
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
322.85 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले महासमुंद मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण कार्य की रखेंगे आधारशिला
ग्राम घोंच और भुल्का (पथियापाल) में 33/11 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र का होगा लोकार्पण
जिला अस्पताल महासमुंद फिजियोथैरेपी बिल्डिंग, सीएचसी पिथौरा में ब्लड बैंक और हमर लैब का होगा लोकार्पण
महासमुंद में बनेगा 6 करोड़ रूपए की लागत से सेंट्रल लाईब्रेरी भवन
रायपुर/शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर महासमुंद के प्रवास के दौरान जिले को 655 करोड़ की लागत के 223 विकास कार्याें की सौगात देंगे। इनमें से 71.08 करोड़ रूपए की लागत के 132 कार्याें का लोकार्पण और 583 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत के 91 कार्याें का भूमिपूजन और शिलान्यास होगा। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में 322 करोड़ 85 लाख रूपए की लागत से बनने वाले महासमुंद के मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण कार्य की आधारशिला रखेंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल जिन कार्याें का लोकार्पण करेंगे, उनमें 2.38 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम घोंच तथा 1.72 करोड़ रूपए की लागत से भुल्का (पथियापाल) में स्थापित 33/11 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र, जिला अस्पताल महासमुंद में 25 लाख रूपए की लागत से निर्मित फिजियोथैरेपी बिल्डिंग, सीएचसी पिथौरा में 30 लाख रूपए की लागत से बनाए गए ब्लड बैंक तथा 12 लाख रूपए की लागत से स्थापित हमर लैब का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत 13 करोड़ 64 लाख रूपए की लागत से 18 गांवों के पूर्ण हो चुके पेयजल योजना के कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 27 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत से पूर्ण हुए सड़क निर्माण की 65 कार्य, लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण के तहत 11 करोड़ 57 लाख रूपए की लागत से पूर्ण हो चुके 4 उच्च स्तरीय पुल निर्माण के कार्य का भी लोकार्पण करेंगे। इनमें से साई-सराईपाली पहुंच मार्ग में करमेल नाला पर 3.06 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल, 2.90 करोड़ रूपए की लागत से बनपचरी-बरेकेल-धनगांव मार्ग में नैनी नाला पर निर्मित पुल, 3.24 करोड़ रूपए की लागत से गहनाखार-छिन्दपाली-लिमगां मार्ग में पुल निर्माण और 2.37 करोड़ रूपए की लागत से भुथियाडीह-कल्लूदूड़ा मार्ग के मुरमुरी नाला पर निर्मित उच्च स्तरीय पुल शामिल है।
इसी तरह मुख्यमंत्री श्री बघेल छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के 4.09 करोड़ रूपए की लागत के 3 कार्याें, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 2.05 करोड़ रूपए की लागत के 6 कार्याें, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 1.71 करोड़ रूपए की लागत के 17 कार्याें, वन विभाग के 3.73 रूपए की लगात के 16 कार्याें, विद्युत विभाग 4.09 करोड़ रूपए की लागत के 2 कार्याें और आयुष विभाग के 2.55 करोड़ रूपए की लागत के 1 कार्य का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में नर्रा, बंजारी, सुरंगी नाला बंसुला में निर्मित हाई टेक बेरियर सहित नरवा विकास के कार्याें का लोकार्पण भी होगा।
नगरीय निकायों में 118.42 करोड़ रूपए की लागत के कार्याें का होगा भूमिपूजन
मुख्यमंत्री श्री बघेल कार्यक्रम में जिले के विभिन्न नगरीय निकायों में प्रारंभ होने वाले 118.42 करोड़ रूपए लागत के विभिन्न कार्याें का भूमिपूजन करेंगे। इन कार्याें में नगर पालिका सरायपाली में 40.08 करोड़ रूपए, नगर पंचायत बसना में 30.80 करोड़ रूपए, नगर पंचायत पिथौरा में 27.62 करोड़ रूपए की लागत के कार्य शामिल है। इनके अलावा ग्राम खैरा में 6.40 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले नवीन बस स्टेंड, 3.43 करोड़ रूपए की लागत से महासमुंद में फुटबाल ग्राउंड, महासमुंद में 6 करोड़ रूपए की लागत से सेंट्रल लाईब्रेरी भवन, ग्राम गांजर में 2.37 करोड़ रूपए, ग्राम शेर में 2.43 करोड़ रूपए, ग्राम पचरी में 2.29 करोड़ रूपए, ग्राम कंचनपुर में 2.59 करोड़ रूपए और ग्राम कुदारीबाहरा में 2.20 करोड़ रूपए की लागत से नये 3.15 एम.व्ही.ए. पावर ट्रांसफार्मर 33/11 केव्ही उपकेन्द्र की स्थापना, 17.30 करोड़ रूपए की लागत से देवगांव जलाशय के नहरों एवं जीर्णाेंद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य तथा पक्के कार्याें के सुधार का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के 13.52 करोड़ रूपए की लागत के 20 कार्याें, महासमुंद ईमलीभाटा में 1.17 करोड़ रूपए की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी भूमिपूजन होगा।
उच्च शिक्षा विभाग ने निःशुल्क बस परिवहन सेवा का लाभ लेने वाले विद्यार्थियों की जानकारी मांगी
सभी शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्यों को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर की थी घोषणा
रायपुर/शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा ‘‘शासकीय महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को घर से कॉलेज और कॉलेज से घर आने-जाने के लिए बस के माध्यम से निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने‘‘ की घोषणा पर राज्य शासन द्वारा अमल शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में महाविद्यालय के छात्रों के हित में यह घोषणा की है।
उच्च शिक्षा विभाग की आयुक्त श्रीमती शारदा वर्मा ने इस घोषणा के क्रियान्वयन के संबंध में सभी शासकीय कॉलेज के प्राचार्यों को पत्र लिखा है। जिसमें शासकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत उन विद्यार्थियों की जानकारी मांगी गई है, जो निःशुल्क बस परिवहन सेवा का लाभ लेना चाहते हैं। पत्र के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में जानकारी मांगी गई है। जिसमें ट्रैवलर्स का नाम, बस रूट का नाम, महाविद्यालय के निकटतम बस स्टॉप के नाम और विधार्थी की घर से कॉलेज की दूरी से संबंधित जानकारी मांगी गई है। प्राचार्याें को उक्त जानकारी 28 अगस्त तक विभाग भेजने को कहा गया है।
उल्लेखनीय है की युवाओं से भेंट मुलाकात के दौरान कॉलेज के छात्रों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराने की मांग की थी।
रायपुर/शौर्यपथ /राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 688.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 19 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1193.3 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 322.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 606.9 मिमी, बलरामपुर में 627.3 मिमी, जशपुर में 550.5 मिमी, कोरिया में 664.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 673.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
इसी प्रकार, रायपुर जिले में 797.2 मिमी, बलौदाबाजार में 687.0 मिमी, गरियाबंद में 637.7 मिमी, महासमुंद में 731.7 मिमी, धमतरी में 716.5 मिमी, बिलासपुर में 703.0 मिमी, मुंगेली में 856.9 मिमी, रायगढ़ में 769.1 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 606.9 मिमी, जांजगीर-चांपा में 576.7 मिमी, सक्ती में 586.7 मिमी, कोरबा में 670.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 664.6 मिमी, दुर्ग में 565.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 530.3 मिमी, राजनांदगांव में 763.3 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 875.7 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 708.6 मिमी, बालोद में 756.7 मिमी, बेमेतरा में 530.9 मिमी, बस्तर में 711.6 मिमी, कोण्डागांव में 539.5 मिमी, कांकेर में 654.5 मिमी, नारायणपुर में 621.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 805.2 मिमी और सुकमा में 1019.4 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
प्रशिक्षण से प्रकरणों के निराकरण में होगी आसानी: खाद्य सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा
उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोगों के अध्यक्ष एवं सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
रायपुर/शौर्यपथ /छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अधीनस्थ जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोगों में नियुक्त अध्यक्षों एवं सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा में शुरू हो गया है।
शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया ने कहा कि प्रशिक्षण से कौशल बढ़ता है और गुणवत्ता में विकास होती है। अतः समय-समय पर प्रशिक्षण होते रहना चाहिए। जब हम शुरूआती दौर पर होते है तो हम सबको प्रशिक्षण की आवश्यकता पड़ती है। उन्होंने कहा कि ज्ञान की खोज कभी भी समाप्त नहीं होनी चाहिए। जीवन में ज्ञान को खोजते रहना चाहिए और विनम्रता एवं सद्भाव के साथ ज्ञान को ग्रहण करना चाहिए। न्याय मूर्ति श्री चौरड़िया ने कहा कि किसी भी प्रकरणों पर निर्णय देने से पहले पूर्व के निर्णयों के साथ ही माननीय सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के न्यायमूर्तियों द्वारा दिए गए निर्णयों का अवलोकन व अध्ययन करना चाहिए। इसके साथ जनहित में ईमानदारी पूर्वक स्वविवेक का भी इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
न्यायमूर्ति श्री चौरड़िया ने उदाहरण देते बताया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट इसलिए सुप्रीम नहीं है क्योंकि उनके फैसले पर कोई अपील नहीं कर सकता, बल्कि इसलिए सुप्रीम है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा ही समय-समय पर अपने द्वारा दिए गए फैसलों को स्वयं बदलकर जनहित में फैसले लिए जाते है। उन्होंने कहा कि जनता की पीड़ा को समझ-बूझकर प्रकरणों पर निर्णय देना चाहिए। न्यायमूर्ति श्री चौरड़िया ने कहा कि कभी भी संशय में रहकर निर्णय नही देना चाहिए। संशय मुक्त होकर निर्णय ले। संशय में रहकर दिए गए निर्णय कभी भी सही नहीं हो सकता। अतः मति और गति को नियंत्रित रखते हुए सही निर्णय देना चाहिए।
न्यायमूर्ति श्री चौरड़िया ने कहा कि जब हम कुर्सी में बैठते है तो सिर्फ न्यायाधीश होते है। हमारी कोई जात, धर्म या कोई रिश्तेदार नहीं होता। हमें इस कुर्सी पर बैठकर कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए ईमानदारी और अनुशासन के साथ निर्णय देना चाहिए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण विभाग के सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण प्रतितोष आयोग का मुख्य दायित्व है कि पीड़ित उपभोक्ताओं को उचित न्याय मिले। उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित दैनिक कार्यों एवं कानूनी पहलुओं से संबंधित विषयों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विषय विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी को गंभीरता से सुने और समझे, ताकि पीड़ित उपभोक्ताओं के हित में बेहतर निर्णय लिया जा सके। खाद्य सचिव श्री वर्मा ने कहा कि निश्चित ही इस प्रशिक्षण से उपभोक्ताओं से संबंधित प्रकरण के निराकरण में आसानी होगी और तेजी आएगी।
प्र्रशिक्षण कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के पूर्व अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री सी.डी. वाजपेयी, छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के संचालक श्री टी.सी. महावर ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की रजिस्टार श्रीमती हिमांशु जैन, पूर्व रजिस्टार एवं अतिरिक्त जज (एससी-एसटी फास्ट ट्रैक कोर्ट) जिला कबीरधाम श्रीमती उदय लक्ष्मी सिंह परमार सहित विभिन्न जिलों के उपभोक्ता प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष और सदस्य उपस्थित थे। प्रशिक्षण सत्र का समन्वय श्री राजकिशोर ने किया।
’मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना ’
पर्यावरण संरक्षण के साथ होगा मृदा संरक्षण
किसानों की आय में होगी बढ़ोत्तरी
रैली फॉर रिवर्स अभियान द्वारा की जा चुकी सराहना
रायपुर/शौर्यपथ /छत्तीसगढ़ में किसानों की आय में बढ़ोत्तरी और पर्यावरण सुधार के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना‘ प्रारंभ की गई है। इसका क्रियान्वयन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसकी सराहना ’रैली फॉर रिवर्स ’ अभियान द्वारा की जा चुकी है। ’रैली फॉर रिवर्स ’ ने ट्वीट में लिखा है कि वाणिज्यिक वृक्षारोपण के जरिए किसानो की आमदनी में बढ़ोत्तरी के लिए राज्य सरकार की यह एक अद्भुत पहल है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में प्रारंभ की गई ‘मुख्यमंत्री वृ़क्ष संपदा योजना‘ बड़े पैमाने पर वाणिज्यिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देने का राष्ट्रीय स्तर पर पहला बड़ा अभियान है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर 21 मार्च को इस योजना का शुभारंभ किया। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ में पांच वर्षों में एक लाख 80 हजार एकड़ निजी भूमि में चिन्हित प्रजातियों के 15 करोड़ वृक्ष लगाने का लक्ष्य है।
अब तक प्रदेश के 23 हजार 600 किसानों ने 36 हजार 230 एकड़ जमीन पर वाणिज्यिक वृक्षारोपण के लिए पंजीयन कराया है। इस योजना के माध्यम से किसानों को सालाना प्रति एकड़ 15 से 50 हजार रूपए तक की आय होने का अनुमान है। इसके अलावा कार्बन क्रेडिट के माध्यम से भी किसानों को आमदनी होगी। इस योजना में पांच एकड़ में वाणिज्यिक वृक्षारोपण करने वाले हितग्राहियों को शत-प्रतिशत अनुदान तथा पांच एकड़ से अधिक वृक्षारोपण करने वाले हितग्राहियों को 50 प्रतिशत अनुदान देने का प्रावधान है। ‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना‘ में पहली बार चिन्हित प्रजातियों के वृक्षों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की गारंटी भी दी गई है।
प्र्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री व्ही. श्रीनिवास राव ने बताया कि मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का लाभ किसान, इच्छुक भूमि स्वामी, शासकीय, अर्ध शासकीय एवं शासन के स्वायत्त संस्थाएं, निजी शिक्षण संस्थाएं, निजी ट्रस्ट, पंचायत तथा भूमि अनुबंध धारक उठा सकते हैं। छत्तीसगढ़ में योजना के तहत विभिन्न प्रजाति के वृक्ष का रोपण किया जाएगा। इनमें क्लोनल यूकलिप्टस, रूटशूट टीक, टिश्यू कल्चर, चंदन, मेलिया दुबिया, सामान्य बांस, टिश्यू कल्चर बम्बू, रक्त चंदन, आंवला, खमार, शीशम तथा महानीम आदि के पौधे रोपे जाएंगे। यह योजना हितग्राहियों के लिए आर्थिक दृष्टि से लाभप्रद होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और मृदा संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण साबित होगी। इस योजना से काष्ठ आधारित उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा।
रायपुर/शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहाँ उनके निवास कार्यालय में जिला साहू संघ दुर्ग के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री से समाजिक गतिविधियों के लिए भवन निर्माण हेतु जमीन आवंटन की मांग रखी । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पदाधिकारियों से आवश्यक परीक्षण पश्चात उचित कार्यवाही की बात कही ।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष श्री नन्दलाल साहू, समन्वयक श्री सतीश साहू, सलाहकार श्री भीखम साहू, श्री लखनलाल साहू, श्रीमती रागिनी साहू, महासचिव श्री राकेश साहू, उपाध्यक्ष श्री कृष्णा साहू, महिला संयोजिका श्रीमती देवीश्री साहू, मंडी अध्यक्ष दुर्ग श्री अश्वनी साहू, अध्यक्ष सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग श्री राजेन्द्र साहू और श्री सुनील साहू भी उपस्थित थे ।
रायपुर/शौर्यपथ /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल शनिवार 19 अगस्त को जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के अर्जुंदा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के जीर्णाेद्धार कार्य का लोकार्पण करेंगे। उल्लेखनीय है कि शासकीय आदर्श भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्जुंदा में 2021 से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित होने के पश्चात् एक आदर्श विद्यालय के अनुरूप एक बेहतरीन, आकर्षक एवं सुंदर शाला भवन के निर्माण के साथ-साथ विद्यालय में लैब में अत्याधुनिक उपकरणों के साथ-साथ विद्यालय में वाई-फाई की सुविधा, स्मार्ट बोर्ड, कम्प्यूटर लैब, पुस्तकालयों में समुचित एवं सामयिक आवश्यकता के अनुरूप पाठ्य-पुस्तकों एवं सामग्रियों की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। उल्लेखनीय है कि शासकीय आदर्श भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्जुंदा का लोकार्पण प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व. पट्टाभि सीतारमैया के द्वारा सन् 1952 में किया गया है। इस तरह से इस विद्यालय के साथ अपना एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण इतिहास भी जुड़ा हुआ है। बालोद जिला प्रशासन द्वारा एक उत्कृष्ट एवं आदर्श विद्यालय के गरिमा के अनुरूप विद्यालय में आवश्यक सुविधाओं एवं जरूरी मानव संसाधनों की उपलब्धता के साथ-साथ सुंदर, आकर्षक एवं बेहतरीन शाला भवन व परिसर का निर्माण किया गया है। इस उत्कृष्ट आत्मानंद विद्यालय के दोनों ओर विशाल खेल मैदान का निर्माण किया गया है।
गौठानों में संचालित उद्यम से महिला समूहों को 176.72 करोड़
रायपुर/शौर्यपथ /गौठानों से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों को अब विविध आयमूलक गतिविधियों के संचालन के साथ-साथ गोबर से प्राकृतिक पेंट के उत्पादन से भी आय होने लगी है। गोबर से निर्मित प्राकृतिक पेंट, डिस्टेम्पर और पुट्टी से 5 करोड़ 61 लाख 72 हजार रूपए की आय हुई है।
वर्तमान में गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने के लिए गौठानों में 52 यूनिटें स्थापित की जा चुकी है, जिसमें से 50 यूनिटों में गोबर से प्राकृतिक पेंट उत्पादन किया जा रहा है। क्रियाशील यूनिटों के माध्यम से अब तक 2,44,073 लीटर प्राकृतिक पेंट, 1,12,212 लीटर डिस्टेम्पर तथा 9064 किलो पुट्टी का उत्पादन किया गया है, जिसमें से 1,91,132 लीटर प्राकृतिक पेंट, 83,162 लीटर डिस्टेम्पर तथा 2840 किलो पुट्टी के विक्रय से कुल 5 करोड़ 61 लाख 72 हजार रूपए की आय हुई है।
गौठानों में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 300 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित किए गए हैं, जहां महिला समूहों एवं ग्रामीण उद्यमियों द्वारा विविध प्रकार की आयमूलक गतिविधियां संचालित की जा रही है। महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा गौठानों में वर्मी खाद का उत्पादन सामुदायिक बाड़ी से सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन, मछली, बकरी, मुर्गी पालन, पशुपालन, गोबर, दीया, गमला, अगरबत्ती तथा अन्य गतिविधियां संचालित की जा रही है, जिससे महिला समूहों को आय हो रही है। गौठानों से 18090 महिला स्व-सहायता समूह जुड़े हैं, जिनकी सदस्य संख्या 2,12,336 है। आयमूलक गतिविधियों से महिला समूहों 176.72 करोड़ रूपए की आय हो चुकी है।
फोटो प्रदर्शनी को मिल रहा लोगों का अच्छा प्रतिसाद
रायपुर/शौर्यपथ / आजादी की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी रायपुर के टाउनहॉल में लगायी गई छायाचित्र प्रदर्शनी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 1920 में प्रथम छत्तीसगढ़ प्रवास और 1933 में द्वितीय छत्तीसगढ़ प्रवास, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दुर्लभ छायाचित्र व ज्ञानवर्द्धक जानकारी बरबस ही बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं को बरबस ही आकर्षित कर रही है।
प्रदर्शनी स्थल पर बच्चों के लिए आयोजित की जा रही क्विज प्रतियोगिता और प्रदर्शनी में राज्य शासन की महत्वकांक्षी और लोक कल्याणकारी शासकीय योजनाओं का वृत्तचित्र के माध्यम से एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शन भी लोगों के आकर्षण का केन्द्र है। जनसंपर्क विभाग द्वारा नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के देश के स्वतंत्रता आन्दोलन में योगदान से परिचित कराने और लोगों को शासन की योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को किया है।
प्रदर्शनी में प्रदर्शित छत्तीसगढ़ के अमर क्रांतिकारियों के महत्वपूर्ण दस्तावेजों के दुर्लभ छायाचित्र लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इस प्रदर्शनी का प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम नागरिक, महाविद्यालय के विद्यार्थियों और स्कूली बच्चों द्वारा अवलोकन कर इसकी मुक्त कंठ से सराहना की जा रही है। इस छायाचित्र प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता भी रखी गई है। जिसमें विद्यार्थी बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। विद्यार्थियों को प्रदर्शनी के माध्यम से ज्ञानवर्धक बातें भी बताई जा रही हैं, जिससे प्रतिभागियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में आसानी हो। क्विज के माध्यम से इतिहास, संस्कृति, अंग्रेजी, कृषि और रायपुर के प्रसिद्ध स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण विषय संबंधी प्रश्न पूछे जाते हैं और सही जवाब देने वाले बच्चों को तुरंत इनाम देकर पुरस्कृत भी किया जा रहा है।
तिल्दा निवासी श्री संजय सेन और श्री राहुल निषाद, मांढर निवासी श्री प्रियांश सेन, बिलासपुर निवासी श्री युवराज सेन्द्रे, श्री चंद्रशेखर चौबे, श्री चंद्रशेखर निषाद, दानी गर्ल्स स्कूल की सुश्री आकांक्षा महिलांग, सुश्री दीपाली पात्रे, सुश्री रोशनी जोशी, सुश्री मनीषा साहू, अधिवक्ता सुश्री पूजा मोहिते और सुश्री स्वाति शर्मा सहित बड़ी संख्या में आमजनों ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की।
टाउनहॉल में 15 से 21 अगस्त 2023 तक चलने वाली इस छायाचित्र प्रदर्शनी में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना अमूल्य योगदान देने वाले छत्तीसगढ़ के सेनानियों का परिचय, छत्तीसगढ़ के अमर क्रांतिकारियों के महत्वपूर्ण दस्तावेजों की छायाचित्र, छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर आगुन्तकों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित उपयोगी और ज्ञानवर्धक प्रचार-प्रसार सामग्री का निःशुल्क वितरण भी किया जा रहा है।
दुर्ग / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी प्रदेश चुनाव घोषणा पत्र समिति के सह संयोजक व अमर अग्रवाल ने कहा है कि प्रदेशभर में घोषणा पत्र के लिए सुझाव संग्रह करने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है और अब तक लगभग 50 हजार सुझाव पार्टी को प्राप्त हुए हैं। दुर्ग संभाग के लिए सुझाव संकलन के लिए अभियान की शुरुआत करने दुर्ग पहुँचे श्री शिवरतन शर्मा ने कहा कि घोषणा पत्र सुझाव संग्रह अभियान को प्रदेश के मतदाता भाइयों-बहनों ने प्रदेशभर में आशातीत सहयोग प्रदान कर छत्तीसगढ़ को समृद्ध और विकसित प्रदेश के रूप में गढ़ने का विजन प्रस्तुत किया है।
भाजपा घोषणा पत्र समिति के प्रदेश सह संयोजक, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक शिवरतन शर्मा ने शुक्रवार को को जिला दुर्ग भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि घोषणा पत्र के लिए सुझाव संग्रह करने का यह अभियान 3 अगस्त से शुरू हुआ है। श्री शिवरतन शर्मा ने कहा कि पार्टी के बस्तर से लेकर सरगुजा तक सभी 35 जिला संगठन इकाइयों के पदाधिकारियों को सुझाव पेटिकाएँ सौंपी गई हैं। इन सुझाव पेटिकाओं के साथ कार्यकर्ता विधानसभा स्तर तक गाँव-गाँव, घर-घर जाकर सुझाव एकत्रित कर रहे हैं। व्यक्तिगत भेंट कर सुझाव लेने के अलावा पार्टी मोबाइल नंबर 9584656500 पर व्हाट्सएप पर और ई-मेल आईडी This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. से भी सुझाव प्राप्त किए जा रहे हैं। श्री शिवरतन शर्मा ने कहा कि सभी माध्यमों से मात्र 15 दिनों में अब तक लगभग 50 हजार के आसपास सुझाव प्राप्त हुए हैं। मात्र 15 दिनों में 50 हजार के लगभग सुझाव मिलना बताता है कि आज जनता भाजपा से बड़ी उम्मीद लगा रखी है।
आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, मधुसूदन यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं घोषणा पत्र समिति जिला संयोजिका रमशिला साहू, दयालदास बंजारे, भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा महामंत्री ललित चंद्राकर सुरेंद्र कौशिक घोषणा पत्र समिति जिला सदस्य पूर्व विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा, डाॅ राहुल गुलाटी, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड उपस्थित रहे|
युवा मोर्चा नवागढ़ मंडल ने चलाया नव मतदाता जनसंपर्क अभियान
नवागढ़ / शौर्यपथ / भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व में आह्नान पर राज्य में नव मतदाता संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर नवागढ़ के एकदिवसीय प्रवास पर रहे, जहाँ उनके उपस्थिति में भाजयुमो नवागढ़ मण्डल के कार्यकर्ताओं नव अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नए मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया की जानकारी दी और नव मतदाता युवाओं को अभिनन्दन पत्र देकर सम्मान किया। साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने की बात कहीं।
प्रदेश महामंत्री चंद्राकर ने कहा कि नव मतदाताओं का आगामी चुनाव में अहम रोल होगा। इस नाते पार्टी उनसे जुड़ने के लिए यह अभियान चला रही है। सभी का फार्म भराकर उनसे संपर्क साधा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बूथों के अलावा कालेजों, शिक्षण संस्थाओं, कोचिंग आदि में भी कैंप लगाकर युवाओं को वोटर बनाएंगे। बहुत से ऐसे युवा जो दूसरे शहरों में अध्ययन करते हैं, वे चुनाव में अपने घर नहीं पहुंच पाते, इस नाते उन्हें वहीं पर वोटर बनाया जाएगा।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास धर दीवान ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। युवाओं की ऊर्जा से पार्टी छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार एवं पीएम नरेन्द्र मोदी को फिर एक बार देश का प्रधानमंत्री बनवाने के लिए तैयार है।
मण्डल अध्यक्ष सुरेश निषाद ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व शक्ति की ओर अग्रसर है। संचालन महामंत्री टीकम गोस्वामी व आभार महामंत्री दुर्जन साहू ने किया।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू, एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे, महिला मोर्चा महामंत्री मधु रॉय, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ जगजीवन खरे, पूर्व जनपद सदस्य नेमिराज सोनवानी, मिन्टू बिसेन, सुरेश साहू, श्रीकांत सिंह, रामसागर साहू, मनीराम साहू, बालशंकर वर्मा, धनीराम निर्मलकर, फुलचंद साहू, गोलू सिन्हा, महेश टण्डन, बिनो सोनकर, खेमिन बाई, कुलेश्वर सिन्हा, तनु दीवान,मनीष सेन, राजा खान, तोपसिंग साहू, बाबूलाल रजक, मिथलेश सोनकर, भागवत सोनकर, नरेन्द्र बंजारे, श्यामू साहू, धनुष साहू, त्रिलोक साहू, धनी देवांगन,कृष्णा ध्रुव, राजा, जित्ते, गोपी, संजू साहू, धन्नू साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
2023 में प्रचंड बहुमत से फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी
आनन-फानन में प्रत्याशी घोषित करने से भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित
रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। भरोसे का सम्मेलन और संभागीय सम्मेलनों के बाद विधानसभा स्तर पर होने वाले सम्मेलनों को पूरा करने के बाद पार्टी अब अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संकल्प शिविर कर रही है। रायपुर, बस्तर संभागों में संकल्प शिविर कार्यक्रम प्रगति पर है। संकल्प शिविरों में कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को अपनी नीतियों और योजनाओं का प्रशिक्षण देकर जनता के बीच भेजेगी। हमारी तैयारी बूथों तक पूरी हो चुकी है। हमारे संगठन की मजबूती और सरकार के जनकल्याण कार्यों का मुकाबला करने में विपक्ष पूरी तरह नाकामयाब है। आने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार के काम और जनकल्याणकारी योजनाएं कांग्रेस सरकार का ब्रह्मास्त्र होगी। भाजपा के पास कांग्रेस का मुकाबला करने के लिये कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा हवाहवाई और काल्पनिक मुद्दों पर प्रदेश में राजनीति करना चाह रही जिसके कारण वह जनता से और दूर होते जा रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने के बाद कांग्रेस के प्रति जनता का भरोसा और बढ़ते गया, 5 उपचुनाव, नगरीय निकाय चुनाव, पंचायत चुनावों में जनता ने भाजपा को नकार दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं में हताशा है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा ने 21 उम्मीदवारों की आनन-फानन में सूची जारी करके यह बता दिया कि उसके पास योग्य उम्मीदवारों का अकाल है तथा वह मुद्दों के दिवालियेपन के साथ योग्य उम्मीदवारों का भी अभाव है। कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं से पूछ कर उनकी राय लेकर प्रत्याशी चयन करने की प्रक्रिया अपना रही है। ब्लॉको में आवेदन मंगवा रही है भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को इस योग्य भी नहीं समझ रही कि उनसे प्रत्याशी चयन के संबंध में राय ले। भाजपा के कार्यकर्ताओं में भी घोषित प्रत्याशियों को लेकर आक्रोश दिखने लगा है। भाजपा के जमीन स्तर के कार्यकर्ता निराश और हताश है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस के पास बताने के लिये अपने सरकार के गौरवशाली जनहित के काम है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी कृषि मजदूर न्याय योजना छत्तीसगढ़ की तस्वीर को बदला है। हमारी सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र के 36 में से 34 वायदों को पूरा किया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दविहीन है। इसके विपरीत कांग्रेस के पास अपनी सरकार के 4 सालों के काम की लंबी फेहरिस्त है। जनता, कांग्रेस सरकार बनाम भाजपा के 15 साल की तुलना कर रही है। भाजपा ने 2003 में आदिवासियों को 10 लीटर दूध वाली गाय देने का वायदा किया था, हर आदिवासी परिवार से एक को सरकारी नौकरी का वायदा किया था, पूरा नहीं किया। कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों से किये वादों को पूरा किया। कांग्रेस के राज में युवा, महिला, अनुसूचित जाति, हर वर्ग के लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने का काम हुआ है। 400 यूनिट तक बिजली बिल आधा किया। स्वामी आत्मानंद स्कूल, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना, दाई दीदी क्लिनिक, हाट बाजार क्लिनिक, मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुविधा योजनाओं से प्रदेश के आम आदमी का भरोसा कांग्रेस के प्रति बढ़ा है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
