
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
जगदलपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में छोटे-छोटे व्यवसायियों को आर्थिक सहायता करने हेतु निगम की बैंक प्रवर्तित योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग हेतु अंत्योदय स्वरोजगार आदिवासी स्वरोजगार (बैंक प्रवर्तित योजना) में ऋण आवेदन करने के लिए कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति जगदलपुर कलेक्टोरेट परिसर संयुक्त जिला कार्यालय भवन कक्ष क्रमांक एफ-21, 22 व 23 में कार्यालयीन दिवस में प्रातः 10.30 बजे से 5.30 बजे तक संपर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त किया जा सकता है।
इस योजना का लाभ लेने हेतु योग्यता के अनुसार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग का हो। आवेदक की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष की होनी चाहिए वार्षिक आय शहरी क्षेत्र हेतु ग्रामीण क्षेत्र में एक लाख पचास हजार अधिकतम आय पटवारी द्वारा सत्यापित तथा आवश्यक दस्तावेजों में आय प्रमाण पत्र, जाति, निवास तहसीलदार या सरपंच द्वारा सत्यापित आधार कार्ड परिचय पत्र राशन कार्ड प्रस्तुत करना होगा।
योजना के तहत जिले में विभिन्न व्यवसायो जैसे कपड़ा दुकान, किराना दुकान, बर्तन दुकान होटल व्यवसाय गैरेज, मुर्गी पालन, चिकन सेंटर फँसी स्टोर स्टेशनरी, सेलून, ब्यूटी पार्लर, इलेक्ट्रानिक्स सामग्री रिपेरिंग, बेकरी व्यवसाय आदि में प्राप्त आवेदनों को तैयार कर संबंधित बैंक शाखाओं को प्रेषित किया जाता है। बैंक को स्वीकृत ऋण के विरूद्ध प्रत्येक हितग्राही हेतु अनुदान राशि दस हजार रुपए मात्र जो भी कम हो दिया जाएगा। बैंक प्रवर्तित योजनाओं में आवेदन प्राप्त करने की कोई समय सीमा नहीं है। आवेदन कार्यालय में जमा की स्थिति में चालू वित्तीय वर्ष में ही मान्य होगा साथ ही वर्ष समाप्ति पर आवेदन स्वयमेव निरस्त हो जाएगा।
जगदलपुर / शौर्यपथ / राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर जगदलपुर में डेंगू के रोकथाम के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। कलेक्टर विजय दयाराम के ने रैली को दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर ने नेतृत्व में निकली यह रैली गुरु नानक चौक, संजय बाजार, पनामा चौक, हाता ग्राउंड, गोल बाजार चौक, सिरहासार चौक होते हुए वापस दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण पहुंची। कलेक्टर श्री विजय ने इस अवसर पर कहा कि डेंगू के रोकथाम का सबसे अच्छा उपाय है कि इसको फैलाने वाले मच्छरों के लार्वा को पनपने ही न दिया जाए। डेंगू लार्वा यदि नहीं पनपेंगे, तो कोई इस रोग का शिकार भी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कई दिनों तक लगातार हुई बारिश के बाद अभी कड़ी धूप खिल रही है, जो डेंगू सहित अन्य कीटों के प्रसार के लिए अनुकूल है। उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से लोगों को ठहरे हुए पानी को फेंकने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कूलर, गमले और टायरों में डेंगू मच्छरों के लार्वा आसानी से पनपते हैं, इसलिए इन्हें समय समय पर फेंकना जरूरी है। उन्होंने घर और कार्यालय में साफ सफाई रखने के लिए भी लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि बुखार, उल्टी, दस्त, सर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, बदन दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, सुस्ती, थकान, जी मिचलाना आदि डेंगू के लक्षण हैं तथा ऐसे लक्षण दिखने पर तत्काल जांच करवाएं। आपके परिचितों को भी यदि ऐसे लक्षण दिखें तो उन्हें तत्काल जांच की सलाह दें।
नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू ने भी इस अवसर पर संबोधित करते हुए डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए आयोजित इस जागरूकता रैली की सराहना की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे, अपर कलेक्टर हरेश मंडावी, संयुक्त कलेक्टर सुश्री आस्था राजपूत, अनुविभागीय दंडाधिकारी नंदकुमार चौबे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके चतुर्वेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, मितानिन, युवोदय के स्वयं सेवक, रेडक्रॉस, दलपत बचाओ अभियान सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य मौजूद थे।
रायपुर। शौर्यपथ। छत्तीसगढ़ में पहली बार #राष्ट्रीय_रामायण_महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। 1 से 3 जून तक रायगढ़ के राम-लीला मैदान में यह प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस आयोजन में विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों के अलावा विदेशी कलाकार भी शामिल होंगे।
इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में अरण्यकांड पर केंद्रित प्रसंगों की विशेष प्रस्तुति होगी इसके अलावा केलो आरती और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ होगा।
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री राजनितिक क्षेत्र में अपनी बेबाक राय रखने के मामले में हमेशा आगे रहते है . राजनितिक वार पर तथ्यात्मक तरीके से रखने में माहिर मुख्यमंत्री बघेल ने एक बार फिर मोदी सरकार की नीतियों को लेकर बड़ा हमला बोला .
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की उपलब्धि नोटबंदी है देश में कितना कालाधन जमा हुआ अभी तक इस बारे में जानकारी / आंकड़े उपलब्ध नहीं .आरबीआई में कितने नोट जमा हुए ये भी नहीं बताया .आज 9 साल हो गए इस बारे में कोई बात नहीं होती . लॉक डाउन से देश को कितना नुक्सान हुआ कितने लोगो की जान गयी कितने लोगो का रोजगार छिना गया इस बात के भी कोई आंकड़े नहीं .शौचालय बनाए वो भी अपूर्ण है कितने लोग उसका उपयोग कर रहे है इसकी भी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं . उज्जवला योजना शुरू तब 400 रूपये कीमत थी आज 1200 रूपये हो गए कोई अब भराने को तैयार नहीं महंगाई से आज जनता हाहाकार है . जिसमे भी हाथ डाले उसमे नुक्सान ही हुआ किसानो की आय दुगनी करने की बात कही थी किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर है , दिल्ली आन्दोलन में कई किसानो की मौत हो गयी जाँच के लिए कमेटी बनाए कमेटी का कोई अता पता नहीं . 6000 रूपये किसान सम्मान निधि देने की बात कही थी पहली बार मिला उसके बाद नाम कटते गए अब तो आंकड़े ही घट गए .
कांग्रेस की असफलताओ का स्मारक ही कोरोना कल में काम आया ....
मनरेगा के बारे में कहते थे कि कांग्रेस की असफलताओं का स्मारक है जबकि यही मनरेगा ही कोरोना काल में अर्थव्यवस्था सुधारने के काम आया . आज मनरेगा की राशि को ही कम कर दिया गया . छत्तीसगढ़ में एक तिहाई कर दिया गया . पहले ढाई से तीन करोड़ आते थे उसे घटा कर 1 हजार करोड़ रूपये हो गए . आप गरीब के खिलाफ है , किसान के खिलाफ है , घरेलु महिलाओं के खिलाफ है . डीजल ,पेट्रोल ,गैस , केरोसिन सबमें आपके कीमत बढ़ा दिए , खाद के भाव बढ़ा दिए . लघु वनोपजन खरीदने की कोई योजना नहीं . रोजगार देने की बात कही थी किन्तु रोजगार मिला नहीं बल्कि जो रोजगार थे वो भी बेरोजगार हो गए .
रायपुर / शौर्यपथ / जमीनी से जुड़े होने का दिखावा करना और जुड़े होने का अहसास दिलाना दोनों में बहुत फर्क होता है . आज के इस युग में ऐसे कई नेता है जो गरीबो के घर जाते है एवं अभी भी भेदभाव की सीमा को लांघ नहीं पाते अपने आश्याने में बुला नहीं पाते किन्तु वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ के अस्तित्व को पूरी दुनिया के सामने मजबूती के साथ लाने में मुख्यमंत्री बघेल हमेशा आगे रहे छत्तीसगढ़ निर्माण के 18 साल बाद छत्तीसगढ़ की जनता को एक देसी छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री मिला जो ग्रामीण परिवेश को और उन्नत करने विकास की राह में आगे बढ़ने का कार्य निरंतर कर रहे है .
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पिछले कई महीनो से प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के जरिये हर विधान सभा में जा कर आम जनता से रूबरू हो रहे है और उनमे से ही किसी एक के घर दोपहर के भोजन का स्वाद ले रहे है जिन जिन घरो में मुख्यमंत्री बघेल ने भेंट मुलाक़ात के दौरान भोजन किया उनके लिए वो दिन यादगार हो गया किन्तु अब एक बार फिर उन्हें मुख्यमंत्री के साथ भोजन करने का अवसर मिल रहा है . जी हाँ इस बार वो सभी परिवार जिनके घरो में मुख्यमंत्री बघेल ने भोजन किया था अब उनके साथ मुख्यमंत्री निवास में भोजन करने का अवसर मिलेगा इस बात को मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही .
नई दिल्ली । शौर्यपथ । भारत के युवाओं की सबसे बड़ी चिंता यह है कि रोजगार कहां और कैसे मिले । रोजगार की दिशा में लगातार सरकारे कदम उठा रही है ताकि भारत से बेरोजगारी को कम किया जा सके इसी कड़ी में आज भारत के प्रधानमंत्री मोदी द्वारा वर्जुअल कार्यक्रम के माध्यम से 71000 नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे ।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी शेयर करते हुए कहा किदेश के युवाओं के लिए नए-नए अवसरों का निर्माण हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है। इसी कड़ी में कल सुबह 10.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुझे एक और रोजगार मेले में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा। इस दौरान करीब 71 हजार नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
रायपुर / शौर्यपथ /
दुर्ग / शौर्यपथ / कर्नाटका की जनता ने भाजपा के सांप्रदायिक एजेंडा को को नकार दिया लक्ष्मीनरसिम्हा जिला अध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण सेवा दल ने कहा है कि केंद्र में कर्नाटक में दोनों जगह भाजपा की सरकार थी ,उसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित एक भी भाजपा नेता केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के आधार पर जनता से वोट मांगने का साहस नहीं जुटा पाए ,प्रधानमंत्री अपने 9 साल की उपलब्धियों का जिक्र तक चुनाव में नहीं कर पाए प्रधानमंत्री जनता से बजरंग दल के नाम पर वोट मांग रहे थे ,जनता से भाजपा और प्रधानमंत्री के मुद्दे से भटकाने की राजनीति का विरोध किया और भाजपा के खिलाफ मतदान किया जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नरसिम्हा ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत डबल इंजन का नारा लगाने वालों पर करारा चोट है l कर्नाटक की जनता वादा निभाने वाली और जनता की आवाज सुनने वाली सरकार चाहती है जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने जनता से किए 36 बिंदुओं में के वादे में से 90% वादा को पूरा किया है उनके अलावा अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं बनाकर प्रदेश की हर वर्ग के साथ न्याय किया है और एक विश्वास अर्जित की है कर्नाटक की जनता भी ऐसी सरकार कर्नाटका में चाहती थी इसलिए कांग्रेस को चुनी है है जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नरसिम्हा ने कहा कि कर्नाटका में अब कांग्रेस की पारदर्शी सरकार बन रही है जो किसान मजदूर, युवा ,माता ,बहना ,व्यापारियों की स्थानिक संस्कृति के लिए काम करती है सभी वर्गों को न्याय देती है
रिसाली / शौर्यपथ / रिसाली निगम क्षेत्र के ऐसे नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है, जो छुटे हुए है। इसके लिए 40 वार्डो में मुहिम चलाया जा रहा है। निगम आयुक्त आशीष देवांगन की उपस्थिति में मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सी.आर.पी. को प्रशिक्षण भी दिया गया।
अति गरीब और सामान्य वर्ग के सद्स्यों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिलाने प्रत्येक वार्ड में न केवल सर्वे करया जा रहा है, बल्कि मौके पर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। निगम के सभागार में देवेश त्रिवेदी व सीपीएम तुषार वर्मा ने प्रशिक्षण देते कहा कि कार्ड का तीन तरह से लाभ लिया जा सकता है। सर्वेकर्ता कार्ड बनाने के साथ ही कार्ड की उपयोगिता को बताए। कार्ड बनाने के लिए सर्वेकर्ता को सूची भी उपलब्ध कराया गया है।
मोबाइल से बनेगा कार्ड
सरकार ने कार्ड बनाने की प्रक्रिया को बेहद आसान कर दिया है। मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सी.आर.पी. के स्मार्ट फोन नंबर का पंजीयन कर एप डाउनलोउ कराया गया है। एप के माध्यम से छुटे हुए लोगों का निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए प्रति कार्ड 5 रूपए के हिसाब से सकरार भुगतान भी करेगी
आयुष्मान कार्ड में सुविधा
बी.पी.एल परिवार - 5 लाख
ए.पी.एल. परिवार - 50 हजार
गंभीर बीमारी पर प्रदेश सरकार की ओर से - संपूर्ण ईलाज
च्वाइस संेटर को दिया टार्गेट
आयुक्त के निर्देश पर निगम क्षेत्र में च्वाइस संेटर के संचालकों को भी आयुष्मान कार्ड बनाने टार्गेट दिया गया है। प्रत्येक च्वाइस सेंटर को आयुष्मान कार्ड बनाने वालों की सूची उपलब्ध कराया गया है। कार्ड बनाने की संख्यात्मक जानकारी प्रतिदिन निगम को उपलब्ध कराना होगा।
मुंगेली / शौर्यपथ / आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले में नियमित भृत्य के रिक्त तीन पदों पर भर्ती हेतु 29 मई तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी हेतु जिले के वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.मुंगेली.जीओव्ही.इन का अवलोकन कर सकते है।
मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में सभी पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाने हेतु शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस हेतु पथरिया अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भरोसा राम ठाकुर ने व्हीएलई को लाईसेंस जारी कर शत-प्रतिशत पात्र लोगों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन कार्य में प्रगति नही पाए जाने पर 12 व 13 मई को विकासखण्ड पथरिया में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें अनुपस्थित 27 व्हीएलई का लाईसेंस निरस्त कर दण्डात्मक कार्यवाही करने तथा इस संबंध में 02 दिवस के भीतर उपस्थित होकर जवाब पेश करने एवं अनुपस्थिति अथवा संतोषप्रद जवाब नहीं होने पर कार्यवाही करने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।
मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 26 मई से 15 जून तक किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में एथलेटिक्स, तलावारबाजी, हॉकी, तीरंदाजी, टेबल टेनिस, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, ताईक्वांडो, मलखम, बैडमिंटन, कराते, व्हालीबॉल खेलो के प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें विकासखण्ड पथरिया के शा.उ.मा.वि. सिलतरा में व्हालीबॉल, शा.उ.मा.वि. सिलदहा में हॉकी, शा.उ.मा.वि. पड़ियाईन में तीरंदाजी, विकासखण्ड लोरमी के शा.उ.मा. वि. डोगरिया में टेबल टेनिस, शा.उ.मा.वि. गोड़खाम्ही में बॉक्सींग और विकासखण्ड मुंगेली के शा.उ.मा.वि. चकरभाठा में एथलेटिक्स, शा.उ. मा. वि. दशरंगपुर में तलावारबाजी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में क्रिकेट, फुटबॉल, ताईक्वांडो, मलखम, बैडमिंटन, शा.पू.मा.शा. करही में व्हालीबॉल, शा.पू.मा.शा. गीधा में कबड्डी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में सब जूनियर, जूनियर आयु वर्ग के बालक-बालिका संबंधित केन्द्र में उपस्थित होकर आवेदन पत्र जमा कर सम्मिलित हो सकते है।
ग्राम धानापायली में 05 दिवसीय कोया पूनेम संस्कृति गाथा एवं प्रवचन कार्यक्रम संपन्न
समाज के विकास के लिए शिक्षा, संगठन एवं मद्यपान के परित्याग को बताया आवश्यक
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
गोण्डवाना समाज के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष श्री चंद्रेश ठाकुर ने कहा कि आदिवासी समाज की गौरवशाली संस्कृति आदिवासी समाज का मेरूदण्ड एवं आधार स्तंभ है। उन्होंने आदिवासियों की संस्कृति को अत्यंत वैभवशाली बताते हुए कहा कि आदिवासियों की संस्कृति विश्व की समस्त संस्कृतियों की जननी है। जिसका उल्लेख देश के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू ने अपने विश्व विख्यात पुस्तक ’डिस्कवरी आॅफ इण्डिया’ में किया है। श्री ठाकुर मोहला-मानपुर एवं अंबागढ़ चैकी जिले के ग्राम धानापायली में आयोजित विशाल मूल निवासी कोया पूनेम संस्कृति गाथा एवं प्रवचन कार्यक्रम में अपना उदगार व्यक्त कर रहे थे। कार्यक्रम में पूनेमाचार्य तिरूमाल शंकरशाह इरपाचे एवं राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच ग्राम पंचायत सेम्हरबांधा श्रीमती सतरूपा परतेती ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में गोण्डवाना समाज के युवा प्रभाग के संभागीय अध्यक्ष श्री अंगद सलामे, सर्व आदिवासी समाज के युवा प्रभाग के जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश नेताम, प्रदेश संयुक्त सचिव श्री राकेश नेताम, गोण्डवाना युवा प्रभाग के ब्लाॅक अध्यक्ष युवराज नेताम, श्री राजू परतेती, शेरसिंह परतेती एवं अन्य समाज प्रमुखगण उपस्थित थे।
श्री चंद्रेश ठाकुर ने कहा कि संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है। किसी समाज को यदि समाप्त करना है तो उसकी संस्कृति को समाप्त कर दो। वह समाज स्वतः समाप्त हो जाएगी। उन्होंने समाज के सभी लोगों को समाज के गौरवशाली संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा उसके संरक्षण व संवर्धन में सहयोग करने की अपील की। श्री ठाकुर ने समाज के विकास के लिए शिक्षा एवं ज्ञान को ब्रह्मास्त्र बताते हुए समाज के लोगों को आने वाली पीढ़ी को उच्च शिक्षित, ज्ञानवान, उद्यमी, संस्कारी एवं नशामुक्त बनाने हेतु प्रण लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा, संगठन, नशापान का परित्याग एवं आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा प्रभाग के संभागीय अध्यक्ष श्री अंगद सलामे ने कहा कि हमारे आने वाली पीढ़ी को औपचारिक शिक्षा के अलावा हमारे गौरवशाली संस्कृति, रीति-रिवाज, परंपरा का भी ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है। जिससे हमारी संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन हो सके। इसके लिए इस प्रकार का आयोजन होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने समाज के प्रबुद्ध लोगों एवं नवयुवकों से अपने ऊर्जा का उपयोग सकारात्मक कार्यों में कर समाज हित में अपना योगदान देने की अपील भी की है। इस अवसर पर पूनेमाचार्य श्री इरपाचे ने आदिवासी संस्कृति के विविध पहलुओं की तात्विक एवं सम-सामयिक विवेचना कर विविध पहुलओं पर रोचक एवं प्रेरणास्पद ढंग से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विशाल संख्या में आदिवासी समाज के लोगों ने अपनी उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाई।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
