August 20, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6096)

    रायपुर / शौर्यपथ / लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार के निर्देश पर रायपुर जिले के धरसींवा विकासखण्ड को रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना की सौगात मिली है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के विस्तार के लिए रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना के तहत कार्य कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रायपुर जिले के धरसींवा विकासखण्ड के लिए 5 करोड़ 92 लाख 78 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।
    कार्यपालन अभियंता एवं सदस्य सचिव जिला जल एवं स्वच्छता मिशन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय खण्ड रायपुर से इस आशय का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत रायपुर जिले के धरसींवा विकासखण्ड अंतर्गत बाना ग्राम पंचायत के बाना और भाटापारा बसाहट में 72.54 लाख रूपए, ग्राम पंचायत टोर के बस्तीपारा और भाटापारा बसाहट में 72.76 लाख रूपए, सरगांव ग्राम पंचायत के भाटापारा, हरिजन पारा और सरगांव बसाहट में एक करोड़ 47 लाख 77 हजार रूपए, अकोली ग्राम पंचायत के आदिवासी पारा, नदीपारा बसाहट और अकोली-2 में 78 लाख 70 हजार, तर्रा ग्राम पंचायत के हरिजन पारा और भाटापारा बसाहट में 91.49 लाख रुपये बरौदा ग्राम पंचायत बस्तीपारा और भाटापारा बसाहट में एक करोड़ 29 लाख 52 हजार रूपए के लागत की रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

    फाइलेरिया रोधी दवा खाकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल ने मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम 24 जुलाई तक चलेगा । जिसमें DEC ( Diethylcarbamazine ) की टेबलेट और अल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जाएगी। इसके तहत लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा नि:शुल्क खिलाई जाएगी। इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.विमल किशोर राय के साथ मलेरिया विभाग के स्टाफ भी मौजूद रहे ।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल ने बताया, ‘‘यह कार्यक्रम 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान पूरे जिले में दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और गंभीर रूप से बीमार को छोड़कर सभी को यह दवा दी जाएगी। मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ( MDA) में दवा खाकर हाथी पांव बीमारी से आसानी से बचा जा सकता है ।’’
    जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर विमल किशोर राय ने बताया “सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आज से मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA)का शुभारंभ किया गया। साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी दवा खिलाई गई है । हाथी पांव बीमारी से सुरक्षित करने के लिए सभी लोगों दवा खाकर अपना बचाव करना चाहिए । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल ने खुद फाइलेरिया रोधी दवा खाई और शुभारंभ अवसर पर मौजूद समस्त लोगों ने भी फाइलेरिया रोधी दवा खाई । सभी लोगों को उम्र के अनुसार फाइलेरिया रोधी दवा की खुराक प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा खिलाई जाएगी। इस एमडीए कार्यक्रम में रायपुर ज़िले में लगभग 24.2 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 8,124 टीम बनाई गयी है”।
    फाइलेरिया के कारण
    फाइलेरिया मच्छरों द्वारा फैलता है, खासकर परजीवी क्यूलेक्स फैंटीगंस मादा मच्छर के जरिए। जब यह मच्छर किसी फाइलेरिया से ग्रस्त व्यक्ति को काटता है तो वह संक्रमित हो जाता है। फिर जब यह मच्छर किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटता है तो फाइलेरिया के विषाणु रक्त के जरिए उसके शरीर में प्रवेश कर उसे भी फाइलेरिया से ग्रसित कर देते हैं। ज्यादातर संक्रमण अज्ञात के रहते हैं और लंबे समय बाद इनका पता चल पाता है। इसलिए इसकी रोकथाम ही इसका समाधान है।
    फाइलेरिया के लक्षण
    खास कर फाइलेरिया के कोई लक्षण स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते, लेकिन बुखार, बदन में खुजली और पुरुषों के जननांग और उसके आस-पास दर्द और सूजन की समस्या दिखाई देती है। इसके साथ ही पैरों और हाथों में सूजन, हाथी पांव और हाइड्रोसिल (अंडकोषों की सूजन) भी फाइलेरिया के लक्षण हैं। इस बीमारी में हाथ और पैर हाथी के पांव की तरह सूज जाते हैं। इस कारण बीमारी को हाथीपांव कहा जाता है। वैसे तो फाइलेरिया का संक्रमण बचपन में ही आ जाता है, लेकिन कई सालों तक इसके लक्षण नजर नहीं आते। फाइलेरिया न सिर्फ व्यक्ति को विकलांग बना देती है बल्कि इससे मरीज की मानसिक स्थिति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।
    फाइलेरिया से बचाव
    फाइलेरिया चूंकि मच्छर के काटने से फैलता है, इसलिए बेहतर है कि मच्छरों से बचाव किया जाए। इसके लिए घर के आस-पास और अंदर साफ-सफाई रखें। पानी जमा न होने दें और समय-समय पर कीटनाशक का छिड़काव करें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहने । हाथ या पैर में कहीं चोट लगी हो या घाव हो तो फिर उसे साफ रखें। साबुन से धोएं और फिर पानी सुखाकर दवाई लगा लें।

    विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री बघेल
    राजधानी में आयोजित डॉ.खूबचंद बघेल की जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
    छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रथम स्वप्नदृष्टा थे डॉ.खूबचंद बघेल
    मुख्यमंत्री बघेल ने डॉ.खूबचंद बघेल के परिवारजनों को किया सम्मानित

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहाँ अपने निवास कार्यालय से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती समारोह में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग द्वारा महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय के सभागार में किया गया। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर डॉ.खूबचंद बघेल के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनके परिवारजनों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को शॉल, श्रीफल तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान भी किया।
    इस अवसर पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत आयोजन स्थल से वर्चुअल माध्यम से तथा छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, संस्कृति विभाग के सचिव अंबलगन पी., मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी एवं डॉ. खूबचंद बघेल के परिवारजन तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारीगण मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित थे ।
    मुख्यमंत्री बघेल ने जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि डॉ.खूबचंद बघेल का व्यक्तित्व तथा कृतित्व बहुआयामी था। उनका जीवन देश प्रेम की भावना से ओत-प्रोत था और छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रथम स्वप्नदृष्टा थे। हर छत्तीसगढ़िया के हित को पूरा करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ का निर्माण उनका महान लक्ष्य था। वे कुशल राजनीतिज्ञ के साथ-साथ साहित्यकार, समाज सुधारक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे। उन्होंने कहा कि डॉ.खूबचंद बघेल की जीवन यात्रा कठिन संघर्ष से भरी रही। वे समाज में अन्याय, अत्याचार तथा शोषण के खिलाफ जीवनभर लड़ाई लड़ते रहे। उन्होंने समाज में ऊंच-नीच के भेदभाव को भी नकारा और समाज को एकसूत्र में पिरोने के लिए ’पंक्ति तोड़ो-समाज जोड़ो’ का महत्वपूर्ण नारा दिया। इस तरह कई रचनात्मक और किसान तथा मजदूर हितैषी गतिविधियों से जुड़कर जीवन के अंतिम समय तक वे छत्तीसगढ़ की सेवा करते रहे। उनके योगदान को छत्तीसगढ़ में कभी भुलाया नही जा सकता और यह हमेशा लोगों के स्मरण में रहेगा।
    मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हमारे पुरखों तथा डॉं. खूबचंद बघेल के सपनों के अनुरूप विकास की राह पर छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसे निरंतर नये स्वरूप में गढ़ने का कार्य किया जा रहा है। यहां हर वर्ग के लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए अनेक नई-नई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिससे हर छत्तीसगढ़िया को आगे बढ़ने का बेहतर मौका मिल रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना तथा गोधन न्याय योजना जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी तरह राज्य में आदिवासी-वनवासी लोगों के हित में अनेक निर्णय लिया गया है। इसके तहत तेंदूपत्ता प्रति मानक बोरा को 2 हजार 500 रूपए से बढ़ाकर 4 हजार रूपए कर दिया गया है। इनका सीधा-सीधा लाभ 13 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलने लगा है। इसके अलावा प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लघु वनोपजों की खरीदी संख्या को 7 से बढ़ाकर वर्तमान में 52 तक कर दी गई है। इनमें कई लघु वनोपजों के मूल्य में भी बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भूमिहीन कृषि मजदूरों के हित में जल्द ही नवीन योजनाएं लाई जा रही है। इस तरह राज्य में हर वर्ग के लोगों के उत्थान सहित छत्तीसगढ़ की समृद्धि और विकास के लिए निरंतर कार्य हो रहे हैं।
    कार्यक्रम को संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने भी सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण सहित समाज में डॉ.खूबचंद बघेल के योगदान का उल्लेख किया और इसे अविस्मरणीय बताया। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन संस्कृति विभाग के सचिव अंबलगन पी.तथा आभार प्रदर्शन संचालक संस्कृति श्री विवेक आचार्य ने किया।

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और साहित्यकार डॉ. खूबचंद बघेल की 19 जुलाई को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने डाॅ. खूबचंद बघेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि डॉ. बघेल का पूरा जीवन समाज और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित था। कई रचनात्मक और किसान तथा मजदूर हितैषी गतिविधियों से जुड़कर जीवन के अंतिम समय तक वे छत्तीसगढ़ की सेवा करते रहे। छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलन को गति देने में उनकी निर्णायक भूमिका रही। वे अनेक आदिवासी-किसान आंदोलनों के प्रेरणा स्रोत एवं नेतृत्वकर्ता थे। उन्होंने कृषि को उद्योग के समकक्ष विकसित करने की दिशा में अभूतपूर्व प्रयास किए।
    मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि अध्ययन के दौरान ही डॉ. साहब राष्ट्रीय विचारधारा से प्रभावित होकर राष्ट्रीय आंदोलन में सक्रिय भागीदारी करने लगे। उन्होंने गांधी जी से प्रभावित होकर शासकीय नौकरी से त्यागपत्र दे दिया और सक्रिय रूप से स्वाधीनता आंदोलन से जुड़ गए। उन्होंने गांव-गांव घूमकर सैकड़ों युवाओं को प्रेरित किया और स्वाधीनता संग्राम से उन्हें जोड़ा। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हिन्दी और छत्तीसगढ़ी में उनके लिखे जनसरोकार और सामाजिक रूढ़िवादिता से जुड़े नाटकों ने भी जनमानस पर गहरा प्रभाव डाला। छत्तीसगढ़ में डाॅ. बघेल का योगदान सदा याद किया जाएगा।

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अनुशंसा के परिपालन में राज्य शासन द्वारा राजेंद्र ढीमर को छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, इसके साथ ही बोर्ड में 6 सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है ।
    विशेष सचिव मछली पालन विभाग द्वारा 16 जुलाई को जारी आदेश के तहत छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य के रूप में सर्व दिनेश फुटान रायपुर, देव कुमार निषाद दुर्ग, आरएन आदित्य महासमुंद, अमरीका निषाद कोरबा, प्रभु मल्लाह मुंगेली एवं विजय ढीमर बेमेतरा की नियुक्ति की गई है

    लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने कोरोना टीका लगवाया

    रायपुर / शौर्यपथ / लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने आज राजधानी के निजी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया। टीका लगाने के बाद मंत्री गुरु रूद्रकुमार लगभग आधे घंटे तक चिकित्सकों की निगरानी में रहे।
    इस मौके पर मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने राज्य के 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना से बचाव के लिए अनिवार्य रूप से टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को मालूम है कि विगत एक मई से राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना का नि:शुल्क टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत की है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे लोग जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है, वह तत्काल अपने आसपास के वैक्सीनेशन सेंटर पहुंच कर अपना टीकाकरण करवा लें। उन्होंने कहा कि टीकाकरण को लेकर किसी भी तरह मन में संशय न रखे। सुनी- सुनाई बातों और अफवाहों पर ध्यान न दें। कोरोना संक्रमण की गंभीर स्थिति से बचने के लिए सभी को टीका लगवाना जरूरी है।

    नगरी। आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा अश्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत छिपली में किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छुआ छूत जैसे रुढ़िवादी प्रथा को दूर करना तथा आपसी भाईचारे का सामंजस्य एक दूसरे को प्रेरित करना है।
    इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ लक्ष्मी ध्रुव एवम उपाध्यक्ष मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण ने कहा कि मनुष्य को सद्भावना का संदेश देना संगठित रहो शिक्षित रहो जागृत रहो ।बाबा भीमराव आंबेडकर ने जो संविधान बनाया है जिसमें समानता के अधिकार का स्थान भरतीय संविधान के अनुच्छेद14 में इस अधिकार का वर्णन किया गया है। विधि के समक्ष समानता के अधिकार का यह भी अर्थ है कि जन में यह विचार या सम्प्रदाय के आधार पर किसी भी व्यक्ति का कोई विशेषाधिकार नही होगा ।
    विधायक ने यह भी कहा कि छुआ छूत को दूर करना है तो सबसे पहले शिक्षित होना जरूरी है जो शिक्षित है वह व्यक्ति कभी किसी को बड़ा छोटा नही मानता और न ही कोई छुआ छूत मानता है । अतः समाज को शिक्षित होना जरूरी है।
    समाज प्रमुखों का श्री फल एवम शॉल भेंटकर स्वागत किया गया । उक्त कार्यक्रम में मन्नूलाल यादव जनपद सदस्य, दुर्गेश नंदिनी जनपद सदस्य ,सन्तराम नेताम सरपंच, भूषण साहू ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस ,रुद्र प्रताप नाग विधायक प्रतिनिधि ,विष्णुराम टंडन ,नन्दलाल कश्यप, हृदय साहू, मनहरण साहू ,हितेश सोनवानी ,हिराऊ राम कोसरे, सुरेश कौर एवम सहायक आयुक्त रेशमा खान मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी आर साहू उपस्थित थे।

    पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के सख्त निर्देश पर नगरी पुलिस एक्शन मोड पर आ चुकी है और असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हांकित कर उनके विरुद्ध  कार्यवाही की जा रही है।
    इसी क्रम में नगरी एसडीओपी मयंक के निर्देश पर तथा थाना प्रभारी कोमल सिंह नेताम के नेतृत्व में सहायक उप निरक्षक जी एस राजपूत, आरक्षक योगेश ध्रुव ,आरक्षक शंकर दयाल त्रिपाठी एवं आरक्षक हेमलाल ध्रुव  की नगरी पुलिस की टीम ने मोबाइल चोरी के आरोपी को पकड़ा ।

    *आरोपी*

    रजकुमार उर्फ राजु,पिता कांतीलाल देवांगन, उम्र 38साल्हा भाठ, थाना कोमा खान,जिला महासमुंद को मोबाइल को सीडीआर एवं टावर लोकेशन के आधार पर पता तलाश कर घेराबंदी कर नगरी पुलिस ने पकड़ा ।
    आरोपी के पास से मोबाइल कीमत ₹16000 जप्त किया गया।
    आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 73/2020 ,धारा 379 भा द वि के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया।

    *आरोपियों के कब्जे से कुल 25 पौवा देसी मदिरा प्लेन और 05 नग अंग्रेजी शराब गोल्डन गोवा कीमती 2600/ रुपये एवं मोटर साइकिल  किमत 15000/-कुल 17,600 रुपये  रकम बरामद*

    ▫️ *आबकारी एक्ट के तहत चौकी नगरी पुलिस की कार्यवाही*

            पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के सख्त निर्देश पर नगरी पुलिस एक्शन मोड पर आ चुकी है और असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हांकित कर उनके विरुद्ध  कार्यवाही की जा रही है।
    इसी क्रम में नगरी एसडीओपी मयंक के निर्देश पर तथा थाना प्रभारी कोमल सिंह नेताम के नेतृत्व में सहायक निरक्षक अलखराम सिरदार, गिरीश नाग एवं दिलीप नेताम द्वारा अवैध शराब बेचने व परिवहन करने के अपराध में युवक को रंगें हाथों पकड़ा ।

    *आरोपी*

    अमन टहलवानी,पिता दयाल टहलवानी, उम्र 21वर्ष ,वार्ड क्रमाकं 03, जंगलपारा नगरी निवासी आरोपियों के कब्जे से कुल 25 पौवा देसी मदिरा प्लेन और 05 नग अंग्रेजी शराब गोल्डन गोवा कीमती 2600/ रुपये एवं मोटर साइकिल  किमत 15000/-कुल 17,600 रुपये  रकम बरामद किया गया।

    आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत वैधानिक कार्यवाही की

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision