Google Analytics —— Meta Pixel
April 06, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35516)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5914)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

मनरेगा आयुक्त ने मनरेगा कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

श्रमिकों की मांग के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने कहा

रायपुर /शौर्यपथ/

राज्य मनरेगा आयुक्त  मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों में कार्यरत सहायक परियोजना अधिकारियों एवं विकासखण्डों में पदस्थ कार्यक्रम अधिकारियों की बैठक लेकर मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में सभी अधिकारियों को राज्य शासन द्वारा भारत सरकार को चालू वित्तीय वर्ष के लिए लेबर बजट में बढ़ोतरी हेतु भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार हर जिले में संशोधित लक्ष्य के अनुरूप तेजी से कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रमिक परिवारों की मांग के अनुसार गांवों में रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने वर्ष 2019-20, 2020-21 और चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में मनरेगा के अंतर्गत निर्माणाधीन एवं अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे श्रमिक परिवारों जिनके जॉब-कॉर्ड का सत्यापन अभी तक नहीं हो पाया है, उनके जॉब-कॉर्डों का यथाशीघ्र सत्यापन और अद्यतनीकरण कर निर्धारित प्रपत्र में जानकारी उपलब्ध कराने कहा। मनरेगा के अंतर्गत विभिन्न जिलों में कार्यरत प्रोग्रामर और 'बिहान' (राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन) के डी.पी.एम. (District Program Manager) भी बैठक में मौजूद थे।

मनरेगा आयुक्त  अब्दुलहक ने बैठक में भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ अभिसरण से मुनगा की नर्सरी तैयार करने और मुनगा वृक्षारोपण के निर्देश दिए। उन्होंने प्रोजेक्ट ‘उन्नति’ के अंतर्गत प्रशिक्षण के लिए सभी जिलों को निर्धारित लक्ष्य से अधिक नामांकन की सूची संबंधित जिले के डी.पी.एम. को उपलब्ध कराने कहा। उन्होंने वाटरशेड प्रबंधन के सिद्धांत के अनुसार रिज टू वैली के आधार पर क्रमशः अपर रिज, मिडिल रिज और लोवर रिज में कार्य स्वीकृत करने के निर्देश दिए। मनरेगा आयुक्त ने सभी जिलों को मेट के कार्य के लिए यथासंभव ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिला या दिव्यांगजन को नियोजित करने कहा। उन्होंने नरवा उपचार के स्वीकृत अप्रारंभ कार्यों को प्रारंभ करने, प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा चालू वित्तीय वर्ष में नरवा उपचार कार्यों की स्वीकृति के लिए डीपीआर शीघ्र तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा के तहत प्रदेश भर में निर्मित सभी परिसंपत्तियों का शत-प्रतिशत जियो-टैगिंग सुनिश्चित करने कहा।

मनरेगा आयुक्त ने सभी जिलों में ज्यादा से ज्यादा परिवारों को 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने, वन अधिकार-पत्रधारी परिवारों को लक्ष्य के मुताबिक 100 दिनों का काम मुहैया कराने और श्रमिकों के बैंक खातों से संबंधित जानकारियों की सही प्रविष्टि कर ट्रान्जेक्शन करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी भवनों के प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण करने, अप्रारंभ कार्यों को तत्काल शुरू करने तथा उन्हें मार्च-2022 तक पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

 

रायपुर /शौर्यपथ/

 नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया से जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों से की भेंट

नगरीय प्रशासन, विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया से आज यहां रायपुर में उनके शासकीय आवास पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों ने मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास कार्याें के संबंध में चर्चा की। डॉ. डहरिया से रायपुर नगर निगम के जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्याें के संबंध में चर्चा की। इसी तरह से अन्य जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने अपनी क्षेत्रीय समस्याओं के संबंध में उनसे चर्चा की। डॉ. डहरिया ने उनकी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि नगरीय प्रशासन मंत्री प्रत्येक मंगलवार को अपने शासकीय आवास पर लोगों से भेंट करते हैं।

 

रायपुर /शौर्यपथ/

मंत्री  लखमा ने सादगी से मनाया जन्मदिन : विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने दी बधाई

वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं उद्योग मंत्री  कवासी लखमा का जन्मदिन आज उनके शंकर नगर स्थित उनके शासकीय निवास में केक काटकर बड़े ही शालीनता से मनाया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने  लखमा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी, और उनके दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम के दौरान वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  मोहम्मद अकबर, विधानसभा उपाध्यक्ष  मनोज मंडावी, महिला बाल विकास मंत्री  अनिला भेंडिया, राज्यसभा सांसद  फूलो देवी नेताम, संसदीय सचिव  यू.डी. मिन्ज सहित निगम मंडल के अध्यक्षगण भी उपस्थित थे।

 

दुर्ग / शौर्यपथ / कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू ने आज कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टर पहुंच कर शैक्षणिक सत्र 2021-2022 में होने वाले मुख्य वार्षिक/सेमेस्टर परीक्षाएं ऑनलाइन पद्धति से कराने की मांग को लेकर दुर्ग जिला प्रशासन के कोविड नोडल अधिकारी एवम सयुक्त कलेक्टर प्रियंका वर्मा जी से मिलकर कोरोनो के बढते मामले को लेकर चिंता व्यक्त कर छःग महामहिम राज्यपाल महोदया व (छःग) के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें छात्रो का कहना था कि कोविड की इस महामारी में जहा एक ओर संक्रमण बढ़ते जा रहा है। उसी बीच महाविद्यालय विश्वविद्यालय के द्वारा परीक्षा आयोजित करने का सूचना जारी कर छात्रो के सेहत और भविष्य के साथ प्रशासन खिलवाड़ कर रहा है। समस्त विश्वविद्यालय   वार्षिक परीक्षा को गतवर्ष की भाती ही इस सत्र 2021-2022 में भी ऑनलाइन पद्धति से परीक्षा लिया जाए। सोनू साहू ने बताया कि विगत कुछ दिनों से अखबार के माध्यम से जानकारी मिल रहा है की कुछ शैक्षणिक संस्थानों में वहा के पढाने वाले टीचर कर्मचारी एवम हॉस्टल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में कोविड का लक्षण पाया गया है कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या में लगातर वृद्धि हो रही हैं इस बीच छात्र के सेमेस्टर व होने वाले वार्षिक परीक्षा की सूचना की मिलने के बाद से अभिभावक बच्चों के स्वास्थ को लेकर चिंतित है वर्तमान समय में जो भी विश्वविद्यालय हाल ही में परीक्षा आयोजित कराने को तैयारी किया जा रहा हैं उस परीक्षा को आगमीय आदेश तक निरसत करने की मांग किया गया जब तक की स्थित समान्य ना हो जाए इस दौरान NSUI के पलाश लिमेश,अमन विश्वकर्मा,अमन दुबे,गोल्डी कोसरे,करणवैश्णो,देवेश राजपूत, अभय,राहुल यादव,रवि साहू,सूर्यकांत देशमुख सहित बहुत से छात्र उपस्थित रहे।

दीपक वैष्णव की रिपोर्ट कोंडागांव / शौर्यपथ / शौर्यपथ समाचार पत्र के कोंडागांव ब्यूरो प्रमुख दीपक वैष्णव द्वारा जिला मुख्यालय के बाँधा तालाब के पास निगम द्वारा निर्मित उद्यान की…

दीपक वैशनव की रिपोर्ट
   कोंडागांव / शौर्यपथ / समर्थन मूल्य पर हो रही धान खरीदी को लेकर जहाँ किसानों में उत्साह में है वही खरीदी केंद्रो से लगातार गड़बढ़ी की खबरे भी सामने आ रही है । आप को बतादे की जहाँ धान उपार्जन केंद्र में धान की नमी मापी जा रही है । वही कोंडागांव के ब्लॉक फरसगांव के ग्रामपंचायत लंजोड़ा के खरीदी केंद्र में किसानों से निर्धारित वजन से अधिक धान का तौल किये जाने का मामला सामने आया है । किसानों से एक से डेढ़ किलों ज्यादा धान की खरीदी की जा रही है वहीं केंद्र प्रभारी ने सूखती व किसान खुद से ज्यादा देने की बात कह कर  कुछ ज्यादा वजन करने की बात कही ।
   यह कोई एक केंद्र का मामला नहीं है , ऐसा ही लगभग सभी खरीदी केंद्रो में देखने को मिल रहा है । जिससे सीधे तौर पर अधिक धान लेकर किसानों के साथ खरीदी केंद्र से ही धोखा हो रहा है । संबंधित अधिकारियों को इसकी जांच करनी चाहिए , जिससे किसानों की मेहनत की कमाई का पूरा पैसा किसानों के खाते में जमा हो सके ।

-कचरा वाली से बन गई शहर की हर घर की स्वच्छता दीदी, पहले लोग उन्हें कचरा वाली बाई कहकर पुकारते थे,अब उन्हें दीदी कहकर बुलाते है:-धूप,बारिश या फिर हो कड़ाके…

कुछ सेकेंडो में बिल्डिंग परमिशन जारी,मात्र एक रुपए में:

       दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया रायपुर से सोमवार को वर्चुअल शुभारंभ, भवन अनुज्ञा लेने प्रकिया हुई आसान,आज विंधायक श्री अरुण वोरा एवं महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ने पहले दिन बोरसी क्षेत्र के तीन हितग्राहियो श्रीमती ममता यादव वार्ड 51 श्रीमती शालिनी गुप्ता, श्री पूर्ण दास को अनुमति जारी पत्र वितरण किया गया।मुख्यमंत्री ने वर्चुअल शुरवात कर नागरिको को बेहतर सुविधा दी।आउटर की कालोनियों के लोगो को मिलेगी भारी राहत शहर में 66000 मकान है,आउटर की कालोनियों में 17 वार्ड है,जहां अविकसित एवं अर्ध्दविकसित कालोनियों में आवास निर्माण को लेकर नागरिको को भवन अनुज्ञा के लिए कठनाइयों से गुजरना पड़ता था।इसके अलावा जो नए सुविधा के शुरू होने से आम जनताओं को बड़ी राहत मिली है।इसके अलावा जो नए मकान का निर्माण हो रहा है,स्वीकृति ले आउट के आधार पर ऑनलाइन आवेदन करते ही स्वीकृति मिल जाएगी,निगम कार्यलाय का चक्कर नही लगाना पड़ेगा, विधायक श्री वोरा एवं महापौर श्री बाकलीवाल ने बताया कि डायरेक्ट भवन अनुज्ञा प्रणाली नाम दिया गया है,शासन द्वारा इस पहल से आम जनताओं के लिए बड़ी राहत की बात है,कुछ ही मिनटों में भवन अनुज्ञा जारी की जाएगी और आवदेन शुल्क मात्र एक रुपए लिया जाएगा,
       निगम आयुक्त श्री मंडावी ने बताया कि नागरिको को नई सुविधा पूरी तरीके पर मिलेगी।उन्होंने कहा इसके लिए निरन्तर निरीक्षण भी किया जाएगा।इस कड़ी में आयुक्त -श्री हरेश मंडावी ने कल तत्काल डाटा सेंटर में साफ्टवेयर इंजीनियरों के साथ बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए,इस दौरान भवन अधिकारी प्रकाशचंद थावनी,सहायक भवन अधिकारी व स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दिवान,भवन निरीक्षक विनोद मांझी समेत इंजीनियर्सगण मौजूद थे।

मुंगेली/ शौर्यपथ / कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में जल जीवन मिशन के अंतर्गत गठित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत रेस्टोफिटिंग, आॅनलाईन निविदाओ के अंतर्गत अनुबंध एवं जारी कार्यादेश करने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसी तरह उन्होने एकल ग्राम योजना के तहत स्वीकृत और निर्मित कार्यो के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की और एकल ग्राम योजना के कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने जल जीवन मिशन के अंतर्गत अनुबंधित कार्यो और गैर अनुबंधित कार्यो के देयकों के भुगतान के संबंध में जानकारी प्राप्त की और देयकों के भुगतान  हेतु आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होने पाईप लाईन के माध्यम से हर घर जल पहुॅचाने के लिए बड़े पैमाने पर किये गये निर्माण कार्यो की रख-रखाव एवं मरम्मत हेतु विकास खण्ड स्तर पर दिये गये प्लम्बर, इलेक्टेªशियन और हेल्फर के प्रशिक्षण के संबंध पर जानकारी प्राप्त की। बैठक में उन्होने कहा कि प्लम्बर, इलेक्टेªशियन और हेल्फर का प्रशिक्षण अब कलस्टर स्तर पर होगा। इस हेतु उन्होने प्रशिक्षणार्थियों के भोजन, पेयजल आदि व्यवस्था के लिए सीएलएफ जैसी एजेंसी नियुक्त करने के लिए निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्य सचिव और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्य पालन अभियंता श्री संजीव बृजपुरिया ने रेस्टोफिटिंग, आॅनलाईन निविदा, एकल ग्राम योजना के तहत जारी कार्यादेश आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री रोहित व्यास, जल संसाधन विभाग के कार्य पालन अभियंता श्री जी.एल सलीम, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्य पालन अभियंता श्री पी.के. शर्मा, कृषि विभाग के उपसंचालक श्री डी.के. ब्यौहार सहित जल एवं स्वच्छता मिशन की सदस्यगण उपस्थित थे। 

मुंगेली / शौर्यपथ /  जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में आज साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमति नम्रता आनंद डोंगरे ने जनदर्शन कार्यक्रम में दूर-दराज क्षेत्र से पहुॅचे अनेक ग्रामीणों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनी और उनसे आवेदन पत्र लेकर उनकी मांगों और समस्याओं का जाॅच उपरांत निराकरण करने की बात कहीं। जनदर्शन कार्यक्रम में आदर्श नगर पूजारी पेट्रोल पंप रविग्राम रायपुर की 42 वर्षीय श्रीमति किरण सोनी ने विकास खण्ड लोरमी के ग्राम सारिसताल में लावरिस रूप से मिली पुत्री को गोद लेने, विकास खण्ड मुंगेली के ग्राम रामाकापा के श्री नरेश ने कोविड अनुग्रह सहायता राशि की मांग, ग्राम भरूवागुडा के श्री गणेश राम पात्रे ने निराश्रित पेंशन, श्रीमति डिंपल यादव ने सामुदायिक सेवा केंद्र पथरिया में जीवन दीप समिति के तहत पुनः सफाई कार्य पर रखने, श्री तुंगन लाल ने उनके अधिग्रहित भूमि का मुआवजा राशि प्रदान करने और आरएचओ श्रीमति प्रमिला घृतलहरे को पुनः उपस्वास्थ्य केंद्र मुछेल में पदस्थ करने सहित अनेक ग्रामीणों ने अपनी मांगों और समस्याओं के संबंध में आवेदन पत्र दिया। संयुक्त कलेक्टर श्रीमति डोंगरे ने सभी आवेदन पत्रों की जाॅच उपरांत आवश्यक कार्यवाही करने की बात कहीं। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)