Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35511)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5914)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरुप प्रदेश के गरीब जनता को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य शिविर का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इस दिशा में नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र में अब तक 60 वार्डो में घूम-घूमकर 311 कैम्प शिविर लगाया गया है जहॉ मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य शिविर में अब तक 17312 हितग्राहियों ने इस योजना का लाभ उठाया है । जिसमें 14486 हितग्राहियों ने नि:शुल्क दवाई लिये, वहीं 289 हितग्राहियों ने शिविर में अपना टेस्ट कराकर स्वास्थ्य लाभ लिया है । कचहरीवार्ड, औद्योगिक नगर वार्ड, तकियापारा, और किल्लामंदिर वार्ड के गरीब हितग्राहियों से अपील है कि कल रविवार को उनके वार्ड क्षेत्र में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थय शिविर का आयोजन किया जा रहा है अत: शिविर स्थल में उपस्थित होकर अपना स्वास्थ्य का लाभ अवश्य उठायें ।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरुप गरीब मजदूर परिवारों स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा 7 फरवरी रविवार को शहर के स्लम क्षेत्र कचहरी वार्ड गांधी नगर डिपरा, औद्योगिक नगर अम्बेडकर आवास के पास, तकियापारा मुस्लिम कम्युनिटी हाल के पास, और किल्लामंदिर लुचकी तालाब के पास स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जावेगा। जहॉ गरीब हितग्राही अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर नि:शुल्क दवाई ले सकेगें। शिविर स्थल पर डाक्टर द्वारा ईलाज किया जाएगा। कई प्रकार के लैब टेस्ट करेगें, और नि:शुल्क दवाई का वितरण करेगें। शिविर में ब्लडप्रेशर, शूगर, सामान्य बिमारियों की जांच कर उन्हें दवाई दी जाएगी।

दुर्ग / शौर्यपथ / निगम स्वास्थ्य विभाग अमला आज पोटियाकला वार्ड और उरला वार्ड के छोटो, मंझोले 19 दुकानों में दबिश दी। दुकानोंं में प्रतिबंधित डिस्पोजल विक्रय करते पाया गया । आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के नेतृत्व में सभी 19 दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये प्रकरण बनाया गया तथा 100 रुपये से 500 रुपये कुल 2800 रुपये वसूल जुर्माना किया गया । भविष्य में प्रतिबंधित डिस्पोजल, झिल्ली पन्नी विक्रय करते पाये जाने पर दुकान सील करने की कार्यवाही की जाएगी ।
उल्लेखनीय है शहर कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के अंतर्गत शहर की व्यापक स्तर पर साफ-सफाई करायी जा रही है। इस संबंध में समस्त आम जनता से अपील है कि घरों का कचरा नालियों में न डालें, कचरा निगम की कचरा गाड़ी को ही देवें । आज आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार आज स्वास्थ्य विभाग अमला ने पोटियाकला वार्ड और उरला वार्ड क्षेत्रों में भ्रमण कर वार्ड में स्थित छोटे-मंझोले दुकानों में प्रतिबंधित डिस्पोजल प्लास्टिक की जांच की गई । दोनों वार्ड मिला कर 19 दुकानों में डिस्पोजल विक्रय करते पाया गया जिसने 100 रु0 से 500 रु0 जुर्माना लेकर डिस्पोजल जप्त कर करने की कार्यवाही की गई । स्वास्थ्य विभाग अमले ने दुकानदारों को हिदायत देकर कहा कि दोबारा प्रतिबंधित डिस्पोजल विक्रय करते पाये जाने पर दुकान सीलबंद की कार्यवाही की जाएगी । कार्यवाही के दौरान स्वच्छता निरीक्षक मेनसिंग मंडावी, राजेन्द्र सराटे, दरोगा सुरेश भारती, राजू सिंग एवं अन्य कर्मवचारी उपस्थित थे ।

दुर्ग / शौर्यपथ / बृजेश सिंह एसडीएम धमधा ने ग्राम नंदिनी खूंदनी, मेडेसरा एंड पथरिया ग्राम में एसीसी, सीएसआर के अंतर्गत किये गए विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने नंदिनी खूंदनी में एसीसी द्वारा सुपोषण अभियान के तहत आंगनवाड़ी क्रमांक 2 में भवन का नवीनीकरण एवं बच्चों को पोषित करने के लिए पौष्टिक पाउडर तथा अन्य खेल एवं शिक्षा सामग्री, टीवी, सामान रखने का बॉक्स, तौल मशीन, आदि सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सरपंच वामन साह, उप सरपंच भूपेंद्र एवं आंगनवाड़ी के कार्यकर्ता श्रीमति शशिकांता जांगड़े एवं एसीसी माइंस हेड पीपी पांडेय के द्वारा कार्य की सराहना किया गया। एसीसी द्वारा सभी आंगनवाड़ी केन्द्रो में कपोषित बच्चो को पोषित करने के लिए सतत प्रयाश फील्ड पे कर रही है और पौष्टिक पाउडर सभी कुपोषित बच्चों को दिया जाएगा।
इसके बाद उन्होंने एसीसी ट्रस्ट द्वारा चलाये जा रहे दीसा प्रोग्राम के अंतर्गत कंप्यूटर स्किल प्रोग्राम, सिलाई प्रशिक्षण केंद्र को देखा, सराहा और सुझव दिया किया इसे और भी बेहतर बनाया जाए। इसके अलावे उन्होंने अन्य सीएसआर कार्यों को भी देखा। जैसे की पाइप लाइन द्वारा पीने के पानी व्यवस्था करना, नंदिनी उप स्वस्थ्य केंद्र का जीर्णोंद्धार, मेडेसरा गांव में तालाब का स्टोन पीचिंग, सामुदयिक टॉयलेट, पथरिया गांव में ड्रेन, तालाब का काम, आँगनबाड़ी का जिर्णोधार रंग रोगन एवं सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य आदि को देख एसीसी के प्रयासों को सराहा और इसे सरकारी परियोजनाओं के साथ मिलकर बेहतर कार्य के लिए आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम का संयोजन एसीसी ट्रस्ट के नीलेन्द्री बिस्वाल, प्रशांत मिश्रा, ब्रजेश नायक, दिनेश सिंह, सबाना रिज़वी, दीप्ता, लिकेश जोशी, राजपाल, जितेंद्र आदि द्वारा किया गया।

       दुर्ग / शौर्यपथ / रिसाली निगम क्षेत्र में लोगों की मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने और समस्याओं का त्वरित निराकरण करने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश पर नगर पालिक निगम रिसाली के अधिकारी अंतिम छोर तक पहुंचे। अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे व नोडल अधिकारी रमाकांत साहू के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने क्षेत्र भ्रमण किया। गर्मी के पहले घरों तक पाइप लाइन बिछाकर पेयजल पहुंचाने के निर्देश दिए। निर्णय लिया गया कि मोरिद स्थित फिल्टर प्लांट में पानी जांच करने लैब निर्माण शीघ्रता से कराया जाए।
रिसाली निगम क्षेत्र के नागरिकों को शुद्ध पेय जल मिल रहा है कि नहीं इसकी जांच अब स्थानीय स्तर पर होगी। क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश पर निगम अधिकारियों ने स्थल चयन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने बताया कि लैब मोरिद स्थित फिल्टर प्लांट में बनेगा। लैब स्थापना के बाद पानी शुद्धता की जांच कराने भटकना नहीं पड़ेगा। इससे समय की भी बचत होगी।
ओवर हेड टैंक से पानी दिया जाएगा
13 जनवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्षेत्र के 5 ओवर हेड टैंक का लोकार्पण किया है। नगर पालिक निगम के आयुक्त व नोडल अधिकारी ने स्टोर पारा पुरैना व डुंडेरा क्षेत्र का भ्रमण करते निर्देश दिए कि वे ओवर हेड से बिछाई गई पाइप लाइन का लिकेज चेक कर शीघ्रता से घरों में पानी पहुंचाए। आयुक्त के निरक्षण के समय उप अभियंता डिगेश्वरी चंद्राकर, अखिलेश गुप्ता व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
गुणवत्ता जांच के लिए पत्र
अमृत मिशन के तहत चल रहे कार्यो पर आयुक्त ने उप अभियंताओं को विशेष नजर रखने कहा। आयुक्त ने एजेंसी को पत्र लिखने भी कहा। खास कर लिकेज जांच के समय अधिकारियों को उपस्थित रहने कहा।
गर्मी में मिलेगी राहत
पुरैना, डुंडेरा व मरोदा क्षेत्र में गर्मी के शुरू होते ही पानी की समस्या होती है। इसे देखते हुए आयुक्त ने निर्देश दिए है कि गर्मी शुरू होने से पहले ओवर हेड टैंक से पानी सप्लाई शुरू करे ताकि गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।

लंबी दूरी की ट्रकें और निजी चार पहिया वाहन चक्काजाम के चलते फंसे रहे
दुर्ग जिले में अंजोरा बायपास, कोसानाला,सिरसा गेट और कुम्हारी में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

दुर्ग / शौर्यपथ / किसान आंदोलन के समर्थन में हुए धरना प्रदर्शन के कारण शनिवार को दोपहर 12 बजे से 3 और आवाजाही अवरुद्ध रही। दुर्ग जिले में अंजोरा बायपास, कोसानाला टोल प्लाजा, सिरसा गेट भिलाई-3 व कांजी हाउस के पास कुम्हारी में कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन कर दिल्ली में चल रहे किसान संगठनों के आंदोलन का समर्थन किया। इस दौरान केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी चलती रही। दिल्ली में चल रहे किसान संगठनों के आंदोलन को आज भिलाई-दुर्ग के कांग्रेसजनों ने खासा समर्थन दिया। इसके तहत कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजमार्ग में जिले की सीमा के भीतर चार स्थानों पर चक्काजाम किया। सुपेला के कोसानाला टोल प्लाजा के पास दोपहर 12 बजते ही कांग्रेस के संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने दोनों ओर से सड़क को कब्जे में ले लिया। देखते-देखते दोनों दिशा में वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि पुलिस प्रशासन ने आंदोलन के मद्देनजर एक दिन पहले ही रूट डायवर्सन प्लान सेे लोगों को सोशल, इलेक्ट्रिानिक व प्रिंट मीडिया के माध्यम से अवगत करा दिया था।
बावजूद इसके लंबी दूरी की ट्रकें और निजी चार पहिया वाहन चक्काजाम के चलते फंस गई। ऐसे वाहनों को यातायात पुलिस के अधिकारी व जवान वापस घुमाकर अन्य सड़कों से गंतव्य की ओर रवाना करने में जुटे रहे।
कोसानाला टोल प्लाजा के पास जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू के नेतृत्व में चक्काजाम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी, वरिष्ठ नेता बृजमोहन सिंह, सीजू एंथोनी, संदीप निरंकारी, अतुलचंद साहू, नीता लोधी, इरफान खान, वायके सिंह, जानकी बाई साहू, संजीत चक्रवती, परविंदर सिंह, राजेश शर्मा, त्रिलोक मिश्रा, केशव चौबे, शमशेर बहादुर सहित मोहनलाल गुप्ता, मनीष जग्यासी, मंगा सिंह, बृजमोहन सिंह, अतुलचंद साहू, इरफान खान, अमीर अहमद, रज्जन अकील खान, नसीम खान उर्फ पप्पू खान, इफतेदार खान, अलि हुसैन सिद्दिकी, संजीत चक्रवर्ती, सुजीत साव,सुभाष साव, जानकी देवी साहू, केशव चौबे, इश्वर बडानी, सुश्री नीता लोधी, राजेश शर्मा, संदीप निरंकारी, महेश जायसवाल, परविन्दर सिंह, शमशेर सिद्दीकी, लाल बाबू, फारूख खान, लालचंद वर्मा, जां निसार अखतर, जयप्रकाश सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता उपस्थित थे। इसी तरह चक्काजाम कुम्हारी में कांजी हाउस के पास, भिलाई-3 में सिरसा गेट और अंजोरा बायपास पर किया गया। चारों जगह पर चक्काजाम शुरु होते ही पुलिस प्रशासन ने निर्धारित योजना के अनुरुप यातायात को अलग-अलग परिवर्तित मार्ग से गंतवय की ओर रवाना किया।
सिरसा गेट पर जुटे तीन ब्लाक के कांग्रेस
किसान संगठनों के दिल्ली में चल रहे आंदोलन क समर्थन में आज सिरसा गेट पर तीन ब्लाक कांग्रेस कमेटियों ने संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन के बाद चक्काजाम किया। इस दौरान दोनों ओर से आवाजाही तीन घंटे तक बंद रखी गई। भिलाई-3 चरोदा, जामुल व अहिवारा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ पदाधिकारी चक्काजाम आंदोलन में शामिल हुए। इस अवसर पर चरोदा निगम सभापति विजय जैन, जामुल पालिका अध्यक्ष सरोजनी चंद्राकर, सुजीत बघेल, प्रकाश लोहाणा, लालबहादुर वर्मा, फिरोज खान, नेता प्रतिपक्ष चरोदा निगम संतोष तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष मनोज मढरिया, प्रेमलता मढरिया, राजेश दांडेकर, भूखन भतरिया, दुलारी वर्मा, सीमा बघेल, सुबेन्दु मिश्रा, दिलीप ध्रुव, डे साहब वर्मा, नसीम खान, विनोद निषाद, विजय राठौर, रानी वर्मा, संतोषी निषाद, धर्मेन्द्र कोसरे, असफाक अहमद आदि उपस्थित थे।

मनोरंजन /शौर्यपथ / सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान शनिवार को दोस्तों के साथ लंच डेट पर निकलीं। इस दौरान बेटे अबराम भी गौरी के साथ नजर आए। दोनों को मुंबई के बांद्रा में एक रेस्टोरेंट के लिए जाने के दौरान स्पॉट किया गया। माहीप कपूर, सीमा खान और भावना पांडे ने भी गौरी के साथ लंच किया।
गौरी खान व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस में नजर आईं। वही भावना व्हाइट स्वेटशर्ट और स्किनी जींस में दिखी। उन्होंने ओलिव ग्रीन करल के बूट्स पहन रखे थे। सीमा खान व्हाइट शर्ट और जींस में दिखीं। चारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं जिसमें उनके लुक को बहुत पसंद किया जा रहा है।
बता दें कि गौरी खान प्रोफेशनल इंटीरियर डिजाइनर हैं। अबराम के अलावा उनके दो बच्चे हैं। बेटे का नाम आर्यन है वहीं बेटी का उन्होंने सुहाना रखा है। आर्यन खान यूएस में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। बेटी सुहाना खान न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में एक्टिंग का कोर्स कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं।
शाहरुख खान की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो इन दिनों वह अपनी नई फिल्म पठान को लेकर बिजी हैं। शाहरुख खान की पिछली फिल्म साल 2018 के दिसंबर में हुई थी। फिल्म में शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा लीड रोल में थे। हालांकि आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद शाहरुख खान दो साल बड़े पर्दे से दूर रहे।

शौर्यपथ / लाल किताब के अनुसार प्रत्येक ग्रह का अपना एक प्रतिनिधि वृक्ष होता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आपके घर या…
शौर्यपथ / अक्सर किचन के सिंक के नीचे मौजूद खाली जगह को लोग घर के बेकार समान को स्टोर करने के लिए इस्तेमाल करते हैं।…
खाना खजाना /शौर्यपथ / भोजन के साथ परोसी गई चटपटी हरी चटनी बेस्‍वाद खाने को भी जायकेदार बना देती है। लेकिन बिजी लाइफस्टाइल के चलते…
सेहत /शौर्यपथ /आपको अगर कोई स्नैक्स खाने का मन करता है, तो आप किशमिश खा सकते हैं। स्वाद के साथ सेहत के लिए भी किशमिश…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)