August 18, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35270)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    तात्कालिक व्यवस्था के तहत शेष 76 लोगों का प्रकरण बनाकर भू-स्वामी हक का पत्र देने के कलेक्टर ने दिए निर्देश , राजस्व दल गठित कर किया जाएगा 15 दिनों में निदान

    धमतरी / शौर्यपथ / रविशंकर सागर जलाशय परियोजना गंगरेल के प्रभावित, जिन्हें जोगीडीह में विस्थापित किया गया, उनके बीच आज दोपहर 12 बजे कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य राजस्व अमले के साथ पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के बीच पहुंच उनकी समस्या सुनते हुए सबसे पहले अगले 15 दिनों में राजस्व विभाग के अमले से सर्वे कराकर वास्तविक कब्जे के आधार पर शेष बचे 76 लोगों को भी भू-स्वामी हक का पत्र देने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धमतरी को दिए। इसे राजस्व ग्राम के रूप में घोषित किए जाने की लंबे समय से की जा रही मांग के मद्देनजर कलेक्टर ने यहां जल्द जी.पी.एस. सर्वे कराने के लिए आई.आई.टी. रुड़की से पत्र व्यवहार करने के भी निर्देश दिए हैं।
    ज्ञात हो कि जी.पी.एस. में विस्तृत सर्वे होगा, जिसमें वास्तविक कब्जे के आधार पर नक्शे को चिन्हांकित कर अलग से खसरा नंबर देते हुए ग्रामीणों को भू-स्वामी हक का पत्र जारी किया जाएगा। सर्वे और दावा-आपत्ति मंगाकर निराकरण करने के बाद अभिलेख अधिकार तैयार किया जाएगा और राजपत्र में इसे राजस्व ग्राम के रूप में घोषित किया जाएगा। राजस्व ग्राम बनने से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने में सुविधा होगी।
    गौरतलब है कि बागोडार का पारा जोगीडीह 1580.20 एकड़ में बसा है। यहां 110 परिवार बसे हैं और इसकी कुल आबादी 500 है। रविशंकर जलाशय परियोजना गंगरेल के विस्थापित यहां भी बसाए गए थे। उस वक्त जिनकी काश्त भूमि थी, उन्हें पांच एकड़ और जिनका मकान था, उन्हें ढाई एकड़ का प्लॉट आबंटित किया गया। वन से जल संसाधन, फिर राजस्व विभाग को जोगीडीह हस्तांतरित हुआ और गंगरेल प्रभावित परिवार यहां बसने लगे। बताया गया है कि अब तक 176 में से लगभग 100 को भू-स्वामी हक का पत्र मिल चुका है, शेष 76 शासकीय पट्टाधारियों को भी अगले 15 दिनों में उनके वास्तविक कब्जा के आधार पर भू-स्वामी हक का पत्र दिया जाएगा।
    इस मौके पर विधायक धमतरी श्रीमती रंजना साहू ने कलेक्टर और उनके प्रशासनिक अमले का ग्रामीणों के बीच पहुंच कर उनकी समस्या सुनने और निराकरण की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने की सराहना की। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनवानी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का निराकरण कर लिया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव, सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू सहित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धमतरी, नगरी और राजस्व अमला तथा ग्रामीण मौजूद रहे।

    वसूली की गई 10 लाख 16 हजार रूपए की बकाया राषि
    179 बकायादारों की काटी गई बिजली कनेक्षन

    कवर्धा/राजनांदगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में क्षेत्रीय स्तर पर गठित अधिकारियों की टीमों द्वारा कवर्धा जिले में बकाया वसूली अभियान चलाकर 38 बकायादार उपभोक्ताओं से 10 लाख 16 हजार रूपए की बकाया राषि वसूल की गई है तथा बकाया राषि भुगतान नहीं करने वाले 179 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्षन भी विच्छेदित किये गए। गौरतलब है कि पाॅवर कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं को निर्धारित समयावधि में बिजली बिल के भुगतान के लिए स्पाॅट बिलिंग के माध्यम से विद्युत देयक जारी किये जाते है।
    कवर्धा वृत्त के अधीक्षण अभियंता एस0 के0 दुबे ने बताया कि क्षेत्रीय स्तर तथा स्थानीय स्तर के अधिकारियों की टीमों द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि लंबित देयकों का अविलंब भुगतान करें ताकि विद्युत कनेक्षन विच्छेदन जैसी अप्रिय स्थिति का सामना ना करना पड़े।
    छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी रायपुर स्थित ईआईटीसी कार्यालय द्वारा आॅनलाइन सैप प्रणाली में आवष्यक अपडेषन के कारण 12 फरवरी 2021 से 22 फरवरी 2021 तक प्रदेष के सभी जिले में आनलाइन बिल भुगतान जैसे गुगल पे, फोन पे, मोर बिजली ऐप सहित समस्त आनलाइन सेन्टर एवं ग्राहक सेवा केन्द्र में बिल भुगतान की सुविधा प्रभावित रहेगी। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए पाॅवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी द्वारा राजनांदगांव एवं कवर्धा जिले के समस्त विद्युत कार्यालयों एवं वितरण केन्द्रों में 12 फरवरी से 22 फरवरी तक प्रातः 8 बजे से षाम 6 बजे तक बिल भुगतान करने की अतिरिक्त सुविधा प्रदान की गई है। पाॅवर कंपनी ने समस्त उपभोक्ताओं से अपील करते हुूए कहा कि उपरोक्त अवधि के दौरान देयकों के भुगतान के लिए विद्युत कार्यालयों एवं वितरण केन्द्रों में उपस्थित होकर बिल भुगतान कर रसीद प्राप्त कर लेंवें।

    भिलाईनगर/ शौर्यपथ / नगरीय निकाय नगर पालिक निगम भिलाई आम निर्वाचन 2021 के अंतर्गत निर्वाचन से संबंधित संपूर्ण प्रकार के कार्यालयीन कार्यों का सफलतापूर्वक निष्पादन के लिए 26 कर्मचारियों को संलग्न किया गया है! अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी अस्थायी तौर पर राजस्व विभाग, जनगणना शाखा तथा अन्य विभाग में लगाई गई है। उपायुक्त अशोक द्विवेदी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक राजस्व निरीक्षक जय कुमार जैन को राजस्व विभाग, सहा. राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार चन्द्राकर को राजस्व विभाग, प्रभारी राजस्व निरीक्षक पतिराम बरेठ को राजस्व विभाग, सर्वेयर सुनील नेमाड़े को संपत्तिकर, सहा. ग्रेड 02 भुपेश्वर देशमुख को राजस्व विभाग, सहा. चार्ज. जन. अधि. चन्द्रपाल हरमुख को जणगणना शाखा, सहा. ग्रेड 02 रीता चतुर्वेदी को जनगणना शाखा, सहा. ग्रेड 03 नवीन कुमार साहू को अनु. जाति. जनजाति वि., स्वच्छता पर्यवेक्षक उत्तम कुमार भारद्वाज को राजस्व विभाग, राजस्व लिपिक दण्डीराम यदु को राजस्व विभाग, राजस्व लिपिक दिनेश बेलचंदन को राजस्व विभाग, राजस्व लिपिक संतोष पाण्डेय को राजस्व विभाग, प्रभारी लिपिक हृदयराम कौशिक को संपत्तिकर विभाग, सहा. राजस्व निरी. दिलीप हुमने को राजस्व विभाग, प्रभारी लिपिक आनंदराम जोशी को राजस्व विभाग, भृत्य लक्ष्मीनारायण को संपदा विभाग, भृत्य अलखराम को संपदा विभाग, भृत्य दिलीप गायकवाड़ को संपदा विभाग, भृत्य दौवाराम को राजस्व विभाग, भृत्य ईश्वरलाल चन्द्राकर को जनगणना विभाग, भृत्य श्रीकांत यादव को जनगणना विभाग, भृत्य चौधरी महानंद को जनगणना विभाग, भृत्य हीरालाल ध्रुव को प्रशासक कक्ष, भृत्य सैमुअल राजू को सचिवालय, भृत्य प्रेमजीत सिंह को स्वास्थ्य विभाग तथा भृत्य इतवारी राम को स्थापना विभाग में निर्वाचन संबंधी कार्य के लिए संलग्न किया गया है!

    नवागढ़ / शौर्यपथ / नवागढ़ थाना अंतर्गत नवागढ़ - बेमेतरा मुख्य मार्ग पर ग्राम खपरी मोड़ पर बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें माजदा और ऑटो रिक्शा की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, वहीं दूसरा गम्भीर रूप से घायल है। थाना से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार करीब 1 बजे एक स्वराज माजदा वाहन क्रमाक सीजी 04 जे 5891 नवागढ़ की तरफ से जा रही थी, वही ऑटो रिक्शा क्रमांक सीजी 04 एमसी 8203 बेमेतरा की ओर से आ रही थी, तभी खपरी मोड़ पर दोनों में सीधी भिड़ंत हुआ, भिड़ंत इतनी जबर्दश्त थी कि ऑटो रिक्शा दूर छिटक गया तथा उसमे सवार दो व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए। देखते ही देखते राहगीरों व ग्रामीणों का भीड़ लगने लगा। घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण व राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से नवागढ़ अस्पताल घायलो को इलाज के लिए भिजवाये। दोनों की स्थिति को खराब होता देख नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से घायलों को बेमेतरा रिफर किया गया, और बेमेतरा से रायपुर ले जाते समय एक कि मौत हो गयी।
    मृतक का नाम सुशील बंजारे उम्र 52 वर्ष तथा घायल का नाम गेंदलाल जांगड़े उम्र 35 वर्ष दोनों निवासी ग्राम ढेकुना थाना सिमगा से है। जोकि रायपुर गए हुए थे। नवागढ़ थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपी माजदा चालक के खिलाफ धारा 379 व 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। माजदा चालक मौके से फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / नेहरू नगर स्थित गुरुद्वारा चौक में दो स्थानों पर कलवर्ट बनाये जाने के चलते वाय शेप ब्रिज से गुरुद्वारा चौक तक मार्ग 30 मार्च तक बंद किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आदेश जारी किया है। इसके लिए परिवर्तित मार्ग प्रस्तावित किया गया है। इसमें रायपुर से आने वाले वाहन सुपेला क्रांसिंग या अंडर ब्रिज से होकर 32 बंगला होते हुए दुर्ग की ओर गैरेज रोड का उपयोग कर सकते हैं। दुर्ग से रायपुर जाने के लिए हल्के एवं मध्यम वाहन गैरेज रोड का उपयोग कर सकते हैं। भारी वाहनों हेतु दुर्ग से रायपुर जाने हेतु सुपेला क्रासिंग तक गैरेज रोड का उपयोग किया जा सकता है।

    पुलगांव मे बन रहे पीएम आवास मे भाजपा पार्षद दल ने पाई भारी गड़बड़ी

    दुर्ग / शौर्यपथ / गरीबों के लिए पक्के मकान देने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों को कांग्रेस राज में किस प्रकार धांधली व भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ाया जा रहा है ,इसका सबसे बड़ा उदाहरण दुर्ग नगर निगम में देखने को मिल रहा है। जिसमें बेघरों के लिए पुलगांव गोकुलधाम में लगभग 34 करोड़ के लागत से बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों में मुरूम के स्थान पर काली मिट्टी से फीलिंग कर मकान बनाया जा रहा है ।और आज इस मामले को लेकर नेताप्रतिपक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों ने पुलगांव में निर्माणाधीन पीएम आवास का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का अवलोकन किया जहां वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता पाई गई ,जिससे नाराज नेता प्रतिपक्ष ने मौके से ही निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन से मोबाईल से चर्चा कर गुणवत्ताहीन कार्यों को जानकारी देकर तत्काल अधिकारी भेजने कि मांग की जिस पर मौके सब इंजीनियर आरके जैन को भेजा गया।
    जिसकी उपस्थिति में निर्माणधीन ब्लाकों में फीलिंग की गई जगह की एकफिट नीचे खुदाई करने पर मुरूम के स्थान पर मिट्टी पाई गई। जिससे आक्रोशित भाजपा पार्षदों ने सभी निर्माणधीन व पूर्व निर्मित ब्लाकों की निर्माण कार्यों को सूक्ष्मता से जांच करने एवं गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए इस मामले पर उच्च स्तर पर शिकायत करने का निर्णय लिया गया।
    उल्लेखनीय है, कि गरीब बेघरों को घर देने पुलगांव मे लगभग 34 लाख कि लागत से पी एम आवास निर्माणधीन है इसके तहत उक्त स्थल पर 408 मकान बनाए जाने है जिसमे लगभग 22 ब्लाक अर्थात 234 मकानों 80प्रतिशत कार्य पूर्ण होने वाला है जबकि 14ब्लाक अर्थात 148 में कार्य जारी है उक्त ब्लाकों मे सभी रूम का जिसकी गहराई तकरीबन 6 फिट है उनमें मुरूम से फीलिंग किया जाना है, जिसके ऊपर बाद में टाईल्स पत्थर लगाया जाएगा किंतु स्थल पर मुरूम के स्थान पर काली मिट्टी से फीलिंग की गई है और उसके ऊपर मुरूम डाला गया है ताकि सभी फीलिंग मुरूम युक्त दिख सके किंतु इस मामले पर शिकायत आने पर आज भाजपा पार्षदों ने उक्त आवास का निरीक्षण किया और मौके पर प्रोजेक्ट से जुड़े पीएमसी,ठेकेदार सुपरवायजर से जानकारी मांगी गई मुरूम खोद दिखाने कि बात पर पहले तो वे लोग सब ठीक होने की बात करते रहें किंतु भाजपा पार्षद अजित वैद्य द्वारा स्वयं अपने हाथो मे फावड़ा लेकर खुदाई करने से एक फिट नीचे मिट्टी दिखाई देने लगी तब मौके पर मौजूद मजदूरों ने दबी जुबान गहराई तक मिट्टी भरे होने की बात कहते रहे तभी प्रोजेक्ट से जुड़े कुछ कर्मचारी मौके से गायब हो गए इस प्रकार निगम के कांग्रेस शासित जिम्मेदारों के देखरेख में बन रहे गरीबों के सर्वसुविधायुक्त पीएम आवास में भारी गड़बड़ी व घोटाले ने साबित कर दिया है कि किस प्रकार भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
    लेकिन भाजपा पार्षद दल अब चुप नहीं बैठेगी बल्कि इस मुद्दे को लेकर जिलाधीश से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक शिकायत कर दोषी अधिकारी व ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करेंगे। इस अवसर पर भाजपा पार्षद दल नेता अजय वर्मा के साथ पार्षद गायत्री साहू,चंद्रशेखर चंद्राकर,नरेंद्र बंजारे,मनीष साहू,ओमप्रकाश राकेश सेन,अजित वैद्य,शशी साहू,कुमारी साहू,आदि पार्षद मौजूद थे।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के कोंडागांव जिलाध्यक्ष नरेंद्र नेताम और आमरण अनशन में बैठे बस्तर जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी ने कोंडागांव जिले के मारंगपुरी स्व. धनीराम किसान ने सिस्टम से लाचार हो के आत्महत्या कर लिया था, पूर्व में भी इस मामले को लेके किसान के परिवार के साथ जिलाधिकारी कार्यलय का हजारो लोगो संग पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी जी के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन की गलती से किसान आत्महत्या करने में हुवा मजबूर कह इसका हर्जाना भी भरे प्रशासन की बात कह किसान परिवार को 25 लाख का मुवावजा एवं स्व.धनीराम की दोनों पुत्रियों को योग्यतानुसार नौकरी की रखी गई थी मांग . लेकिन आज 1 माह से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी आज तक इस ज्वलंत मांग पर प्रशासन का कोई भी प्रतिक्रिया नहीं देख फिर से इस मांग की आवाज को तेज करते हुए, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के नेता नरेंद्र नेताम एवं नरेंद्र भवानी ने मृतक किसान के परिवार संग और पार्टी कार्यकर्ता के साथ आमरण अनशन बैठ गए है जब तक तब तक मांगे पूरी ना हो जाए !
    अनशन में बैठे :- बस्तर जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी, भारत कौशिक, संग उपस्थित साथी कोंडागांव जिलाध्यक्ष नरेंद्र नेताम, अगेस नेताम, धनीराम देवांगन, हरी नेताम, रमेश कौशिक, सोमारू नेताम, कवल नाथ, तिजु सोढ़ी, रामचंद विश्वकर्मा, बलदेव यादव, सूरजु नेताम, प्रेम लाल नेतान, तुला कोर्राम, हेमंत मरकाम, संतन मरकान बंटू मरकाम .

    नरेन्द्र भवानी की रिपोर्ट जगदलपुर से ....

    जगदलपुर / शौर्यपथ / उड़ीसा राज्य के कोटपाड़ में आयोजित स्व. वासूदेव बिसाइ स्मृति अंतराज्यीय वालीबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने भगवान जगन्नाथ की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ . इस अवसर पर पहला मैच कोटापेटा रायगढ़ विरुद्ध जयपुर के मध्य खेला गया . उपस्थित लोगों एवं खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की उड़ीसा के कोटपाड़ एवं छत्तीसगढ़ के जगदलपुर का संबंध बहुत पुराना है है इन दोनों क्षेत्रों की संस्कृति एवं रहन सहन में भी समानता रही है कोटपाड़ एवं जगदलपुर हमेशा एक-दूसरे के सुख दुख में सहभागी रहे हैं विगत दिनों जब छत्तीसगढ़ के कलचा ग्राम के वाहन की यहां दुर्घटना हुई थी तो आप सबने जिस तरह से साथ दिया था उसके लिए मैं आप सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं
    उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि " ना जीतना जरूरी है ना हारना जरुरी है खेल को खेल भावना से खेलना जरूरी है" और आप सभी खेल को खेल भावना के साथ खेलेंगे ऐसी कामना करता हूं . विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव के साथ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा प्रदेश महासचिव यशवर्धन राव शहर जिला महामंत्री अनवर खान हेमू उपाध्याय वरिष्ठ नेता संजय जैन विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा वीडी ब्लाग के एडिटर इन चीफ विकास दुग्गड कोटपाड़ के पूर्व विधायक चंद्र शेखर मांझी ,एम शंकर राव, गणेश चंद्र पांडा मनोहर बिसाई मणी प्रसाद पटनायक राजेंद्र प्रसाद पटनायक सहित आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे .

    जगदलपुर से नरेन्द्र भवानी की रिपोर्ट ..

    जगदलपुर / शौर्यपथ / ग्रामीण खेलों के विकास के लिए ग्राम पंचायत बीरनपाल में आयोजित राहुल गांधी कप कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में पहुंचे विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कबड्डी खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया
    इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि कबड्डी शब्द तमिल के काई और पीडी शब्द से बना है जिसका अर्थ होता है हाथ थामे रहना उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा की " गांव का गुमनाम खेल अब टीवी पर आने लगा है.... कबड्डी का खिलाड़ी अब पूरी दुनिया में छाने लगा है "
    इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कबड्डी के खिलाड़ीयों के साथ खेल पर भी हाथ आजमाया आज पहला मैच नियानार विरुद्ध बिरनपाल बी टीम के मध्य खेला गया .इस अवसर सरपंच रुपनदेइ बघेल उप सरपंच राजमन बघेल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लिबरु कश्यप,मुरध सियान,भादू बघेल ,शंकर नाग, युवा नेता जालंधर बघेल,जोन प्रभारी सुनील दास, रामचंद्र बघेल, बलीराम नाग,दयाराम नाग,सुखराम नाग, बलीराम नाग,जयराम नाग,नडगू नाग,श्रीराम नाग एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे .

    दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के प्राथमिक उपचार संबंधी दिया गया प्रशिक्षण*

            राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 के चौबीसवें दिवस में स्वास्थ्य विभाग धमतरी से समन्वय स्थापित कर डॉक्टर पी.एन. साहू, डॉक्टर संतोष साहू एवं डॉक्टर भूपेंद्र साहू के सहयोग से श्यामतराई नया मंडी धमतरी में स्वास्थ्य/नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में व्यवसायिक वाहन चालकों का स्वास्थ्य/नेत्र परीक्षण कराया गया तथा उन्हें घायल व्यक्तियों के प्राथमिक उपचार संबंधी प्रशिक्षण देकर यातायात नियमों का पालन करने समझाइश दी गई। साथी यातायात जन जागरूकता पाम्पलेट वितरण किया गया।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision