August 20, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35286)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    योजनाओं का लाभ मिलने एवं आमदनी बढ़ने से मछुआरों में उत्साह, सामुदायिक बीज उत्पादन एवं मछली पालन मे मिली सफलता,

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / राज्य सरकार ने सामुदायिक मत्स्य पालन को बढ़ावा देने एवं मछुआ सहकारी समितियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मत्स्य पालन विभाग के माध्यम से विभिन्न योजनाए संचालित की जा रही है। शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने एवं आमदनी में वृद्धि होने से मछुआ समिति के सदस्यों में अभूतपूर्व उत्साह का माहौल है। जांजगीर-चांपा जिले के जैजैपुर विकासखण्ड के ग्राम भोथिया में मछली पालन करने वाले छोटे व्यवसायी ने नव जागृति मछुआ सहकारी समिति का गठन कर शासन की योजनाओं का लाभ लिया और अपनी आमदनी बढ़ायी। शासकीय तालाबों को 10 वर्षीय पट्टे पर लेकर मत्स्य बीज उत्पादन और मछली पालन कर आत्मनिर्भता की ओर अनवरत आगे बढ़े । आमदनी बढ़ने से समिति के सदस्यों का आत्मविश्वास बढ़ा है। वे अपने व्यवसाय विस्तार के लिए प्रोत्साहित हुए है।

    समिति के अध्यक्ष श्री रामकुमार यादव ने बताया कि वे समिति के माध्यम से मछली बीज उत्पादन और मछली पालन का कार्य कर रहें है। समिति में 22 सदस्य है। पंचायत के शासकीय तालाबों को 10 वर्षीय पट्टे पर लेकर मछली पालन का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान मे उनके पास कुल 11.460 हेक्टेयर जलक्षेत्र के 05 तालाब है। विभागीय योजनाओं से वर्ष 2019 मे स्पान संवर्धन योजना के तहत 25 लाख मत्स्य बीज स्पान संवर्धन किया गया। समिति के सदस्यों के आपसी सामंजस्य, काम के प्रति समर्पण एवं मेहनत से लगभग 10 लाख मत्स्य बीज स्टे.फ्राई का उत्पादन किया गया। जिसमे से 2.20 लाख मत्स्य बीज को पट्टे के तालाब मे संचयन किया। शेष 7.80 लाख मत्स्य बीज को निजी मत्स्य पालको को बिक्री की गई। मत्स्य बीज बेचने से उन्हें एक लाख रूपये की आय प्राप्त हुई। पट्टे के तालाब मे सवंर्धित मत्स्य बीज से 40 क्विंटल मछली का उत्पादन हुआ। जिसे बेचने से 4 लाख रूपये प्राप्त हुआ है। इस प्रकार समिति को बहुत कम समय मे ही 05 लाख रूपयें से अधिक की आमदनी हुई ।
    समिति के सदस्यों की आमदनी बढ़ने से वे उत्साहित है। वे मछली पालन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए सरकार के प्रति अभार व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि छोटे मछली व्यवसायिओं को समिति के माध्यम से बडे़ स्तर पर व्यवसाय करने के लिए सरकार की योजना के तहत प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे मछली पालन के लिए इच्छुक युवाओं को प्रोत्साहन मिल रहा है। राज्य सरकार द्वारा किसानी को बढ़ावा देने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं से प्रेरित होकर कुषि के प्रति आकर्षित हो रहें है।

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / राज्य सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवसीय खेल अकादमी रायपुर,बिलासपुर हेतु खिलाड़ियों के चयन हेतु जिला स्तरीय चयन ट्रायल का दो दिवसीय आयोजन हाई स्कूल क्रमांक-01 के मैदान में किया गया। एथलेटिक्स, हाकी और तीरंदाजी खेल के लिए चयनित 56 खिलाडी राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में भाग लेंगे। चयन के लिए निर्धारित बैटरी टेस्ट पास करना अनिवार्य किया गया है। ़
    जिला खेल अधिकारी प्रमोद सिंह बैस ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष से रायपुर एवं बिलासपुर में प्रारंभ होने वाले आवासीय खेल अकादमी हेतु जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन गया। प्रथम दिन 15 फरवरी को एथलेटिक्स और 16 फरवरी को हाकी और तीरंदाजी के खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। जिले के 09 से 17 वर्ष तक के इच्छुक खिलाड़ी चयन ट्रायल में शामिल हुए। बालक-बालिका वर्ग के एथलेटिक्स में 237, हाकी में 40 और तीरंदाजी के 10 खिलाड़ी शामिल हुए। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में शामिल होंगे। राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवसीय खेल अकादमी रायपुर व बिलासपुर में खेल प्रशिक्षण, खेल किट, शिक्षा व्यवस्था एवं अन्य सुविधाएं राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करवायी जाएगी। खेल प्रतिभाओं के विकास एवं खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य आवासीय खेल अकादमी का गठन किया गया है। खेल अकादमी संचालन नियम 2014 के अनुरूप तय मानक अनुसार प्रतिभागियों का बालक-बालिका वर्गवार बैटरी टेस्ट एवं खेल विधावार कौशल टेस्ट का आयोजन किया गया।

    मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने एक युवक की हत्या कर दी।
    युवक अमरदीप मरकाम,पिता देवराम मरकाम उम्र 23 वर्ष ,घोरा गाँव का रहने वाला था ।
    नक्सलियों ने सुबह 4 बजे के आसपास गाँव के बाहर जंगल में ले हत्या कर दी ।

    ग्रामिणों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक अमरदीप का कुछ दिन पहले एक्सीडेंट हुआ था। जिसके चलते वह इलाज के लिए बाहर रहता था । अभी हाल ही में गाँव वापस आया था।
    रोजगार गारेंटी में मेट का कार्य कर रहा था।
    घटने के बाद इलाके में दहशत का का माहौल है।

    नई दिल्ली /शौर्यपथ / वहीं चेन्‍नई का मैदान....लेकिन परिणाम एकदम उलट. चेन्‍नई टेस्‍ट में खेले गए पहले टेस्‍ट में जहां भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था,…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / केन्द्र ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि वह ‘नेटफ्लिक्स' और ‘अमेजन प्राइम' जैसे ओटीटी मंचों को विनियमित करने के लिए ‘कुछ कदम' उठाने…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग लेक इलाके में डिसएंगेजनेंट की प्रक्रिया जारी है. सेना की ओर से जारी वीडियो में साफ दिख रहा है कि पीपुल्स…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के तीसरे कार्यकाल के एक साल पूरा होने पर पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल…

    दुर्ग । शौर्यपथ । श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र मे मंदिर निर्माण हेतु समर्पण लेने का कार्य देश भर में चल रहा है और यही कार्य दिल्ली में भी आयोजित किया जा रहा है समर्पण निधि कर्ता के रूप में कार्य करने वाले रिंकू शर्मा की हत्या कुछ लोगों के द्वारा कर दी गई इसके साथ साथ जन जागरण अभियान कार्यक्रम के तहत जगह-जगह देशभर में बाइक रैली का भी आयोजन किया जा रहा है इन बाइक रैलियों में व्यवधान और पथराव की स्थिति भी निर्मित की जा रही है इन पर रोकथाम हेतु ज्ञापन के माध्यम से इन संपूर्ण विषय को लेकर सकल हिंदू समाज के बैनर तले युवाओं के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें प्रमुख रूप से राजा महोबिया, आशीष गिरी गोस्वामी जितेंद्र शर्मा राहुल पंडित पंकज तिवारी उपस्थित रहे ज्ञापन सौंपने के दौरान नारेबाजी करते हुए युवाओं के द्वारा यह मांग की गई कि इस टाइप की घटना जिन वर्ग के लोगों के द्वारा की जा रही है उन पर कड़ाई से सख्ती बरती जाए ज्ञापन सौंपने के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए राजा महोबिया ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम हम सभी की आस्था का केंद्र बिंदु हैं और राम जन्मभूमि मे जो एक लंबी लड़ाई के बाद मंदिर का निर्माण हो रहा है इसके लिए देश भर में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समर्पण निधि अभियान के तहत समर्पण लेने का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है और इस कार्यक्रम को बच्चे बूढ़े जवान महिलाएं सभी वर्ग के द्वारा किया जा रहा है दिल्ली में भी यह कार्य एक युवा रिंकू शर्मा के द्वारा निर्वाह किया जा रहा था जिसकी बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या उसके घर के आसपास रहने वाले लोगों के द्वारा कर दी गई उन हत्यारों को फांसी को लेकर एवं देश भर में जन जागरण अभियान का भी आयोजन हो रहा है जिसमें व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है इन सभी विषयों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति जी को हम अपने ज्ञापन के माध्यम से हत्यारों को फांसी की सजा और ऐसे व्यवधान उत्पन्न करने वालों को पर सख्ती बरती जाएं इसकी हम मांग करते हैं आशीष गोस्वामी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में सनातन धर्म को निर्वाह करने वाले बहुतायत में हैं और उनके द्वारा हमेशा ही अन्य धर्मों का भी मान सम्मान किया जाता है पर सनातन धर्म को मानने वालों का इस समय बड़ी बेरहमी से पीठ में छुरा घोपकर गला रेतकर और बड़े ही वीभत्स तरीके से उनकी हत्या कर दी जा रही है पूरी तरह से प्रशासन इन्हें सुरक्षा नहीं प्रदान कर पा रही है अभी वर्तमान में दिल्ली में बड़ी घटना हुई एक सनातनी रिंकू शर्मा जिसने अपने सनातन धर्म का निर्वाह करते हुए अपने पड़ोसियों को उसकी पत्नी की डिलीवरी के समय अपना ब्लड डोनेट करता है कोरोना के समय आरोपीयों में से एक के पिता को हॉस्पिटल में अपनी जान की परवाह ना करते हुए उसका इलाज कर आता है और अपनी पूरी तरह से मदद करता है पर उसके द्वारा किए गए मदद का रिप्लाई कुछ इस तरह से मिला कि उस सनातनी को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा हम आज ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति जी से यह मांग करते हैं कि इस तरह से घटना को अंजाम देने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिले और ऐसी घटनाओं को रोकथाम हेतु आवश्यक कड़े कदम उठाया जाए ज्ञापन सौंपने के दौरान श्रीमती अलका द्विवेदी रश्मि दुबे राहुल दीवान नितेश बाफना गौरव शर्मा महेश यादव अभिषेक पनेरिया नीलेश अग्रवाल उत्तम साहू अनुपम मिश्रा भावेश कटारे अधिवक्ता चिंटू ताम्रकार उमेश गिरी बंटी चौहान अरुण सावरकर शुभम मिश्रा अनिकेत यादव ऋषि यादव रवि कोसरे श्रेयांश पंडित नवीन तिवारी सहित बड़ी संख्या में युवा वर्ग उपस्थित थे

    अभयारण्य क्षेत्र में आ रहे ग्रामों के निवासियों ने एसडीएम नगरी से मुलाकात कर सरकार के वव्यवस्थापन नीतिका विरोध किया।
    उनका कहना है कि उनके पुरखे इस जमीन पर रहते आए हैं। उन्हें अपने जमीनों से हटाया ना जाए।
    इन वन्य क्षेत्रों में उनका अधिकार है,।
    मेचका, अरसिकन्हार, बेलरबहरा व कई अन्य ग्रामों के रहवासियों ने sdm कूर्रे से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

    सेमरा,बोकराबेडा मार्ग मरम्मत के नाम पर लिपापोति की जा रही है।
    3.10 k.m. लम्बी इस सडक मरम्मत के नाम पर शासन को धोखा दिया जा रहा है।
    बजरी गिट्टी व डामर के डालने के स्थान पर, पूरानी सडक के उपर डामर आईल का स्प्रे कर रेत बिछाया जा रहा है।
    सडक मरम्मत का काम कर रहे श्रामिकों व मुंशी ने बताया कि बडा गड्ढा होने पर ही मरम्मत के लिए बजरी गिट्टी का इस्तेमाल किया जाएगा।
    उक्त सडक 4-5 वर्ष पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई थी।

    सेमरा, बोकराबेडा मार्ग पूरी तरीके से जर्जर हो चुकी है ।जिसका मरम्मत कार्य किया जा रहा है।
    ग्रामीणों ने आरोप लगाया की ठेकेदार द्वारा सड़क मरम्मत के नाम पर लीपापोती कर, शासन को धोखा देने का कार्य किया जा रहा है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision