Google Analytics —— Meta Pixel
April 06, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35516)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5914)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

इरफान खान की जो खासियत उन्‍हें औरों से जुदा करती थी, वो थी उनकी संवाद अदायगी. वो जिस तरह सहजता से प्रेमिका के कान में रोमांटिक लाइनें फुसाफुसा कर बोलते थे, उसी सहजता से वो धमकी भी देते थे. उनके जन्मदिन पर उनकी ही फिल्‍मों के कुछ बेहतरीन डायलॉग...

नई दिल्ली /शौर्यपथ/

इरफान खान बॉलीवुड के ऐसे खान थे जिनकी फिल्में 100, 200 या 300 करोड़ रु. की कमाई की दौड़ में शामिल नहीं थी बल्कि उनकी फिल्मों की कमाई सुनकर तो अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएंगे. जी हां, इरफान की फिल्में ‘लाइफ ऑफ पाइ' या ‘जुरासिक वर्ल्ड' की कमाई का आंकड़ा सुनेंगे तो सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान को भूल जाएंगे. दुनियाभर में इन फिल्मों ने कई हजार करोड़ रु. का बिजनेस किया था. आज दिवंगत एक्टर का जन्मदिन है. इरफान खान ऐसे अभिनेता थे, जिन्हें इस बात की परवाह नहीं रहती थी कि किरदार कैसा है. कैसा भी रोल हो, उसे वो शिद्दत के साथ निभा सकते थे. उनकी जो खासियत उन्‍हें औरों से जुदा करती थी, वो थी उनकी संवाद अदायगी. वो जिस तरह सहजता से प्रेमिका के कान में रोमांटिक लाइनें फुसाफुसा कर बोलते थे, उसी सहजता से वो धमकी भी देते थे और किसी की कनपटी पर रिवॉलवर रख देते थे. उनके जन्मदिन पर उनकी ही फिल्‍मों के कुछ बेहतरीन डायलॉगः

1- गुंडे

"पिस्तौल की गोली और लौंडिया की बोली जब चलती है, तो जान दोनों में ही खतरे में होती है."

2- डी-डे

"गलतियां भी रिश्‍तों की तरह होती हैं, करनी नहीं पड़ती, हो जाती है."

3- जज़्बा

"शराफत की दुनिया का किस्‍सा ही खतम, अब जैसी दुनिया वैसे हम."

4- पान सिंह तोमर

"बीहड़ में बागी होते हैं, डकैत मिलते हैं पार्लियामेंट मां."

5- साहेब बीवी और गैंगस्टर

हमारी तो गाली पर भी ताली पड़ती है."

6- तलवार

"किसी भी बेगुनाह को सजा मिलने से अच्छा है दस गुनहगार छूट जायें."

7- कसूर

"आदमी जितना बड़ा होता है.. उसके छुपने की जगह उतनी ही कम होती है."

8- द किलर

"बड़े शहरों की हवा और छोटे शहरों का पानी, बड़ा खतरनाक होता है."

9- ये साली जिंदगी

"लोग सुनेंगे तो क्‍या कहेंगे, चू#$%$ आशिकी के चक्कर में मर गया, और लौन्डिया भी नहीं मिली."

10- चॉकलेट

"शैतान की सबसे बड़ी चाल ये है कि वो सामने नहीं आता."

11- हैदर

"आप जिस्म है तो मैं रुह, आप फानी में लफानी."

12- लाइफ इन मेट्रो

"ये शहर हमें जितना देता है, बदले में कहीं ज्‍यादा हम से ले लेता है.''

13- हासिल

"और जान से मार देना बेटा, हम रह गये ना, मारने में देर नहीं लगायेंगे, भगवान कसम."

14- पीकू

डेथ और शिट, किसी को, कहीं भी, कभी भी, आ सकती है."

15- द लंच बॉक्स

"आई थिंक वी फॉरगेट थिंग्‍स इफ देयर इज नो बॅडी टू टेल देम."

16- लाइफ ऑफ पाई

"हंगर कैन चेंज एवरीथिंग यू थॉट यू न्यू आउट युअरसेल्‍फ."

17- जुरासिक वर्ल्‍ड

"द की टू ए हैप्‍पी लाइफ इज टू एक्‍सेप्‍ट यू आर नेवर एक्‍चुअली इन कंट्रोल."

18- मदारी

"तुम मेरी दुनिया छीनोगे, मैं तुम्‍हारी दुनिया में घुस जाऊंगा."

19- हिंदी मीडियम

"एक फ्रांस बंदा, जर्मन बंदा स्‍पीक रॉन्‍ग इंग्‍लिश, वी नो प्रॉब्‍लम, एक इंडियन बंदा से रॉन्‍ग इंग्‍लिश, बंदा ही बेकार हो जाता है जी."

20- करीब करीब सिंगल

"टोटल तीन बार इश्‍क किया, और तीनों बार ऐसा इश्‍क मतलब जानलेवा इश्‍क, मतलब घनघोर हद पार.

युवा सपने और छत्तीसगढ़ विषय पर होगी बात

रायपुर /शौर्यपथ/

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 25वीं कड़ी का प्रसारण 09 जनवरी को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार युवा सपने और छत्तीसगढ़ विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चौनलों से सुबह 10.30 बजे से 11.00 बजे तक किया जाएगा।

रायपुर /शौर्यपथ/

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री  प्रहलाद जोशी के साथ आयोजित बैठक में शामिल हुए।

रायपुर /शौर्यपथ/

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने सिक्खों के 10वें गुरू और खालसा पंथ के संस्थापक गुरू गोविन्द सिंह जी की जयंती के अवसर पर सिक्ख समाज सहित प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि गुरु गोविंद सिंह आध्यात्मिक गुरू और दार्शनिक होने के साथ निडर योद्धा के रूप में भी जाने जाते हैं। उन्होंने प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश दिया। उनके जीवन का दर्शन था कि धर्म का मार्ग सत्य का मार्ग है और सत्य की सदैव विजय होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू गोविंद सिंह की जयंती को देशभर में श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। है। गुरूद्वारों में शबद, कीर्तन, आराधना के साथ लंगर का आयोजन किया जाता है। उन्होंनेे अपील की है कि कोविड संक्रमण के प्रसार को ध्यान में रखते हुए कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए उत्सव मनाएं।

 

राज्य के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित वातावरण देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

उप पुलिस अधीक्षकों के दशम-एकादश बैच के दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

रायपुर /शौर्यपथ/

दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ पुलिस हर तरह की चुनौती से निपटने में सक्षम है और उनकी सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस पुलिस एकेडमी में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुए। चंदखुरी में दसवें बैच के 33 और ग्यारहवें बैच के 9 प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री  बघेल दीक्षांत समारोह मे शामिल हुए, इसके बाद परेड ने मुख्यमंत्री को सलामी दी। सलामी के बाद मुख्यमंत्री  बघेल ने परेड का निरीक्षण किया और प्रशिक्षार्थियों को शपथ ग्रहण कराया। दीक्षांत परेड समारोह में गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू, नगरीय विकास मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया और छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा भी सम्मिलित हुए। परेड के मार्च पास्ट के बाद महानिदेशक, पुलिस अकादमी डी एम अवस्थी ने इस अवसर पर स्वागत भाषण दिया और प्रतिवेदन का वाचन किया।

दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य आज तेजी से विकसित हो रहे राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाता जा रहा है। राज्य में जितनी संभावनाएं हैं, उतनी चुनौतियां भी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के साथ-साथ समाज को एक मजबूत सुरक्षा-कवच की भी जरूरत होती है, राज्य के अनेक क्षेत्रों में विकास और सुरक्षा के इंतजामों में तालमेल बिठाना भी एक चुनौती रही है, लेकिन हमारी सरकार ने सदैव ऐसी चुनौतियों को स्वीकार किया है।  बघेल ने कहा कि हम राज्य के प्रत्येक नागरिक को एक ऐसा सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसमें वह भयमुक्त होकर अपना जीवन-यापन कर सके। उनके भीतर एक आत्मविश्वास पैदा हो और वे समाज विरोधी हर गतिविधि का खुलकर प्रतिकार कर सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान हमें इस दिशा में भी लगातार सफलता मिली है।

दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने राज्य की सुरक्षा की चर्चा करते हुए कहा कि सरगुजा से लेकर सुकमा तक राज्य में सुरक्षा के एक नये वातावरण का निर्माण हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा मानना है कि हमारा पुलिस तंत्र हर तरह की चुनौती से निपटने के लिए पूर्णतः सक्षम हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्रीने दीक्षांत ले रहे प्रशिक्षु अधिकारियों को ये संदेश दिया कि वो भी इस तंत्र में भागीदारी और आने वाली जिम्मेदारी के लिए स्वयं को तैयार कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों से कहा कि आपका आत्मविश्वास, आपकी कार्यप्रणाली, आपका शौर्य, आपका साहस, आपकी निष्ठा और समर्पण, राज्य की जनता को वह सब कुछ देगा जिसकी वह आपसे अपेक्षा करती है, आप जवान हैं, ऊर्जावान हैं,आप में नया करने की इच्छाशक्ति है।

दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह के मौके पर मुख्यमंत्री  बघेल ने ये भी कहा कि पुलिस और चिकित्सक को लोग संकट के समय याद करते हैं। तकलीफ चाहे शारीरिक हो या मानसिक हो,वे समाधान आपसे चाहते हैं। ऐसी मनःस्थिति के नागरिक के प्रति सद्भावना के दो शब्द, अच्छा व्यवहार एवं समाधानपूर्ण नजरिया उस पीड़ित व्यक्ति की समस्या का पचास प्रतिशत समाधान यूं ही कर देता है। यही उस पीड़ित व्यक्ति की आपसे अपेक्षा रहती है। प्रशिक्षु अधिकारियों से मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर मैं आपसे यह अपेक्षा अवश्य करूंगा कि आज आप यहां से यह संकल्प लेकर जाएं कि राज्य की जनता की सेवा करते हुए आप एक अच्छे पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण् एक सतत् चलने वाली प्रक्रिया है। आपने मूलभूत प्रशिक्षण इस अकादमी में प्राप्त किया हैं और इस प्रशिक्षण के बाद भी प्रतिदिन आप कुछ न कुछ नया सीखेंगे। मुख्यमंत्री ने ये विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार का यह प्रयास है कि प्रशिक्षण के स्तर को और भी बेहतर किया जाएगा तथा इसके लिये जो संसाधन और मैन पावर की आवश्यकता होगी उसे निश्चित ही अकादमी को दिलाने का प्रयास किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने दीक्षांत समारोह के अवसर पर सभी पुलिस अधिकारियों को शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर प्रदेश के गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू ने प्रशिक्षार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की पुलिस और आर दीक्षांत समारोह में शामिल सभी पुलिस अधिकारी नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं। गृहमंत्री ने कहा कि समाज के हर तबके को पुलिस की आवश्यकता है और पुलिस भी ये बात जानती है। गृहमंत्री ने कहा कि पुलिस बिना अवकाश के दिन रात काम पर लगी रहती है । गृहमंत्री ने प्रदेश के पुलिस अधिकारियों की तारीफ करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौर में मूलभूत प्रशिक्षण न होने के बाद भी आप सभी ने कठिन जिम्मेदारी उठाई है।

 

 

रायपुर /शौर्यपथ/

रायपुर में बुधवार रात से नाइट कर्फ्यू का नियम लागू किया जा चुका है। रात के वक्त कलेक्टर सौरभ कुमार और एसपी प्रशांत अग्रवाल अपनी टीम के साथ शहर में कर्फ्यू लागू करवाने के लिए निकले । करीब 20 गाड़ियों का काफिला शहर के जय स्तंभ चौक, मालवीय रोड, स्टेशन रोड जैसे प्रमुख इलाकों से होते हुए गुजरा। लगातार अफसर लोगों से घर पर रहने और रात के वक्त दुकानदारों से उनके संस्थान बंद करने की अपील कर रहे थे।

पिछले 24 घंटों में रायपुर शहर में 492 से अधिक कोविड-19 संक्रमित मिले हैं। शहर में 35 जगहों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। मंगलवार को शहर का पॉजीटिविटी रेट 6% से अधिक था बुधवार रात तक इसका आंकड़ा 8.56% पहुंच गया। पिछले 7 दिनों में रायपुर शहर में दो लोगों की कोविड-19 जैसे मौत भी हुई है।

रायपुर में ये पाबंंदियां

रायपुर जिले में स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, स्विमिंग पूल और लाइब्रेरी को बंद कर दिया है। सभी मॉल, जिम, सिनेमाघर, ऑडिटोरियम, रेस्टोरेंट और मैरिज हॉल को क्षमता के एक तिहाई लोगों की उपस्थिति के साथ संचालित की जा सकती हैं। रेस्टोरेंट रात 11 बजे तक खुले रहेंगे।

रद्द करनी पड़ी स्वच्छता रैली

रायपुर नगर निगम साल 2022 में स्वच्छता रैंकिंग को सुधारने के मकसद से बड़े अभियान चला रहा है। इसी के तहत रायपुर में एक बड़ी स्वच्छता रैली का आयोजन किया जा रहा था। जिसमें शहर के तमाम सामाजिक संगठन और सरकारी विभाग के सहयोग से एक बड़ा जन समूह शहर की सड़कों पर नजर आता। लेकिन कोविड के बढ़ते खतरे की वजह से इस कार्यक्रम को रद्द करने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

दुर्ग /शौर्यपथ/

दुर्ग जिले में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लगातार दो दिनों से 200 और 300 का आंकड़ा पहुंचने पर जिला प्रशासन ने कई कड़े कदम उठाए हैं। कलेक्टर दुर्ग डॉ. एसएन भुरे ने जिले में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही राज्य स्तर से लिए गए फैसले के बाद 7 जनवरी से सभी स्कूल बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। केंद्रीय जेल दुर्ग में जेल डीजी के आदेश के बाद बंदियों से मुलाकात पर रोक लगा दी गई है।

दुर्ग जिले में 5 जनवरी को जहां 196 तो अगले दिन 7 जनवरी को 293 कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। दिन पर दिन कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कलेक्टर दुर्ग ने गुरुवार को एक आवश्यक बैठक बुलाई और उसके बाद कई कड़े नियम लागू कर दिए। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक जिले में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू किया गया है।

इसके साथ ही 7 जनवरी से जिले के सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, लाइब्रेरी, स्विमिंग पूल बंद रहेगें। वैक्सीनेशन कार्य हेतु वर्ष 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को स्कूल परिसर में कोविड गाइडलाइन एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बुलाया सकता है। कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। लोग ऐसे में घर से बाहर अधिक न निकलें और वन्य प्राणी भी सुरक्षित रहें, इसे देखते हुए मैत्रीबाग को भी बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

जिले में धारा 144 लागू है। इसके तहत कई चीजों पर प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए थोक व्यापार, सब्जी मंडी, लोडिंग अनलोडिंग की अनुमति दी गई हैं। पेट्रोल पंप, दवाई दुकान, दवाई की डिलीवरी, एम्बुलेंस प्रतिबंध से छूट मुक्त रहेंगे। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, बेकरी आइटम, फूड कोर्ट एवं अन्य खाद्य संबंधी प्रतिष्ठान रात 11 बजे के बाद बंद हो जाएंगे। फूड की होम डिलीवरी रात 11 बजे तक रहेगी।

सभी प्रकार के धरना प्रदर्शन रैली पर रोक

दुर्ग जिले में सभी प्रकार के धरना, रैली जुलूस, सार्वजनिक व सामाजिक कार्यक्रम (विवाह एवं अन्त्येष्टि को छोड़कर) सांस्कृतिक धार्मिक कार्यक्रम खेलकूद, मेला मंडाई अथवा अन्य किसी प्रकार के सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी कार्यक्रम स्थल पर उसकी क्षमता का एक तिहाई लोगों को ही अनुमति होगी। 100 उससे अधिक लोगों के आने पर कार्यक्रम से एक दिन पहले निकटतम थाना, जोन कार्यालय, नगरीय निकाय को सूचित कर अनुमित लेनी होगी।

रायपुर /शौर्यपथ/

भूमिपूजन एवं लोकार्पण

नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने रायपुर जिले के आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र आरंग के अंतर्गत करीब 10 करोड़ रूपए के निर्माण कार्याें का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इन निर्माण कार्याें में सामुदायिक भवन, शेड, रंगमंच, बाउंड्रीवाल, शाला भवन सहित अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं। इन कार्याें की मांग क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण एवं आम लोगों द्वारा की जा रही थी। इन कार्याें के निर्माण कार्य होने जाने से लोगों को सुविधा होगी।

डॉ. डहरिया ने नगर पालिका परिषद आरंग के अंतर्गत किए गए भूमिपूजन कार्याें में 9 लाख 35 हजार रूपए की लागत से वार्ड क्रमांक 07 सामुदायिक भवन में शेड निर्माण, 15 लाख 2 हजार रूपए की लागत से वार्ड क्रमांक 10 में ब्राम्हण पारा में शेड निर्माण, 9 लाख 21 हजार की लागत से वार्ड क्रमांक 10 में गौरा गुड़ी के पास सामुदायिक भवन निर्माण, 5 लाख 03 हजार रूपए की लागत से वार्ड क्रमांक 14 में रंगमंच निर्माण, 5 लाख 3 हजार रूपए की लागत से वार्ड क्रमांक 14 में शनिदेव मंदिर के पास रंगमंच निर्माण, 19 लाख 13 हजार रूपए की लागत से मस्जिद के पास सत्संग हाल निर्माण, 10 लाख 12 हजार की लागत से सेन समाज सामुदायिक भवन हाल निर्माण, 5 लाख 56 हजार की लागत से पारधी समाज सामुदायिक भवन निर्माण, 10 लाख 12 हजार रूपए की लागत से गाड़ा समाज सामुदायिक भवन निर्माण एवं 20 लाख 57 हजार रूपए की लागत से आदिवासी समाज सामुदायिक भवन निर्माण, 12 लाख 81 हजार रूपए की लागत से अहीरवार समाज सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन किया।

इसी तरह से 15 लााख 3 हजार रूपए की लागत से सोनकर समाज सामुदायिक भवन निर्माण, 18 लाख 55 हजार रूपए की लागत से मुस्लिम समाज सामुदायिक भवन में बाउंड्रीवाल, किचन शेड एवं बाहरी विद्युतिकरण कार्य, 12 लाख 47 हजार रूपए की लागत से सतनाम भवन में पाथवे एवं बाउंड्रीवाल निर्माण, 14 लाख 42 हजार रूपए की लागत से वार्ड क्रमांक 13 में साहू समाज सामुदायिक भवन के चारों ओर बांउड्रीवाल निर्माण, 10 लाख 68 हजार रूपए की लागत से यादव समाज सामुदायिक भवन में बाउंड्रीवाल निर्माण, 36 लाख 69 हजार रूपए की लागत से वार्ड क्रमांक 01 में चंद्राकर समाज सामुदायिक भवन में किचन शेड निर्माण तथा भू-तल में संधारण एवं शौचालय मरम्मत कार्य एवं 23 लाख 10 हजार रूपए की लागत से वार्ड क्रमांक 15 रविदास नगर में शासकीय प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष, बाउंड्रीवाल, शौचालय निर्माण, 14 लाख 88 हजार रूपए की लागत से इंडोर स्टेडियम में सिथेटिक कोट तथा हैण्ड बाल फोर्ट में फेंसिंग कार्य एवं सिथेटिक कोट प्रदाय एवं स्थापना कार्य का भूमिपूजन किया है।

इसी तरह 5 लाख 03 हजार रूपए की लागत से वार्ड क्रमांक 01 में पंडरी तालाब के पास रंगमंच निर्माण, 4 लाख 45 हजार रूपए की लागत से वार्ड क्रमांक 02 में रंगमंच निर्माण, 5 लाख 03 हजार रूपए की लागत से वार्ड क्रमांक 02 में दमौहा तालाब के पास चबूतरा निर्माण, 3 लाख 02 हजार रूपए की लागत से वार्ड क्रमांक 06 में रंगमंच निर्माण, 4 लाख 45 हजार रूपए की लागत से वार्ड क्रमांक 07 आजाद चौक के पास रंगमंच में अतिरिक्त हॉल निर्माण, 4 लाख 98 हजार रूपए की लागत से 13 में ईडब्ल्यू.एस. विहार कालोनी में रंगमंच निर्माण, 5 लाख 03 हजार रूपए की लागत से वार्ड क्रमांक 13 में अटल विहार कालोनी में रंगमंच निर्माण, 28 लाख 02 हजार रूपए की लागत से नगर पालिका परिषद आरंग क्षेत्रांतर्गत फिल्टर प्लांट में नाली निर्माण एवं बाउंड्रीवाल निर्माण, 33 लाख 52 हजार रूपए की लागत से पी.डब्ल्यू.डी रेस्ट हाउस के पास पानी टंकी गार्ड रूम, पेवर तथा बाउंड्रीवाल एवं लैंडस्केपिंग कार्य, 14 लाख 88 हजार रूपए की लागत से वार्ड क्र. 03 सांस्कृतिक भवन में बाउण्ड्रीवाल, शौचालय निर्माण एवं संधारण कार्य का भूमिपूजन किया। इसी तरह से 179 लाख 18 हजार की रूपए लागत से वार्ड क्र. 06 डॉ. भीमराव अम्बेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन निर्माण कार्य, 29 लाख 2 हजार रूपए की लागत से शासकीय अस्पताल में रेनोवेशन एवं सुविधाओं का विस्तार कार्य सहित अन्य निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

दोनों जिलों के सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, समाज सेवियों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर कोरोना नियंत्रण में सहयोग का किया आग्रह

प्रदेश में अभी लॉक-डाउन लगाने की नौबत नहीं –  टी.एस. सिंहदेव

रायपुर /शौर्यपथ/

प्रदेश में अभी लॉक-डाउन लगाने की नौबत नहीं –  टी.एस. सिंहदेव

पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य तथा बेमेतरा एवं कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री  टी.एस. सिंहदेव ने आज दोनों जिलों के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस से बैठक कर कोरोना नियंत्रण और रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा की। उन्होंने पंचायत एवं नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों तथा समाज सेवियों से चर्चा कर उनसे कोरोना नियंत्रण एवं आवश्यक व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने लोगों को कोविड अनुरूप व्यवहार के प्रति जागरूक करने की अपील की और कहा कि नागरिक भीड़-भाड़ वाली जगहों में जाने से बचें। मास्क का उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। अति आवश्यक होने पर ही घर से निकलें। बेमेतरा के विधायक  आशीष छाबड़ा भी बैठक में शामिल हुए।

 सिंहदेव ने दोनों जिलों के साथ अलग-अलग आयोजित ऑनलाइन बैठक में कहा कि प्रदेश में अभी लॉक-डाउन लगाने की नौबत नहीं है। आर्थिक, व्यावसायिक और व्यापारिक गतिविधियां सतर्कता, सावधानी और कोविड अनुकूल व्यवहारों के पालन के साथ जारी रहेंगी। उन्होंने दोनों जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जमाखोरी व मुनाफाखोरी को बढ़ावा न मिले। किसी भी वस्तु का कृत्रिम संकट पैदा न हो, इसका खाद्य विभाग विशेष ध्यान रखें।  सिंहदेव ने बैठक में जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों तथा समाज सेवियों से अनुरोध किया कि वे कोरोना के नियंत्रण और इससे जुड़ी व्यवस्थाएं बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर के दौरान आप लोगों ने दिल खोलकर सहयोग प्रदान किया था जिससे इस पर नियंत्रण और रोकथाम में मदद मिली थी।

स्वास्थ्य मंत्री  सिंहदेव ने कोरोना संक्रमण के प्रभावी रोकथाम के लिए मिशन मोड पर कार्ययोजना बनाकर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कबीरधाम सरहदी जिला है। वहां देश के कई राज्यों से नागरिक पर्यटक के रूप में भी आते हैं। प्रदेश के अन्य जिलों के श्रमिकों का भी आना-जाना रहता है। इसके लिए जिला प्रशासन को बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने जिले में प्रवेश करने वाले सभी अंतर्राज्यीय बसों के यात्रियों की कोरोना जांच अनिवार्य रूप से करने कहा। बैठक में कलेक्टर  रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि कबीरधाम जिले के तीनों प्रवेश मार्गों में कोरोना की जांच अनिवार्य किया गया है। उन्होंने जिले में कोरोना नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी दी।

 सिंहदेव ने बैठक में कहा कि संक्रमण से बचाने के लिए कोरोना वैक्सीन बहुत कारगर है। जिन लोगों ने अब तक टीका नहीं लगाया है, उनके टीकाकरण में तेजी लाएं। उन्होंने दोनों जिलों में आश्रमों, छात्रावासों और स्कूलों को क्वारेंटाइन सेन्टर या कोविड केयर सेंटर के रूप में चिन्हांकित करने कहा।  सिंहदेव ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप स्वास्थ्य केन्द्रों को मिशन-मोड पर रखते हुए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में दोनों जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

 

रायपुर /शौर्यपथ/

दन्तेवाड़ा जिले में राज्य शासन के निर्देशानुसार

दन्तेवाड़ा जिले में राज्य शासन के निर्देशानुसार 15 से 18 वर्ष के बच्चो का टीकाकरण 3 जनवरी 2022 से प्रारंभ किया गया है। जिले के 10 स्कूलों में शत-प्रतिशत टीकाकरण कर अपना परचम लहराया है। जिला कलेक्टर  दीपक सोनी ने इन विद्यालयों के सभी प्राचार्य और स्वास्थ्य टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। जिले के समस्त स्कूलों में शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के बेहतर समन्वय से लगातार छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में कुल 17 हजार 560 छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया जाना है। जिले में अब तक 7011 छात्र-छात्राओं का टीकाकरण कर 40 प्रतिशत से अधिक बच्चों टीकाकरण किया जा चुका है।

जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के आस्था विद्यामंदिर जावंगा, शासकीय हाई स्कूल बालूद, शासकीय हाई स्कूल पंडेवार, गायत्री पीठ दंतेवाड़ा, निर्मलादेश पांडे धुरली, पोटाकेबिन कुआकोंडा-1, और पोटाकेबिन कुआकोंडा-2, शासकीय हाई स्कूल मैलावाड़ा, शासकीय हाई स्कूल कोडेनार-1, पोटाकेबिन पालनार के स्कूलों ने शत-प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण कर लिया है।

दन्तेवाड़ा जिले के समस्त हाई स्कूल, हायर सेकंडरी स्कूलों में 2007 और उससे पहले जन्म लिए 15 से 18 वर्ष के छात्र -छात्राओं का टीकाकरण किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा टीकाकरण हेतु कार्ययोजना तैयार कर आगामी तीसरी लहर को देखते हुए युद्धस्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण अभियान में बच्चों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। जिले के समस्त विकास खण्ड में स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग द्वारा बेहतर कार्ययोजना के साथ टीकाकरण दलों का गठन किया गया है। स्कूलों में टीकाकरण के प्रतिकूल प्रभाव से निपटने के लिए प्रत्येक केन्द्रों में एएफआई प्रबंधन हेतु चिकित्सा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बढ़ते संक्रमण में टीकाकरण एक प्रभावी माध्यम है अतः निर्धारित आयु वर्ग 15 से 18 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं को अनिवार्य टीकाकरण के लिए अभिभावकों से अपील की गई है कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव सबंधित दिशा-निर्देश और कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करें।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)