
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
जिले के 9 विकासखंड में पहले दिन ही हजारों लोगों ने लगवाया टीका
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कोविड संक्रमण की रोकथाम संबंधी प्रयासों की कड़ी में किशोर-किशोरियों का भी कल बेहतर बनाने के लिए जिले में आज 231 टीकाकरण केंद्रों में कोरोना टीकाकरण शुरू किया गया। इस बीच पहले ही दिन हजारों किशोरियों-किशोरियों को कोरोना टीका की डोज लगाई गई। यह कार्यक्रम अब नियमित रूप से चलाया जाएगा।
कोविड-19 व इसके नए वैरिएंट ओमिक्रोन से बचाव के लिए कोविड टीकाकरण को ही कारगर माना जा रहा है। यही वजह है कि जिला प्रशासन द्वारा इस दिशा में संवेदनशीलता के साथ शत-प्रतिशत लोगों को टीकाकृत करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण की रोकथाम व इससे बचाव हेतु सरकार की नई गाइडलाइन जारी होने के बाद जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों का भी कोरोना टीकाकरण शुरू किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की जिला सलाहकार (आरएमएनसीएचए) डॉ. स्नेहा जैन ने बताया, किशोर-किशोरियों का कोरोना टीकाकरण करने के लिए जिले में विकासखंड स्तर भी टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं, जहां पहले दिन शाम 4 बजे तक 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के कुल 22,293 लोगों का टीकाकरण किया गया है। इनमें राजनांदगांव में 2654, छुईखदान में 2624, छुरिया में 2113, खैरागढ़ में 3032, डोंगरगांव में 3158, डोंगरगढ़ में 3900, मानपुर में 660, मोहला में 1976 और अंबागढ़ चौकी में 2176 लोगों का टीकाकरण किया गया है।
इस संबंध में राजनांदगांव के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बताया, कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों से सावधानी बरतने की लगातार अपील की जा रही है। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु लोग मास्क जरूर लगाएं, हाथों को समय-समय पर सैनेटाइज करें तथा आवश्यक शारीरिक-सामाजिक दूरी का अनिवार्यतः पालन करें। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए ही आमजनों को कोरोना टीके की दोनों डोज से टीकाकृत किया जा रहा है। साथ ही जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों का भी कोरोना टीकाकरण शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत पहले दिन जिले में कुल 231 केंद्र में हजारों किशोर-किशोरियों का कोरोना टीकाकरण किया गया।
बाक्स...
इंतजार खत्म हुआ : सुमन
15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों का कोरोना टीकाकरण शुरू होने से सुमन गौतम काफी उत्साहित हैं। पेशे से एक निजी स्कूल की शिक्षिका सुमन अपनी बेटी एंजल को टीका लगवाने पहुंची थीं। वह कहती हैं, कोरोना संक्रमण किसी पर ही हो सकता है और तभी इससे बचाव के लिए हमने तो कोरोना टीके की दोनों डोज लगवा ली है, लेकिन बेटी की सेहत को लेकर हम सशंकित थे। चाह रहे थे कि बच्चों का भी वैक्सीनेशन होता तो अच्छा होता। जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों का कोरोना टीकाकरण शुरू होने से यह इंतजार अब खत्म हो गया और हम भी अब निश्चिंत हो गए।
बाक्स...
टीका अच्छा है, सभी को लगवाना चाहिए : मनीष
व्यवसायी मनीष सोनी ने अपने पुत्र अक्षत को टीका लगवाया। मनीष ने बताया, कोरोना संक्रमण की परेशानी मैं भी भुगत चुका हूं और इसीलिए बच्चों को परेशान नहीं देखना चाहता। यही वजह है कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का कोरोना टीकाकरण शुरू होते ही सबसे पहले मैंने अपने पुत्र टीका लगवाने का काम किया है। सुरक्षित जीवन के लिए कोरोना टीका सभी लोगों को अनिवार्य रूप से लगवाना चाहिए।
रायपुर / शौर्यपथ / मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं और उनके निवारण के लिए देश की युवा पीढ़ी स्कूल - कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मेंटल वेल बीइंग वेबीनार “मन के गोठ” का आयोजन किया जाएगा। प्रधान मंत्री कार्यालय के सहयोग से आयोजित यह ऑनलाइन वेबीनार 7 जनवरी को दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगा, जिसमें देशभर के मनोचिकित्सक विशेषज्ञ छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देंगे।
साथ ही विशेषज्ञ अपने अनुभवों को साझा कर मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के उपाय भी बताएंगे। वहीं छात्रों को स्वयं के मानसिक स्वास्थ्य एवं अपने आसपास के लोगों को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के गुर भी सिखाएंगे।
पुणे स्थित सीडेक (C-DAC) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय, नई दिल्ली के सहयोग से राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की ओर से उक्त ऑनलाइन वेबीनार आयोजित किया जाएगा जिसमें राज्य के युवाओं को शामिल होने के लिए उन्हें प्रेरित करने के लिए सभी जिलों के सीएमएचओ एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
इस सम्बन्ध में उप संचालक राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉ. महेन्द्र सिंह ने बताया, “युवा पीढ़ी को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक करने की आज जरूरत है। इसी को देखते हुए वेबीनार में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं एवं कॉलेज के छात्रों को विशेष रूप वेबीनार में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने के लिए सभी जिलों के जिला नोडल अधिकारी (मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम) को निर्देशित किया गया है। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत पदस्थ प्रशिक्षित चिकित्सा अधिकारी, क्लीनिकल साइकेट्रिक, सोशल वर्कर, साइकेट्रिक नर्स एवं कम्युनिटी नर्स जो कि राज्य में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत कार्य कर रहे हैं उन्हें अनिवार्य रूप से वेबीनार में भाग लेने को निर्देशित किया गया है। कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को भाग लेने तथा स्थानीय युवाओं को उक्त कार्यक्रम में शामिल करने हेतु प्रेरित करने को भी कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उक्त वेबीनार के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रतिभागी https://meet.google.com/bgx-cbua-srk के जरिए भाग ले सकेंगेI”
विशेषज्ञ बताएंगे मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के गुर
वेबीनार में मुख्य रूप से साइंटिस्ट एफपीएसए ऑफिस, भारत सरकार डॉ. केतकी बापट, कार्यकारी संचालक सीडेक, बेंगलुरू डॉ. एस. डी. सुदर्शन उद्बोधन देंगे। वहीं नेशनल प्रोफेशनल ऑफिस, मेंटल हेल्थ से डॉ. आत्रेई गांगुली, निम्हांस बेंगलुरू के प्रोफेसर डॉ. नवीन कुमार और एएफएमसी पुणे की साइंटिस्ट डॉ. कल्पना श्रीवास्तव स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से उबरने के उपायों की जानकारी देंगे। छत्तीसगढ़ के विशेषज्ञ डॉ. राजेश पैकरा, प्रीती चांडक, परमेश्वर प्रसाद एवं नमिता ताम्रकर मानसिक स्वास्थ्य पर अपनी सफलता की कहानी साझा करेंगे। उपरोक्त कार्यक्रम मिशन डायरेक्टर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में एवं उप संचालक राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉ. महेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित होगा।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिला रविदास (अहिरवार) समाज सेवा समिति राजनांदगॉव का प्रथम सामाजिक सम्मेलन एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। यह समारोह 02 जनवरी 2022 दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक मिडिल स्कूल प्रांगण, ग्राम तुमड़ीबोड़, विकासखंड डोंगरगॉव, जिला राजनांदगॉव में बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया जिसमें जिले के सभी नौ विकासखंडों सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों दुर्ग, बालोद, धमतरी, रायपुर, महासमुन्द, कांकेर, कोरबा, बलौदाबाजार से पधारे सामाजिक पदाधिकारी एवं बन्धुगण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में, दलेश्वर साहू, विधायक डोंगरगॉव एवं अध्यक्ष छ.ग.राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण छ.ग.शासन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अध्यक्षता डॉ.के.एल.टाण्डेकर, प्राचार्य, शासकीय दिग्विजय स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय राजनांदगॉव के द्वारा की गई और विशेष अतिथि के रूप में शिवचरण खरे, प्रदेश अध्यक्ष छ.ग.रविदास समाज सेवा समिति रायपुर, मनोज सेवतकर, प्रदेश युवा अध्यक्ष छ.ग.रविदास समाज सेवा समिति रायपुर, धर्मेन्द्र चौरे अध्यक्ष, अहिरवार समाज महासमुन्द क्षेत्र, श्रीमती भुनेश्वरी साहू जनपद सदस्य डोंगरगॉव, टीकम पटेल, सरपंच ग्राम पंचायत तुमड़ीबोड़ उपस्थित रहेे। समाज की ओर से सभी गणामान्य अतिथिगण को शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि विधायक दलेश्वर साहू का उद्बोधन:
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि विधायक दलेश्वर साहू ने कहा कि सभा में उपस्थित अधिकतर लोग शिक्षित एवं शिक्षा के प्रति जागरूक दिखाई दे रहे हैं और जिस समाज में शिक्षा को महत्व दिया जाता है वह समाज विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर होता है। विधायक ने मंच से यह भी आश्वासन दिया कि प्रदेश स्तरीय रविदास जयंती का आयोजन जब कभी राजनांदगॉव जिले में किया जायेगा तो उसमें माननीय मुख्यमंत्री जी को लाने के लिये मैं हरसंभव प्रयास करूॅगा। विधायक साहू ने समाज के प्रमुखों को संत रविदास की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. के.एल.टाण्डेकर का उद्बोधन:
कार्यक्रम मंे अध्यक्षता कर रहे डॉ.के.एल.टाण्डेकर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें संत शिरोमणि बाबा रविदास जी के आदर्शो को जीवन में आत्मसात करना चाहिये, इसी में हमारे जीवन की सार्थकता है। डॉ. टाण्डेकर ने यह भी कहा कि संत रविदास जी की जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित करवाने के लिये सामाजिक स्तर पर शासन प्रशासन को पत्राचार किया जायेगा। उन्होंने सामाज का आव्हान करते हुए नारा दिया कि शिक्षित बनो, संगठित रहो एवं संघर्ष करो।
इसके अलावा अन्य गणमान्य अतिथियों में शिवचरण खरे, मनोज सेवतकर, धर्मेन्द्र चौरे, डॉ.एस.आर.कन्नौजे, रामेश्वर राठौर रायपुर, अनूप चतुरवेदानी रायपुर, अनिल मोहबे छुईखदान, धनेश टाण्डेकर चौकी प्रभारी बलौदाबाजार ने भी सभा को संबोधित किया। यह कार्यक्रम कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए आयोजित किया गया। इस कार्यकम में सामाजिक पदाधिकारीगण एवं आयोजन समिति की तरफ से मुख्य रूप से इठोवा चौहान, किशन राठौर, राजू झाड़े, हरीश टाण्डेकर, मनराखन कन्नौजे, गांधीतनय टाण्डिया, केशवराम खरे, कन्हैया खरे, धर्मेन्द्र कोरे, श्रीमती सुनीति टाण्डेकर, अनुसुईया जगने, श्रीमती शांति खरे, महेश टाण्डेकर, शिवकुमार झाड़े, दयालू अहिरवार, यादराम टाण्डेकर, जीवन भोण्डेकर, योगराज जगने, नकुल मोहबे, विजय चौरे, देवेन्द्र चौहान, रामाधार चतुरवेदानी, रमेश जगनायक, अनिल कन्नौजे, महेश चौहान, बेदराम टाण्डेकर, आनंद हठीले, योगेश मालेकर, गजानंद हठीले, माताभीख अनोखे, सखाराम टाण्डिया, विनोद टाण्डेकर, प्रदीप टाण्डेकर, माधो टाण्डेकर, अशोक मोहबे, झाड़ू मालेकर, संतोष हठीले सहित सामाजिक बन्धुगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रभावी मंच संचालन के साथ साथ अंत में आभार प्रदर्शन जिला महासचिव पी.आर.झाड़े ने किया।
राज्य सरकार की कोरोना से निपटने की तैयारियां चाक चौबंद
नाईट कर्फ्यू से कोरोना के विस्तार में कमी आयेगी
रायपुर / शौर्यपथ / कोरोना के संबंध में भाजपा और धरमलाल कौशिक एक बार फिर से गलत बयानी और अवसरवादी राजनीति शुरू कर चुके है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राज्य सरकार और मुख्यमंत्री कोरोना को लेकर पूरी तरह सतर्क हैं। प्रदेश की राजधानी और रायगढ़ में नाईट कर्फ्यू से कोरोना के विस्तार में कमी आयेगी तथा जागरूकता भी। राज्य में कोरोना की लहर का प्रभाव कम से कम हो इस दिशा में सरकार गंभीर है और मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिये है। प्रतिबंध और टेस्टिंग के लिये सरकार पूरी तरह सजग है। टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाई गयी है। हवाई मार्ग और रेल मार्ग तथा सड़क मार्ग से राज्य में आने वाली हर यात्री की टेस्टिंग और स्क्रिनिंग अनिवार्य किया गया है। कोरोना के ईलाज के लिये भी राज्य के सभी जिला अस्पतालों, सभी मेडिकल कालेजों और एम्स में कोरोना के ईलाज के लिये व्यवस्था चाक चौबंद किया गया है। कोविड बेड, ऑक्सीजन के पर्याप्त बेड की उपलब्धता सुनिश्चित किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने धरमलाल कौशिक कोरोना पर कोरी बयानबाजी तो कर रहे लेकिन केन्द्र सरकार ने कोरोना के नये वेरियेंट ओमीक्रान की पहचान के लिये जिनोम सिक्वेंसिंग के लिये राज्य में एक भी टेस्टिंग सेन्टर की सुविधा नहीं दिया है। छत्तीसगढ़ के कोरोना पॉजेटिव मरीजों को ओमीक्रान की जांच के लिये उडीसा के भुवनेश्वर में भेजा जाता है। जहां से जांच रिपोर्ट आने में विलंब हो रहा। राज्य सरकार ने जिनोम सिक्वेंसिंग की सुविधा को छत्तीसगढ़ में देने के लिये केन्द्र को पत्र भी लिखा है। लेकिन केन्द्र की स्वीकृति में विलंब हो रहा है। धरमलाल इस बारे में केन्द्र को पहल क्यों नहीं करते? छत्तीसगढ़ के एम्स में जिनोम सिक्वेंसिंग सुविधा आसानी से शुरू हो सकती है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कोरोना वैश्विक बीमारी है। इससे बचाव के लिये सभी को सावधान होना होगा और कोरोना से बचाव के गाइड लाईन का पालन करना होंगा। सरकार के साथ जनता की जागरूकता से ही इस महामारी के फैलाव को हम रोक सकते है। भाजपा नेता सिर्फ सरकार पर आरोप लगाने के बजाय अपनी राजनैतिक जिम्मेदारी को समझे।
शुभम दुबे की रिपोर्ट
नवागढ़ / शौर्यपथ / देशभर में सोमवार से 15 से 18 साल की उम्र के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो गया है। बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए ये अभियान शुरू किया गया है। 15-18 साल की उम्र के बच्चे भी इस अभियान में नवागढ़ में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कई टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने के लिए लंबी लाइन लगी हुई है। नवागढ़ के युवा सुंदरम पाठक ने वैक्सीन लगवाकर बच्चों को टिकाकरण का संदेश दिया।
- जनसामान्य के जीवन एवं स्वास्थ्य से बढ़कर कोई बात जरूरी नहीं
- कोविड-19 के तेजी से बढ़ते केस को देखकर प्रतिबंधात्मक आदेश किया गया जारी
- छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज राजनांदगांव द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए लोगों की जागरूकता के लिए 'मास्क नहीं, सामान नहींÓ की पहल सराहनीय
- कलेक्टर ने कोविड-19 संक्रमण के नए वेरिएन्ट ओमिक्रॉन के मद्देनजर छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज राजनांदगांव, पेट्रोल पंप संचालक, सब्जी मंडी व्यवसायी, सिनेमा हॉल एवं मॉल के संचालक, थोक बाजार संचालक, फल व्यावसायी, ग्रोसरी सुपर मार्केट संचालक के प्रतिनिधियों की बैठक ली
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कोविड-19 संक्रमण के नए वेरिएन्ट ओमिक्रॉन के मद्देनजर छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज राजनांदगांव, पेट्रोल पंप संचालक, सब्जी मंडी व्यवसायी, सिनेमा हॉल एवं मॉल के संचालक, थोक बाजार संचालक, फल व्यावसायी, ग्रोसरी सुपर मार्केट संचालक के प्रतिनिधियों की बैठक ली। इस दौरान चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अन्य प्रतिनिधि तथा व्यावसायी कोरोना संक्रमण से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिक निगम कार्यालय से भी विडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि जिले में कोविड-19 के केस तेजी से बढ़ रहे हंै। नया वेरिएन्ट के फैलाव की गति तीव्र है और समुदाय में फैलाव हो चुका है, जिसे ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि जनसामान्य के जीवन एवं स्वास्थ्य से बढ़कर कोई बात जरूरी नहीं। इसके लिए सभी का सहयोग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए पांच महत्वपूर्ण बात टेस्टिंग, कान्टेक्ट ट्रेसिंग के बाद आईसोलेशन, ईलाज, टीकाकरण एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। जिन्होंने टीकाकरण नहीं कराया है, उनके लिए कोरोना की तीसरी लहर घातक सिद्ध हो सकती है। टीका सुरक्षित रहने का सबसे सुरक्षित तरीका है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज राजनांदगांव द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए लोगों की जागरूकता के लिए की गई पहल 'मास्क नहीं, सामान नहींÓ की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लोगों को टीकाकरण का प्रमाण पत्र दिखाने पर मास्क एवं सेनेटाईजर देकर प्रोत्साहित करें। उन्होंने पेट्रोल पंप में भी ऐसी व्यवस्था करने के लिए कहा है। कलेक्टर ने कंट्रोल रूम 74402-03333 की जानकारी देते हुए कहा कि यह चौबीस घंटे जनसामान्य की सेवा के लिए चालू रहेगा।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि सीमावर्ती राज्यों में ओमिक्रॉन के केस काफी बढ़े हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए पाटेकोहरा चेकपोस्ट एवं अन्य चेकपोस्ट में बहुत कड़ाई से टेस्ट किए जा रहे है तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घूम-घूम कर सैम्पलिंग दिया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक गतिविधियां चलती रहनी चाहिए। इसके लिए यह जरूरी है कि सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान अनुशासन का पालन करें तथा सख्ती से नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि बच्चों एवं बुजुर्गों को कोरोना से सुरक्षित रखना है। उन्होंने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारी कर ली गई है। मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री, डोंगरगांव एवं मानपुर में चार ऑक्सीजन प्लांट स्थापना की गई है तथा 300 वेंटिलेटर व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि शादी या अन्य आयोजनों पर सख्ती कोरोना प्रोटोकाल के पालन के लिए बरती जाएगी। चर्चा के दौरान उदयाचल के श्री अशोक मोदी ने कहा कि कोविड-19 से प्रभावित बुजुर्ग एवं जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री देना चाहते हंै। कलेक्टर ने कहा कि यह मानवीय दृष्टिकोण से बहुत अच्छी सोच है। ऐसे लोगों को चिन्हांकित कर उनकी मद्द की जा सकती है। इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान एम्बुलेंस की कमी को ध्यान में रखते हुए एम्बुलेंस की अच्छी व्यवस्था के संबंध में सुझाव दिया।
नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि सभी व्यापारी गोमास्ता एक्ट का पालन करें और एक दिन कड़ाई से अपनी दुकानों को बंद रखें। जिससे सामान्य व्यवस्था कायम रहेगी। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह, छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष श्री शरद अग्रवाल, श्री प्रकाश श्रीश्रीमाल, श्री उत्तमचंद जैन एवं चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, व्यापारी, पेट्रोल पंप संचालक, सब्जी मंडी व्यवसायी, सिनेमा हॉल एवं मॉल के संचालक, थोक बाजार संचालक, फल व्यावसायी, ग्रोसरी सुपर मार्केट संचालक के प्रतिनिधियों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री चन्दन कुमार द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए दो मृतक परिवार के निकटतम आश्रितों के लिए 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। दुर्गूकोंदल तहसील के ग्राम तमोड़ा निवासी 35 वर्षीय बिसेसर मण्डावी की नदी में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी धनोसा मण्डावी के लिए चार लाख रूपये तथा पखांजूर तहसील के ग्राम बुधनदण्ड निवासी 55 वर्षीय सुकलाल दुग्गा की नदी में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती जगोतीन दुग्गा के लिए चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान संबंधित तहसीलदारों के माध्यम से किया जाएगा।
चंद्रशेखर पटेल की रिपोर्ट
उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 के लिए 09 जनवरी दिन रविवार को आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए जिले में 45 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, इस परीक्षा में 11,547 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पाली में आयोजित की जाएगी, प्रथम पाली पूर्वान्ह 9.30 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसके लिए 24 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, जिसमें 6,642 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी प्रकार द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 02 बजे से 4.45 बजे तक आयोजित किया जाएगा, इसके लिए 21 केन्द्र बनाया गया है, जिसमें 4,905 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा के सफल संचालन के लिए कलेक्टर श्री चन्दन कुमार द्वारा डिप्टी कलेक्टर सी.एल. ओंटी को नोडल अधिकारी एवं सहायक संचालक शिक्षा श्री लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षार्थियों के लिए शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय इन्दरू केंवट कन्या महाविद्यालय, शासकीय पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा हायर सेकेण्डरी स्कूल गोविंदपुर, सेंट माइकल हायर सेकेण्डरी स्कूल गोविन्दपुर, शासकीय नरहरदेव हायर सेकेण्डरी स्कूल, महिला आईटीआई कांकेर, डाईट कॉलेज कांकेर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शीतलापारा कांकेर, पैराडाईज हायर सेकेण्डरी स्कूल ईमलीपारा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांझापारा, जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल सरंगपाल, हायर सेकेण्डरी स्कूल डुमाली, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लट्टीपारा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारभाट, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारभाट, सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल गढ़पिछवाड़ी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आतुरगांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरदेभाटा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पदौद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागोडार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माकड़ी, बालक आईटीआई माकड़ी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरडोंगरी और शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज नाथियानवागांव में परीक्षार्थियों के लिए बैठक व्यवस्था बनाई गई है।
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के टीपीएल वर्कशॉप द्वारा हाल ही में प्रातः 08.45 बजे से सड़क सुरक्षा अभियान का आयोजन महाप्रबंधक (टीपीएल) श्री अशोक कुमार के नेतृत्व में टीपीएल वर्कशॉप मार्ग फारेस्ट अवेन्यु (अग्निशमन मुख्यालय के निकट) किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाप्रबंधक (टीपीएल) श्री अशोक कुमार ने वाहन चालकों से वाहन चलाते वक्त व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणो का प्रयोग एवं गति को नियंत्रित रखने का आग्रह किया। यातायात एवं सड़क संबंधित सुरक्षा के नियमों का पालन करने की भी अपील की।
इस कार्यक्रम का संचालन श्री अनील कुमार फुले (विभागीय सुरक्षा अधिकारी) टीपीएल वर्कशॉप ने किया। इस अवसर पर श्री अनील कुमार फुले, (सहायक प्रबंधक) एवं टीपीएल वर्कशॉप के समस्त कार्मिक हाथों में तक्तिया लेकर सड़क पर चल रहे यातायात की ओर उन्मुख होकर कोविड-19, मास्क पहनना, हेलमेट पहनना एवं सीट बेल्ट बांधने संबंधित सावधानियों को प्रदर्शन कर रहे थे।
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सिंटर प्लांट-3, ब्लास्ट फर्नेस-8 ने माह अप्रैल से दिसम्बर अवधि में उत्पादन के नए रिकॉर्ड दर्ज कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है।
सिंटर प्लांट-3 ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन
संयंत्र के सिंटर प्लांट-3 ने अप्रैल से दिसम्बर, 2021 अवधि में 38,18,919 टन सिंटर उत्पादन का नया कीर्तिमान रचते हुए वर्ष 2019-20 के अप्रैल से दिसम्बर अवधि में दर्ज किए सर्वश्रेष्ठ निष्पादन रिकॉर्ड 35,86,064 टन सिंटर को ध्वस्त किया।
ब्लास्ट फर्नेस-8 ने किया रिकॉर्ड उत्पादन
भिलाई / शौर्यपथ / सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की माॅडेक्स इकाई, ब्लास्ट फर्नेस-8 ने अप्रैल से दिसम्बर, 2021 अवधि में 19,02,780 टन हाॅट मेटल उत्पादन कर वर्ष 2020-21 के अप्रैल से दिसम्बर अवधि में दर्ज किए सर्वश्रेष्ठ निष्पादन रिकॉर्ड 18,02,037 टन हाॅट मेटल को पछाड़ कर नया कीर्तिमान रचा है।
उच्च प्रबंधन ने दी बधाई
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों द्वारा अप्रैल से दिसम्बर अवधि में किए गए उत्कृष्ट निष्पादन हेतु संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने इन सभी विभागों के कार्मिकों व अधिकारियों को बधाई दी। इसके साथ ही कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री अंजनी कुमार ने भी संयंत्र बिरादरी को उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उत्कृष्ट टीम वर्क का सुपरिणाम है।
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई की होनहार व मेधावी छात्रा सुश्री श्रद्धा स्मृति ने कैट-2021 में 99.61 पर्सेंटाइल लाकर पूरे प्रदेश में भिलाई का नाम रौशन किया है। छत्तीसगढ़ की शिक्षाधानी भिलाई ने देश को अनेक मेधावी छात्र दिए है। भिलाई के छात्रों ने इंजीनियरिंग, मेडिकल के साथ-साथ देश के उत्कृष्ट प्रबंध संस्थान आई.आई.एम. में भी उच्चतम स्कोर से कैट क्वालीफाई कर प्रवेश लेने की पात्रता हासिल कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। भिलाई की ऐसे ही एक होनहार छात्रा है कुमारी श्रद्धा स्मृति, जिसने कैट-2021 में 99.61 प्रतिशत पर्सेंटाइल प्राप्त कर देश के उत्कृष्ट संस्थानों में शामिल आई.आई.एम. में प्रवेश की पात्रता हासिल की है।
कुमारी श्रद्धा स्मृति ने मई-2021 में देश के प्रतिष्ठित संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी (एन.आई.टी), सुरतकल से इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्राॅनिक्स इंजीनियरिंग से बी.टेक की डिग्री प्राप्त की है। वर्तमान में वे साॅफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में सिंगापुर स्थित एक प्रतिष्ठित साॅफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत है।
विदित हो कि बचपन से होनहार कुमारी श्रद्धा स्मृति के पिता श्री शैलेन्द्र कुमार, सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज कार्यालय में महाप्रबंधक के रूप में डायरेक्टर इंचार्ज के सीनियर टेक्नीकल एडवाईजर के रूप में कार्यरत है तथा माता श्रीमति राखी कुमार कुशल गृहणी है। उल्लेखनीय है कि कुमारी श्रद्धा स्मृति की स्कूली शिक्षा डीपीएस, भिलाई में हुई है।
उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / नोवल कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के स्कूली विद्यार्थियों और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के आम नागरिकों का टीकाकरण कार्य किया जा रहा है। शत-प्रतिशत व्यक्तियों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री चन्दन कुमार के निर्देशानुसार कोरोना टीकाकरण हेतु 05 जनवरी बुधवार को महाअभियान चलाया जायेगा, जिसके लिए सभी तैयारी सुनिश्चित करने हेतु सभी विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने आज इस महाअभियान के लिए विकासखण्डों में की गई तैयारियों की समीक्षा की एवं टीकाकरण के लिए गठित टीम की जानकारी लिया। बताया गया कि कोयलीबेड़ा विकासखण्ड में 124 टीम, अंतागढ़ में 80 टीम, भानुप्रतापपुर में 120 टीम, चारामा में 97, कांकेर में 112, नरहरपुर में 119 तथा दुर्गूकोंदल विकासखण्ड में 79 टीम गठित किया गया है।
कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने कहा कि टीकाकरण के पात्र सभी व्यक्तियों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जावे। आम नागरिकों के साथ 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों का भी टीकाकरण किया जाये तथा टीकाकरण पश्चात डेटा एन्ट्री अनिवार्य रूप से किया जावे। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में वार्ड पार्षदों का सहयोग लेने के निर्देश भी दिये। ओपीडी एवं आईपीडी ऑनलाईन दर्ज करने के लिए सभी बीएमओ को कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया। कुपोषित बच्चों एवं उनके पालकों को पोषण पुनर्वास केन्द्रों तक लाने तथा उपचार पश्चात उनके घरों तक छोड़ने के लिए वाहन की व्यवस्था विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारियों को करने के लिए निर्देशित किया गया है, साथ ही कुपोषित बच्चों के साथ आने वाले पालकों को भरपेट भोजन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये गये।
टीकाकरण कराने कलेक्टर ने किया अपील
कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिले के सभी नागरिकों को कोरोना का टीका लगवाने की अपील कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने किया है। उन्होंने कहा कि बुधवार को जिले में टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गांवों में पहुंचकर कोरोना का टीका लगायेंगे। आप निर्भीक होकर इस अभियान में शामिल होकर अपना टीकाकरण करायें।
कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अब तक जिन व्यक्तियों ने कोरोना का टीका नहीं लगवाया है तथा ऐसे व्यक्ति जिन्होंने प्रथम डोज का टीका लगवा लिया है, लेकिन समयावधि पूरा होने के बाद भी अभी तक दूसरा डोज का टीका नहीं लगवाया है, वे इस टीकाकरण अभियान में अपना टीकाकरण जरूर करवायें। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण करवाना है। जिले के सभी नागरिक बुधवार को आयोजित कोरोना टीकाकरण महाअभियान में अपनी भागीदारी निभायें तथा टीकाकरण करवाकर स्वयं कोरोना से सुरक्षित रहें और समाज को भी कोरोना से सुरक्षित रखें।
उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / प्राकृतिक आपदा नदी एवं तालाब में डूबने तथा सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में कलेक्टर श्री चन्दन कुमार द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिये गये प्रावधानों के तहत तीन पीड़ित परिवारों के लिए 12 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत किया गया है।
कांकेर तहसील के ग्राम सुरेली निवासी 20 वर्षीय कुमारी नेहा कावड़े की नदी में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वारिस श्रीमती धनिया कावडे़ के लिए चार लाख रूपये तथा भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम चिंचगांव निवासी 32 वर्षीय रविन्द्र कुमार उयके की तालाब में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती अहिल्या बाई उयके के लिए चार लाख रूपये और दुर्गूकोंदल तहसील के ग्राम गोटूलमुण्डा निवासी 17 वर्षीय नागेश कुमार दर्रो की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वारिस सन्तुराम दर्रो के लिए चार लाख रूपये स्वीकृत किया गया है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान हितग्राही को संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार के माध्यम से किया जायेगा।
उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में व्याख्याता, शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, सहायक शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक और भृत्य पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। दस्तावेज सत्यापन हेतु चयनित पात्र अभ्यार्थियों की सूची कांकेर जिले के वेबसाइड ूूूणंदामतण्हवअण्पद पर अपलोड की गई है, जिसका अवलोकन कर सकते हैं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
