
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
राजनांदगाॅव / शौर्यपथ / नवगठित मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चैंकी जिले के पटवारी संघ के प्रथम जिला अध्यक्ष के रूप में अम्बागढ़ चैंकी तहसील के कौड़ीकसा हल्का में पदस्थ पटवारी श्री लखन सोरी का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया है। शनिवार 08 अक्टूबर को गोण्डवाना भवन मोहला में आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान उपस्थित सभी पटवारियों ने श्री सोरी के कार्यों को देखते हुए जिला अध्यक्ष के रूप में सर्व सम्मति से मनोनयन किया है। वर्तमान में श्री सोरी अम्बागढ़ चैकी तहसील पटवारी संघ के अध्यक्ष भी हैं। श्री सोरी छात्र जीवन से ही छात्र राजनीति एवं सामाजिक कार्यों में सक्रीय रहे हैं। नवगठित मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चैंकी जिले के अंतर्गत मोहला तहसील के सुदूर वनांचल एवं महाराष्ट्र सीमा पर लगे जिले के अंतिम छोर के गांव मड़ियानवाड़वी के वे मूल निवासी हैं। बहुत ही विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए वे अपने कठिन परिश्रम एवं प्रतिभा के बदौलत आज इस मुकाम पर पहुॅचे हैं। श्री सोरी के जिला पटवारी संघ के प्रथम जिला अध्यक्ष बनने पर पटवारी संघ के पदाधिकारी एवं उनके शुभचिंतकों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी है। इसके साथ ही बैठक में उपस्थित बड़ी संख्या में पटवारियों ने सर्वसम्मति श्री चतुर नंदेश्वर एवं हेमंत ठाकुर को उपाध्यक्ष, श्री लिल्बन एक्का को सचिव, गायत्री नेताम को सह-सचिव, धर्मेन्द्र पौसार्य को कोषाध्यक्ष, श्री ठाकुर राम कोसमा को प्रवक्ता, जयपाल भुआर्य को मीडिया प्रभारी तथा रूपेश सहारे, नम्रता दामले एवं तुमेश्वरी रावटे को संरक्षक मनोनयन किया गया है। इसी तरह मोहन पुरामे, राजेश कुमार राणा, कुलदीप ठाकुर, तौहिद अहमद, नितेश खण्डेलवाल एवं प्रवीण बाम्बेश्वर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के कलेक्टर्स कांफ्रेस में दिए गए निर्देशों के परिपालन हेतु कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि अतिवृष्टि, अल्पवृष्टि, प्राकृतिक आपदा में मकान क्षति, कोविड-19 में मृत व्यक्तियों के परिजनों के लिए राशि की मांग की जानी है। इसके लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिटफंड कंपनी के निवेशकों को राशि वापस करने के लिए जिले में अच्छा कार्य किया जा रहा है। इसकी राज्य स्तर पर प्रशंसा की गई है। याल्स्को, अनमोल इंडिया, सहारा इंडिया जैसी चिटफंड कंपनी से निवेशकों की राशि वापस दिलाने के लिए उनकी संपत्ति को कुर्क करना है। इसके लिए सभी निवेशकों से जानकारी लेकर आवेदन का सत्यापन कराएं। अन्य राज्यों के निवेशकों की राशि वापसी के लिए भी संपत्ति की कुर्की की जानी है। उन्होंने कहा कि चिटफंड कंपनी से निवेशकों को उनकी राशि वापस दिलाने के कार्य में तेजी लाएं और एडीएम तथा सभी एसडीएम लगातार मॉनिटरिंग करते रहें। कलेक्टर ने कहा कि 3 वर्ष से एक ही स्थान पर जमे पटवारियों का तत्काल स्थानांतरण करें। राजस्व अधिकारी, जनपद सीईओ एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम एवं एसडीओपी दौरा कर लगातार मॉनिटरिंग करते रहें। उन्होंने कहा कि जनचौपाल के माध्यम से स्थानीय स्तर पर नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए तथा विकासखंड स्तर पर बैठक के माध्यम से कार्यों की समीक्षा की सराहना की गई है। वहीं सी-मार्ट में जिले का प्रदर्शन अच्छा रहा है। मुख्यमंत्री ने सी-मार्ट की गुणवत्ता बढ़ावा देने के लिए कहा। धन्वंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर्स में दवाईयों की बिक्री में जिले की अच्छी स्थिति रही है। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना शासन की प्राथमिकता है। सभी स्कूलों में गोबर से बने पेन्ट का उपयोग करते हुए युद्ध स्तर पर कार्य करें। जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कलस्टर में कार्य करना है। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की तैयारी रखें और एप्रोच रोड बनवाएं। स्वसहायता समूह का चिन्हांकन करें तथा पानी, फेंसिंग, बिजली एवं अन्य सुविधाओं की तैयारी रखें। गौठान में रख-रखाव अच्छा रखें। किसानों को पैरादान के लिए प्रोत्साहित करें। वहीं पैरादान करने वाले किसानों को सम्मानित भी करें। किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत मिल रही राशि की जानकारी भी उन तक पहुंचनी चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालय में समय पर उपस्थित रहेंगे, अन्यथा कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि नवम्बर माह से रामायण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जो पंचायत, विकासखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजित होगा। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के अंतर्गत अच्छा कार्य किया जा रहा है। डेंगू, मलेरिया के लिए अलर्ट रहें। उन्होंने मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, जल संरक्षण, जल शक्ति केन्द्र, अमृत सरोवर, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, अवैध नियमितीकरण, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम श्री अरूण वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव/खैरागढ़ / शौर्यपथ / खैरागढ़ संभाग में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं से एरियर्स वसूली के लिए सघन अभियान चलाया गया एवं छुईखदान, गंडई एवं खैरागढ़ उपसंभाग के सभी वितरण केन्द्रों में बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्षनों के विच्छेदन की कार्यवाही करते हुए ऐसे 496 विद्युत कनेक्षन विच्छेदित किये गये। साथ ही 670 बकायादार उपभोक्ताओं से 61 लाख 60 हजार रूपए की राषि का भुगतान भी प्राप्त किया गया। गौरतलब है कि बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को निर्धारित समयावधि पर बिजली बिल के भुगतान के लिए बिल वितरण की व्यवस्था कराई जाती है। उसके बाद बिजली बिल के देयको के भुगतान में विलंब होने पर बार-बार ध्यान आकृश्ट कराये जाने के बाद भी बिल नही पटाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्षन को काटने की कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही के दरमियान विद्यमान सर्विस कनेक्षनों में बायपास एवं हुकिंग कर बिजली चोरी के प्रकरण पाये जाने पर उनके विरूद्ध भी कार्यवाही की जा रही है।
खैरागढ़ संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री छगन षर्मा ने बताया कि सहायक अभियंता एवं कनिश्ठ अभियंता स्तर के अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही करते हुए 496 उपभोक्ताओं द्वारा 45 लाख 70 हजार रूपये बकाया भुगतान नहीं किये जाने पर उनके विद्युत कनेक्षन काट दिए गये हैं। इस दौरान मीटर रीडिंग के लिए अनुबंधित रीडरों द्वारा संपादित किये जा कार्यो का भी निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होने बकायादार उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि विद्युत देयकों का भुगतान नियमित रूप से करें ताकि विच्छेदन की कार्यवाही से होने वाली असुविधा से बचा जा सके।
- रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की तैयारी की समीक्षा की
- सचिव मुख्यमंत्री ने कलेक्टर्स कांफ्रेस के दृष्टिगत संभागायुक्त एवं कलेक्टर्स की वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से ली बैठक
राजनांदगांव / शौर्यपथ / सचिव मुख्यमंत्री श्री डीडी सिंह ने कलेक्टर्स कांफ्रेस के दृष्टिगत आज संभागायुक्त एवं कलेक्टर्स की वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक ली। सचिव मुख्यमंत्री श्री सिंह ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करें। उन्होंने रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की तैयारी की समीक्षा करते हुए कहा कि इस योजना के अंतर्गत लघु उद्यम को बढ़ावा देते हुए कार्य करना है। गौठानों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जा सकते हैं। इसके लिए स्वसहायता समूह, युवाओं, उद्यमियों को जोडऩे की आवश्यकता है। जिससे इन्हें रोजगार मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। उन्होंने नरवा कार्यक्रम की जानकारी लेते हुए कहा कि नरवा संरचनाओं के अच्छे परिणाम रहें है और इस दिशा में अच्छा कार्य हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई के लिए जल आपूर्ति हेतु नरवा कार्यक्रम कारगर सिद्ध हो रहा है। उन्होंने मनरेगा के कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि इसके लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने गिरदावरी, अतिवृष्टि एवं अल्प वृष्टि के कारण कृषि पर हुए प्रभाव का आकलन, ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, राजस्व प्रकरण, कृष्ण कुंज योजना, समर्थन मूल्य पर कोदो, कुटकी तथा रागी का क्रय, आवर्ती चराई, सी-मार्ट योजना, स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना, धन्वंतरी मेडिकल योजना, हाट बाजार क्लीनिक योजना, जाति प्रमाण-पत्र, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।
कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने कहा कि जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है। सी-मार्ट में अच्छा कार्य चल रहा है। समूह की महिलाओं द्वारा स्थानीय स्तर पर बनाए गए उत्पादों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि जिले में 10 हजार 20 महिलाओं को गरम भोजन दिया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, डीएफओ श्रीमती सलमा फारूकी, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
- रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की तैयारी की समीक्षा की
- सचिव मुख्यमंत्री ने कलेक्टर्स कांफ्रेस के दृष्टिगत संभागायुक्त एवं कलेक्टर्स की वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से ली बैठक
राजनांदगांव / शौर्यपथ / सचिव मुख्यमंत्री श्री डीडी सिंह ने कलेक्टर्स कांफ्रेस के दृष्टिगत आज संभागायुक्त एवं कलेक्टर्स की वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक ली। सचिव मुख्यमंत्री श्री सिंह ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करें। उन्होंने रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की तैयारी की समीक्षा करते हुए कहा कि इस योजना के अंतर्गत लघु उद्यम को बढ़ावा देते हुए कार्य करना है। गौठानों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जा सकते हैं। इसके लिए स्वसहायता समूह, युवाओं, उद्यमियों को जोडऩे की आवश्यकता है। जिससे इन्हें रोजगार मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। उन्होंने नरवा कार्यक्रम की जानकारी लेते हुए कहा कि नरवा संरचनाओं के अच्छे परिणाम रहें है और इस दिशा में अच्छा कार्य हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई के लिए जल आपूर्ति हेतु नरवा कार्यक्रम कारगर सिद्ध हो रहा है। उन्होंने मनरेगा के कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि इसके लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने गिरदावरी, अतिवृष्टि एवं अल्प वृष्टि के कारण कृषि पर हुए प्रभाव का आकलन, ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, राजस्व प्रकरण, कृष्ण कुंज योजना, समर्थन मूल्य पर कोदो, कुटकी तथा रागी का क्रय, आवर्ती चराई, सी-मार्ट योजना, स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना, धन्वंतरी मेडिकल योजना, हाट बाजार क्लीनिक योजना, जाति प्रमाण-पत्र, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।
कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने कहा कि जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है। सी-मार्ट में अच्छा कार्य चल रहा है। समूह की महिलाओं द्वारा स्थानीय स्तर पर बनाए गए उत्पादों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि जिले में 10 हजार 20 महिलाओं को गरम भोजन दिया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, डीएफओ श्रीमती सलमा फारूकी, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
- रस्सा-कस्सी खेल में भाग लेकर खिलाडय़ों का किया उत्साहवर्धन
- पारंपरिक खेलों में सभी वर्ग के नागरिक बढ़चढ़ कर उत्साह से ले रहे हिस्सा
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री डोमन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर आज ठाकुर प्यारे लाल सिंह नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव में छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में शामिल हुए। इस दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने रस्सा-कस्सी खेल में भाग लेकर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष चतुर्वेदी, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में जिले के लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ी पारंपरिक कबड्डी, खो-खो, फुगड़ी, रस्सा-कस्सी, गेड़ी जैसे लोकप्रिय खेल में बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिलाएं सहित सभी वर्ग के नागरिक बढ़चढ़ कर उत्साह से हिस्सा ले रहे हैं।
राजनांदगांव/ शौर्यपथ / समाज कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में जन कल्याण सामाजिक संस्थान, राजनांदगांव एवं ग्राम पंचायत डोम्हाटोला ब्लाक राजनांदगांव एव राजीव युवा मितान क्लब के संयुक्त प्रयास से अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वृद्धजनों का साल व श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम महात्मा गांधी के तैलचित्र पर गुलाल लगाकर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। ग्राम के रामचंन्द्र ने अपने संबोधन में कहां कि आज बुजुर्गों कों उनके आवश्यकता के सामान की पुर्ति हो जाती है तो किसी भी वृद्ध को वृद्धाश्रम जाने की जरूरत नहीं पडे़गी। बुजुर्ग ही हमारी धरोहर है हमें इन्हें सहजकर रखने का दायित्व भी हम सभी का है। इनके आशीर्वाद से हम सभी जीवन में खुशहाल रह पायेंगें।पंच अजय वर्मा आज वृद्ध हो जाने के बाद सेवा करने के लिए कोई तैयार नहीं होता है, जबकि इस उम्र में हमें सबसे ज्यादा सहयोग की आवश्यकता होती है साथ ही स्वास्थ्य के प्रति भी ध्यान देना जरूरी होता है। इसके लिए परिवार को सदैव वृद्धजन का सहयोग करना चाहिए। एवं समाज सेवी श्री बैजूलाल वर्मा द्वारा जानकारी दी गई कि जिस समाज को मार्गदर्शन मिलता है, जिससे समाज आगे बढ़ सके व प्रगति कर सके, इसके लिए हमेशा वृद्धजन का ही सहयोग लेना चाहिए व उनका मार्गदर्शन हमेशा समाज व परिवार को एक नयी दिशा प्रदान करता हैं। वृद्धजन हमेशा मार्गदर्शक के रूप में रहते है। संस्था के जिला श्रोत समन्वयक लिंक वर्कर स्कीम परियोजना के जितेन्द्र कुमार जंघेल द्वारा सभी वृद्धजन को दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की शुभकामनायें दी गई व साथ ही अपने परिवार को हमेशा सही मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु सभी वृद्धजनांे को आग्रह किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी वृद्धजनों का साल व श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया गया, जिसमें वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। संस्था के अध्यक्ष श्री योगेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सभी लोगों के लिए यह संदेश दिया है कि वृद्धों की देखभाल की चिंता करते हुए प्रतिवर्ष 01 अक्टूबर को हम अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाते आ रहे है। विडम्बना यह है कि अपने जीवन काल में पुरे परिवार को बरगत और पीपल के वृक्ष की तरह शीतल छाव प्रदान करने वाला व्यक्ति वृद्धावस्था में अकेला पड़ जाता है यह हमारे समाज की बहुत बड़ी विडम्बना है। समाज में व्याप्त नयी जीवनशैली और नये मुल्यों की वजह से वृद्धों को समाज में सही स्थान नहीं मिल पा रहा हैं विकास की आबाद गति में परिजन उन्हें असहाय छोड़ रहे हैं। परिणामस्वरूप जीवन संध्या की ओर बढ़ रहे निःसहाय वृद्ध अपने अतीत के गलियारों में डगमगाने लगते है, मानसिक अघातों से जुझने लगते है। समाज में व्याप्त इस तरह के व्यवहार को लंबे समय से सुधारा नहीं जा सका हैं। तब मुझें एैसा लगता हैं कि देश की सरकार को एैसे वृद्धों के लिए जो शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ है उनके लिए परिश्रम वाले रोजगार की व्यवस्था करनी चाहिए। जिससे उनका मान सम्मान परिवार में बना रहें। कार्यक्रम दीपक साहू एवं जन कल्याण सामाजिक संस्थान के लिंकवर्कर सीमा साहु एवं ग्रामींण उपस्थित रहें।
एनआरईटीपी परियोजना के तहत इंटीग्रेटर फार्मिग कलस्टर परियोजना, उत्पादक समूह जैविक-कृषि, मॉडल सीएलएफ के संबंध में कई गई चर्चा
राजनांदगांव / शौर्यपथ / आत्मनिर्भर महिला किसान पखवाड़़ा के तहत वनांचल क्षेत्र मानपुर के भर्रीटोला संकुल में एनआरएलएम के नेशनल मिशन मैंनेजर श्री बजरंग पटनायक द्वारा भ्रमण किया गया। उन्होंने भ्रमण के दौरान एनआरएलएम अंतर्गत संचालित एनआरईटीपी परियोजना के तहत विभिन्न योजनाओं तथा कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। नेशनल मिशन मैनेजर द्वारा मॉडल संकुल संगठन के महिला सदस्यों के साथ बैठक की गयी। बैठक में तिरंगा संकुल संगठन की अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष तथा सदस्यों के साथ चर्चा की गयी। संकुल संगठन की अध्यक्ष श्रीमति रश्मि सिंह एवं सचिव श्रीमति जंत्री बाई द्वारा संकुल में संचालित एनआरएलएम योजना की आजिविका परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। एनआरईटीपी परियोजना के तहत इंटीग्रेटर फार्मिग कलस्टर परियोजना, उत्पादक समूह जैविक-कृषि, मॉडल सीएलएफ का विजन डाक्युमेंटस तथा मुर्गीपालन, बकरी पालन की गतिविधि का पीपीटी के माध्यम से प्रेजेटेंशन दिया गया तथा श्री बजरंग पटनायक द्वारा संकुल में उपस्थित स्वसहायता समूह की महिलाओं से आजीविका गतिविधियों की आय व्यय की विस्तृत जानकारी ली गयी तथा आय वृद्धि हेतु मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही फिल्ड विजिट कर आजीविका सुविधा केन्द्र जहां पर चूजा प्रबंधन कर हितग्राहियों को दिया जाना है, मुर्गी दाना निर्माण ईकाई वर्मी खाद निर्माण का निरीक्षण किया गया एवं आय -व्यय की जानकारी ली गई। ग्राम अडज़ाल के मुर्गी पालकों को 30-30 चुजा आईएफसी परियोजना अंतर्गत प्रदान किया गया है। उनके द्वारा आजीविका सवंर्धन का कार्य किया जा रहा है और उनके देख रेख एवं आय व्यय की जानकारी ली गई। ग्रामीणों द्वारा व्यक्तिगत रूप से अजोला उत्पादन एवं जैविक दवाई निर्माण के बारे में चर्चा की गई। ग्राम फुलकोड़ो में समूह द्वारा किये जा रहे मछली पालन का भी भ्रमण किया गया। नेशनल मिशन मैनेजर द्वारा महिलाओं का उत्साहवर्धन एवं समूह के कार्यो की प्रशंसा कर उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया गया।
भ्रमण कार्यक्रम के दौरान नेशनल मिशन मैनेजर के साथ श्री अखिलेश चौहान उपस्थित थे राज्य कार्यालय रायपुर से प्रोग्राम एज्क्यूरिवा श्री राजीव सागर जी उपस्थित हुए। जिला पंचायत कार्यालय एनआरएलएम से डीपीएम उमेश कुमार तिवारी जनपद पंचायत मानपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डीडी मांडले, श्री रामकुमार विश्वकर्मा, श्री चंदन सिंह, श्री पियुष साहू तथा प्रदान संस्था से श्री जेम्स तिग्गा, श्री हिमांशु कुमार, श्री कुंदन साहु एवं बिहान की दीदीयां पीआरपी जानकी साहु,सुशीला मण्डावी, असवन्तीन मण्डावी, प्रमिला खरे, नर्मदा आर्य, जंत्री नेताम, सतवन्तीन, सोम बाई, गुलचंद, चित्ररेखा, गीता उपस्थित हुए।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से धान खरीदी की तैयारी हेतु कलेक्टर्स की बैठक ली। उन्होंने कलेक्टर्स से जिले में धान खरीदी के संबंध में जानकारी ली तथा धान खरीदी संबंधी रणनीति के संबंध में चर्चा की। मुख्य सचिव श्री जैन ने गिरदावरी में किसानों के डेटा संबंधित जानकारी की शुद्धता की जांच के सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंजीकृत किसान के बैंक खाता लिंक है कि नहीं यह जांच कर ले साथ ही व्यक्तियों के परिवर्तन होने पर बैंक खाता संख्या में परिवर्तन होगा यह भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इसकी जांच धान खरीदी से पूर्व कर लें। उन्होंने कहा कि धान खरीदी से संबंधित समिति की जानकारी सुनिश्चित कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी ना हो। जिन किसानों ने जमीन बेची है उनके नामांतरण को सूचीबद्ध कर बैंक से लिंक करने की उचित व्यवस्था कर ले। परिवहन एवं परिवहनकर्ता के संबंध में 10 अक्टूबर तक अनुबंधन संबंधित औपचारिकता पूर्ण करने के निर्देश दिए। राजनांदगांव जिले के एफसीआई गोदाम में चावल डिपॉजिट सेंटर स्थान की जांच करें वहां कर्मचारियों की व्यवस्था परिवहन रखरखाव की व्यवस्था की जांच करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने कहा कि धान खरीदी संबंधित गिरदावरी के तहत 98 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने सभी धान खरीदी केंद्रों की जानकारी देने के साथ ही वहाँ पानी निकासी की व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बारदाने की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी दी। पंजीकृत किसानों एवं नवीन किसानों के बैंक की जानकारी लिंक है कि नहीं इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राजनांदगांव में 86 धान खरीदी केंद्र एवं 74 समितियां हैं परिवहन संबंधित व्यवस्थाएं 10 अक्टूबर तक पूर्ण कर ली जाएगी। धान खरीदी हेतु नोडल अधिकारी एवं कर्मचारी की व्यवस्था कर दी गई है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री डोमन सिंह की मंशानुरूप एवं उनके अपील पर जिला प्रशासन राजनांदगांव के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से योगदान देते हुए डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालु पदयात्रियों के लिए बजरंगपुर, नवागांव, बापूटोला में सेवा पंडाल शाम 5 बजे से लगाया गया है। सेवा पंडाल में फलाहार, चाय, बिस्कुट के वितरण की व्यवस्था की गई है। पदयात्रियों की सहायता उपचार के लिए मेडिकल टीम भी सेवा में लगी हुई है। एसडीएम श्री अरूण वर्मा, तहसीलदार श्री प्रफुल्ल गुप्ता, ईडीएम श्री सौरभ मिश्रा, श्री उदयन सान्याल सहित जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी अपने रूटीन शासकीय कार्यों के अलावा सहर्ष माता भक्त पदयात्रियों की सेवा में लगे हुए हैं।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / पांच हजार रूपये की उधारी ने एक आरक्षक की जान ले ली. आरक्षक ने किसी साथी को जरूरत पडऩे पर 5 हजार रूपये उधार दिए थे. शुक्रवार की रात दोनों ने शराब पी. इस दौरान आरक्षक ने अपने उधार के रूपये मांगे. इस पर आरोपी इस कदर आवेश में आ गया कि उसने मोबाईल चार्जर के वायर से गला घोंटकर आरक्षक की हत्या कर दी. शव को सोमनी के समीप ठेकवा गांव में सड़क किनारे झाडिय़ों में फेंककर भाग निकला. पुलिस ने हत्या की इस घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है..
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि शनिवार की सुबह ठेकवा गांव के समीप सड़क किनारे झाडिय़ों में अज्ञात युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी. इस पर थाना सोमनी, थाना कोतवाली, चिता स्क्वायड तथा सायबर सेल की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल प्रारंभ की. मृतक की पहचान संतोष यादव पिता देवनारायण यादव उम्र 40 वर्ष निवासी पुलिस लाईन राजनांदगांव के रूप में की गई. मृतक की पहचान हो जाने के पश्चात शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इसके पश्चात् संदेहियों की तलाश की गई. सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए. अंतत: घेराबंदी कर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी का नाम दानिश खान पिता अनवर खान उम्र 22 वर्ष निवासी बख्तावरचाल तुलसीपुर राजनांदगांव बताया जाता है. पत्रकारवार्ता के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय तथा सोमनी थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल भी मौजूद थे.
0 आरोपी ने मृतक की कार में बैठकर घोंटा गला और झाडिय़ों में फेंक दिया शव
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने आरोपी द्वारा दिए गए बयान के आधार पर बताया कि घटना दिनांक शुक्रवार की रात मृतक संतोष यादव तथा आरोपी दानिश खान दोनों ने पहले रेवाडीह चौक में बैठकर शराब पी. यहां संतोष यादव दानिश से पूर्व में दिए अपने पांच हजार रूपये वापस मांगे. इस बात पर दोनों में बहस हुई. इसके बाद दोनों संतोष यादव की कार में बैठकर ममतानगर पहुंचे. यहां भी उन्होंने शराब पी. यहां फिर संतोष यादव ने दानिश से न्यायालयीन कार्य के लिए दिए गए 5 हजार रूपये वापस मांगे. इस पर दोनों में फिर जमकर तकरार हुई. इस दौरान संतोष यादव अपनी कार में सामने की सीट पर बैठा रहा. दानिश खान गाड़ी से उतरकर कार की पिछली सीट पर जा बैठा और वहां रखे मोबाईल चार्जर के वायर से सामने की सीट पर बैठे संतोष यादव का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.
0 ममतानगर में हत्या, ठेकवा में फेंका शव
पुलिस अधीक्षक श्री ठाकुर के अनुसार, ममतानगर में हत्या करने के पश्चात् दानिश खान ने संतोष यादव के शव को उसकी ही कार में साईड सीट में बिठाकर सोमनी की ओर ले गया.सूनसान स्थान पर ग्राम ठेकवा में झाडिय़ों के किनारे शव को फेंककर लौट आया था. आरोपी दानिश खान की निशानदेही पर मृतक संतोष यादव की कार तथा गला घोंटने में प्रयुक्त मोबाईल चार्जर का वायर भी बरामद कर लिया गया.
0 कहा , राम का नाम ही करायेगा भवसागर से पार
0 सांगली , दानी टोला, चिखलाकसा एवं लालू टोला के कार्यक्रम में पहुंचीं विधायक
राजनांदगांव / शौर्यपथ / खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने क्षेत्र के अलग अलग जगहों में विभिन्न रामधुनी स्पर्धा कार्यक्रमों में शिरकत की। विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने अम्बागढ़ चौकी के ग्राम सांगली , छुरिया के ग्राम दानीटोला , चिखलाकसा एवं ग्राम लालूटोला के कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँच कर स्पर्धा में उपस्थित हुईं और ग्रामवासियों से भेंट मुलाक़ात भी किया ।
कार्यक्रमों की शुरुआत में विधायक श्रीमती साहू एवं आयोजकों ने भगवान् श्री राम के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलीत किया । कार्यक्रमों में उद्बोधन के दौरान श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने कहा कि रामधुनी की ऐसी प्रतियोगिताएं क्षेत्र में धर्म के प्रति जागरूकता की परिचायक हैं । भगवान् राम की जीवनी कहे जाने वाले इस कार्यक्रम से हम सबको बहुत कुछ सीखने मिलता है और हम श्रीराम के जीवन के उन पहलुओं से परिचित होते हैं जिसमे यह सिखाया गया है कि किस तरह अपने धर्म व् अपने सामाजिक कर्तव्यों को पूरा करने के लिए हमें हर स्तर पर त्याग के लिए तैयार रहना चाहिए ।
दानीटोला के कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि , सदा प्रचलित है कि " राम का नाम सदा मिश्री , सोवत जागत न बिशरी"। हम सबको भी सदैव राम के नाम का जाप व् उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए और यही सब कर के इस सांसारिक भव बाधा से मुक्ति का मार्ग खुल सकता है ।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल क्वांर नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रथम दिन डोंगरगढ़ स्थित माता बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां बम्लेश्वरी से प्रदेश की सुख, शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने माता बम्लेश्वरी मंदिर में श्रीफल, माता की चुनरी और पूजन सामग्री चढ़ाई और विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ पूजा आरती की। मुख्यमंत्री ने कहा कि माता बम्लेश्वरी मंदिर का विशेष महत्व है। सच्चे मन से जो भी भक्त माता बम्लेश्वरी के मंदिर आता है, उसकी मनोकामना पूरी होती है। मुख्यमंत्री के साथ अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्राधिकरण एवं डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल, अध्यक्ष युवा आयोग जितेन्द्र मुदलियार, खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक नवाज खान, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि पदम कोठारी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी मां बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना की।
राजनांदगाँव / शौर्यपथ / हिन्दू युवा मँच जिला इकाई राजनांदगाँव ने सोमवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र को ध्यान में रखते हुए संस्कारधानी के सभी गरबा के आयोजनकर्ताओं और दुर्गा पंडालों से अपील की है कि, फूहड़ फ़िल्मी बॉलीवुड गीतों से परहेज करने और केवलमात्र धार्मिक गीत, भजनों और जस गीतों का ही इस्तेमाल करने की अपील की है। जिससे जनसमान्य में विशुद्ध धार्मिक भावना का संचार हो सके और संस्कारधानी नगरी की गरिमा भी बरकार रहे।
उक्ताश्य की जानकारी देते हुए हिन्दू युवा मंच के जिलाध्यक्ष किशोर माहेश्वरी, शहर संयोजक राजा ताम्रकार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि, सँस्कारधानी नगरी में सोमवार से शारदीय नवरात्र प्रारम्भ हो रहा है, इस दौरान गरबा के भी आयोजन जगह जगह पर होने हैं। बाजार में गरबा के लिए परम्परागत परिधानों की बिक्री भी शुरू हो चुकी है, ग्राहकों को रिझाने खासकर युवतियों के लिए कुछ ऐसे गरबा परिधान भी बाजार में उपलब्ध कराये जा रहे हैं जो युवतियों के अंगों अधिक से अधिक ढ़कने के बजाये उल्टे अंग का खुलकर प्रदर्शन करते हैं। ऐसे पहनावे से आयोजन की गरिमा और अस्मिता भंग होती है। गरबा का आयोजन कर रही प्रत्येक समिति इस बात का विशेष तौर पर ख्याल रखे कि, इस तरह से अंगों का खुला प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों पर कड़ाई से रोक लगाये। साथ ही गरबा के सभी आयोजनों में बॉलीवुड के फूहड़ गीतों से परहेज करते हुए, सिर्फ और सिर्फ गरबा के पारम्परिक गीतों का ही इस्तेमाल करने की हिदायत दी है।अगर आयोजन समितियाँ गरबा के पारम्परिक गीतों के अलावा बॉलीवुड गीतों का इस्तेमाल करती है और छोटे - छोटे वस्त्रों को पहनने वाली युवतियों को गरबा के आयोजन में हिस्सा लेने देती है, तो हिन्दू युवा मंच भारतीय संस्कृति और सभ्यता की गरिमा के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं करेंगा और तत्काल प्रभाव से आयोजन को बंद कराने लामबंद हो जायेगा। वहीं नवरात्र पर्व में देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान भी सभी दुर्गा समितियाँ भक्ति गीतों, भजनों और देवी जस गीतों से ही माँ अम्बे की बिदाई करने की हिदायत दी है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
