
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के द्वारा मंगलवार को संघ के सभागार में दोपहर 2 बजे अधिवक्ताओ व न्यायाधीशो की उपस्थिति में बसन्त पंचमी के अवसर पर ज्ञान की देवी मा सरस्वती की पूजा कर सभी के सुख समृद्धि की कामना की गई ,इसी अवसर पर छ. ग.राज्य शासन के द्वारा अधिवक्ता श्रीमति शहाना कुरैशी को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विगत दिनों मिनी माता अवार्ड प्राप्त होने पर अधिवक्ता संघ की ओर से मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव ,फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट की जज श्रीमति शुभ्रा पचौरी व संघ के अध्यक्ष गुलाब सिंह पटेल द्वारा उन्हें शाल, श्री फल व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन सचिव रविशंकर सिंह व आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष संतोष देवांगन ने किया इस अवसर पर फैमली कोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वासनीकर सहित समस्त न्यायधीश अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी प्रकाश धन्डोरे, किशोर यादव,रविशंकर मानिकपुरी,आशीष सूर्यवंशी,अनिल जायसवाल,मो.दानिश परवेज़,विजय सोनकर,सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे ,यह जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी मो.दानिश परवेज़ ने दी है।
धमतरी / शौर्यपथ / बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (बड़ौदा आरसेटी) के द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 की तृतीय तिमाही एवं वित्तीय वर्ष 2021-22 की वार्षिक कार्ययोजना की जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक जिला पंचायत के सी.ई.ओ. मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में वर्ष 2020-21 के अंतिम तिमाही के बजट, लंबित बिल भुगतान तथा वार्षिक प्रतिवेदन पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित डीएफओ श्रीमती सतोविशा समाजदार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में एलोवेरा शैम्पू एवं जेल निर्माण तथा लाख बीज के उत्पादन एवं प्रसंस्करण के लिए प्रस्ताव रखा। साथ ही छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न वनोत्पाद से बनने वाले प्राचीन छत्तीसगढ़ी पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा। सी.ई.ओ. ने नए प्रशिक्षण कार्यक्रमों को इसमें शामिल करने के लिए कतिपय पाठ्यक्रम के लिए सुझाव दिया।
आरसेटी के निदेशक अमित माथुर ने पिछली बैठक के कार्रवाई विवरण पर चर्चा करते हुए बताया कि बैंक मित्र, घरेलू विद्युत उपकरण उद्यमिता, जनरल ईडीपी सहित व्यावसायिक फ्लोरीकल्चर पर प्रशिक्षण वर्ष 2020 में दिया गया। इसी तरह माह जनवरी 2021 में मशरूम प्रशिक्षण, जेली-बेली व जनरल ईडीपी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा पिछली बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर आगामी माह में डेयरी फाॅर्मिंग एवं वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, फास्ट फूड स्टाल उद्यमिता, वेजिटेबल नर्सरी प्रबंधन एवं उत्पादन, ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट, कृषि उद्यमी, सामान्य उद्यमिता विकास कार्यक्रम पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2020-21 के वार्षिक बजट, व्यय एवं प्रशिक्षण बजट की जानकारी बैठक में दी। इस अवसर पर बैंक आॅफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक (धमतरी) सुनील त्रिवेदी, डीआरएम राजेश दास, लीड बैंक मैनेजर प्रबीर राय सहित विभिन्न विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।
जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक में सी.ई.ओ. ने की तिमाही प्रगति की समीक्षा
धमतरी / शौर्यपथ / जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं परामर्शदात्री समिति की बैठक आज शाम को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें विभिन्न विभागों में संचालित ऋण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में सी.ई.ओ. ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड से संबंधित ऋण शासन की प्राथमिकता में शामिल है तथा यह किसानों के लिए वरदान है। इसलिए इससे संबंधित प्रकरणों को विशेष तौर पर तरजीह देते हुए निराकृत करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों द्वारा बैंकों को भेजे गए ऋण के प्रकरणों का या तो परस्पर समन्वय के साथ समाधान करें, अथवा ऋण स्वीकृत नहीं होने की दशा में तत्काल संबंधित विभाग को उसका कारण बताते हुए वापस कर दें। अपने पास किसी भी दशा में प्रकरणों को बैंक लंबित ना रखें।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज शाम चार बजे आयोजित बैठक में जिले के अग्रणी बैंक (बैंक आॅफ बड़ौदा) के लीड बैंक मैनेजर प्रबीर राय ने बताया कि दिसम्बर-2020 (तृतीय तिमाही) की स्थिति में जिले में विभिन्न बैंकों की 95 शाखाएं हैं तथा प्राथमिकता क्षेत्र के कुल ऋण का प्रतिशत 77.08 है, जो कि राष्ट्रीय लक्ष्य (40 प्रतिशत) से भी ज्यादा है।
इसी प्रकार पूंजी का कुल जमा अनुपात 53.24 प्रतिशत है। लघु उद्योग ऋण 23.66 प्रतिशत, महिलाओं को दिए गए ऋण का प्रतिशत 12.99 है। इस पर सी.ई.ओ. ने महिला एवं अल्पसंख्यक समुदाय के ऋण की स्थिति को अत्यल्प बताते हुए प्रकरणों की व्यावहारिक दिक्कतों को दूर कर छोटी राशि वाले लोन को शीघ्रता से स्वीकृत करने के निर्देश बैंकर्स को दिए। लीड बैंक मैनेजर ने यह भी बताया कि फसल ऋण की उपलब्धि का प्रतिशत 53.83, मियादी ऋण का 101.79, कृषि क्षेत्र के कुल ऋण 64.41, गैर-कृषि क्षेत्र का 90.34, अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्र का 103.39, कुल प्राथमिकता क्षेत्र का 74 तथा गैर प्राथमिकता क्षेत्र में ऋण वितरण की उपलब्धि का प्रतिशत 1747 प्रतिशत है। सी.ई.ओ. चतुर्वेदी ने कृषि क्षेत्र के ऋण के लिए विभागीय समन्वय से लक्ष्य पूर्ण करने के लिए विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया।
इसके अलावा किसान क्रेडिट कार्ड, बैंक खातों का आधार एवं मोबाइल सीडिंग, जन सुरक्षा से जुड़ी योजनाएं, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि योजनाओं की बैंकवार समीक्षा की गई, साथ ही चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश सी.ई.ओ. ने दिए। साथ ही शासन द्वारा प्रायोजित विभिन्न विभागों की योजनाओं की बैठक में समीक्षा की गई, जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की बैंक लिंकेज के प्रकरणों के अलावा उद्योग विभाग के प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के तहत संचालित स्वरोजगार सृजन योजना, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास निगम की स्वरोजगार योजना सहित पशुपालन विभाग, मत्स्यपालन विभाग के ऋण प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्वीकृति में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रधानमंत्री स्वनिधि ऋण की भी समीक्षा की गई। बैठक में बैंक आॅफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक (धमतरी) सुनील त्रिवेदी, डीआरएम राजेश दास, रिजर्व बैंक एवं नाबार्ड के प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों तथा बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ सरकार को कंगाल कहने बृजमोहन राज्य की जनता से माफी मांगे
बृजमोहन झूठ बोल रहे मप्र में पेट्रोल सस्ता, मध्यप्रदेश में डीजल-पेट्रोल छत्तीसगढ़ से मंहगा
रायपुर / शौर्यपथ / पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा धान नीलामी और पेट्रोल-डीजल पर दिए गए बयानों को कांग्रेस ने तथ्यहीन और गलत बताया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह की प्रतिद्वंदिता में बृजमोहन अग्रवाल गलत और आधारहीन आरोप लगा कर सुर्खियों में बने रहने की जुगत में लगे रहते है। छत्तीसगढ़ सरकार को कंगाल सरकार कहने के लिए बृजमोहन छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगे। प्रचुर वन खनिज समृद्ध जल, जंगल, जमीन वाले राज्य जिसकी धरा में कोयला, आयरन और लाइम स्टोन बाक्साइड, हीरा जैसे सम्पदा भरी हई है ऐसे समृद्ध राज्य को कंगाल कहना छत्तीसगढ़ का अपमान है। यदि बृजमोहन के निगाह में छत्तीसगढ़ कंगाल राज्य है तो इसे कंगाल बनाने का पाप भी बृजमोहन और उनकी पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के मत्थे जाएगा। 15 साल के कुशासन में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी कर भाजपा ने राज्य के खजाने पर 52,000 करोड़ का कर्जा लाद दिया था। न किसानों का एक रू. कर्ज माफ किया था, न 2100 में धान खरीदी का वायदा पूरा किया था, न किसानों को बोनस दिया, फिर भी भाजपा सरकार ने क्यो कर्ज लिया था? कांग्रेस सरकार द्वारा पिछले वर्ष के शेष धान को खुले बाजार में नीलामी करने में बृजमोहन अग्रवाल को आपत्ति है लेकिन केंद्र सरकार को छत्तीसगढ़ से 60 लाख मीट्रिक टन चावल लेने की सिफारिश करने का साहस उनके सहित किसी भाजपा नेता में नही है।
कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार ने राज्य के किसानों से किये गए वायदे के अनुसार 91 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी किया है। भाजपा की केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं के दबाव में सेंट्रल पुल के लिए लेने वाले चावल के कोटे में 60 लाख मीट्रिक टन लेने का वायदा कर मुकर गई। राज्य सरकार ने धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति मांगी तो उसमें भी केंद्र सरकार ने एफसीआई के द्वारा खरीदे गए चावल से ही एथेनॉल बनाने की अनुमति दिया है। भाजपा की केंद्र सरकार हर कदम पर राज्य सरकार की धान खरीदी व्यवस्था में असहयोग कर रही। ऐसे में राज्य सरकार किसानों से खरीदे गए धान का बेहतर प्रबंधन करने के लिए खुले बाजार में नीलामी की संभावना के उपाय कर रही तो इसमें भी भाजपा को पीड़ा हो रही है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार पर आरोप लगाने की हड़बड़ी में बिना पूरी जानकारी लिए बृजमोहन अग्रवाल बयान दे रहे। वे झूठा दावा कर रहे कि मध्यप्रदेश में छत्तीसगढ़ से डीजल 9 रू. सस्ता है जबकि हकीकत यह है कि मध्यप्रदेश में डीजल और पेट्रोल दोनों छत्तीसगढ़ से महंगा है। मध्यप्रदेश में डीजल 87.88 रू. है, छत्तीसगढ़ में डीजल 86.34 रू. है। पेट्रोल मध्यप्रदेश में 97.27 रू. है छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 87.82 रू. है। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल मध्यप्रदेश से 9रू 45 पैसा सस्ता है। बृजमोहन इस झूठे दावे के लिए भी मीडिया से माफी मांगे।
प्रशिक्षण के दौरान संस्था संचालकों को करनी होगी कोविड 19 के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन
धमतरी / शौर्यपथ / शासन के निर्देशानुसार प्रदेश सहित जिले में भी कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक संचालक, जिला कौशल विकास प्राधिकारण डाॅ.शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि धमतरी जिले 10 शासकीय वीटीपी के अलावा चार निजी संस्थाएं पंजीकृत हैं। जिसमें आजीविका महाविद्यालय में प्रशिक्षण शुरू हो चुका है और अन्य संस्थाओं में जल्द ही प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा। जिले में संचालित वीटीपी केन्द्रों को नवीन गाइडलाईन के तहत प्रशिक्षण शुरू किए जाने के लिए आज दोपहर दो बजे से जिला पंचायत में सभी संस्था संचालकों की बैठक रखी गई। जिसमें निर्देशित किया गया कि प्रशिक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान कोविड 19 के बचाव संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा जिला आजीविका महाविद्यालय धमतरी में शुरू किए गए अनार्मड सेक्यूरिटी गार्ड, असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन एवं डाटा एंट्री आॅपरेटर के प्रशिक्षण का भी आज निरीक्षण किया गया। सहायक संचालक ने जिले के सभी इच्छुक बेरोजगार युवाओं से अपील किया है कि वे वीटीपी संस्थाओं में विभिन्न कोर्सों में शुरू होने वाले निःशुल्क प्रशिक्षण ले सकते हंै। इसके तहत जिला परियोजना आजीविका महाविद्यालय धमतरी में सेविंग मशीन आॅपरेटर, असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, फील्ड टेक्निशियन कम्प्यूटिंग एंड पेरिफेरल, डोमेस्टिक डाटा एन्ट्री आॅपरेटर, अनार्मड सेक्यूरिटी गार्ड, जिला जेल धमतरी मंे मशरूम ग्रोवर, शास. पाॅलीटेक्निक महा. रूद्री में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, आईटीआई धमतरी में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, आईटीआई मगरलोड में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, आईटीआई करेलीबड़ी में डोमेस्टिक डाटा एन्ट्री आॅपरेटर, आईटीआई नगरी में लाईट मोटर विकल ड्राईवर लेवल थ्री, आईटीआई कुरूद में लाईट मोटर विकल ड्राईवर लेवल थ्री, कृषि विज्ञान केन्द्र धमतरी में मशरूम ग्रोवर, वर्मी कम्पोस्ट प्रोड्यूसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मगरलोड में होम हेल्थ एड, दया विद्यापीठ नारी में मेसन जनरल, सुराज विद्यापीठ खरेंगा में हैण्डसेट रिपेयर इंजीनियर, अलशम्स इंफोटेक काॅलेज नगरी में डोमेस्टिक डाॅटा एन्ट्री आॅपरेटर, ग्रामोदय हस्थकला केन्द्र नारी में टू साॅफ्ट हैण्डलूम वीवर कोर्स के लिये निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हंै। उन्होंने कहा कि पंजीकृत सभी कोर्स में इच्छ अनुरूप आवेदन प्रस्तुत कर कौशल विकास योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए इच्छुक युवा जिला पंचायत स्थित कौशल विकास प्राधिकरण में आवेदन कर सकते हैं।
मनरेगा और विभागीय अभिसरण से बाड़ी विकास ने बदली गुहाननाला की तस्वीर , वनाधिकार पत्र प्राप्त हितग्राही हुए लाभान्वित
धमतरी / शौर्यपथ / बंजर और अनुपजाऊ जमीन अक्सर खाली पड़ी रहती है और उसका कोई उपयोग भी नहीं हो पाता। इस तरह की जमीन में सुधार कर अगर खेती होने लगे, सब्जियां उगने लगे, तो हैरानी होगी ही। विभागीय योजना से ऐसी भूमि का कायाकल्प होना हितग्राही के लिए किसी वरदान से कम नहीं। ऐसा ही कुछ धमतरी जिले के नगरी विकासखण्ड मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर बसे ग्राम गुहाननाला का किस्सा है। यहां महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना और अन्य विभागीय योजनाओं के अभिसरण से 29 एकड़ की भूमि में समतलीकरण, मेड़ बंधान के अलावा उसे कृषि योग्य और उपजाऊ बनाने के यतन किए गए। नतीजन आज वह भूमि ना केवल उपजाऊ हो गई, बल्कि हितग्राहियों की आमदनी का जरिया बन गई है। जिला मुख्यालय से 66 किलोमीटर दूर बसे ग्राम गुहाननाला के 20 आदिवासी परिवार की जिंदगी में बदलाव तब आना शुरू हुआ जब साल 2020-21 में इन्हें मिले वनाधिकार पत्र की 29 एकड़ की भूमि का चक तय कर मनरेगा से भूमि सुधार किया गया। इसके बाद विभागीय अभिसरण (कृषि, उद्यानिकी, क्रेडा, जिला खनिज न्यास निधि) से बाड़ी विकास का काम लिया गया।
यहां मेड़ बंधान, समतलीकरण, फलदार और अन्य पौध रोपण, जल संरक्षण के तहत निजी डबरी निर्माण, सामुदायिक फेंसिंग,बोरवेल खनन, टपक सिंचाई इत्यादि के लगभग 28 लाख के काम स्वीकृत कर किए गए। गौरतलब है कि इसके साथ ही बतौर विभागीय अनुदान 11 लाख 16 हजार रुपए दिए गए। इन सबका नतीजा यह रहा कि जो वनाधिकार पत्र प्राप्त परिवार सीमित रोजगार मनरेगा या फिर दूसरी जगहों में श्रम करके पाता था उसे एक स्थाई काम मिलने का मौका मिला। अब उनकी खाली और बंजर भूमि ना केवल उपजाऊ हो गई बल्कि फेंसिंग और बोर खनन से सुरक्षित और सिंचित भी हुई। यहां वनाधिकार पत्र प्राप्त लाभान्वित हितग्राहियों ने भूमि सुधार के बाद टपक सिंचाई पद्धति और वर्मी कम्पोस्ट के प्रयोग से सब्जी-भाजी लगाना शुरू कर दिया। इसके साथ ही उड़द, रागी का प्रदर्शन भी किया गया। हालांकि अंतरवर्तीय स्थलों में यहां रोपे गए मल्लिका आम के पौधों से फल आने मंे वक्त लगेगा, मगर हितग्राही इसकी उचित देखभाल कर रहे हैं।
गुहाननाला की लाभान्वित हितग्राही श्रीमती राधिका नेताम बताती हैं कि 20 डिसमिल की भूमि में, भूमि सुधार के बाद उन्होंने सब्जियां बोई। कोविड 19 में हुए लाॅकडाउन के दौरान उन्होंने 40 रूपए प्रति किलो की दर से बरबट्टी की सब्जी बेचकर सात हजार रूपए कमाए। वहीं आधे एकड़ की भूमि में श्री हीरालाल मरकाम ने विभिन्न सब्जी लगाई और उन्हें भी 40 हजार का मुनाफा हुआ। हितग्राही श्रीमती कुंती बाई कहती हैं कि आधे एकड़ की भूमि में टमाटर, बैगन, भिंडी, धनिया आदि उत्पादित कर जहां उन्हंे 17 हजार रूपए की कमाई हुई। वहीं इन सब्जियों को स्थानीय बाजार में बेचने से क्षेत्र में कुपोषण मुक्ति की दिशा में भी सहयोग मिला है। दरअसल क्षेत्र में बंजर भूमि की वजह से जिस जगह संभव होता था, केवल धान की फसल ही लगाई जाती थी। मगर भूमि की सुधार के बाद यहां हरी साग-सब्जी ना केवल आय का जरिए बनी, बल्कि ग्रामणों ने स्वयं भी इसका सेवन किया। इससे उन्हें पौष्टिकता तो मिली ही, खाने का स्वाद भी बढ़ा।
गौरतलब है कि लाभान्वित हितग्राही श्री जयलाल, श्रीमती राजो बाई, श्री जेठुराम, श्रीमती सोनई बाई, श्री मंगल, श्री किशनलाल, श्री मानसिंह, श्री जयराम, श्री सोमारू राम, श्री चरण सिंह, श्रीमती कुमारी बाई इत्यादि ऐसे लोग हैं, जो मनरेगा और विभागीय अभिसरण से किए गए बाड़ी विकास योजना का लाभ ले रहे हैं। यह योजना इन परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण और जीवन स्तर में सुधार का जरिए बनी है। अब हितग्राही आधुनिक तकनीक का उपयोग खेती-बाड़ी में करने कृत संकल्पित होकर आत्मविश्वास से बढ़ रहे हैं।
प्रदेश के किसानों से बदला ले रही भाजपा मोदी सरकार जबकि प्रदेश ने नौ सांसद दिये है
मोदी सरकार का 60 लाख मैट्रिक टन चांवल लेने का फैसला जुमलेबाजी साबित हुआ - कांग्रेस
भूपेश सरकार में मोदी सरकार की बेरुखी बावजूद प्रदेश के अन्नदाता को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा - कांग्रेस
रायपुर / शौर्यपथ / किसान विरोधी केन्द्र की भाजपा मोदी सरकार आखिर किस बात का किसानों से बदला ले रही है, केंद्र से लेकर राज्य के किसान भेदभाव और अन्याय पूर्ण रवैया से बेहद परेशान हैं।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने केंद्र की भाजपा मोदी सरकार पर छत्तीसगढ़ से 60 लाख मैट्रिक टन चावल लेने की बात से फिर जाने को दगाबाजी करने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है देश के चावल उत्पादक राज्यों में सबसे अधिक चावल की पैदावार छत्तीसगढ़ में होती है प्रदेश की आर्थिक गतिविधियां धान की खेती पर ही आधारित है। राज्य की भूपेश सरकार वायदो अनुसार किसानों को उनकी मेहनत का लाभ देने बेहतर प्रयास कर रही है मगर केंद्र की भाजपा मोदी सरकार 25 सौ रुपए दिए जा रहे धान के समर्थन मूल्य ना देने को लेकर केंद्रीय पूल में चावल लेने से मना करती है, वही दूसरी ओर बारदाने का संकट पैदा करती है, वही किसानों को किसी प्रकार का बोनस आर्थिक लाभ देने से मना करती है, तो भूपेश सरकार किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना के तहत आर्थिक रूप से नयी व्यवस्था प्रदान करती है जिस पर बढ़-चढ़कर किसान हितेषी होने का ढोंग रचने के लिए छत्तीसगढ़ से वित्तीय वर्ष 60 लाख मैट्रिक टन चावल खरीदने की झूठी घोषणा की जाती है जिसका समूचे प्रदेश भाजपाइयों ने घूम घूम वाह वाही लूटी राज्य सरकार ने भी केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री कृषि मंत्री वित्त मंत्री का आभार जताया था।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि राज्य की काँग्रेस भूपेश सरकार किसानों को समर्पित सरकार है इस वर्ष रिकार्ड तोड़, किसानों से सरकार ने 90 लाख मैट्रिक टन से ऊपर धान खरीदा है जिससे किसान आर्थिक रूप से मजबूत हुए हैं इससे घबराई राज्य से लेकर केंद्र की भाजपा अपने ही 60 लाख मैट्रिक टन चावल लेने के फैसले से पलट गयी, जिससे राज्य सरकार को चांवल की नीलामी का मजबूरी में फैसला लेना पड़ा, जिसे प्रदेश के किसान भाजपाइयों की इन पक्षपात पूर्ण द्वेष पूर्ण लिये गये मोदी सरकार के इन निर्णयो को देख भी रही है और समझ भी रही है जिसका जवाब उन्हें आने वाले वक्त में देना होगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / ११ माह स्कूल का बंद होना किसी ने सोंचा भी नहीं था किन्तु कोरोना काल ने जीवन के कुछ समय स्थिर कर दिए वर्तमान समय में जिस तरह स्कूल कालेज व अन्य शैक्षणिक संसथान बंद रहे ऐसे में शिक्षको द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से छात्रों को समय समय पर मार्गदर्शन मिलता रहा किन्तु ऑनलाइन और प्रत्यक्ष पढाई में काफी अंतर होता है ११ महीने बाद शासन के दिशा निर्देशों से कक्षा ९ से १२ तक के बच्चो के लिए स्कूल ओपन करने के आदेश के साथ ही अध्यापको सहित छात्रों में भी ख़ुशी की लहर देखने को मिली छात्र भी नई उर्जा के साथ स्कूल की चले और अध्यापको को भी अपने छात्रों को प्रत्यक्ष पढ़ने सिखाने का फिर अवसर मिला .
स्कूल के इस वातावरण को देखने के लिए शौर्यपथ की टीम आज नेहरु नगर स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल पहुंची जहा छात्रों के चेहरे खिले हुए थे वही शिक्षको के चेहरों में भी एक मुस्कान देखने को मिली लम्बे अन्तराल बाद छात्र और शिक्षक आज साथ में प्रत्यक्ष अध्ययन के लिए साथ दिखे . 11 महीनों के लंबे अंतराल के पश्चात कृष्णा पब्लिक स्कूल का कोविड-१९ के दिशा-निर्देशों का सख्त पालन करते हुए 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएँ प्रारंभ की गई। सोशल डिस्टेन्सिग का ध्यान रखते हुए छात्रों की कक्षा में बैठने की व्यवस्था की र्गइ । इसके साथ-साथ कोरोना वायरस से संबधित सभी नियमों का पालन किया गया। बहुत दिनों बाद प्रत्यक्ष रूप से अध्यापक पढ़ाते हुए एवं छात्र पढ़ते हुए नजर आए। छात्रों में हर्ष व उत्साह की लहर दौडती हुई दिखाई दी।
कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरु नगर सदैव छात्र हित को ही सर्वोपरि मानता रहा है। इसी का मद्देनज़र रखते हुए कोरोना काल में भी छात्रों का लगातार ऑनलाइन कक्षाओ के माध्यम से पाठ्यक्रमानुसार तैयारी कर्राइ गई। इस दौरान समय समय पर साप्ताहिक , त्रैमासिक , अर्ध्वरिशिक व अन्य अंतर शालेय की परीक्षाओं के माध्यम से विषयों का आंकलन किया गया। विधिवत वार्षिक पाठ्यक्रम पूर्ण कराया गया एवं विषयों की पुनरावृत्ति भी करवाई गई।
लंबे समय के पश्चात स्कूल खुलने पर अध्यापक प्रत्यक्ष रूप से छात्रों को पूर्ण पाठ्यक्रम व
परीक्षा उपयोगी तथ्यों का अभ्यास करवाने में प्रयासरत हैं। निश्चित ही यह प्रयास छात्र हित के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
नगरी -महतारी एक्सप्रेस में गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया ।
सरस्वती बाई पति मिथिलेश कुमार मानिकपुरी उम्र 20 वर्ष ग्राम छिन्दीटोला (उमरगांँव )निवासी महिला ने महतारी एक्सप्रेस में लड़के बच्चे को जन्म दिया ।
एंबुलेंस डिलीवरी लोकेशन नगरी 102 महतारी एक्सप्रेस से जिला अस्पताल धमतरी के लिए डॉक्टर नेताम द्वारा रिफयर किए जाने पर धमतरी ले जाते वक्त
महतारी एक्सप्रेस ग्राम -
पालगांव के पहुंचा ही था की महिला को तीव्र प्रसव पीड़ा होने लगी।
E M T फागू राम साहू व पायलट दिनेश कुमार नेताम 102 वाहन में प्रसव कराए ।
सरस्वती ने एक स्वस्थ लड़के को जन्म दिया उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी में भर्ती कराया गया है ।
*जब महतारी एक्सप्रेस के पायलट व सहायक ने मिलकर एंबुलेंस में ही महिला का सफल प्रसव कराया तो समझ नहीं आता की नगरी अस्पताल में यह काम क्यों नहीं हो पाया*
कवर्धा / शौर्यपथ / वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज मंगलवार को राज्य शासन के नगरीय निकाय विभाग द्वारा 14वें वित्त आयोग अंतर्गत कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न वार्डों के समुचित विकास के लिए लगभग 89 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित आरसी नाली निर्माण, हाफ राउण्ड नाली निर्माण का लोकपर्ण किया। इसी तरह उन्होंने वार्ड क्रमांक-8 के समुचित विकास के लिए आरसी नाला निर्माण के लिए एक करोड़ 22 लाख रूपए से स्वीकृत कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने कवर्धा नगर पालिका द्वारा 19 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित गौठान निर्माण कार्य का लोकापर्ण भी किया। गौठान लोकार्पण के बाद मंत्री अकबर ने पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा एवं सभापति एवं पार्षदों के साथ गौठान का अवलोकन किया। उन्होंने गौ माता की पूजा-अर्चना भी की।
कबीरधाम जिले के नगरीय निकायों में पहला कवर्धा नगर पालिका है जहां पर राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी विकास कार्य योजना अंतर्गत इस कार्य का निर्माण किया गया। गौठान में पशुओं के लिए शेड निर्माण कार्य, गेट निर्माण कार्य, चैनलिंक फैसिंग कार्य, कोटना निर्माण कार्य, हाफ राउन्डिग नाली एवं समतली करण कार्य किया गया है। श्री अकबर ने लोकार्पण कार्यक्रम में स्वच्छता मिशन के प्रतिभागियों को पुरूस्कार वितरण कर सम्मानित भी किया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
