
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
राजनांदगांव / शौर्यपथ / बसंतपुर डोंगरगांव रोड स्थित श्रीराम अस्पताल में अब राज्य के कर्मचारी और उनके आश्रित रियायती दरों पर इलाज करा सकेंगेँ,सरकार ने श्रीराम अस्पताल को इसके लिए मान्यता दे दी है। बता दे कि सरकार द्वारा मान्यता देने से राज्य के कर्मचारियो और उनके परिजनो को इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नही पडेगी। छत्तीसगढ के चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार राज्य के कुछ अस्पतालों को सीजीएचएस दरों पर इलाज करनें की मान्यता दी गई है इनमें श्रीराम अस्पताल शामिल है । राजनांदगांव शहर का एकमात्र अस्पताल जो राज्य के कर्मचारी व उनके परिवार के उपचार के लिए मान्यता प्राप्त...श्रीराम अस्पताल ने जिस तरह लोंगो का इलाज किया, उससे अस्पताल की अलग छवि बनी है माना जा रहा है कि इलाज में गंभीरता और समर्पण को देखते हुए अस्पताल को सरकारी कर्मचारियों और उनके परिजनों के इलाज के लिए अधिकृत किया गया है। इस मान्यता के बाद सरकारी कर्मचारियों और उनकें परिजन श्रीराम अस्पताल में इलाज की सुविधा का रियायती दर लाभ उठा सकेंगे श्रीराम अस्पताल को जटिल सर्जरियों का बेहतर अनुभव है सर्जरी के मामलें में हासिल है।
सुविधा का लाभ उठानें के लिए यह करना होगा- अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठानें के लिए राज्य कर्मचारियों और उनकें परिजनों को तय प्रक्रिया पुरी करनी होगी कर्मचारी और उनके आश्रितों को जिले के सिवल सर्जन की अनुशंसा प्राप्त करनी होगी। इमरजेंसी की स्थिति में कर्मचारी या उनकें परिवार के सदस्य को उपचार शुरू होने के ७२ घण्टे के भीतर नियंत्रण अधिकारी या कार्यालय प्रमुख को सुचना देनी होगी इसके अलावा इमरजेंसी की स्थिति मे कार्योत्तर स्वीकृति लेनी होगी । कुछ इलाज आधे से कम दाम पर, उनका भी हो जायेगा ।
रेम्बुरसेमेंट- सीजीएचएस दर बाजार, दर से काफी कम होती है कुछ इलाज और जांच तो बाजार से आधी से भी कम है अच्छी बात ये है कि यह पैसा भी सरकार रैमबुरसेमेंट यानी वापस कर देती हैं बस इसके लिए तय प्रकिया अपनानी होती है ।
सर्वसुविधानुसार से परिपूर्ण है अस्पताल श्रीराम अस्पताल ग्रीन सीटी कॉलोनी के सामनें, बसंतपुर, डोंंगरगांव रोड, राजनांदगांव, में स्थित सुविधाओ के मामले में बेहतरीन अस्पताल माना जाता है। चिकित्सा सेवा के साथ ही डॉक्टर के दोस्ताना व्यवहार और पेशेंट फे्रंडली वातावरण के कारण अस्पताल को निजी संस्थानों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
एक छत के नीचे तमाम चिकित्सा सुविधाएं- श्रीराम अस्पताल में एक ही छत के नीचे, आर्थो, प्लास्टिक सर्जरी, स्त्री रोग, सम्बंधित उपचार जनरल सर्जरी, ई.एन.टी उपचार, २४ घण्टे ट्रामासेंटर जैसी सुविधाएं है अनुभवी डॅाक्टर के साथ ही कुशाल ट्राम टीम है हड्डी रोग सम्बन्ति सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है अस्पताल को ज्यादा सर्जरी का बेहतरीन अनुभव है ।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने सख्ती बरतते हुये नगर निगम की टीम अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग पर प्रतिदिन कार्यवाही कर रही है। इसी कडी मंे आज शहर के ग्रामीण वार्ड चिखली शांति नगर क्षेत्र के दुकानदारों पर सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग करने पर 9 दुकानदारों से कार्यवाही के तहत 6 हजार जुर्माना वसूल कर 3 किलो पालिथिन जप्त किये। उल्लेखनीय है कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रत्येक व्यक्ति व पशु-पक्षियों को प्लास्टिक के नुकसान से बचाने शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध करने कडे कदम उठा रही है। शासन के मंशानुरूप नगर निगम द्वारा भी अभियान चलाकर प्रतिदिन प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग के विरूद्ध कार्यवाही कर रही है।
निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने कार्यवाही के संबंध में कहा कि पर्यावरण एवं मानव जीवन सहित पशु पक्षियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये शासन द्वारा प्लास्टिक प्रतिबंध कडाई बरती जा रही है। शासन निर्देश के अनुक्रम में निगम का स्वास्थ्य अमला शहर में प्रतिदिन सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने समझाईस दे रहे है, समझाईस उपरांत विक्रय व उपयोग करते पाये जाने पर कडाई बरतते हुये कार्यवाही कर रहे हैै। कार्यवाही की कडी में आज चिखली क्षेत्र के राधेश्याम बिस्किट से 5 सौ रूपये एवं जंघेल किराना स्टोर्स से 1 हजार रूपये जुर्माना वसूला गया। इसी प्रकार शांति नगर क्षेत्र के तुलसी किराना स्टोर्स से 5 सौ रूपये, श्वाती किराना स्टोर्स से 1 हजार रूपये, जायत्री किराना स्टोर्स से 8 सौ रूपये, अतुल किराना स्टोर्स से 5 सौ रूपये, रवि किराना स्टोर्स से 5 सौ रूपये, अग्रवाल किराना स्टोर्स से 1 हजार रूपये, कलीम किराना स्टोर्स से 2 सौ रूपये कुल 6 हजार रूपये जुर्माना कर 3 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक भी जप्ती की गयी। उक्त अभियान प्रतिदिन जारी रहेगी। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील करते हुये कहा कि अपने प्रतिष्ठानों की नियमित साफ-सफाई रखे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय व उपयोग न करे, साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील करते हुये कहा है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करते हुये जब भी घर से निकले कपडे के थैला लेकर निकले तथा लोगो को भी इसके लिये प्रेरित करे।
राजनांदगांव/ शौर्यपथ / सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा दिनांक 12 अगस्त 2022 को नई स्थानांतरण नीति 2022 जारी किया है, जिसके कंडिका 2.9 में यह स्पष्ट उल्लेख है कि वरिष्ठ का स्थानांतरण कर उस पद का प्रभार कनिष्ठ अधिकारी को ना दिया जाए। स्थानांतरण के पश्चात् रिक्त होने वाले पद की पूर्ति उसी पद के समकक्ष अधिकारी की पदस्थापना से की जाए।
जिला शिक्षा अधिकारी आरएल ठाकुर मूल पद उप-संचालक के रायपुर स्थानांतरण होने के पश्चात् इस पद पर राजेश सिंह, मूल पद प्राचार्य को जिले का जिला शिक्षा अधिकारी बना दिया गया है। हैरत की बात है कि जिस प्राचार्य को जिले का जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है, वह प्रदेश के लगभग 700 प्राचार्यो से कनिष्ठ है। इतना ही नहीं जिले में सैकड़ों प्राचार्यो से वे कनिष्ठ है, यहां तक की उनके कार्यालय में पदस्थ कई प्राचार्य उनसे वरिष्ठ है। सामान्य प्रशासन विभाग अनेकों बार सभी विभागों को यह निर्देश दे चुका है कि वरिष्ठ के रहते कनिष्ठ को चालू प्रभार ना सौंपा जाए, क्योंकि यह देखा गया है कि जब वरिष्ठों के रहते कनिष्ठों को चालू प्रभार सौंपा जाता है, तो इससे वरिष्ठों का मनोबल कमजोर होता है।
छग स्कूल सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती तथा पदोन्नित नियम 2019 में यह स्पष्ट उल्लेख है कि जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर उप-संचालक (संवर्ग) की पदस्थना होगी। जिले में जब से स्थानांतरण नीति 2022, सामान्य प्रशासन के स्थायी निर्देश 2014 और छग स्कूल सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती तथा पदोन्नित नियम 2019 का उल्लंघन कर राजेश सिंह की पदस्थापना हुई है तब से जिले के वरिष्ठ प्राचार्यो में इस बात को लेकर चर्चा आरंभ हो चुकी थी।
छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के द्वारा भी नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और इसकी लिखित शिकायत सामान्य प्रशासन विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग से की गई है और जिले में नियमानुसार एक वरिष्ठ और योग्य जिला शिक्षा अधिकारी की पदस्थापना की मांग की गई है।
0 अधिकारी का आश्वासन शनिवार से शुरू होगा काम
0 बडी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने घेरा कार्यालय
राजनांदगांव / शौर्यपथ / शहर के सभी मार्गों की जर्जर हालत और सडक पर बने गढ्ढों को बंद कर सड़क बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार की सुबह भाजपा पार्षद दल , मंडल अध्यक्षों व्कार्यकर्ताओं ने नगर निगम नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु के नेतृत्व में स्थानीय लोक निर्माण विभाग कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया ।
भाजपा के घेराव व प्रर्दशन को देखते हुए कार्यालय में विभाग द्वारा पहले ही तालाबंदी कर दी थी। शोर शराबे व हंगामे को देखते हुए फिर उसे खुलवाकर कार्यपालन अभियंता के चेंबर में भाजपा के लोग कई घंटे तक अपनी मांगें मनवाने अड़े रहे । जल्द ही सडकों के मरम्मत ना किये जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रदर्शन को लेकर सुबह साढ़े दस बजे से ही बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व् कार्यकर्ता एकत्र होने शुरू हो गए थे जहाँ से वो पैदल रैली के साथ लोक निर्माण कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया ।
लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि राजनाँदगाँव नगर निगम सीमा अंतर्गत लोक निर्माण विभाग की जितनी भी सड़कें हैं वो सब जर्जर हो गई हैं लेकिन विभाग के द्वारा किसी भी तरह से उनका नवीनीकरण नहीं किया जा रहा है । ज्ञापन में उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही सड़कों का नवीनीकरण नहीं हुआ तो भाजपा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी ।
प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार यह प्रचारित कर रहे हैं कि विभागों में भरपूर पैसा दिया जा रहा है लेकिन जब पैसा दिया जा रहा है तो किसी भी प्रकार का कोई विकास कार्य हो क्यों नहीं रहा ? किशुन यदु ने कहा कि या तो मुख्यमंत्री गलत बोल रहे हैं या फिर उनके विभाग के अधिकारी विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव ही नहीं भेज पा रहे हैं जिससे संस्कारधानी की सड़कें गड्ढों से भरी पड़ी हैं । नवरात्र के समय भी भक्तों को गड्ढों के बीच से गुजरना पडेगा जो बहुत ही निंदनीय विषय है ।
लोक निर्माण विभाग के घेराव प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से दक्षिण मंडल अध्यक्ष तरुण लहरवानी , उत्तर मंडल अध्यक्ष अतुल रायज़ादा , शिव वर्मा ,पारुल जैन , मणि भास्कर गुप्ता , विजय राय ,पारस वर्मा , गगन आइच, हकीम खान , हर्ष रामटेके,मधु वैद,अरुण देवांगन , उत्तरा अरुण दामले , गप्पू सोनकर , रानू जैन , , नरेंद्र हंसा , आशीष डोंगरे, प्रखर श्रीवास्तव ,मंटू यादव ,अरुण साहू,दुर्गेश यादव,जीवन चतुर्वेदी अशोक निर्मलकर, बंटी भाटिया , बंटू जैन , मुकेश ध्रुव , सरस्वती यादव ,गीता साहू , कमलेश लहरे ,आशीष जैन , आदित्य पराते , जहीर अब्बास , रफीक खान , असलम खान , गोविंदा यादव , मोतीलाल , पूरन ठाकुर , हेमेंद्र मानिकपुरी , डोमन देवांगन ,कमलेश प्रजापति , सोहन साहू , प्रकाश मार्कण्डेय , भीषम देवांगन ,जैकी सोनकर , राघव ठक्कर , उत्तम निषाद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे व् प्रदर्षन को सफल बनाने में सहयोग किया।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / शासकीय कमला देवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव के गृह विज्ञान विभाग में 19 सितंबर 2022 को प्राचार्य डॉ. आलोक मिश्रा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत मेरी थाली परंपरागत भोजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी का ध्यान परंपरागत पोषक युक्त भोज्य पदार्थों की ओर अकार्षित करना था, जो की वतर्मान समय में फॉस्ट फूड्स की ओर अग्रसित हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आलोक मिश्रा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए परंपरागत थाली के महत्व के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया की कैसे परंपरागत पोषण युक्त आहार हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। प्रतियोगिता का संचालन गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती ममता आर. देव द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की सभी संकाय की छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के परंपरागत खाली जैसे छत्तीसगढ़ी, पंजाबी, गुजराती, महाराष्ट्रीयन थाली का शानदार प्रस्तुतिकरण किया गया। प्रतियोगिता में जज के रूप में वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. लाली शर्मा, गृह विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. रेणु त्रिपाठी तथा रसायन विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती नंदनी चंद्रवंशी रही। प्रतियोगिता में योगिता साहू बीएससी द्वितीय वर्ष होम साइंस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा लिकेश्वरी निषाद एमएससी रासायन शास्त्र और श्वेता बीएससी होम साइंस द्वितीय स्थान पर रहे। तृतीय स्थान पर गृह विज्ञान विभाग की ओमेश्वरी, मनोविज्ञान की यामिनी साहू और एमए समाजशास्त्र की लोकेश्वरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए डॉ. अर्चना खरे के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
राजनांदगांव - बसंतपुर डोंगरगांव रोड स्थित श्रीराम अस्पताल में अब राज्य के कर्मचारी और उनके आश्रित रियायती दरों पर इलाज करा सकेंगेँ,सरकार ने श्रीराम अस्पताल को इसके लिए मान्यता दे दी है। बता दे कि सरकार द्वारा मान्यता देने से राज्य के कर्मचारियो और उनके परिजनो को इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नही पडेगी। छत्तीसगढ के चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार राज्य के कुछ अस्पतालों को सीजीएचएस दरों पर इलाज करनें की मान्यता दी गई है इनमें श्रीराम अस्पताल शामिल है । राजनांदगांव शहर का एकमात्र अस्पताल जो राज्य के कर्मचारी व उनके परिवार के उपचार के लिए मान्यता प्राप्त...श्रीराम अस्पताल ने जिस तरह लोंगो का इलाज किया, उससे अस्पताल की अलग छवि बनी है माना जा रहा है कि इलाज में गंभीरता और समर्पण को देखते हुए अस्पताल को सरकारी कर्मचारियों और उनके परिजनों के इलाज के लिए अधिकृत किया गया है। इस मान्यता के बाद सरकारी कर्मचारियों और उनकें परिजन श्रीराम अस्पताल में इलाज की सुविधा का रियायती दर लाभ उठा सकेंगे श्रीराम अस्पताल को जटिल सर्जरियों का बेहतर अनुभव है सर्जरी के मामलें में हासिल है। सुविधा का लाभ उठानें के लिए यह करना होगा- अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठानें के लिए राज्य कर्मचारियों और उनकें परिजनों को तय प्रक्रिया पुरी करनी होगी कर्मचारी और उनके आश्रितों को जिले के सिवल सर्जन की अनुशंसा प्राप्त करनी होगी। इमरजेंसी की स्थिति में कर्मचारी या उनकें परिवार के सदस्य को उपचार शुरू होने के ७२ घण्टे के भीतर नियंत्रण अधिकारी या कार्यालय प्रमुख को सुचना देनी होगी इसके अलावा इमरजेंसी की स्थिति मे कार्योत्तर स्वीकृति लेनी होगी । कुछ इलाज आधे से कम दाम पर, उनका भी हो जायेगा । रेम्बुरसेमेंट- सीजीएचएस दर बाजार, दर से काफी कम होती है कुछ इलाज और जांच तो बाजार से आधी से भी कम है अच्छी बात ये है कि यह पैसा भी सरकार रैमबुरसेमेंट यानी वापस कर देती हैं बस इसके लिए तय प्रकिया अपनानी होती है । सर्वसुविधानुसार से परिपूर्ण है अस्पताल श्रीराम अस्पताल ग्रीन सीटी कॉलोनी के सामनें, बसंतपुर, डोंंगरगांव रोड, राजनांदगांव, में स्थित सुविधाओ के मामले में बेहतरीन अस्पताल माना जाता है। चिकित्सा सेवा के साथ ही डॉक्टर के दोस्ताना व्यवहार और पेशेंट फे्रंडली वातावरण के कारण अस्पताल को निजी संस्थानों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। एक छत के नीचे तमाम चिकित्सा सुविधाएं- श्रीराम अस्पताल में एक ही छत के नीचे, आर्थो, प्लास्टिक सर्जरी, स्त्री रोग, सम्बंधित उपचार जनरल सर्जरी, ई.एन.टी उपचार, २४ घण्टे ट्रामासेंटर जैसी सुविधाएं है अनुभवी डॅाक्टर के साथ ही कुशाल ट्राम टीम है हड्डी रोग सम्बन्ति सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है अस्पताल को ज्यादा सर्जरी का बेहतरीन अनुभव है ।
0 नर्सरी में पढ़ने वाले मासूम को जड़ा तमाचा, बच्चा के चेहरे पर उंगलियों के है स्पष्ठ निशान
0 मासूम घर आकर बताया पूरा घटनाक्रम, पालक करेंगे उच्च अधिकारियों से शिकायत
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिले में एक अलग पहचान बना के रखने वाले नामी संस्थान नीरज पैरेंट्स प्राईड स्कूल में बड़े से बड़े लोग अपने मासूम बच्चों को यहां पढ़ाते है ताकि अच्छा शिक्षा लेकर डॉक्टर, इंजीनियर, साइंटिस्ट्स सहित अन्य क्षेत्रों में प्रगति कर अपना नाम रोशन कर सके, वही ठीक इसके उलट नर्सरी बी3 में पढ़ाई कर रहे अमन वर्मा को झापड़ मारा जा रहा है, मासूम के गाल में उंगलीयों के निशान स्पष्ठ नजर आ रहा है। कही गंभीर चोट अगर बच्चा को लग जाता तो इसके जिम्मदारी कौन उठता? आज दोपहर 12 बजे बल्देवबाग (बीएनसी) मील स्थित नीरज पैरेंट्स प्राईड स्कूल में उनके पापा बच्चा को लेने के लिए स्कूल आए तो मैडम के द्वारा बताया गया की आपका बच्चा सो रहा है। एक आया को भेज कर उठा कर बच्चा को लाया गया, पूछने पर बताया आज अचानक बच्चा सो गया लेकिन पिछले साढ़े तीन माह में ऐसा कभी नही हुवा आज क्यों?बच्चे के पालक का कहना है की ऐसे संस्थान में अगर मासूम बच्चों को मारा पीटा जाता है तो इन पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए, उन्होंने कहा की वो इसकी शिकायत उछाधिकारियों से करेंगे
राजनांदगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ लोक संस्कृति से जुड़ी और गोदना सांस्कृतिक मंच की सुप्रसिद्ध गायिका लता खापर्डे का देर रात निधन हो गया. लता खापर्डे आमिर खान की फिल्म पीपली लाइव में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी है और इसके साथ ही नौकर की कमीज जैसे फिल्मों में उन्होंने सशक्त अभिनय किया था इसके साथ ही वह छत्तीसगढ़ी गीतों की सुप्रसिद्ध गायिका रही है और लंबे समय से गोदना सांस्कृतिक मंच से जुड़ी रहीं उनके निधन से पूरे छत्तीसगढ़ में शोक व्याप्त है।
श्रीमती खापर्डे की तबीयत बुधवार को दिन में खराब हुई और देर शाम अचानक उन्हें हार्टअटैक का दौरा पड़ा और इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई श्रीमती खापर्डे ने छत्तीसगढ़ लोक कला के लिए अपना जीवन समर्पित रखा और छत्तीसगढ़ लोक कला के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है. श्रीमती खापर्डे ने छत्तीसगढ़ की लोक कला को विदेशों तक पहुंचाने का काम किया उन्होंने जर्मनी और रूस जैसे देशों की यात्राएं कर वहां के लोगों को छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति से अवगत कराया विदेशों में उन्होंने अनेक प्रोग्राम किए जिसके जरिए लोगों को छत्तीसगढ़ की संस्कृति के विषय में पता चल पाया.छत्तीसगढ़ आकाशवाणी में भी उन्होंने अपनी गायकी के जरिए नया मुकाम हासिल किया तकरीबन 400 गानों का रिकॉर्ड उनके नाम रहा है.
श्रीमती खापर्डे को भारत सरकार की ओर से विवाह गीतों पर रिसर्च करने के लिए भी फेलोशिप दिया गया है उन्होंने विवाह के दौरान छत्तीसगढ़ के लोकगीतों के मर्म पर रिसर्च करते हुए यह फेलोशिप हासिल की थी.
0 बुधवार को बिगड़ी तबीयत
वे लंबे समय तक गोदना सांस्कृतिक मंच से जुड़ी रही इसकी स्थापना से लेकर अब तक उन्होंने गोदना को लंबा समय दिया 2 दिन पूर्व ही उन्होंने अपने दो गानों की रिकॉर्डिंग की थी इस दौरान उनकी तबीयत थोड़ी बिगड़ी थी और इसके बाद से बुधवार के दिन उनकी स्थिति काफी खराब हुई।
श्रीमती खापर्डे बचपन से छत्तीसगढ़ी लोक कला से जुड़ी रहीं और 6 साल की उम्र में ही उन्होंने सुप्रसिद्ध लोक कलाकार रामचंद्र देशमुख के सानिध्य में रहकर छत्तीसगढ़ी लोक कला के क्षेत्र में अपने पैर जमाए और इसके बाद उन्होंने खुमान साव और हबीब तनवीर जैसी शख्सियत के साथ काम किया आमिर खान की पीपली लाइव और नौकर की कमीज जैसे फिल्मों में भी उन्होंने अभिनय किया हबीब तनवीर के नया थिएटर से जुड़कर उन्होंने लंबे समय तक काम किया हबीब तनवीर के कई नाटकों में उनका बेहतरीन अभिनय छत्तीसगढ़ के लोगों को देखने को मिला नया थिएटर से जुड़कर उन्होंने अनेक नाटकों में बेहतरीन अभिनय किया.
राजनांदगांव / शौर्यपथ / मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में डॉक्टरों की कथित लापरवाही से हुई महिमा की मौत ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। लोगों के दिमाग में यह सवाल तैरने लगा है कि स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए जब मेडिकल कॉलेज के इलाज से भी भरोसा उठने लगे तो भला क्या किया जाए, कहां जाया जाए। इस पूरे मामले को आड़े हाथ लेकर आम आदमी पार्टी ने भी कड़ा आक्रोश जताया है।
आम आदमी पार्टी (आप) की जिला अध्यक्ष चंद्रमणि वर्मा ने कहा है जिले के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मरीज आए दिन परेशानियों से गुजर रहे हैं। इस परेशानी की वजह कई बार शहर से अस्पताल तक की दूरी बनती है, तो कभी दवाइयों की कमी। इस अस्पताल में पूरे जिले से जिस अनुपात में मरीज आते हैं, उस अनुपात में न तो डॉक्टर की सुविधा है और ना ही स्टाफ की और यह व्यवस्था दुरुस्त कर पाने में स्वास्थ्य महकमा असफल हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री का भी इस दिशा में कोई ध्यान नहीं है। वो सिर्फ मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं, जिसका खामियाजा मरीजों को अपना जान गंवाकर भुगतना पड़ जाता है। इस हाल में असहाय मरीज अब निजी अस्पतालों में जाने को विवश हो रहे हैं, जहां इलाज कराने के बदले उन्हें मोटी रकम चुकानी पड़ रही है। चंद्रमणि ने आगे कहा है, वनांचल के मोहला निवासी बेटी महिमा को अस्वस्थता की हालत में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वहां उसका समुचित इलाज नहीं हो पाया और आखिर में उसकी मौत हो गई। यह अत्यंत दयनीय और पीड़ादायक स्थिति है, घोर लापरवाही है। इसी प्रकार विगत दिनों टप्पा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला एवं गर्भस्थ शिशु की दर्दनाक मौत हो गई, जिस पर लीपापोती की जा रही है। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इस तरह की हृदय विदारक घटनाएं लगातार हो रही हैं, जिसके लिए आम आदमी पार्टी संवेदना प्रकट करती है। वहीं क्षतिपूर्ति के रूप में दोनों आहत परिवारों को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की मांग प्रशासन से करती है। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री से अपील करती है कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवा दुरुस्त करें अन्यथा मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर जिला राजनांदगांव द्वारा बैठक में दिये गये निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 26 सितम्बर 2022 से 4 अक्टूबर 2022 तक आयोजित क्वार नवरात्रि पर्व पर नगर निगम द्वारा पद यात्रियों की सुविधा के लिये बने पंडालों एवं शहर में मूलभुत सुविधा उपलब्ध कराने निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने निगम के अधिकारियो व कर्मचारियों को दायित्व सौपा है।
उक्ताशय की जानकारी देते हुये नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि क्वार नवरात्रि मेें पद यात्रियों के लिये शहर में बने पंडालों एवं शहर में मूलभूत दायित्वों के निर्वहन के लिये अधिकारियों व कर्मचारियों को दायित्व सौपा गया है। जिसके लिये सहायक अभियंता श्री संजय ठाकुर (मो.नं. 93404-01946) को नोडल अधिकारी एवं प्र.सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम (मो.नं. 83197-26288) को सहायक नोडल अधिकाीर बनाया गया है। साथ ही सभी उप अभियंताओं को अलग अलग प्रभार सौपा गया है।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि 26 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक नवरात्रि पर्व में पद यात्री पंडालो मेे प्रातः 6 बजे से दूसरे दिन सुबह 6 बजे तक तीन पालियोें में टैंकरों के माध्यम से पेय जल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था के लिये उप अभियंताओ की ड्यूटी लगायी गयी है, साथ ही तीनो पालियों में साफ साफाई के लिये प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, (मो.नं. 93039-47901) को सफाई व्यवस्था प्रभारी का दायित्व सौपा गया है। स्वच्छता निरीक्षक एवं सफाई दरोगा इनके सहयोगी के रूप में कार्य करेंगे। इसी प्रकार डोंगरगढ़ जाने वाले पद यात्री मार्ग में विद्युत व्यवस्था का दायित्व प्र.सहायक अभियंता संदीप तिवारी (मो.नं. 96307-37486) को सौपा गया है। इनके सहयोगी उप अभियंता एवं लाईनमेन रहेगे।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि उपरोक्त अधिकारी कर्मचारी सौपे गये दायित्वों का नोडल अधिकारी एवं उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन मे रहकर निर्वाहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उपरोक्त कार्यो में लगाये गये अधिकारी कर्मचारी आवश्यक सेवा संधारण नियम के अंतर्गत माने जायेगे, सौपे गये कार्याे का निर्वाहन पर लापरवाही एवं उदासीनता पाये जाने की दशा में कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।
मोहला -मानपुर -चौकी / शौर्यपथ / मोहला पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर यौन शौषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार किया है,तीन माह से फरार आरोपी को गुड़गांव हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है l मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा थाना आकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग लडकी दिनांक 15.06.2022 को दोपहर के समय पैसा निकालने रेगाकठेरा बैंक जा रही हूँ कहकर निकली थी जो वापस नही आई कि रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक 19/22 कायम कर अपराध क्रमांक 75/22 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया । बालिका संबंधी अपराध को गंभीरता से देखते हुए पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार मोहला मानपुर चौकी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अर्जुन कुर्रे के मार्ग दर्शन में प्रभारी निरीक्षक आर्शिवाद राहटगांवकर के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर अपहृता की पतासाजी हेतु लगाया गया था । पता तलाश के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी पीड़िता को भगा के गुडगांव ले गया है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल टीम हरियाणा के लिए रवाना की गई । जहां घेराबंदी कर आरोपी अजय कुमार दिवाकर को पकड़ा गया एवं पीड़िता को उससे सुरक्षित बरामद किया गया। पूछताछ पर आरोपी ने अपराध कबूल किया । आरोपी अजय कुमार दिवाकर पिता अनिल कुमार दिवाकर उम्र 23 साल साकिन जिगना थाना मंगलपुर जिला कानपुर ( यू.पी. ) द्वारा पीड़िता को बहला फुसलाकर , शादी का प्रलोभन देकर भगाकर जबरदस्ती लगातार शारीरिक शोषण करना पाये जाने पर प्रकरण में धारा 366,376,376 , ( 2 ) ( n ) भादवि , लैंगिक अपराधों से संबंधित बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 4 , 6 जोड़ी गई और गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया । आरोपी को पकड़ने में सउनि अरविंद सिंह यादव , आरक्षक क्रमांक 392 तुमेन्द्र रात्रे , महिला आरक्षक क्रमांक 1404 सुनिता ठाकुर का विशेष योगदान रहा ।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / त्यौहार के मौसम में लोगों की आवाजाही बढ़ने की संभावना को गंभीरता से लेते हुए स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए जिले का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने स्वास्थ्य सेवा से संबंधित विभिन्न इकाइयों की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। वहीं जिले के आमजन से सतर्कता व सावधानी बरतने अपील की गई है।
स्वाइन फ्लू से बचाव पर केंद्रित बैठक में सीएमएचओ डॉ. मिथिलेश चौधरी ने कहा है, स्वाइन फ्लू (एच1 एन1), वायरस के संक्रमण से होने वाली श्वसन तंत्र की बीमारी है। इस रोग के वायरस एक संक्रमित व्यक्ति से उसके छीकने या खांसते वक्त वातावरण में ड्रापलेट के रूप में फैलते हैं। इससे बचाव के लिए सावधानी बहुत जरूरी है। बीमारी की गंभीरता के मद्देनजर जिले के सभी शासकीय एवं निजी चिकित्सालय प्रमुखों को पूर्व में भी दिशा-निर्देश देकर स्वाइन फ्लू के लक्षण, जटिलताएं, मरीजों का वर्गीकरण, उपचार प्रोटोकॉल, मरीजों का प्रबंधन, बीमारी की रोकथाम हेतु प्रबंधन, कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग, मॉनिटरिंग, धनात्मक मरीजों का सर्विलेंस, मरीजों की पूर्ण जानकारी लेना एवं लैब सैंपल रिपोर्टिंग आदि विषयों से अवगत कराया जा चुका है। वहीं अब त्यौहार के मौसम में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए एक बार पुनः एहतियाती सतर्कता बरतते हुए अस्पतालों में स्वास्थ्य जांच की जा रही है। आगे उन्होंने कहा-जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वाइन फ्लू की दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। वहीं डॉक्टर की सलाह के बिना मर्जी से दवा लेना खतरनाक हो सकता है।
0 स्वाइन फ्लू के यह हैं लक्षण
स्वाइन फ्लू के लक्षण मौसमी फ्लू की तरह होते हैं। इसमें बुखार, सर्दी, छींक, खांसी, कफ जमना, गले में खरास, सिर दर्द, बदन दर्द, ठंड लगना और थकान की शिकायत होती है। कुछ प्रकरणों में उल्टी-दस्त एवं पेट दर्द भी हो सकता है। गंभीर मरीजों में तेज बुखार एवं सांस लेने में तकलीफ होती है। इस बीमारी में संक्रमित व्यक्ति के संपर्क आने के एक से सात दिनों में स्वस्थ व्यक्ति संक्रमित हो सकता है। बच्चों, वृद्धों एवं पूर्व से अस्वस्थ व्यक्तियों में स्वाइन फ्लू के संक्रमण के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। स्वाइन फ्लू के लक्षण आने पर जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के 07744356770 पर संपर्क किया जा सकता है।
0 बचाव के लिए जरूरी उपाय
खांसते व छीकते समय अपने मुंह व नाक को रुमाल से ढंकें, अपने नाक, कान अथवा मुंह को छूने से पहले या बाद में अपने हाथों को साबुन से धोते रहेंए भीड़-भाड़ वाली जगह से दूर रहें और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में ना आएं, अच्छी नींद लें, खूब पानी पीएं तथा पौष्टिक आहार लेंए चिंता व तनाव से दूर रहें एवं स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाएं। किसी से भी हाथ न मिलाएं।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / नगर विकास की कडी में नगर निगम द्वारा निगम सीमाक्षेत्र के 51 वार्डो में मूलभूत सुविधा रोड नाली के अलावा सामुदायिक भवन, उद्यान, मुक्तिधाम उन्नयन, तालाब सौदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। इसी कडी में आज महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख के द्वारा वार्ड में विकास कार्य के तहत वार्ड नं. 4 के पुराना ढाबा में राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत 15.00 लाख रूपये से खेल मैदान निर्माण एवं 5.83 लाख रूपये की लागत से तालाब सौदर्यीकरण कार्य एवं महापौर निधि अंतर्गत 3.00 लाख रूपये की लागत से कबीर सतसंग भवन के पास शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता, नेता प्रतिपक्ष किशन यदु, महापौर परिषद की प्रभारी सदस्या व वार्ड पार्षद श्रीमती बायना बाई टुरहाटे, महापौर परिषद के सदस्य मधुकर बंजारी, विनय झा ,राजा तिवारी, पार्षद कमलेश बंधे, पार्षद प्रतिनिधि सचिन टुरहाटे, अवधेश प्रजापति व दीनू साहू, पूर्व पार्षद हीरालाल निर्मलकर और सलीता वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यर्क्रम के प्रारंभ में वार्ड के नागरिक सूरज साहू, गिरजा शंकर रजक ,पुनाराम सिन्हा ,पुनीत साहू ,खोमु साहू ,उमेश साहू,गेमु कुंजाम, निर्मल यादव,पलटू रजक, हुकुम साहू द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने वार्ड मेे आयोजित कार्यक्रम में खेल मैदान, तालाब सौदर्यीकरण व किचन शेड निर्माण कार्य का पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पूरे प्रदेश के नगरीय निकायों में विकास कार्य के लिये राशि उपलब्ध कराये है, इसी कडी में राजनांदगांव शहर में भी मूलभूत सुविधा रोड, नाली सहित सौदर्यीकरण के तहत उद्यान निर्माण, तालाब सौदर्यीकरण, सामुदायिक भवन, मुक्तिधाम उन्नयन कार्य के लिये राशि प्रदान किये है, जिससे वार्डो में विकास कार्य कराये जा रहे है, इसी कडी में आज पुराना ढाबा में खेल मैदान निर्माण, पुराना ढाबा तालाब सौदर्यीकरण व कबीर सतसंग भवन के पास किचन शेड निर्माण कराने भूमिजून किया जा रहा है।
महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि उन्होंने कहा कि खेल मैदान में समतलीकरण के अलावा व्हाली बाल, बास्केट बाल कोट, गैलरी एवं मंच का निर्माण किया जा रहा है, जिससे वार्डवासी सर्वसुविधा युक्त मैदान में खेल का आनंद लेगे। उन्होंने कहा कि पुराना ढाबा में तालाब सौदर्यीकरण के तहत टोवाल निर्माण व पचरी निर्माण किया जायेगा तथा कबीर सतसंग भवन के पास शेड निर्माण किया जा रहा हैै, उक्त कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ कराया जायेगा ताकि वार्डवासियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर शहर में कराये जायेगे। इस अवसर उप अभियंता सुश्री सुषमा साहू सहित वार्डवासी उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने सख्ती बरतते हुये नगर निगम की टीम अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग पर प्रतिदिन कार्यवाही कर रही है। इसी कडी मे आज शहर के ग्रामीण वार्ड मोतीपुर, ढाबा व तुलसीपुर क्षेत्र के दुकानदारों पर सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग करने पर 7 दुकानदारों से कार्यवाही के तहत 3 हजार 3 सौ रूपये जुर्माना वसूल कर 2 किलो पालिथिन जप्त किये। उल्लेखनीय है कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रत्येक व्यक्ति व पशु-पक्षियों को प्लास्टिक के नुकसान से बचाने शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध करने कडे कदम उठा रही है। शासन के मंशानुरूप नगर निगम द्वारा भी अभियान चलाकर प्रतिदिन प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग के विरूद्ध कार्यवाही कर रही है।
निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने कार्यवाही के संबंध में कहा कि पर्यावरण एवं मानव जीवन सहित पशु पक्षियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये शासन निर्देश के अनुक्रम में निगम का स्वास्थ्य अमला शहर में प्रतिदिन सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने समझाईस दे रहे है, समझाईस उपरांत विक्रय व उपयोग करते पाये जाने पर कार्यवाही कर रहे हैै। कार्यवाही की कडी में आज तुलसीपुर क्षेत्र के अमर किराना स्टोर्स से 1 हजार रूपये, जयसवाल प्राविजन से 5 सौ रूपये, देवांगन प्राविजन से 3 सौ रूपये, सौरभ किराना से 5 सौ रूपये मोतीपुर क्षेत्र के जय किराना से 2 सौ रूपये व पंचम किराना से 5 सौ रूपये एवं ढाबा के रूपेश किराना से 3 सौ रूपये कुल 3 हजार 3 सौ रूपये जुर्माना कर 2 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक भी जप्ती की गयी। उक्त अभियान प्रतिदिन जारी रहेगी। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील करते हुये कहा कि अपने प्रतिष्ठानों की नियमित साफ-सफाई रखे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय व उपयोग न करे, साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील करते हुये कहा है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करते हुये जब भी घर से निकले कपडे के थैला लेकर निकले तथा लोगो को भी इसके लिये प्रेरित करे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
