August 20, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6096)

    *स्वच्छ वेशभूषा एवं निर्धारित गणवेश धारण करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को किया पुरस्कृत*

    *रक्षित केंद्र, मल्टीस्टोरी बैरक, जिम, हॉल, लॉन व स्टोर शाखा का भी किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश*

       
            पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने दिनांक 05/07/2021, सोमवार को पदभार ग्रहण करने के पश्चात आज प्रथम शुक्रवार को रक्षित केंद्र धमतरी पहुंचकर सर्वप्रथम जनरल परेड की सलामी ली, तत्पश्चात परेड का निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण के दौरान अच्छी वेशभूषा धारण करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को उन्होंने पुरस्कृत किया, साथ ही निर्धारित गणवेश में नहीं पाए जाने वाले जवानों को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि परेड हमें अनुशासन सिखाता है, शरीर में चुस्ती-फुर्ती लाता है। साथ ही हमारे दैनिक जीवन में ऊर्जा का संचार करता है।

            तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय रक्षित केंद्र के वाहन शाखा पहुंचकर बारी-बारी से सभी वाहनों का बारीकी से निरीक्षण किये एवं वाहन चालकों को वाहनों के रख-रखाव के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए। इसके बाद उन्होंने मल्टीस्टोरी बैरक, जिम, हॉल, लॉन व स्टोर शाखा का भी निरीक्षण किया एवं अद्यतन किए जा रहे रिकॉर्ड पंजी का अवलोकन कर प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए।

           इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरुण जोशी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक/क्राइम श्रीमती सारिका वैद्य, रक्षित निरीक्षक श्री के देव राजू, सूबेदार श्रीमती रेवती वर्मा, 7 निरीक्षक, 6 उप निरीक्षक, 10 सहायक उप निरीक्षक सहित 196 की संख्या में अधिकारी-कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

    नगरी। 08 जुलाई, को सेक्टर 2,आंगनबाड़ी केंद्र गोरेगांव में वजन त्यौहार मनाया गया ।
    यहां 45 बच्चों का ऊंचाई एवं वजन का जांच किया गया।
    इस अवसर पर सुपरवाइजर श साधना बोदेले व नोडल अधिकारी के .पी .साहू उपस्थित थे।

    रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में सामजिक कार्यकर्ता पद्मश्री श्रीमती फुलबासन बाई यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। श्रीमती यादव ने उन्हें महिला समूहों का कार्य का अवलोकन के लिए राजनांदगांव आने का निमंत्रण दिया। राज्यपाल ने श्रीमती यादव के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा जो महिला समूहों को जोडऩे तथा सशक्तिकरण का कार्य किया जा रहा है वह प्रेरणादायी है। ऐसे कार्यो से महिलाओं को आगे बढऩे का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने श्रीमती यादव की हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।
    श्रीमती यादव ने बताया कि उनके द्वारा मां बम्लेश्वरी महिला फाउंडेशन नाम से एक कंपनी बनाई गई है। उसमें महिला समूहों को जोड़ा गया है। इस कंपनी में करीब 1400 महिलाएं शामिल है जो करीब कई महिला समूहों से जुड़ी हुई है। कई महिला समूहों द्वारा जैविक खाद बनाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही डेयरी भी चलाई जा रही है। इस डेयरी को अमूल जैसा ब्रांड बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अवलोकन तथा प्रशिक्षण के लिए एक अमेरिकी संस्था जल्द ही राजनांदगांव आएगी। श्रीमती यादव ने बताया कि उनके द्वारा बनाए जैविक खादों को देश एवं प्रदेश में भेजा जा रहा है। इससे महिलाओं को अच्छी आय हो रही है और आत्मनिर्भर हो रही है। इस अवसर पर श्रीमती अनुपमा त्रिपाठी और सुश्री जितेश्वरी साहू उपस्थित थे।

    संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह गनियारी में वजन त्यौहार में हुईं शामिल

    रायपुर / शौर्यपथ /

    महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश में 7 से 16 जुलाई तक वजन त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विभागीय संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह आज बिलासपुर के तखतपुर विकासखंड स्थित गांव गनियारी के आंगनबाड़ी केन्द्र में आयोजित वजन त्यौहार में शामिल हुईं। इस अवसर पर पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन और ऊंचाई का माप लेकर उनका सुपोषण स्तर ज्ञात किया गया। श्रीमती सिंह ने कहा कि स्वस्थ बच्चा उज्ज्वल भविष्य की निशानी है, वे स्वस्थ होंगे तो देश का भविष्य भी सुनहरा होगा।
    श्रीमती सिंह ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थगत समस्या बहुत आई, सरकार का बहुत सारा बजट कोरोना की बीमारी से निपटने के लिये खर्च हुआ लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने एक भी दिन सुपोषण कार्यक्रम को स्थगित नहीं रखा। उन्होंने कहा कि वजन त्यौहार का यह अभियान सरकार का बहुत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है क्योंकि अभी कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका है, जिससे बच्चों को बचाना है। सुरक्षा के लिये बच्चों का सुपोषित होना जरूरी है। बच्चे स्वस्थ रहें इसके लिये गर्भावस्था में तथा जचकी से लेकर स्तनपान कराने तक महिलाओं का ध्यान रखा जाना चाहिये। पोषक आहार वितरण, मनरेगा व पीडीएस की योजनाओं से कुपोषण में कमी आई है।
    इस अवसर पर श्रीमती सिंह ने माताओं को उनके बच्चों के पोषण स्तर का रिपोर्ट कार्ड प्रदान किया। वजन कराने वाले बच्चों की सेल्फी भी ली गई। कार्यक्रम के बाद श्रीमती सिंह ने हरी झंडी दिखाकर कोविड और बाल संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए रथ रवाना किया। इस अवसर पर जनपद सदस्य सुश्री जया खांडे, ग्राम सरपंच श्री जितेन्द्र राज, महिला एवं बाल विकास के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    रायपुर / शौर्यपथ / लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार के निर्देशन पर छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के कार्यों का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। शुद्ध पेयजल की आपूर्ति और संचालित योजनाओं के विस्तार के लिए रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना के तहत कार्य कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के लिए 3 करोड़ 39 लाख 77 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।
    कार्यपालन अभियंता एवं सदस्य सचिव जिला जल एवं स्वच्छता मिशन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय रायपुर से इस आशय का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड अंतर्गत सकरी ग्राम पंचायत के भाटापारा और खासबस्ती बसाहट में एक करोड़ 35 लाख रूपए, ग्राम पंचायत रानीसागर के बस स्टैंड पारा और खासबस्ती बसाहट में 48 लाख 18 हजार रूपए तथा सिवनी ग्राम पंचायत के भाटापारा और खासबस्ती बसाहट में एक करोड़ 56 लाख 59 हजार रूपए की लागत की रेट्रोफि़टिंग नल जल प्रदाय योजना की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

    07 जुलाई की संध्या 6:30 बजे थाना कोतवाली धमतरी क्षेत्रांतर्गत निवासी प्रार्थिया ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज अपरान्ह करीबन 4:30 बजे उसकी नाबालिग पुत्री किराना दुकान गई थी, कि लालबगीचा धमतरी निवासी अरबाज खान के द्वारा सदाराम बाड़ा के पास बेज्जती करने की नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ किया। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में आरोपी अरबाज खान के विरुद्ध अपराध क्रमांक 266/21 धारा 354 भादवि एवं 8 पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने मामले की संवेदनशीलता व नाबालिग बालिका पर घटित अपराध पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन व पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरुण जोशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली श्री नवनीत पाटिल ने तत्काल सहायक उप निरीक्षक संतोषी नेताम सहित टीम गठित कर मुखबिर पाबंद करते हुए आरोपी अरबाज खान के सकुनत में दबिश दिए। आरोपी अरबाज खान पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया। मामले में उपलब्ध साक्ष्य एवं अपराध स्वीकारोक्ति के आधार पर आरोपी अरबाज खान उर्फ अल्लू पिता बाबर अली उम्र 18 वर्ष 6 माह साकिन लाल बगीचा वार्ड धमतरी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

    उल्लेखनीय है कि आरोपी अरबाज खान पूर्व में भी एक निजी अस्पताल में घुसकर मोबाइल चोरी करने के मामले में जेल जा चुका है।

    धमतरी जिले के नगरी वि.ख. के ग्राम पंचायत सांकरा,घनी आबादी वाला ग्राम है। दूसरी लहर में कोरोना से काफी प्रभावित भी रहा। तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के विशेष मार्गदर्शन व स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सांकरा को ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच शशि ध्रुव की विशेष पहल पर कोविड़ 19 जांच एवम् टीकाकरण शेड निर्माण कर गया है। कोरोना की तीसरी लहर डेल्टा प्लस से बचाव के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सांकरा में इलाज की सभी आवश्यक उपाय किया जा रहा है। सतत निगरानी के लिए सरपंच शशि ध्रुव, वार्ड पंच कृपाराम नाग, गजेन्द्र भंडारी, बलराम ठाकुर, हेमलाल ध्रुव, डिकेश्वर सिन्हा, कार्तिक कश्यप, देवबती साहू, रामबाई साहू , फुलेश्वरी साहू, लता ध्रुव , फुलेश्वरी ध्रुव , ग्राम पंचायत सांकरा सचिव मदन सेन , कम्प्यूटर आपरेटर ईश्वर मत्स्यपाल , नरेगा कार्य योजना में संलग्न मेट बीरेंद्र मरकाम, लीमेश्वर पटेल, नीता साहू, महेंद्र नाग , भूपेंद्र साहू , अंकित बिसेन , मुगेश ध्रुव , सहित कोरोना टीकाकरण हेतु निरंतर सर्वे किया जा है।

    मोहन मरकाम प्रदेश अध्यक्ष पीसीसी छत्तीसगढ़ , शरद लोहाना जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी , आलोक जाधव आउट रिच कंट्रोल रूम प्रभारी धमतरी के निर्देश अनुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी मगरलोड के तत्वाधान में बैठक आयोजित किया गया। मगरलोड ब्लाक कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र सोनी के उपस्थिति में संपन्न हुआ।
    ब्लाक प्रभारी राजेंद्र सोनी ने बताया की कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आऊट रिच अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कोरोना योद्धा को एक जुटता के साथ कार्य करतेहुए। हर गांव, गांव में जाकर सर्वे करना है जल्द से जल्द जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी में जानकारी जमा करना है ।
    बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण डिहुराम साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड, खिलेश्वरी साहू, रवि निर्वाण, राजेश साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड, डॉ. कुवर सिंह साहू, तोषण साहू, लीला राम साहू खिलावन साहू, महमुद खा, भूषण साहू, हेमंत देवागन, दानी पाल, राजा खान, भोपाल साहू, नकुल भारती, नवदीप, पुरुषोत्तम सिन्हा, नितिन पिंकी यदु, भरत लहरे *सहित कोरोना योद्धा शामिल रहे।

    नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्र. 03 आंगन बाड़ी केन्द्र में वजन त्यौहार मनाया गया।
    इस अवसर पर विशेष रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला, पूर्व अघ्यक्ष नागेन्द्र शुक्ला,आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता खलेश्वरी साहू ,वार्ड क्र. 04 की कार्यकर्त्ता दमयंती साहू ,अंजनी साहू, व गायत्री साहू ,ज्ञानी साहू ,नंदकुमार प्रजापति ,सपाली सेन ,अनिता सोम ,आदि पालक गण उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
    नपा अध्यक्ष आराधना शुक्ला ने कु. लावन्या , त्रिकांश ,दिक्षा , कु .कोशिका ,अन्य बच्चो की स्वास्थ्य की जानकारी ली I

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision