
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बधाई दी है। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि बसंत पंचमी के दिन हम विद्या, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की आराधना करते हैं। यह ऋतु परिवर्तन का भी दिन है। इस दिन से ऋतुराज बसंत का आगमन होता है, इस समय प्रकृति अपना सर्वोच्च निखार लिए होती है इसलिए बसंत पंचमी को हरियाली और फसल के त्यौहार के रूप में भी मनाते हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कामना की है कि ऋतु परिवर्तन के साथ यह पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और उत्साह का संचार लेकर आए।
संत गहिरा गुरू के विचार संपूर्ण मानवता के लिए प्रासंगिक: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
गहिरा गुरू के जीवन से जुड़े चार प्रमुखों केन्द्रों के सौंदर्यीकरण के लिए 10-10 लाख की घोषणा
बलरामपुर-रामानुजगंज / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्रवास के दौरान संत गहिरा गुरु की तपोभूमि श्रीकोट पहुंचकर सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने श्रीेकोट आश्रम परिसर में स्थित शिवलिंग का जलाभिषेक तथा दुर्गा मंदिर में आरती व पूजा-अर्चना की। उन्होंने गहिरा गुरु मंदिर में उनकी पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संत गहिरा गुरू के अनुयायी संत समाज प्रमुखों से भेंट की। उन्होंने आश्रम परम्परा के अनुरूप जमीन पर बैठकर भोजन ग्रहण किया। उन्होंने संत समाज के अनुयायियों की सभा को संबोधित कर गहिरा गुरू के विचारों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक और प्रभावी बताया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गहिरा गुरू के जीवन से जुड़े चार प्रमुख केन्द्रों के सौंदर्यीकरण के लिए 10-10 लाख रूपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की।
संत समाज के प्रमुखों से मुख्यमंत्री ने की मुलाकात , आश्रम परम्परा के अनुरूप जमीन पर बैठकर किया भोजन
”संत मिलन को जाइए तज मान मोह अभिमान, जस-जस पग आगे धरे कोटि यज्ञ समान” मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सन्त गहिरा गुरु के अनुयायी संत समाज के प्रमुखों से मुलाकात के दौरान उक्त दोहे का पाठ करते हुए संतो के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने गहिरा गुरु के विचारों तथा उनके द्वारा मानवता के लिए किए गए कल्याणकारी कार्यांे को स्मरण करते हुए कहा कि इस पावन धरा पर आकर संतो से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। गुरु जी के विचार तथा मानवता के प्रति उनकी भावना अतुलनीय है। इस अवसर पर संत समाज के प्रमुखों ने संत गहिरा गुरु के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थानों के संरक्षण और सौन्दर्यीकरण कराए जाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ के सभी संतो और गुरुओं के सम्मान तथा उनसे जुड़े स्थानों के संरक्षण के लिए संकल्पित है। उन्होंने समाज के प्रति संत गहिरा गुरु के अमूल्य योगदानों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनसे जुड़े समस्त स्थानों के संरक्षण और सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर आश्रम परिसर में परंपरा के अनुसार जमीन पर बैठकर बड़े चाव से भोजन ग्रहण किया। भोजन ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने कहा कि आश्रम की जीवनशैली पुराने दिनों का स्मरण कराती है।
गहिरा गुरू के अनुयायियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्बोधित
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संत गहिरा गुरु के अनुयायियों के लिए आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु जीवन में प्रकाश भरने का कार्य करते हैं तथा अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। संत गहिरा गुरु ने हम सबको जीवन-जीना सिखाया। सनातन समाज की रक्षा तथा मानवता के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने सत्य, शांति, दया, क्षमा जैसे विचारों का समर्थन करते हुए इसे आगे बढ़ाया तथा सामाजिक बुराईयों एवं कुरीतियों को दूर करने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। गहिरा गुरु के विचार केवल वनांचल के लिए ही नहीं अपितु संपूर्ण मानवता के लिए है। संतो से मिलने से मन को शांति मिलती है और मेरा सौभाग्य है कि यह अवसर मुझे बार-बार प्राप्त हो रहा है। गुरु जी ने अपने जीवन काल में जो महत्वपूर्ण कार्य किए हैं उनके विचारों की झलक हमारी सरकार के काम-काज में दिख रही है। गुरुजी ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय खोलें तथा समाज से कुरीतियों को दूर किया। राज्य सरकार ने भी शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलें, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, खाद्य सुरक्षा, पशुधन की सेवा तथा गांव को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों की जो भी मांगे हैं, उन्हें समय-समय पर पूरा किया गया है। सामरी सहित बलरामपुर क्षेत्र का विकास शासन की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संत गहिरा गुरु के जीवन से जुड़े चार प्रमुख केन्द्रों के संरक्षण तथा सौंदर्यीकरण के लिए 10-10 लाख रूपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की है
इस अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार लोक, कला एवं सांस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने किसानों से किए वायदे और उनके हकों की रक्षा के लिए इस साल भी समर्थन मूल्य पर 92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना नरूवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी तथा गोधन न्याय योजना को दुनिया में पहचान मिली है। किसानों, ग्रामीणों और आमजनों के हित में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में किए जा रहे जनहितैषी कार्यों से सरकार के प्रति जनता का भरोसा बढ़ा है। संसदीय सचिव एवं सामरी विधायक चिन्तामणी महाराज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संत गहिरा गुरू की तपस्थली श्रीकोट आगमन पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जिन विचारों को गुरूजी ने स्थापित किया था, आपने संत समाज की वेश-भूषा में आकर इन विचारों को दृढ़ता प्रदान की है। मुख्यमंत्री की सहृदयता ही है कि उन्होंने इस क्षेत्र की जनता के मांगों का सम्मान करते हुए अनेकों कार्य स्वीकृत किये हैं तथा आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने हेतु आपके बीच आने का संकल्प दोहराया है। इस दौरान संसदीय सचिव श्री चिन्तामणी महाराज तथा संत समाज के प्रमुखों द्वारा मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
कार्यक्रम में सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह, सरगुजा कमिश्नर सुश्री जी. किंडो, पुलिस महानिरीक्षक आर.पी. साय, कलेक्टर श्याम धावड़े, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती तुलिका प्रजापति, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में संत गहिरा गुरू के अनुयायी उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आज राज्य का पहला अंतराज्यीय न्यायालयीन कथन विडियो कान्फेसिंग के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से लिया गया। डाॅ. ममता भोजवानी अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश द्वितीय फास्ट ट्रेक कोर्ट दुर्ग के लंबित न्यायालयीन प्रकरण की पीड़िता/अभियोक्त्री का साक्ष्य प्रकरण के निराकरण के लिए लिया जाना आवश्यक बताते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण से सहयोग चाहने पत्र प्रेषित किया गया । पत्र के माध्मय से सहयोग के संबंध मे श्री राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के विचार किये जाने के उपरांत उनके निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला घोडासर निगम अहमदाबाद (गुजरात) से संपर्क किया गया। संबंधित प्रकरण की पीड़िता वर्तमान में संबंधित जिले में निवास होने से उनके संपर्क किया गया।
वर्तमान में पीड़िता 08 माह के गर्भवती होने के कारण अत्यन्त दूरी पर निवासरत् होने के कारण को विशेष रूप से दृष्टिगत रखते हुए तथा प्रकरण के लंबित अवधि तथा साक्ष्य कथन लेखबद्व करने के की अत्यंत आवश्यकता को देखते हुए नवीन पद्वति विडियो कान्फेसिंग के माघ्यम से पीड़िता का साक्ष्य कथन संबंधित न्यायालय के द्वारा अंकित किया गया। पीड़िता का साक्ष्य कथन अंकित करवाये जाने के संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण घोडासर निगम अहमदाबाद के अधिकारियों से संपर्क किया गया उन्हें प्रकरण की वस्तुस्थिति एवं पीडिता के स्वास्थगत परिस्थितियों की जानकारी दी गई तथा पीडिता का नाम माननीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायदृष्टांत निपुन सक्सेना एवं अन्य बनाम यूनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित निर्णय का सतर्कतापूर्वक पालन करते हुए पीडिता की पहचान गोपनीय रखी गई।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा रिपीटेशन नंबर 224/2021 में अंतर राज्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के संबंध में एक निर्देश जारी की गई थी जिसके अनुसार आज का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई थी। छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिला ही ऐसा जिला है जहां पर बालकों के संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के प्रकरणों के त्वरित गति से निराकरण हेतु् चार विशेष न्यायालय का गठन माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा किया है दुर्ग में पाक्सो ले अधिक मामले है ऐसी परिस्थिति में न्यायालय द्वारा उठाया गया यह कदम न्यायालय में लंबित प्रकरणों का निराकरण के लिए एक सराहनीय पहल है।
भिलाईनगर / शौर्यपथ / निगम प्रशासन ने संपत्तिकर के 29 बकायादारों को कुर्की वारंट जारी किया है। नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 175 के अधीन कुर्की वारंट जारी किया गया है। इन संपत्तिकर के बकायादारों को संपत्तिकर जमा कराने के लिये बहुत सारे मौके दिये गए, फिर भी बकायेदारों द्वारा सम्पत्तिकर का टैक्स जमा नहीं किया गया। कुर्की वारंट से पूर्व सम्पत्तिकर के इन 29 बकायादारों को नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 173 के तहत टैक्स जमा करने नोटिस जारी किया गया था फिर भी बकाया राशि जमा नहीं करने पर धारा 174 के तहत नोटिस दिया गया। इतने अवसर देने के बावजूद बकायेदारों ने अपना टैक्स जमा नहीं किया। अब सख्ती से कार्रवाई करने निगम ने कुर्की वारंट जारी किया है। निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी टैक्स वसूली को लेकर बेहद गंभीर है। समय-समय पर टैक्स वसूली की समीक्षा उन्होंने की है।
शत प्रतिशत वसूली को लेकर उन्होंने राजस्व, सम्पत्तिकर एवं स्पेरो को निर्देश दिये है। पुराने बकायेदारों से वसूली सहित डोर टू डोर कलेक्शन पर उन्होंने विशेष फोकस करने निर्देशित किया है। निगम की टीम वसूली को लेकर डीमांड नोटिस के साथ घरों एवं प्रतिष्ठानों में पहुंच रही है। मुनादी के माध्यम से समय पर अपना टैक्स जमा करने लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। कुर्की वारंट को लेकर भी निगम सख्त है और नियुक्त कुर्की अधिकारी वारंट की तामिली भी करा रहे है। कुर्की वारंट मिलने पर कुछ बकायदारों ने अपना टैक्स भी जमा कर दिया है। परन्तु जिन्होंने अपना टैक्स जमा नहीं किया है उन बकायादारों पर कुर्की की कार्रवाई होगी। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व तीन सूची जारी की जा चुकी है! अब चौथी सूची में 29 बकायेदारों को शामिल किया गया है। इसके लिये कुर्की अधिकारी शरद दुबे को नियुक्त किया गया है।
दुबे ने बताया कि कुर्की वारंट की तामिली कराई जा रही है। जारी वारंट के 29 बकायेदार में से 02 ने अपना पूर्ण टैक्स जमा कर दिया है, वहीं 04 लोगों ने आंशिक रूप से अपना टैक्स जमा किया है। शेष लोगों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। समय पर अपना सम्पत्तिकर बकायेदार जमा नहीं करेंगे तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
इन बकायेदारों को जारी हुआ कुर्की वारंट
सीएचपीएल ड्रीम होम्स जुनवानी के संध्या तिवारी, सुनीता तिवारी एवं हेमंत तिवारी, स्मृति नगर मार्केट के सुचिता तिवारी, स्मृति नगर के रविंद्र सिंह कुशवाहा, नेहरू नगर के राजेंद्र व्यास/निर्मल जोशी, नेहरू नगर परिसर के बी श्रीनिवास, गणेश मार्केट सुपेला के तारकेश्वर सिंह, गणेश मार्केट सुपेला के रेखा बाई, बालाजी चौक कृष्णा नगर सुपेला निवासी आजाद शेख, बलराम चौक कृष्णा नगर सुपेला निवासी सुशील सिंह, प्रियदर्शनी परिसर पूर्व निवासी इंद्रदेव चौहान, दक्षिण गंगोत्री सुपेला निवासी सुनील ट्रेडर्स, संजय नगर सुपेला वेंकटेश्वर टॉकीज के समीप के वेंकटेश्वर छबीगृह राजेश्वर राव, दक्षिण गंगोत्री सुपेला निवासी कमलजीत सिंह, दक्षिण गंगोत्री सुपेला निवासी उल्फत हुसैन, दक्षिण गंगोत्री के मनोज अग्रवाल, गणेश मार्केट सुपेला निवासी शारदा प्रसाद नायक, शंकर पारा सुपेला निवासी मोहम्मद नियाज, शंकर पारा एकता भवन के पास सुपेला निवासी राम प्रसाद तिवारी, कोहका रोड इंदिरा नगर सुपेला निवासी लोकेश चौहान, कोहका रोड इंदिरा नगर सुपेला निवासी रामसखी देवी, शिवनाथ कांप्लेक्स व्यवसायिक योजना के निवासी मैसर्स महावीर डेवलपर/अमृत शाह, पंजाब बार श्री राम मार्केट सिरसा रोड सुपेला निवासी कुलवंत कौर एवं हुडको निवासी भागवत गोविंदा का संपत्तिकर काफी वर्षों से बकाया है!
- तीरंदाजी के लिए लगन और एकाग्रता की जरूरत - कलेक्टर
- प्रदेश के विभिन्न जिलों से तीरंदाजी खिलाड़ी हुए शामिल
- कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने खिलाडिय़ों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया
राजनांदगांव / शौर्यपथ / स्वर्गीय अभिलेख अग्रहरि की स्मृति में राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय कमला देवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया गया। आयोजन में कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री डी श्रवण ने राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रतियोगिता में जीतने वाले खिलाडिय़ों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि तीरंदाजी देश का प्राचीन खेल रहा है। महाभारत के समय में अर्जुन ने पानी में मछली के आंख को देखते हुए निशाना लगाया था। इस खेल के लिए लगन और एकाग्रता की जरूरत होती है। वर्तमान में प्रदेश के खिलाड़ी इस आयोजन में भाग ले रहे हंै। यहां आदिवासी क्षेत्रों में निवास करने वाले प्रतिभागियों का निशाना बहुत अच्छा होता है। इन क्षेत्रों में सांस्कृतिक रूप से धनुष से शिकार करने की परंपरा होती है। वर्तमान तकनीक के अनुरूप इन प्रतिभागियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। प्रशिक्षण के माध्यम से गुणवत्ता में सुधार होगा। इससे छत्तीसगढ़ से प्रतिभागी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होंगे। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी का क्षेत्र बढ़ा है, जहां प्रतिभागी को आगे बढऩे का अधिक अवसर मिलेगा। शासन की ओर से तीरंदाजी में विभिन्न तकनीक से प्रशिक्षण देने और गुणवत्ता में सुधार के लिए 3 लाख 40 हजार रूपए की स्वीकृति दी गई है। पुलिस अधिक्षक श्री डी श्रवण ने विभिन्न जिले से इस प्रतियोगिता में भाग लेने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि तीरंदाजी बहुत ही रोमांचक खेल है। प्रदेश के प्रतिभागियों के लिए तीरंदाजी का क्षेत्र बढ़ा है। यहां प्रशिक्षण की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है। इससे प्रदेश के प्रतिभागियों के राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर सीएसपी श्री मणीशंकर चंद्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम श्री मुकेश रावटे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 150 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिन्होंने तीरंदाजी में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर किया। इंडियन राऊण्ड के सीनियर बालक वर्ग में बिलासपुर के संदीप कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी तथा राजनांदगांव के चंदन साहू ने द्वितीय स्थान एवं बिलासपुर के धनीराम मरावी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर बालिका वर्ग में बिलासपुर के ही मांग बाई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा राजनांदगांव की माया बघेल ने द्वितीय स्थान एवं राजनांदगांव की रश्मि साहू तीसरे स्थान पर रही। जूनियर बालक वर्ग में बिलासपुर के नकुल सिंह ने प्रथम स्थान तथा बिलासपुर के विकास कुमार ने दूसरे तथा कोरबा के भीष्मराज जांगड़े ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर बालिका वर्ग में कोरबा की माही जांगड़े ने प्रथम स्थान एवं राजनांदगांव की पल्लवी ने द्वितीय तथा राजनांदगांव की हर्षिता साहू ने तीसरा स्थान पर रही। इसी तरह रिकर्व में जूनियर बालक वर्ग में बिलासपुर के रोहित प्रथम स्थान एवं बिलासपुर के विरेन्द्र दूसरे स्थान तथा दुर्ग के पूर्व साहू तीसरे स्थान पर रहे। वहीं रिकर्व में जूनियर बालिका वर्ग में रायपुर की दुर्गेश नंदनी प्रथम स्थान, सरगुजा की नेहा कुजूर द्वितीय स्थान और सरगुजा की पूजा तिर्की तृतीय स्थान हासिल करने में सफल रहीं। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वाति स्पोट्र्स, अभिलेख वेलफेयर फाउण्डेशन, शांति विजय सेवा समिति, संस्कारधानी तीरंदाजी संघ द्वारा राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता राज्य के तीरंदाज खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के साथ खिलाडिय़ों में खेल भावना एवं अनुशासन को विकसित करने के लिए आयोजित की गई, यहां लगातार दूसरे वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अजीत वसंत ने छुरिया, अंबागढ़ चौकी एवं मानपुर विकासखंड के शाला भवनों में अति आवश्यक मरम्मत निर्माण कार्य के लिए 13 लाख 38 हजार 411 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। छुरिया विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला खुर्सीटिकुल में शौचालय मरम्मत कार्य के लिए 30 हजार रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला कन्हारपुरी में फर्श, शौचालय मरम्मत, किचन शेड कार्य के लिए 80 हजार रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला चिचोला में फर्श, दरवाजा, खिडकी मरम्मत कार्य के लिए 40 हजार रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला हाटबंजारी में शौचालय, खिडकी मरम्मत कार्य के लिए 40 हजार रूपए, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गैंदाटोला में दरवाजा, फर्स मरम्मत कार्य के लिए 80 हजार रूपए, शासकीय हाई स्कूल तेलिनबांधा में फर्श, शौचालय मरम्मत, किचन शेड कार्य के लिए 1 लाख 13 हजार रूपए तथा शासकीय हाई स्कूल जोशीलमती में मैदान समतलीकरण दरवाजा मरम्मत कार्य के लिए 80 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
इसी तरह अंबागढ़ चौकी विकासखंड के शासकीय बालक प्राथमिक शाला दाउटोला में फर्श खिड़की मरम्मत कार्य के लिए 40 हजार रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला भर्रीटोला में दरवाजा, छत, मरम्मत कार्य के लिए 80 हजार रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही में आहाता, शौचालय मरम्मत कार्य के लिए 80 हजार रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला तेलीटोला में शौचालय, भवन मरम्मत कार्य के लिए 40 हजार रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला कन्या दाउटोला में शौचालय मरम्मत कार्य के लिए 30 हजार रूपए, शासकीय बालक प्राथमिक शाला कौड़ीकसा में शौचालय मरम्मत कार्य के लिए 30 हजार रूपए, शासकीय माध्यमिक शाला भड़सेना में छत मरम्मत कार्य के लिए 80 हजार रूपए, शासकीय माध्यमिक शाला सिंघाभेड़ी में शौचालय मरम्मत कार्य के लिए 30 हजार रूपए, शासकीय माध्यमिक शाला पांगरी में शौचालय मरम्मत कार्य के लिए 30 हजार रूपए, शासकीय माध्यमिक शाला केसरीटोला में शौचालय, फर्श, दरवाजा मरम्मत कार्य के लिए 54 हजार रूपए तथा शासकीय माध्यमिक शाला नेतामटोला में भवन मरम्मत कार्य के लिए 80 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
मानपुर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला चावरगांव में बालक-बालिका शौचालय दरवाजा व नीचे फ्लोरिंग मरम्मत कार्य के लिए 28 हजार 588 रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला हनईकलकला में बालक-बालिका शौचालय दरवाजा, सीट मरम्मत कार्य के लिए 30 हजार रूपए, शासकी प्राथमिक शाला हनईकलाखुर्द में बालक-बालिका शौचालय दरवाजा व नीचे फ्लोरिंग मरम्मत कार्य के लिए 30 हजार रूपए, शासकीय माध्यमिक शाला कन्या मानपुर में बालिका शौचालय का दरवाजा, पानी निकासी कार्य के लिए 30 हजार रूपए, शासकीय माध्यमिक शाला कन्या मानपुर में बालिका शौचालय का दरवाजा, पानी निकासी कार्य के लिए 30 हजार रूपए, शासकीय माध्यमिक शाला बालक मानपुर में बालक शौचालय का दरवाजा, सीट मरम्मत कार्य के लिए 30 हजार रूपए, शासकीय माध्यमिक शाला कन्या भावसा में बालिका शौचालय दरवाजा, सीट मरम्मत कार्य के लिए 28 हजार 588 रूपए, शासकीय माध्यमिक शाला कन्या खडग़ांव में विकलांग शौचालय अपूर्ण के लिए 30 हजार रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला चिखलाकसा में बालक-बालिका शौचालय दरवाजा मरम्मत कार्य के लिए 30 हजार रूपए तथा शासकीय हाई स्कूल कोसमी में शौचालय मरम्मत कार्य के लिए 64 हजार 235 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
सत्ता जाते ही भाजपा का अनुशासन तार तार - घनश्याम तिवारी
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने प्रदेश भाजपा में लगातार चल रहे आपसी कलह पर और अब कार्यकर्ताओं मे लात घुसे को लेकर तंज कसते हुए कहा कि 15 वर्षों की सत्ता खोने से भाजपाई हार के गम से विचलित और अनुशासन तार-तार हो चले हैं।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, जनता से वादाखिलाफी कर 15 वर्षों की सत्ता गंवा चुकी भाजपा आपसी लड़ाईयों और अंतर कलह से जूझ रही है, प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक नियुक्ति हो या फिर किसी कार्यक्रमों में भागीदारी को लेकर खुलेआम धमकियां चल रही हैं। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी के विवाद जग जाहिर है तो वही भाजयुमो में पदाधिकारियों की नियुक्ति पर उठे सवाल या फिर राजनांदगांव जिले में मृत कार्यकर्ता को पदाधिकारी बना दिया जाना मीडिया की सुर्खियों में है तो वही दूसरी ओर रायगढ़ भाजयुमो कार्यकर्तोंओ की मारपीट की खबरे आयी है।
प्रदेश काँग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि कांग्रेस भूपेश सरकार के जनहितकारी फैसलों से प्रदेश में नए विकास के आयाम गढ़े जा रहे हैं जहां एक और किसानों को उनकी मेहनत का लाभ देने 25 सो रुपए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर गोधन या योजना के तहत गोबर खरीदी कर ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक लाभ का नया अध्याय शुरु किया गया है उस से घबराई चिंतित भाजपा में अंतर्द्वंद की स्थिति निर्मित हो चली है और कोई किसी को भी अपने से नीचा देखने को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है जिसके चलते भाजपा में कोहराम की स्थिति मची हुई है।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / कलेक्टर यशवंत कुमार ने आज नगर पंचायत शिवरीनारायण के जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर कहा कि शिवरीनारायण माघ पूर्णिमा के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। महानदी तट पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बेरिकेटिंग, वाहन पार्किंग, पेयजल व्यवस्था, फायर ब्रिगेड, गोताखोर, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था आदि की व्यवस्था संबंधित विभागों द्वारा की जाएगी। कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस व राजस्व विभाग की होगी।
कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को बताया कि संस्कृति विभाग की अनुमति मिलने पर ही शिवरीनारायण महोत्सव का आयोजन संभव होगा। साथ ही कोविड-19 से संबंधित निर्देशों का पालन नगरीय निकाय द्वारा सुनिश्चित होने पर ही मेला की अनुमति दी जाएगी।
कलेक्टर ने कहा कि कोविड -19, संक्रमण से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड-19, निगेटिव का प्रमाण पत्र साथ लाने पर ही प्रवेश दिया जााएगा। कोविड-19 निगेटिव का प्रमाण पत्र साथ नहीं लाने वाले अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं की जांच करवाने के लिए सीएमएचओ को निर्देश दिए। कोविड संक्रमित या लक्षण पाए जाने पर प्रवेश की अनुमति नही होगी।
कलेक्टर ने नदी तट पर स्नान की व्यवस्था दूर-दूर करवाने, प्रवेश स्थल पर सेनेटाईजर और थर्मल स्केनर की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए सीएमओ शिवरीनारायण को निर्देशित किया। नदी तट से अलग दुकानों को दूर दूर लगवाने, दुकान के सामने गोल घेरा बनवाने, बेरेकेटिंग करवाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि योजना तैयार कर समीक्षा उपरान्त ही मेला आयोजन के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम, संयुक्त कलेक्टर सचिन भूतड़ा, एसडीएम श्रीमती मेनका प्रधान, शिवरीनारायण नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंजनी तिवारी, उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, पार्षद सहित नगरी निकाय के पार्षद व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने बसंत पंचमी माँ सरस्वती पूजा की प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं। डॉ महंत ने कहा कि, बसंत पंचमी देश के अलग-अलग राज्यो में मनाये जाने वाला हिन्दुओं का प्रसिद्ध त्योहार है। इस दिन विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा की जाती है । यह पूजा सम्पूर्ण भारत में बड़े उल्लास के साथ की जाती है। बसंत पंचमी के पर्व से ही 'बसंत ऋतु' का आगमन होता है। शांत, ठंडी, मंद वायु, कटु शीत का स्थान ले लेती है तथा सब को नवप्राण व उत्साह से स्पर्श करती है। पत्रपटल तथा पुष्प खिल उठते हैं। लोकप्रिय खेल पतंगबाज़ी, बसंत पंचमी से ही जुड़ा है। यह विद्यार्थियों का भी दिन है, इस दिन विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की पूजा आराधना भी की जाती है।
डॉ महंत ने इस दिन की महत्ता को बताते हुये कहा कि, माँ सरस्वती विद्या व ज्ञान की अधिष्ठात्री हैं, कहते हैं जिनकी जिव्हा पर सरस्वती देवी का वास होता है, वे अत्यंत ही विद्वान् व कुशाग्र बुद्धि होते हैं। बहुत लोग अपना ईष्ट माँ सरस्वती को मानकर उनकी पूजा - आराधना करते हैं। जिन पर सरस्वती की कृपा होती है, वे ज्ञानी और विद्या के धनी होते हैं। बसंत पंचमी का दिन सरस्वती जी की साधना को ही अर्पित है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
