
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के विधायक कालोनी में आयोजित श्री शिवशक्ति मंदिर-प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए । उन्होंने मन्दिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवँ खुशहाली की कामना की । इस अवसर पर संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत एवँ श्रद्धालुगण उपस्थित थे ।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग कांग्रेस में इन दिनों विधायक प्रत्याशी की दावेदारी को लेकर शहर भर में चर्चा का विषय है तीस सालो बाद ऐसा हो रहा है कि दुर्ग के कांग्रेस कार्यकर्त्ता अब कांग्रेस प्रत्याशी को बदलने की अपरोक्ष रूप से मांग कर रहे है . पिछले तीस सालो से हर बार होने वाले विधान सभा चुनाव में दुर्ग के कांग्रेसी सिर्फ प्रचार प्रसार में ही अपने मन की शांति देखते थे किन्तु इस बार जिस तरह से दावेदारों के चेहरे सामने आ रहे है उससे यही प्रतीत होता है कि विधायक वोरा के लिए अब एकमेव नेता का ताज गए जमाने की बात हो गयी दुर्ग कांग्रेस में एक ओर जहाँ विधायक वोरा के द्वारा पार्षदों से समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर की चर्चा हो रही है वही दूसरी ओर समर्थको का दावेदारी के लिए आवेदन भरना भी इशारा कर रहा है कि बस अब हमें भी मौका मिलना चाहिए .
एक तरफ जहाँ विधायक समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर करवा रहे है वही दूसरी ओर दुर्ग कांग्रेस में विधायक के ख़ास समर्थको में से एक देवेश मिश्रा जिनके भाई अजय मिश्रा काफी सालो से ब्लाक अध्यक्ष है और विधायक खेमे के ख़ास समर्थको में गिने जाते है ने भी दावेदारी के लिए आवेदन भर यह साबित कार दिया कि अब नए चेहरे को मौका मिलना चाहिए .दुर्ग विधानसभा चुनाव 2023 में विधानसभा दुर्ग शहर प्रत्याशी हेतु प्रदेश प्रतिनिधि एवं जिला कांग्रेस प्रवक्ता देवेश मिश्रा ने अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत की है। पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पाली को देवेश मिश्रा ने अपना आवेदन प्रस्तुत कर दिया .
दुर्ग / शौर्यपथ / सेन समाज युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे द्वारा सेन समाज युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर पुलगांव स्थित वृद्धाश्रम में जूसर मशीन प्रदान किया गया।अध्यक्ष डॉ. प्रतीक उमरे ने बताया कि बुजुर्गों के स्वास्थ्य में लगातार उतार चढ़ाव होने की वजह से डॉक्टर द्वारा उन्हें सेहतमंद रहने जूस पीने की सलाह दी जाती है लेकिन वृद्धाश्रम के बेसहारा वृद्धजन बाहर से जूस खरीद कर पीने में सक्षम नहीं होते,इसलिए वृद्धाश्रम में सेन समाज युवा प्रकोष्ठ द्वारा जूसर मशीन उपलब्ध कराया गया है।जिसे पाकर सभी वृद्धजनों ने सेन समाज के सदस्यों को आशीर्वाद दिया।अध्यक्ष डॉ.प्रतीक उमरे ने कहा कि वृद्ध हमारे समाज के फलदार वृक्ष है।जिनकी छांव में हर व्यक्ति को सुकून मिलता है।समाज के हर व्यक्ति के दिल में वृद्ध व्यक्तियों के प्रति सम्मान एवं संवेदना के भाव होने चाहिए।इस अवसर पर चार्टर्ड अकाउंटेंट मनीष श्रीवास,उपाध्यक्ष प्रांजल भारद्वाज,प्रखर भारद्वाज,शशांक उमरे, लवकुश देशमुख व सेन समाज युवा प्रकोष्ठ के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / युवा कांग्रेस के धर्मेश देशमुख ने आज राजीव भवन दुर्ग में सैकड़ो साथियों के साथ पहुंचकर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा से अपनी दावेदारी पेश की है। भूपेश सरकार के जानकल्याणकारी योजनाओं के चलते छत्तीशगढ़ में कांग्रेस की सरकार मज़बूत स्थिति में दिख रही इसका परिणाम ये है की दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विधायक के दावेदार के रूप में क्या आम कार्यकर्ता क्या ख़ास कार्यकर्ता साथ ही ज़िला स्तर के नेता सभी ने अपनी अपनी दावेदारी ठोकी है अब देखना ये लाज़मी होगा कि इन लोगो का जनाधार इतना मज़बूत है? की भूपेश सरकार के योजनाओ के दम में ही इन लोगो ने जीत के आस में अपनी दावेदारों पेश की है बहरहाल जातीगात समीकरण,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस का घोषणापत्र जीत का दारोंमदार तय करेगा.
अर्चना सुधीर वर्मा,पिंकी पन्ना के सौजन्य से 31000 रुद्राक्ष का हुआ वितरण
हर हर महादेव के नारों से गूंजाआसमान,50 हजार से अधिक भक्तों ने भंडारा में ग्रहण किया प्रसाद
पाटन / शौर्यपथ / टोलाघाट के प्राचीन शिवालय में जलाभिषेक के लिए विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन बोलबम कांवड़ यात्रा समिति पाटन क्षेत्र द्वारा किया गया। प्रातः 08:00 बजे से ही पाटन, अभनपुर, कुरूद, ब्लॉक के 201 गावों से शिवभक्तों का रेला कांवड़ लेकर पहुंचने लगा, कांवड़ से जल लेकर आने का सिलसिला दोपहर 02:00 बजे तक अनवरत चलता रहा, वहीं बोल बम कावड़ यात्रा समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा पत्नी श्रीमती राजेश्वरी वर्मा सपत्नीक ओग्गर तालाब पाटन के शिव मंदिर से पूजा अर्चना कर हजारों कांवड़ यात्री पद यात्रा करते हुए हर हर महादेव के जयघोष के साथ टोलाघाट शिव मंदिर पहुंचे। डीजे की धुन पर युवक, युवतियों, महिलाओं और बुजुर्गों ने जोश के साथ कांवड़ यात्रा में भाग लिया। टोलाघाट के शिव मंदिर पहुंचकर पं. कृष्ण कुमार तिवारी के सानिध्य में विधि विधान से रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और महाआरती कर प्रदेश के सुख-समृद्धि के लिए कामनाएं कर आशीर्वाद मांगा। कावड़ यात्रियों के जन सैलाब ने हर हर महादेव के जयघोष से पूरे परिसर को शिवमय बना दिया। विशाल कावड़ यात्रा महोत्सव में भक्तो का तांता लगा रहा। ग्राम तुलसी से आए जसगीत झांकी मंडली द्वारा जस गायन प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का संचालन अनिल शर्मा ने किया ।
मंचीय कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद और पाटन विधानसभा प्रत्याशी विजय बघेल ने कहा कि भगवान शिव की भक्ति से ओतप्रोत यह कार्यक्रम लगातार 13 वर्षों से जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में आयोजित हो रहा है। साल दर साल कावड़ यात्रा का यह कार्यक्रम लोकप्रियता की ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने बोल बम कांवर यात्रा समिति पाटन के संयोजक जितेंद्र वर्मा द्वारा आयोजित कांवर यात्रा महोत्सव की सराहना की।
समाजसेवी रूपनारायण सिन्हा ने कहा कि कांवड़ यात्रा का यह कार्यक्रम भगवान शिव के प्रति अपनी भक्ति के प्रकटीकरण का माध्यम है। बिना किसी से आर्थिक सहयोग प्राप्त किए बोलबम कांवर यात्रा समिति पाटन के संयोजक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में स्थानीय युवाओं और महिलाओं द्वारा लगातार 13 सालों से यह आयोजन हो रहा है, शिवभक्ति के माध्यम से क्षेत्र की जनता को जोड़े रखने का यह बहुत ही उत्तम कार्यक्रम है।
जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा और आशीर्वाद से यह कार्यक्रम लगातार सफलता के साथ संचालित हो रहा है। महोत्सव में 50 हजार भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया, 31 हजार रूद्राक्ष का निशुल्क वितरण भगवान शिव के आशीर्वाद स्वरूप भक्तों को दिया गया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण क्षेत्र की जनता को सुख समृद्धि मिले इसी कामना से शिवजी को प्रसन्न करने हेतु प्रत्येक वर्ष यह आयोजन होता है। आभार प्रदर्शन दिलीप साहू ने किया।
बोल बम कावड़ यात्रा समिति के तत्वाधान में आयोजित विशाल कावड़ यात्रा महोत्सव इस पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ दर्शन करने पाटन विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल, विधायक प्रमोद कुमार, साजा के पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, रूपनारायण सिन्हा, पुष्कर साहू, यशवंत सेन, अमित वर्मा, वासु वर्मा, दामोदर चक्रधारी, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, राजेंद्र कुमार, दिलीप साहू, चतुर्भुज राठी, कांतिलाल बोथरा, शिव चंद्राकार, अनूप गटागट, संजय सिंह, आशीष निमजे,दीपक चोपड़ा,नेतराम निषाद, पुनेंद्र सिन्हा, सहित हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री और श्रद्धालुगण शामिल हुए।
- कलेक्टर एवं एसपी ने निर्वाचन व्यय की मानिटरिंग करने के लिए ली बैठक
- आपस में समन्वय करते हुए कार्य करने के लिए दिए गए निर्देश
- पाटेकोहरा, बोरतलाव सहित अन्य चेक पोस्ट सक्रिय करने कहा गया
- अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट में अन्य राज्यों से आने वाले अवैध शराब एवं अन्य वस्तुओं पर जब्ती की कार्रवाई बढ़ाने के लिए दिए गए निर्देश
- आबकारी विभाग को टीम बनाने के दिए निर्देश तथा सीमावर्ती चेक पोस्ट में ड्यूटी लगाने कहा
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने चिप्स रूम में आज विधानसभा निर्वाचन 2023 के मददेनजर निर्वाचन व्यय की मानिटरिंग करने के लिए सभी संबंधितों विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि जिले के बार्डर पर महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश एवं अन्य राज्यों से आने वाले अवैध शराब एवं अन्य वस्तुओं पर चेक पोस्ट में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने आबकारी विभाग को टीम बनाने के निर्देश दिए तथा सीमावर्ती चेक पोस्ट में ड्यूटी लगाने कहा। उन्होंने कहा कि सभी टीम आपस में समन्वय करते हुए कार्य करेंगे।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट में अन्य राज्यों से आने वाले अवैध शराब एवं अन्य वस्तुओं पर जब्ती की कार्रवाई बढ़ाने की जरूरत है। सभी अधिकारी इसके लिए आपस में समन्वय करते हुए कार्य करेगें। उन्होंने आबकारी, आयकर विभाग तथा जीएसटी के अधिकारियों से बात करते हुए निर्वाचन के संबंध में व्यय अनुवीक्षण के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि पाटेकोहरा, बोरतलाव सहित अन्य चेक पोस्ट सक्रिय रहें। इस दौरान विगत वर्षों में जिले में अवैध शराब, चरस, गांजा, हेरोईन, ब्राऊन शुगर सहित अन्य मादक पदार्थों पर की गई कार्रवाई के संबंध में चर्चा करते हुए रणनीति तैयार की गई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74 डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति), विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75 राजनांदगांव, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76 डोंगरगांव एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77 खुज्जी है। जिले से सभी 4 विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 6 लाख 80 हजार 645 है। जिसमें से पुरूष मतदाताओं की संख्या 3 लाख 39 हजार 981, महिला मतदाताओं की संख्या 3 लाख 40 हजार 656 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 8 है। जिले में 840 मतदान केन्द्र है। जिसमें से 170 शहरी क्षेत्रों में तथा 670 ग्रामीण क्षेत्रों में है।
उल्लेखनीय है कि निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के लिए बाघनदी बार्डर चेकपोस्ट, बोरतालाब, कल्लूबंजारी वनोपज नाका में स्थैतिक निगरानी दल की टीम रहेगी। अंतर्राज्यीय सीमाओं में जिनमें बोरतलाव, बाघनदी, झिंदजोब, पण्ड्रापानी, खामपुरा, बेंदारी, बुढ़ानछापर, गेरीघाट, मांगीखुटा, भकुर्रा, सीतागोटा, दमाबंजारी, बाघनदी, टीपनगढ़ जैसे मतदान केन्द्र स्थित हैं। इन क्षेत्रों में विशेष रूप से ध्यान देते हुए कार्य करने की जरूरत है। निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के लिए जिला स्तर पर असिटटेंट एक्सपेंडिचर ऑब्र्जवर, उड़दस्ता, स्थैतिक निगरानी दल, वीडियो निगरानी दल, लेखा टीम, जिला कंट्रोल रूम, जिला एक्सपेंडिचर मानिटरिंग कमेटी, जिला स्तरीय मीडिया अनुवीक्षण एवं प्रमाणन समिति, जिला स्तरीय व्यय अनुवीक्षण सेल का गठन किया गया है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी दिलीप कुमार सिंह, आबकारी अधिकारी, सहायक आयुक्त राज्य कर कविता ठाकुर, आयकर विभाग से सुजीत भट्टाचार्य, डीएसपी श्रीमती नेहा वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
भूपेश सरकार में 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर हुये
रमन सरकार में प्रदेश के 40 प्रतिशत से अधिक आबादी गरीबी रेखा के नीचे थी
रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं व्यक्ति विकास की दिशा में किये गये नीतिगत ठोस उपायों के बदौलत प्रदेश के 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आये है। रमन सरकार के दौरान 40 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते थे। भूपेश सरकार बनने के बाद कृषि क्षेत्र लाभकारी हुआ है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 74 लाख राशन कार्ड बना है। 44 लाख परिवार बिजली बिल हाफ योजना का लाभ उठा रहे हैं। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना अंतर्गत 377 इंग्लिश मीडियम के तथा 349 हिंदी मीडियम के स्कूल आरंभ किये गये हैं। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक समृद्धि को सहेजने का भी बड़ा काम हुआ है। भांचा राम से जुड़े वन गमन स्थलों को परिपथ के रूप में विकास किया गया है। कौशल्या माता के मंदिर की चर्चा देश दुनिया में है। आदिवासी महोत्सव के माध्यम से अपनी विरासत को सहेजने संवारने का बड़ा काम किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश के 80 प्रतिशत आबादी कृषि कार्यों से जुड़ी हुई है और सरकार ने किसानों के साथ भूमिहीनों को भी आर्थिक मदद की है। भूपेश सरकार की किसानों की कर्जमाफी, बिजली बिल हाफ योजना, किसानों को 5 लाख से अधिक स्थाई पंप कनेक्शन, 65 वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी, तेंदूपत्ता का मानक दर 4000 रु. प्रति बोरा, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत धान उत्पादक किसानों को 9 हजार रु. एवं कोदो, कुटकी, रागी, गन्ना, दलहन, तिलहन, फलदार वृक्ष लगाने वाले किसानों को 10 हजार रु. प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि देने, 72 लाख परिवार को राशन कार्ड के माध्यम से चावल देना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक, मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना, दाई दीदी क्लिनिक, मजबूत चिकित्सा व्यवस्था, 727 से अधिक स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सरकारी पदों पर भर्ती, चार लाख से अधिक वन अधिकार कानून के अंतर्गत पट्टा, वृद्धा पेंशन निराश्रित और विधवा पेंशन में वृद्धि, महिला स्व सहायता समूह की कर्ज माफी, मनरेगा के अंतर्गत 17 करोड़ से अधिक मानव दिवस में रोजगार देना, नरूवा गरुवा घुरुवा बारी योजना, मिलेट मिशन, गोधन न्याय योजना, दो रु. किलो में गोबर खरीदी, 4 रु. लीटर में गौ मूत्र, 10 हजार से अधिक गोठनों का निर्माण, मछली पालन, कुक्कुट पालन को कृषि का दर्जा देने हर क्षेत्र में ध्यान देना हर वर्ग को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने किये गए कार्यो के कारण ही छत्तीसगढ़ में 40 लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर आये है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूर्व रमन सरकार के दौरान प्रदेश के लगभग 40 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने मजबूर थी उस दौरान किसानों की आत्महत्या की घटनाएं होती थी, युवा रोजगार के लिए तरसते थे, महिलाओं के हाथ में काम नहीं था, हर विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर थी, 20 लाख फर्जी राशन कार्ड बनाकर 36000 करोड रुपए का नान घोटाला किया गया था, युवाओं के रोजगार को आउटसोर्सिंग के माध्यम से बेचा गया था, 3000 से अधिक स्कूलों को बंद कर दिया गया था, 14 जिले नक्सल प्रभावित थे। आदिवासियों से 90 हजार एकड़ जमीन छीन ली गई थी। रमन सरकार में 41 हजार करोड़ का कर्जा चढ़ गया था।
मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह के साथ नगर पंचायत सरगांव स्थित संत रविदास शासकीय महाविद्यालय में आयोजित स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय परिसर में छात्रों द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु ‘‘एक वोट से होय फैसला, मतदान का यही हौसला’’ स्लोगन के साथ बनाए गए रंगोली का अवलोकन किया और सराहना की। साथ ही मतदान के संबंध में विचार व्यक्त करने वाले दो छात्रों को पेन व डायरी प्रदान कर सम्मानित किया।
कलेक्टर ने 18 वर्ष पूर्ण कर चुके छात्रों को फॉर्म 06 भी प्रदान किया और भरकर नजदीकी मतदान केंद्र में जमा करने कहा। उन्होंने छात्र-छात्राओं को आगामी विधानसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि सशक्त लोकतंत्र में प्रत्येक की भागीदारी जरूरी है, मतदाता सूची में नाम जरूर जुड़वाएं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान सबसे जरूरी है। उन्होंने 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को 31 अगस्त तक अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाने की बात कही। इस अवसर पर उपसंचालक अचानकमार टाइगर रिजर्व विष्णुनायर, पथरिया एसडीएम श्री बी. आर. ठाकुर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
ग्राम रोहराकला में मतदान केन्द्र क्रमांक 54 का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने ग्राम रोहराकला में मतदान केन्द्र क्रमांक 54 का भी निरीक्षण किया और अभिविहित अधिकारी तथा बीएलओ से मतदान केंद्रों व मतदाताओं की संख्या, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधित करने और विलोपित करने की प्रकिया की जानकारी ली। उन्होंने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु प्राप्त नवीन फार्म का अवलोकन किया तथा ऑनलाइन एंट्री से मिलान कराया और आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने संबंधित अधिकारी गंभीरतापूर्वक कार्य करें। इसमें लापरवाही एवं कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नवीन मतदाताओं का नाम जोड़ने घर-घर जाकर सर्वे करने के निर्देश दिए।
मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर राहुल देव ने पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह के साथ आज विकासखण्ड मुख्यालय पथरिया पहुंचकर महाविद्यालय खेल मैदान में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वहां गिल्ली-डंडा में हाथ आजमाया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर ने 18 वर्ष आयु तक के रस्सीकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को पुरस्कार स्वरूप राशि भी प्रदान किया।
इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने व उनमें खेलों के प्रति जागरूकता लाने एवं खेल भावना का विकास करने हेतु छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से ओलम्पिक खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। उन्होेंने खिलाड़ियों को अपने-अपने वर्ग के खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की बात कही। इस अवसर पर पथरिया एसडीएम बी. आर. ठाकुर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
खेल प्रभारी पथरिया अशोक यादव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 18 से 23 अगस्त तक पथरिया के महाविद्यालय स्थित खेल मैदान में 16 प्रकार के खेल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आज रस्सीकूद, 100 मीटर दौड़, बिल्लस और फुगड़ी खेल का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि विकासखण्ड स्तरीय में खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जिला स्तरीय खेल में शामिल होंगे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 16 पारम्परिक खेलों गिल्ली-डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बांटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेंड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सीकूद और कुश्ती का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें क्लब स्तर तथा जोन स्तर पर समापन के पश्चात विकासखण्ड-नगरीय स्तर पर 23 अगस्त तक, जिला स्तर पर 27 अगस्त से 04 सितम्बर तक, संभाग स्तर पर 10 सितम्बर से 20 सितम्बर तक और राज्य स्तर पर 25 सितम्बर से 27 सितम्बर तक छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा।
रायपुर / शौर्यपथ / राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु और केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा एवं केन्द्रीय जनजातीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह से छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के 40 विद्यार्थी 22 अगस्त को मुलाकात करेंगे। एकलव्य विद्यालय छत्तीसगढ़ के 40 विद्यार्थी पहली बार वायुयान से रवाना होकर आज दिल्ली पहुंचे।
राष्ट्रपति, केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री और केन्द्रीय जनजातीय राज्य मंत्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों से नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान जनजातीय विकास, जनजातीय गौरव दिवस, उनके शैक्षणिक विकास की प्रगति पर चर्चा कर उनके विचार जानेंगे।
एकलव्य विद्यालय के विद्यार्थी पहली बार वायुयान से यात्रा करने के कारण बहुत ही उत्साहित हैं और वे खुद को बहुत ही सौभाग्यशाली समझ रहे हैं कि उनको हवाई यात्रा के साथ भारत के सर्वोच्च पदासीन राष्ट्रपति से मिलने का अवसर प्राप्त हो रहा है। बच्चों ने कहा कि यह हमारे जीवन का अविस्मरणीय दिन होगा। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने वायुयान से पहली बार यात्रा कराने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति मंत्री मोहन मरकाम, विभाग के सचिव डी.डी. सिंह और आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों के मंगल के लिए की पूजा-अर्चना भी
गुढ़ियारी में मारूति मंगलम से आरंभ हुई दिव्य कांवड़ यात्रा, हटकेश्वर नाथ महादेव में जलाभिषेक करेंगे श्रद्धालु
रायपुर / शौर्यपथ / श्रावण सोमवार पर आज पूरा प्रदेश शिव भक्ति के रंग में सराबोर रहा। राजधानी में भी शिवभक्ति की गूंज जगह-जगह सुनाई देती रही। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुढ़ियारी में मारुति मंगल में दिव्य कांवड़ यात्रा में हिस्सा लिया। पारंपरिक अनुष्ठान तथा पूजा पाठ करने के पश्चात मुख्यमंत्री शिव भक्तों के साथ बैठे। पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शिव जी के भजनों के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा। इस मौके पर लोकसभा सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, नगर निगम अध्यक्ष प्रमोद दुबे भी मौजूद रहे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने अपने हाथों में जलाभिषेक का जल लिया और कांवड़ को अपने हाथों में लिया। पूरा परिसर ऊँ नमः शिवाय के नारों से गूंजता रहा। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों को थाप देकर भजनगायकों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर कांवड़ यात्रियों से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावण मास शिव जी का महीना है। शिव जी को आशुतोष भी कहते हैं। शिव जी बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावण सोमवार का दिन बहुत शुभ होता है। हम सब अपने आराध्य देवता को प्रसन्न करने जुटते हैं। लंबी कांवड़ यात्रा में जुटते हैं। प्रदेश में और देश भर में लोग दूर दूर से कांवड़ लेकर शिव जी पर जलाभिषेक करते हैं। यह अनुभव बहुत दिव्य होता है। आज गुढ़ियारी से जो कांवड़ यात्रा निकाली गई है वो दिव्य ही है इसलिए इसका नाम भी दिव्य कांवड़ यात्रा रखा गया है। मुख्यमंत्री ने दूर दूर से कांवड़ यात्रा में जुटे शिव भक्तों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह शुभ दिन आप सभी के जीवन में मंगल लेकर आये। आयोजकों ने बताया कि कांवड़ यात्रा का समापन महादेवघाट स्थित हटकेश्वर महादेव में जलाभिषेक कर किया जाएगा।
रायपुर / शौर्यपथ / मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ रीजनल चैनल के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा छत्तीसगढ़ के लोगों की विशेषता है कि हम असहमति का भी सम्मान करते हैं। लोगों से मशविरा करते हैं और इसके बाद नीतियां तैयार करते हैं। जो अच्छी कार्यप्रणालियां हैं उन्हें यथावत रखते हैं, जिनमें कुछ त्रुटि है और सुधार की गुंजाइश है उन्हें ठीक करते हैं। हमारे भीतर यह सादगी इसलिए आई क्योंकि यह भूमि भगवान राम की ननिहाल है। यहां कबीर, गुरुघासीदास तथा विवेकानंद जैसे साधकों का असर है। यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एनडीटीवी के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ रीजनल चैनल के शुभारंभ के अवसर पर अपने संबोधन में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक सांस्कृतिक ईकाई है। यद्यपि राज्य का निर्माण वर्ष 2000 में हुआ लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य को लेकर जो लोगों के सपने थे, वे पूरे नहीं हो पाए। छत्तीसगढ़ी संस्कृति को एक नये राज्य में फलने-फूलने का जैसा अवसर मिलना चाहिए था, वैसा नहीं मिल पाया। हम लोगों ने यह काम किया है। अपनी धरोहर को सहेजने का काम हमने शुरू किया है। भगवान राम हमारे भांजे हैं उनसे जुड़े हुए राम वन पथ गमन परिसर के विकास का कार्य हमने आरंभ किया। कौशल्या माता मंदिर के विस्तार का काम हमने आरंभ किया। अपनी सांस्कृतिक और अस्मिता को सहेजने का काम हमने किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ की जरूरतों के मुताबिक और यहां के परिवेश को समझते हुए नीतियां बनाई। मसलन जब स्वास्थ्य सेवा लोगों तक पहुंचाने की बात आई तो हमने हाट बाजारों को चुना। हाट बाजार लोगों की गतिविधियों के मुख्य केंद्र में होते हैं। यहां मोबाइल मेडिकल वैन भेजने से लाखों लोगों को लाभ हुआ। इंग्लिश मीडियम में शिक्षा समय की सबसे बड़ी माँग थी। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत हमने ऐसे स्कूल आरंभ किये। इसके साथ ही इंग्लिश मीडियम कालेज आरंभ किये गये और भविष्य में भी जरूरत के मुताबिक इंग्लिश मीडियम कालेज आरंभ किये जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले पांच सालों में छत्तीसगढ़ में 40 लाख लोग गरीबी के दायरे से बाहर आये हैं। ऐसा इसलिए संभव हो पाया क्योंकि हमारी न्याय योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा, इससे हर वर्ग के लोग लाभान्वित हुए और पूरी अर्थव्यवस्था को इससे संजीवनी मिली। हमारी योजनाओं से प्रदेश के हर वर्ग में खुशहाली आई है।
मुख्यमंत्री क्रेडाई द्वारा ‘बढ़ता हुआ छत्तीसगढ़’ थीम पर आयोजित स्टेटकॉन-2023 में हुए शामिल
लोगों के हाथ में लगातार पैसा जाने से छत्तीसगढ़ में हर सेक्टर में आया उछाल – मुख्यमंत्री बघेल
रायपुर / शौर्यपथ / रियल इस्टेट सेक्टर को मंदी से उबारने तथा लोगों के लिए घर एवं भूखंड की खरीदी को सुगम बनाने राज्य शासन द्वारा लिए गए फैसलों के लिए क्रेडाई (Confederation of Real Estate Developers’ Associations of India) ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सम्मान किया है। क्रेडाई छत्तीसगढ़ द्वारा आज नवा रायपुर में ‘बढ़ता हुआ छत्तीसगढ़’ की थीम पर आयोजित स्टेटकॉन-2023 में मुख्यमंत्री बघेल को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में क्रेडाई छत्तीसगढ एप को लांच किया। उन्होंने भिलाई, दुर्ग एवं बिलासपुर में क्रेडाई के यूथ विंग का इन्सटॉलेशन भी किया। आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर भी स्टेटकॉन-2023 में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्टेटकॉन-2023 को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने सचेत रहकर लोगों के हित के लिए लगातार व्यावहारिक फैसले लिए हैं। राज्य शासन ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेशवासियों की जेब में एक लाख 60 हजार करोड़ रूपए डाले हैं। लोगों के हाथ में पैसा रहने से यहां हर सेक्टर में उछाल आया है। कोरोना काल में लॉक-डाउन के बाद पूरे देश में छत्तीसगढ़ में सबसे पहले उद्योगों और कारखानों में काम दोबारा प्रारंभ हुए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल की कठिन हालातों के बीच भी राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों तथा मनरेगा के जरिए श्रमिकों को राशि उपलब्ध कराई गई। दूसरे राज्यों की तरह यहां शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन में कोई कटौती नहीं की गई, उनके हाथों में पूरा वेतन गया। इस तरह हर वर्ग के लोगों के पास पैसे रहने से हर सेक्टर में व्यवसाय-व्यापार में बढ़ोतरी हुई। रियल स्टेट सेक्टर को भी इसका फायदा मिला।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि जमीन की गाइडलाइन दरों में 30 प्रतिशत की कटौती से भूखंडों की खरीदी-ब्रिकी में तेजी आई। ज्यादा रजिस्ट्री होने से शासन का राजस्व बढ़ा। छोटे भूखंडों की रजिस्ट्री से प्रतिबंध हटाने और गाइडलाइन दरों में कमी से इससे मिलने वाला राजस्व 1100 करोड़ रुपए से बढ़कर 1500 करोड़ रुपए हो गया। उन्होंने कहा कि रियल इस्टेट भारत की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा रहा है। नोटबंदी, कोरोना महामारी और लॉक-डाउन के कारण इस क्षेत्र में मंदी आ गई थी। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस सेक्टर को मंदी से उबारने और लोगों को राहत देने के लिए अनुकूल फैसले लिए। जल्दी ही रियल स्टेट सेक्टर मंदी को पीछे छोड़ते हुए सरपट दौड़ने लगा। उन्होंने कहा कि रायपुर में एयरो सिटी और व्होल-सेल कॉरिडोर का काम जल्दी शुरू होगा जिससे यहां के व्यापार व व्यवसाय को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में क्रेडाई की मांग पर प्रदेश में अब रेरा अधिनियमों के प्रभावी होने पर कॉलोनाइजर लाइसेंस की जरुरत का परीक्षण कराने की बात कही। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों की तरह ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी रियल इस्टेट के लिए दिशा-निर्देश तैयार करने के संबंध में भी परीक्षण की बात कही।
स्टेटकॉन-2023 को संबोधित करते हुए आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि प्रकृति ने छत्तीसगढ़ को बहुत कुछ दिया है। कोयला, लोहा, बॉक्साइट जैसे खनिज हैं, प्रचुर वन संपदा है, उपजाऊ भूमि है, पर्याप्त जल है, सस्ती बिजली है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। राज्य में रियल इस्टेट सेक्टर को गति देने के लिए इसके अनुकूल निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने क्रेडाई से कम आय वाले लोगों के लिए भी आवास का सपना पूरा करने के लिए पहल करने को कहा।
क्रेडाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज गौर ने कार्यक्रम में रियल स्टेट सेक्टर के अनुकूल फैसलों के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यहां कॉलोनाइजर्स और डेवलपर्स के लिए शुरू सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम से इससे संबंधित कार्यवाहियों में तेजी आई है और काम सुगमता से होने लगे हैं। क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष संजय रहेजा ने कहा कि हम लोग रियल इस्टेट क्षेत्र की परेशानियों को लेकर जब-जब मुख्यमंत्री के पास गए हैं, उनसे भरपूर सहयोग मिला है। उनकी पहल पर राज्य शासन द्वारा लिए गए फैसलों से इस क्षेत्र में अभूतपूर्व तेजी आई है। रियल स्टेट, ऊर्जा, वनोपज और कृषि सहित कई क्षेत्रों में राज्य ने नई ऊंचाई पिछले तीन-चार वर्षों में हासिल की है। क्रेडाई के राष्ट्रीय सचिव जी. राम रेड्डी, एक्जिक्युटिव कमेटी के सदस्य शांतिलाल कटारिया, नेशनल सेन्ट्रल जोन के उपाध्यक्ष आनंद सिंघानिया और क्रेडाई छत्तीसगढ़ के सचिव पंकज लाहोटी सहित क्रेडाई के राष्ट्रीय और छत्तीसगढ़ इकाई के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य स्टेटकॉन-2023 में मौजूद थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
