August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6090)

    नगरी। शुक्रवार, 11 जून को ग्राम पंचायत घुरावड की साप्ताहिक मवेशी बाजार की नीलामी की जाएगी।
    नीलामी में भाग लेने इच्छुक हेतु सुबह 10:30 बजे धुरावड़ स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र में अमानत राशि जमा कर, नीलामी में भाग ले सकते हैं।

    *पृथक-पृथक नगदी रकम, हजारों रुपए की सट्टा-पट्टी, 52 पत्ती ताश बरामद*

    पुलिस अधीक्षक महोदय श्री बी.पी. राजभानू के द्वारा जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब बिक्री जैसे असामाजिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने एवं उनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया।

               उक्त निर्देश के परिपालन में प्रभारियों द्वारा टीम बनाकर अभियान चलाते हुए असामाजिक गतिविधियों के संलिप्त व्यक्तियों को रंगे हाथ पकड़कर वैधानिक कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। चौकी बिरेझर पुलिस टीम के द्वारा अलग-अलग स्थानों में दबिश देकर अंकों के आधार पर रुपए पैसों का दांव लगाकर सट्टा नामक जुआ खिलाते हुए 02 सटोरियों *महेंद्र तारक पिता स्वर्गीय तुलसीराम तारक उम्र 35 वर्ष साकिन सिर्री बाजार चौक चौकी बिरेझर थाना कुरूद जिला धमतरी एवं ज्ञानी लाल ध्रुव पिता फिरतू राम साकिन ग्राम सिर्री चौकी बीरेझर थाना कुरुद जिला धमतरी* को रंगे हाथ पकड़कर उनके कब्जे से नगदी रकम, हजारों रुपए की सट्टा-पट्टी जप्त कर वैधानिक कार्यवाही किया गया। इसी प्रकार थाना नगरी क्षेत्र अंतर्गत तल्लेवार पेट्रोल पंप के पास से सट्टा नामक जुआ खिलाते हुए आरोपी *दीपक कोसरे पिता झाडूराम कोसरे उम्र 22 वर्ष साकिन डीहीपारा थाना नगरी जिला धमतरी* को गिरफ्तार कर जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया है।

             इसी प्रकार चौकी बिरेझर क्षेत्रांतर्गत ग्राम करगा खार नहर नाली आम जगह के पास से 05 जुआरियों को 52 पत्ती ताश से रुपए पैसों का हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़कर जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

    *जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए जुआरियों के नाम-*
    01. संजय भारती पिता स्वर्गीय राधेलाल भारती उम्र 30 वर्ष साकिन झांकी थाना अभनपुर जिला रायपुर
    02. राहुल कुर्रे पिता स्वर्गीय लीलाराम कुर्रे उम्र 26 वर्ष साकिन झांकी थाना अभनपुर जिला रायपुर
    03. आकाश यादव पिता रमेश यादव उम्र 21 वर्ष साकिन झांकी थाना अभनपुर जिला रायपुर
    04. अजीज खान पिता स्वर्गीय नन्हे खान उम्र 24 वर्ष साकिन झांकी थाना अभनपुर जिला रायपुर
    05. छगन धृतलहरे पिता स्वर्गीय विजय धृतलहरे उम्र 29 वर्ष साकिन कोडापार चौकी बीरेझर थाना कुरूद जिला धमतरी

             इस प्रकार धमतरी पुलिस के द्वारा अभियान चलाकर असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ करते हुए उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

    *थाना सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही*
    08 जून,को प्रार्थिया थाना सिटी कोतवाली में एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम बागतराई निवासी जागेंद्र साहू ने प्यार करता हूं कहकर बहला-फुसलाकर, प्रलोभन दिया, किन्तु प्रार्थिया द्वारा मना करने पर उसे तथा उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। साथ ही उसका वीडियो बना लिया और उसका फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देते हुए गाली गलौज कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। प्रार्थिया की लिखित रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में आरोपी जागेन्द्र साहू के विरुद्ध धारा 376, 294, 506 भा.द.वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

               महिला संबंधी गंभीर अपराध की सूचना पुलिस अधीक्षक महोदय श्री बी.पी. राजभानू को मिलने पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली को त्वरित कार्यवाही करते हुए नामजद आरोपी की पता तलाश कर गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया। थाना प्रभारी सिटी कोतवाली श्री नवनीत पाटिल ने सहायक उप निरीक्षक संतोषी नेताम व आरक्षक विकास द्विवेदी, डुगेश्वर साहू को आरोपी की पतासाजी करने रवाना किया। पुलिस टीम ने आरोपी जागेन्द्र साहू के सकुनत में दबिश देकर पकड़कर पूछताछ किया। जिसके द्वारा अपराध स्वीकार करने पर आरोपी जागेंद्र साहू पिता डामन लाल साहू उम्र 27 वर्ष साकिन ग्राम बागतराई थाना गुरुर जिला बालोद को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

                इस प्रकार थाना सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए *अपराध कायमी के चंद घंटे के भीतर दुष्कर्म के आरोपी जागेन्द्र साहू को गिरफ्तार करने में* सफलता अर्जित किया गया है।

    आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी 1840रू.नगदी,10 हजार कीमती मोबाइल फोन बरामद

    नगरी के ग्राम फरसियाँ व भोथली में सट्टा खिलाने के आरोप में  02 आरोपियों को नगरी पुलिस ने सट्टा-पट्टी व नकदी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर जुआ एक्ट की धारा 4(क) के तहत मामला पंजीबद्ध किया।

    *सट्टा पट्टी लिखते हुए,पकड़े गए आरोपीयों का नाम*

    1. मुन्ना लाल निषाद ,पिता महादेव, उम्र 39 निवासी भोथली,नगरी।  आरोपी शक्ति तालाब, भोथली पास लोगो से पैसे लेकर  हार-जीत का दाव लगाकर, सट्टा नामक जुआ खिला रहा था।  नगरी पुलिस द्वारा मौके पर रंगे हाथ पकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए उक्त व्यक्ति के पास से सट्टा पट्टी और 1160 रुपये नगद बरामद कर जप्त किये।
    2.सतीश सिन्हा ,पिता भीमसेन सिन्हा, निवासी फरसियाँ,नगरी ।
    आरोपी से सट्टा पट्टी और 680 रुपये नगद व 10,000 कीमत की एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद कर जप्त किये।

    *दोनों आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट की धारा 4(क) के तहत मामला पंजीबद्ध कर  गिरफ्तारी किया गया।*

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को 'छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन का होगा आयोजन'
    प्रतिभागी 15 जून 2021 तक कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन
    सभी पंजीयनकर्ताओ को मिलेंगे डिजिटल प्रमाण पत्र
    हर जिले के प्रथम 100 पंजीयनकर्ता को मिलेगी टीशर्ट

    रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 जून 2021 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजित होने वाले *'छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन'* को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मैराथन के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रारम्भ होने के दो दिन में ही 16 हजार से अधिक लोगों द्वारा इसमें भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन किया गया है। इस मैराथन में सम्मिलित होने के लिए प्रतिभागी 15 जून 2021 तक
    http://jansampark.cg.gov.in/yogwithchhattisgarh/Registration.aspx लिंक पर क्लिक कर पंजीयन कर सकते है। सभी पंजीयनकर्ताओ को डिजिटल प्रणाम पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही हर जिले के प्रथम 100 पंजीयन को टीशर्ट प्रदान किया जाएगा।
    समाज कल्याण विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा आयोजित 'छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन' में भाग लेने हेतु आवेदक को योगासन करते हुए अपना फोटो/वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर हैशटेग #yogwithchhattisgarh के साथ शेयर करना है। इसके अलावा प्रतिभागी अपना फोटो/वीडियो This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. पर मेल भी कर सकते हैं।

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में सिलगेर आंदोलन के संबंध में जनसंगठनों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल के साथ उन्होंने इस आंदोलन से जुडे़ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मण्डल को बताया की सिलगेर घटना की दण्डाधिकारी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की विकास से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिये राज्य सरकार तत्पर है, उन्होंने जनसंगठनों से आगे आकर राज्य सरकार के साथ विकास के काम में सहयोग करने की अपील की। प्रतिनिधि मण्डल ने यह मांग रखी कि सिलगेर गांव का एक प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री बघेल से मिलना चाहता है। मुख्यमंत्री ने उनकी इस मांग पर सहमति व्यक्त की ।
    प्रतिनिधि मण्डल में मानवाधिकार कार्यकर्ता सुश्री बेला भाटिया, छत्तीसगढ़ बचाव आंदोलन के संयोजक आलोक शुक्ला, छत्तीसगढ़ किसान सभा के अध्यक्ष संजय पराते और ट्रेड यूनियन संगठन एक्टू के महासचिव बिजेन्द्र तिवारी शामिल थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार रूचिर गर्ग, अपर मुख्य सचिव गृह सुब्रत साहू, विशेष पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा उपस्थित थे।

    *खुश होकर घर लौट रहे मरीज*

    कोविड संक्रमण के इलाज के दौरान उत्पन्न हो रहे मानसिक तनाव और शारीरिक तनाव को कम करने के लिए दंतेवाड़ा के विकासखंड गीदम में बने कोविड केयर सेंटर जवॉगा में भर्ती मरीजों का मानसिक और शारीरिक तनावकम करने के लिए हल्का फुल्का योगाभ्यास और सामान्य जुंबा डांस कराया जा रहा है ।साथ ही इस दौरान कोरोना से ग्रसित मरीजों को रोगों से लड़ने के लिए योग को इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में अपनाने की सलाह भी दी जा रही है ।इसके अतिरिक्त केंद्र से जाने पर भी कोरोना से सही हुए लोगों को नियमित रूप से योगाभ्यास करने को कहा जा रहा है।
    आरएमए डॉ. अतीक़ अंसारी ने बताया “योग विशेषज्ञ सुबह और शाम के समय कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए कोरोना से पीड़ित लोगों को योग करा रहे हैं। कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों को हल्का फुल्का योगाभ्यास कराया जा रहा है। योग करने से कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। हर व्यक्ति को अपने दिन की शुरुआत योग से करनी चाहिए। इसलिए कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों को सुबह और शाम के समय योग करवाया जा रहा है। इन योग सत्र के दौरान रोगियों को कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, उदगीत, ध्यान मेडिटेशन, शीतली प्राणायाम, शशांग, भुजंग, सलभा, उष्ट्रासन, वृज, त्रिकोण, हल, ताड़, पद हस्त, उत्तानपाद, सेतु बंद और वृक्षासन कराए जाते हैं।‘’
    उन्होंने कहा “कोविड केयर सेंटर में मरीजों को इलाज के साथ साथ योगाभ्यास और जुंबा डांस के द्वारा इम्यूनिटी बढ़ाने और फेफड़ों की क्षमता को विकसित करने के बारे में बताया गया । रोगियों को योग के बारे में बताया गया की योग कैसे करना है । योग से आप अपनी रोगों के लड़ने की क्षमता कैसे बढ़ा सकते हैं । संगीत की धुन पर जुंबा डांस कर कोरोना पीड़ित काफी खुश हो रहे हैं। जिससे मानसिक तनाव दूर करने में काफी मदद मिल रही है । पीपीई किट पहनकर मेडिकल स्टाफ के साथ रोगी भी जुंबा डांस कर रहे हैं।जुंबा डांस और योगाभ्यास से भी रोगियों के रिकवरी रेट में बढ़त होरही है।
    “कोविड केयर सेंटर के ठीक होकर घर जाने वाले मरीजों से यह अपील भी की जाती है कि वह दो गज की दूरी, मास्क पहनना और हाथों को बार-बार साफ करना एवं शारीरिक दूरी का पालन अवश्य करें। कार्यक्रम को सिविल सर्जन डॉ. संजय बघेल नोडल ऑफिसर डॉ. राजेश राय, इंचार्ज ऑफिसर डॉ. मनोज कुमार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है ।स्टाफ नर्स पुष्पा कंवर, श्रद्धा देहारी, मनीषा टोप्पो और  नर्सिंग स्टूडेंट नीरज कुमार यादव हुलसा ओयामी, गायत्री पवॉर सुलोचना नेताम , फार्मासिस्ट दीप नारायण साहू,सफाई कर्मचारी , रामनाथ कडियम, चेतू राम सोरी का सहयोग रहा ।

    *धमतरी जिले में 3 सहायक उपनिरीक्षक हुए उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत*
            पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़  डी.एम. अवस्थी द्वारा दिनांक 05/06/2021 को राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थ 106 सहायक उपनिरीक्षको को उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति आदेश जारी किया गया है। जिसमें धमतरी जिले के थाना भखारा में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक गोवर्धन सिंह ठाकुर, थाना कोतवाली में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक चिरौंजी लाल साहू तथा थाना सिहावा में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक गैंद लाल साहू को उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

            पुलिस अधीक्षक धमतरी  बी.पी. राजभानू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे द्वारा उक्त सहायक उप निरीक्षकों को आज पुलिस कार्यालय में स्टार लगा कर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत करते हुए बधाई दी तथा उप निरीक्षकों को उनके पदीय कर्तव्यों के प्रति बेहतर प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित कर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

          सहायक उपनिरीक्षक गोवर्धन सिंह ठाकुर, चिरौंजी लाल साहू एवं गैंद लाल साहू उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति पाकर प्रसन्नचित एवं उत्साहित नजर आए। इन्होंने पदोन्नति होने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए पुलिस कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण किया गया। उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने इन्हें बधाइयां दी, साथ ही पदोन्नत हुए उप निरीक्षक चिरौंजी लाल साहू के लिए आज उनका जन्मदिवस होने से दोहरी खुशी का दिन रहा। पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा पदोन्नत उप निरीक्षक गैंद लाल साहू एवं उपनिरीक्षक चिरौंजी लाल साहू को यथावत उनके थाना क्रमशः सिहावा एवं कोतवाली में पदस्थ रखते हुए उप निरीक्षक गोवर्धन सिंह ठाकुर को थाना भखारा से थाना अर्जुनी पदस्थापना आदेश जारी किया गया है।

          इस दौरान थाना कोतवाली प्रभारी नवनीत पाटिल, मुख्य लिपिक श्री मान सिंह साहू, स्टेनो  अखिलेश शुक्ला, स्थापना शाखा प्रभारी  लक्ष्मी ध्रुव, वेतन शाखा प्रभारी  सनत वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक  प्रेम प्रसाद उपाध्याय एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

    थाना नगरी, पुलिस की कार्यवाही,
    आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी 1240 रू.नगदी बरामद

    राजेश-आनंद पेट्रोल पम्प के सामने, सट्टा खिलाने के आरोपी को नगरी पुलिस ने सट्टा-पट्टी व नकदी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर सार्वजनिक द्युत अधनियम की धारा 4(क) के तहत मामला पंजीबद्ध किया।

    *सट्टा पट्टी लिखते हुए,पकड़े गए आरोपी का नाम*
    दीपक कोसरे ,पिता झाड़ूराम कोसरे, निवासी डीहीपारा,नगरी ।
    आरोपी लोगो से पैसे लेकर    हार-जीत का दाव लगाकर, सट्टा नामक जुआ खिला रहा था।  नगरी पुलिस द्वारा मौके पर रंगे हाथ पकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए उक्त व्यक्ति के पास से सट्टा पट्टी और 1240 रुपये नगद बरामद कर जप्त किये, साथ ही आरोपी दीपक कोसरे के विरुद्ध  सार्वजनिक द्युत अधनियम की धारा 4(क) के तहत मामला पंजीबद्ध आरोपी की गिरफ्तारी की गई।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision