
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में डॉ. बंश गोपाल सिंह कुलपति पं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर ने भेंट कर उन्हें विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह (वर्चुअल) समारोह के लिए आमंत्रित किया। यह समारोह 4 अगस्त 2021 को वर्चुअली आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्यपाल एवं कुलाधिपति सुश्री उइके समारोह की अध्यक्षता करेंगी। समारोह में पीएचडी उपाधि एवं स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और पदक दिए जाएंगे।
? *आरोपियों से करीबन 01 लाख रुपए के चोरी की कुल 17 नग एंड्राइड एवं कीपैड मोबाइल व एसेसरीज बरामद*
? *आरोपियों से घटना में प्रयुक्त औजार एवं चोरी की 06 मोटरसाइकिल व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद*
? *07 आरोपी सहित एक अपचारी बालक गिरफ्तार*
? *थाना कोतवाली, अर्जुनी एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही*
जिला धमतरी के थाना अर्जुनी व कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कई स्थानों पर अज्ञात चोरों के द्वारा रात्रि में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया। जिसमें थाना अर्जुनी के ग्राम संबलपुर स्थित मोबाइल दुकान, आमदी तथा थाना कोतवाली क्षेत्र के सिहावा चौक से अज्ञात चोर द्वारा चोरी की घटना कारित किए।
पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं चोरी गए माल माशरुका व अज्ञात आरोपी की त्वरित पतासाजी हेतु थाना प्रभारी कोतवाली, अर्जुनी व प्रभारी साइबर सेल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली श्री नवनीत पाटिल, अर्जुनी श्री उमेंद टंडन तथा साइबर सेल प्रभारी श्री भावेश गौतम द्वारा टीम गठित कर उपलब्ध साक्ष्यों के साथ-साथ तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर अज्ञात चोर व माल मशरुका की सघन पतासाजी की गई। साथ ही विश्वसनीय मुखबिर भी लगाया गया।
विश्वसनीय मुखबिरों से प्राप्त सूचना व उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर संयुक्त टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों से संदेहियों को सदस्यों को हिरासत में लेकर पृथक-पृथक पूछताछ किया गया। जिनके द्वारा थाना कोतवाली व अर्जुनी क्षेत्र में हुई चोरियों में संलिप्त होकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसी प्रकार सतत पेट्रोलिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल को बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाशते हुए भी रंगे हाथ पकड़ कर उनके कब्जे से मोटरसाइकिल बरामद किया गया तथा पृथक से दंड प्रक्रिया संहिता/379 भादवि के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*थाना कोतवाली अंतर्गत पंजीबद्ध अपराध-*
01. अपराध क्रमांक 287/21 धारा 379 भादवि
प्रार्थी शीतल प्रसाद वर्मा निवासी सिंधौरी जिला गरियाबंद दिनांक 5/7/2021 को अपने घर से कांकेर मोटरसाइकिल से जाने के लिए निकला, किंतु बारिश होने की वजह से सिहावा चौक स्थित होटल इंपीरियल के सामने मोटरसाइकिल खड़ी किया, जिसे रात्रि में कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। उक्त मामले में घटनास्थल से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही मनोज कुमार नागरची को अभिरक्षा में लेकर बारीकी से पूछताछ की गई। आरोपी मनोज कुमार नागरची ने उक्त मोटरसाइकिल को चोरी कर घर में छुपाकर रखना स्वीकार किया, जिसके कब्जे से मोटरसाइकिल बरामद कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
02. मुखबिर से सूचना मिली कि रत्नाबांधा निवासी राहुल पटेल चोरी की मोटरसाइकिल लेकर घूम रहा है। सूचना की तस्दीक करते हुए त्वरित घेराबंदी कर संदेही राहुल पटेल को पकड़कर उसके द्वारा उपयोग किए जा रहे मोटरसाइकिल के संबंध में बारीकी से पूछताछ किया गया। पूछताछ में उसने अपने साथी जीतू साहू व हरीश निर्मलकर के साथ अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करना तथा आपस में बंटवारा कर सभी के द्वारा नंबर प्लेट बदलकर उपयोग करना बताया। जिसकी निशानदेही पर आरोपी जीतू साहू हरीश निर्मलकर व राहुल पटेल के कब्जे से कुल 4 मोटरसाइकिल व घटना में प्रयुक्त आरोपी राहुल पटेल की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 41(1+4) दंड प्रक्रिया संहिता/379,34 भादवि के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
*थाना अर्जुनी अंतर्गत घटित घटना इस प्रकार है-*
01. दिनांक 15-16/07/2021 की दरमियानी रात्रि संबलपुर स्थित कुंदन मोबाइल शॉप में चोरी करने की नियत से सटल में लगे ताला एवं सिंगल को काटते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था जिसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए बारीकी से पूछताछ किया गया पूछताछ में उसने अपने साथी सूर्यकांत ध्रुव व एक अपचारी बालक के साथ चोरी करने की नीयत से सटर के ताला को एंगल को काटना किंतु पुलिस के आने पर दोनों साथी भाग गएं, जिसके आधार पर सूर्यकांत ध्रुवा नाबालिक बालक को पकड़कर पूछताछ किया गया। सूर्यकांत ने पूछताछ में पैशन प्रो मोटरसाइकिल को एक अन्य स्थान से चोरी कर दूसरा नंबर लगाकर उपयोग करना स्वीकार किया। जिसके कब्जे से मोटरसाइकिल जप्त किया गया।
02. मार्च माह में प्रार्थी अजय साहू निवासी ग्राम लिमतरा ने थाना अर्जुनी में रिपोर्ट दर्ज कराया की ग्राम संबलपुर स्थित अजय मोबाइल शॉप में कोई अज्ञात चोर दिनांक 6-7/3/2021 की दरमियानी रात्रि दुकान के शटर का एंगल काटकर दुकान अंदर घुसकर विभिन्न कंपनियों के एंड्राइड व कीपैड मोबाइल रिपेयरिंग हेतु आए मोबाइल सहित पावर बैंक, ब्लूटूथ, इयरफोन व अन्य एसेसरीज कीमती करीबन ₹80000/- को चोरी कर ले गया। उक्त मामले में आरोपी टीकाराम पाल व सूर्यकांत ध्रुव को पकड़कर उनके कब्जे से कुल 17 नग एंड्राइड व कीपैड मोबाइल कीमती ₹100000/- बरामद कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
03. मुखबिर से सूचना मिली क एक व्यक्ति चोरी की बिना नंबर प्लेट होंडा शाइन मोटरसाइकिल को बेचने हेतु अर्जुनी कला मंच के पास ग्राहक की तलाश कर रहा है। उक्त सूचना पर थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम अर्जुनी बस्ती कला मंच के पास घेराबंदी कर चोरी की मोटरसाइकिल हौंडा शाइन कीमती ₹60000/- के साथ आरोपी एगेश्वर ध्रुव को रंगे हाथ पकड़ा जिसने भानपुरी से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध 41 (1+4) दंड प्रक्रिया संहिता/379 भादवि के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
*गिरफ्तार आरोपियों से बरामद मशरुका-*
विभिन्न कंपनियों के 10 नग एंड्राइड मोबाइल एवं 7 नग की-पैड मोबाइल सहित मोबाइल एसेसरीज जुमला कीमती करीबन 01 लाख रुपए
*7 नग मोटरसाइकिल* -
-हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 एमवाय 7128 कीमती ₹49000
-बिना नंबरी हौंडा शाइन मोटरसाइकिल कीमती ₹60000
-काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल कीमती ₹40000
-नीले व काले रंग की 2 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
-एक बिना नंबर की पैशन प्रो मोटरसाइकिल
-एक बिना नंबर की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल
जुमला कीमती करीबन 3.50 लाख रुपए
इसके अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड, हथौड़ी, पेचकस आदि
*गिरफ्तार आरोपियों का नाम* -
01. मनोज कुमार नागरची पिता सुरेश नागरची उम्र 19 वर्ष साकिन ग्राम मुजगहन थाना अर्जुनी जिला धमतरी
02. राहुल पटेल पिता चंद्र प्रकाश पटेल उम्र 18 वर्ष साकिन रत्नाबांधा थाना कोतवाली जिला धमतरी
03. जीतू साहू पिता भुनेश्वर साहू उम्र 22 वर्ष साकिन विवेकानंद नगर वार्ड नंबर 37 सुभाष नगर धमतरी
04. हरीश निर्मलकर पिता महेश निर्मलकर उम्र 22 वर्ष साकिन सुभाष नगर धमतरी
05. टीकाराम पाल पिता देवनाथ पाल उम्र 19 वर्ष साकिन ग्राम बोड़रा (कसही) थाना कुरुद जिला धमतरी
06. सूर्यकांत ध्रुव पिता संतलाल ध्रुव उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम बोड़रा (कसही) थाना कुरुद जिला धमतरी
07. एगेश्वर ध्रुव पिता भूखे लाल ध्रुव उम्र 22 वर्ष साकिन दर्रा हंकारी पारा चौकी बिरेझर थाना कुरूद जिला धमतरी
एवं 01 अपचारी बालक
संपूर्ण कार्यवाही में संयुक्त टीम से थाना प्रभारी कोतवाली नवनीत पाटिल, थाना प्रभारी अर्जुनी उमेंद टंडन, साइबर सेल प्रभारी भावेश गौतम, उप निरीक्षक नरेश बंजारे एवं उनकी टीम के सहायक उप निरीक्षक दुलाल नाथ, प्रधान आरक्षक अनिल यदु, राकेश मिश्रा, जामवंत देशमुख, आरक्षक कमल जोशी, धीरज डड़सेना, कृष्णा पाटिल, सितलेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
नगरी। कोविड संक्रमण के चलते लॉकडॉउन में स्कूल बंद होने से घर में बोर हो रहे बच्चों ने कई तरह के हुनर सीखने में समय का सदुपयोग किया।
कु.कंचन साहू, 12 वर्षीय, पिता यशपाल सिंह साहू, माता लक्ष्मी साहू, निवासी वार्ड 06, रावनभाठा विद्या विहार कॉलोनी नगरी निवासी, कक्षा आठवी की नन्ही छात्रा ने लॉकडाउन के दौरान अनेको महापुरुषों, खिलाड़ियों व भगवान की तस्वीरें, कागज में पेंसिल से उकेरी।
नन्ही बालिका ने दुर्गा माता,शंकर,राधा-कृष्णा,गणेश भगवान। गांधी,सुभाष चंद्र बोस, अंबेडकर महापुरुषों के ।सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ियों की कलाकृति को ड्राइंग शीट पर उकेरने का सराहनीय प्रयास किया।
उनके इस प्रयास का मम्मी,पापा और बहन के साथ आकाश राजपूत,ए.एल. बनपेला, वी.पी. चन्द्रा, राजेश तिवारी, प्रभा परिचितों ने उत्साहवर्धन कियबनपेला, रुपाली मिश्रा,सुषमा अदिल,पुष्पा साहू,नीरज सोन,लोमश साहू,टिकेश्वर साहू,शैलेन्द्र,सहदेव साहू,बडी सख्या में परिचितों ने उत्साहवर्धन किया।
नगरी।
शुक्रवार,छिपलीपारा,नगरी में सिहावा विधायक एवं उपाध्यक्ष मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण डाॅ.लक्ष्मी ध्रुव के कर कमलों से विभिन्न कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता कांति सोनवानी अध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी के आतिथ्य में यादव समाज सामुदायिक भवन का लोकार्पण, सी.सी. रोड निर्माण ,देउरपारा सुकारो बाई घर से पुल तक, सी.सी. रोड निर्माण, देउरपारा लोकेश घर से कमलेश घर तक सम्पन्न हुआ।
डाॅ. लक्ष्मी ध्रुव ने ग्रामवासियो को अपने उद्बोधन में कहा कि माननीय भूपेश बघेल की सरकार में विकास की धारा ग्राम के अंतिम छोर तक पहुंच रही है। अभी वर्तमान में हमारे जिला से दुसरे जिला तक जोड़ने वाले पुल चिवर्री से चारभाठा मार्ग के सेलेरिया नदी 634.44 लाख व ग्राम बिरनासिल्ली के बालका नदी पर 794.62 लाख रूपये स्वीकृत पुल निर्माण का भूमिपूजन किया गया है। छिपली पारा पंचायत के अन्तर्गत ही इस ढाई साल की अवधि में करोड़ो रूपयों के कई विकास कार्यो का भुमिपूजन व लोकार्पण हो चुका है। नलजल योजना छिपलीपारा, कर्णेश्वर मार्ग सिहावा मुख्य मार्ग पर पुल निर्माण किया जा रहा है। विधायक ने कहा की भुपेश बघेल की सरकार मुख्य योजना नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी का भी लाभ गांव के महिला स्व-सहायता समूह के बहनो द्वारा रोजगार के रूप में लाभ ले रही है।
यादव समाज के वर्षो पुराना मांग को विधायक द्वारा पुरा करने पर यादव समाज के लोगों द्वारा विधायक का अभार व्यक्त किया गया। इस कार्य क्रम में मुख्य रूप से उपस्थिति श्रीमती शारदा ध्रुव सरपंच छिपलीपारा, जिला पंचायत सदस्य मीना बंजारे, लखनलाल ध्रुव सदस्य पीसीसी, रवि ठाकुर उप सरपंच, कैलाश सिंह पवार, सविता सोन, जसपाल कुंजाम, आशा बाई कुंजाम, त्रिवेणी साहु, दुलारी बाई साहू, प्रमिलाबाई साहू, सुकारो बाई, गजाधर, अनुसुईया, शान्ति ध्रुव, सियाराम, राधेश्याम, राघनी ठाकुर, मनीषा साहू, मालती बाई, लला बैस एवं छिपलीपारा के ग्रामवासी उपस्थित थे।
धमतरी। कुरूद में भाजपा किसान मोर्चा के तत्वाधान में नगर पंचायत कुरूद के कारगिल चौक में अघोषित बिजली कटौती और खाद-बीज की कमी को लेकर भाजपाइयों ने भूपेश सरकार के खिलाफ हल्ला-बोल धरना प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री पिंकी शिवराज साह, जिला अध्यक्ष शशि पवार, पूर्व जिला अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रधुनंदन साहू, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, जिले के सभी मंडलों के अध्यक्षों, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम जिला महिला मोर्चा के अध्यक्ष विथिका बिश्वास, नपं कूरूद के पूर्व अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर व रविकांत चंद्राकर, भानु चन्द्राकर, प्रकाश बैस, रामस्वरूप साहू और अन्य वक्ताओं ने धरना कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व मंत्री व कुरूद के विधायक अजय चंद्राकर ने मीडिया से मुखातिब हुए।
वक्ताओं ने कहा अघोषित बिजली कटौती से किसान हलकान है। प्रदेश में इस समय नकली खाद का कारोबार चल रहा है। कंपोस्ट खाद और सुपर कंपोस्ट खाद तैयार करने की बात कही जा रही है। कंपोस्ट खाद खरीदने पर ही डीएपी व अन्य रासायनिक खाद किसानों को उपलब्ध होगी। यह भूपेश सरकार की दमनकारी नीति है। इस तरह किसानों पर दबाव बनाया जा रहा है जो उचित नहीं है । भाजपा कार्यकर्ता ओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंच कर राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपा।
धरना प्रदर्शन में प्रदेश झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेंद्र पंडित, धमतरी विधायक रंजना साहू, नगरी जनपद के अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम,अर्चना चौबे, अकबर कश्यप, राकेश चौबे, चंद्रशेखर आडिल,भूपेश चंद्राकर, कृष्ण कांत साहू बड़ी संख्या में किसान व भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए
*चुस्त गस्त पेट्रोलिंग के दौरान चढ़ा पुलिस के हत्थे*
पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा सभी थाना व चौकी प्रभारियों को लूट, चोरी, नकबजनी जैसे संपत्ति संबंधी अपराधों में प्रभावी अंकुश लगाने एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किए जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में आसूचना तंत्र मजबूत करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं निगरानी बदमाशों की जांच, सतत पेट्रोलिंग व रात्रि गस्त सुदृढ़ किये जाने से बेहतर परिणाम भी नजर आ रहा है। धमतरी पुलिस चुस्ती-फुर्ती से रात्रि गश्त के दौरान लगातार पेट्रोलिंग कर निगाह रख रही है।
ऐसी परिस्थितियां बहुत ही कम निर्मित होती है, जब कोई चोर चोरी करने की नीयत से किसी दुकान या मकान में लगे ताला को काटने या तोड़ने का प्रयास कर रहा हो और रंगे हाथ पकड़ा जाए। ऐसी ही स्थिति बीती रात्रि सामने आई, जब एक व्यक्ति थाना अर्जुनी अंतर्गत ग्राम संबलपुर स्थित कुंदन मोबाइल दुकान में चोरी करने की इरादे से शटर में लगे ताला को आरी ब्लेड की सहायता से काट रहा था, उसी समय संबलपुर ग्रस्त पॉइंट में लगे आरक्षक नागेंद्र सिंह एवं चंद्रशेखर ध्रुव द्वारा तत्परता से उसे रंगे हाथ पकड़कर पूछताछ किया। उसने अपना नाम *टीकाराम पाल पिता देवनाथ पाल उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम डाही (बोड़रा) थाना अर्जुनी जिला धमतरी* बताया। उक्त दोनों पुलिस स्टाफ के द्वारा तत्काल अर्जुनी पेट्रोलिंग को बुलाकर उसे सुपुर्द किया गया। रंगे हाथ पकड़े गए टीकाराम पाल के विरुद्ध थाना अर्जुनी में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नगरी पुलिस की कार्यवाही
नगरी। 15 जुलाई 2021 को नगरी एसडीओपी महोदय मयंक जीके निर्देश पर तथा थाना प्रभारी कोमल सिंह नेताम के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक शेखर सिन्हा, आरक्षक आनंद एवं महादेव द्वारा नगरी बस स्टैंड के पास रवि कांत पटेल ,पिता केदार पटेल, उम्र 22 वर्ष ,ग्राम डीही पारा वार्ड क्रमांक 1 पेट्रोल पंप के पीछे नगरी को सट्टा पट्टी नामक जुआ खिलाते रंगे हाथों पकड़ाया। आरोपी के पास से नगदी रकम ₹970 हजारों रुपए का सट्टा पट्टी तथा एक डांटपेन को जप्त किया। जाकर विजुअल गिरफ्तार किया गया थाना में अपराध क्रमांक 83/2021धारा4"क" जुआ एक्ट कायम किया गया है।
*थाना क्षेत्रांतर्गत बैंकों, होटल, लॉज-ढाबा व सूनसान क्षेत्रों में नियमित की जा रही चेकिंग*
*किरायेदारों, मुसाफिरों एवं संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों के बीच हो रही चेकिंग*
पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बीट प्रणाली को मजबूत करते हुए बेहतर व विजिबल पुलिसिंग करने के साथ साथ रात्रि गश्त के दौरान पॉइंट में लगातार गश्त करते हुए चौकन्ना रहकर ड्यूटी करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन व राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रतिदिन बैंको में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का आकलन कर रही है। साथ ही होटल, लॉज-ढाबा, गार्डन, पार्क व सूनसान क्षेत्रों की भी नियमित चेकिंग की जा रही है। होटल, लॉज की चेकिंग के दौरान आगंतुकों के आई डी प्रूफ सहित उनके नाम, पता, मोबाइल नंबर दैनिक पंजी में दर्ज करने निर्देशित किया गया है, साथ ही सीसीटीवी कैमरा का नियमित रख-रखाव करते हुए किसी भी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल सूचित करने हिदायत दिया जा रहा है। निगरानी बदमाशों की चेकिंग करते हुए उनके गुजर बसर संबंधी जानकारी संकलित की जा रही है।
पेट्रोलिंग के दौरान सूनसान क्षेत्रों में सतत निगाह रखते हुए मुसाफिरों एवं संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है। शहर के सभी वार्डों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग के दौरान किरायेदारों की भी चेकिंग की जा रही है तथा पी.ए. सिस्टम के माध्यम से एनाउंस करते हुए मकान मालिकों को किरायेदार की सूचना दिए जाने संबंधी प्रोफार्मा देकर सूचित करने समझाइश दिया जा रहा है।
आरोपियों के कब्जे से कुल 58 पौवा देसी मदिरा मसाला कीमती 5800/-रुपये एवं 400/-रुपये बिक्री रकम बरामद*
▫️ *आबकारी एक्ट के तहत चौकी बीरेझर पुलिस की कार्यवाही*
पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के सख्त निर्देश पर धमतरी पुलिस एक्शन मोड पर आ चुकी है और असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हांकित कर उनके विरुद्ध लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुरूद श्री अभिषेक केसरी के मार्गदर्शन व चौकी प्रभारी सुश्री शांता लकड़ा के नेतृत्व में बीरेझर पुलिस के द्वारा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु पृथक-पृथक टीम गठित कर रवाना किया गया।
मुखबिर सूचना पर चौकी बीरेझर पुलिस टीम के द्वारा गवाहों के साथ ग्राम दरबा में दबिश दी गई। *आरोपी हेमलाल साहू उर्फ़ सोनू पिता प्यारेलाल साहू उम्र 21 वर्ष साकिन दरबा चौकी बीरेझर थाना कुरूद जिला धमतरी* के कब्जे से क्रीम रेड कलर के थैला में 36 पौवा देसी मदिरा मसाला कीमती 3600/-रुपये बरामद कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
इसी प्रकार चौकी बीरेझर पुलिस की दूसरी टीम के द्वारा ग्राम दर्रा में *आरोपी भूखे लाल ध्रुव पिता डेरहा राम ध्रुव उम्र 46 वर्ष साकिन ग्राम दर्रा चौकी बीरेझर थाना कुरूद जिला धमतरी* को अपने घर के सामने अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया जिसके कब्जे से 22 पौवा देसी मदिरा मसाला एवं 400/-रुपये बिक्री रकम जप्त किया गया। उक्त आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(ए) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
धमतरी पुलिस द्वारा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
