
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
मनोरंजन /शौर्यपथ /टीवी की दुनिया में शानदार सफलता हासिल करने के बाद बॉलीवुड में भी दर्जनों फिल्मों में काम कर चुके एक्टर राम कपूर ने सिनेमा के हर पहलू पर काम किया है. टीवी के सुपरहिट सीरियल कसम से और बड़े अच्छे लगते हैं के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर राम कपूर कभी बहुत मोटे हो गए थे. इन सीरियलों में भी राम कपूर काफी मोटे लेकिन हैंडसम नजर आए. हालांकि ये वो दौर था जब लोगों को पतले एक्टर पसंद आते थे लेकिन राम कपूर ने अपनी एक्टिंग के जरिए लोगों का दिल जीत लिया.
कहा जाता है कि राम कपूर ने जब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा तो वो जानते थे कि अपने बढ़े वजन के चलते उनको परेशानियां झेलनी पड़ेंगी लेकिन उनकी एक्टिंग और लुक इतने जबरदस्त थे कि बढ़े हुए वजन के बावजूद वो टीवी की दुनिया में अच्छे खासे लोकप्रिय हो गए.
लेकिन कहते हैं कि देर आए और दुरुस्त आए और इसी तर्ज पर आखिरकार राम कपूर को भी फिटनेस का ख्याल आया और उन्होंने अपने बढ़े हुए वजन को कम करने की ठान ली. हालांकि इससे पहले वो काफी शानदार फिल्मों में हाजिरी लगा चुके थे. राम कपूर ने 7 महीने की हार्डकोर एक्सरसाइज के बाद अपने आपको इतना फिट कर लिया कि देखने वाले उनकी हालिया फोटो देखकर हैरान रह जाते हैं. चूंकि राम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनके चाहने वाले उनको फॉलो करते हैं, इसलिए जब राम कपूर ने अपनी फिट और परफेक्ट बॉडी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की तो लोग वाकई देखते रह गए. आपको बता दें कि राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर भी एक शानदार एक्ट्रेस हैं और जब राम कपूर ने वजन कम किया तो खुद गौतमी ने सोशल मीडिया पर उनकी शानदार फोटोज पर कमेंट्स किए थे.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
