August 20, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35286)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    दुर्ग / शौर्यपथ / स्टेशन पारा वार्ड तितुरछीह निवासी श्रीमती ढेलाबाई मानिकपुरी, एवं श्रीमती भगवती मानिकपुरी द्वारा आवाजाही मार्ग में बाथरुम आदि का निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया गया था। क्षेत्र वासियों की सूचना शिकायत पर नगर निगम दुर्ग द्वारा दोनों अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने नोटिस जारी किया गया था। परन्तु उन्होनें अतिक्रमण नहीं हटाये ।
    निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार शिकायत का निराकरण करते हुये आज भवन शाखा द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई । मागगर्् क्षेत्र में अतिक्रमण कर बनाये गये सीढ़ी को जेसीबी से तोड़ा गया और मार्ग को खाली किया गया । कार्यवाही के दौरान भवन अधिकारी प्रकाशचंद थवानी, सहा0 भवन अधिकारी गिरीश दीवान, उपअभियंता विनोद मांझी, शिव शर्मा एवं कर्मचारी उपस्थित थे। तितुरडीह के इस मार्ग में सड़क भाग को जिन लोगों ने भी कब्जा किये हैं उन्होनें एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमणों को हटाने समय मांगा है।

    भिलाईनगर / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत अतिक्रमण, अवैध निर्माण तथा बिना कोई अनुमति के निर्माण करने वालों के विरुद्ध निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर सख्त कदम उठाया जा रहा है। अवैध रूप से नाली के उपर दीवार बनाकर बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य को नेहरू नगर जोन कार्यालय के जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि की टीम ने ध्वस्त किया। इसी प्रकार कोसानगर में दो व्यक्तियों द्वारा निगम से बिना कोई अनुमति लिये मकान निर्माण किया जा रहा था जिसे बंद कराते हुए सामान को जप्त करने की कार्यवाही की गई। नाली पर किये जाने वाले अतिरिक्त निर्माण की शिकायत मिलने पर कार्यवाही करते हुए दीवार को गिराकर नाली को क्लीयर किया गया। जोन 01 क्षेत्रांतर्गत डेरा बस्ती फरीद नगर के वार्ड 08 में एक व्यक्ति द्वारा घर के बाहर बने नाली को घेरकर, नाली के उपर अवैध रूप से अतिरिक्त दीवार का निर्माण कर लिया था, जिससे घरों से निकलने वाले पानी की निकासी में अवरोध हो रहा था, जिसकी शिकायत मोहल्लेवासियों ने किया था।
    शिकायत का निराकरण करने टीम मौके पर पहुंची और नाली के ऊपर करीब 5 फीट तक बने हुए बाउंड्रीवाल के दीवार को ध्वस्त किया गया और नाली में निकासी के बहाव के लिए रास्ता क्लीयर किया गया। इसके बाद निगम का अमला कोसानगर पहुंचा जहां दो अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा निगम प्रशासन से बिना कोई अनुमति लिए निर्माण कार्य किया जा रहा था जिसे बंद कराया गया और एक स्थल से सामग्री को जप्त किया गया। कोसानगर वार्ड के सिन्धु बाई पति तुलसी ने बिल्डिंग परमिशन लिए बिना ही जमीन पर मकान का निर्माण कर रहे थे, जिस पर कार्यवाही की गई, इनके पास निर्माण के लिए परमिशन संबंधी कोई दस्तावेज नहीं होने पर पूर्व दो बार काम बंद कराने नोटिस भी दिया जा चुका है, बावजूद निर्माण कार्य को बंद नहीं किया गया तो आज निगम का अमला पहुंचा और पूरे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद कराते हुए निर्माण संबंधी कुछ सामग्रियों को जप्त किया। इसके अलावा इसी के ठीक सामने ही राजू देवांगन के द्वारा भी बिना कोई परमिशन के निर्माण किए जाने की सूचना मिलने पर उसके यहां भी निर्माण कार्य को बंद कराया गया।

    वसूली गई 10 लाख 30 हजार रूपए की बकाया राषि
    58 उपभोक्ताओं पर विद्युत अधिनियम की धारा 135 व 138 के तहत प्रकरण दर्ज

    राजनांदगांव/कवर्धा / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया राजस्व वसूली के लिए संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इस परिपेक्ष्य में क्षेत्रीय एवं स्थानीय स्तर पर गठित अधिकारियों की टीमों द्वारा कवर्धा जिले में बकाया वसूली अभियान चलाकर 84 बकायादार उपभोक्ताओं से 10 लाख 30 हजार रूपए की बकाया राषि वसूल की गई है तथा बकाया राषि भुगतान नहीं करने वाले 276 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्षन भी विच्छेदित किये गए। जिसमें कवर्धा संभाग में 12 बकायेदार उपभोक्ताओ से 6 लाख 50 हजार रूपए तथा पंडरिया संभाग में 72 उपभोक्ताओं से 3 लाख 80 हजार रूपये की बकाया राषि वसुल की गई। बिजली विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनांदगांव एवं कवर्धा जिले के अधिकारियों की टीमों द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा हैं। इस अभियान के अन्तर्गत बकाया राषि भुगतान नही करने क्रमषः कवर्धा से 40 एवं पंडरिया से 236 बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्षनों को विच्छेदित किया गया। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि लंबित देयकों का अविलंब भुगतान करें, ताकि विद्युत कनेक्षन विच्छेदन जैसी अप्रिय स्थिति का सामना ना करना पड़े।

    क्षेत्रीय एवं स्थानीय स्तर पर गठित अधिकारियों की टीमों ने 8 उपभोक्ताओं को बिजली की चोरी एवं 50 उपभोक्ताओं को विद्युत मीटर से छेड़छाड करते हुए पकड़ा। जिस पर संयुक्त टीमों ने विद्युत अधिनियम की धारा 135 व 138 के तहत कार्यवाही की है।

    बिजली से जुड़े अपराध के संबंध में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135, 136, 137 एवं 138 के तहत मामले दर्ज किये जाते हैं। इसमें धारा 135 में बिजली चोरी, धारा 136 में बिजली लाइनों एवं सामग्री की चोरी, धारा 137 में चुराई गई संपत्ति प्राप्त करने के लिए दण्ड और धारा 138 में विद्युत मीटरों से छेड़छाड़ के मामले दर्ज होते हैै। विद्युत अधिनियम 2003 के तहत दर्ज मामलों में तीन वर्श का कारावास या जुर्माना दोनों लगाया जाता है।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / नवागढ़ क्षेत्र में मंगलवार की शाम से ओलावृष्टि के साथ रह-रहकर हुई बारिश से मौसम बदहाल हो गया है। बुधवार को दिन भर गहरे काले बादल छाए रहने रिमझिम बारिश से कड़ाके की ठंड के साथ हल्की हवा चलने से आमजनों को बरसात की याद ताजा होने लगी है। बारिश का असर दूरदराज गांव से आने-जाने वाले ग्रामीणों पर पडऩे से यात्री बसों में वीरानी छा गई है। बारिश के बाद मौसम खुलने पर पडऩे वाली ठंड को लेकर लोग चिंतित हैं।
    मंगलवार की रात से हो रही बारिश के चलते ठंड ने फिर वापसी कर ली। अगले दिन भर चली शीतलहर ने लोगों को घर में रहने पर विवश कर दिया। बुधवार को दिन भर रिमझिम बारिश होती रही इससे मौसम में ठंडक बनी रही।
    सूने रहे दफ्तर व बाजार
    दिनभरहो रही बारिश से जहां बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, वहीं आमजनों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। कई दफ्तरों में लोग देर से पहुंचे वहीं ठंड के कारण कामकाज दिनभर प्रभावित रहा। नवागढ़ नगर के अलावा गांव में भी बारिश से ठंड का असर देखा गया।
    नहीं निकला सूरज, सड़क बदहाल
    शहर में मंगलवार की रात से हो रही बारिश से जहां रातभर बिजली आती जाती रही वहीं सुबह से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सुबह से समूचा शहर ठंड की चपेट में रहा। इस दौरान सड़क पर भी लोग बमुश्किल चल पा रहे थे। दिनभर बूंदा बांदी होती रही। इस दौरान बिजली व्यवस्था भी बाधित हुई जिसे सुचारू करने के लिए अमला सक्रिय रहा। सुबह सूर्योदय होने के बाद भी यह पता नहीं चल पा रहा था कि सूर्य निकल गया है। नवागढ़ के प्रत्येक रास्तों की स्थिति लगभग बदहाल नजऱ आई, छोइहा नाला निर्माण कार्य के कारण मुख्य मार्गो में कीचड़ फैला नजऱ आया। वही गुरुद्वारे के सामने घुटना भर पानी भरा नजऱ आया, चूंकि यह नवागढ़ के लिए प्रमुख मार्ग है इसलिए आवागमन में भारी दिक्कते हो रही थी।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नगर तथा ग्राम निवेश राजनांदगांव द्वारा एकल खिड़की प्रणाली, भू-व्यपवर्तन एवं भवन अनुज्ञा प्रकरणों के निराकरण के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश सूर्यभान ठाकुर ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने एकल खिलड़ी प्रणाली, भू-व्यपवर्तन, भवन निर्माण, अवैध विकास, अवैध निर्माण, नियमितिकरण, विकास योजना, भूमि उपयोग की जानकारी के बारे में विस्तार से बताया ।
    छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 के प्रावधानों के अंतर्गत राजनांदगांव कार्यालय के कार्य क्षेत्र में संपादित विकास योजना की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही निवेश क्षेत्र में वर्तमान भूमि उपयोग का अंगीकरण, विकास योजना समिति का गठन दावा/आपत्ति/सुझाव, विकास योजना तैयार कर लागू करना, विकास योजना भूमि उपयोग के अनुसार विकास को नियंत्रण करना, विकास अनुज्ञा धारा-16/धारा - 29/धारा-27/28, भू-व्यपवर्तन सक्षम अधिकारी द्वारा करना, भवन निर्माण सक्षम अधिकारी द्वारा अनुमति देना, अवैध निर्माण भवनों का नियमितिकरण तथा निर्मित भवन का अधिभोग परिवर्तन करने के विषय में जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर हरिकृष्ण शर्मा,अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक, सभी विकासखंड के एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

    0 डीएमएफ के वर्ष 2017-18 के कार्य में विलंब होने पर जनपद सीईओ के वेतन रोकने के दिए निर्देश
    0 साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) के तहत दी गई राशि से वर्ष 2017-18 के कार्य लंबित रखने के लिए सभी जनपद सीईओ के वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीएमएफ मद के तहत तत्कालीन अधिकारियों द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें अनावश्यक विलंब किया गया है। ऐसे कार्यों पर विशेष ध्यान देते हुए शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि न केवल ग्रामीण बल्कि शहरी क्षेत्रों में भी कार्य होना चाहिए।
    कलेक्टर वर्मा ने पहुंचविहीन क्षेत्रों के चिन्हांकन के संबंध में जिला पंचायत सीईओ से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्र जो बरसात के दिनों में मुख्य मार्ग से कट जाते हैं, उनको चयनित कर योजनाबद्ध तरीके से रोड, पुल-पुलिया के निर्माण की आवश्यकता है। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को ऐसे पहुंचविहीन क्षेत्रों के लिए प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधोसंरचना मजबूत होने पर खाद्यान्न एवं अन्य सुविधाओं को ऐसे ग्रामों तक पहुंचाना आसान होगा।
    जिला पंचायत सीईओ अजीत वसंत ने जानकारी देते हुए बताया कि डोंगरगढ़ एवं छुईखदान के कुछ क्षेत्र पहुंचविहीन है। कलेक्टर ने मानपुर विकासखंड के जनपद सीईओ से पहुंचविहीन क्षेत्रों की जानकारी ली। जनपद सीईओ डीडी मण्डले ने बताया कि एलडब्ल्यूई के अंतर्गत पुल-पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। कनेरी में पीएमजीएसवाई के तहत रोड का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर ने धान खरीदी सत्यापन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मौसम को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी केन्द्र में धान को सुरक्षित रखने की जरूरत है। इसके लिए उन्होंने सहकारिता, खाद्य एवं जिला विपणन अधिकारी को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। सोसायटी की मदद करते हुए खरीदे गये धान की सुरक्षा के इंतजाम करने के लिए कहा। सोसायटी में ड्रेनेज की व्यवस्था होनी चाहिए। बारिश होने की स्थिति में पानी नहीं रूकना चाहिए। जिला विपणन अधिकारी से डीओ के काटने के संबंध में जानकारी ली।
    कलेक्टर वर्मा ने कोरोना वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय के सभी अधिकारी-कर्मचारी वैक्सीन लगवाएं। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिला एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को वैक्सीन नहीं लगेगा।
    कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से कहा कि जिले में सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल खुल चुके हैं वहां कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही नहीं होना चाहिए। कोरोना के लक्षण वाले बच्चों को स्कूल में प्रवेश नहीं देना है। जिनके घर कोविड-19 के मरीज हैं ऐसे घर के बच्चे भी स्कूल में नहीं आना चाहिए। यह भी ध्यान रखें कि कक्षाओं में सोशल डिस्टेसिंग का पालन हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को वर्मी कम्पोस्ट खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना है। गौठान में मल्टीएक्टीविटी सेंटर बनाने के संबंध में जानकारी ली।
    सहायक संचालक उद्यान राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत कन्र्वजेन्स के अंतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम पेण्ड्रीडीह में उद्यानिकी विभाग द्वारा मशरूम उत्पादन यूनिट की स्थापना की जाएगी। जिसका संचालन जय मां सरस्वती महिला स्वसहायता समूह द्वारा किया जाएगा। कलेक्टर ने उप संचालक कृषि जीएस धु्रर्वे से कहा कि किसानों को धान के अलावा अन्य फसल मूंग, उड़द, मक्का, गन्ना जैसे फसल लेने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम मनरेगा के तहत श्रमिकों को रोजगार दिलाने के लिए सचिव एवं रोजगार सहायक की बैठक लेकर श्रमिकों की संख्या बढ़ाएं। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अजीत वसंत, अपर कलेक्टर हरिकृष्ण शर्मा, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे सहित सभी एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए विकासखंड स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग के समस्त वार्डो, बाजार क्षेत्रों में साफ-सफाई के कार्यो और गंदगी करने वालों पर निगम की तीन टीम निगरानी रखेगी। निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन ने आज शहर स्वच्छता एवं स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के संबंध में स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक, दरोगा, और सुपरवाईजरों की बैठक लेकर कड़े निर्देश दिये । साथ ही सफाई कार्य का निगरानी, और गंदगी के लिए टीम का गठन किया गया । आयुक्त बर्मन ने शहर वासियों से अनुरोध कर कहा कि शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 लागू है नगर निगम दुर्ग द्वारा व्यापक स्तर पर शहर वार्ड की सफाई करायी जा रही है। अतः किसी भी प्रकार से गंदगी न करें। अपने घरों और दुकानों का कचरा निगम की कचरा गाड़ी को ही देवें। किसी भी व्यक्ति विशेष के द्वारा कचरा फेक कर गंदगी किया जाता है तो इसकी सूचना शिकायत स्वास्थ्य अधिकारी के मोबाइल नंबर 9340874859 में अवश्य सूचित करें।
    बैठक में कार्यपालन अभिं0 सुशील कुमार बाबर, सहा0 अभियंता जितेन्द्र समैया, स्वच्छता निरीक्षक जसवीर सिंह भुवाल, मेनसिंग मंडावी, राजेन्द्र सराटे, दरोगा राजू सिंग, पीयूआई शेखर वर्मा, सहित सुपरवाईजर एवं अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
    उल्लेखनीय है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत् जारी शहर की साफ-सफाई निगम द्वारा अभियान चला कर किया जा रहा है। बावजूद निगम अमला के द्वारा गंदगी आदि करने वालों पर कार्यवाही भी की जा रही है। फिर भी नालियों में, नाला में सड़क किनारे कचरा फेका जा रहा है। आयुक्त बर्मन ने स्वच्छता निरीक्षक, दरोगा, सुपरवाईजरों की बैठक लेकर कहा कि एैसे लोगों पर तत्काल कार्यवाही करें । सभी अपने-अपने वार्डो के तालाब क्षेत्र का निरीक्षण करें, और सफाई का विशेष ध्यान देवें, इसके साथ ही बाजार क्षेत्रों में रात्रि कालीन साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखें, उन्होनें नया बस स्टैण्ड, उतई टेम्पों स्टैण्ड, मध्यानी आटो क्षेत्र में रात्रि कालीन सफाई कर कचरा फेक गंदगी करने वालों पर फाईन लगाने निर्देश दिये । इसके लिए उन्होनें तीन टीम बनाकर जुर्माने की कार्यवाही करने कहा। उन्होनें बताया दुकान संचालक रात में दुकान बंद करते समय दुकान का एकत्र कचरा सड़क पर, या नाली में फेक देते हैं एैसे कचरा फेकने वालों पर निगरानी रखें, और कचरा फेकते पाये जाने पर जुर्माना लगायें। उन्होनंे कहा सभी अपने-अपने वार्डो के बड़े नालों और नालियों को देखें। वार्डो के सार्वजनिक शौचालयों, सुलभ शौचालयों की साफ-सफाई देखें। कार्य होने व न होने पर उसका फोटो खींच कर सूचना करें। सफाई कार्य नहीं होने की स्थिति में संबंधित को नोटिस अवश्य जारी करें ।

    भिलाई / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वैशालीनगर सांस्कृतिक भवन में आज शादी समारोह का आयोजन किया गया है। जहां शहर के 14 जोड़ों का पूरे विधिविधान के साथ मंत्रोंचार कर विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया गया है। शादी में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व महापौर व अन्तय व्यवसायिक सहकारी वित्त विकास निगम उपाध्यक्ष नीता लोधी भी शामिल हुई।
    सांस्कृतिक भवन में बारात निकाली गई। जिसमें विधायक व पूर्व महापौर नीता लोधी सहित अन्य लोगों शामिल हुए। पूरे ठाठ बाट और धूमधाम से गाजे बाजे के साथ बारात निकाली गई। जहां विधायक देवेंद्र यादव ने नवविवाहित जोड़ों को नए जीवन की शुभकामनाएं दी। गायत्री परिवार से पवन ने वैदिक मंत्रोंचारों के साथ पूरे विधिविधान से विवाह संपन्न कराया। बारात का जमकर स्वागत किया गया। सब को तिलक लगाकर और पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके सभी परिवार बहुत ही खुश रहे। विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि इस योजना में मुख्यमंत्री भूपेश बधेल ने 25 हजार रुपये प्रति कन्या को देने की शुरुआत किए जाने के बाद नवविवाहित को उनकी जरूरत का सारा सामान उपलब्ध कराया गया। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया। राशि को बढ़ाने के लिए अब नव विवाहित जोड़ों को अपनी गृहस्थ जीवन की शुरुआत हेतु अलमारी,लोहे का रैंक, स्टील के बर्तन कुकर बाल्टी, गद्दा के साथ मंगल सूत्र, बिछिया, घड़ी एक हजार रुपए नगद प्रदान किया गया। करोना काल के कारण अलग-अलग स्थानों पर योजना के तहत विभिन्न जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जा रहा है। विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि योजना के तहत दुर्ग जिले में 28 स्थानों पर 5 मार्च तक विवाह कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।
    लगभग 293 युवक-युवती बंधेंगे परिणय सूत्र में बंधेंगे।
    शादी संपन्न होने के बाद विधायक देवेंद्र यादव सहित पूर्व महापौर नीता लोधी और सभी ने नव विवाहित जोड़ों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी पूजा अग्रवाल, पर्यवेक्षक उमेश शुक्ला, दीपशिखा नायक, प्रीति देवांगन, सियान सदन के अध्यक्ष तरसेम सिंह मेहरा, गुलाब राव सोनार,रतनलाल गोयल, शारदा प्रसाद पाटकर, संदीप द्विवेदी,अरूण राय, आदत्यि सिंह, अफ़रोज़ खान उपस्थित रहे।

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अयोध्या के जीर्णोद्धार के लिए नगरवासियों द्वारा यथा संभव अंशदान किया जा रहा है।

    धमतरी भाजपा जिला महिला मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती बीथिका विश्वास जी एवं पवित्रा दिवान सीमा चौबे का प्रथम आगमन नगरी मंडल में हुआ जिनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रवण मरकाम जिला महामंत्री प्रकाश बैस पिछड़ावर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष नंद यादव अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र नेताम जनपद अध्यक्ष दीनेश्वरी नेताम न.प. अध्यक्ष अराधना शुक्ला महामंत्री हृदय साहू महामंत्री रामगोपाल साहू नागेंद्र शुक्ला कमल डागा कुकरेल म.अ. टेलेश्वर ठाकुर अजय नाहटा मन्नू यादव राकेश चौबे बलजीत छाबड़ा राजेश गोसाई राजा पवार शुभम यदु जनक साहू महिला मोर्चा मंडल नगरी महामंत्री सुलोचना साहू रामेश्वरी साहू यशोदा साहू बबीता साहू सती मरकाम हेमलता यादव अंचला यदु प्रीति यदु रेणुका ध्रुव यामिनी ध्रुव सत्यवती नेताम श्यामा भट्ट ललिता साहू विनीता कोठारी शकुन साहू आरती गुप्ता व अनेक कार्यकता उपस्थित थे

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision