Google Analytics —— Meta Pixel
May 22, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35926)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5926)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

आधुनिक तकनीकों और सुविधाओं से युक्त है महाविद्यालय
    रायपुर /शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सरगुजा संभाग के प्रथम स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर फ़ीता काटकर केशवपुर में महाविद्यालय का लोकार्पण किया। उनके साथ उप-मुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव उपस्थित थे।
       प्रदेश में अंग्रेजी माध्यम के कुल 10 स्वामी आत्मानंद आदर्श महाविद्यालय खोले जा रहे हैं, जिनमें से अम्बिकापुर के केशवपुर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय भवन के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण आज किया गया। ज्ञातव्य है कि शासकीय महाविद्यालय की कुल प्रवेश क्षमता 1000 है जिसमें लगभग 610 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है।
      मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के बाद शासकीय विज्ञान महाविद्यालय को अपग्रेड करते हुए सुविधाओं के विस्तार के लिए जीर्णोद्धार तथा निर्माण कार्य हुए। आज छात्रों के लिए आधुनिक समय अनुरूप तकनीकों, स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक लाईब्रेरी, प्रयोगशाला, अतिरिक्त कक्ष जैसे अन्य सुविधाओं के साथ महाविद्यालय तैयार है।
     महाविद्यालय में कुल 2.54 करोड़ रुपए की लागत से जीर्णोद्धार तथा निर्माण कार्य किए गए हैं, जिसमें 1.21 करोड़ रुपए की लागत से बने प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण और कुल 1.33 करोड़ की लागत से गार्डन का सौन्दर्यीकरण एवं सी.सी.रोड निर्माण, प्रथम तल पर प्रयोगशाला पुस्तकालय का नवीनीकरण एवं अहाता, भूतल पर प्राचार्य कक्ष ऑफिस का नवीनीकरण एवं प्रवेश द्वार एवं पार्किंग शेड का निर्माण कार्य शामिल है।

छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा विज्ञान रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री के सहयोग से दिया जा रहा है प्रशिक्षण
  रायपुर/शौर्यपथ /माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के कौशल विकास और ज्ञान को बढ़ाने के साथ-साथ स्कूली विद्यार्थियों को विज्ञान विषय लेने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का प्रारंभ 22 अगस्त को हुआ। छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में आयोजित यह कार्यशाला 25 अगस्त तक चलेगी। कार्यशाला में प्रस्तुतियों के साथ-साथ शिक्षकों के लिए शिक्षण संसाधनों को पाठ्यक्रम के साथ एकीकृत करने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण भी शामिल किया गया है।  जिसका उपयोग वे कक्षा में पारंपरिक चौक-एंड-टॉक पद्धति के विकल्प के रूप में कर सकते हैं।
      यूसुफ हामिद इंस्पिरेशनल साइंस प्रोग्राम भारत में विज्ञान शिक्षकों के लिए रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री का व्यावसायिक विकास पाठ्यक्रम है। रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री, यू.के. रसायन विज्ञान और रसायन विज्ञान शिक्षा को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रहा है। जिनके मास्टर प्रशिक्षकों ने भारत के कुछ सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों के साथ मिलकर विज्ञान शिक्षकों को अपने कौशल को बढ़ाने और छात्रों को विश्वविद्यालय में विज्ञान का अध्ययन करने के लिए प्रेरित करने में मदद करने के लिए इस कार्यक्रम को विकसित किया है। रॉयल सोसाइटी टीचर डेवलपर्स भारत भर के स्कूलों में विज्ञान शिक्षकों के लिए कार्यशालाएं आयोजित कर रहे हैं. जिससे उन्हें माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्तर पर छात्रों के लिए विज्ञान को अधिक रोचक और आकर्षक बनाने की तकनीकें दी जा रही है। प्रशिक्षण कार्यशालाएँ निःशुल्क प्रदान की जा रही है और इनमें सस्ते और आसानी से उपलब्ध होने वाले योजनाएँ शामिल है।
     छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की वैज्ञानिक डॉ. जे.के. राय, ने कार्यशाला के आयोजन की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उद्घाटन भाषण में छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक श्री एस.एस. बजाज ने कार्यक्रम के बारे जानकारी देते हुए दिलचस्प तरीके से विज्ञान पढ़ाने के लिए शिक्षकों को अपने कौशल को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। श्री बजाज ने शिक्षकों को कार्यशाला के दौरान रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री द्वारा प्रदान की गई तकनीकों को उचित तरीके से सीखने की सलाह दी। जिनका उपयोग कक्षा में अधिक प्रभावी शिक्षण के लिए किया जा सकता है। रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री बेंगलोर की टीचर डेवलपर जया स्वामीनाथन ने रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री के यूसुफ हामिद प्रेरणादायक विज्ञान व्यावसायिक विकास पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होेंने इस पाठ्यक्रम को भारत में कैसे लागू किया गया है इस बारे में विस्तार से बताया। कार्यशाला में छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेन्टर के वैज्ञानिक एवं अधिकारी तथा रायपुर जिले के विज्ञान शिक्षक शामिल हुए।

 रायपुर /शौर्यपथ /भेंट-मुलाकात, युवाओं के साथ, सरगुजा संभाग
  विशाल ने अपने कविता के माध्यम से मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया
   हमर दुलरवा कका..... हमर नव जिला बनाए कका(मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी)....हमन ला पहचान दे के हमर मन बढ़ाए कका
कुछ मांग ल पूरा कर देबे कका..!
  मुख्यमंत्री ने बहुत ही गम्भीरता से यह गीत सुनते हुए उनकी मांग पर सिर हिलाकर सहमति दी...! ताली बजाकर उत्साह भी बढ़ाया...

भेंट-मुलाकात, युवाओं के साथ, सरगुजा संभाग
कुसु खेल के लिए खुलेगी खेल एकेडमी
   रायपुर /शौर्यपथ / सूरजपुर के रेवती रमण मिश्र कॉलेज के छात्र लालजी यादव ने जिले में ताइक्वांडो यूसु प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की मांग की, लालजी स्वयं एक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं, उन्होंने कुसु खेल में इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
 मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सूरजपुर  के युवाओं को खेल विधा में बढ़ाने के लिए जिले में कुसु खेल के लिए खेल एकेडमी खोलने की घोषणा की।

  रायपुर /शौर्यपथ /भेंट-मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि युवाओं को जोश से सराबोर देखकर अच्छा लगता है, सबसे मिलकर बहुत अच्छा लगा।
  उन्होंने कहा कि सपनों का छत्तीसगढ़ कैसा हो, यह विचार सुनकर अच्छा लगा।
   मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले से आई सोनू कुमार ने दृष्टिबाधित छात्रों की चेन्नई में इलाज की मांग की।
 जिसे मुख्यमंत्री ने त्वरित स्वीकृत किया और कहा कि सभी जांच हम कराएंगे जहां भी हो वहां इलाज कराएंगे।
  महिलाओं के मान-सम्मान की बात युवा साथी ने कही, उनके सम्मान और अस्मिता के लिए हमने निर्णय लिया और महिलाओं से छेड़छाड़ करने के दोषियों को शासकीय नौकरी से प्रतिबंधित किया।
 पूरे प्रदेश में 33 नए महाविद्यालय खोले गए, 02 नए विश्वविद्यालय खोले, 04 मेडिकल कॉलेज खोले और 04 स्वीकृत किए गए हैं।
 छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लंबी कूद, 100 मीटर दौड़ एवं कुश्ती के खेल में 18 से 40 वर्ष के आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया जाएगा, यह प्रावधान इसी वर्ष से लागू होगा।
   हमने 36 आईटीआई के उन्नयन के लिए टाटा टेक्नोलॉजिस से एमओयू किया। दुनिया में जो डिमांड है, वही ट्रेड आईटीआई में होंगे।
    हमने युवाओं को सरकारी नौकरी दी। व्यापम, लोक सेवा आयोग, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनियों तथा स्वामी आत्मानंद स्कूलों में हुई भर्ती से 42 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी मिली है।
    हमने प्रतियोगी परीक्षाओं के परीक्षा शुल्क माफ करने का फैसला लिया। जिससे 22 लाख से अधिक युवाओं की करीब 33 करोड़ रुपए की फीस माफ हुई है।
  हमारी प्राथमिकता युवाओं को रोजगार देने की है। हमारी सरकार लगातार सभी वर्ग के लोगों के हित में कार्य कर रही है।
  बलरामपुर के वाड्रफनगर स्थित रानी दुर्गावती महाविद्यालय की अनुराधा कुशवाहा ने कहा कि मैं भविष्य में शिक्षिका बनना चाहती हूं। जिले में बी एड कॉलेज नहीं है।
   इसे सुनकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरगुजा सम्भाग के सभी जिलों में बी एड कॉलेज खोला जाएगा।
  बलरामपुर जिला के शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर के छात्र मेघनाथ भवन ने मुख्यमंत्री को जिले में महाविद्यालय शुरू करने के लिए धन्यवाद दिया।
  मेघनाथ ने मुख्यमंत्री से महाविद्यालय में अतिरिक्त भवन एवं भौतिक शास्त्र, वनस्पति शास्त्र, राजनीतिक शास्त्र, विज्ञान विषय हेतु स्नातकोत्तर की कक्षाएं प्रारंभ करने की मांग की।
    मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय भवन में 5 नए कमरे के निर्माण कराने की बात कही साथ ही अगले सत्र से महाविद्यालय में भौतिक शास्त्र, वनस्पति शास्त्र, जैसे नए संकाय शुरू करने की बात कही।
  मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार शासकीय तौर पर आत्मानंद स्कूल, महाविद्यालय खोले जा रहे हैं।
 अब 10 अंग्रेजी महाविद्यालय खोले गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल से सभी जिले में उत्कृष्ट महाविद्यालय आरंभ किया जाएगा।
  के आर टेक्निकल कॉलेज की छात्रा तमन्ना सिंह ने मुख्यमंत्री से दिव्यांग महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए स्पेशल कॉलेज खोलने की मांग की।
 तमन्ना लिप्सिंग से समझती हैं टीचर क्या कहना चाहते हैं।
 मुख्यमंत्री से तमन्ना की बात सुनी और अगले साल से मूकबधिर बच्चो के लिए स्पेशल कॉलेज खोलने की घोषणा की।
 जशपुर के नवीन महाविद्यालय आरा की छात्रा निकिता चौहान ने मुख्यमंत्री से कहा कि कॉलेज भवन नहीं होने से बहुत समस्या होती है, उन्होंने कॉलेज भवन  निर्माण कराने का निवेदन किया।
   मुख्यमंत्री ने कॉलेज के लिए भवन निर्माण के सम्बंध में बताया कि भवन के लिए बजट में स्वीकृति दे दी गई है, जल्द ही भवन निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
  मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर के छात्र अमन कौशिक ने मुख्यमंत्री से पूछा - इतने व्यस्त समय के बाद आपके समय प्रबंधन और मनोरंजन का क्या तरीका है !
  मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अमन से कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद समय बहुत कम मिलता है। समय  निकाल कर परिवार के साथ समय बिताना, दोस्तो के साथ हंसी-मजाक करना, पुस्तकें पढ़ना, (विशेषकर महापुरुषों की जीवनी) और संगीत सुनना पसंद है।

भेंट-मुलाकात, युवाओं के साथ, सरगुजा संभाग
 रायपुर /शौर्यपथ /संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में विशाल इंडोर स्टेडियम बनाया जायेगा। रायपुर के इंडोर स्टेडियम की तरह होगा। इसके लिए 100 करोड़ रुपए प्रदान करने घोषणा की गई है।
राजधानी रायपुर की नालंदा परिसर की तरह अंबिकापुर में डिजिटल लाइब्रेरी की घोषणा।
मूक बधिर बच्चों के लिए राज्य स्तर पर एक रेजिडेंशियल कॉलेज खोला जाएगा। अभी तक ऐसे बच्चों के लिए केवल स्कूल की सुविधा है।
सुरगुजा संभाग के सभी जिलों में शासकीय बीएड कॉलेज खोले जाएंगे।
जिला मुख्यालय सूरजपुर में युसु खेल अकादमी खोले जाने की घोषणा।
मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में लॉ कॉलेज की घोषणा।

   दमोह /शौर्यपथ / के पथरिया से बीएसपी विधायक रामबाई को दमोह की अदालत ने कोर्ट उठने तक की सजा सुनाई. अदालत ने रामबाई को बीच सड़क पर शव रखकर चक्का जाम करने के मामले में दोषी पाया है. रामबाई के साथ-साथ इस मामले में अन्य नामजद आरोपियों को भी यही सजा सुनाई गई है. इसके अलावा अदालत ने सभी दोषियों को 15-15 सौ रुपए का जुर्माना भी लगाया है. ये फैसला प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी विश्वेश्वरी मिश्रा की अदालत ने सुनाया है. रामबाई और उनके समर्थकों पर साल 2015 में सरकारी अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत के बाद उसका शव रखकर चक्काजाम करने का आरोप सिद्ध हुआ है.
जनता के लिए लड़ना नहीं छोड़ूंगी : रामबाई
     विधायक रामबाई का विवादों से पुराना नाता है. वे अपने बयानों और बर्ताव के चलते अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं. रामबाई ने फैसले के बाद कहा है कि वे अदालत का सम्मान करती हैं. लेकिन आम जनता के हक और भलाई के लिए वे लड़ती रहेंगी. इसके लिए भले ही उन्हें फांसी की सजा क्यों न हो जाए, लेकिन लड़ना नहीं छोड़ेंगी.
क्या था मामला
      साल 2015 में रामबाई और उनके समर्थकों ने डर्रे अहिरवार नाम के व्यक्ति की सरकारी अस्पताल में मौत के बाद उसका शव रखकर चक्काजाम किया था. रामबाई ने डाक्टरों पर इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए थे. विधायक रामबाई ने मुख्य अभियुक्त के रूप में चक्काजाम का नेतृत्व किया, जिसके बाद उनपर केस दर्ज हुआ था. रामबाई के साथ सहअभियुक्त के रूप में भरत श्रीवास्तव, दिनेश अहिरवार, श्रीधर सुमन, कैलाश (पार्षद-वार्ड क्रमांक 2 पथरिया), जिला पंचायत सदस्य विजेन्द्र सिंह (वार्ड केवरना), छत्रपाल सिंह, शीतल अहिरवार, सिद्धन बाई, भगवानदास अहिरवार, बिलानी और सुरेश अहिरवार भी मौजूद थे. इन सभी ने मृतक का शव संजय चौराहे पर रखा और सामान्य यातायात बाधित किया था.

    जबलपुर /शौर्यपथ /जबलपुर में बहुचर्चित भाजपा नेता सना खान हत्याकांड में बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस के हाथ जो नए सुराग लगे हैं वे बताते हैं कि सना की हत्या  हनीट्रैप की ब्लैकमेलिंग से ऐंठे गए रुपयों की वजह से हुई है. दरअसल सना के परिजन जिन 50 लाख रुपए का जिक्र कर रहे थे, वो हनीट्रैप रैकेट द्वारा ब्लैकमेलिंग कर वसूले गए थे. पुलिस सूत्रों का दावा है कि सना अपनी खूबसूरती के जाल में नौकरशाह से लेकर सफेदपोश लोगों को फंसाती थी और फिर ब्लैकमेलिंग का गोरखधंधा शुरू हो जाता था.
कुएं में मिली लाश को डीएनए जांच के लिए भिजवाया
     इधर, पुलिस को सिवनी जिले में एक कुएं में अज्ञात लाश बरामद हुई है. लाश महिला की है, जिसके बाद शव के सैंपल लेकर डीएनए जांच के लिए भिजवाया गया है. लाश काफी दिन पुरानी बताई जा रही है, जिस कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी. आशंका जताई जा रही है कि ये शव सना की हो सकती है. हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है.
क्या है पूरा मामला?
         नागपुर में रहने वाली बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे की महामंत्री सना खान 2 अगस्त, 2023 को नागपुर से जबलपुर आई थीऔर उसके बाद से वह लापता हो गई. वहीं सना के गायब होने के बाद परिजनों ने पति अमित साहू पर हत्या का आरोप लगाया. इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई और करीब एक हफ्ते बाद पुलिस ने अमित साहू को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के द्वारा पूछताछ में अमित साहू ने बताया कि उसने सना की हत्या कर दी है और सबूत मिटाने के लिए उसने लाश को हिरन नदी में फेंक दिया है. हालांकि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा दोनों राज्यों में छानबीन करने के बाद भी सना की लाश की बरामदगी नहीं हो पाई है. फिलहाल पुलिस मामले में तफ्तीश कर रही है.

सायकल से भारत यात्रा पर निकले डॉ. सेठ रायपुर पहुंचे
     रायपुर /शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में ‘‘सायकल विथ स्पिक मैके‘‘ के तहत रायपुर पहुंचे पद्मश्री से सम्मानित डॉ. किरण सेठ ने सौजन्य मुलाकात की। बस्तर बैंड को पूरी दुनिया में पहचान दिलाने वाले पद्मश्री श्री अनुरंजन पांडे भी इस दौरान मौजूद थे। डॉ. सेठ ‘‘स्पिक मैके‘‘ के संस्थापक हैं। डॉ. सेठ ने गरीब बच्चों के लिए अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दिलाने के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय की स्थापना करने और कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने एवं कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल की सराहना की।
      डॉ. सेठ ने 15 अगस्त 2022 से महात्मा गांधी के संदेशों का फैलाने, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर ‘‘सायकल विथ स्पिक मैके‘‘ के तहत 15 अगस्त 2022 को कश्मीर के लेह-लद्दाख से सायकल यात्रा की शुरूआत की। भारत भ्रमण पर निकली यह यात्रा अभी रायपुर पहुंची हैं। स्पिक मैके नामक यह संस्था शास्त्रीय नृत्य, संगीत एवं कला के क्षेत्र में काम करने के साथ एक सार्थक जीवन जीने के लिए लोगों का जागरूक करती है। इस अवसर पर ‘‘स्पिक मैके‘‘ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन डूंगा एवं छत्तीसगढ़ प्रमुख श्री अजय श्रीवास्तव मौजूद थे।

नई दिल्ली /शौर्यपथ /महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक 17 साल के लड़के ने अपनी मां को मोबाइल से किसी को मैसेज करते हुए देखने के बाद कथित तौर पर…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)