August 20, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6096)

    1. नगरी। बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नगरी के चुरियारा डीही में, भट्टी एवं मणिकंचन केंद्र के लिए नया बिजली लाईन खींचा जा रहा है। अतः चुरियारा डीही की बिजली लाईन लगभग २:३० से ३:३० घंटे तक प्रभावित रहेगी।

    *जिले में शुरू हुए नवाचार कार्यक्रम में शुभकामनाएँ पाकर कर्मचारी हुए गदगद*

           23 july को पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (रापुसे.) द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नवाचार की शुरुआत करते हुए अधीनस्थ पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को अपने कार्यालय में बुलवाकर उनके जन्मदिन पर शुभकामनाओं सहित कार्ड व गिफ्ट देकर एक नई परंपरा की शुरुआत किया गया ।

          नवाचार कार्यक्रम की शुरुआत में आज पुलिस कार्यालय में आरक्षक किशोर साहू, आरक्षक ओंकार सोम,आरक्षक राजेंद्र मंडावी, म.आरक्षक उर्वशी मरकाम को कार्ड एवं मिठाई सहित बधाइयाँ व शुभकामनाएँ दी। जन्म दिवस के अवसर पर पुलिस कप्तान द्वारा शुभकामनाएं एवं गिफ्ट पाकर कर्मचारी गदगद हुए।

           पुलिस अधीक्षक महोदय ने दूरस्थ थानों में पदस्थ पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएँ, कार्ड एवं मिठाई उनके थानों में भेजने निर्देशित किया है। यह नवाचार की परंपरा लगातार चलती रहेगी। इस नवाचार से सभी अधिकारी व कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है।

    *कंपनी में रुपए निवेश करने पर 10% सालाना मुनाफा मिलने किया प्रलोभित*

    *प्रार्थी सहित अंचल के कई लोगों से लाखों रुपए बैंक खाता में जमा कराकर किया धोखाधड़ी*

    *अपराध कायमी के चंद घंटे के भीतर 1 आरोपी गिरफ्तार*

    *थाना सिहावा पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

           पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने चिटफंड, आईटी एक्ट, धोखाधड़ी जैसे लंबित अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने तथा फरार आरोपियों की पतासाजी व वैधानिक कार्यवाही कर निराकरण करने निर्देशित किया गया। साथ ही राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को समीक्षा उपरांत फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दीगर प्रांत/जिला जाने की आवश्यकता होने पर टीम गठित करने निर्देश दिए।

             इसी क्रम में थाना सिहावा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सांकरा निवासी प्रार्थी कृष्णानाथ शिवउपासक द्वारा डॉ विजय साहू, नेतराम ठाकुर एवं सुरेश सिन्हा के विरुद्ध स्वास्थ्यवर्धक प्रोजेक्ट मशीन ओजोनाइजर जो गंदे पानी दूषित हवा को शुद्ध करने का काम करता है जिसकी कीमत ₹80000/- है, ऑफर में ₹7000/- में कंपनी उपलब्ध करा रही है, कहकर रलित फूड्स प्राइवेट विभूति खंड लखनऊ उत्तर प्रदेश की कंपनी में जुड़ने और काम करने पर कमीशन मिलने का झांसा दिया तथा कंपनी में रुपए निवेश करने पर कंपनी के सालाना टर्नओवर का 10% मुनाफा मिलने का प्रलोभन देकर आवेदक एवं आसपास के कई लोगों से उनके घर आकर 7,80,000/-रुपए बैंक खातों में जमा कराकर धोखाधड़ी किया। साथ ही छल कपट करते हुए कंपनी का ब्रांच कार्यालय नगरी में खुलने का झांसा दिया। प्रार्थी कृष्णानाथ शिवउपासक द्वारा प्रस्तुत लिखित शिकायत की जांच उपरांत दिनांक 21/07/2021 को आरोपी डॉ विजय साहू, सुरेश सिन्हा व नेतराम ठाकुर के विरुद्ध थाना सिहावा में धारा 420, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

            पुलिस अधीक्षक महोदय धमतरी श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देशित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नगरी श्री मयंक रणसिंह के पर्यवेक्षण में त्वरित विवेचना कार्यवाही करते हुए दस्तावेजी साक्ष्य संकलित किया गया तथा थाना स्तर पर टीम गठित कर रवाना किया गया।

             उक्त टीम के द्वारा आरोपियों के सकुनत में दबिश दी गई। आरोपी सुरेश कुमार सिन्हा उपस्थित मिला, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में अपने साथियों के साथ मिलकर सुनियोजित ढंग से धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। मामले में आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 04 KP 7771 को जप्त किया गया है। अपराध स्वीकारोक्ति व उपलब्ध दस्तावेजी साक्ष्य के आधार पर आरोपी *सुरेश कुमार सिन्हा पिता स्वर्गीय शंकर लाल सिन्हा उम्र 39 वर्ष साकिन सेमरिया थाना विधानसभा रायपुर जिला रायपुर* को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक निर्माण हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी पतासाजी की जा रही है।

            संपूर्ण कार्यवाही एवं आरोपी सुरेश कुमार सिन्हा को अपराध कायमी के चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी सिहावा नोहर सिंह मंडावी, सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम बंजारे, आर0 प्रमोद गाहड़े, प्रदीप देव, सहा0आर0 बीरेंद्र ध्रुव की सराहनीय भूमिका रही।

    धमतरी। छत्तीसगढ़ के समस्त डाइट के छात्र/छात्राध्यापकों द्वारा डी. एल .एड. प्रथम एवम द्वितीय वर्ष 2021 की वार्षिक परीक्षा ऑनलाइन/होम एग्जाम कराए जाने की मांग का ज्ञापन शिक्षा मंत्री, बोर्ड सचिव,संचालक एस सी ई आर टी को सौंपा।धमतरी जिले के डाइट नगरी की ओर से प्रतिनिधि मंडल में शामिल गीता कँवर, आयुषी साहू,प्रियेश साहू,यीशु कुमार ने बताया कि पूरे प्रदेश के जिले से उपस्थित छात्राध्यापकों ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ऑफलाइन परीक्षा आयोजित किये जाने के निर्णय के विरोध में अपना पक्ष रखते हुए ऑनलाइन अथवा होम एग्जाम आयोजित करने का मांग राजधानी रायपुर में किया गया।उन्होंने बताया कि
    वर्तमान समय को दृष्टिगत रखते हुए हम सब डी एल एड प्रथम एवम द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापकों की वर्ष 2020-21 में पूरे सत्र भर ऑनलाइन अध्यापन कार्य विभाग द्वारा संचालित कराया गया है।लो इंटरनेट क्वालिटी की वजह से अध्यापन कार्य कठिनाई से हुआ है। समाचार एवम अन्य माध्यमों से ज्ञात होता है कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर आने वाली है तथा तीसरी लहर का प्रारंभ होने एवम दूसरी लहर का अभी तक पूर्णतः समाप्त न होने के कारण देश और प्रदेश की समस्या विकट है।जिसे शासन प्रशासन भी मान रही है ,जिसके कारण राज्य एवम केंद्र द्वारा लगभग सभी परीक्षा ऑनलाइन अथवा होम एग्जाम के रूप में आयोजित की गई है।ज्ञात हो कि बी एड की परीक्षा भी ऑनलाइन संचालित की गई है व कक्षा 12 वीं की परीक्षा होम एग्जाम के रूप में ली गयी है। विभाग द्वारा ऑफलाइन परीक्षा हेतु समय सारिणी घोषित किया जा चुका है जो 30 जुलाई से प्रारंभ है। हम समस्त छात्राध्यापक देश,प्रदेश व जिले के विभिन्न भागों में निवास करते हैं तथा परीक्षा की समय सारिणी को देखने से स्पष्ट हो जाता है कि प्रत्येक दिन परीक्षा आयोजित है,इस हेतु सभी छात्राध्यापकों को मुख्यालय में ही निवास करना पड़ेगा जिससे उन पर कोरोना का संक्रमण होने का आशंका है।और इससे पालकगण भी चिंतित हैं।
    कोविड-19महामारी की भयावहता को ध्यान में रखते हुए तथा छात्राध्यापकों के स्वास्थ्यगत हितों को दृष्टिगत रखते हुए डामिन साहू,रेणुका,नेहा,निर्मल,
    गुलशन,,त्रिवेणी, अंजलि,प्रतिभा,गजेंद्र,
    ताम्रध्वज,शांतनु,ख़िलानन्द,शुभम,हीरा,श्रद्धा,स्वाति,
    गीतांजली, दीपाली,भागवत,सरोज,तृप्ति, नेहा,पुष्लता,प्रियंका योगेश्वरी आदि छात्राध्यापकों ने बोर्ड द्वारा लिए जाने वाले ऑफलाइन परीक्षा के स्थान पर ऑनलाइन अथवा होम एग्जाम(कक्षा 12वीं की तरह) लेने की प्रक्रिया पर सहानुभूति एवम सद्भावना पूर्वक निर्णय लेने की माँग की है

    *कूटरचित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लाखों रुपए बैंक से लिया लोन*

    *अपराध कायमी के 3 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार*

    *थाना कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

           पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने चिटफंड, आईटी एक्ट, धोखाधड़ी जैसे लंबित अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने तथा फरार आरोपियों की पतासाजी व वैधानिक कार्यवाही कर निराकरण करने निर्देशित किया गया। साथ ही राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को समीक्षा उपरांत फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दीगर प्रांत/जिला जाने की आवश्यकता होने पर टीम गठित करने निर्देश दिए।

             इसी क्रम में थाना अर्जुनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झिरिया निवासी प्रार्थी बुधराम पटेल की ग्राम झिरिया पटवारी हल्का नंबर 13, राजस्व निगम मंडल भोथली तहसील धमतरी के खसरा नंबर 1386 रकबा 0.1700 हेक्टेयर भूमि का पवन कुमार साहू निवासी ग्राम झिरिया द्वारा अपने नाम से ऋण पुस्तिका, फॉर्म बी-वन, नक्शा तैयार किया तथा उक्त फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक्सिस बैंक शाखा धमतरी से 2,80,000/-रुपये लोन लेकर आहरण कर धोखाधड़ी किया। प्रार्थी बुधराम पटेल द्वारा प्रस्तुत लिखित शिकायत की जांच उपरांत दिनांक 20 साथ 2021 को आरोपी पवन कुमार साहू के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 467, 468, 420 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

            पुलिस अधीक्षक महोदय धमतरी श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देशित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरुण जोशी के पर्यवेक्षण में त्वरित विवेचना कार्यवाही करते हुए दस्तावेजी साक्ष्य संकलित किया गया तथा आरोपी के सकुनत में दबिश देकर हिरासत में लिया गया।

              पूछताछ में अपराध स्वीकारोक्ति व उपलब्ध दस्तावेजी साक्ष्य के आधार पर *आरोपी पवन कुमार साहू पिता स्वर्गीय सुखलाल साहू उम्र 46 वर्ष साकिन ग्राम झरिया नयापारा थाना अर्जुनी जिला धमतरी* को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई।गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक निर्माण हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

            संपूर्ण कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी कोतवाली श्री नवनीत पाटिल के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सोरी, आरक्षक हेमंत सुर्यवंशी की भूमिका रही।

    धमतरी । जिले के सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं के परामर्श तथा जिला संगठन प्रभारी नीलू शर्मा के अनुमोदन पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने आर्थिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है।
    जिला संयोजक विनोद पांडे धमतरी,सह संयोजक मोहन सुखरामणी कुरूद एवं अशोक नोतवानी धमतरी ,निलेश राजा महामंत्री, योगेश गांधी कार्यालय प्रभारीको ,सोशल मीडिया प्रभारी कैलाश देवांगन अछोटा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
    भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार के द्वारा जारी उक्त नियुक्तियों की जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी तल्लीन पुरी गोस्वामी ने बताया कि जिला भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के सदस्यों में योगेश सिन्हा सेमरा बी, सूरज देवांगन कुरूद, भावेश पारख नगरी, सीए मनोज सोनी धमतरी, मनोज पारख धमतरी, राकेश अग्रवाल धमतरी, कृष्ण कुमार साहू कंडेल, अजय शर्मा धमतरी, ईश्वरी सिन्हा तेलीनसती, प्रशांत (मोंटू)चोपड़ा बेलरगांव नगरी और चेतन कुमार सोनी केरेगांव हैं। जिला भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए जिला भाजपा के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और सदस्यों ने बधाई दी है।

    नगरी। सिंचाई विभाग कार्यालय माइनर नगरी में अनुविभागीय अधिकारी रौशन देव के निर्देश पर फलदार पौधों का रोपण किया गया।
    पी.के. कश्यप, भूषण देव, जगेन्द्र,रमेश,राजेन, मदन,संगीता,ओम प्रकाश,होरी लाल कर्मचारीगण मौजूद थे।

    *मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है* -
    01. प्रार्थी रामजी ध्रुव पिता मनबोधी निवासी बेंद्रानवागांव थाना रुद्री जिला धमतरी की ग्राम बेंद्रानवागांव में स्थित पैतृक कृषि भूमि को वर्ष 2017 में रुद्री हल्का में पदस्थ रहते हुए पटवारी राम भगत पैकरा ने उनकी 22 एकड़ पैतृक कृषि भूमि को बिना किसी विक्रय, दान व हस्तांतरण किए योजनाबद्ध तरीके से राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ व कूटरचना करते हुए अपने पुत्र आशीष पैकरा के नाम दर्ज कर दिया।

    02. इसी प्रकार प्रार्थी संजय शुक्ला पिता स्वर्गीय फणेन्द्र भूषण शुक्ला निवासी रिसाई पारा धमतरी की ग्राम बेंद्रानवागांव पटवारी हल्का नंबर 18/24 में खसरा नंबर 184 रकबा 1.63 हेक्टेयर कृषि भूमि को बिना किसी विक्रय, दान व हस्तांतरण किए योजनाबद्ध तरीके से राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ व कूटरचना करते हुए अपने पुत्र आशीष पैकरा के नाम दर्ज कर दिया।

            आरोपी पटवारी राम भगत पैकरा के पुत्र आशीष पैकरा ने अपराधिक षड्यंत्र पूर्वक उक्त कृषि भूमि को अभनपुर बैंक में बंधक रखकर 3700000/- रुपए का लोन लेकर धोखाधड़ी किया गया। इस संबंध में आरोपी पटवारी राम भगत पैकरा व उसके पुत्र आशीष पैकरा के विरुद्ध थाना रुद्री में धारा 420, 467, 468, 471, 120बी, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

             आरोपी पटवारी राम भगत पैकरा एवं उसका पुत्र आशीष पैकरा अपराध कायमी के बाद से लगातार फरार थे, जिनकी हरसंभव स्थानों में पतासाजी की जा रही थी। विवेचना क्रम में दस्तावेजी साक्ष्य संकलित किया गया, साथ ही साइबर सेल के माध्यम तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर पता तलाश हेतु मुखबिर भी लगाया गया। आरोपियों की उपस्थिति के संबंध मुखबिर सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के दिशा निर्देश एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरुण जोशी के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी विनय कुमार पम्मार ने थाना स्तर पर टीम गठित कर रवाना हुए।

             पुलिस टीम के द्वारा दीगर जिला महासमुंद के थाना कसडोल अंतर्गत ग्राम नारायणपुर के पास आरोपी आशीष पैकरा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। अपराध जुर्म स्वीकार करने पर *आरोपी आशीष पैकरा पिता राम भगत पैकरा उम्र 21 वर्ष निवासी रुद्री जिला धमतरी* को विधिवत गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायिक रिमांड हेतु आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में आरोपी पटवारी राम भगत पैकरा फरार है जिसकी हर संभावित स्थानों में पतासाजी की जा रही है।

    नगरी। नाबालिक से दुष्कर्म व मारपीट के आरोपी युवक को, शिकायत मिलने के बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए सिहावा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
    -आरोपी-
    देवेंद्र टंडन, पिता स्वर्गीय जगन लाल टंडन, उम्र 21 वर्ष, बेलरगांव,नगरी निवासी को सिहावा पुलिस ने नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर,जबरदस्ती, दुष्कर्म व मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
    पीड़िता की शिकायत पर सिहावा पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए।
    आरोपी के विरुद्ध अप.क्र.101/21, धारा 376,294,323,506,427 IPC 4,6,पास्को एक्ट के तहत अपराध कायम कर जेल भेजने की कारवाई की।

    सिहावा थाना प्रभारी नोहार लाल मंडावी, ए. एस. आई. बंजारे, महिला आरक्षक आरती,आरक्षक अजय नेताम, आरक्षक वीरेंद्र ध्रुव ने कार्रवाई की

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision