August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6090)

    *आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में देसी एवं अंग्रेजी मदिरा बरामद*

    ▫️ *आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत की गई कार्यवाही, 4 पृथक-पृथक प्रकरण में 4 आरोपी गिरफ्तार*

    ▫️ *थाना अर्जुनी पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

            पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने सभी थाना प्रभारियों को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण करने, किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करने एवं अपराधों के प्रभावी रोकथाम हेतु संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगाह रखते हुए असमाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा, अवैध शराब बिक्री करने व रखने वालों के विरुद्ध प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने सख्त निर्देश दिया गया है।

          उक्त आदेश के परिपालन में धमतरी पुलिस एक्शन मोड में आ गई है और लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं उनकी गतिविधियों पर सतत निगाह हुए रंगे हाथ पकड़कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु रखने व बिक्री करने की सूचना पर अर्जुनी पुलिस द्वारा त्वरित सूचना की तस्दीक कर ताबड़तोड़ वैधानिक कार्यवाही करते हुए अलग-अलग स्थानों से 04 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़कर उनके विरुद्ध पृथक-पृथक आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कार्यवाही की गई है।

    *1. अपराध क्रमांक*- 185/21 धारा 34(ए) आबकारी अधिनियम
    *नाम आरोपी* - लू कुमार साहू पिता भगवानी राम साहू उम्र 49 वर्ष साकिन पिकरीपारा चौकी कंवर थाना गुरुर जिला बालोद
    *जप्त सामग्री -* 5 पौवा देसी मदिरा मसाला एवं बिक्री रकम 380/-रुपये जुमला कीमती 830/-रुपये

    *2. अपराध क्रमांक*- 186/21 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम
    *नाम आरोपी* - करण सिंह राजपूत पिता स्वर्गीय घनश्याम सिंह राजपूत उम्र 27 वर्ष साकिन मराठा पारा धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी
    *जप्त सामग्री -* 105 पौवा देसी मदिरा शराब कीमती 8400/-रुपए, 46 पौवा देसी मदिरा मसाला कीमती 4140/-रुपए, सिंबा कंपनी का 29 नग बीयर बॉटल कीमती 5800/-रुपए, 44 पौवा अंग्रेजी मदिरा आर.एस. कंपनी का कीमती 9600/-रुपए जुमला कीमती 27940/-रुपये

    *3. अपराध क्रमांक*- 187/21 धारा 34(ए) आबकारी अधिनियम
    *नाम आरोपी* - दिवस कुमार साहू पिता सोनराज साहू उम्र 24 वर्ष साकिन बनरौद थाना केरेगांव जिला धमतरी
    *जप्त सामग्री -* 05 पौवा देसी मदिरा प्लेन एवं बिक्री रकम 500/-रुपये जुमला कीमती 900/-रुपये

    *4. अपराध क्रमांक*- 188/21 धारा 34(सी) आबकारी अधिनियम
    *नाम आरोपी* - नंदकुमार साहू पिता स्वर्गीय जगदीश साहू उम्र 55 वर्ष साकिन आमदी हाईस्कूल पारा थाना अर्जुनी जिला धमतरी
    *जप्त सामग्री -* एक नग डिस्पोजल गिलास शराब की गंध आती हुई एवं एक खुला पौवा देसी मदिरा मसाला 100ml भरा हुआ।

              धमतरी पुलिस द्वारा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

    नगरी। शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय फरसियाँ मे 8 जुलाई को प्राचार्य एम .एल. नेताम के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा पौधे किया गया ।
    सहजन,गुलमोहर,अशोक,आम व अन्य प्रजाति के पौधे रोपे गये।
    क्रियान्वयन नीरज सोन कार्यक्रम अधिकारी, यश पाल साहू सहायक कार्यक्रम अधिकारी रा. से. यों. व स्वम सेवकों द्वारा किया गया l

    *प्रतिबंधित नशीली दवाइयां एवं बिक्री रकम 1600/-रुपये बरामद*

    *आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज*

    *थाना कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

          नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक शश्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने नशीले पदार्थों के क्रय-विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं इस प्रकार के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना-चौकी प्रभारियों को दिए।

          इसी क्रम में दिनांक 08/07/2021 को मुखबिर से थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि आमातालाब रोड इंदिरा नगर धमतरी के पास गौतम उर्फ गोलू राजपूत अवैध रूप से प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री कर रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के दिशा निर्देश पर कोतवाली पुलिस स्टाफ सूचना की तस्दीक कर वैधानिक कार्यवाही करने रवाना हुए।

               कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के बताए अनुसार मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। संदेही गौतम उर्फ गोलू राजपूत अपने घर के सामने मिलने पर गवाहों के समक्ष रेड कार्यवाही की गई। संदेही के घर क विधिवत तलाशी लेने पर एक हॉर्लिक्स के डिब्बे के अंदर 115 नग नीले रंग का कैप्सूल 44.375 ग्राम, प्रतिबंधित नशीली दवाई का डिब्बा जिसके अंदर SPAS TRAMCAN Plus की 6 खाली पत्ती 24 नग साया बना हुआ एवं बिक्री रकम 1600/- रुपए मिला। उक्त प्रतिबंधित दवाइयों व उसके खाली डिब्बा के संबंध में पूछताछ करने पर गोलू उर्फ गौतम राजपूत ने लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से लुक छिपकर प्रतिबंधित दवाइयां बिक्री करना स्वीकार किया। जिस पर गवाहों के समक्ष बरामद किए गए सभी प्रतिबंधित दवाइयों को जप्त कर मौके पर विधिवत कार्यवाही की गई। आरोपी गौतम उर्फ गोलू राजपूत के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ए) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

    *गिरफ्तार आरोपी का नाम*- गौतम उर्फ गोलू राजपूत पिता जय सिंह राजपूत साकेत आमा तलाब रोड इंदिरा नगर के पास धमतरी थाना कोतवाली जिला धमतरी

    *मौके पर आरोपी से बरामद प्रतिबंधित नशीली दवाइयां* - 1. हॉर्लिक्स के डिब्बे के अंदर 115 नग नीले रंग का कैप्सूल 44.375 ग्राम
    2. प्रतिबंधित नशीली दवाई का डिब्बा जिसके अंदर SPAS TRAMCAN Plus की 6 खाली पत्ती 24 नग साया बना हुआ
    3. बिक्री रकम नगदी 1600/-रुपये नगद

            संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी कोतवाली श्री नवनीत पाटिल के नेतृत्व में उप निरीक्षक रमेश साहू, प्रधान आरक्षक राकेश मिश्रा, अमित सिंह, आरक्षक दिनेश तुरकाने, नितिन पांडेय, अंकुश नंदा, विकास द्विवेदी एवं महिला आरक्षक माधुरी सोनवानी शामिल रहे।

    *स्वच्छ वेशभूषा एवं निर्धारित गणवेश धारण करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को किया पुरस्कृत*

    *रक्षित केंद्र, मल्टीस्टोरी बैरक, जिम, हॉल, लॉन व स्टोर शाखा का भी किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश*

       
            पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने दिनांक 05/07/2021, सोमवार को पदभार ग्रहण करने के पश्चात आज प्रथम शुक्रवार को रक्षित केंद्र धमतरी पहुंचकर सर्वप्रथम जनरल परेड की सलामी ली, तत्पश्चात परेड का निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण के दौरान अच्छी वेशभूषा धारण करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को उन्होंने पुरस्कृत किया, साथ ही निर्धारित गणवेश में नहीं पाए जाने वाले जवानों को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि परेड हमें अनुशासन सिखाता है, शरीर में चुस्ती-फुर्ती लाता है। साथ ही हमारे दैनिक जीवन में ऊर्जा का संचार करता है।

            तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय रक्षित केंद्र के वाहन शाखा पहुंचकर बारी-बारी से सभी वाहनों का बारीकी से निरीक्षण किये एवं वाहन चालकों को वाहनों के रख-रखाव के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए। इसके बाद उन्होंने मल्टीस्टोरी बैरक, जिम, हॉल, लॉन व स्टोर शाखा का भी निरीक्षण किया एवं अद्यतन किए जा रहे रिकॉर्ड पंजी का अवलोकन कर प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए।

           इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरुण जोशी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक/क्राइम श्रीमती सारिका वैद्य, रक्षित निरीक्षक श्री के देव राजू, सूबेदार श्रीमती रेवती वर्मा, 7 निरीक्षक, 6 उप निरीक्षक, 10 सहायक उप निरीक्षक सहित 196 की संख्या में अधिकारी-कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

    नगरी। 08 जुलाई, को सेक्टर 2,आंगनबाड़ी केंद्र गोरेगांव में वजन त्यौहार मनाया गया ।
    यहां 45 बच्चों का ऊंचाई एवं वजन का जांच किया गया।
    इस अवसर पर सुपरवाइजर श साधना बोदेले व नोडल अधिकारी के .पी .साहू उपस्थित थे।

    रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में सामजिक कार्यकर्ता पद्मश्री श्रीमती फुलबासन बाई यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। श्रीमती यादव ने उन्हें महिला समूहों का कार्य का अवलोकन के लिए राजनांदगांव आने का निमंत्रण दिया। राज्यपाल ने श्रीमती यादव के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा जो महिला समूहों को जोडऩे तथा सशक्तिकरण का कार्य किया जा रहा है वह प्रेरणादायी है। ऐसे कार्यो से महिलाओं को आगे बढऩे का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने श्रीमती यादव की हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।
    श्रीमती यादव ने बताया कि उनके द्वारा मां बम्लेश्वरी महिला फाउंडेशन नाम से एक कंपनी बनाई गई है। उसमें महिला समूहों को जोड़ा गया है। इस कंपनी में करीब 1400 महिलाएं शामिल है जो करीब कई महिला समूहों से जुड़ी हुई है। कई महिला समूहों द्वारा जैविक खाद बनाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही डेयरी भी चलाई जा रही है। इस डेयरी को अमूल जैसा ब्रांड बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अवलोकन तथा प्रशिक्षण के लिए एक अमेरिकी संस्था जल्द ही राजनांदगांव आएगी। श्रीमती यादव ने बताया कि उनके द्वारा बनाए जैविक खादों को देश एवं प्रदेश में भेजा जा रहा है। इससे महिलाओं को अच्छी आय हो रही है और आत्मनिर्भर हो रही है। इस अवसर पर श्रीमती अनुपमा त्रिपाठी और सुश्री जितेश्वरी साहू उपस्थित थे।

    संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह गनियारी में वजन त्यौहार में हुईं शामिल

    रायपुर / शौर्यपथ /

    महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश में 7 से 16 जुलाई तक वजन त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विभागीय संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह आज बिलासपुर के तखतपुर विकासखंड स्थित गांव गनियारी के आंगनबाड़ी केन्द्र में आयोजित वजन त्यौहार में शामिल हुईं। इस अवसर पर पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन और ऊंचाई का माप लेकर उनका सुपोषण स्तर ज्ञात किया गया। श्रीमती सिंह ने कहा कि स्वस्थ बच्चा उज्ज्वल भविष्य की निशानी है, वे स्वस्थ होंगे तो देश का भविष्य भी सुनहरा होगा।
    श्रीमती सिंह ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थगत समस्या बहुत आई, सरकार का बहुत सारा बजट कोरोना की बीमारी से निपटने के लिये खर्च हुआ लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने एक भी दिन सुपोषण कार्यक्रम को स्थगित नहीं रखा। उन्होंने कहा कि वजन त्यौहार का यह अभियान सरकार का बहुत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है क्योंकि अभी कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका है, जिससे बच्चों को बचाना है। सुरक्षा के लिये बच्चों का सुपोषित होना जरूरी है। बच्चे स्वस्थ रहें इसके लिये गर्भावस्था में तथा जचकी से लेकर स्तनपान कराने तक महिलाओं का ध्यान रखा जाना चाहिये। पोषक आहार वितरण, मनरेगा व पीडीएस की योजनाओं से कुपोषण में कमी आई है।
    इस अवसर पर श्रीमती सिंह ने माताओं को उनके बच्चों के पोषण स्तर का रिपोर्ट कार्ड प्रदान किया। वजन कराने वाले बच्चों की सेल्फी भी ली गई। कार्यक्रम के बाद श्रीमती सिंह ने हरी झंडी दिखाकर कोविड और बाल संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए रथ रवाना किया। इस अवसर पर जनपद सदस्य सुश्री जया खांडे, ग्राम सरपंच श्री जितेन्द्र राज, महिला एवं बाल विकास के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    रायपुर / शौर्यपथ / लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार के निर्देशन पर छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के कार्यों का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। शुद्ध पेयजल की आपूर्ति और संचालित योजनाओं के विस्तार के लिए रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना के तहत कार्य कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के लिए 3 करोड़ 39 लाख 77 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।
    कार्यपालन अभियंता एवं सदस्य सचिव जिला जल एवं स्वच्छता मिशन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय रायपुर से इस आशय का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड अंतर्गत सकरी ग्राम पंचायत के भाटापारा और खासबस्ती बसाहट में एक करोड़ 35 लाख रूपए, ग्राम पंचायत रानीसागर के बस स्टैंड पारा और खासबस्ती बसाहट में 48 लाख 18 हजार रूपए तथा सिवनी ग्राम पंचायत के भाटापारा और खासबस्ती बसाहट में एक करोड़ 56 लाख 59 हजार रूपए की लागत की रेट्रोफि़टिंग नल जल प्रदाय योजना की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

    07 जुलाई की संध्या 6:30 बजे थाना कोतवाली धमतरी क्षेत्रांतर्गत निवासी प्रार्थिया ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज अपरान्ह करीबन 4:30 बजे उसकी नाबालिग पुत्री किराना दुकान गई थी, कि लालबगीचा धमतरी निवासी अरबाज खान के द्वारा सदाराम बाड़ा के पास बेज्जती करने की नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ किया। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में आरोपी अरबाज खान के विरुद्ध अपराध क्रमांक 266/21 धारा 354 भादवि एवं 8 पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने मामले की संवेदनशीलता व नाबालिग बालिका पर घटित अपराध पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन व पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरुण जोशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली श्री नवनीत पाटिल ने तत्काल सहायक उप निरीक्षक संतोषी नेताम सहित टीम गठित कर मुखबिर पाबंद करते हुए आरोपी अरबाज खान के सकुनत में दबिश दिए। आरोपी अरबाज खान पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया। मामले में उपलब्ध साक्ष्य एवं अपराध स्वीकारोक्ति के आधार पर आरोपी अरबाज खान उर्फ अल्लू पिता बाबर अली उम्र 18 वर्ष 6 माह साकिन लाल बगीचा वार्ड धमतरी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

    उल्लेखनीय है कि आरोपी अरबाज खान पूर्व में भी एक निजी अस्पताल में घुसकर मोबाइल चोरी करने के मामले में जेल जा चुका है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision