August 18, 2025
Hindi Hindi
शौर्यपथ

शौर्यपथ

दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम। दीवाली पर घरों को रोशन करने के लिए जलाए जाने वाले मिट्टी के दीयों के स्थान पर गोबर से बने हर्बल दीये से घर - आंगन रोशन होंगे।रंग बिरंगे गोबर के दीये बच्चों के भी आकर्षण का केंद्र बनेगे और दिवाली की रौनक बढ़ाएंगे।धार्मिक रूप से पवित्र माने जाने वाले गौ माता के गोबर से बने हर्बल दीपक बाहर में बिकने लगे है।दुर्ग पुलगाँव के करीब गोकुल नगर गौठान में कल्याणम महिला स्व सहायता समूह द्वारा तैयार किए जा रहे है गोबर के दीए। गौठान में इन दीयों को बनाने वालों का कहना है कि गौ माता का गोबर सबसे शुद्ध होता है, इस गोबर में हवन की सुगंधित सामग्री बना कर और भी बढ़िया तरीके से दीयों को तैयार किया जा रहा है। इन दीयों को जलाने से जहां सुगंध फैलेगी वहीं इनसे वातावरण भी शुद्ध हो जाएगा।दीवाली पर घरों को रोशन करने के लिये जलाये जाने वाले मिट्टी के दियों के स्थान पर गोबर के दियों से अपने घर-आंगन को रोशन करें।
-अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने आम जनता से अपील की है दीपावली में अपने घरो में गौ माता के गोबर से बने दीपक जलाए और अपने घरो में सुख समृद्धि लाए। उन्होंने कहा की गोबर से बने दीपक में घी मिलने से इससे निकलने वाला धुंआ भी वातावरण के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गोबर से बने दीपक से वातावरण में होगी, आइये प्रण लें की दीपावली में गौ माता के गोबर से बने दीपक ही जलाएं और वातावरण को शुद्ध बनाएँ।

जेआरडी स्कूल खेल मैदान पहुंचे थे कलेक्टर, कौन सा खेल अच्छा लगता है पूछने पर बच्चों ने बताया:

दुर्ग / शौर्यपथ / शहर में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की धूम है। बच्चे और बड़े उत्साह से इन खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। आज इनकी हौसला अफजाई के लिए कलेक्टर  पुष्पेंद्र कुमार मीणा भी पहुंचे। कलेक्टर ने बच्चों से पूछा कि आप लोगों के लिए चौदह तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। आप लोग कौन सी प्रतियोगिता में हिस्सा लेना पसंद करते हैं। बच्चों ने पहली पसंद गिल्ली डंडा बताया और फिर पिट्ठूल का जिक्र किया। फिर कलेक्टर ने बच्चों से कहा कि दिखाओ कैसे खेलते हो गिल्ली डंडा। फिर बच्चों ने अपने जौहर दिखाये। कलेक्टर ने उन्हें कहा कि आप लोग तो बहुत अच्छा खेलते हैं। कलेक्टर ने फिर यहां प्रतियोगिता करा रहे शिक्षा विभाग और खेल विभाग के अधिकारियों और राजीव युवा मितान क्लब के वालंटियर्स के साथ चर्चा की। वालंटियर्स ने बताया कि बच्चों में इन प्रतियोगिताओं को लेकर बहुत खुशी है। हमारे ग्रामीण खेल इतने आकर्षक हो सकते हैं। इसके बारे में इनमें से कई को पता ही नहीं था। वालंटियर्स ने बताया कि हमारे लिए भी ये अपने बचपन के क्षणों की वापसी है जब हम लोग सुकून से देर तक गिल्ली डंडा और पिट्ठूल खेलते थे। स्कूल से आने के बाद देर शाम तक यह खेल खेलते थे और खूब तरोताजा महसूस करते थे। वालंटियर्स ने यह भी बताया कि खेल देखने बड़े लोग भी आ रहे हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की यह बहुत अच्छी पहल है। अभी के बच्चे अपना ज्यादा समय मोबाइल में गुजारते हैं। हमारे छत्तीसगढ़िया खेल इस तरह से बने हैं कि इन्हें बिना किसी संसाधन के खेला जा सकता है। केवल कुछ दोस्त इकट्ठा हो गये और खेलते रहे। इस दौरान निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर भी मौजूद रहे।आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने कलेक्टर को बताया कि ओलंपिक खेलों को लेकर बढ़िया माहौल बना हुआ है और बच्चे काफी रुचि से खेल रहे हैं। पुरानी पीढ़ी के लोगों को भी अपने बचपन के दिन याद आ रहे हैं। हमने खेलों की नियमावली भी रखी है। बहुत से लोग तो इन नियमों को भूल चुके थे। नियमों के साथ यह खेल और आकर्षक लग रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन 06 अक्टूबर 22 से 06 जनवरी 23 तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 14 पारम्परिक खेल गिल्ली-डंडा, पिट्ठुल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकस्सी, बांटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेंड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लम्बी कूद का आयोजन किया जा रहा है। यह खेल दलीय और एकल पद्धति पर आधारित है। इस खेल प्रतियोगिता में बच्चों से लेकर महिला एवं पुरूष वर्ग के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इसमें प्रथम वर्ग 18 वर्ष की आयु तक, दूसरा 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग और तीसरा वर्ग 40 वर्ष से अधिक उम्र के लिए है।
  मौके पर खेल शिक्षा विभाग प्रभारी  मनदीप सिंह भाटिया,नोडल अधिकारी प्रकाशचंद थावनी,सहायक अभियंता  जितेंद्र समैया, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,उपअभियंता सुश्री आसमा डहरिया,विश्वनाथ पाणिग्राही, सहित अन्य मौजूद थे।

जिले में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक
सभी खेलों में उत्साहपूर्वक ले रहे हैं भाग

    बालोद / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ के पारम्परिक व स्थानीय खेलों को बढ़ावा देने प्रदेश के साथ ही जिले में भी ‘‘छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक‘‘ का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में खेल से जुड़ी संस्कृति को एक नई पहचान दिलाने ‘‘छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक‘‘ के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार एक अनुठी पहल कर रही है। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के आयोजन से अब फिर से लोगों में अपने स्थानीय खेलों के प्रति जागरूकता आएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में खेले जाने वाले खेल अब गांवों से निकलकर अपनी अलग पहचान बनाएंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा 06 अक्टूबर को प्रदेश स्तर पर छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की शुरूआत करने के साथ ही जिले में भी इसकी शुरूआत हो गई है। ‘‘छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक‘‘ के अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्रामों में आयोजित किए जा रहे खेलों में बच्चे, युवा और बुजुर्ग वर्ग के पुरूष व महिलाएॅ भी बड़े ही उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं तथा अपनी खेल प्रतिभ का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्त्तीसगढ़ की संस्कृति से लोगों को जोड़ कर रखने व स्थानीय खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए ‘‘छत्तीसगढ़िया ओलंपिक‘‘ का आयोजन 06 अक्टूबर से 06 जनवरी 2023 तक किया जा रहा है। इसके अंतर्गत दलीय एवं एकल श्रेणी में 14 प्रकार के पारम्परिक खेलों को शामिल किया गया है, जिसमें 18 वर्ष से कम, 18 से 40 वर्ष एवं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं। इस खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल जैसे-गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद इत्यादि में महिला, पुरूष प्रतिभागी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता गांव से लेकर राज्य स्तर तक 06 स्तरों पर होगा। जिसकी शुरूआत राजीव युवा मितान क्लब स्तर से हुई है, इसके बाद जोन स्तर, फिर विकासखण्ड, नगरीय क्लस्टर स्तर, जिला, संभाग और अंतिम में राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने अधिकारियों को जिले में ‘‘छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक‘‘ के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियाॅ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नोडल अधिकारी श्री आकाश सोनी ने बताया कि जिले में ‘‘छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक‘‘ के सफल आयोजन हेतु विकासखण्ड स्तर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार जिले के सभी 435 ग्राम पंचायतों में खेलों के व्यवस्थित आयोजन हेतु ग्राम स्तरीय आयोजन समिति भी बनाई गई है। जिसमें ग्राम पंचायत के सरपंच को संरक्षक, राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष को अध्यक्ष, ग्राम पंचायत सचिव को सदस्य सचिव, शासकीय विद्यालय के प्राचार्य व प्रधानपाठक और शारीरिक शिक्षा शिक्षक को समिति का सदस्य बनाया गया है।


          नई दिल्ली/शौर्यपथ  /विदेशों में भारतवंशियों की हत्या का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों की निर्मम हत्या के बाद ताजा घटनाक्रम इजरायल का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक किशोर की बर्थडे पार्टी के दौरान हुए झगड़े में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि किशोर अपने परिवार के साथ एक साल पहले ही भारत से इजरायल गया था। वह उत्तर पूर्वी भारतीय यहूदी समुदाया bnei menashe से संबद्ध बताया जा रहा है।
इजरायल के एक न्यूज पोर्टल ynet के मुताबिक, बर्थडे पार्टी में भारतीय मूल का छात्र लेहिंगहेल शामिल था। उसके अलावा 20 अन्य किशोर भी थे। दरअसल, वह पार्टी में भारत से इजरायल पहुंचे अपने एक और दोस्त मिलने के लिए नोफ हागलिल गया था। योएल लेहिंगहेल अपने परिवार के साथ एक साल पहले ही इजरायल के शहर किरयात शनोमा में रहने के लिए पहुंचा था।
घर नहीं पहुंचा तो घबराए परिवारवाले
मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि लेहिंगहेल को शुक्रवार तक घर वापस आना था लेकिन कोई अता-पता नहीं होने पर परिवारवालों में बैचेने बढ़ गई। इस बीच उसके एक दोस्त ने फोन पर परिवारवालों को इत्तला दी कि पार्टी में लड़ाई के दौरान लेहिंगहेल घायल हो गया था और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। इससे पहले परिवारवाले अस्पताल पहुंचते, उन्हें अपने बेटे की मौत की सूचना मिल गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
उधर, परिवारवालों ने मामले में हत्या का शक जताया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में जांच शुरू की। रिपोर्ट है कि पुलिस ने हत्या के शक में 15 साल के एक किशोर को पकड़ा है। उधर, अखबार टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट बताती है कि पुलिस ने शुक्रवार शाम तक इस मामले मेंे 13 से 15 साल के सात किशोरों को हिरासत में लिया है।
चाकू से गोदा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लेहिंगहेल की मौत चाकू लगने से बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

    नई दिल्ली /शौर्यपथ  /पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा को गिलगित-बाल्टिस्तान से जोड़ने वाले रास्ते को आतंकवादियों ने ब्लॉक कर दिया है, जहां सीनियर मंत्री और कई पर्यटक फंसे हुए हैं। दहशतगर्द जेल में बंद अपने साथियों की रिहाई की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर साझा की गई वॉयस क्लिप में मंत्री अबैदुल्ला बेग को यह कहते सुना जा सकता है कि वह इस्लामाबाद से गिलगित जा रहे थे, तभी आतंकियों ने नाकेबंदी कर दी।
 रिपोर्ट के मुताबिक मोस्ट वांटेड आतंकवादी कमांडर हबीबुर रहमान और उसके साथियों ने शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे डायमेर के चिलास के ठाक गांव में सड़क जाम कर दिया, जिससे दोनों तरफ के यात्री फंस गए। रहमान पर नंगा पर्वत में 10 विदेशियों की हत्या का आरोप है। ये दहशतगर्द इन विदेशियों की हत्या और डायमेर में अन्य आतंकवादी घटनाओं में शामिल लोगों की रिहाई की मांग कर रहे हैं।
 उग्रवादियों के साथ बातचीत का सिलसिला जारी
सूत्रों ने कहा कि जिले के राजनीतिक नेता और अधिकारी उग्रवादियों के साथ बातचीत में लगे हुए हैं। पुलिस की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। मंत्री का एक ऑडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना गया कि कमांडरों के साथ बातचीत चल रही है, जिनकी दो बुनियादी मांगें हैं।
'PAK की यात्रा करने से बचें अमेरिकी'
यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब अमेरिका ने अपने नागरिकों को आतंकवाद और सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर पाकिस्तान की यात्रा की न करने की सवाल दी है। यूएस के विदेश मंत्रालय ने यात्रा परामर्श में अपने नागरिकों से आतंकवाद और अपहरण की घटनाओं के कारण बलूचिस्तान व पूर्व संघ शासित कबायली क्षेत्र (एफएटीए) समेत खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) प्रांत की यात्रा नहीं करने की अपील की। अमेरिका ने 'स्तर-तीन' का परामर्श जारी करते हुए कहा है, 'आतंकवाद और सांप्रदायिक हिंसा के कारण पाकिस्तान की यात्रा पर पुनर्विचार करें। कुछ इलाकों में खतरा बढ़ गया है।'

     नई दिल्ली /शौर्यपथ  /रूस से क्रीमिया को जोड़ने वाले एक पुल पर शनिवार को आग लग गई, जिसके बाद पुल का एक हिस्सा ढह गया। रूसी अधिकारियों ने बताया कि पुल पर मौजूद एक ट्रक में रखे बम के फटने से विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग लगी। सामने आए वीडियो में पुल पर धुएं की लपटें उठती हुई दिखाई दे रही हैं। इस घटना से कुछ घंटों पहले ही यूक्रेन के पूर्वी शहर खार्किव में कई शक्तिशाली विस्फोट किए गए थे।
रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी समिति ने कहा कि आग लगने की वजह से पुल से जा रही कार्गो ट्रेन के डिब्बों में भी आग लग गई और पुल के दो हिस्से आंशिक रूप से ढह गए। इस घटना के बाद ट्रैफिक को सस्पेंड कर दिया गया है।
विस्फोट के बाद पुल पर ट्रैफिक रुका
इससे पहले आरआईए-नोवोस्ती और टास समाचार एजेंसी ने स्थानीय रूसी अधिकारी ओलेग क्रायचकोव के हवाले से कहा था कि एक ईंधन भंडारण टैंक में आग लग गई और पुल पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि आग बुझाने का काम जारी था। सोशल मीडिया पर शेयर की गईं तस्वीरों में कथित तौर पर आग लगने से पुल को नुकसान पहुंचाने की बात कही गई है। पूर्वी यूक्रेन के खार्किव शहर में शनिवार तड़के हुए विस्फोटों के कुछ घंटे बाद यह आग लगी, जिससे आसमान में धुएं का गुबार फैल गया। काफी दूर से यह आग जलती हुई दिखाई दी।
खार्किव के मेयर इहोर तेरखोव ने 'टेलीग्राम' पर कहा कि सुबह-सुबह विस्फोट शहर के केंद्र में हुए मिसाइल हमलों का परिणाम था। उन्होंने कहा कि विस्फोटों से शहर के एक चिकित्सा संस्थान और एक गैर-आवासीय इमारत में आग लग गई। हताहतों की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं थी।
रूस-यूक्रेन युद्ध में अहम भूमिका निभा रहा पुल
यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के दौरान पुतिन ने बुधवार को यूक्रेन के चार क्षेत्रों को रूसी क्षेत्र के रूप में अवैध रूप से दावा करने के लिए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए, जिसमें यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र जापोरिज्जिया क्षेत्र भी शामिल है, जिसके रिएक्टर पिछले महीने बंद कर दिए गए थे। बता दें कि साल 2014 में क्रीमिया पर रूस ने कब्जा जमा लिया था और यूक्रेन के साथ जारी इस युद्ध में यह पुल काफी अहम भूमिका निभा रहा था।

        नई दिल्ली /शौर्यपथ  /असम के कछार जिले से सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने 26 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग लड़की का कथित तौर पर अपहरण किया। रेप करके गला काटने की कोशिश की और फिर बैग में पैक करके जंगल में मरने के लिए फेंक दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि वह पुलिस को शुरुआत में यह दावा करता रहा कि वह उसकी प्रेमिका है। लड़की इस वक्त अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना 3 अक्टूबर की है। किसी और के साथ दुर्गा पूजा पंडाल में जाने के बाद आरोपी नाबालिग से नाराज हो गया था। आरोपी को पुलिस ने 6 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। हालांकि पुलिस का कहना है कि परिवारवालों ने आरोपी पर रेप का आरोप लगाया है। लड़की को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां वह जिंदगी की जंग लड़ रही है।
रेप के बाद बैग में किया पैक
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, लड़की के परिवार ने आरोप लगाया है कि गिरफ्तार युवक ने दरिंदगी के बाद उसे एक बैग में पैक किया और जंगल में फेंक दिया। लेकिन वह हमले से बच गई, खुद को बैग से मुक्त किया और फटे हुए कपड़ों के साथ घर लौटी। इस वक्त लड़की का सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, लड़की के परिवार ने कहा है कि वह 3 अक्टूबर को एक दुर्गा पूजा पंडाल में गई और घर नहीं लौटी। उन्होंने 4 अक्टूबर को पुलिस से शिकायत की।

      नई दिल्ली /शौर्यपथ  /केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस के 70 वर्ष के राज ने पूर्वोत्तर भारत को हिंसा और अराजकता की ओर धकेल दिया था, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने इसे मुख्यधारा से जोड़ दिया है। शाह ने पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद दावा किया कि भाजपा शासन के दौरान असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र शांति व विकास के पथ पर आगे बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 9,000 लोगों से हथियार डलवाकर असम में शांति स्थापित की है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए बजट को तिगुना कर दिया है, जिससे सभी क्षेत्रों में ढांचागत विकास हुआ है। उन्होंने दावा किया कि आजादी के बाद, 70 साल के कांग्रेस शासन ने पूर्वोत्तर को हिंसा और अराजकता की ओर धकेल दिया था लेकिन पिछले 8 वर्षों के दौरान मोदी के नेतृत्व ने इस क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने में मदद की है। शाह ने पार्टी के नए कार्यालय का जिक्र करते हुए कहा, 'भाजपा कार्यालय केवल ईंट-पत्थर की इमारत नहीं हैं, बल्कि यह पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण, भावना, प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत को दर्शाती है।'
उत्तर-पूर्व को भूल गए थे कांग्रेसी: शाह
खानापारा में कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ये कांग्रेसी जहां पर भी बैठे हैं वो सुन लें, जवाहर लाल नेहरू ने 1962 में जब चीन की लड़ाई हुई थी तब बाय-बाय असम कह दिया था। उसके बाद से कांग्रेस वाले भूल ही गए थे कि उत्तर-पूर्व भी कोई चीज है। उन्होंने कहा, 'यहां पर जिस प्रकार का अलगाववाद हुआ था, मोदी जी बिना किसी भाषण के उसमें परिवर्तन लाए। कांग्रेस के शासन में भारत को तोड़ने की प्रक्रिया हुई और कांग्रेस मूकदर्शक बनी रही। मोदी जी ने आकर भारत को तोड़ने की प्रक्रिया को बंद कर भारत को जोड़ने का काम किया है।'
भाजपा के नए मुख्यालय का उद्घाटन
इससे पहले शाह ने भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के साथ केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा, पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख भावेश कलिता, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और अन्य की उपस्थिति में पार्टी के नए मुख्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बनी 6 मंजिला इमारत की सभी मंजिलों का जायजा लिया। नड्डा ने डिजिटल माध्यम से 9 जिला पार्टी कार्यालयों जबकि शाह ने 102 क्षेत्रीय कार्यालयों की आधारशिला रखी।

     नई दिल्ली /शौर्यपथ /प्रवर्तन निदेशालय ने अब खत्म हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में छापेमारी के बाद लगभग 1 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं। ईडी ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में करीब 35 जगहों पर छापे मारे गए थे।
आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शराब कारोबारियों, वितरण कंपनियों और इससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ छापेमारी के दौरान एक स्थान से करीब एक करोड़ नकद जब्त किए गए हैं। उन्होंने सभी बरामदगी के स्थानों का खुलासा किए बिना कहा कि कुछ डिजिटल उपकरणों और दस्तावेजों को भी जब्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि ईडी के अधिकारियों ने दिल्ली स्थित एक टीवी समाचार संगठन के एक निदेशक, जो एक तेलुगु दैनिक के बोर्ड में भी शामिल है, एक शहर के व्यवसायी, जिसकी कंपनी विभिन्न मादक पेय पदार्थों का आयात और वितरण करती है और पंजाब के एक पूर्व विधायक से जुड़े परिसर की भी तलाशी ली थी।
केंद्रीय एजेंसी इस मामले में अब तक 103 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी कर चुकी है और पिछले महीने शराब कारोबारी और शराब बनाने वाली कंपनी इंडोस्पिरिट के प्रबंध निदेशक समीर महेंद्रू को गिरफ्तार किया था।
मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सीबीआई की एक एफआईआर से उपजा है, जिसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को एक आरोपी के रूप में नामजद किया गया था।
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली की आबकारी नीति 2021-22 के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद यह शराब नीति जांच के दायरे में आ गई थी। उन्होंने इस मामले में 11 आबकारी अधिकारियों को सस्पेंड भी कर दिया था।
ईडी ने 'आप' विधायक दुर्गेश पाठक और तिहाड़ जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन से भी पूछताछ की, जबकि सीबीआई ने कारोबारी विजय नायर को गिरफ्तार कर कई लोगों और गिरफ्तार से पूछताछ की थी।
मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सीबीआई की एक प्राथमिकी से उपजा है जिसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को एक आरोपी के रूप में नामित किया गया था।
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली की आबकारी नीति 2021-22 के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद यह योजना जांच के दायरे में आई।

    नई दिल्ली /शौर्यपथ  /क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और बिजनेसमैन गाैतम अडानी का साथ पसंद आया है? इस बात को लेकर राहुल गांधी ने आज जवाब दिया। राहुल गांधी ने स्पष्ट किया है कि वह किसी कॉरपोरेट के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि उनका विरोध मोनोपॉली को लेकर है। राहुल गांधी ने कहा कि अडानी ने राजस्थान में 60 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश का ऐलान किया है। कोई भी मुख्यमंत्री इस तरह के ऑफर को मना नहीं कर सकता। बल्कि इस तरह के ऑफर को नकारना किसी मुख्यमंत्री के लिए ठीक भी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सरकार ने इस निवेश के लिए राजनीति का इस्तेमाल नहीं किया है। अगर वह ऐसा करेंगे तो मैं यहां भी अडानी का विरोध करूंगा।
कहा-इस सवाल का दूंगा जवाब
शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राहुल गांधी से अडानी के राजस्थान में निवेश को लेकर सवाल पूछे गए थे। वहां मौजूद जयराम रमेश ने जब पत्रकारों से केवल भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े सवाल पूछने को कहा तो राहुल ने जयराम रमेश को रोक दिया। राहुल गांधी ने कहा कि यह एक जरूरी सवाल है और वह इसका जवाब जरूर देंगे। साथ ही यह भी कहा कि मैं इसका जवाब अंग्रेजी में ही दूंगा। राहुल ने कहा कि मेरा विरोध राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल करके चुनिंदा बिजनेसमैन को आगे बढ़ाने पर है। मैं इस बात के खिलाफ हूं कि 2, 3 या 4 बड़े बिजनेसमैन को राजनीतिक मदद मिल रही है, जिससे उनकी मोनोपॉली बन रही है।
अशोक गहलोत ने की थी तारीफ
राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान में निवेश के लिए यहां की सरकार ने राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल नहीं किया है। राहुल गांधी का यह भी कहना था कि अगर नियमों के मुताबिक बिजनेस दिया गया है, तो कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि जिस दिन नियमों के खिलाफ जाकर ऐसा किया जाएगा मैं राजस्थान में भी अडानी के निवेश का विरोध करूंगा। बता दें कि शुक्रवार को राजस्थान इंवेस्टमेंट समिट के मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल खोलकर गौतम अडानी की तारीफ की थी और उन्हें अडाणी भाई कहकर संबोधित किया था। साथ ही उन्होंने अडानी को दुनिया का दूसरा सबसे अमीर शख्स बनने पर भी बधाई दी थी। इसके बाद भाजपा ने कहा था कि अशोक गहलोत ने इस तरह से अडानी की तारीफ करके राहुल गांधी को तगड़ा तमाचा मारा है।
ट्वीट में फिर किया हमला
वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी अभी भी देश में बड़े बिजनेसमैन की मोनोपॉली को लेकर हमलावर हैं। शुक्रवार को उन्होंने एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि कल मैं एक महिला से मिला, जिसके किसान पति ने 50 हजार रुपए के कर्ज के चलते आत्महत्या कर ली। उन्होंने आगे लिखा है कि यह एक भारत है, जहां पूंजीवादी दोस्तों को 6 फीसदी की दर से कर्ज दिया जा रहा है। करोड़ों के लोन माफ कर दिए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ एक दूसरा भारत है, जहां अन्नदाता को 24 फीसदी की दर से कर्ज दिया जा रहा है, जिसके बोझ में दबकर वह अपनी जान दे रहे हैं। एक ही देश में दो भारत स्वीकार नहीं किया जाएगा।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)