
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
भेंट-मुलाकात के दौरान किसान ने मुख्यमंत्री से किया आग्रह-पुराने किसान किताब को बदलकर प्रदेश के किसानों को नया किसान किताब मिले*
*किसान दीपक वर्मा ने कहा-धान बेचकर बेटी के लिए खरीदी स्कूटी, रोज पढ़ने जाती है शहर*
रायपुर । शौर्यपथ । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसान की यही खासियत है कि वह अपने लिए नहीं बल्कि सबके बारे में सोचता है और अपने जमीन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी किसानों के पास होनी ही चाहिए। आज मुख्यमंत्री बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम-कड़ार में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
दरअसल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान किसान दीपक वर्मा ने बताया कि किसानों का किसान किताब बाप-दादा के जमाने का बना हुआ है। इस पुराने किसान किताब को बदलकर प्रदेश के किसानों को यदि नया जारी कर दिया जाये तो बड़ी सहूलियत होगी। उन्होंने आगे बताया कि खाद-बीज खरीदने के साथ-साथ जमीन से जुड़ी जानकारी का संधारण होता है। किसान दीपक वर्मा ने आगे बताया कि उनका एक लाख 25 हजार रूपए की ऋण माफ हुई है और धान बेच कर मिले बोनस के पैसे से बेटी को स्कूटी खरीदी कर दी है। बेटी स्कूटी से अब पढ़ने जाती है। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है और इससे किसानों में खुशी है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किसान दीपक वर्मा की बातों को ध्यान से सुना और कहा कि किसान हमेशा सभी के बारे में सोचता है और यह कितनी सुंदर बात है, जो सबके बारे में सोचते है हमने उनके बारे में सोचा है। हमारी सरकार ने किसानों के हित में अनेकों फैसले लिए है। हमने प्रति एकड़ धान खरीदने की सीमा को बढ़ाकर 20 क्विंटल कर दिया है। राजीव गांधी किसान योजना के माध्यम से किसानों को बुआई, रोपाई जैसे महत्वपूर्ण समय पर राशि मिलने से उनकी चिन्ता दूर हुई है।
*महिला समूहों से चर्चा कर उन्हें हो रहे लाभ के बारे में पूछा*
रायपुर । शौर्यपथ । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात के दौरान ग्राम कड़ार में नवनिर्मित रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में स्थापित विभिन्न यूनिट का अवलोकन किया और वहां छोटे-छोटे उद्योग संचालित करने वाले महिला समूहों की सदस्यों से चर्चा कर उनके काम और व्यवसाय से हो रहे लाभ के बारे में जानकारी ली। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि रीपा खुलने से उन्हें छोटे-छोटे काम प्रारंभ कर अपने पैरों पर खड़ा होने का आत्मविश्वास मिला है। यहां हो रही आमदनी से उन्हें अपने घर परिवार चलाने में भी सहायता मिल रही है।
मुख्यमंत्री ने कड़ार रीपा में सबसे पहले मसाला निर्माण यूनिट का अवलोकन किया। इस यूनिट को संचालित करने वाली ओम साईं राम स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनके काम के बारे में मुख्यमंत्री ने जानकारी ली। श्रीमती इतरा धीवर ने मुख्यमंत्री को बताया कि अब तक उनके समूह द्वारा 50 हजार रुपये के मिर्च-मसाले की बिक्री की गई है। गौठान में स्व-सहायता समूह के सदस्य वर्मी कंपोस्ट का निर्माण भी कर रहे हैं, अब तक 1 लाख 20 हज़ार रुपये की वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री कर चुके हैं। इस समूह में कुल 11 महिला सदस्य जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि लाभ की राशि का बटवारा सदस्य आपस में कर लेते हैं ।
अगरबत्ती यूनिट को संचालित करने वाली मां सरस्वती महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य पूजा साहू ने बताया कि अभी तक 80 हजार रुपये का समान बेच चुके हैं, जिसमें लगभग 10 हजार रूपये की लागत लगी थी। दोना पत्तल यूनिट को संचालित करने वाली सतनाम महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य संगीता बंजारे ने बताया कि अभी तक 50 हजार रुपये का समान बेच चुके हैं, जिसमें लगभग 20 हजार रूपये की लागत लगी और 30 हजार का शुद्ध लाभ मिला है।
महामाया स्व-सहायता समूह की सदस्य देविका वर्मा ने बताया कि लगभग 2 माह पूर्व शासन की मदद से 2.50 लाख रुपये की लागत से मिनी दाल मिल इकाई स्थापित की गई है। अभी 20 क्विंटल कृषि विज्ञान केंद्र से अरहर मिला है, इसे प्रोसिसिंग कर खुला बाजार में बेचने की तैयारी है।
रायपुर । शौर्यपथ । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार जिले में थाना पलारी क्षेत्र में गौड़ा पुलिया के पास बीती रात ट्रक और पिकअप की टक्कर में 6 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता और घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना में घायलों को बलौदाबाजार रिफर किया गया है।
दुर्ग । शौर्यपथ । कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद छ:ग NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू के निर्देश पर आज दुर्ग एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष रवि अन्य कार्यकर्ता के सामूहिक नेतृत्व में दुर्ग पदाधिकारी द्वारा मालवी नगर चौक दुर्ग पर स्थित श्री हनुमान जी के मंदिर पहुंच पूजा अर्चना कर भगवान से आशीर्वाद लेकर अभिवाजित मध्यप्रदेश में दुर्ग जिला से कांग्रेस पार्टी के चाणक्य कहे जाने वाले कांग्रेस पार्टी के किसान छत्तीसगढ़िया नेता स्व. श्री दाऊ वासुदेव चंद्राकर जी के मूर्ति पर माला अर्पण कर उन्हें याद करते हुए कार्यकर्ता ने राहगीरों को मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया इस दौरान NSUI पदाधिकारीयों ने इस जीत को कर्नाटक की जनता, पार्टी के शीर्ष नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री मल्लिकार्जुन खडगे जी, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री वरिष्ठ नेता आदरणीय सीतारामया जी, राज्य ईकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार जी, प्रदेश प्रभारी सुरजेवाला जी देश में सबसे लोकप्रिय छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के छ:ग मॉडल के उदाहरण वाले तर्ज पर पांच गारंटी के तर्ज पर राज्य में पार्टी ने चुनाव लड़ा जिसे जनता ने स्वीकार कर राज्य के सभी सीनियर नेताओं और कांग्रेस पर भरोसा जताया राज्य ईकाई के सभी मोर्चा संगठनों के कार्यकर्ता के अथक परिश्रम और सभी वरिष्ठ नेताओ के सामूहिक प्रयास से 40% कमीशन डबल ईंजन वाली भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर पुनः कर्नाटक में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के साथ राज्य में सरकार बनाई यह जीत पार्टी के प्रति समर्पित रहकर मेहनत करने वाले बूथ व सेक्टर प्रभारी ब्लॉक वार्ड के हर एक जमीनी कार्यकर्ता कि जीत है इस जनादेश से केंद्र के तानाशाही सरकार के खिलाफ और माननीय श्री @RahulGandhi जी के नफरत पर मोहब्बत कि जीत बताया..।।
सही मायने में 2024 की जो आहट थी उसका आगाज हो चुका है 2024 परिणाम 2023 में दिख गया है भारतीय जनता पार्टी पुरी तरह हताश व उदास है कांग्रेस परिवार में हर्ष व्याप्त सभी कार्यकर्ता 2023 और 24 के मिशन में जुट गये है।इस दौरान दुर्ग एनएसयूआई के हरीश देवांगन,अमन दुबे,राहुल यादव,देवेश सिंह राजपूत,राहुल सोनकर,महेश,अहमद,पुष्कर,प्रतीक, सैश,वास्तविक,आशीष लाकेश सिन्हा,विक्रम टंडन,साहित्य साहू,फर्दीन इकबाल,अहिवारा विधानसभा उपाध्यक्ष रमेश दास,कार्तिक, डोमन,विकाश साहू,मयंक,शुभम,प्रकाश सहित NSUI के बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
दुर्ग । शौर्यपथ । आज दिनांक 15/05/2023 को जिला न्यायालय दुर्ग की नई जिला एवं सत्र नयायाधीश नीता यादव मैडम को जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग द्वारा गुलदस्ता भेंट कर मुबारकबाद दी गई जिसमे संघ की अध्यक्ष सुश्री नीता जैन जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री प्रशांत जोशी, महिला उपाध्यक्ष सुश्री सुनीता कसार, सचिव रविशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष श्री अनिल जायसवाल, सह सचिव श्री कृष्णा राज चंदेल, संस्कृतिक सचिव मोनिका सिंह, ग्रंथालय सचिव श्री द्रोण कुमार ताम्रकार, कुलेश्वर साहू, कार्यकारणी सदस्य श्री आशीष शुक्ला, अमर जैन, आकाश कश्यप, अशोक सिन्हा, उमा भारती साहू, चंद्रकला साहू व संघ के मिडिया प्रभारी श्री मनोज मिश्रा व मोहम्मद दानिश परवेज जी व रजनीश श्रीवास्तव, इनाम खान, आशीष तिवारी, मनोरमा कसार, पूरन बघेल, अनामिका गुहा उपस्थित थे.
-निगम एमआईसी की बैठक में विभिन्न विषयों पर महापौर ने किया चर्चा:
-दुकानों की लीज नवीनीकरण हेतु महापौर परिषद ने लगाई मुहर,विभिन्न वार्डो में सड़कों का निर्माण युद्ध स्तर पर होगा:
दुर्ग । शौर्यपथ ।2023 नगर पालिक निगम में मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर धीरज बाकलीवाल की अध्यक्षता व आयुक्त लोकेश चंद्राकर,सभापति राजेश यादव एवं एमआईसी सदस्यों की उपस्थिति में डाटा सेंटर सभागार में 12 बजे से की गई। बैठक में 28 एजेंडों पर बारी-बारी चर्चा की गई।सभी विषयों पर विचार विमर्श कर एजेंडावार निर्णय लिया गया। इस दौरान एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी,संजय कोहले, ऋषभ जैन,दीपक साहू,भोला महोविया,जयश्री जोशी,अनूप चंदानिया,सत्यवती वर्मा,जमुना साहू,हमीद खोखर,शंकर ठाकुर,मनदीप सिंह भाटिया,कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, आरके पांडेय,प्रकाशचंद थवानी,जितेंद्र समैया,आरके पालिया,आरके बोरकर,संजय ठाकुर,जावेद अली,वीपी मिश्रा,थानसिंह यादव आदि मौजूद रहे।बैठक में बाजार विभाग,लोक कर्म विभाग,जलकार्य विभाग व विद्युत विभाग के अलावा राजस्व विभाग के विषयों पर महत्वपूर्ण 8चर्चा की गई।जिसमे निगम स्वामित्व की व्यवसायिक परिसर इंदिरा मार्केट फूल चबूतरा कुल 16 दुकानों के लीज अवधि 31 मार्च 23 को समाप्त हो रही है।उक्त आबंटीतियो द्वारा लीज नवीनीकरण की मांग को स्वीकृति की प्रदान की गई।गंजपारा न्यू कम्प्लेक्स कुल 06 दुकानों में से 05 दुकानों के लीज अवधि 31 मार्च 23 को समाप्त,आबंटितियो की मांग अनुसार लीज बढ़ाने निर्णय पारित किया गया। नया बस स्टेंड छोटी लाइन कुल 71 दुकानों में से 62 दुकानों के लीज अवधि 31 मार्च 23 को समाप्त,नवीनीकरण की मांग को स्वीकृति दी गई।निगम स्वामित्व की व्यवसायिक परिसर इंदिरा मार्केट के लीज नवीनीकरण अपैल से मार्च 2038 तक अर्थात 15 वर्षो तक के लिए प्रथम तीन वर्षों में 25% किराया वृद्धि व लीज किया की शेष अवधि के प्रति 03 वर्षो में 5% चक्रवृद्धि ब्याज अनुसार किराया वृद्धि किया जाना प्रस्ताव को पारित किया गया।इसके अलावा इंदिरा मार्केट टिन शेड कुल 46 दुकानों के लीज अवधि 31 मार्च 23 को समाप्त,नवीनीकरण को पास किया गया।कस्तूरबा बाल मंदिर परिसर को जैन मंदिर पाण्डुशिला स्थल व प्रांगण को दिगम्बर जैन समाज को सामाजिक धार्मिक गतिविधियों हेतु दिए गए मांगो के संबंध में प्रस्ताव को स्वीकृति की गई।
कस्तुरबा बाल मंदिर को दिगम्बर जैन समाज को अस्थाई रूप से किराये पर दिये जान के संबंध में विचार किया गया।विस्तृत कस्तुरबा बाल मंदिर को दिगम्बर जैन समाज को किराये पर दिये जाने हेतु मासिक किराया का निर्धारण महापौर परिषद के समक्ष किये जाने एवं निर्धारित होने वाले राशि में वार्षिक 10 प्रतिशत वृद्धि किये जाने के संबंध में विचार किया गया। इसके अलावा प्रतिबंधित चीजो का उपयोग वर्जित रहेगा। सामाजिक कार्यों के संचालन की अनुमति होगी।परिसर में अतिरिक्त निर्माण नहीं किया जायेगा।परिसर का रखरखाव समाज द्वारा किया जायेगा। 15 वें वित्त आयोग अंतर्गत स्वीकृत 07 नग ट्रेक्टर व टॉली (हाइड्रोलिक) लागत रू0 76.56 लाख हेतु जेम पोर्टल के माध्यम से 21.11.2022 को निविदा आमंत्रित की गई थी। निर्धारित अवधि में प्राप्त 03 निविदाओं में "नमो ट्रेक्टरर्स" की दर 76,37000.00 (रू० छिहत्तर लाख सैतीस हजार मात्र) न्यूनतम् हैं। उक्त प्राप्त न्यूनतम् दर की स्वीकृति की अनुशंसा निविदा समिति की बैठक दिनांक 25.01.2023 के निर्णय कं0-01 के तहत् की गई हैं। अतएवं उक्त प्राप्त न्यूनतम् दर व कुल व्यय रू0 76.37 लाख की स्वीकृति हेतु विभाग द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया हैं। शहर के मार्केट एरिया में सी.सी.टी.वी.लगाने के कार्य की स्वीकृति दिनांक 15.फरवरी 2023 को नगरीय प्रशासन विकास विभाग के प्रबोधन / गौरव समागम कार्यक्रम 2023 के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा दुर्ग शहर के विकास कार्य हेतु राशि रू 25.00 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई हैं। उक्त स्वीकृति अनुसार शहर के मार्केट एरिया में सीसीटीवी लगाने का भी निर्देश हैं। उक्त निर्देश के अनुक्रम में नगर के व्यस्त मार्केट एरिया में सी.सीटीवी लगाने हेतु प्राप्त निर्देशानुसार राशि रू 1.65 करोड़ का प्राक्कलन तैयार किया गया हैं।सीसीटीवी लगाने हेतु उपरोक्तानुसार राशि रू 1.65 करोड़ के प्राक्कलन की स्वीकृति सहित पूर्ण प्रस्ताव शासन की ओर प्रेषित किये जाने हेतु विभाग द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया हैं। प्रकरण को स्वीकृति दी गईं।वार्ड 45 पद्मानाभपुर में एमआईसी 748 से डामरीकरण कार्य,वार्ड 56 शीतला मंदिर के बाजू वाला सीमेंटीकरण सड़क रिपेयर,वार्ड 43 व 45 संतोषी मंदिर से आयरन बीटी रिनोवल रिपेयर तक कार्य,गिया तालाब पार सीमेंटीकरण सड़क रिपेयर कार्य,15 वे वित्त आयोग की अनुशंसा पर मिलियन प्लस सिटिस को वर्ष 2020-21 से 2020 -23 तक टाईड फण्ड-SWM के अंतर्गत।वार्ड 48 पुलिस लाइन बस्ती में शंकर नाला कलवर्ट तक नाली निर्माण,वार्ड 30 त्रिमूर्ति चौक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व कांशीराम ताम्रकार की कांस्य प्रतिमा स्थापना। मिनीमाता चौक से गोकुल नगर गेट तक पाइप लाइन शिप्टिंग कार्य हेतु प्राक्कलन राशि 76.83 लाख का ऑनलाइन निविदा सिस्टम।छत्तीसगढ़ राज्य शासन के निर्देशानुसार, जाति प्रमाण-पत्र हेतु दुर्ग नगर निगम, क्षेत्रांतर्गत दिनांक 12.06.2022 से 16.03.2023 तक कुल 451 आवेदन प्राप्त हुए। आवेदनों को न ए०आर०आई० द्वारा भौतिक सत्यापन एवं पंचनामा किये जाने उपरांत 393 पात्र हितग्राहियों एवं 158 अपात्र हितग्राहियों की सूची तैयार किया गया। जिसका दावा आपत्ति हेतु दिनांक 13.04, 2023 को दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशन कर एवं सूची निगम कार्यालय में चस्पा किया गया था। दिनांक 19.04.2023 तक 07 दिवस समयावधि में किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति प्राप्त नहीं होने के कारण कुल 393 पात्र एवं 58 अपात्र हितग्राहियों की सूची संलग्न कर विभाग द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया हैं। पूर्व में बचे शेष 78 आवेदनों को सूचना पत्र दिये जाने उपरांत दस्तावेज पूर्ण कर 42 आवेदकों को पात्र किया गया हैं एवं 36 आवेदनों में दस्तावेज पूर्ण नहीं किया गया जिसे नस्तिबद्ध किये जाने हेतु विभाग द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया हैं। प्रकरण को स्वीकृति प्रदान की गई और आई0एच0एस0डी0पी0 आवास योजनांतर्गत उरला में निर्मित आवास / व्यवस्थाप एवं दस्तावेजों के आधार पर संपूर्ण आवास आबंटित था। जिन्हें नये सिरे से सर्वे कर निवासरत् नहीं होने के कारण एवं बंद होने पर व आवेदको द्वारा निगम को सौंपे गये आवास को जांचकर उन आबंटित आवासों को निरस्त किया गया। आवास हेतु आवेदकों द्वारा आवेदन किया गया था। जिसका ए0आर0आई0 के माध्यम से जांच कराया गया पात्र 113 लोगों की सूची तैयार कर अनुमोदन हेतु जिला शहरी विकास अभिकरण कार्यालय स्वीकृति हेतु दिनांक 11.06.2019 को भेजा गया था, दावा आपत्ति में किसी प्रकार की आपत्ति प्राप्त नहीं हुई, जिला शहरी विकास अभिकरण कार्यालय द्वारा मौखिक रूप रोस्टर पद्धति नहीं होने के कारण एम0आई0सी0 में स्वीकृति किये जाने निर्देश दिया गया था एवं वर्ष 2019 से अभी तक प्राप्त 62 पात्र आवेदन को एम०आई०सी० में स्वीकृति हेतु विभाग द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया हैं। प्रकरण को विचार उपरांत स्वीकृति दी गई।
दुर्ग । शौर्यपथ । भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार भेंट मुलाकात कर रहे हैं। भेंट मुलाकात के दौरान विधायक देेवेंद्र यादव लोगों से कुशल क्षेत्र जानने के साथ ही उन्हें कई सौगातें भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज वार्ड 42 गौतम नगर में भेंट मुलाकात कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां विधायक देवेंद्र यादव ने लोगों को तीन नई सौगात दी है।
वार्डवासियों की मांग पर बैंडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया गया है। साथ ही यहां डोम शेड और मंच का भी निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। जिसका विधायक देवेंद्र यादव ने लोकार्पण किया। लोकार्पण करके जनता को इन तीनों विकास कार्यों को समर्पित कर दिया। इसी के साथ ही जनता की मांग पर वार्ड के छूटे हुए नालियों का संधारण और सीमेंटीकरण कार्य भी किया जाएगा। इसके लिए विधायक ने घोषणा की और भूमिपूजन भी किया। करीब 10 लाख की लागत से इन कार्यों को किया जाएगा। इसके लिए भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के साथ भूमिपूजन किया गया है। साथ ही विधायक ने कहा कि जल्द ही नाली का संधारण व सीमेंटीकरण काम शुरू कर दिया जाएगा। हम लगातार विकास कार्य कर रहे हैं। आगे भी करते रहेंगे। इसके अलावा कोई और काम हो जो छूट गया है। जाे बेहद जरूरी है तो वे भी बताएंगे। इस दौरान तीन नई सौगात देने के लिए विधायक श्री यादव को वार्डवासियों ने धन्यवाद दिया।
वार्डवासियों केसाथ किया वार्ड का निरीक्षण
इसके बाद विधायक श्री यादव वार्डवासियों के साथ वार्ड का निरीक्षण किए। लोगों के साथ वार्ड में चल रहे विकास कार्यों को देखा। साथ ही लोगों ने उन्हे नालियों को भी दिखाया। जिसका सीमेंटीकरण व संधारण किया जाएगा। विधायक श्री यादव ने कहां कि जल्द ही नाली बन जाएंगी। इससे लोगों को लाभ मिलेगा। लोगों को गंदगी से राहत मिलेगी। बारिश के दिनों में नाले के पानी गली और लोगों के घरों में नहीं बहेगा।
दुर्ग । शौर्यपथ । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा निजी नियजकों द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 18 मई 2023 को किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक श्री शक्ति एंटरप्राइज ट्रांसपोर्ट नगर दुर्ग, ए.सी.एम.डब्लू. ऑटोमेशन प्रा.लि., टेक्नोटॉस्क बिजियस सोल्यून प्रा.लि., प्रकाश ज्वेलर्स शनिचरी बाजार दुर्ग, एन.आई.आई.टी. लिमिटेड के लिए विभिन्न पद रिक्त हैं। यह प्लेसमेंट इंजीनियरिंग क्षेत्र के छात्रों के लिए एक सुनहरा मौका है।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उपसंचालक श्री आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग में 18 मई को समय प्रातः 10.30 बजे से उपस्थित हो सकते है। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक प्लेसमेंट कैम्प स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं। रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नेशनल कॅरियर सर्विस के वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं।
*बी.पी. एवं शुगर की जांच हेतु 17 मई को विशेष शिविर*
दुर्ग । शौर्यपथ । जिले में एनसीडी अंतर्गत 17 मई 2023 को विश्व उच्चरक्तचाप दिवस के अवसर पर जनसामान्य में जागरूकता लाने एवं उच्च रक्तचाप से संबंधित बीमारियों के रोकथाम हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। ‘‘स्वस्थ जीवन शैली‘‘ अपनाने का लक्ष्य भारत सरकार द्वारा एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम अंतर्गत चिन्हाकित हैं इस वर्ष की थीम ‘‘मेजर योर ब्लड प्रेशर एक्युरेटली, कंट्रोल ईट, लाइव लॉन्गर‘‘ है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 मई 2023 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बी.पी एवं शुगर की जांच हेतु विशेष शिविर का आयोजन कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर, जिला दुर्ग में आयोजित किया जायेगा। शिविर में स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा बी.पी, शुगर जांच के लिए आने वाले नागरिकों का निःशुल्क जांच किया जायेगा।
*अमलेश्वर में इंटरनेट व कॉलड्रॉप की समस्या से परेशान आवेदक पहुंचा जनदर्शन*
*- जुनवानी के वार्ड क्रं. 1 में 6 पेयजल व्यवस्था को लेकर दिया गया आवेदन*
*- अतिक्रमण से घर के दरवाजे व खिड़की को पड़ोसी ने किया बंद*
*-आज जनदर्शन में 141 आवेदन प्राप्त हुए*
दुर्ग । शौर्यपथ । कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में बड़ी संख्या में जनदर्शन के आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। जिसमें जिला प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। प्राप्त आवेदनों में आवेदक जो कि खुडमुड़ा अमलेश्वर पाटन के निवासी हैं द्वारा नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में मोबाइल टॉवर लगाने के लिए आवेदन दिया गया था। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में मोबाइल सिग्नल को लेकर समस्या बनी हुई है। एरिया में मोबाईल टॉवर तो स्थापित है परंतु स्ट्रेंथ और एरिया कव्हरेज बहुत ही कमजोर है। जिसके चलते इंटरनेट व कॉल ड्रॉप से संबंधित समस्याएं लगातार निर्मित होती रहती हैं। आवेदक ने आगे बताया कि इससे नगर वासियों को फोन लगाने और इंटरनेट चलाने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर भ्रमण करना पड़ रहा है। परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी को भी ऑनलाइन क्लासेस का विडियो देखने के लिए दिक्कतें हो रही हैं। इसके चलते सूचना संचार से संबंधित कार्य चाहे सरकारी हो या गैर सरकारी निवासियों को व्यवधान हो रहा है। समस्या के निदान के लिए संबंधित अधिकारी को आवेदन प्रेषित किया गया।
जुनवानी वार्ड क्रमांक 1 में पानी की समस्या को लेकर जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदक ने बताया कि वार्ड में पेयजल व जल प्रबंधन दुरूस्त नहीं है। जुनवानी में हैंडपम्प खराब हो जाने व भीषण गर्मी के चलते पानी की बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने बताया कि ग्रामवासियों को पीने का पानी एवं अन्य कार्यों के लिए क्षेत्र में स्थित छह हैंड पंपों पर मुख्य रूप से निर्भर रहना पड़ता है, जो कि अभी वर्तमान में खराब हो चुके हैं। इसके लिए पूर्व में भी शिकायत की गई है जिस पर कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई है। निगम द्वारा रिपेयरिंग कार्य के लिए कर्मचारी भेजा जाता है लेकिन पर्याप्त संसाधन नहीं होने के कारण रिपेयरिंग का कार्य भी पूर्ण नहीं हो पाता हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारी को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
भिलाई निवासी वृद्ध महिला ने बेटे द्वारा किये जा रहे प्रताड़ना को लेकर उचित न्याय दिलाने के लिए आवेदन किया। उन्होंने बताया कि उनके आवासीय मकान से वंचित करने का कार्य उनके बेटे द्वारा किया जा रहा है और बेटा मकान में ताला भी लगा देता है। वृद्धावस्था व आर्थिक स्थिति कमजोर होने उनके पास कोई और विकल्प नहीं है। इसलिए आवेदक ने निवेदन किया कि उसे उसका आवासीय मकान दिला दिया जाए। आवेदन को एसडीएम दुर्ग को विधिपूर्ण कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया।
नंदिनी नगर अहिवारा निवासी ने घर पर अतिक्रमण किए जाने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उसके पति मंदबुद्धि हैं और पूरे परिवार की जिम्मेदारी का निर्वहन उनके द्वारा किया जाता है। आवेदक ने बताया कि उनका आवास प्रधानमंत्री आवास के अतंर्गत बना है। लेकिन पड़़ोसी द्वारा अतिक्रमण कर दरवाजे और खिड़की के रास्ते को बंद कर दिया गया है, जिससे आवेदक को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आवेदन को सीएमओ अहिवारा को विधिपूर्ण कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया।
आज कलेक्टर जनदर्शन में 141 आवेदन प्राप्त हुए।
दुर्ग । शौर्यपथ। दुर्ग में जैन समाज की साध्वियों के आगमन पर जैन समाज के प्रतिनिधि कांतिलाल बोथरा के मार्गदर्शन में दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने समता भवन, शिवपारा दुर्ग एवं जैन भवन महावीर कॉलोनी दुर्ग पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया।
समता भवन एवं जैन भवन में साध्वी श्री हेमप्रभाजी म सा, श्री मंजुलाश्रीजी म सा, श्री सौम्या शिलाजी म सा, श्री जयाप्रज्ञाश्रीजी म सा, श्री सुसारिकाश्रीजी म सा, श्री सुमेरुश्रीजी म सा, श्रीसुपरश्रीजी म सा, श्री सुरक्तिश्रीजी म सा, श्री सुनवनिधिश्रीजी म सा, श्री नियतयसाश्री जी म सा, श्री विवेकशिलाजी म सा, श्री सुयशप्रभा जी म सा, श्री चंद्रिकाश्री जी मसा के सानिध्य में उनकी दिव्य वाणी से जीवन जीने के उत्तम सूत्रों को सुना।
साध्वी श्री मंजुलाश्रीजी म सा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सत्कर्मों का महत्व बताते हुए कहा कि आत्मा बार-बार शरीर रूपी कपड़ों को बदलती है, एक जीवन के बाद अगला जीवन नए शरीर में मिलना सुनिश्चित है, जिस प्रकार प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता और कमाई के हिसाब से अपनी जीवनशैली जीता है उसी प्रकार वर्तमान जीवन के कर्मो से अर्जित पुण्य-पाप के हिसाब से ही वर्तमान जीवन के साथ-साथ अगले जन्म में उसे सुख और दुख प्राप्त होते हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं को सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और राष्ट्र सेवा को प्राथमिकता देने संबंधी विषयों को विस्तार पूर्वक बताते हुए मार्गदर्शन किया।
जैन भवन महावीर कॉलोनी में साध्वी श्री सुमेरुश्रीजी म सा ने जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे भाजपा नेताओं को आशीर्वचन में कहा कि दो बातों पालन गंभीरता से करें पहला थाली में कभी भी जूठा नहीं छोड़ना, हमेशा अपनी आवश्यकता के अनुसार ही भोजन लेकर उसे पूरा ग्रहण करना और दूसरा सत्संग से मिलने वाले आनंद के लिए हमेशा तत्पर रहना।
साध्वी श्री सुनवनिधिश्रीजी म सा ने कहा कि क्रोध बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्रोध करने से स्वयं का ही नुकसान अधिक होता है, क्रोध हमें हमारे अपनों से दूर करता है। उन्होंने उपस्थित भाजपा नेताओं को क्रोध नहीं करने, व्यसनों का त्याग करने और अहिंसा का पालन करने का संकल्प दिलाया।
जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने इस अवसर को अपने जीवन का पुनीत क्षण मानते हुए कहा कि बरसों तक देश के कोने कोने में विहार करने के पश्चात जैन समाज की जिन पूजनीय साध्वियों के चरण कमल हमारे दुर्ग की पावन धरा में पड़े हैं, दुर्ग शहर की धरा पर उनका शत-शत अभिनंदन है। सांसारिक जीवन का त्याग कर साध्वी जीवन को अपनाकर धर्म और समाज की सेवा करने जैसा पुनीत कार्य करना आम मानव के लिए संभव नहीं है, ऐसी विभूतियों के कारण ही समाज में धर्म और सत्य की प्रतिष्ठा स्थापित है।
जैन समाज की साध्वियों के दर्शनार्थ जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे भाजपा नेताओं में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक कांतिलाल बोथरा, जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कांतिलाल जैन, जिला मंत्री आशीष निमजे, दीपक चोपड़ा, जिला सह कोषाध्यक्ष निलेश अग्रवाल, जिला कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन वाढ़ई, मंडल महामंत्री संदीप जैन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मांडले, महिला मोर्चा जिला महामंत्री गायत्री वर्मा, जय श्री राजपूत, भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष नितेश छाजेड़, वरिष्ठ नेता मनोज अग्रवाल, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमल शर्मा, हेमंत गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. शरद अग्रवाल, हिमांशु शुक्ला, कृष्णा निर्मलकर, मोहन केसवानी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सत्ता सँभालने के बाद ग्रामीण क्षेत्रो में जितना काम किया शायद ही अन्य किसी भी मुख्यमंत्री ने किया हो . ग्रामीण विकास और प्राकृतिक संसाधनों को सहजते हुए विकास के कार्य योजना को सफलता पूर्वक संचालित करते हुए प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था के लिए भी मुख्यमंत्री बघेल के प्रयासों की सराहना की जाती रही है शिक्षा को बढ़ावा देने और प्रदेश के छात्रों को आगे बढ़ने में मदद करने का कोई भी पल सीएम बघेल नहीं गवाते जिसके कई उदहारण है जिनकी फेहरिस्त बहुत लम्बी है ऐसे ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश के छात्र को उच्च शिक्षा के लिए जर्मनी में भी मदद पहुंचाई .
छात्रों को अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel हमेशा प्रयासरत रहते हैं। ज्ञात हो कि बलौदाबाजार के ग्राम रिसदा निवासी #चिराग_बंजारे #जर्मनी के #हैमबर्ग_यूनिवर्सिटी में शोध कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जी ने छात्र चिराग को चार लाख रुपये अनुदान देने की घोषणा की थी। जिला प्रशासन द्वारा विगत दिनों चिराग के पिता श्री राजकुमार बंजारे को चेक दिया गया। इस मदद के लिए चिराग ने जर्मनी से वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। सात समुन्दर पार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को मदद मिलने पर धन्यवाद प्रेषित करना ही बताता है कि प्रदेश के जनता के लिए सीएम बघेल का प्रयास एक सार्थक पहल है जो राजनेताओ के आचरण में हमेश रहना चाहिए .
नई दिल्ली / शौर्यपथ / भाजपा के द्वारा चुनावी वर्ष में फिल्मो के सहारे अपनी नैय्या पार लगाने की कोशीश अब उलटे उसी पर भारी पड़ रही है . द केरल स्टोरी जो साउथ की कहानी है जिस पर तथ्यात्मक सच्चाई की कोई खबर अभी तक कही नहीं दिखाई गयी सिर्फ फ़िल्मी स्टोरी के दम पर ही भाजपा के दिग्गज नेता साउथ में अपनी पकड़ मजबूत करने की जुगत लगा रहे थे किन्तु कर्नाटक चुनाव में ना तो भाजपा के द्वारा उठाये गए फ़िल्मी कहानी द केरल स्टोरी का सहारा मिला और ना ही बजरंगबली जी का आशीर्वाद मिला दोनों ही वार भाजपा के खाली हो गए हाँ ये जरुर रहा कि भाजपा के इस फिल्म के अपरोक्ष प्रचार के कारण फिल्म प्रोड्यूसर की अच्छी खासी कमाई हो गयी . पुरे देश में ऐसे कई भाजपा नेता देखे गए जो अपनी पूरी टीम के साथ इस फिल्म का आनंद लिया जिससे निर्माता को अच्छी कमाई और बिना खर्च किये अच्छा प्रचार मिल गया .
वही अगर द केरल स्टोरी विवाद की बात करे तो इस फिल्म में 32 हजार लडकियों के प्रताड़ना की बात प्रचारित की गयी किन्तु सत्यता के प्रमाण किसी ने नहीं दिए वही विपक्ष द्वारा एनसीआरबी के आंकड़े प्रस्तुत कर उलटे भाजपा को ही आइना दिखा दिया द केरल स्टोरी की बात तो सबने की किन्तु गुजरात में केन्द्रीय एजेंसी की प्रमाणित रिपोर्ट जिसमे 40 लडकियों के पिछले 5 साल में गायब होने के तथ्य पेश किये गए उस पर भाजपा के किसी कद्दावर नेता ने दो शब्द भी नहीं कहे क्या गुजरात की लडकियों को द केरल स्टोरी जैसी फ़िल्मी कहानी के आगे शून्य माना गया . क्यों नहीं भाजपा के नेता अब गुजरात से गायब हुई लडकियों के बारे में कोई जवाब दे रहे क्या लडकियों पर भी राजनीति अपने मतलब से की जा रही है . क्या ऐसे ही लोकतंत्र की स्वतंत्र भारत की कल्पना की थी आज़ादी के दीवानों ने जिन्होंने अपने खून से सींच कर देश को आजादी दिलाई क्या गुजरात की या अन्य प्रदेश से गायब हुई लडकियों के बारे में सभी एक होकर कोई ठोस कदम नहीं उठा सकते क्या फ़िल्मी कहानियों पर ही राजनितिक रोटी सकी जायेगी भविष्य में या धर्म के नाम पर बंटवारा किया जाएगा समाज को . आज धर्म के नाम पर कल समाज के नाम पर फिर जात के नाम पर फिर रंगभेद के नाम पर बस ये सिलसिला ही चलता रहेगा या फिर विकास और नवनिर्माण की बात पर होगी चर्चा ....
लेखक के निजी विचार
शरद पंसारी
नई दिल्ली / शौर्यपथ /
राजस्थान की सियासत में एक बार फिर गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है. सीएम अशोक गहलोत के हमले के बाद अब सचिन पायलट की तरफ से पलटवार किया गया है. पायलट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने समर्थक विधायकों पर लगाए गए आरोपों का जवाब दिया और मुख्यमंत्री को जमकर निशाने पर लिया. पायलट ने यहां तक कह दिया कि अशोक गहलोत की नेता सोनिया गांधी नहीं बल्कि वसुंधरा राजे हैं. इसके अलावा पायलट ने कहा कि वो करप्शन और जनता के मुद्दों को लेकर जन संघर्ष यात्रा निकालने जा रहे हैं. अब राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट एक बार फिर खुलकर मैदान में उतर चुके हैं, ऐसे में सवाल ये है कि क्या पायलट इस बार टेकऑफ कर पाएंगे या फिर गहलोत का जादू फिर से दिखेगा. पायलट की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आइए समझते हैं कि उनके लिए आगे क्या समीकरण बन सकते हैं.
सीएम गहलोत पर हमला
सचिन पायलट ने अशोक गहलोत के भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि, "इसे सुनने के बाद मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री की नेता सोनिया गांधी जी नहीं बल्कि वसुंधरा राजे हैं. एक तरफ कहा जा रहा है कि बीजेपी हमारी सरकार को गिराने का काम कर रही थी. दूसरी तरफ कहा जाता है कि सरकार को बचाने का काम वसुंधरा जी कर रही थीं. इसे स्पष्ट करने की जरूरत है."
राजद्रोह का केस लगाने की थी साजिश
सचिन पायलट ने ये भी साफ किया कि वो 2020 में नेतृत्व परिवर्तन चाहते थे. उन्होंने कहा, "2020 में मेरे ऊपर राष्ट्रद्रोह की कार्रवाई करने की कोशिश की गई थी. मैं साफ करना चाहता हूं कि मैं और हमारे साथी परिवर्तन चाहते थे, इसे लेकर हम दिल्ली गए और अपनी बातों को रखा. इसके बाद कांग्रेस कमेटी ने चर्चा की और AICC ने एक कमेटी का गठन किया. जिसमें माकन साहब, वेणुगोपाल और अहमद पटेल शामिल थे. इस दौरान हमारी बातों को मानकर एक रोडमैप तैयार किया गया. उसके बाद से हम सब ने कांग्रेस को मजबूत और ताकतवर बनाने के लिए जी जान से मेहनत की. इसके बाद किसी ने भी अनुशासन तोड़ने का काम नहीं किया."
विधायकों पर लगे आरोपों का दिया जवाब
सचिन पायलट ने इस दौरान गहलोत के उस बयान का भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 2020 में हमारे कई विधायकों ने बीजेपी से करोड़ों रुपये लिए. पायलट ने कहा, "अब तक मुझे गद्दार, कोरोना, निकम्मा कहा जा रहा था. मैं पिछले ढ़ाई साल से ये आरोप सुन रहा था, लेकिन हम पार्टी की छवि को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते थे. लेकिन मुख्यमंत्री की तरफ से जो भाषण दिया गया उसमें कांग्रेस के नेताओं को बदनाम करने का काम हुआ और बीजेपी के नेताओं का गुणगान किया गया." पायलट ने आगे सीनियर विधायकों का नाम लेते हुए बताया कि उनकी क्या इमेज और क्रेडेबिलिटी है. उन्होंने गहलोत के आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि तीन साल से उन्होंने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की?.
जन संघर्ष यात्रा में जनसंवाद
सचिन पायलट ने कहा कि पिछले कुछ साल से जो मैं पिछली सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहा हूं, उस पर क्यों कार्रवाई नहीं हुई ये अब समझ आ रहा है. वसुंधरा की की सरकार में जो करप्शन हुआ उस पर कोई जवाब नहीं आता है. इसलिए मैंने फैसला लिया है कि 11 मई से अजमेर से एक पदयात्रा निकालूंगा. जनता के बीच जाकर जनता के मुद्दों को उठाएंगे. जो करप्शन के मुद्दे हैं और युवाओं से जुड़े मामले हैं, उन्हें इस जन संघर्ष यात्रा में सुना जाएगा.
गहलोत के बाद पायलट का वार
राजस्थान कांग्रेस में दरार तो काफी पहले ही आ चुकी थी, लेकिन 2020 के घटनाक्रम के बाद इसे चादर से ढक दिया गया था. इसके बाद गहलोत और पायलट गुट इशारों-इशारों में एक दूसरे पर हमलावर रहा, लेकिन सीधे कभी भी एक दूसरे के खिलाफ नहीं उतरे. अब चुनाव से करीब एक साल पहले अशोक गहलोत ने सीधे पायलट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, उन्होंने पायलट समेत उनके समर्थक तमाम विधायकों को करोड़ों रुपये लेने वाला गद्दार बता दिया. जिसके बाद राजस्थान का सियासी पारा चढ़ना शुरू हो गया.
वसुंधरा के सहारे घेरने की कोशिश
गहलोत के हमले के बाद पायलट के पलटवार की बारी थी. गहलोत के वसुंधरा के साथ देने की बात करने के बाद अब पायलट भ्रष्टाचार के मुद्दे पर गहलोत को घेरने की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बात साफ भी कर दी. पायलट ने कहा कि उन्हें अब समझ आ रहा है कि उनके उठाए गए भ्रष्टाचार के मुद्दों पर गहलोत ने कार्रवाई क्यों नहीं की. ये करप्शन वसुंधरा राजे सरकार में हुआ था. यानी सीधे पायलट इसे गहलोत और वसुंधरा की मिलीभगत बताकर जनभावनाओं को अपनी ओर खींचने की कोशिश करेंगे.
यात्रा से टेकऑफ कर पाएंगे पायलट?
अब सचिन पायलट ने भ्रष्टाचार का जिक्र कर जन संघर्ष यात्रा निकालने का ऐलान कर दिया है. पांच दिन की इस यात्रा में सचिन पायलट यूथ वोटर्स पर पूरी तरह से फोकस करेंगे. उन्होंने साफ किया है कि इस दौरान युवाओं के रोजगार और भर्ती प्रक्रिया में हो रही गड़बड़ी के मुद्दे को उठाया जाएगा. यानी एक तरह से वो अपनी ही सरकार के खिलाफ जमीनी मुद्दों को उठाकर सामने लाएंगे. क्योंकि उत्तराखंड के बाद राजस्थान जैसे राज्य में पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के काफी मामले सामने आए हैं, ऐसे में अगर पायलट इसे उठाकर युवाओं को साध लेते हैं तो ये उनकी ताकत को बढ़ा सकता है.
जनता की नब्ज टटोलने की कोशिश
क्योंकि सचिन पायलट की ताकत कहीं न कहीं गहलोत से कम है, इसे वो 2020 में भी आजमा चुके हैं. इसीलिए अब पायलट जल्दबाजी में कोई भी कदम नहीं उठाना चाहते. कहा जा रहा है कि पायलट ऐसी ही कुछ और यात्राएं निकाल सकते हैं, जिससे वो लोगों की नब्ज को टटोल सकें. एक बार उन्हें जमीनी सच्चाई का पता लग जाए तो वो आगे चुनावों से पहले कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. चुनाव से पहले अगर पायलट जनता के बीच अपनी ताकत बढ़ाने में कामयाब रहते हैं तो वो खुलकर आलाकमान के सामने गहलोत को चुनौती दे सकते हैं, वहीं अगर पार्टी से इस बार भी बात नहीं बनी तो पायलट कोई दूसरा विकल्प देख सकते हैं.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
