
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
शौर्यपथ /मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से 3 महीने पहले और गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के 3 दिन बाद शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में विस्तार की सुगबुगाहट है. सूत्रों के मुताबिक अमित शाह और प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव तक राज्य के कई वरिष्ठ नेताओं की नाराज़गी की बात सामने आई थी. इन दोनों को बताया गया था कि कैबिनेट विस्तार में देरी की वजह से कई बड़े नेताओं में असंतोष है. जिसका चुनाव पर भी असर पड़ सकता है.
35 की है जगह, 30 हैं मंत्री
बता दें कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री सहित कुल 35 मंत्री बन सकते हैं, लेकिन इस वक्त मुख्यमंत्री के अलावा कुल 30 मंत्री ही मंत्रिमंडल में हैं. जाहिर है चार मंत्रियों के पद खाली हैं. हालांकि ये माना जा रहा है कैबिनेट विस्तार में तीन लोगों को ही मौका मिलेगा. इन तीनों को भी काम करने के लिए महज डेढ़-दो महीने का ही वक्त मिलेगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार देर शाम राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की थी. इस मुलाकात को भी मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़ कर देखा जा रहा है. क्षेत्रीय और जातिगत समीकरणों को देखते हुए, रीवा संभाग से राजेंद्र शुक्ला, नक्सल प्रभावित बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन ( बिसेन फिलहाल पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हैं) इनके अलावा प्रीतम लोधी, राहुल लोधी या केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के भाई जालम सिंह के नाम पर सहमति बन सकती है. दूसरी तरफ मंत्रिमंडल विस्तार पर पूछे गये सवाल पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा मंत्रिमंडल विस्तार हमारे माननीय मुख्यमंत्री जी का विशेष अधिकार है, इस पर वह कभी भी निर्णय कर सकते हैं.
गौरीशंकर बिसेन ने तो इशारा भी कर दिया
उधर वरिष्ठ विधायक और गौरीशंकर बिसेन ने बातचीत में महाकौशल और विंध्य में हमें पार्टी को मजबूत बनाने की जरूरत है. पिछली बार इन इलाकों में कांग्रेस को सीटें मिलीं लेकिन इस बार इसके उलट होगा. मंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह से तैयार हैं. काम करने के लिए हमारे पास डेढ़ महीने ही मिलेंगे वो भी हमारे लिए बहुत है. ऐसे में ये समझा जा रहा है जल्द ही शिवराज सिंह चौहान अपनी कैबिनेट के विस्तार का ऐलान कर सकते हैं. चुनावी मौसम में मुख्यमंत्री किन-किन लोगों को मौका देते हैं ये भी देखने वाली बात होगी.
रायपुर/शौर्यपथ / मिशन चंद्रयान पर शासकीय दानी कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला रायपुर में व्याख्यान आयोजित किया। भारत के अंतरिक्ष अभियान के महत्व और उनकी उपलब्धियों को बताने तथा विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि पैदा करने के लिए विज्ञान सभा द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेन्टर के महानिदेशक श्री एस.एस. बजाज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एस.के. पांडेय ने चंद्रयान मिशन एक, दो तथा तीन के बारे में पॉवर पांइट प्रजेन्टेशन के माध्यम से व्याख्यान दिया। इस अवसर प्रो. पांडेय द्वारा इसरो के चंद्रयान मिशन, इसके समकक्ष दूसरे देशों के चंद्र अभियानों और अंतरिक्ष से जुड़े सवालों के जवाब दिए। इस पॉपुलर साइंस लेक्चर के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेन्टर के महानिदेशक एस.एस. बजाज ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की सहायता से छत्तीसगढ़ में स्पेस टेक्नालॉजी के उपयोग हेतु किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थियों और आम लोगों के बीच छत्तीसगढ़ काउंसलि ऑफ साइंस एण्ड टेक्नालॉजी द्वारा संचालित विभिन्न लोकप्रिय विज्ञान कार्यक्रमों की जानकारी दी। विज्ञान सभा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री विश्वास राव मेश्राम ने बताया कि चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर मिशन चन्द्रयान-3 के रोवर की साफ्ट लैडिंग 23 अगस्त की शाम 6.04 मिनट बजे संभावित है। इसके सफल होने पर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का पहल देश होगा। रूस के लूना 25 मिशन के असफल होने के बाद दुनियाभर के अंतरिक्ष वैज्ञानिक इस चन्द्रयान-3 मिशन को बड़ी उम्मीद के साथ देख रहे हैं। इस मौके पर विज्ञान सभा रायपुर इकाई की संयोजिका अंजु मेश्राम, पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर के प्रोफेसर डॉ. लक्ष्मीकांत चावरे ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
मुख्यमंत्री ने किया इंडिया न्यूज के रायपुर डिजिटल एडिशन का लॉन्च
रायपुर/शौर्यपथ /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार की जनहितैषी नीतियों से छत्तीसगढ़ के लोगों के चेहरे में मुस्कान आई है। इसके परिणाम स्वरूप राज्य में हर अंचल तथा क्षेत्र के लोगों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध हुए हैं।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी के एक निजी होटल में इंडिया न्यूज समूह द्वारा आयोजित ‘मंच छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर इंडिया न्यूज गु्रप के रायपुर डिजिटल एडिशन का लॉन्च किया और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया। उन्होंने परिचर्चा के दौरान कहा कि हमने जो वादे जनता से किए थे, वो तो पूरा कर ही रहे हैं। साथ ही जो वादे नहीं किए, उसे भी पूरा कर रहे हैं। उदाहरण के लिए स्वामी आत्मानन्द स्कूल वहां 1-1 सीट के लिए आज 10-10 आवेदन आ रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ में बदले की राजनीति नहीं बदलाव की राजनीति करूंगा चाहे वह महिला हो बेरोजगार हो आदिवासी हो महिलाएं सभी के जीवन में बदलाव होने चाहिए। उन्होंने कहा कि आज मैं अंबिकापुर में युवाओं से भेंट मुलाकात करके आ रहा हूं , जहां युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों के दिल और जुबान दोनों में समानता है। जो मेहनतकश लोग हैं उनको मेहनत का दाम हमने दिया है, किसान हो, मजदूर हो और विक्रेता मेहनतकश लोगों का दाम हमने दिया। बेरोजगारों को हमने काम दिया। छत्तीसगढ़ की संस्कृति गुम हो गई थी लोग उसे नजरअंदाज कर रहे थे। जो हीनता की भावना से और पीछे कोशिश करने का प्रयास कर रहे थे। लोगों की जो भावना थी, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया, जो हमारी भाषा है, खान-पान संस्कार है। उसको हमने सम्मानित करने का काम किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्राचीन एवं समृद्ध आदिवासियों की संस्कृति को भी संरक्षण प्रदान करते हुए देश-दुनिया में पहचान दिलाने का काम किया। छत्तीसगढ़ में आदिवासी नृत्य का आयोजन किया, जिसमें देश ही नहीं विदेशी कलाकारों द्वारा भी प्रस्तुति दी जाती है। इससे छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के क्षेत्र में भी अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनी है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश में 67 प्रकार के लघु वनोपजों का संग्रहण होता है। आदिवासियों, वनवासियों तथा संग्राहकों के हित में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। तेंदूपत्ता का मूल्य बढ़ाकर 4 हजार रूपए प्रति मानक बोरा किया गया। यहां देश के तीन चौथाई लघु वनोपज का संग्रहण किया जाता है। उन्होंने कहा कि धान का सर्वाधिक मूल्य हम किसानों को दे रहे हैं। इसके साथ ही गन्ना की भी सर्वाधिक कीमत दी जा रही है। कोदो-कुटकी का समर्थन मूल्य हमने घोषित किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल मे लघु वनोपज खरीदने का काम किया तेंदूपत्ता खरीदी का काम किया, जबकि उस समय देश में दुकान एवं फैक्ट्री भी बन्द थीं। ऐसे समय में छत्तीसगढ़ सरकार लोगों के साथ खड़ी रही। कोरोना संकट के समय जब देश में कहीं काम नहीं चल रहा था तब 26 लाख मनरेगा मजदूर छत्तीसगढ़ में काम कर रहे थे यह अपने आप में एक कीर्तिमान है।
दुर्ग। शौर्यपथ । भ्रष्टाचार की बात करें तो दुर्ग नगर निगम में भ्रष्टाचार का मामला हर विभाग में देखा जा सकता है किंतु वर्तमान में बाजार विभाग में जिस तरह से भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है उस शहर की आम जनता को मानसिक एवं आर्थिक नुकसानों का सामना करना पड़ रहा है जगह-जगह अतिक्रमण के कारण यातायात को प्रभावित हो रहा है साथ ही भेजो कब्जाधारियों पर कार्यवाही ना कर बाजार विभाग निशाने पर आ चुका है कुछ दिनों पहले दुर्ग कलेक्टर ने सड़क किनारे लगाने वाले वेंडर के लिए वेंडर जोन बनाने निर्देश दिया था जिसे निर्माण कर आवंटित भी कर दिया गया किंतु मुख्य जिम्मेदारी बाजार विभाग की थी जिनके द्वारा इन वेंडरों को उनके आबंटित स्थान पर स्थापित करना किंतु बाजार विभाग द्वारा लगातार मामले की अनदेखी की जा रही है और आज भी सड़कों पर अतिक्रमण का बोलबाला देखने को मिल जाता है किसी विभाग में एक शासकीय कर्मचारी होते हैं और एक जनप्रतिनिधि होता है दुर्ग के बाजार विभाग में बाजार विभाग की जिम्मेदारी गृह मंत्री के समर्थक ऋषभ जैन की है किंतु इसे ऋषभ जैन की निष्क्रियता ही कहा जा सकता है कि आज शहर में जगह-जगह अतिक्रमण का रेला है वही एक बड़ा मामला सामने आ रहा है जिसमें बाजार विभाग द्वारा इंदिरा मार्केट में लाखों रुपए की दुकान मुफ्त में दे दी गई वैकल्पिक व्यवस्था के नाम पर किसी भी मामले में वैकल्पिक व्यवस्था चंद दिनों की होती है किंतु बाजार विभाग के संरक्षण में दुर्ग में इंदिरा मार्केट स्थिति निर्मित पुलिस चौकी को बाजार विभाग द्वारा बिना लिखा पड़ी के मुफ्त में दे दी गई है । इस मामले पर ना तो संतुष्टि पूर्वक जवाब बाजार विभाग दे पा रहा है और ना ही बाजार प्रभारी।
बता दें कि दुर्ग शहर दुर्ग नगर निगम में बाजार विभाग के अधिकारी जावेद अली हैं एवं बाजार विभाग प्रभारी ऋषभ जैन है ऋषभ जैन जिन्होंने सबसे पहले विधायक प्रत्याशी के लिए अपनी दावेदारी पेश की है वर्तमान में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा दावेदारी पेश करने का एक सिलसिला शुरू हुआ है जिसमें ऋषभ जैन ने भी अपने दावेदारी पेश की है शहर में आम चर्चा का विषय है कि जो व्यक्ति से एक बाजार विभाग नहीं संभाल रहा है वह पूरे शहर की कमान क्या संभालेगा ।
अंबिकापुर को मिली इंडोर स्टेडियम और डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात
मूक बधिर बच्चों के लिए राज्य स्तर पर शुरू होगा एक रेजिडेंशियल कालेज
सरगुजा संभाग के सभी जिलों में शुरू होंगे शासकीय बीएड कालेज
मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में लॉ कॉलेज की घोषणा
सूरजपुर में प्रारंभ होगी वुशू खेल अकादमी
रायपुर/शौर्यपथ / रायपुर की तरह ही अंबिकापुर में भी खेल प्रेमियों के लिए 100 करोड़ रुपए की लागत से इंडोर स्टेडियम तैयार किया जाएगा। अंबिकापुर के पीजी कॉलेज हाकी स्टेडियम में सरगुजा संभाग में युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा की। मूक बधिर बच्चों के लिए राज्य स्तर पर एक रेजिडेंशियल कालेज आरंभ करने की घोषणा भी उन्होंने की। अब तक ऐसे बच्चों के लिए केवल स्कूल की ही सुविधा है।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि सरगुजा संभाग के सभी जिलों में शासकीय बीएड कालेज आरंभ किये जाएंगे। जिला मुख्यालय सूरजपुर में वुशू खेल अकादमी आरंभ की जाएगी। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में ला कालेज की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर युवाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उप-मुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव, संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, बस्तर सांसद श्री दीपक बैज, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष श्री प्रेम साय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव श्री चिंतामणि महाराज, सलाहकार श्री राजेश तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
लिपसिंक के माध्यम से मुख्यमंत्री को बताई मूकबधिरों की दिक्कत, मुख्यमंत्री ने छात्रा के आग्रह पर मूकबधिर लोगों के लिए राज्य स्तरीय रेसेडिंशयल कालेज खोलने की घोषणा की- केआर टेक्निकल कालेज की छात्रा तमन्ना सिंह ने भी मुख्यमंत्री से अपनी बात रखी। तमन्ना स्वयं दिव्यांग हैं। उन्होंने लिप सिंक के माध्यम से मुख्यमंत्री को बताया कि स्कूल में स्पेशल टीचर होते हैं जो विशेष अभिव्यक्ति से बच्चों को पाठ पढ़ाते हैं लेकिन मूक बधिरों के लिए ऐसा कोई कालेज नहीं है। मुख्यमंत्री ने तमन्ना से कहा कि हम ऐसे दिव्यांगजनों के लिए राज्य स्तरीय रेसीडेंशियल कालेज आरंभ करेंगे। इसी तरह मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले से आई सोनू कुमार ने दृष्टिबाधित छात्रों की चेन्नई में इलाज की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी की जांच कराएंगे तथा अच्छा इलाज कराएंगे।
संगीत और महापुरुषों की जीवनी पढ़ना मुख्यमंत्री को पसंद - छात्र-छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी मुख्यमंत्री से किया। उन्होंने पूछा कि वे अपने समय का प्रबंधन कैसे करते हैं। साथ ही यह भी पूछा कि आप मनोरंजन किस तरह से करते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि मनोरंजन के लिए समय नहीं मिल पाता। फिर भी जब कुछ समय मिलता है तो परिवार के साथ समय बिताना पसंद करता हूँ। दोस्तों के साथ हँसी-मजाक अच्छा लगता है। मुझे पुस्तकें पढ़ना अच्छा लगता है इनमें महापुरुषों की जीवनी पढ़ना मुझे विशेष रूप से पसंद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे संगीत भी पसंद करते हैं।
सरगुजा के मान बढ़ाबो मांदर के ताल म - मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए हॉकी स्टेडियम युवाओं से खचाखच भरा था। युवाओं ने छत्तीसगढ़ी और सरगुजिहा गीतों से अपनी प्रस्तुति दी। हाय डारा लोर गे हे जैसे गीतों की प्रस्तुति में युवा खूब झुमे। सरगुजा के मान बढ़ाबो मांदर के ताल म। जैसे गीतों की प्रस्तुति ने भी युवाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के शुभंकर बछरू ने भी युवाओं का उत्साह बढ़ाया।
शिक्षिका बनना चाहती है अनुराधा पर बीएड कालेज नहीं, मुख्यमंत्री ने की घोषणा अगले साल से सरगुजा के सभी जिलों में बीएड कोर्स - बलरामपुर के वाड्रफनगर स्थित रानी दुर्गावती महाविद्यालय की अनुराधा कुशवाहा ने कहा कि मैं भविष्य में शिक्षिका बनना चाहती हूँ लेकिन हमारे जिले में बीएड कालेज नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरगुजा सम्भाग के सभी जिलों में बी एड कॉलेज खोला जाएगा। बलरामपुर जिले के शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर के छात्र मेघनाथ ने मुख्यमंत्री को जिले में महाविद्यालय शुरू करने के लिए धन्यवाद दिया। मेघनाथ ने मुख्यमंत्री से महाविद्यालय में अतिरिक्त भवन एवं भौतिक शास्त्र, वनस्पति शास्त्र, राजनीतिक शास्त्र, विज्ञान विषय हेतु स्नातकोत्तर की कक्षाएं प्रारंभ करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय भवन में 5 नए कमरे के निर्माण कराने की बात कही साथ ही अगले सत्र से महाविद्यालय में भौतिक शास्त्र, वनस्पति शास्त्र, जैसे नए संका…
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
