड़ेगा और मैं आसानी से शासकीय नौकरी की तैयारी कर पाउंगी। इस अनुकरणीय पहल के लिए भारती नेताम ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया।

   रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सीजीपीएससी में चयनित बच्चों के चयन पर सवाल उठाकर भाजपा ने अपने गिरी हुई और घटिया सोच को प्रदर्शित किया है। सीजीपीएससी की परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से होती है और उस में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपनी योग्यता क्षमता के आधार पर परीक्षा पास कर चयनित होते हैं। ऐसे में भाजपा के द्वारा उनके चयन पर सवाल उठाना चयनित बच्चों का अपमान है। भाजपा को अपने इस हरकत के लिए सीजीपीएससी में चयनित सभी बच्चों से माफी मांगना चाहिए।
   प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के छात्र-छात्रायें वह दिन को भूले नहीं है जब रमन सिंह मुख्यमंत्री थे उस दौरान शिक्षा मंत्री रहे केदार कश्यप की पत्नी के स्थान पर दूसरे युवती ने परीक्षा दी थी और उस नकल प्रकरण का भंडाफोड़ हुआ था। रमन सरकार के दौरान ही प्रतियोगी परीक्षा हो या अन्य प्रकार के परीक्षा हो भ्रष्टाचार और घाल मेल होता था।
  प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि अगर कोई छात्र होनहार है, योग्य है, विद्वान है और वह प्रतियोगिता परीक्षा में चयनित हो जाता है और उसके संबंध किसी राजनेता अधिकारी व्यापारी से है इसका मतलब यह नहीं है कि उसे उसके हक अधिकार से वंचित किया जाए या उसकी योग्यता पर प्रश्नचिन्ह लगाया जाए। भारतीय जनता पार्टी अपनी ओछी राजनीति के लिए पीएससी में चयनित बच्चों के योग्यता पर भी सवाल उठाने से पीछे नहीं हट रहे हैं, बड़ी घटिया और गिरी सोच भाजपा नेताओं की है।

   दुर्ग / शौर्यपथ / आधार अपडेशन के लिए नगर पालिक निगम भिलाई के द्वारा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 30 मई तक आयोजित होगा। नगर पालिक निगम भिलाई की आम नागरिकों से अपील है कि जिन्होंने अब तक अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया है वह अपना आधार कार्ड शीघ्र ही अपडेट करा लें। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए भी यह अत्यंत आवश्यक है जरूरी दस्तावेजों के लिए भी आधार अपडेशन जरूरी है। 10 वर्ष पूर्व जिन्होंने अपना आधार कार्ड बनवाया है उन्हें आधार अपडेशन करवाना अत्यंत अनिवार्य है। ताकि उन्हें इस आधार पर अन्य दस्तावेजों को बनाने में सहूलियत हो और दिक्कतों का सामना न करना पड़े। 10 मई से 12 मई तक शिविर में 525 लोगों ने शिविर का लाभ उठाते हुए अपना आधार अपडेट करवाया है। गौरतलब है कि महापौर नीरज पाल एवं निगमायुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर भिलाई निगम के द्वारा डोर टू डोर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन आधार अपडेशन नहीं होने के कारण आयुष्मान कार्ड बनाने में दिक्कतें हो रही है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड एवं आधार कार्ड होना जरूरी है। राशन कार्ड निगम के जोन कार्यालय के चॉइस सेंटर में बनाया जा सकता है।
आधार अपडेशन के लिए इन वार्ड क्षेत्रों में आयोजित होगा शिविर उठाए लाभ और कराए आधार अपडेशन दिनांक 15.05.2023 को वार्ड क्रं. 04 नेहरू नगर सियान सदन, वार्ड क्रं. 39 राजीव नगर राम जानकी मंदिर, वार्ड क्रं. 33 संतोषी पारा केम्प 02 स्वास्थ्य कार्यालय दुबेलिया साहू समाज के पास, वार्ड क्रं. 41 औधोगिक क्षेत्र छावनी सामुदायिक भवन, वार्ड क्रं. 60 सेक्टर 05 पश्चिम संत विजय एडोटोरिया, दिनांक 16.05.2023 को वार्ड क्रं. 05 कोसानगर सांस्कृतिक भवन, वार्ड क्रं. 20 वैशाली नगर सांस्कृतिक भवन, वार्ड क्रं. 34 वीर शिवाजी वार्ड पार्षद कार्यालय मिलन चैंक, वार्ड क्रं. 42 गौतम नगर राज टेलर के पास शीतला मंदिर के पास भवन, वार्ड क्रं. 61 सेक्टर 06 पूर्व नगर निगम जोन कार्यालय, दिनांक 17.05.2023 को वार्ड क्रं. 06 प्रियदर्शिनी परिसर संजय नगर शीतला मंदिर, वार्ड क्रं. 21 कैलाश नगर सियान सदन, वार्ड क्रं. 35 शारदा पारा पार्षद कार्यालय जनता स्कूल के पास, वार्ड क्रं. 43 बापू नगर अम्बेडकर भवन, वार्ड क्रं. 62 सेक्टर 06 मध्य कालीबाड़ी, दिनांक 18.05.2023 को 07 राधिका नगर सियान सदन, वार्ड क्रं. 22 कुरूद सांस्कृतिक मंच बाजार चैंक, वार्ड क्रं. 36 श्याम नगर आंगनबाड़ी पानी टंकी, वार्ड क्रं. 44 लक्ष्मीनारायण नगर गणेश मंच उड़िया बस्ती, वार्ड क्रं. 63 सेक्टर 06 पश्चिम सड़क 70 पार्षद निवास के पास, दिनांक 19.05.2023 को वार्ड क्रं. 08 कृष्णा नगर पुराना वार्ड कार्यालय, वार्ड क्रं. 23 घाॅसीदास नगर दुर्गा मंच, वार्ड क्रं. 37 संत रविदास नगर संत रविदास भवन चटाई क्वाटर, वार्ड क्रं. 45 बालाजी नगर सामुदायिक भवन सांई मंदिर परिसर, वार्ड क्रं. 64 सिविक सेंटर सेक्टर 10 सड़क 12 व 13 पार्षद कार्यालय के पास, दिनांक 22.05.2023 को वार्ड क्रं. 09 राजीव नगर सुपेला सांस्कृतिक मंच, वार्ड क्रं. 24 हाउसिंग बोर्ड सियान सदन के सामने, वार्ड क्रं. 52 सेक्टर 03 दुर्गा पूजा मंच अखाड़ा मैदान, वार्ड क्रं. 46 दुर्गा मंदिर मिनीमाता नगर सभागार, वार्ड क्रं. 65 सेक्टर 10 गुण्डिचा मंच, दिनांक 23.05.2023 को वार्ड क्रं. 10 लक्ष्मी नगर भीम नगर पुराना वार्ड कार्यालय, वार्ड क्रं. 25 जवाहर नगर हा.बोर्ड स्पोर्टस काम्पलेक्स, वार्ड क्रं. 53 सेक्टर 01 उत्तर डोम शेड सड़क 26, वार्ड क्रं. 47 राधाकृष्ण मंदिर बिहारी कालोनी दुर्गा मंच, वार्ड क्रं. 66 सेक्टर 07 पूर्व सेक्टर 07 पार्षद कार्यालय के पास, दिनांक 24.05.2023 को वार्ड क्रं. 11 फरीद नगर टाटा नगर सियान सदन, वार्ड क्रं. 26 राम नगर कर्मा भवन लोधी पारा, वार्ड क्रं. 54 सेक्टर 01 दक्षिण जनता कार्यालय क्रिकेट मैदान के पास, वार्ड क्रं. 48 जोन 03 खुर्सीपार पम्प हाउस मैदान, वार्ड क्रं. 67 सेक्टर 07 पश्चिम रेल्वे स्टेशन बस्ती, दिनांक 25.05.2023 को 12 अवंती बाई कोहका बजरंग चैंक कर्मा भवन के पास, वार्ड क्रं. 27 शास्त्री नगर दुर्गा मंच, वार्ड क्रं. 55 सेक्टर 02 पूर्व डोम शेड सड़क 06 शक्ति सदन, वार्ड क्रं. 49 सुभाष मार्केट खुर्सीपार सिद्वी विनायक मंच गणेश मंच के पास, वार्ड क्रं. 68 सेक्टर 08 शिव मंदिर सड़क 12 बीएनएस, दिनांक 26.05.2023 को वार्ड क्रं. 13 पुरानी बस्ती कोहका मंगल बाजार सामुदायिक भवन, वार्ड क्रं. 28 प्रेम नगर चैता मैदान भवन, वार्ड. 56 सेक्टर 02 पश्चिम डोम शेड सड़क 06 शक्ति सदन, वार्ड क्रं. 50 शास्त्री नगर गणेश मंच सड़क 36 व 37 के मध्य, वार्ड क्रं. 69 सेक्टर 08 वरिष्ठ नागरिक मंच, दिनांक 29.05.2023 को वार्ड क्रं. 17 नेहरू भवन, वार्ड क्रं. 29 वृन्दानगर वार्ड कार्यालय, वार्ड क्रं. 51 शहीर वीर नारायण सिंह नगर उड़िया भवन कार्तिक चैंक, वार्ड क्रं. 70 शहीद कौशल यादव हुड़को सियान सदन, दिनांक 30.05.2023 को काॅन्ट्रेक्टर कालोनी आमोद भवन में शिविर का आयोजन होगा।

   दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी मोर मकान, मोर चिन्हारी घटक अंतर्गत केनाल रोड एवं अन्य विकास कार्यों से प्रभावित हितग्राही जिन्हें बेदखली व्यवस्थापन हेतु सूचना पत्र जारी किया गया है। आवास आबंटन के लिए अंशदान की संपूर्ण राशि 75000 रुपए एकमुश्त दिनांक 22 मई 2023 तक जमा कर दें। ताकि दिनांक 24 मई 2023 को प्रातः 11:00 बजे होने वाली लॉटरी में आवास आबंटन हेतु शामिल किया जा सके। इसी प्रकार मोर मकान मोर आस घटक के अंतर्गत शासन से स्वीकृत परियोजना में आवास आबंटन हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए पात्र हितग्राही जो आवास आबंटन के राशि की 10% अंशदान की राशि जमा नहीं किए हैं उन्हें सूचित किया जाता है कि दिनांक 22 मई 2023 तक मुख्य कार्यालय सुपेला के आवास योजना शाखा कक्ष क्रमांक 16 में राशि जमा कर दें। ताकि दिनांक 24 मई 2023 को प्रातः 11:00 बजे से होने वाले लॉटरी में आवास आबंटन हेतु शामिल किया जा सके। आवास प्रभारी विद्याधर ने बताया लॉटरी का स्थल नगर पालिक निगम भिलाई मुख्य कार्यालय सुपेला में रहेगा।
लॉटरी दिवस को यह दस्तावेज लाने होंगे जरूरी
 लॉटरी में शामिल होने के लिए हितग्राही अपना अंशदान जमा राशि रसीद की मूल प्रति, मूल आधार कार्ड, आवेदन पत्र की पावती तथा लॉटरी में शामिल होने हेतु जारी सूचना पत्र के साथ निर्धारित स्थल एवं समय में स्वयं उपस्थित रहेंगे। परिवार में यदि दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक हो तो प्रमाण पत्र की मूल प्रति आवास शाखा कक्ष क्रमांक 16 में पुष्टि हेतु दिनांक 22 मई 2023 तक प्रस्तुत करेंगे। ताकि भूतल पर लॉटरी द्वारा आवास आबंटन की कार्यवाही की जा सके।

   दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई क्षेत्र अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों में गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने की कार्यवाही निगम के द्वारा निरंतर की जा रही है। आज जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर क्षेत्र अंतर्गत बाबा दीप सिंह नगर तालाब के समीप राजन नामक भैंस खटाल संचालक के द्वारा तालाब में गोबर डंप कर रखा गया था, जिससे आसपास में गंदगी फैल रही थी, संचालक को बार-बार समझाई दी जा चुकी थी उसके बाद भी इनके द्वारा समझाइश को अनदेखा किया गया जिसके चलते आज निगम की टीम ने निरीक्षण के दौरान भैंस खटास संचालक राजन को 60000 रुपए अर्थदंड आरोपित करते हुए गंदगी को 3 दिनों के भीतर हटाने कहा गया है। कार्यवाही के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा मौके पर मौजूद रहे। गौरतलब है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी स्थानों पर निगम के द्वारा साफ सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है परंतु जो लोग गंदगी पसार रहे हैं और निगम के समझाइश तथा अपील का पालन नहीं कर रहे हैं उन पर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम भिलाई पुनः अपील करता है कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं, सूखा एवं गीला कचरा पृथक-पृथक ही प्रदान करें, प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में निगम प्रशासन की सहायता करें।

  दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई स्टील प्लांट सहित देश के कुछ प्रमुख संस्थानों में सेवा दे चुके एचआर प्रोफेशनल और मोटिवेशनल स्पीकर दिलीप मोहंती को फ्रांस की सोर बॉर्न यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी है। राजधानी रायपुर में पिछले सप्ताह हुए समारोह में दिलीप मोहंती को यह उपाधि दी गई है।
उन्होंने उत्कल, कोलकाता और दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई की थी और सेल- भिलाई स्टील प्लांट के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह जेके पेपर, जिंदल स्टील प्राइवेट लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आदित्य बिरला ग्रुप आदि समूह के साथ भी संबद्ध रहे ।
 वर्तमान में वह स्टील सेक्टर को अपनी सलाहकार सेवाएं दे रहे हैं। दिलीप मोहंती रोटरी क्लब, उत्कल सांस्कृतिक परिषद भिलाई सहित ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के साथ भी जुड़े हुए हैं।

दुर्ग / शौर्यपथ / जमात-ए-इस्लामी, चरोदा एवं स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन, चरोदा यूनिट की तरफ से स्कूली बच्चों की गर्मी की छुट्टियों को मद्देनज़र इस्लामिक समर…

दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की निःषुल्क सुविधा काफी लंबे समय से उपलब्ध कराता आ रहा है। इसका उद्देष्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग के द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग के सहयोग से नियमित रूप से चलाए जाने वाले स्वास्थ्य षिविर के तहत ग्राम चेटुआ में निःषुल्क स्वास्थ्य षिविर का आयोजन किया गया।  

शनिवार दिनांक 13 मई 2023 को ग्राम चेटुआ में भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सीएसआर मेडिकल टीम से चिकित्सक डॉ ईशा कुजुर फार्मासिस्ट श्री खिलावन कुंभकार एवं बीपी ब्लड परीक्षणकर्ता श्रीमती रेखा देव, पंजीयन कर्ता श्री शंभू तथा विभाग की ओर से सीएसआर सहायक श्रीमती सीता सिन्हा उपस्थित थे। षिविर में कुल 25 मरीजों की जांच करके उनको दवाई वितरण किया गया जिनमें 12 पुरुष, 12 महिला तथा 1 बच्चा शामिल थे।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)