August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35286)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में 45 भारतीय सुरक्षा कर्मी शाहिद हुए थे, उनकी याद में रविवार को द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर नगर पंचायत नवागढ़ में सर्व समाज के तत्वावधान में नगर के तिरंगा रैली एवं कैंडल मार्च निकाला गया। शहिद स्मारक में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर भारत माता की आरती की गई। तिरंगा रैली ए मेरे वतन के लोगो जैसे देशभक्ति गीतों व शहीद जवान अमर रहे के नारों के साथ गणेश मंदिर से आरम्भ हुई, जो कि बस स्टैंड, गौरव पथ के रास्ते राजीव गांधी चौक होते हुए नगर पंचायत जय स्तम्भ पर समाप्त हुई। रैली में छोटे- छोटे बच्चें हाथों में बैनर व तिरंगा लिए आगे चल रहे थे, पीछे- पीछे हिन्दू-मुश्लिम-सिख-ईसाई आपस मे सब भाई-भाई के नारे को चरितार्थ करते हुए नगर के सभी समाज के वरिष्ठजन चल रहे थे। जय स्तम्भ पहुँचते ही शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर व मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं ततपश्चात सस्वर भारतमाता की आरती की गई। इस दौरान पूर्वी जायसवाल, तितिक्षा साहू, दीपांशु साहू, प्रज्ञान वर्मा, डिगेंद्र साहू, तन्मय जायसवाल, प्रियांश मिश्रा, विवेक मिश्रा, सौम्य ताम्रकार, मुकेश देवांगन, कृष जायसवाल, आरव जयसवाल आदि नन्हे मुन्हे बच्चें जय जवान के नारे लगा रहे थे।

    किरता में दीप जलाकर दी जवानों को श्रद्धांजलि
    रविवार को ग्राम पंचायत किरता के सर्व समाज समिति के द्वारा पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों का भाव पूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दीपंजालि देते हुए दीप प्रजवलित किया गया। रंगोली भी बनाया गया। जिसमें अध्यक्ष कृष्णा वर्मा, उपाध्यक्ष नारायण साहू, सचिव सेला राम पाल,सह सचिव राजेंद्र निषाद ,संजय यदु,दिलेश्वर साहू,सोनू साहू,पवन निषाद ,बिसहत्त साहू सुंदर गिरी ,व सर्व समाज के पदाधिकारी व ग्रामवासी मिलकर यह कार्य क्रम को भाव पूर्वक संपन्न किए।

    रायपुर / शौर्यपथ / भारत से क्षय रोग को 2025 तक पूर्ण रुप से समाप्‍त करने के उद्देश्‍य से चलाए गए विशेष क्षय रोगी खोजी अभियान में 8 क्षय रोगी मिले हैं । ग्रामीण और शहरी मलिन बस्तियों को लक्षित करके चलाए गए इस अभियान में कुल 26,589 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी थी । साथ ही 705 संभावित व्यक्तियों की जांच की गई। जिसमें से 8 लोगों में टीबी की पुष्टी हुयी है जिनका पंजीकरण कर इलाज शुरू कर दिया गया है ।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मीरा बघेल ने बताया ‘‘ ज़िले में सघन क्षय रोगी खोज अभियान जो कि विशेष रुप से जिले के शहरी और ग्रामीण मलिन बस्ती, खदान क्षेत्र, प्लांट क्षेत्र, अनाथ आश्रम एवं वृद्ध आश्रम, हाई रिस्क क्षेत्र, जेल (महिला एवं पुरुष ) गिट्टी खदान क्षेत्र, राईस मिल क्षेत्र, में चलाया गया था ।उन्होंने कहा जिले के शहरी और ग्रामीण मलिन बस्ती क्षेत्र में कुल 18,072 लोगों की स्क्रीनिंग की गई थी । जिसमें 456 संभावित की विशेष जांच की गई उसमें से 6 लोगों में क्षय रोग के लक्षण मिले है ।वही खदान क्षेत्र में कुल 4,772 लोगों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें 209 संभावित की विशेष जांच की गई उसमें से 2 लोगों में क्षय रोग के लक्षण मिले है ।टीम द्वारा हाई रिस्क क्षेत्र में 135 लोगों की स्क्रीनिंग की गई थी जिसमें 14 संभावित लोगों की विशेष जांच की गई थी ।लेकिन किसी में भी टीबी की पुष्टी नहीं हुयी है ।अनाथ आश्रम एवं वृद्ध आश्रम में 245 लोगों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें से 24 संभावित लोगोंकी विशेष जांच की गई थी । किसी में भी लक्षण नहीं पाए गए ।राइस मिल और धान खरीदी क्षेत्रों में भी 3065 लोगों की स्क्रीनिंग की गई जहां पर 2 संभावित की विशेष जांच की गई किसी में भी लक्षण नहीं मिले ।जिले में कुल 8 लोगों में लक्षण मिले हैं जिनका नियमित रूप से निशुल्क इलाज शुरू कर दिया गया है ।’’
    14 टीमों के द्वारा चलाया गया अभियान
    सघन टीबी रोगी खोज अभियान में विभाग ने 14 टीमें लगाई थी । प्रत्येक टीम में 4 से 5 सदस्य रखे गये थे ।टीबी सुपरवाइजर,मितानिन, आंगनवाडी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, स्थानिय एनजीओ कार्यकर्ताओं का भी विशेष सहयोग रहा है , इस दौरान 8 नए लोगों में टीबी की पुष्टि भी हुई है।

    पंजीकरण और इलाज पर जोर
    क्षय रोगी खोजी अभियान में यह भी बताया जा रहा है कि अगर उनके यहां कोई भी क्षय रोग से सम्‍बन्धित किसी का इलाज चल रहा है तो उनको क्षय रोग कार्यालय में पंजीकृत कराएं। ताकि उन्‍हें बेहतर दवाएं निशुल्क मिलें और उनका इलाज करने के साथ ही उन्‍हें पोषण भत्‍ता दिलाया जा सके।
    ऐसे लक्षण दिखे तो जांच जरूरी
    दो सप्ताह या उससे अधिक समय से खांसी का आना। खांसी के साथ बलगम और बलगम के साथ खून आना। वजन घटना। बुखार, सीने में दर्द, शाम के समय हल्का बुखार, रात में बेवजह पसीना आना। कम भूख लगने जैसी जैसी शिकायत है तो एक बार अपनी जांच जरुर करा लें। समय पर इलाज हो जाने से टीबी ठीक हो सकता है।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम चारभांठा में 4 लाख रूपए की लागत से बन रहे देवांगन समाज के सामुदायिक भवन का अवलोकन किया। उन्होंने जनपद सीईओ को छत की ढलाई का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए और मार्च तक भवन निर्माण के लिए कहा। इस अवसर पर एसडीएम अविनाश भोई, जनपद सीईओ एलके कचलाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू नगर पालिक निगम द्वारा आनंद वाटिका में आयोजित पुष्प महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दलेश्वर साहू ने कहा कि फूल प्रकृति के स्वरूप है। जब हम फूल, मोर, तितली के रंग और स्वरूप को देखते हैं, तो हम ईश्वर के रूप को देखते हंै। उन्होंने पुष्प महोत्सव के सफल आयोजन के लिए नगर निगम आयुक्त एवं उनकी टीम को बधाई दी।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफिज खान ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयासों से पर्यटन की सुविधा बढ़ी है और पर्यटन के क्षेत्र में हमारे प्रदेश को पहचान मिली है। विशिष्ट अतिथि राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक ने पुष्प महोत्सव के इस अवसर पर मातृ-पितृ दिवस मनाने के लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम आयुक्त आनंद वाटिका एवं बर्थडे पार्क के निर्माण के लिए सदैव याद किए जाएंगे। उनका यह प्रयास है कि लोग प्रकृति से संस्कृति की ओर जुड़े। महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि प्रकृति पांच तत्वों से मिलकर बनी है। प्रकृति को सहेजना, संरक्षण करना और इससे जुड़ना मनुष्य का स्वभाव है। नगर निगम की टीम ने इसी सोच को पुष्प महोत्सव में प्रदर्शित किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच के अनुरूप छत्तीसगढ़ की माटी की सुगंध हमारे संस्कृति में है। उन्होंने कहा कि राम वन गमन पथ यहां उकेरा गया है। प्रकृति को उसके स्वभाव के अनुरूप उकेरकर यहां साजसज्जा की गई है। पुष्प अभिव्यक्ति के माध्यम हैं, वे अपनी संुदरता से हृदय में स्थान बना लेते हैं। सुकून की बात हो या इत्र या वीरों को श्रद्धांजलि देना हो या धार्मिक अनुष्ठान फूल के बिना पूरे नहीं होते। प्रकृति और मनुष्य एक दुसरे के बिना अधूरे है। नगरवासियों के सहयोग से आज यह सफल आयोजन किया गया। नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक ने कहा कि पुष्प महोत्सव से हमने यह संदेश दिया है कि प्रकृति हमारा ईश्वर है। हमारे प्राचीन ग्रंथ ऋगवेद एवं अन्य धर्मों में भी उल्लेख है कि यह सृष्टि पांच तत्वों से मिलकर बनी है। उन्होंने कहा कि प्रकृति को छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जोड़कर यह आयोजन किया गया। नया गढ़बो राजनांदगांव के अनुरूप संस्कारधानी में पुष्प महोत्सव का यह दूसरा सफल आयोजन है। जिसमें शहर के सभी नागरिकों एवं विभिन्न संस्थानों का भी सहयोग रहा है। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
    इस अवसर पर नगर निगम राजनांदगांव के अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, वरिष्ठ पार्षद कुलबीर छाबड़ा, श्रीमती सुनीता फड़नवीस ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर मातृ-पितृ दिवस मनाया गया एवं समता वृद्धाश्रम के वृद्धजनों को आरंभ एक प्रयास संस्था के सदस्यों द्वारा चरण धोकर उनसे आर्शीवाद लिया गया और माता-पिता का सदैव सम्मान करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर पार्षदगण मधुकर बंजारी, सतीश कुमार युसुस, गणेश पवार, राजा तिवारी, श्रीमती बैना बाई टुरहाटे, संतोष पिल्ले, भागचंद साहू, विनय झा, राजेश गुप्ता एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना राजनांदगाँँँव के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण को ज्ञापन सौंपा गया। पूरे राजनांदगाँव जिले में अन्यत्र स्थान से आकर फेरी वाले चोरी, डकैती, बच्चा चोरी, घरों की रेकी कर रहे है। नजदीकी थाना में आने व किराये में रहने की सूचना भी थाने में नही दर्ज की जा रही है, यह एक गंभीर विषय है, जिस पर पुलिस विभाग को गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही की जाए। श्री राष्ट्रीय राजपुत करणी सेना तत्काल कार्यवाही की मांग करती है। गुणवत्ताहीन खाद्य सामाग्री भी बेच रहे है, जो कि एफएसएसआई के मानको को पूरा नही करते खाद्य विभाग भी उदासीन है, कोरोना जैसी महामारी के समय भी खाद्य विभाग की लापरवाही यह इंगित करता है कि खाद्य विभाग की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है। फेरी वालो के विरूद्ध 10 दिवस के अंदर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए, अन्यथा श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से जन कल्याण सामाजिक संस्थान, सोमनी, राजनांदगांव द्वारा ग्राम सांकरा में निर्मित ग्रामीण हॉट बाजार का लोकार्पण मुख्य अतिथि पीके मिश्र, उप महाप्रबंधक, नाबार्ड, रायपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों के सम्मान के पश्चात विशिष्ट अतिथि एवं संस्था के निदेशक योगेन्द्र प्रताप सिंह ने हॉट बाजार निर्माण के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह नाबार्ड की ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। इससे उन छोटे व्यवसायियों को लाभ होगा जो गली मोहल्लों में जाकर अपना सामान बेचते है। उन्हें स्थायी जगह बैठने के लिए उपलब्ध नहीं हो पाती है । यहां बाजार में धूप पानी से बचत के लिए शेड, चबूतरा, पीने लिए पानी, रात हो जाने पर सोलर सिस्टम के साथ लाइट की व्यवस्था, महिला और पुरुषों के लिए बाथरूम की अलग-अलग व्यवस्था के साथ शौचालय का निर्माण, सुरक्षा की दृष्टि से बारबेट फेंसिंग की व्यवस्था की गई है। आज के बाद आप सभी की जिम्मेदारी हो जाती है कि इसका संचालन और प्रबंधन सुचारू रूप से किया जाए।
    लोकार्पण समाहरोह में मुख्य अतिथि पीके मिश्र, उप महाप्रबंधक, नाबार्ड, रायपुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मेरे हाथों से आपको हॉट मिला है। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ है कि हॉट अच्छा चले हमने राज्य में बहुत सारे हॉट दिए है, कुछ जगहों पर अच्छा चल रहा कुछ जगहों पर उतना अच्छा नहीं चल रहा है जितना चलना चाहिए। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप सभी के प्रयास से यह हॉट अच्छा कार्य करेगा और अच्छा नाम करेगा।
    विशिष्ट अतिथि सहायक महाप्रबंधक, नाबार्ड, रायपुर श्रीमती सुंदरी एस. द्वारा लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नाबार्ड ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करता जिससे लोग अच्छा जीवन जी सके अपने ही गांव में उन्हें सुविधाएं प्राप्त हो जिससे वे शहरों की ओर ना जाए और अपने ग्रामीण जीवन मे सुखी रहे। यह ग्रामीण बाजार बहुत अच्छा बना है आप सभी इसका लाभ जरूर लें। इस प्रकार से यहाँ और कई बाजार बनाए जा सकते है नाबार्ड इसमें सहयोग करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सरपंच श्रीमती सावित्री सिरमौर ने नाबार्ड और जन कल्याण सामाजिक संस्थान को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम सभी के लिए गर्व की बात है कि इस योजना के लिए आपने हमारे गांव का चयन किया। हम सभी को इसका भरपूर लाभ होगा। आगे भविष्य में इसी प्रकार नाबार्ड के सहयोग की अपेक्षा है।
    ग्राम के वरिष्ठ समाज सेवी नरेन्द्र वैष्णव एवं बीएल गुप्ता ने सभा को संबोधित किया। कायक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के जिला विकास प्रबंधक सुनील गोवरकर भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में उप सरपंच बोधी राम साहू, धनुष राम साहू, कार्तिक दास वैष्णव, बोधिराय सिरमौर, बालेश्वर निषाद, जगतराम साहू, मोतीलाल गुप्ता, लीलाधर साहू, अर्जुन साहू, नानक साहू, द्वारिका साहू, शोभित साहू, बचन सिंह देशमुख, सोमनाथ निषाद, दिग्विजय सिरमौर, वरिष्ठ पत्रकार रमन सिंह राजपूत, उमेश साहू, सारस्वत झा, हरीश क्षत्रिय, तुलाराम यादव एवं ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जनकल्याण के जिला श्रोत समन्वयक जितेन्द्र जंघेल ने किया।

    ० पांच मांगों को लेकर परिवहन मंत्री मो. अकबर का कराया जाएगा ध्यानाकर्षण
    ० मांगे पूरी नहीं होने पर अंतिम विकल्प हड़ताल करने पर बैठक में बनी सहमति

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित गांधी सांस्कृतिक भवन में जिला बस, मिनी ऑपरेटर संघ के जिला अध्यक्ष रईस अहमद शकील अध्यक्षता में आवश्यक बैठक रखी गई। जिसमें कोरोनाकाल में बस संचालन करने में आ रही कठिनाई पर सदस्यों का ध्यान आकृष्ट कराया गया। जिला बस, मिनी बस ऑपरेटर संघ एवं प्रदेश परिवहन संघ के उपाध्यक्ष व दिग्विजय कालेज जनभागीदारी के अध्यक्ष रईस अहमद शकील ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि डीजल और पेट्रोल के दाम निरंतर बढ़ रहें हैं, तो वहीं बसों में कोरोनाकाल में सवारियों का अभाव अब तक बना हुआ है उस पर लगातार डीजल के दामों में वृद्धि को हो रही है और मुसाफिरों से यात्री बस का किराया पुराने दर पर ही लिया जा रहा है। ऐसे में बसों का परिचालन करना मंहगा साबित हो रहा है।
    अहमद ने बताया कि पूर्व में हमारे द्वारा शासन से यह मांग किया गया था कि डीजल के रेट बढ़ने पर किराया बढ़ाने और डीजल के दामों में कमी पर किराया घटाने की मांग की गई थी जो कि वह मांग आज तक पूरी नहीं किया गया है, इसलिए मजबूर होकर किराया बढ़ाने पर सहमति जताई गई। रईस अहमद शकील ने बताया कि पूर्व में स्पेशल बस परमिट शादी ब्याह और विभिन्न मांगलिक कार्यों के लिए परमिट जारी करने की व्यवस्था राजनांदगांव आरटीओ में थी, जिसे अब समाप्त कर दुर्ग संभागीय दफ्तर से जारी किया जा रहा है, जिसके कारण समय व धन का नुकसान बस ऑपरेटरों को उठाना पड़ रहा है, बार-बार दुर्ग का चक्कर लगाने के बाद बहुत मुश्किल से परमिट मिल पा रहा है। उक्त स्पेशल परमिट जारी करने की सुविधा को पूर्व की भांति राजनांदगांव आरटीओ कार्यालय से जारी करने की मांग की गई है। अध्यक्ष अहमद के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा विधानसभा-लोकसभा चुनावों के लिए ली गई बस सेवाओं के लिए राशि का आबंटन आज तक नहीं किया गया है, जिसके कारण भी बस मालिकों हालत खराब हो गई है। रईस अहमद शकील शासन से उक्त विषय में जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया है। जिला बस आपरेटर संघ के अध्यक्ष ने बताया कि इसी तरह बसों में रेडियम चिपकाने-लगाने के नाम पर लगभग चार हजार रुपये लिए जा रहे जो कि बाजार से तीन गुना ज्यादा रेट पर लगाया जा रहा है, उस पर भी शासन से रोक लगाने और रेडियम लगाने की जवाबदेही बस संचालकों प्रदान करने की मांग की गई तथा के.एंड एम. फार्म की अवधि बढ़ाने की मांग की पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
    रईस अहमद शकील ने बताया कि उपरोक्त सभी विषयों पर छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री मो. अकबर से जिला बस, मिनी बस आपरेटर संघ के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल जल्द ही मुलाकात कर मांगों से अवगत कराया जाएगा, ध्यानाकर्षण पश्चात छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा उक्त उचित मांगे नहीं मानने पर हमें अपने बसों को खड़ी कर हड़ताल करने जैसे कठोर निणर्य लेने के लिए विवश होंगे। संघ ने संवेदनशील परिवहन मंत्री मो. अकबर से उक्त मांगों पर सहानुभुति पूर्वक विचार कर मांग को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए परिवहन एवं जिले के लोकप्रिय प्रभारी मंत्री मो. अकबर से निवेदन किया गया है। शकील ने कहा कि कोरोनाकाल दस से ग्यारह माह से यात्री बसें खड़ी की खड़ी रही जिसके कारण से बस मालिकों की आर्थिक हालत खराब है। ऐसे में लगातार डीजल के दाम बढ़ने से हालत और भी पतली हो गई है। ऐसे में यात्रियों को सुविधाएं देना मुश्किलें खड़ी कर रही है। बैठक के दौरान पुलवामा शहीदों के सम्मान में दो मिनट की मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
    बैठक में रईस अहमद शकील भारत ट्रेव्हल्स, अशोक जैन करणी माता, अहमद सोलंकी सुपर आनंद बस सर्विस, जसमुद्दीन सोलंकी परिवहन, मनीष यादव महेश ट्रेवल्स, बाबी गरचा अमृत ट्रेवल्स, हरिओम, हफीज वारसी अमन ट्रेवल्स, ललित लोधी न्यू लोधी ट्रेवल्स, नरेश यादव आशीर्वाद ट्रेवल्स, मुस्तफा सोलंकी आनंद रोडवेज, खैरागढ़ रोडवेज के रहीम मेमन आदि बड़ी संख्या में बस ऑपरेटर के मालिक प्रमुख रूप से मौजूद थे।

    रायपुर / शौर्यपथ / भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने यह कहा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को भाजपा के विषय में नहीं बोलना चाहिए।
    भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के इस बयान पर कड़ी आपत्ति करते हुए कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा और आरएसएस के डीएनए में जो तानाशाही है, भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी का यह बयान उसी अधिनायकवाद का जीता जागता सबूत है। भाजपा ने लोकतंत्र तो कभी सीखा नहीं इन्हें सिर्फ और सिर्फ अधिनायक वादी मनोवृतियों से ही सरोकार है। कांग्रेस के तो खून में लोकतंत्र और आजादी है। पुरंदेश्वरी हमें यह सिखाने की कोशिश ना करें कि हमें क्या बोलना है और क्या नहीं बोलना है। लोकतंत्र में सब को अपनी बात कहने का अधिकार है। सूचना के इस युग में तो दुनिया बहुत छोटी हो गई और भाजपा यह तो चाहती है कि वह सब की आलोचना करें प्रदेश में देश में और विश्व में सब की आलोचना करें लेकिन अपनी किसी आलोचना को सुनने के लिए भाजपा कदापि तैयार नहीं है।
    भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के बयान पर तंज कसते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा प्रभारी को उनके तानाशाही सोच से भरपूर बयान के लिये आईना दिखाया तो डी. पुरंदेश्वरी तिलमिला गई। भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के पास मौका था कि वह साबित करती कि वह वह नहीं है जो उनके बारे में कहा जा रहा है। हंटर चलाने के जो आरोपो को गलत करने का उनके पास सुनहरा अवसर था लेकिन डी. पुरंदेश्वरी ने तो आलोचना के स्वरों को ही खामोश करने की बात करके अपने अधिनायक वादी चरित्र का जीता जागता सबूत प्रस्तुत कर दिया।
    भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के बयान पर तंज कसते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा प्रभारी भाजपा में मची सिर फूट्टवल, गुटबाजी कार्यकर्ताओ की नाराजगी को दूर करने में असहाय नजर आ रही है। दो दौरे में ही डी. पुरंदेश्वरी भाजपा प्रभारी के रूप में असफल साबित हो गई। पूर्व भाजपा प्रभारी के समय स्थापित हुई गुटबाजी को तोड़ना पुरंदेश्वरी के लिये कठिन काम है।

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत 16 फरवरी से 18 फरवरी तक जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। डॉ. महंत 16 फरवरी को सायं 5:00 बजे कोरबा से प्रस्थान कर नगर पंचायत सारागांव पहुंचकर वहां रात्रि विश्राम करेंगे। डॉ. महंत 17 फरवरी को 10:30 बजे सारागांव से प्रस्थान कर बम्हनीडीह ब्लॉक के ग्राम भागोडीह में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे सक्ती ब्लाक के ग्राम जेठा,  सक्ती, अर्जुनी, रिस्दा में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात सारागांव में रात्रि विश्राम करेंगे। वे 18 फरवरी को बम्हनीडीह  ब्लॉक के ग्राम सोनियापाठ, देवरी, सारागांव, कचंदा और नया बाराद्वार में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात सायं 4:30 बजे रायपुर स्पीकर हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / जनता द्वारा कांग्रेस पार्टी के प्रति भरोसा जताने व प्रदेश में भी सरकार होने से बेहतर तालमेल के साथ जनता की मूलभूत सुविधा का निपटारा किया जा रहा है। बल्कि नए विकास कार्यो के लिए लगातार निगम क्षेत्र की जनता को मांग के अनुरुप कार्य भी अविलंब नगर पालिक निगम एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है।  मेट्रो सिटी की तर्ज पर छात्र-छात्राओं को सर्वसुविधायुक्त प्रयास छात्रावास, वन परिक्षेत्र कार्यालय, एस.टी.एफ. बघेरा एवं परिवहन कार्यालय में पहुंच मार्ग के लिए सीसी रोड के लिए 111.32 लाख व ईरानी डेरा से महाराजा चौक तक ड्रेन निर्माण हेतु 4.97 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल एवं नगर निगम वित्त विभाग प्रभारी दीपक साहू के द्वारा किया गया। विधायक ने कहा कि 2021 में जनता को निरंतर मिल रही है विकास की सौगात से निगम क्षेत्र के आंतरिक मार्गो में लोक निर्माण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के अंतर्गत कार्य प्रारंभ किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अतिशीघ्र कार्यो को निष्पादित करने एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने कहा।
    जैसे की लोक निर्माण विभाग द्वारा पूर्व में 130 करोड़ के कार्यो का मुख्यमंत्री भूपेल बघेल द्वारा किया गया। जिसमें नेहरु नगर चौक से मिनीमाता चौक तक मार्ग एवं सौदर्यीकरण, पुलगांव से अंजोरा तक सिक्स लेन एवं ठगड़ाबांध का सौदर्यीकरण के कार्य प्रारंभ हो गया है। जल्द ही समय पर यह कार्य पूर्ण होकर जनता को समर्पित होगें। अब कोरोना काल में भी राज्य का विकास गतिमान होने लगा है। मुख्यमंत्री व लोक निर्माण विभाग मंत्री के गृह जिला मुख्यालय होने का लाभ दुर्ग शहर को मिलता दिख रहा है। 
    भूमिपूजन कार्यक्रम में पूर्व पार्षद राजेश शर्मा, प्रकाश गीते, मनोज चंद्राकर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अतुल विश्वकर्मा, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ चंद्रकांत ओगरे, सुशील उरकुरे, उपअभियंता गंगन जैन, संदीप वोरा, थानसिंग साहू, आनंदराम साहू, अकबर अली, अशोक यादव, बाबा खान, ईश्वर साहू, बालाराम, दीपक देवांगन, रंजन पाली, देवेन्द्र पोतदार, शंकर विश्वास, पुनित ठाकुर, ममता साहू, बलवीर सिंग, मधु महराज, रामसिंग देवांगन आदि उपस्थित थे। 

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision