
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
भरोसे की झलक बयां कर रही हैं, छायाचित्र प्रदर्शनी
रायपुर/शौर्यपथ /स्वतंत्रता दिवस की 76 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर राजधानी रायपुर के टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगायी गयी छायाचित्र प्रदर्शनी देखने आए लोगों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जो कार्य किया है, वह भरोसेमंद और सराहनीय है। यह प्रदर्शनी पिछले 6 दिनों से चल रही है। प्रदर्शनी 21 अगस्त तक चलेगी।
जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई इस छायाचित्र प्रदर्शनी में देश को दिलाने में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा प्रदर्शनी में राज्य सरकार द्वारा पिछले पौने पांच साल में हासिल की गई उपलब्धियों की भी जानकारी मिल रही है। स्कूली बच्चे और आम नागरिक इस प्रदर्शनी की सराहना कर रहे हैं। स्कूली बच्चों ने देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनारियों की योगदान पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी को काफी पसंद किया। छायाचित्र प्रदर्शनी देखने आए लोगों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जो कार्य किया है, वह भरोसेमंद और सराहनीय है।
छायाचित्र प्रदर्शनी देखने आए संतोषी नगर रायपुर निवासी और महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में पढ़ने वाले श्री गुलशन विश्वकर्मा ने कहा कि उन्हें छत्तीसगढ़ के पुरोधाओं की जीवनी के साथ-साथ राज्य सरकार की राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूरों को सात हजार रूपये वार्षिक दी जाने वाली योजना की जानकारी काफी अच्छी लगी। राज्य के पांच लाख से अधिक गरीब मजदूरों को दी जा रही आर्थिक सहायता योजना सराहनीय है।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिला के भाटागांव से आए बी.ए के छात्र श्री अशोक गुप्ता और राकेश बंजारे ने मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गयी राजीव गांधी किसान न्याय योजना और प्रदेश के बेरोजगारों को भत्ता देने की योजना की प्रशंसा की।
लोधीपारा रायपुर से प्रदर्शनी देखने आए श्री दीपांशु वर्मा और राहुल यादव ने बताया कि वे एक निजी फर्नीचर कंपनी में काम करते है। प्रदर्शनी देखकर उन्हें राज्य शासन द्वारा पढ़े-लिखे बेरोजगारों युवाओं के लिए संचालित योजनाओं के साथ ही श्रमिक कल्याण योजनाओं की भी जानकारी मिली है। प्रदर्शनी से निश्चिित ही बहुत सारे बेरोजगार युवाओं को जानकारी मिली है। हमें उम्मीद है कि वे शासन के इन योजनाओं का लाभ जरूर लेंगे।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रखी आधारशिला
लगभग 50 करोड़ की लागत से बनेगा 132 केव्ही सब स्टेशन
रायपुर /शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी प्रदेश के ग्रामीणों और वनांचल क्षेत्रों में आर्थिक विकास की गतिविधियों में तेजी लाने विद्युत अधोसंरचना पर ठोस कार्य कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वनांचल एवं ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
मुख्यमंत्री ने बसना के ग्राम तरेकेला में ट्रांसमिशन कंपनी के 132 केव्ही उपकेंद्र निर्माण के लिये भूमिपूजन कर आधारशिला रखी। लगभग 49 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले इस सब स्टेशन एवं नए लाइन से क्षेत्र में अगले 10 सालों तक निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति हो सकेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री बघेल ने डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के दो नए 33/11केव्ही सब स्टेशन भुलका (सरायपाली) एवं घोंच (खल्लारी) का लोकार्पण भी किया तथा पांच प्रस्तावित 33/11 सब स्टेशन बसना के शेर, पचरी, गांजर तथा खल्लारी के कुदारीबहरा, कंचनपुर का भूमिपूजन किया।
छ्त्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के चेयरमेन श्री अंकित आनंद ने बताया कि बसना विधानसभा अंतर्गत ग्राम राजपालपुर (तरेकेला) में 132 /33 केव्ही उपकेंद्र एवं 30 किमी 132 केव्ही लाइन का निर्माण कार्य का शीध्र प्रारंभ किया जाएगा। इस 132/33 केव्ही उपकेंद्र की स्थापना से उपरोक्त संपूर्ण क्षेत्र में विगत लंबे समय से व्याप्त लो वोल्टेज की की समस्या का सम्पूर्ण निदान हो जाएगा।
कृषि आधारित क्षेत्र होने के कारण सिंचाई हेतु विद्युत की सुचारू व्यवस्था हो जाएगी, जिससे कृषि क्षेत्र में किसानों की काफी उन्नति होगी।
यह संपूर्ण क्षेत्र की अति महत्वपूर्ण मांग थी, जो पूर्ण हो रही है। इस उपकेंद्र की स्थापना से 6 वितरण केद्र के अंतर्गत 8 नग 33/11उपकेद्र संयोजित होंगे तथा 163 ग्रामों के 31000 उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।
जिसमें कुछ बड़े गांव भंवरपुर, पिरदा, आरंगी, पथरला, राजपुर, लिमदरहा, जगदीशपुर, बम्हनी,दुरुगपाली, नवगड़ी, अजगरखार सहित अन्य गांव शामिल हैं।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राही हुए लाभान्वित
राजीव युवा मितान क्लबों को राशि तथा ग्राम पंचायतों को मिली परब सम्मान निधि की राशि
रायपुर/शौर्यपथ /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती ‘‘सद्भावना दिवस‘‘ के अवसर पर महासमुंद के हाई स्कूल मैदान में न्याय योजनाओं सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों किसानों, मजदूरों, ग्रामीण व पशुपालकों को 2055.60 करोड़ रूपए की राशि का ऑनलाईन भुगतान किया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे। गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में पंचायत मंत्रा श्री रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, नगरीय विकास विभाग मंत्री डॉ. शिव डहरिया, आदिम जाति जनजाति विकास विभाग मंत्री श्री मोहन मरकाम, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदवी नेताम ,लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज सहित छत्तीसगढ़ शासन संसदीय सचिव, विधायक समेत अनेक जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम में ‘‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना‘‘ के हितग्राहियों को योजना की दूसरी किश्त के रूप में 1810 करोड़ रूपए का भुगतान किया। इस राशि को मिलाकर राजीव गांधी किसान न्याय योजना के 24.30 लाख किसानों को अब तक 21 हजार 912 करोड़ रूपए की इनपुट सब्सिडी का भुगतान किया जा चुका है।
राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ‘राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ के हितग्राहियों को दूसरी किश्त के रूप में 168.63 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया। इस राशि को मिलाकर योजना के 5.6 लाख हितग्राहियों को अब तक 758.03 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।
राजीव युवा मितान क्लब एवं गोधन न्याय योजना
कार्यक्रम में श्री बघेल ने ‘राजीव युवा मितान क्लबों’ को 66.21 करोड़ रूपए की राशि का भी अंतरण किया। युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए राज्य में गठित किए 13 हजार 242 क्लबों को अब तक 132.48 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने इसी कड़ी में ‘गोधन न्याय योजना’ के हितग्राहियों को 9.65 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया। इस राशि को मिलाकर योजना के तहत अब तक महिला स्व-सहायता समूहों, गौठान समितियों और ग्रामीणों को 551.31 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री परब सम्मान निधि योजना
श्री बघेल ने कार्यक्रम में ‘मुख्यमंत्री परब सम्मान निधि योजना’ के तहत गैर अनुसूचित क्षेत्र की ग्राम पंचायतों को 1.11 करोड़ रूपए की राशि का अंतरण किया। इस राशि को मिलाकर 6,111 ग्राम पंचायतों को स्थानीय उत्सवों को मनाने के लिए 6.11 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है।
रायपुर/शौर्यपथ /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज ज़िला मुख्यालय महासमुन्द स्थित शासकीय स्वामी आत्मानंद हिन्दी उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं अन्य योजनाओं का राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान मचेवा स्थित हेलीपैड पहुंचने पर संसदीय सचिव एवं महासमुन्द विधायक श्री विनोद चन्द्राकर, बसना विधायक श्री देवेंन्द्र बहादुर सिंह, खल्लारी विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव, सरायपाली विधायक श्री किस्मतालाल नंद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, जनपद अध्यक्ष महासमुन्द श्री यतेन्द्र साहू, डॉ. रश्मि चंद्राकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री प्रभात मलिक, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह, जिला पंचायत के सीईओ श्री एस. आलोक, वनमंडलाधिकारी श्री पंकज राजपूत ने भी पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।
मुख्यमंत्री गौवंश मोबाईल चिकित्सा योजना
रायपुर/शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज महासमुंद के हाई स्कूल मैदान में राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को राशि के अंतरण कार्यक्रम के पहले ’’मुख्यमंत्री गौवंश मोबाईल चिकित्सा योजना’’ के तहत महासमुंद जिले के लिए 7 तथा संभाग के अन्य जिलों के लिए 43 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाईयों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री गौवंश मोबाईल चिकित्सा योजना को मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना एवं मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की तर्ज पर शुरू किया है। जिसके तहत चिकित्सायुक्त 163 मोबाईल वैन के माध्यम से गौठानों, ग्राम पंचायतों तक पहुंच सेवा एवं कॉल सेंटर के माध्यम से जी.पी.एस. लगे मोबाईल वैन एवं पशु चिकित्सा सेवा की मॉनिटरिंग तथा परामर्श सुविधा प्रदान की जाएगी। मुफ्त पशु चिकित्सा सुविधा एवं परामर्श हेतु टोल फ्री नम्बर 1962 जारी किया गया है।
मुख्यमंत्री गोवंश मोबाइल चिकित्सा योजना का प्रमुख उद्देश्य छत्तीसगढ़ के सभी गौवंश (पशुओं) को वक्त पर बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है। जिसके लिए इस योजना के तहत आज मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा आज चिकित्सा वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इन चिकित्सा वाहन के द्वारा बीमार पशुओं को घर-घर जाकर ट्रीटमेंट दिया जाएगा। अब राज्य सहित जिले के कोई भी पशुपालक अपने पशुओं के बीमार होने पर जल्द से जल्द चिकित्सा वाहन को अपने स्थान पर बुलवा सकेंगे और अपने पशुओं का समय पर इलाज करवा सकेंगे। इससे पशु संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
रायपुर/शौर्यपथ /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल महासमुंद मैदान पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं अन्य योजनाओं के सामग्री वितरण कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कृषि यांत्रिकीकरण पर सबमिशन घटक 3 योजना के 10 हितग्राहियों को ट्रेक्टर एवं कृषि यांत्रिकीकरण पर सबमिशन घटक 4 योजना के एक हितग्राही को हार्वेस्टर की चाबी सौंपी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से चर्चा कर उनका हालचाल जाना।
छत्तीसगढ़ बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा कृषि यांत्रिकीकरण पर सबमिशन घटक 3 योजना के तहत 10 हितग्राहियों को ट्रेक्टर एवं सब्सिडी प्रदान गया। इनमें बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम हाड़ाबंद कृषक सनी चंद्राकर, द्वारतलाकला की कुमारी बाई, घुंचापाली के शंकर यादव, मुनगाशेर की पूर्णिका बाई चंद्राकर, दरबेकेरा की प्रतीभाबाई साहू एवं हाथीगढ़ के सुरेन्द्र राजसिंग दीवान शामिल है। इसी प्रकार महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सिनोधा के खिलेश्वर सिंह एवं खैरझिटी के सखाराम चंद्राकर तथा पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम रामपुर के विजय कुमार प्रधान एवं तिलंजनपुर के श्री अजय कुमार नायक को टेªक्टर एवं सब्सिडी प्रदान किया गया। कार्यालय कृषि अभियंता, कृषि अभियांत्रिकी रायपुर द्वारा कृषि यांत्रिकीकरण पर सबमिशन घटक 4 के तहत कृषक मनोज कुमार पटेल को हार्वेस्टर एवं सब्सिडी प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री ने 322.85 करोड़ रूपए की लागत से महासमुंद मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण की रखी आधारशिला
श्री बघेल ने 6 करोड़ रूपए की लागत से सेंट्रल लाईब्रेरी भवन का किया भूमिपूजन
जिला अस्पताल महासमुंद फिजियोथैरेपी बिल्डिंग, सीएचसी पिथौरा में ब्लड बैंक और हमर लैब का हुआ लोकार्पण
रायपुर/शौर्यपथ /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर महासमुंद के प्रवास के दौरान जिले को 655 करोड़ की लागत के 223 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 71.08 करोड़ रूपए की लागत के 132 कार्यों का लोकार्पण और 583 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत के 91 कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस कार्यक्रम में 322 करोड़ 85 लाख रूपए की लागत से बनने वाले महासमुंद मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण कार्य की आधारशिला भी रखी।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 2.38 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम घोंच तथा 1.72 करोड़ रूपए की लागत से भुल्का (पथियापाल) में स्थापित 33/11 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र, जिला अस्पताल महासमुंद में 25 लाख रूपए की लागत से निर्मित फिजियोथैरेपी बिल्डिंग, सीएचसी पिथौरा में 30 लाख रूपए की लागत से बनाए गए ब्लड बैंक तथा 12 लाख रूपए की लागत से स्थापित हमर लैब का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत 13 करोड़ 64 लाख रूपए की लागत से 18 गांवों के पूर्ण हो चुके पेयजल योजना के कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 27 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत से पूर्ण हुए सड़क निर्माण की 65 कार्य, लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण के तहत 11 करोड़ 57 लाख रूपए की लागत से पूर्ण हो चुके 4 उच्च स्तरीय पुल निर्माण के कार्य का भी लोकार्पण किया। इनमें से साई-सराईपाली पहुंच मार्ग में करमेल नाला पर 3.06 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल, 2.90 करोड़ रूपए की लागत से बनपचरी-बरेकेल-धनगांव मार्ग में नैनी नाला पर निर्मित पुल, 3.24 करोड़ रूपए की लागत से गहनाखार-छिन्दपाली-लिमगां मार्ग में पुल निर्माण और 2.37 करोड़ रूपए की लागत से भुथियाडीह-कल्लूदूड़ा मार्ग के मुरमुरी नाला पर निर्मित उच्च स्तरीय पुल शामिल है।
इसी तरह मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के 4.09 करोड़ रूपए की लागत के 3 कार्यों, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 2.05 करोड़ रूपए की लागत के 6 कार्यों, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 1.71 करोड़ रूपए की लागत के 17 कार्यों, वन विभाग के 3.73 रूपए की लगात के 16 कार्य, विद्युत विभाग 4.09 करोड़ रूपए की लागत के 2 कार्य और आयुष विभाग के 2.55 करोड़ रूपए की लागत के 1 कार्य का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में नर्रा, बंजारी, सुरंगी नाला बंसुला में निर्मित हाई टेक बेरियर सहित नरवा विकास के कार्यों का भी लोकार्पण हुआ।
नगरीय निकायों में 118.42 करोड़ रूपए की लागत के कार्यों का हुआ भूमिपूजन
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जिले के विभिन्न नगरीय निकायों में प्रारंभ होने वाले 118.42 करोड़ रूपए लागत के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों में नगर पालिका सरायपाली में 40.08 करोड़ रूपए, नगर पंचायत बसना में 30.80 करोड़ रूपए, नगर पंचायत पिथौरा में 27.62 करोड़ रूपए की लागत के कार्य शामिल है। इनके अलावा ग्राम खैरा में 6.40 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले नवीन बस स्टेंड, 3.43 करोड़ रूपए की लागत से महासमुंद में फुटबाल ग्राउंड, महासमुंद में 6 करोड़ रूपए की लागत से सेंट्रल लाईब्रेरी भवन, ग्राम गांजर में 2.37 करोड़ रूपए, ग्राम शेर में 2.43 करोड़ रूपए, ग्राम पचरी में 2.29 करोड़ रूपए, ग्राम कंचनपुर में 2.59 करोड़ रूपए और ग्राम कुदारीबाहरा में 2.20 करोड़ रूपए की लागत से नये 3.15 एम.व्ही.ए. पावर ट्रांसफार्मर 33/11 केव्ही उपकेन्द्र की स्थापना, 17.30 करोड़ रूपए की लागत से देवगांव जलाशय के नहरों एवं जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य तथा पक्के कार्यों के सुधार का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के 13.52 करोड़ रूपए की लागत के 20 कार्य, महासमुंद ईमलीभाटा में 1.17 करोड़ रूपए की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी भूमिपूजन मुख्यमंत्री के हाथों किया गया।
दुर्ग। शौर्यपथ । 23 अगस्त मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस जन्मदिन पर पूरे शहर में बधाई संदेश वाले पोस्टर की भरमार नजर आएगी । आगाज हो चुका है विधानसभा चुनाव के पहले अपने नेता को खुश करने हर कोई बैनर पोस्टर लगाकर सीएम बघेल को बधाई संदेश देने की कोशिश करेगा और यही राजनीतिक का महत्वपूर्ण पहलू भी है पोस्टर बैनर ही यह दर्शाता है कि कौन सा व्यक्ति राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय है । पोस्टर बैनर निकालना और फाड़ना कार्य को हर विपक्षी पार्टियों द्वारा लगातार चोरी छुपे किया जाता रहता है । किंतु दुर्ग विधानसभा क्षेत्र ऐसा क्षेत्र के रूप में प्रसिद्ध हो गया है कि यहां सत्ताधारी पार्टी ही सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के पोस्टर बैनर समय से पहले निकाल देते हैं या निकलवा देते हैं दो-तीन साल पहले ऐसे ही बैनर पोस्टर जो भिलाई विधायक देवेंद्र यादव द्वारा लगाए गए थे उसे बड़ी मात्रा में निगम द्वारा शहर की खूबसूरती का हवाला देकर निकाल दिया गया था जिसे बाद में विधायक के समर्थकों द्वारा नगर निगम से गाड़ियों में भर के वापस ले जाया गया पिछले दो-तीन सालों से ऐसा देखने में आ रहा है कि दुर्ग के कई कद्दावर नेताओं का पोस्टर समय से पहले निकाल दिया जाता है और नेता अपने पोस्टर निकल जाने पर भी शांत एवं मौन रहते हैं ताकि विवाद की स्थिति उत्पन्न ना हो किंतु पिछले दिनों एक बार फिर से यह घटना घटित हुई शहर के कद्दावर कांग्रेसी नेता का पोस्टर क्षेत्र के एडवर्टाइज कंपनी के ठेकेदार द्वारा निकाल दिया गया जिस पर नेता के समर्थकों ने जबरदस्त आपत्ति उठाई चर्चा यहां तक है कि ठेकेदार को निगम के अधिकारी ने आदेश दिया था और इसमें सहमति निगम के किसी वार्ड पार्षद की थी मामला तूल पकड़ता गया और उक्त नेता के समर्थकों ने मामले पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की ऐसी चर्चा है कि पोस्टर निकालने वाले ठेकेदार के ऊपर मामले को दबाते हुए ब्लैक लिस्ट करने की बात की जा रही है ।
बता दें कि दुर्ग नगर पालिक निगम में एडवर्टाइज एजेंसी को ठेका देने का कार्य बाजार विभाग के अंतर्गत आता है जिसके अधिकारी जावेद अली हैं वही बाजार विभाग के प्रभारी ऋषभ जैन है तथा दुर्ग नगर निगम में कांग्रेस के महापौर धीरज बाकलीवाल है और जिस नेता का पोस्टर निकाला गया है वह भी कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं । जैसा कि दुर्ग शहर की आम जनता को मालूम है कि दुर्ग नगर निगम के सभी कार्य विधायक वोरा की मंशा के अनुरूप ही होते हैं ऐसे में कहीं ना कहीं इस तरह की घटना विधायक वोरा के लिए आने वाले चुनाव में भी परेशानी का सबब बन सकती है । ऐसे में चुनाव के पहले इस तरह से पोस्टर वार सिर्फ कांग्रेस को ही आने वाले चुनाव में नुकसान पहुंचाएगा वर्तमान में विपक्षी पार्टियों द्वारा लगातार निगम सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप कमीशन खोरी के आरोप और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को मनमाना ठेका देने का आरोप लगाया जा रहा है शहर में विकास के नाम पर सिर्फ छलावा होने की बात लगातार विपक्षी पार्टियों द्वारा की जा रही है आंदोलन पर आंदोलन किए जा रहे हैं अब पोस्टर वार के मामले को लेकर जहां विपक्षी पार्टी खुश है कि कांग्रेस दुर्ग में अभी भी आपसी मतभेदों के चक्रव्यूह में फंसा हुआ है जो कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए शुभ संकेत ही है
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
