
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
13 जुआरियों को किया घेराबंदी कर गिरफ्तार
अफवाहों का बाजार रहा गर्म कि 22 लाख रूपये पुलिस ने की है जब्त
दुर्ग / शौर्यपथ / शुक्रवार की शाम मुखबीर से मिली सूचना पर कार्यवाही करते हुए दुर्ग से लगा हुआ ग्राम मोहलाई में पुलिस ने एक जुआ के अड्डा पर छापा मारकर जुआ खेलते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1 लाख 10 हजार रूपये नगद एवं ताशपत्ती जब्त किया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मोहलई में एक जगह बैठकर 13 लोगों द्वारा जुआ खेलने की जानकारी पर पुलिस ने वहां छापा मारकर वहां जुआ खेल रहे मो. कलीम 32 साल मिलपारा, आयुष सिंह 24 साल शंकरनगर दुर्ग, जितेन्द्र गोैरिया 24 साल उरला बाम्बे आवास, प्रकाश सिंह गढे 26 साल गांंधी चौक उतई, विनय उर्फ स्टार यादव 24 साल रूआबांधा बस्ती, बमन जैन 19 साल रूआबांधा बस्ती सत्यम चौक, दीपक जैन 32 साल गया नगर दुर्ग,बलराम देवांगन 24 साल शंकरनगर दुर्ग, हेमलाल उर्फ लाल सोनवानी 20 साल शिवपारा रूआबांधा, सुमित साकरे 25 साल उरला नहरपारा, ओमप्रकाश साहू 30 साल मूर्तिचौक शंकर नगर दुर्ग,निर्मल दुबे 43 साल मिलपारा दुर्ग, साकेत जैन 32 साल दादाबाड़ी दीपक नगर दुर्ग को गिरफ्तार कर इनलोगों के पास से 1 लाख 13 हजार रूपये जब्त किया गया है। पुलिस इन सभी के विरूद्ध जुआ एक्ट 13 के तहत कार्यवाही कर इन सभी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया। सूत्रों की माने तो लंबे समय से मोहलाई में जुआ का फड़ सजने का कार्य हो रहा था, जहां दूर दूर से बड़े बड़े जुआरी यहां जुआ में अपनी किस्मत आजमाने पहुंचते है। पुलिस के पहुंचने से अब इन सभी जुआरियों में भी हड़कंप मच गया है, क्येांकि ये ग्राम और जगह जुआरी अपने लिए अब तक सुरक्षित मान रहे थे। हालांकि दुर्ग पुलिस द्वारा यहां मारे गये छापे में जब्त रूपये को लेकर ये अफवाहों का बाजार गर्म रहा कि पुलिस ने मोहलाई में छापामारकर 13 जुआरियों को पकड़कर 22 लाख रूपये जब्त की है, हालांकि पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति में 1 लाख दस हजार रूपये जब्त होने की पुष्टि की है।
अवैध कारोबारों पर लगातार हो रही कार्यवाही में पुलिस भी अब भी अब सवालों के घेरे में आने लगी है, क्योंकि एक ही तरीके के अलग अलग मामलों में अलग अलग धाराओं के तहत पुलिस कार्यवाही करती आजकल नजर आ रही है, हाल ही में ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने जुआ एक्ट के साथ लॉकडाउन का उल्लंघन 188 तथा 151 के तहत कार्यवाही कर जुआरियों को जेल भेज दिया गया था, वहीं दूसरी तरफ इतने बड़े पैमाने पर लोगों का जमावड़ा लगने और इतना राशि जब्त होने के बाद भी पुलिस की तरफ से किसी भी तरह की गंभीर धाराए इन आरोपियों पर नही लगाना भी सवालिया निशान लगा रहा है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / डोंगरगांव विधायक व छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण व अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू ने अपने निर्वाचन क्षेत्र डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास कार्यों की स्वीकृति दिलाई है।
विधायक कार्यालय से अमरनाथ साहू के अनुसार कोलिहापुरी छीपा में सीसी रोड 2.60, सीसी रोड टाटेकसा 2.60 लाख रुपए, सीसी रोड उचित मूल्य की दुकान से प्राथमिक शाला भवन तक पेंड्री 2.60 लाख रुपए, सीसी रोड नारायण सिन्हा घर से पैठू तालाब तक खुज्जी 2.60 लाख रुपए, सिंचाई हेतु 2 नग सामुदायिक नलकूप स्थापना बडगांव चारभाठा 3.41 लाख रुपए, नाली निर्माण झिंझारी 1.14 लाख रुपए, शासकीय हाईस्कूलों में खेल सामग्री कबड्डी मेट 9 लाख रुपए, मंच निर्माण वार्ड नं 17 निषाद पारा खुज्जी 1 लाख रुपए, उद्यान निर्माण पुराना पुलिस थाना डोंगरगांव 7.40 लाख रुपए, शमशान शेड आलीवारा 5 लाख, मनरेगा अंतर्गत नया तालाब गहरीकरण टाटेकसा, शमशान घाट के साथ उद्यान निर्माण टप्पा, ओडारबांध, बम्हनीभाठा, आसरा, कोपेडीह, राजीव मिशन तालाब बुद्धुभरदा, मुक्तिधाम निर्माण परना, आरबीरा, पारागांव कला, मेड़ बांधान, भूमि सुधार हेतु अंडी की प्राक्कलन अनुसार स्वीकृति दी गई है।
नगर के पुराना थाना के पास अब बाल उद्यान के रूप में विकसित करने हेतु विधायक निधि से 7.40 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। जिसका भूमिपूजन स्वयं विधायक दलेश्वर साहू ने नगर पंचायत अध्यक्ष हीरा निषाद, उपाध्यक्ष ललित लोढा व पार्षदों की उपस्थिति में की। विधायक दलेश्वर साहू ने इस उद्यान के निर्माण पर और भी राशि की आवश्यकता पड़े पर दिए जाने का आश्वासन दिया।
० शिशु को शुरूआती 6 महीने माँ का दूध पर्याप्त, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ स्वास्थ्य एवं पोषण अच्छा रहता है
० जागरूकता के लिये प्रकाशित यह पोस्टर घर-घर जाकर शिशुवती माताओं को वितरित किया जायेगा
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्तनपान सप्ताह पोस्टर का विमोचन किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने यह अपील की है कि शिशु को शुरूआती 6 महीने सिर्फ माँ का दूध पर्याप्त है। जिससे उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और उनका स्वास्थ्य एवं पोषण अच्छा रहता है। उन्होंने शिशुवती माताओं से आग्रह किया है कि अपने शिशु के अच्छे स्वास्थ्य के लिये उनको स्तनपान अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि इसे सघन अभियान के रूप में चलायें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती रेणु प्रकाश एवं महिला बाल विकास की टीम उपस्थित थी। जागरूकता के लिये प्रकाशित यह पोस्टर घर-घर जाकर शिशुवती माताओं को वितरित किया जायेगा।
विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर ग्राम पंचायत खुज्जी के आंगनबाड़ी क्षेत्र राजीव नगर में पर्यवेक्षक सेक्टर डोंगरगांव एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा संयुक्त गृहभेंट किया गया। जिसमें 5 माह के बालक ओजल की माता श्रीमती अंजनी देवांगन एवं पिता तिलेश्वर देवांगन से भेंट करके स्तनपान संबंधित टेकअवे एवं वीडियो प्रदर्शन के माध्यम से परामर्श दिया गया। परामर्श के दौरान ओजल के दादा-दादी भी उपस्थित थे। शिशु को 6 माह तक केवल स्तनपान कराने बताया गया एवं छह माह पूर्ण होने पर स्तनपान के साथ ऊपरी आहार की शुरूआत कैसे की जाए उसकी जानकारी भी दी गई। हितग्राही के घर रेडी टू ईट के पैकेट का निरीक्षण किया गया जो डबल लेयर पॉलिथीन पैकिंग पाया गया। हितग्राही ने बताया कि वे रेडी टू ईट का उपयोग रोटी एवं चीला बनाकर करते हैं।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / डोंगरगांव क्षेत्र के कुमर्दा में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करना कांग्रेस के एक नेता और गांव के पटेल को महंगा पड़ गया। छेडख़ानी के आरोप में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
बताया गया है कि कांग्रेस के ब्लॉक महामंत्री लालचंद साहू और ग्राम प्रमुख किशन साहू पर कुमर्दा गांव की एक विवाहिता ने दोनों के खिलाफ अश्लील हरकत करते छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। पीड़िता द्वारा सक्षम न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पखवाड़ेभर पूर्व हुए इस मामले को राजनीतिक दबाव के चलते दबाने की भी कोशिश हुई, लेकिन महिला के अड़े रहने से आरोपियों को जेल की हवा खानी पड़ी।
मिली जानकारी के मुताबिक ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री लालचंद साहू व ग्राम प्रमुख किशन साहू पर पीड़िता द्वारा बलातपूर्वक घर में घुसकर अनैतिक संबंध बनाने की मांग तथा उसकी मर्यादा भंग करने व नहीं मानने पर पीड़िता को डराने धमकाने का आरोप लगाया था। इस संदर्भ में थाना डोंगरगांव में उक्त दोनों आरोपियों के विरूद्ध पीड़िता के द्वारा घटना दिवस 11 जुलाई की रात्रि 11 बजे डोंगरगांव थाना पहुंचकर अपनी आप बीती पुलिस को बताया गया थाए लेकिन कार्रवाई के नाम पर उसे बैरंग लौटा दिया गया। कोई कार्रवाई होता नहीं देख पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। इसके बाद 3 दिनों पूर्व इस मामले में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री तथा पूर्व विधायक प्रतिनिधि लालचंद साहू तथा ग्राम प्रमुख किशन साहू के विरूद्ध गत दिनों आईपीसी की धारा 509, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों के विरूद्ध पूर्व में दर्ज प्रकरण में आईपीसी की धारा 452, 354 (क) व 506 को संलग्न किया गया है। जिसके आधार पर शुक्रवार को आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग एनएसयूआई जि़लाध्यक्ष आदित्य सिंह ने कलेक्टर और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपकर कर कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को देखते हुए गणेश उत्सव के सम्बंध में जारी आदेश के कंडिका क्रमांक 9 को संशोधित करने की माँग की है ।
आदित्य सिंह ने बताया कि जि़ला प्रशासन ने आमजनों की आस्था का ख़्याल रखते हुए विभिन्न नियम और शर्तों पर इसकी अनुमति दी है जो कि स्वागत योग्य है परंतु इसी क्रम में शासन द्वारा जारी आदेश के कंडिका क्रमांक 9 में उल्लेख है कि यदि कोई व्यक्ति बिना मास्क के मूर्ति दर्शन या पूजा के लिए बिना मास्क के आता है तो समबंधित व्यक्ति के साथ-साथ समिति के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जाए,इस आदेश के पश्चात् गणेश समितियों के मन में भय एवं चिंता की व्याकुलता व्याप्त है।
देश भर में गणेश पूजा बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया जाता है परंतु इस वर्ष कोरोना महामारी लोगों की आस्था में भी ख़लल डाल रखा है ऐसे समय में लोगों की आस्था को देखते हुए गणेश उत्सव मनाए जाने के निर्णय में इस आदेश से समिति के लोगों की अच्छी ख़ासी चिंता बढ़ा दी है।
समितियों ने कहा है कि शासन के आदेश का पालन करते हुए फि़जि़कल डिस्टेंस का पालन भी करवाया जाएगा तथा मास्क पहनने समबंधित सभी प्रकार के जागरूकता अभियान चलाए जाएँगे,परंतु यदि कोई व्यक्ति बिना मास्क के मूर्ति दर्शन एवं पूजा के लिए पंडाल में आते है तो समबंधित व्यक्ति के ऊपर कार्यवाही की जाए जिससे की कड़ाई से सभी आदेशों का पालन किया जा सके। ज्ञापन सौपने वालोंमेशरद मिश्रा,जे.संजीव,आसिफ़ खान,फऱाज़ अहमद एवं विभिन्न गणेश समिति के साथी भी उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा पुलगांव स्थित गौठान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। कसारीडीह की कल्याणम महिला स्व सहायता समूह द्वारा गौठान का संचालन किया जा रहा है। महापौर बाकलीवाल ने आज गौठान संचालन समिति को अनुबंध पत्र सौंपे। महापौर के समक्ष आयुक्त बर्मन द्वारा अनुबंध पत्र में हस्ताक्षर किये गये। इस दौरान डाक्टर शम्स, डॉ0 दामिनी देशमुख, संचालन समिति के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार को बने लगभग 2 साल होने आये किन्तु निगम में भाजपा की सत्ता काबिज थी . कारण कुछ भी रहा हो किन्तु छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार को बने साल भर बाद भी दुर्ग निगम क्षेत्र में निर्मित गौठान का सञ्चालन नहीं हो रहा था . दुर्ग निगम में कांग्रेस की सरकार के बनते ही महापौर बाकलीवाल द्वारा गौठान के कार्यो में तेजी आयी और कोरोना आपदा के दरम्यान ही गौठान संचालक समुह को हरेली त्योहार के दिन से गोधन न्याय योजना का शुभारंभ कर कल्याणम महिला स्व सहायता समूह को गौठान संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। संचालन अनुबंध पत्र में आज हस्ताक्षर कर महिला स्व सहायता समूह को दस्तावेज सौंपे गये।
इस दौरान महापौर एवं आयुक्त ने गौठान के गायों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होनें डाक्टर शम्स और डॉ0 देशमुख द्वारा प्रतिदिन गायों के स्वास्थ्य की जांच और ईलाज की जानकारी ली। गौठान में मवेशियों के अनुसार सभी व्यवस्था ठीक पायी गयी। महापौर ने निगम अधिकारियों को मवेशियों के लिए गाजर घांस की खरीदी करने निर्देश दिये।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 में कुम्हारी में हो रहे निर्माणाधीन फ्लाई ओव्हर का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित झा, अति.पुलिस अधीक्षक, डीएसपी ट्राफिक गुरजीत सिंह उपस्थि थे। निरीक्षण करने के बाद एस पी प्रशांत ठाकुर ने एएसपी रोहित झा और ट्राफिक डीएसपी गुरजीत सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि रायपुर से दुर्ग आने वाले हल्के वाहन/चार पहिया वाहन चालकों को कैवल्यधाम टर्निग के पास से सर्विस रोड का उपयोग कर सुविधा पूर्वक डायवर्सन पार कर सकते है। इसी प्रकार दुर्ग से रायपुर जाने वाले हल्के वाहन/चार पहिया वाहन चालकों को भवानी पेट्रोल पम्प के पास सर्विस रोड का उपयोग कर सुविधा पूर्वक डायवर्सन पार कर सकते है। यातायात पुलिस को विपरीत दिशा से वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया ।
वही श्री ठाकुर ने लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग को निर्देश
दिया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-53 में कुम्हारी मार्ग में सड़क के खराब हो चुके हिस्सो का मरम्मत कार्य एवं डामरीकरण कराये और डामरीकरण के पश्चात सड़क पर व्हाईट प्लास्टिक पेन्ट से मार्किग करे जिससे वाहन चालकों को सुविधा हो तथा वाहन चालको की सुविधा के लिए सूचनात्मक साईन बोर्ड लगाया जाये। निर्माणधीन क्षेत्र में जहां-जहां पर्याप्त स्थान है वहां रोड की चैड़ाई को बढ़ाने के लिए भी एसपी ने कहा। डायवर्सन रोड पर जगह-जगह ''नो पार्किगÓÓ व ''रांग साईड मूव्हमेंटÓÓ संबंधी चेतावनी परक बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिये। एसपीप्रशांत ठाकुर के निरीक्षण के दौरान यातायात पुलिस के अधिकारियों सहित निर्माण एजेन्सी के इंजीनियर व मैनेजर उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / कोरोना संक्रमण काल में ईदुल फित्र की तरह ईदुल अजहा भी मनाया जाएगा। एक अगस्त को ईद का त्यौहार देखते हुए प्रशासनिक तौर पर खरीदारी करने छूट दी गई थी। अब नमाज को लेकर शहर की तमाम मस्जिद कमेटियों ने अपने यहां नियम तय कर लिए हैं। जामा मस्जिद सेक्टर-6 के ईदगाह में एक अगस्त को सुबह 6:15 बजे ईदुल अजहा की नमाज में इमाम सहित सिर्फ 5 लोग शामिल होंगे। जामा मस्जिद सेक्टर-6 के इमामो खतीब मुहम्मद इकबाल हैदर अशरफी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए जमात के तौर पर मस्जिद या ईदगाह में नमाज अदा करने की इजाजत नहीं है। इसलिए शहर के मुस्लिम समुदाय ने जैसे ईदुल फित्र के मौके पर हुकूमत की आवाज पर लब्बैक कहते हुए तमाम नियमों का पालन किया ठीक वैसे ही ईदुल अजहा पर पाबंदी के बीच नमाज होगी।
इस तरह पढ़ें ईद की नमाज
हाफिज हैदर ने बताया कि जामा मस्जिद सेक्टर-6 के ईदगाह में सुबह 6 बज कर 15 मिनट तक नमाज होने के बाद लोग अपने घरों में नमाजे शुक्राना बशक्ले चाश्त या इशराक 2 या 4 रकअत में अदा कर सकते हैं। इसके बाद कुरबानी अदा कर सकते हैं। कुरबानी का यह सिलसिला 3 दिन तक चलेगा। उन्होंने कहा कि घरों में नमाज में खास तौर पर खयाल रखें कि जमाअत से अदा कर सकते हैं लेकिन तन्हा पढऩा ज्यादा बेहतर होगा। सलाम फेरने के बाद तकबीरे तशरीक यानि अल्लाहो अकबर-अल्लाहो अकबर, ला इलाहा इललल्लाह, वल्लाहो अकबर-वल्लाहो अकबर व लिल्लाहि हम्द तीन बार पढ़ लें और 34 मरतबा अल्लाहो अकबर-अल्लाहो अकबर और हो सके तो 100 या 300 बार सुबहान अल्लाहि वबे हम्दिही आप पढ़ लें।

कब्रिस्तान में लगा रहेगा ताला
शहर के कब्रिस्तान हैदरगंज कैम्प-1 में भी ईदुअ अजहा के मौके पर तीन दिन तक ताला लगा रहेगा। कब्रिस्तान इंतेजामिया कमेटी के शमशीर कुरैशी ने बताया ईद पर परंपरा अनुसार लोग ईदगाह/मस्जिदों में नमाज के बाद सबसे पहले कब्रिस्तान जाकर अपने दिवंगत परिजनों की कब्र पर दुआएं करते हैं। इन दिनों चूंकि कोरोना संक्रमण का खतरा है और शासन के आदेश अनुसार सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही पर रोक है। इसे देखते हुए कब्रिस्तान में ईदुल अजहा पर ताला लगा रहेगा, जिससे यहां सार्वजनिक रूप से कोई भी इक_ा न हो सके। वहीं मैयत होने की हालत में सीमित लोगों को कब्रिस्तान में आने दिया जाएगा।
रायपुर / शौर्यपथ / वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिये शारीरिक दूरी बनाये रखना,और मास्क और सेनेटाइज़र का उपयोग करते हुए घर पर ही रहकर आने वाले त्यौहारों का भरपूर आनंद लें । एक लापरवाही कोरोना संक्रमण को लोगों के घर तक ला सकती है । घर पर ही रह कर त्यौहार मनाने से खुद के साथ-साथ पूरा प्रदेश को कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर डॉ.मीरा बघेल के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण के बढते रोगियों की संख्या को देखते हुए रक्षाबंधन, ईदुल अज़हा और जन्माष्टमी के पर्व को सरकारी नियमों को ध्यान में रखकर मनाएं जिस प्रकार पूर्व में सरकार के बनाए नियमों का पालन करते हुए नवरात्रि,रमज़ान,और ईदुल फितर मनाया गया था।
डॉ.बघेल ने लोगों से अपील की है कि त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। कोरोना काल में अपने-अपने घरों में रहकर ही ईदुल अज़हा की नमाज अदा करें। घर पर भी शारीरिक दूरी का अनुपालन करें। मास्क अवश्य लगाएं। वहीं पुलिस-प्रशासन के साथ प्रमुख लोगों की बैठक में यह फैसला लिया गया लोग घरों पर रहकर ही त्यौहारों को मनायेंगे। सार्वजनिक स्थान पर त्यौहार कार्यक्रम भी नहीं होंगे। बेवजह सड़कों पर निकलने वालों पर पुलिस-प्रशासन द्वारा सख्ती की जाएगी। दरअसल, 6 अगस्त तक रायपुर और बीरगांव नगर निगम एरिया टोटल कंटेनमेंट जोन घोषित है। इसे देखते हुए शारीरिक दुरियों का पालन समेत अन्य नियमों का पालन करते हुए सामूहिक नमाज अदा करने और सामूहिक कार्यक्रम करने पर रोक लगाने का फैसला लिया गया।
रायपुर मनोरोग स्पर्श क्लिनिक के चिकित्सा मनोवैज्ञानिक डीएस परिहार कहते है:``भले ही अपने रिश्तेदारों से त्यौहारों पर गले न मिल पाए, हाथ न मिला पाए तो कोई बात नही,लेकिन फ़ोन पर ऑडियो वीडियो बातचीत कर दिलों की दूरियां खत्म कर अपने संबंधों को मजबूत कर सकते हैं । एक दूसरे का भरोसा बन सकते हैं । ‘’मनोवैज्ञानिक श्री परिहार आगे कहते है: ``त्यौहारों का असली मजा परिवार के साथ ही है । हम वैश्विक महामारी की आपदा को खत्म करने के लिए अपने परिवार के साथ ही त्यौहार को जिंदगी भर के लिए अनोखा बना सकते हैं । लोग ऐसे में अपने परिवार माता-पिता अपने बच्चों का पूरा ध्यान रखते हुए मानसिक तौर पर तनाव मुक्त होकर पर्व को मनायें ।‘
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
