
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कल 12 नवम्बर को राजनांदगांव जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन हो रहा है और राजनांदगांव मुख्यालय में ही भारी भ्रष्टाचार की गूंज सुनाई दे रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा है कि छत्तीसगढिया को रोजगार मिले परन्तु राजनांदगांव जिले के अधिकारी उनकी मंशा पर पानी फेरते नजर आ रहे है। दीपावली के समय मजदूर ठेकेदार सब अपने भुगतान के लिये अधिकारी से आग्रह करते रहे पर सुनवायी नही हुई और आज यह आकोश फूट पडा।आज पीएचई ठेकेदार संघ राजनांदगांव ने पीएचई कार्यालय में धावा बोलकर कार्यालय का घेराव किया। संघ द्वारा कार्यपालन अभियंता के नहीं मिलने पर डिविजनल एकाउन्टेट सी भास्कर को ज्ञापन सौंपकर भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी सहित लंबित भुगतान को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
एक जारी प्रेस विज्ञप्ति में पीएचई ठेकेदार संघ राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष राकेश जोशी ने बताया कि पीएचई विभाग के राजनांदगांव मुख्य कार्यालय में विभिन्न समस्याओं को लेकर कार्यपालन अभियंता से ठेकेदार संघ अपनी बात कर चुका है परंतु कार्यपालन अभियंता की तानाशाही के चलते जेजेएम कार्यों के लंबित बिलो का भुगतान नहीं कर भष्टाचार को प्रश्रय दिया जा रहा है। जल जीवन मिशन के कार्यों में भुगतान नहीं होने से ठेकेदारों को आर्थिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और यह सब विभागीय अधिकारियों की कमीशनखोरी मानसिकता के चलते आयी हुई बडी राशि का भुगतान दीपावली से आज पर्यंत भुगतान नहीं हुआ है। श्री जोशी ने बताया कि रायपुर उच्च कार्यालय से जेजेएम के भुगतान के लिये 18 करोड़ की राशि पिछले माह के 21 अक्टूबर को आई है । अन्य जिले में राशि का भुगतान पूर्ण हो गया है परन्तु इस राशि आने के बाद भी राजनांदगांव के ठेकेदारों को उनके लंबित कमीशनखोरी के कारण जायज भुगतान से वंचित किया गया है ।जिसके कारण विभाग के ठेकेदार आत्महत्या तथा अन्य गंभीर कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं। श्री जोशी ने आरोप लगाया कि कार्यपालन अभियंता के द्वारा समयावृद्धि के नाम से राशि 6% काटी जाती है। पीएचई विभाग के द्वारा जेजेएम कार्य के लिये सरपंचों से स्वयं अनुबंध कराए गए हैं लेकिन भुगतान के समय ठेकेदारों को हस्ताक्षर कराने के लिए सरपंचों के पास भेजा जाता है जहां सरपंच के द्वारा हस्ताक्षर करने के नाम पर भी मोटी रकम की मांग की जाती है। इस बारे में भी कार्यपालन अभियंता को अवगत कराया गया हैं परंतु उनके निराशापूर्ण जवाब से भ्रष्टाचार को पूरा संरक्षण मिल रहा है। पीएचई के कार्यपालन अभियंता द्वारा यह कहा जाता है कि मेरे द्वारा सीएम साहब को 50,00000 पचास लाख रुपए दिया गया है ।मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
श्री जोशी ने यह भी बताया कि कार्यपालन अभियंता को किसी ठेकेदार द्वारा अपनी किसी समस्या को लेकर फोन लगाया जाता है तो उनके द्वारा कभी फोन रिसीव नहीं किया जाता है और और रिटर्न कॉल भी नहीं किया जाता। पीएचई विभाग के स्टाफ का व्यवहार भी बहुत खराब है। कोई सीधे मुंह बात नहीं करता।श्री जोशी ने कहा कि कार्यपालन अभियंता द्वारा दीपावली के समय आवंटन प्राप्त होने के पश्चात भी ठेकेदारों से एडवांस कमीशन की गंदी मानसिकता के चलते भुगतान नहीं किया गया। ईई व डीए की कमीशनखोरी के छवि के चलते राज्य शासन की छवि खराब हो रही है। डिवीजनल अकाउंटेंट सी भास्कर, सहायक अभियंता, उप अभियंता के द्वारा पूर्व कार्यपालन अभियंता एसएन पांडे के द्वारा किए गए भुगतान के कमीशन के लिए भी परेशान किया जाता है। पीएचई कार्यालय के इस घेराव के दौरान ठेकेदार संघ के संरक्षक सुरेंद्र दास वैष्णव, अनिल सक्सेना के अलावा संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जोशी ,सदस्य निलेश श्रीवास्तव नितिन भाटी ,दुर्गेश शुक्ला, दीपक वर्मा, वीरेंद्र गौतम ,अमर ज्वाला सारांश अजमानी, मनोज ठाकुर ,अतुल जायसवाल, संतोष मीणा ,गोलू सिन्हा, डेविड वर्मा विनय बिंदल, अमन अरोरा,मितेश, सुनील गोलछा प्रतीक जैन, आशीष अग्रवाल विमल गुप्ता, नितिन गुप्ता ,विजय अग्रवाल, प्रवीण तिवारी, गुरुशरण भाटिया, श्रेजस खंडेलवाल, यशवंत चंद्राकर, रसूल खान ,वरुण पांडे आदि बड़ी संख्या में ठेकेदार उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / देश के सभी नागरिकों के लिए उचित, निष्पक्ष और न्यायिक प्रक्रिया सुनिश्चित कराने हेतु जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राष्ट्र विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के तत्वाधीन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव के अध्यक्ष व जिला न्यायाधीश के मार्गदर्शन में मेगा कैम्प का आयोजन किया गया। जहां राजनांदगांव के ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया और मोटर यान अधिनियम, घरेलु हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, साईबर क्राईम तथा नालसा व सालसा द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के संबंध में हर वर्ग के लोगों तक जानकारी पहुंचाई गई। मेगा कैम्प का आयोजन ग्राम मनकी, तोरनकट्टा, खुटेरी, ईरा, सांकरा, और धीरी में किया गया। जहां जिला न्यायालय राजनांदगांव के न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री आशीष भगत एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट कुमारी रूचि मिश्रा द्वारा आमजन के मध्य जाकर कानून से संबंधित जानकारियों से अवगत कराया गया। इस मेगा कैम्प में आगामी नेशनल लोक अदालत जिसका आयोजन 12 नवम्बर 2022 को होने वाला है। जिसके संबंध में जानकारी दी गई। कैम्प में बताया गया कि अगर कोई मामले आपसी राजीनामा के आधार पर अपने प्रकरण का निराकरण करा सकते है और अधिक से अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय से संपर्क कर सकते है। मोटर यान अधिनियम के बारे में जानकारी देते हुये बताया गया कि अगर आप अपने वाहन का इस्तेमाल करते है, तो सर्वप्रथम यह ध्यान दें कि आपके पास ड्राईविंग लाईसेंस, वाहन के पंजीयन दस्तावेज, थर्ड पार्टी बीमा एवं आवश्यकता अनुसार परमिट अपने लेकर घर से निकले। घरेलु हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम में यह बताया गया कि अगर आपके साथ किसी भी प्रकार का घरेलू हिंसा अपराध होता है, तो वह अपने अधिकारों के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटा सकती है। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के संबंध में बच्चों के साथ-साथ उनके परिजनों को जागरूक रहने की जानकारी दी कि अगर इस तरह का कोई अपराध होता है तो तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराये और कानूनी प्रक्रियाओं में उनकी व्यक्तिगत जानकारी गुप्त रखा जायेगा। साईबर क्राईम के संबंध में यह बताया गया कि वर्तमान में मोबाईल फोन और इंटरनेट का उपयोग बच्चों तथा युवकों में बढ़ गया है। जिससे मोबाईल सुविधा का गलत इस्तेमाल ना कर केवल पढ़ाई के संबंध में इस्तेमाल करें। आमजनों को उपरोक्त अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के जुर्माना तथा कारावास के संबंध में अवगत कराया गया एवं नि:शुल्क विधिक सेवा की योजना एवं नालसा हेल्प लाईन नंबर 15100 एवं 14567 की जानकारी प्रदान की गई है।
- सड़क दुर्घटना रोकने होंगे पुख्ता इंतजाम
- ब्लैक स्पॉट स्थलों का चयन कर किया जाएगा विस्तृत कार्ययोजना
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। बैठक में बताया गया कि जिले में सड़क दुर्घटना रोकने, जनहानि को रोकने, जान माल की सुरक्षा करने और लोगों को सुव्यवस्थित सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। इस सम्बंध में विशेष चर्चा के साथ महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में ब्लैक स्पॉट की पहचान एवं सुधार की कार्यवाही पर चर्चा की गई। जिसमें मुख्य रूप से चिचोला छुरिया रोड पर बाबू टोला, अंधापूल, अंधा मोड़ में सुधार कार्य किए जाने का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार मुख्य सड़क में हुए अतिक्रमण को हटाने के संबंध में चर्चा की गई। शहर के आरके नगर चौक, भगत सिंह चौक, नंदी चौक, फरहद चौक में नए ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाने के संबंध में चर्चा की गई। इसी प्रकार मुख्य सड़कों में जहां स्ट्रीट लाइट खराब हो गई हो उसे तत्काल बदलने, प्रतिबंधित समय में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्णत: रोक लगाने, आवारा पशुओं को सड़कों से हटाने, स्कूली बसों की चेकिंग, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जरूरी कदम उठाये जाने, शहर के अंदर पार्किंग हेतु रोड मार्किंग का कार्य करने, पेड़ों में रेडियम लगाए जाने, रोड में सोल्डर में व्हाईट मार्किंग करने आदि विषय पर चर्चा हुई। इसके साथ ही सुगम और सुव्यवस्थित यातायात के लिए जो भी उचित कदम उठाये जाने की आवश्यक हो उसे किए जाने पर चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम श्री अरूण वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जनपद सीईओ एवं अन्य अधिकारी जुड़े रहे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / राज्योत्सव के अवसर पर सभी ग्राम पंचायतों में रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कलेक्टर ने रंगोली कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को भागीदार बनने का अनुरोध किया था। जिले के सभी विकासखंडों के सभी ग्राम पंचायतों में रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था और रंगोली के माध्यम से अपनी विचार व अभिव्यक्ति को प्रकट किया था। विभिन्न प्रकार के चित्रों को रेखांकित किया था। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। जिले में प्रथम स्थान पर छुरिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत बुचाटोला के श्री योगेश कुमार गु्रप का चयन किया गया। इसी प्रकार द्वितीय स्थान पर राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत सांकरा के सुधा गुप्ता ग्रुप रहे। तृतीय स्थान पर विकासखंड डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायत मूसराकला के कविता साहू गु्रप रहा। कलेक्टर ने इन सभी प्रतिभागियों को अपने हाथों से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम श्री अरूण वर्मा उपस्थित थे।
- जिले भर में उत्साह एवं खुशी के माहौल में किसानों ने अपने धान की बिक्री की
- कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में धान खरीदी की चाक-चौबंद व्यवस्था
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिले में धान खरीदी महाअभियान के अंतर्गत जिले में आज पहले दिन 15 धान उपार्जन समितियों में 32 किसानों से 1121.60 क्ंिवटल धान की खरीदी की गई। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में जिले में धान खरीदी की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। जिले भर में उत्साह एवं खुशी के माहौल में किसानों ने अपने धान की बिक्री की। टोकन तुंहर द्वार एप्प से किसानों का पंजीयन कर धान खरीदी की गई। आसानी से टोकन मिलने पर किसानों को धान की बिक्री में सुविधा होगी।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिले में राज्योत्सव की तैयारी जोरों से चल रही है। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने स्टेट हाई स्कूल मैदान पहुंचकर राज्योत्सव की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने शासन की योजनाओं से संबंधित सभी विभागों के प्रदर्शनी के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। कलेक्टर ने मंच, बैठक व्यवस्था, पंडाल, लाईट, पेयजल, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने राज्योत्सव में जिला पंचायत, कृषि, उद्यानिकी, पशु चिकित्सा विभाग, शिक्षा एवं खेल विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग एवं राजगामी सम्पदा, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर पालिक निगम द्वारा धन्वंतरी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं सिंचाई विभाग, लीड बैंक एवं भारतीय जीवन बीमा निगम, विधिक सेवा प्राधिकरण, जनसंपर्क विभाग, पुलिस विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महिला स्व सहायता समूह व्यंजन स्टॉल, नगर पालिक निगम महिला समूह व्यंजन स्टॉल के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, अपर कलेक्टर श्री सीएल मार्कण्डेय, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम श्री अरूण वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- जिलेवासियों को मिलेगी नि:शुल्क जांच, उपचार एवं परामर्श की सुविधा
- सिकल सेल को छुपाने की जरूरत नहीं बल्कि इससे लडऩे की आवश्यकता - मुख्यमंत्री
- जागरूकता से की जा सकती है सिकल सेल की रोकथाम
राजनांदगांव / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बसंतपुर स्थित जिला चिकित्सालय में सिकल सेल प्रबंधन केन्द्र का वर्चुअल शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा समाज में सिकल सेल की बीमारी के प्रति अज्ञानता के कारण इसे छुपाया जाता है। यदि कोई इस बीमारी का वाहक है तथा अन्य सिकल सेल से पीडि़त व्यक्ति से विवाह होने पर आने वाली पीढ़ी को जिन्दगी भर तकलीफ हो सकती है। सिकल सेल एक अनुवांशिक बीमारी है और आने वाली पीढ़ी को इससे सुरक्षित करना है। इस बीमारी को छुपाने की जरूरत नहीं बल्कि लडऩे की आवश्यकता है। सामाजिक जनजागरूकता से हम इस बीमारी से लडऩे में सफल होंगे। कुंडली मिलाने से ज्यादा जरूरी है कि ऐसी बीमारियों के प्रति जागरूकता रखते हुए इसकी रोकथाम की जाए। शासन द्वारा शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी के स्वास्थ्य लाभ के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। हॉस्पिटल भवन, स्टॉफ, डॉक्टर, भर्ती की जा रही है। वहीं दवाईयों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है। बड़ी संख्या में हमर लैब की स्थापना की गई है। जहां 20 से 40 प्रकार की जांच नि:शुल्क की जा रही है। विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच मंहगी होती है जिसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि सिकल सेल की जांच के लिए मितानीन को किट देकर प्रदेश भर में इसके लिए सर्वे किया जा सकता है। सिकल सेल के लिए बहुत से शोध किए जा रहे हैं, जिसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। इसका डाटा बेस तैयार होना चाहिए तथा व्यापक पैमाने पर उपचार के लिए दवाईयां दी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश में सिकल सेल के लिए रिसर्च सेंटर प्रारंभ किया जाएगा। जो इस दिशा में महत्वपूर्ण एवं कारगर साबित होगा।
स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंह देव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर के उच्चतम श्रेणी के रिसर्च सेंटर की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस संस्थान की एक ईकाई का शीघ्र ही लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। सिकल सेल प्रबंधन केन्द्र द्वारा नि:शुल्क जांच, उपचार एवं परामर्श की सुविधाएं दी जाएगी। जिससे नागरिकों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि सिकल सेल के उपचार के लिए हाईड्रोक्सी यूरिया उपयोगी साबित हो रही है जिससे रक्त की आवश्यकता काफी कम होती है। विशेषज्ञों की सलाह से इसका उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सिकल सेल से आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखने के लिए जनजागरूकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को निमोनिया की बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीन जरूर लगाएं।
महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि जिले में सिकल सेल प्रबंधन के प्रारंभ होने से जिलेवासियों को नि:शुल्क जांच, उपचार एवं परामर्श की सुविधा मिल सकेगी। आम जनता इससे लाभान्वित होगी। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है और इससे जिलेवासियों को राहत मिलेगी। सिकल सेल एनीमिया एक अनुवांशिक बीमारी है। यहां मरीजों को जांच की सुविधा मिलने से बीमारी के बारे में शीघ्र पता चल सकेगा और उपचार मिलेगा। कई बार देर से पता चलने पर इलाज में देर होती है। उल्लेखनीय है कि सिकल सेल रोग लाल रक्त कोशिकाओं के समूह में उत्पन्न एक अनुवांशिक विकृति है। इस बीमारी में लाल रक्त कोशिकाएं कठोर और हंसिया आकार की हो जाती है, जिसकी वजह से आक्सीजन के प्रवाह में बाधा उत्पन्न होती है। रक्त वाहनियों में इस प्रकार के बाधा के कारण तीव्र दर्द, अंगों में खराबी, संक्रमण और स्ट्रोक का भी खतरा हो सकता है। राज्य में लगभग 2 से 3 लाख लोग सिकल सेल रोग से प्रभावित हैं। इसकी रोकथाम के लिये शासन द्वारा यह प्रभावी पहल की गई है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बंसोड़ सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
- गौठानों में की गई पूजा अर्चना, गौ माता को खिलाई गई खिचड़ी
- जिले के सभी 208 गौठानों में किया गया विविध कार्यक्रम का आयोजन
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिले में गोवर्धन पूजा के अवसर पर हर्ष एवं उल्लास के साथ गौठान दिवस का आयोजन किया गया। गोवर्धन पूजा के अवसर पर कलेक्टर श्री डोमन सिंह तथा जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में जिले के सभी 208 गौठानों में गौठान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें राजनांदगांव विकासखण्ड में 60, डोंगरगांव विकासखंड में 44, छुरिया विकासखंड में 53 एवं डोंगरगढ़ विकासखंड में 51 में गौठान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गौठानों में परंपरागत पूजा अर्चना की गई एवं गौवंश को खिचड़ी खिलायी गयी। इसके साथ ही 6 नवीन गौठानों में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी का शुभारंभ भी किया गया। शेष गौठानों में पहले से गोबर खरीदी की कार्रवाई की जा रही है। गौठान दिवस के अवसर पर सभी गौठानों में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन कर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पशुओं के लिए चारा-पानी की व्यवस्था, टीकाकरण, पैरादान पर चर्चा, गौठान को स्वावलंबी गौठान के रूप में विकसित किये जाने पर चर्चा, चरवाहों से चर्चा, समीक्षा की गई। साथ ही गौठान दिवस के उपलक्ष्य पर गौठानों में विभिन्न खेल-कूद गतिविधियों, नृत्य का आयोजन भी किया गया। सभी गौठानों में आयोजित गौठान दिवस के अवसर पर संबंधित ग्राम पंचायत सरपंच, गौठान प्रबंधन समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, महिला स्वसहायता समूह एवं अन्य ग्रामीणजनों के सचिव, रोजगार सहायक तथा स्थानीय क्षेत्र में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
- रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के माध्यम से लघु उद्यम तथा कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ऋण स्वीकृत करें
- किसान के्रडिट कार्ड, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं अन्य क्षेत्रों में जनसामान्य को ऋण स्वीकृत करने के दिए निर्देश
-प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना, अटल पेंशन योजना में शत-प्रतिशत उपलब्धि के लिए दी बधाई
- बैंकर्स को साख जमा अनुपात बढ़ाने के दिए निर्देश दिए
- दूरस्थ क्षेत्रों तक बैंकिंग सुविधा का मिले लाभ, योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के दिए निर्देश
- कलेक्टर ने जिला स्तरीय समीक्षा समिति अंतर्गत ली बैंकर्स की बैठक
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा समिति के अंतर्गत बैंकर्स की बैठक ली। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि बैंकर्स शासन की योजनाओं के तहत गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित करने के लिए अधिक से अधिक ऋण प्रदान करें और उनकी मदद करें। शासन की सुराजी गांव योजना के तहत गौठान में ग्रामीण आजीविका बिहान से जुड़े स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के उत्पादों का निर्माण किया जा रहा है तथा ब्रांडिंग कर बिक्री की जा रही है। बैंकर्स ऐसे लघु उद्यम को स्वयं जाकर देखें और उन्हें ऋण प्रदान कर उनकी सहायता करें। जिले में समूह की महिलाओं द्वारा बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है। शासन द्वारा रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के माध्यम से लघु उद्यम तथा कुटीर उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसान के्रडिट कार्ड, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं अन्य क्षेत्रों में भी जनसामान्य को ऋण स्वीकृत करें। कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजना के तहत अवैध नियमितिकरण किया जा रहा है। ऐसे नागरिक जिन्हें भूमि स्वामी का पट्टा मिल गया हो, उन्हें मकान के जीर्णोद्धार के लिए होम लोन के प्रकरण स्वीकृत करें। उन्होंने जिले में सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना, अटल पेंशन योजना में शत-प्रतिशत उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री जन-धन योजना में 94 प्रतिशत उपलब्धि को शत-प्रतिशत करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजना से आम जनता को लाभान्वित करने के लिए सभी को शत-प्रतिशत जोडऩा है। दूरस्थ क्षेत्रों तक बैंकिंग सुविधा का लाभ मिले, इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र निराकृत करें।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि आकांक्षी जिला होने के कारण सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने की अच्छी संभावना है। इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की जरूरत है। कलेक्टर ने बैंकर्स को साख जमा अनुपात बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने इंडियन ओवसीज बैंक, सेन्ट्रल बैंक, इंडियन बैंक एवं स्टेट बैंक को साख जमा अनुपात बढ़ाने के लिए कहा। बंधन बैंक एवं इंडसइंड बैंक के द्वारा केसीसी ऋण नहीं दिये जाने पर उन्हें निर्देशित किया गया कि वे केसीसी कृषि ऋण जारी करना सुनिश्चित करें तथा वे अपनी कार्य योजना प्रेषित करें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृति देने के कार्य में गति लाएं। कलेक्टर ने मुद्रा लोन के तहत 16 हजार 610 खाते खोले जाने तथा 95 करोड़ 93 लाख रूपए की राशि स्वीकृत करने पर संतोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की। कलेक्टर ने कहा कि लीड बैंक एवं अन्य बैंकर्स की राज्योत्सव में सक्रिय भागीदारी होना चाहिए। स्टॉल लगाकर शासन की योजना के तहत आम जनता को ऋण प्रदान करने के संबंध में जानकारी दें। उन्होंने सभी बैंकों में राष्ट्रगान करने के लिए कहा।
जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार ने मनरेगा के तहत श्रमिकों को राशि भुगतान के संबंध में चर्चा की। लीड बैंक मैनेजर श्री अजय त्रिपाठी ने बताया कि मुद्रा लोन योजना अंतर्गत शिशु लोन में 13 हजार 323 हितग्राहियों का 40 करोड़ 15 लाख रूपए, किशोर लोन के अंतर्गत 3 हजार 31 हितग्राहियों को 35 करोड़ 39 लाख रूपए तथा तरूण लोन के अंतर्गत 252 व्यक्तियों को 20 करोड़ 29 लाख रूपए का ऋण स्वीकृत किया गया है। इस दौरान बैंकर्स ने सीडी अनुपात बेहतर करने के लिए क्षेत्रवार कार्य योजना प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आरबीआई प्रबंधक श्री नवीन तिवारी एवं अन्य बैंकर्स उपस्थित थे।
- 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस का होगा आयोजन
- एकता दौड़, सायकल रैली एवं मोटर सायकल रैली में शामिल होंगे सभी वर्ग के नागरिक
- धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की समुचित व्यवस्था करने के दिए निर्देश
- साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने कहा कि एक नवम्बर को राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी विभाग आवश्यक तैयारी रखें। इस दौरान शासन की योजनाओं से संबंधित सभी विभागों की प्रदर्शनी स्टेट स्कूल में लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि रूरल इंडस्ट्रियल पार्क, गोधन न्याय योजना, वनाधिकार पट्टे, मुख्यमंत्री हाट बाजार, सुपोषण अभियान, धन्वतरी मेडिकल स्टोर्स जैसे शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं पर आधारित स्टॉल लगाएं। राज्योत्सव का आयोजन मेले के स्वरूप में होगा। इसके लिए साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव के अवसर पर राज्योत्सव एवं छत्तीसगढ़ की संस्कृति थीम पर सभी ग्राम पंचायतों में रंगोली का आयोजन किया जाएगा। समूह के 5 सदस्य इसमें शामिल होंगे। वहीं नगरीय निकायों में भी आयोजन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। जिसमें सभी वर्ग के नागरिक शामिल होंगे। इस दौरान सुबह 7 बजे से 9 बजे तक सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम स्कूल मैदान से एकता दौड़, सायकल रैली एवं मोटर सायकल रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए रूट चार्ट तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही वर्दीधारियों का मार्चपास्ट भी होगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत, विकासखंड स्तर पर भी राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान खेल विभाग, शिक्षा विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग आपस में समन्वय करते हुए कार्य करेंगे। उन्होंने मोहारा मेला की तैयारी करने के लिए भी कहा। उक्त बातें कलेक्टर श्री सिंह ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कही।
कलेक्टर श्री सिंह ने धान खरीदी की तैयारी की समीक्षा करते हुए कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। किसानों के लिए पेयजल, छांव, रौशनी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने समिति प्रबंधकों के हड़ताल के संबंध में खाद्य अधिकारी को समन्वय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट में धान के अवैध परिवहन के दृष्टिगत कोचियों, बिचौलियों पर नजर रखते हुए सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि नीति आयोग, सांख्यिकीय विभाग द्वारा विकास के संबंध में लक्ष्य के लिए सुपोषण, स्वास्थ्य, सड़क, अधोसंरचना जैसे महत्वपूर्ण सूचकांको पर सभी विभाग प्राथमिकता देते हुए कार्य करें। उन्होंने नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, आरईएस से सड़कों की मरम्मत के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी का कार्य शीघ्र प्रारंभ करें ताकि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को मदद मिल सके। उन्होंने डोंगरगढ़ में प्रारंभ किए गए स्पेशल डोंगरगढ़ सी-मार्ट के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वहां सी-मार्ट में पूजा सामग्री के साथ ही समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पाद भी बिक्री के लिए रखें। सामग्री गुणवत्ता पूर्ण होनी चाहिए इसपर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कांजी हाऊस में मवेशियों के लिए पानी चारे के साथ ही अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
गोधन न्याय योजना अंतर्गत जैविक खाद विक्रय की प्रगति, नगरीय क्षेत्रों में वृक्षारोपण हेतु कृष्ण कुंज बनाये जाने न्यूनतम एक एकड़ प्रस्तावित भूमि, हाट बाजार टीम द्वारा जांच मरीजों की संख्या, स्वामी आत्मानंद हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की समीक्षा, ऑनलाईन नामांतरण योजना के क्रियान्वयन करना, नामांतरण प्रक्रिया का सरलीकरण, अविवादित नामांतरण, बटवारा, त्रुटि सुधार के लिए प्रस्तावित नवीन प्रक्रिया, भवन विहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम श्री अरूण वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जनपद सीईओ एवं अन्य अधिकारी जुड़े रहे।
मोहला / शौर्यपथ / कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी श्री एस जयवर्धन ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम तथा राज्योत्सव की तैयारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य, राजस्व, जनसंपर्क, कृषि एवं उद्यानिकी सहित सभी विभाग शासन की योजनाओं से संबंधित विकास प्रदर्शनी लगाएंगे एवं जनसामान्य को शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी देंगे। स्वास्थ्य विभाग अपने स्टाल में स्वास्थ्य जांच की भी व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। राजस्व विभाग भुईयां पोर्टल के माध्मय से नामांतरण प्रक्रिया के सरलीकरण एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी का समावेश करें। उन्होंने राज्योत्सव के लिए पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव में दूरस्थ अंचल से आने वाले आम जनता को शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी मिलेगी। उन्होंने शासन के फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चिटफंड कंपनी में निवेशकों की राशि वापस करने के लिए आवेदन लेने तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए कहा। उक्त बातें कलेक्टर श्री जयवर्धन ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कही।
कलेक्टर श्री जयवर्धन ने कहा कि वनाधिकार पट्टा के अंतर्गत वनांचल के रहवासियों को भूमि स्वामी का अधिकार मिल जाएगा। इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए करें। आश्रम एवं छात्रावास के निरीक्षण का कार्य लगातार जारी रखें। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का दायरा बढ़ाते हुए इस दिशा में विशेष कार्य करने की जरूरत है। दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों तक आम जनता को इस योजना से स्वास्थ्य सुविधाएं सहज उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि जिले में बैंकिंग सुविधाओं को बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने मानपुर क्षेत्र में देवगुड़ी विकास के लिए आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को निर्देशित किया। उन्होंने रूरल इंडस्ट्रियल पार्क एवं सी-मार्ट की तैयारी करने के लिए कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, आवर्ती चराई, धान खरीदी, राजीव गांधी युवा मितान क्लब, अन्य पिछड़ा वर्ग क्वांटीफाईबल डाटा सर्वे, रामायण मंडली पंजीयन, गिरदावरी, पैरादान, छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक की समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, संयुक्त कलेक्टर श्री भूपेन्द्र साहू, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / सातवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर 18 अक्टूबर 2022 को चिखली स्थित स्कूल में हर दिन हर घर आयुर्वेद थीम पर पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शासकीय आयुष पॉली क्लीनिक राजनांदगांव में की प्रभारी व आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सक्सेना ने विद्यार्थियों को आयुर्वेद में वर्णित दिनचर्या, ऋतुचर्या, सदवृत्त, अचार रसायन (अच्छे आचरण) को अपनाने प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद का उद्देश्य स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा एवं रूग्ण व्यक्ति की चिकित्सा है। स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा एवं प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिये आयुर्वेद में वर्णित दिनचर्या (दिन के प्रारम्भ से शयन तक आहार, विहार, आचरण का नियम), ऋतुचर्या (छह ऋतुओं के अनुसार ऋतु परिवर्तन के साथ आहार-विहार में परिवर्तन) सद्वृृत्त (अच्छा आचरण) को अपनाना चाहिए। इससे हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होते हैं। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य एक दूसरे का अनुवर्तन करते हैं। आयुर्वेद पूर्ण रूप से जीवन का विज्ञान है। जीवन जीने की शैली है। आयुर्वेद के चरक संहिता के चिकित्सा स्थान में वर्णित मेध्य रसायन के नित्य उपयोग से विद्यार्थियों के मानसिक विकास को बल मिलेगा और निरंतर मानसिक स्वास्थ्य को बनाये रखने में भी सहायक होता है।
आयुर्वेद दिवस के अवसर पर शासकीय आयुष पॉली क्लीनिक राजनांदगांव में आयुर्वेद औषधीय पौधों की पहचान, उपयोग के विषय में जनसामान्य को जानकारी दी गयी। छत्तीसगढ़ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज मनकी राजनांदगांव के सहयोग से औषधीय पौधों का वितरण किया गया। द्रव्यगुण विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा आयुर्वेद औषधीय पौधों के विषय में जानकारी प्रदान की गयी। रीडर काय चिकित्सा डॉ. मुकेश बिसेन द्वारा आयुर्वेद दिवस के विषय में जानकारी दी गयी। वरिष्ठ नागरिक श्री कमलेश्वर एवं विद्या कामड़े द्वारा उद्बोधन दिया गया। इस अवसर पर शासकीय आयुष पॉलीक्लीनिक के कर्मचारियों श्रीमती हेमलता बड़ा, कीर्ति वही हरि, अनुसुइया साहू, अनीता, फुलेश निर्मलकर, दामिनी चौहान, मनकी आयुर्वेद कॉलेज के विद्यार्थी एवं जनसामान्य उपस्थित थे।
आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सक्सेना ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार हर दिन हर घर आयुर्वेद विषय पर गुरूवार 20 अक्टूबर 2022 को एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन व सियान जतन क्लीनिक के अन्तर्गत स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नि:शुल्क हीमोग्लोबिन ए ब्लड शुगर एवं नेत्र जांच की जायेगी। जिला स्तरीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन चिखली स्थित शासकीय आयुष पॉली क्लिनिक में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. रमाकांत शर्मा के निर्देशन में शनिवार 23 अक्टूबर 2022 को किया जाएगा।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 20 अक्टूबर 2022 तक किया जाएगा। जिले में आयोजित प्रतियोगिता में 5 संभाग के 1 हजार 320 खिलाड़ी कुल 7 खेलों में शामिल होंगे। जिसमें हॉकी 17 वर्ष, बास्केटबॉल 19 वर्ष, टारगेटबॉल 19 वर्ष, शूटबॉल 19 वर्ष योंग-मु-डो 14, 17, 19 वर्ष, थ्रो बॉल 14, 17, 19 वर्ष तथा रोप स्कीपिंग 14, 17, 19 वर्ष खेल विधाएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिता में प्रत्येक संभाग से 132 बालक और 132 बालिका कुल 264 खिलाडिय़ों का दल होगा। खिलाडिय़ों के लिए 8 स्थलों पर आवास की व्यवस्था की गई है। सभी आवासों में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था के लिए नगर निगम द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस विभाग द्वारा जवान तैनात किए गए हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए मैदानों की सभी तैयारियां सुनिश्चित हो गई हैं ।
22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ 17 अक्टूबर 2022 को सुबह 11 बजे दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डोंगरगांव व छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री दलेश्वर साहू उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती हेमा देशमुख करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक राजनांदगांव डॉ. रमन सिंह, सांसद श्री संतोष पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन मण्डल के सदस्य श्री निखिल द्विवेदी, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री मन्ना यादव, जनपद पंचायत राजनांदगांव के अध्यक्ष श्रीमती प्रतीक्षा भंडारी उपस्थित रहेंगे।
22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन 20 अक्टूबर 2022 को सुबह 11 बजे दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक खुज्जी श्रीमती छन्नी साहू उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री धनेश पाटिला करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र मुदलियार, छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य श्री किशन खंडेलवाल, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य श्री हफीज खान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री रोहित चंद्राकर एवं श्री पदम कोठारी, कुलबीर सिंह छाबड़ा उपस्थित रहेंगे।
- कलेक्टर ने धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए किया सघन दौरा
- कलेक्टर ने मानपुर विकासखंड के ग्राम दोर्डे, मशियापारा, हुरेली के स्कूल, आंगनबाड़ी का किया निरीक्षण
- ग्रामीणों से शिक्षा, स्वास्थ्य, सुपोषण के संबंध में ली जानकारी
- शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन हुरेली के जर्जर भवन के लिए नए भवन निर्माण हेतु प्राक्कलन प्रस्तुत करने के दिए निर्देश
- पीडब्ल्यूडी विभाग को 3 पुलिया के प्राक्कलन तैयारी कर प्रस्तुत करने के दिए निर्देश
मोहला / शौर्यपथ / कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी श्री एस जयवर्धन एवं पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय विकास कार्यों का जायजा लेने मानपुर विकासखंड के सुदूरवनांचल अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामों में मोटरसाइकिल से पहुंचे। कलेक्टर ने अधोसंरचना, रोड कनेक्टिविट, स्वास्थ्य, पेयजल, खाद्य, बिजली जैसी महत्वपूर्ण आवश्यकताओं के मद्देनजर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा किया। इन क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री जयवर्धन ने मानपुर विकासखंड के ग्राम दोर्डे, मशियापारा, हुरेली के स्कूल, आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से शिक्षा, स्वास्थ्य, सुपोषण के संबंध जानकारी ली। सड़क, पुल-पुलिया, बिजली की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभाग को प्राक्कलन तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन हुरेली के जर्जर भवन को देखकर भवन निर्माण के लिए प्राक्कलन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही 3 पुलिया के प्राक्कलन पीडब्ल्यूडी विभाग से तैयारी कराकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से एनीमिक महिला, किशोरी बालिकाओं, गर्भवती माताओं को दिए जा रहे गरम भोजन के संबंध में जानकारी ली।
कलेक्टर श्री जयवर्धन ने ईमली के संबंध में जानकारी ली तथा रूरल इंडस्ट्रियल पार्क रीपा परियोजना में इमली के उत्पादों को शामिल करने जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिए। ग्राम हुरेली के कितने बच्चे बाहर हास्टल, आश्रम एवं अन्य जिलों में अध्ययन हेतु गए हुए उनकी जानकारी तैयार करने बीआरसीसी को निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल व्यवस्था के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली तथा समुचित व्यवस्था करने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान एसडीएम श्री अमित नाथ योगी, जनपद सीईओ श्री डीडी मंडले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
