
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
0 अपराध रोकने एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु दिए सख्त निर्देश।
0 गुण्डा बदमाशों का हिस्ट्रीशीट खोलने एवं ज्यादा से ज्यादा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारियों को दिया सख्त निर्देश।
0 अगामी नवरात्रि, दशहरा एवं दीवाली पर्व के मद्देनजर कानून व्यवस्था ड्यूटी पर दिये निर्देश।*
राजनांदगांव / शौर्यपथ / अधिक्षक कार्यालय राजनांदगांव के सभागार में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा राजपत्रित अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारियों का क्राईम मीटिंग लिया गया, जिसमें लंबित अपराधों, लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई। आपराधिक मामलों में फरार आरोपियों की धरपकड़ तेज करने स्थायी वारंटीयों को जेल भेजने हेतु हिदायत दी गई साथ ही गुण्डा बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हिस्ट्रीशीट गुण्डा रजिस्टर में नाम दर्ज कर निगाह रखने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में चलित थाना/विजुअल पुलिसिंग के तहत आमजनों कि समस्याओं को सुनने और उसका त्वरित निराकरण हेतु सख्त निर्देश दिया गया ताकि आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे। नशीले पदार्थ गांजा, ड्रग्स/नारकोटिक्स के मामलों पर कानूनी कार्यवाही करने के दिये आदेश। अपराधों की रोकथाम हेतु प्रतिबंधात्मक कार्यवाही और बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया साथ ही साथ अगामी नवरात्रि, दशहरा एवं दीवाली पर्व के मद्देनजर कानून व्यवस्था ड्यूटी पर रणनिति तैयार करने एवं यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने हेतु दिये आवश्यक दिशानिर्देश।
मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संजय महादेवा, एस.डी.ओ.पी डोंगरगढ़ कृष्णा पटेल, डीएसपी व्ही.डी नंद व जिला राजनांदगांव के समस्त थाना/चौकी प्रभारी (थाना कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग, सोमनी, डोंगरगांव, डोंगरगढ़, बोरतलाव, छुरिया, बागनदी, गैंदाटोला, घुमका, एवं ओपी चिखली, चिचोला, तुमड़ीबोड़, मोहारा, सुरगी, जोब तथा रक्षित निरीक्षक राजनांदगांव, प्रभारी जीविशा) उपस्थित थे।
राजनांदगांव,/शौर्यपथ / पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय के दिषा निर्देष में चौकी चिखली प्रभारी उप निरीक्षक भोलासिंह राजपुत के नेतृत्व में मुखबीरो से सूचना प्राप्त कर चौकी प्रभारी चिखली के नेतृत्व में चौकी चिखली स्टाफ द्वारा अलग अलग टीम बनाकर दो अलग -अलग जगहो पर रेड कार्यवाही किया गया अवैध रूप से सट्टा लिखने वाला एवं अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी को पकड़ा गया l मिलन चौक के पास स्टेशन पारा 16 खोली के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी जरनैल सिंह राजपूत पिता स्व0 महेन्दर सिंह राजपूत उम्र 59 साल साकिन स्टेशनपारा वार्ड नं. 12 गोविंदा किराना दुकान के पिछे ओपी चिखली राजनांदगांव के कब्जे से गोवा स्पेषल व्हीस्की शराब कीमती कीमती 2400 रूपये को जप्त कर अपराध क्रमांक 0/2022 धारा 34(1) आब0एक्ट की कार्यवाही किया गया एवं मोतीपुर बड़ा तालाब पार के पास से आरोपी नितिन धमगाये पिता मानिकचंद उम्र 35 साल साकिन मोतीपुर वार्ड नं. 03 फुलवारी चौक चंदन नगर चौकी चिखली राजनांदगांव के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी एक नग डाट पेन नगदी रकम 530 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 0/2022 धारा 4(क) सट्टा एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया उपरोक्त कार्यवाही मे चौकी चिखली प्रभारी उप निरीक्षक भोला सिंह राजपूत, सउनि हिम्मत सिंह यादव, प्र0आर0 727 सुनील वर्मा, आर0 1439 गिरजाषंकर देवांगन, आर0 939 कमल साहू, 1224 राजकुमार बंजारा, आर.1735 किशोर मार्बल का कार्य महत्वपूर्ण एवं सराहनीय रहा ।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / सामाजिक कार्यकर्ता सतीश भट्टड़ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर से प्रदेश में आम लोगों को आवगमन में हो रही परेशानी को मद्देनजर राज्य परिवहन के गठन की मांग करते हुए फिर से शासकीय बसों के परिचालन का अनुरोध किया है।
ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश से अलग होने के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सर्वप्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी के कार्यकाल में राज्य परिवहन की सेवाएं कुछ अवधि के अंतराल बाद बन्द कर दी गई थी।इन्हें तत्काल पुन: बहाल किये जाने की दरकार है।स्वास्थ्य एवं परिवहन जैसी पब्लिक सुविधाएं सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।शासकीय बसें न होने से प्राइवेट ट्रांसपोर्ट कम्पनियों की मनमानी व दुव्र्यवहार की खबरें आम हो गई है।मनमाने किराए के साथ ही 30 किलोमीटर की दूरी तय करने के दौरा ये बस को बीच - बीच मे रोकते हुए दो से ढाई घण्टे लगा देते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य परिवहन गठन करने से अनेक युवाओं को रोजगार मिलेगा।गरीब व मध्यम वर्ग के लोगो को काफी राहत भी मिलेगी।श्री भट्टड ने कहा कि राज्य परिवहन की बसें अगर फिर से सड़क पर दौडऩे लगी तो यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर की तरफ से आम जनता के लिए एक बड़ी सौगात होगी।
मोहला-मानपुर-अं. चौकी/शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य के नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में इन दिनों एसपी अक्षय कुमार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। नए जिले में इनकी आमद से पुलिसिया व्यवस्था बेहतर होने के साथ आमजन के लिए सुकून भरी साबित हो रही है। जिले के अधिकांश इलाकों में नशे के कारोबार सहित अपराध जगत पर जमकर अंकुश नजर आ रहा है। बता दे कि 2018 बैच के आईपीएस अक्षय कुमार अपनी बेहतर कार्यप्रणाली व निडरता के लिए जाने जाते हैं, जिनका स्थानांतरण नारायणपुर से जिला मोहला-मानपुर-अं. चौकी में किया गया है, जहां इन्होंने पदभार ग्रहण करते ही सभी थाना-चौकी प्रभारियों की बैठक सुनिश्चित कर जिले में नशे के कारोबार व कट्टीपार व अपराध की रोकथाम हेतु उचित दिशा-निर्देश जारी कर पुलिसिया व्यवस्था बेहतर करने के कड़े निर्देश जारी किए। वहीं आईपीएस अक्षय कुमार के निर्देशानुसार थाना प्रभारियों द्वारा लगातार इलाके में नशे व अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के साथ-साथ अपराधियों की धरपकड़ बड़े पैमाने पर की जा रही है। नए जिले के अधिकांश इलाकों में नशे के कारोबार ने दम तोड़ दिया है। कई तो जो नशे का कारोबार जो करते थे वे भूमिगत हो गए है, वहीं असामाजिक तत्वों सहित अपराधियों में पुलिस का खौफ साफ देखा जा सकता है।
एसपी अक्षय कुमार की आमद से जिले में फरियादियों की सुनवाई बेहतर होने के साथ कारगर नजर आ रही है, जहां फरियादियों की समस्याओं पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सीधे कार्यवाही की जा रही है तथा अपराध में लिप्त आरोपियों को सीधे जेल भेजा जा रहा है।
आईपीएस अक्षय कुमार पुलिस विभाग में कुशल नेतृत्व तथा पुलिस विभाग में बेहतर बदलाव के लिये जाने जाते हैं। ये 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी है, इनकी पहली पोस्टिंग रायपुर में नगर पुलिस अधीक्षक उरला में हुई, यहां वाई अक्षय कुमार ने 193 रेड कार्यवाही की जिसमें 100 पेटी नाइट्रोटेन नशे की गोली, 450 पेटी अवैध शराब तथा 15 चोरी की बाईक जैसे बड़े मामले इनके द्वारा पकड़े गए, जिस दिन रायपुर से इनके ट्रांसफर की लिस्ट निकली उसी दिन अक्षय कुमार के द्वारा अफीम पर बड़ी कार्यवाही की गई। रायपुर उरला में 97 बार गांजे के छोटे-बड़े मामले इनके द्वारा पकड़े गए। होली के दिन ढाई साल की बच्ची से रेप के आरोपी को इन्ही आईपीएस अक्षय कुमार के द्वारा नेपाल भाग रहे रास्ते से पकड़ा गया था जिसके बाद जनता के हीरो बन गए थे। बाद रायपुर उरला से इनका ट्रांसफर नारायणपुर हुआ। 8 माह तक घोर नक्सल इलाके नारायणपुर में नक्सल आपरेशन पर कार्यरत रहे, यहां इन्होंने 15 लाख के इनामी नक्सली को ढेर किया जिसमे एके 47 राइफल जैसी आटोमेटिक हथियार बरामद किया गया तथा कुछ दिन बाद गस्त के दौरान 3 नक्सली सदस्य भी पकड़े, जिनकी निशानदेही पर डीआरजी टीम की मदद से 8 रायफल भरमार भी जप्त किये, यहां भी वही रायपुर उरला जैसा हुआ जिस दिन इनका नारायणपुर से ट्रांसफर का आदेश आया, उसी दिन इन्होंने 8 रायफल भरमार पकड़ी थी। इसे हम संयोग कहे या कुछ और नारायणपुर से अक्षय कुमार को नया जिला मोहला-मानपुर-अं. चौकी मे बतौर विशेष कर्तव्य पुलिस अधिकारी बनकर अपनी सेवाएं दी, इनके पिछले कार्य व वर्तमान कार्य से प्रभावित हो कर शासन ने इन्हें पुनः उसी जगह पर जिला पुलिस अधीक्षक की कमान भी दे दी। कमान मिलते ही अक्षय ककुमार अपनी कार्यशैली अनुसार कार्य शुरू कर दिया, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गई है, जहां नवीन जिला मोहला-मानपुर-अं. चौकी में इनकी पदस्थापना बाद से यहां की पुलिसिया व्यवस्था बेहतर नजर आ रही है। लगातार अपराध व नशे के कारोबार पर अंकुश व कार्यवाहियों का सिलसिला नजर आ रहा है।
राजनंदगांव / शौर्यपथ / जिला कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी ने कहा छुरिया नगर में उपाध्यक्ष चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, राजनांदगांव जिला कांग्रेस प्रभारी अरुण सिसोदिया, राजनांदगांव जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम् सिंह कोठारी सहित कांग्रेस संगठन की कुशल नेतृत्व क्षमता एवं विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू के कुशल मार्गदर्शन को दर्शाता है। छुरिया नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव के संबंध में बैठक जिला कांग्रेस प्रभारी अरुण सिसोदिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम् सिंह कोठारी, विधायक छन्नी साहू, वरिष्ठ नेता रमेश डाकलिया व कुतबुद्दीन सोलंकी, महामंत्री पंकज बांधव व चुम्मन साहू, प्रवक्ता रूपेश दुबे व राहुल तिवारी, संयुक्त महामंत्री विपिन यादव, ब्लाक अध्यक्ष रितेश जैन, नगर अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा, एल्डरमैन शकील कुरैशी सहित स्थानीय नेता एवं सभी पार्षदों के साथ बैठक एवं रायसुमारी कर पार्षद मनोज यादव को उपाध्यक्ष का प्रत्याशी घोषित किया। सभी कांग्रेसी पार्षदों की एकता और निष्ठा ने उपाध्यक्ष पद पर काबिज होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। जिस प्रकार भाजपा के पार्षदों ने भाजपा समर्पित उपाध्यक्ष को अपने पार्टी से दगा कर अविश्वास प्रस्ताव लाकर हटाया उससे इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि भाजपा से उनके ही पार्टी के जनप्रतिनिधियों का मोह भंग हो रहा है। जनता के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी बीजेपी से विश्वास उठता जा रहा है। यही छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनहित कार्यो की जीत है जो भाजपा के कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ में लगातार कांग्रेस से जुड़ते जा रहे है। साथ ही जिला कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी ने भाजपा के नेताओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के नेता अपनी पार्टी की डुबती नैया को बचाने के लिए अपने ही पार्टी के सदस्यों को पुनः गमछा पहनाकर भ्रामकता फैला रहे हैं कि लोग भाजपा प्रवेश कर रहे है। हलेकोसा निवासी दिनेश साहू का कांग्रेस पार्टी से आज तक कोई सरोकार नहीं रहा है। दिनेश साहू की facebook प्रोफाइल चेक करने पर भी यह स्पष्ट हो जाता है कि पिछले कई महीनों से वह भाजपा कार्यकर्ता की भाति सोशल मीडिया में भाजपा का पोस्ट साझा करते रहे हैं आज तक कांग्रेस पार्टी के लिए उनके द्वारा कोई भी कार्य नहीं किया गया है। न ही उनके साथ कांग्रेस पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता भाजपा प्रवेश किया है। भाजपा प्रवेश के बहाने भ्रम फैलाकर भाजपा के नेता टूटती एवं डूबती भाजपा के लिए संजीवनी की तलाश कर रहे हैं।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू के प्रयास से विधानसभा के बेलरगोंदी हाईस्कूल भवन के लिए राज्य सरकार से स्वीकृति मिल गई है। स्कूल भवन के लिए शासन ने 75.23 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इससे जल्द ही बेलरगोंदी में स्कूल भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा।
बेलरगोंदी में हाईस्कूल के लिए भवन का अभाव था। जिससे विद्यार्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कुछ समय पहले विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू बेलरगोंदी में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी। जहां ग्रामीणों ने एक स्वर में स्कूल के लिए भवन की मांग की थी। विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने तब ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए राज्य सरकार से मांग उठाने की बात कही थी। गांव में स्कूल भवन की अति आवश्कता को देखते हुए विधायक ने स्कूल भवन की मांग पिछले विधानसभा में उठाई थी। जिसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंभीरता से लेते हुए बेलरगोंदी हाईस्कूल भवन के लिए बजट 2022-23 में स्कूल भवन के लिए 75.23 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। भवन के लिए राशि स्वीकृत होने पर ग्रामीणों ने विधायक छन्नी चंदू साहू से मिलकर उनका आभार जताया। ग्रामीणों ने विधायक को इसके लिए सम्मानित भी किया। इस दौरान महिला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रिका वर्मा, जनपद सदस्य हेमलता बंजारे, रामकुमार चंद्रवंशी, लेखचंद वर्मा, वीरेंद्र सोनी, प्रीतम साहू, लोकेश साहू, आसू वर्मा, मंथीर साहू, पंचू कंवर, महेश साहू सहित अन्य ग्रामीणों ने विधायक से मिलकर उन्हें सम्मानित करते हुए आभार व्यक्त किया।
भाजपा के ही कार्यकर्ताओं को कांग्रेसी बता कर भाजपा प्रवेश कराना हास्यप्रद
राजनांदगांव /शौर्यपथ /जिला कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी ने कहा छुरिया नगर में उपाध्यक्ष चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, राजनांदगांव जिला कांग्रेस प्रभारी अरुण सिसोदिया, राजनांदगांव जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम् सिंह कोठारी सहित कांग्रेस संगठन की कुशल नेतृत्व क्षमता एवं विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू के कुशल मार्गदर्शन को दर्शाता है। छुरिया नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव के संबंध में बैठक जिला कांग्रेस प्रभारी अरुण सिसोदिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम् सिंह कोठारी, विधायक छन्नी साहू, वरिष्ठ नेता रमेश डाकलिया व कुतबुद्दीन सोलंकी, महामंत्री पंकज बांधव व चुम्मन साहू, प्रवक्ता रूपेश दुबे व राहुल तिवारी, संयुक्त महामंत्री विपिन यादव, ब्लाक अध्यक्ष रितेश जैन, नगर अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा, एल्डरमैन शकील कुरैशी सहित स्थानीय नेता एवं सभी पार्षदों के साथ बैठक एवं रायसुमारी कर पार्षद मनोज यादव को उपाध्यक्ष का प्रत्याशी घोषित किया। सभी कांग्रेसी पार्षदों की एकता और निष्ठा ने उपाध्यक्ष पद पर काबिज होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। जिस प्रकार भाजपा के पार्षदों ने भाजपा समर्पित उपाध्यक्ष को अपने पार्टी से दगा कर अविश्वास प्रस्ताव लाकर हटाया उससे इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि भाजपा से उनके ही पार्टी के जनप्रतिनिधियों का मोह भंग हो रहा है। जनता के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी बीजेपी से विश्वास उठता जा रहा है। यही छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनहित कार्यो की जीत है जो भाजपा के कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ में लगातार कांग्रेस से जुड़ते जा रहे है। साथ ही जिला कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी ने भाजपा के नेताओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के नेता अपनी पार्टी की डुबती नैया को बचाने के लिए अपने ही पार्टी के सदस्यों को पुनः गमछा पहनाकर भ्रामकता फैला रहे हैं कि लोग भाजपा प्रवेश कर रहे है। हलेकोसा निवासी दिनेश साहू का कांग्रेस पार्टी से आज तक कोई सरोकार नहीं रहा है। दिनेश साहू की facebook प्रोफाइल चेक करने पर भी यह स्पष्ट हो जाता है कि पिछले कई महीनों से वह भाजपा कार्यकर्ता की भाति सोशल मीडिया में भाजपा का पोस्ट साझा करते रहे हैं आज तक कांग्रेस पार्टी के लिए उनके द्वारा कोई भी कार्य नहीं किया गया है। न ही उनके साथ कांग्रेस पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता भाजपा प्रवेश किया है। भाजपा प्रवेश के बहाने भ्रम फैलाकर भाजपा के नेता टूटती एवं डूबती भाजपा के लिए संजीवनी की तलाश कर रहे हैं।
राजनांदगांव। खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू के प्रयास से विधानसभा के बेलरगोंदी हाईस्कूल भवन के लिए राज्य सरकार से स्वीकृति मिल गई है। स्कूल भवन के लिए शासन ने 75.23 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इससे जल्द ही बेलरगोंदी में स्कूल भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा। बेलरगोंदी में हाईस्कूल के लिए भवन का अभाव था। जिससे विद्यार्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कुछ समय पहले विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू बेलरगोंदी में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी। जहां ग्रामीणों ने एक स्वर में स्कूल के लिए भवन की मांग की थी। विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने तब ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए राज्य सरकार से मांग उठाने की बात कही थी। गांव में स्कूल भवन की अति आवश्कता को देखते हुए विधायक ने स्कूल भवन की मांग पिछले विधानसभा में उठाई थी। जिसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंभीरता से लेते हुए बेलरगोंदी हाईस्कूल भवन के लिए बजट 2022-23 में स्कूल भवन के लिए 75.23 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। भवन के लिए राशि स्वीकृत होने पर ग्रामीणों ने विधायक छन्नी चंदू साहू से मिलकर उनका आभार जताया। ग्रामीणों ने विधायक को इसके लिए सम्मानित भी किया। इस दौरान महिला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रिका वर्मा, जनपद सदस्य हेमलता बंजारे, रामकुमार चंद्रवंशी, लेखचंद वर्मा, वीरेंद्र सोनी, प्रीतम साहू, लोकेश साहू, आसू वर्मा, मंथीर साहू, पंचू कंवर, महेश साहू सहित अन्य ग्रामीणों ने विधायक से मिलकर उन्हें सम्मानित करते हुए आभार व्यक्त किया। ----------------
0 स्कूल के प्रति जिम्मेदार अधिकारीयों का व्यवहार पक्षपातपूर्ण है, लगातार हो रही शिक्षको की मांग को पूरी करने में तत्कालीन डीईओ ने कोई रूचि नही दिखाया
राजनांदगांव/शौर्यपथ l शहर में इगनाईट योजना के अंतर्गत वर्ष 2018 से संचालित शास.अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक स्कूल गंजपारा की स्थिति चिंताजनक है क्योंकि इस स्कूल के प्रति जिम्मेदार अधिकारीयों का व्यवहार पक्षपातपूर्ण है, लगातार हो रही शिक्षको की मांग को पूरी करने में तत्कालीन डीईओ ने कोई रूचि नही दिखाया, वंही शाला में पदस्थ शिक्षिका मंजू गर्ग को नियम विपरीत प्रतिनियुक्ति में भेज दिया गया। शाला में दर्ज संख्या के अनुसार पर्याप्त शिक्षक नही होने के कारण बच्चों की पढ़ाई नही हो पा रही है, सीबीएसई पाठयक्रम की किताबों से हिन्दी मिडियम के शिक्षको के द्वारा पढ़ाया जाना, समझ से परे है, वंही अन्य कई सुविधाओें से बच्चे वंचित है। शाला में पदस्थ वरिष्ठ प्रधान पाठक को मिथ्या शिकायतों को आधार बनाकर पद से हटाकर एक बहुत ही कनिष्ठ शिक्षिका को प्रधान पाठक बना दिया गया, तो वंही एक संलग्न शिक्षक को भी मिथ्या व मनगढहंत आरोप लगातार कार्यमुक्त कर दिया गया, जबकि इस स्कूल में दर्ज संख्या के अनुसार शिक्षक ही नही है, और जो है उन्हे भी हटाया जा रहा है, और शिक्षको को हटाने के पूर्व शिक्षको की व्यवस्था तक नही किया गया। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अथवा पालकगणों का आरोप है कि उनके विरोध प्रकट करने पर अब मामले की लीपापोती करने की मंशा से हिन्दी माध्यम के शिक्षक को संलग्न कर पालको को शान्त करने का प्रयास विभागीय अधिकारीयो द्वारा किया जा रहा है। यह समझ से परे है कि इस शाला मे सी.बी.एस.ई पाठ्यक्रम संचालित होता है लेकिन जिन शिक्षको को संलग्न किया गया है वह सभी हिन्दी माध्यम के शिक्षक है और बच्चों को हिन्दी में पढ़ाई कराया जा रहा है जबकि स्कूल अंग्रेजी माध्यम का है, यह कृत्य शासन की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगाता है, इससे पालको मे अत्यन्त रोष है। शाला विकास समिति का कहना है कि शाला की प्रधान पाठक, शाला प्रबंधन समिति एवं पालकगण द्वारा भी शिक्षको को हटाये जाने का विरोध किया गया व निष्पक्ष जांच की मांग की गयी पर आज पर्यन्त तक जांच नही कराई गयी है। बस जांच की जायेगी इसका आश्वासन दिया जा रहा है, जो न्याय संगत नही है।
राजनंदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज गोधन न्याय योजना से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर कहा कि गौठान समिति की सहमति पर गौठान में पशुओं को रखा जाए। उन्होंने कहा कि गौठान में पर्याप्त मात्रा में चारे, पानी और शेड की व्यवस्था होनी चाहिए। रात्रि काल में गौठान में पशुओं को नहीं रखा जाए। बीमार और अधिक उम्र के पशुओं को ना रखा जाए। बैठक में बताया गया कि आवारा और लावारिस पशुओं को गौठान में ना रख कर कांजी हाउस में रखा जाए। कांजी हाउस में रखे जाने वाले पशुओं के लिए इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए कि संबंधित कांजी हाउस में जितनी क्षमता हो उतनी ही क्षमता में रखने की व्यवस्था की जाए। बैठक में सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया गया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशों का पालन करते हुए गोधन न्याय योजना का संचालन करें। कलेक्टर ने समाचार पत्रों में प्रकाशित गौठान में पशुओं की मृत्यु की खबर को संज्ञान में लेते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और संबंधित अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिए थे। अधिकारियों की टीम के द्वारा जांच किए जाने पर यह पता चला कि गौठान में जिन पशुओं की मृत्यु हुई है, वह गांव के पशुपालकों की पशु नहीं है। गांव में घुमंतू और आवारा पाए जाने इन पशुओं को यहां रखा गया था। जिन पशुओं की मृत्यु हुई है, वह उम्र दराज और पूर्व से बीमारी से ग्रसित होना पाया गया है।
बैठक में कलेक्टर ने लीपा प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी विकासखंड के दो-दो गौठानों में प्रोजेक्ट का संचालन किया जाएगा। योजना अंतर्गत इन गौठानों से जुड़े समूह को गाय पालन और मसाला उद्योग संचालन करने के लिए संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा। योजना अंतर्गत क्रियाशील समूह की महिलाओं को इसका लाभ दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत कम से कम 5 एकड़ में संचालित गौठान को इसके लिए चिन्हित किया जाएगा। जिस गौठान में शेड और पर्याप्त मात्रा में चारे, पानी की व्यवस्था हो ऐसे गौठान को इस प्रोजेक्ट के लिए चयनित किया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को शीघ्र ही इसके लिए प्रस्ताव प्रेषित करने निर्देशित किया है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / लाल बहादुर नगर नवीन तहसील निर्माण के गठन के लिए राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित हो गई है। शीघ्र ही लाल बहादुर नगर में तहसील कार्यालय प्रारंभ हो जाएगा। लाल बहादुर नगर नवीन तहसील राजनांदगांव जिले के अंतर्गत होगा। इसके उत्तर में तहसील डोंगरगढ़, दक्षिण में तहसील छुरिया, पूर्व में तहसील डोंगरगांव जिला राजनांदगांव, पश्चिम में महाराष्ट्र की सीमा से लगी हुई है। प्रस्तावित लाल बहादुर नगर नवीन तहसील में राजस्व निरीक्षक मंडल लाल बहादुर नगर के पटवारी हल्का नंबर 33, 34, 35, 36, 37, 38, 39, 40, 41 एवं 42 कुल 29 ग्राम तथा राजस्व निरीक्षक मंडल चारभाठा के पटवारी हल्का नंबर 43, 44, 45, 46, 47, 48, 49, 50 एवं 51 के कुल 41 ग्राम शामिल हैं। नवीन तहसील के अंतर्गत कुल 19 पटवारी हल्के के 70 ग्राम नवीन तहसील लाल बहादुर नगर में शामिल है।
- अधिकारियों के फीडबैक के आधार पर योजनाओं को मूर्त रूप देने और कमियों को दूर करने बनाई जाएगी रणनीति
- अधिकारियों ने डोंगरगांव के विभिन्न गांव में पहुंचकर शासकीय योजनाओं का जाना वास्तविक स्थिति
- कलेक्टर ने किया निरीक्षण, प्रतिवेदन की समीक्षा की
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने जिले में शासकीय योजनाओं के सुचारू रूप से संचालन, व्यवस्था में सुधार करने और शासकीय योजनाओं के निचले स्तर पर वास्तविक रूप में मूर्त रूप देने के लिए अधिकारियों की टीम गठित किया है। कलेक्टर ने जिला स्तर के अधिकारियों और विकासखंड स्तर के अधिकारियों की टीम गठित कर अधिकारियों को एक ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी सौंपी है। संबंधित अधिकारी आबंंटित ग्राम पंचायतों में पहुंचकर शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति की जांच, निरीक्षण, परीक्षण और मूल्यांकन करेंगे। आज डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम पंचायतों में पहुंचे। कलेक्टर श्री सिंह समक्ष अधिकारियों ने जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अधिकारियों के निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर कमियों को दूर कर व्यवस्था में सुधार करने का कारगर प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान अधिकारियों द्वारा बताई जा रही जानकारी का वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराया गया। जिसके आधार पर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही कमियों को दूर करने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में कलेक्टर ने बताया कि इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य योजनाओं के क्रियान्वयन को बेहतर बनाना है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर गठित अधिकारियों के टीम का व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है। सभी अधिकारी अपने अपने ग्राम पंचायतों की समस्या व कमियों को यहां पोस्ट करेंगे। इस आधार पर कमियों को दूर कर व्यवस्था सुदृढ़ करने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारियों ने मुख्य रूप से ग्राम पंचायतों में संचालित गोधन न्याय योजना, स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, राशन दुकानों के संचालन, मनरेगा के कार्य, मध्यान भोजन के संचालन सहित अन्य योजनाओं की जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने एक-एक कर सभी संबंधित अधिकारियों से जांच प्रतिवेदन के संबंध में चर्चा करने के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर, एसडीएम डोंगरगांव श्री सुनील नायक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
0 प्रेस क्लब भवन में सामान्य सभा की बैठक में मुहर लगी
0 सर्वसम्मति से फैसला
0 संरक्षकगण रहे उपस्थित
राजनांदगांव / शौर्यपथ / प्रेस क्लब भवन राजनांदगांव में आज सामान्य सभा की बैठक आहूत की गई थी । प्रेस क्लब के संरक्षक सुशील कोठारी अशोक पांडे जी , राजेंद्र व्यास जी, दीपक बुद्धदेव जी, सीएल जैन सोना जी, पुरुषोत्तम तिवारी जी, , जितेंद्र मिश्रा जी, , और प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति के उपाध्यक्ष मिथिलेश देवांगन जी की उपस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्णता प्रदान की गई। सर्वसम्मति से प्रेस क्लब के वर्तमान अध्यक्ष सचिन अग्रहरी को फिर से अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। सचिव के रूप में अनिल त्रिपाठी फिर से मनोनीत कर लिए गए हैं । प्रेस क्लब के अध्यक्ष बनने के बाद अध्यक्ष और सचिव ने मां शीतला मां का दर्शन लाभ लिया।
प्रेस क्लब भवन राजनांदगांव में आज सामान्य सभा की बैठक आहूत की गई थी । इस बैठक में निर्वाचन को लेकर सदस्यों से विचार विमर्श किया गया । सभी सदस्यों से चुनाव को लेकर चर्चा की गई जिस पर सभी सदस्यों ने एकमत होकर सचिन अग्रहरि को फिर से अध्यक्ष बनाए जाने की अनुशंसा की तथा सचिव के पद पर अनिल त्रिपाठी को मनोनीत किया गया। फिर से अध्यक्ष बनने के बाद सचिन अग्रहरि ने एक संक्षिप्त संबोधन में कहा कि प्रेस क्लब के सदस्यों ने जिस प्रकार से मुझ पर विश्वास जताया है उस पर मै खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी उन्होंने अपनी बातें रखी । इस दौरान काफी संख्या में प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सम्मानीय सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे।
जगदलपुर / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने कहा कि प्राकृतिक सुंदरता से भरा बस्तर के वातावरण को हमेशा शुद्ध रखने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है इसके लिए क्षेत्र एक-एक व्यक्ति के साथ समाजों के सहयोग से भी प्रयास करने जरूरत है। स्वच्छता के तहत रिसायकल वेस्ट मैनेजमेंट में बस्तर की अलग पहचान बनाने का प्रयास किया जाना है। कलेक्टर श्री कुमार बुधवार को जिला कार्यालय के आस्था हाल में आयोजित नगरीय निकाय के स्वच्छता कार्यक्रम और स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री रोहित व्यास, आयुक्त नगर निगम श्री दिनेश नाग सहित सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व निगम के अधिकारी उपस्थित थे।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्र को सूखा कचरा व प्लास्टिक कचरा से मुक्त रखने के लिए सीईई (सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एजुकेशन) संस्था के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर कार्ययोजना तैयार करने की सहमति दी। इस कार्य के लिए पहले चरण में जगदलपुर जनपद के 30 ग्राम पंचायतों के लिए रूट चार्ट बनाया जाएगा। पंचायतों और नगरीय क्षेत्र से कचरा कलेक्शन की जानकारी मोबाइल एप के माध्यम से किया जाएगा। सीसीई के प्रतिनिधि ने कचरा कलेक्शन से लेकर उसका मैनेजमेंट व आखरी उत्पाद तैयार करने के सम्बंध जानकारी दी। इस कार्य को एचडीएफसी बैंक के सीएसआर के द्वारा सहायता दी जा रही है। इस अवसर पर सीईई के अक्षय भेयटे,बैंक के क्लस्टर हेड चन्द्र शेखर रॉय, ब्रांच के राज पटेल उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) में स्वच्छता दीदियों को प्रोत्साहित करने के लिए 15 वें वित्त आयोग के मद में मानदेय का प्रावधान करने के निर्देश दिए है। पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थल, सामुदायिक स्थल में सार्वजनिक शौचालय की जानकारी हेतु सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। शौचालय का उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ इनकी सुरक्षा, साफ सफाई, जल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने कहा गया। सालिड वेस्ट मेनेजमेंट के तहत सेग्रीग्रेशन शेड निर्माण कार्य आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश दिए। नए परिवारों हेतु शौचालय निर्माण के लक्ष्य पर चर्चा किए। कलेक्टर ने लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत सोखता गड्ढा निर्माण कार्य में आवश्यक प्रगति लाने हेतु 10 से 20 सितम्बर के बीच में अभियान चलाकर पूर्ण करवाएं। इसके साथ ही एफएसटीसी प्लांट की स्थापना, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना पर चर्चा किए।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि शहरी स्वच्छता कार्यक्रम के तहत कचरा प्रबंधन के लिए डंपिंग जोन में क्लिनिकल सफाई व ट्रीटमेंट के लिए कार्य किया जाना आवश्यक है। इसके लिए विशेषज्ञ संस्था की सहायता लिया जाए। उन्होंने आयुक्त को मुख्य मार्गो में बिल्डिंग वेस्ट मटेरियल रखने वाले के खिलाफ चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। शहर में लगे होंडिग पर शहर सफाई, सुरक्षा, मौसमी बीमारियों के कारण व बचाव से सम्बन्धित सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। कलेक्टर ने कचरा कलेक्शन में गाडी की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ सभी वार्डों में घरों से कचरा कलेक्शन का क्यूआर कोड जनरेटर कर घरो में चस्पाकर स्केन करते हुए मोनिटरिंग करने की तकनीक विकसित करने के निर्देश दिए।
बैठक में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए रिवर्स वेंडिंग मशीन की स्थापना पर्यटन स्थल चित्रकोट और दलपत सागर के पास लगाया जाने के सम्बंध में चर्चा किया गया । इस मशीन में प्लास्टिक बोतल को एकत्र किया जाएगा साथ ही बोतल लाने वाले को कूपन दिया जाएगा। कूपन का उपयोग बस्तर कैफे में किया जा सकता है। साथ बड़े बाजार स्थल पर प्लास्टिक लाओ थैला पाओ जैसे कैपेन चलाने पर जोर दिया गया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
