August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35286)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    ० घुमका थानाक्षेत्र के कलकसा गांव का मामला
    ० पूर्व सरपंच पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / घुमका थानाक्षेत्र के ग्राम कलकसा के जमीन विवाद मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। एक पक्ष का आरोप है कि, तत्कालीन सरपंच ने कलेक्टर तक अपनी शिकायत पहुंचने से बौखलाकर शिकायतकर्ता को अब जान से मारने की धमकी दी है। इस पूरे मामले में पीड़ित ने घुमका थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
    बताया जा रहा है किए ग्राम कलकसा निवासी संतराम नागपुरे ने सरपंच पद पर रहते हुए भी दबंगतापूर्वक गांव की घास भूमि (पहन-3 स्थित शासकीय पहाड़-चट्टान भूमि, खसरा नंबर-282 की लगभग 3 एकड़ जमीन) पर कब्जा कर लिया था। उक्त भूमि पर वह पत्थर का अवैध उत्खनन करा रहा था और बेच भी रहा था। इसके अलावा उसी भूमि पर वह खेती भी करता था, जिसकी गांव के ही लेखराम नागपुर पिता स्व. दशरथ लाल ने कलेक्टर से शिकायत की थी। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया था कि जमीन पर अवैध रूप से मशीन लगाकर अवैध उत्खनन किया जा रहा है। इसी तरह पत्थर तथा गिट्टी का अवैध व्यापार किया जा रहा है। इसके अलावा संतराम के द्वारा शासकीय भूमि पर नलकूप खनन कराकर तथा फेंसिंग तार से घेरा बंधवाकर सरपंच पद का दुरुपयोग किया जा रहा है।
    इस शिकायत के उपरांत शासकीय अधिकारियों ने बाकायदा मामले की जांच की और गड़बड़ी मिलने पर संतराम नागपुरे को ऐसा करने से मना किया गया। वहीं शिकायत तथा जांच-पड़ताल होने से नाराज संतराम ने तैश में आकर खुद को आग लगाने की कोशिश की तथा लेखराम को भी जलाकर मार डालने का प्रयास करने लगा। लेखराम के अनुसार घटना के दौरान संतराम कह रहा था कि तुझे नहीं छोडूंगा। इस दौरान किसी तरह उससे बचकर भाग निकलने के बाद लेखराम ने अब घुमका थाना पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस को दिए गए आवेदन में पूरे घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए लेखराम ने अपने तथा अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

    कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने किया उड़नदस्ता दल का गठन ,बनाए गए 10 परीक्षा केन्द्र

    धमतरी / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 का आयोजन आगामी 14 फरवरी को किया जाएगा। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक दो पालियों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 10 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर एच.एल.गायकवाड़ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही उन्होंने परीक्षा में नकल प्रवृत्ति को रोकने और परीक्षा केन्द्र के निरीक्षण के लिए उड़नदस्ता दल गठित किया है।
    मिली जानकारी के मुताबिक सिविल कोर्ट रोड स्थित सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल धमतरी, जनपद पंचायत धमतरी स्थित शासकीय एन.आर.एम.कन्या महाविद्यालय, शासकीय नत्थूजी जगताप नगरपालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी और माॅडल इंग्लिश हायर सेकेण्डरी स्कूल डिपोपारा सोरिद नगर स्थित परीक्षा केन्द्र में डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्पिता पाठक को बतौर दल प्रभारी एवं दल में सदस्य के रूप मंे तहसीलदार धमतरी पवन सिंह ठाकुर तथा अधीक्षक भू-अभिलेख पी.एल.भूआर्य की ड्यूटी लगाई गई है।
    इसी तरह परीक्षा केन्द्र मेनोनाईट इंग्लिश सीनियर सेकेण्डरी स्कूल रत्नाबांधा चैक, बीसीएस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी और विद्याकुंज स्कूल लोहरसी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरूद श्रीमती योगिता देवांगन को दल प्रभारी और तहसीलदार कुरूद श्री भूपेन्द्र गावड़े एवं नायब तहसीलदार कुरूद सुश्री आकांक्षा साहू की तैनाती दल में सदस्य के रूप में की गई है। इसी तरह डाॅ.शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नूतन हिन्दी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामबाग और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोस्ट आॅफिस वार्ड स्थित परीक्षा केन्द्र के दल प्रभारी डिप्टी कलेक्टर डी.सी. बंजारे होंगे। इस दल में सदस्य के रूप में तहसीलदार (ंसंलग्न) भू-अभिलेख शाखा  एच.एस. ध्रुव एवं नायब तहसीलदार भखारा  विवेक गोहिया की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर ने दल प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे नोडल अधिकारी के सतत् सम्पर्क में रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

    धमतरी । शौर्यपथ । नगरी में जिला कौशल विकास प्राधिकरण एवं जिला रोजगार विभाग  जिला धमतरी द्वारा आयोजित संकल्प परियोजना अंतर्गत रोजगार मेला का आयोजन सद्भावना भवन में किया गया । कार्यक्रम की मुख्यातिथि थी विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव । कार्यक्रम मे डॉ लक्ष्मी ध्रूव ने युवाओं को सम्बोधित करते हुये, कहा कि राज्य सरकार लगातार युवाओं को रोजगार देने प्रयासरथ है। इंटरनेट के युग में सभी चीज ऑनलाइन है, नौकरियों की जानकारी भी ऑनलाइन निकलते है ऐसे में सभी बच्चो को इंटरनेट का प्रयोग आना चाहिये। प्रत्येक इंजीनियरिंग कॉलेजों मे कौशल विकास के तहत निःशुक कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आने वाले समय पर फूड प्रोसेसिंग, फोटोग्राफी, आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस,मार्डन आफिस मैनेजमेंट, मास कम्युनिकेशन, इन्फर्मेशन टेक्नोलॉजी,बिग डाटा एनालिसिस, बैंकिंग,मेटालर्जिकल साइंस जैसे क्षेत्रों में युवा अपना कौशल विकसित कर सुनहरे भविष्य का निर्माण कर सकते है किसी भी फील्ड मे अपने करियर का चुनाव आप इंटरनेट के युग मै आसनी से समझ सकते है कई सारे वेवसाईट, ब्लॉग्स, वीडियो मे कैरियर सम्बन्धी कई अच्छी जानकारी उपलब्ध है। हर युवा को उच्च शिक्षा के साथ साथ किसी भी एक विधा में पारंगत होना बहुत जरूरी है जिसका चुनाव आप अपनी रुचि एवं स्वभाव के आधार पर कर सकते है। हर युवा अपनी छूपी हुई प्रतिभा को निखारकर,चीजो को समझ कर अपनी बॉडी लैंग्वेज एवं स्किल्स को डेवलप कर प्रेजेंटबल बन कर आत्मनिर्भर बन सकता है करियर सम्बन्धी किसी भी प्रकार की समस्या पर उस विषय के एक्सपर्ट से सलाह लेकर गहन चिंतन कर आगे बढ़े अंत में उन्होने रोजगार मेला मे आये सभी युवाओं को उनके आने वाली भविष्य हेतु बधाई दी एवं जिला कौशल विकास प्राधिकरण जिला धमतरी की इस पहल की सराहना करते हुवे आगे भी इस तरह के आयोजन कराने की बात कही। उप संचालक जिला रोजगार पुष्पा चौधरी ने कहा कि कोविड के चलते कई युवा बेरोजगार हुये है जिसे देखते हुवे हमने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से गाइडलाइन प्राप्त कर रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है हमने रोजगार पंजीकरण की सुविधा अब ऑफ लाइन के साथ साथ ऑनलाइन भी चालू कर दी है जिससे कोई भी युवा आसानी ने अपना बेरोजगार पंजीयन करा सकता है इस रोजगार मेला मे कई प्राइवेट कम्पनी प्लेसमेंट के लिए आई हुई है जैसे भाग्योदय फर्नीचर उद्योग, अलर्ट सेक्युरिटी, ओम डाई, ए यू स्माल फाइनैंस बैंक,नवा किसान एग्रोटेक ,एक्सिस बैंक जिसमें योग्यता के हिसाब से युवाओं का चयन किया जाएगा नगरी ब्लॉक में इस साल हर महीने रोजगार शिवीर लगाने की भी घोषणा की गई शिविर में अव्यवस्था सद्भावना भवन के नाम से नगरी में दो सद्भावना भवन है, एक नगरी बस स्टैंड के पास हाई स्कूल मैदान में व दूसरा बस स्टैंड से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। शिविर का आयोजन बस स्टैंड से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सद्भावना भवन में किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों से बसों में आए युवाओं को 3 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। पीने के पानी के नाम से बाहर सड़क में एक पानी का टैंकर खड़ा कर दिया गया।

    धमतरी । शौर्यपथ । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज छब्बीसवें दिवस में यातायात शाखा धमतरी द्वारा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से धमतरी शहर स्थित हाई स्कूल बठेना, सरस्वती शिशु मंदिर, शासकीय बालक स्कूल, नत्थू राम जगताप स्कूल धमतरी में स्कूली छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देने कार्यशाला आयोजित की गई । उक्त कार्यशाला में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए जन जागरूकता पाम्पलेट वितरण किया गया । इसी क्रम में आयोजित निबंध, स्लोगन, चित्रकला प्रतियोगिता में स्कूली छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उक्त प्रतियोगिता में सम्मिलित छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह में पुरस्कृत भी किया जाएगा। मुख्य बातें *सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने स्कूली छात्र छात्राओं के लिए प्रतियोगिता आयोजित* *प्रतियोगिता में सफल होने वाले छात्र छात्राओं को समापन समारोह में किया जाएगा पुरस्कृत*

    जगदलपुर । शौर्यपथ । मामले को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के बस्तर जिलाध्यक्ष एवं अनशनकारी नरेंद्र भवानी ने आज अनशन का तीसरा दिन दौरान मंच के माध्यम से कहा की राज्य की कांग्रेस सरकार कहती है किसान के सम्मान में कांग्रेस पार्टी मैदान क्या सही में यह शब्द शोभा देती है, घोषणा पत्र अनुसार ना ही कांग्रेस पार्टी ने समय में धान का समर्थन मूल्य दिए, ना कांग्रेस पार्टी ने गन्ना खरीदी की, ना धान खरीदी केन्द्रो में समय रहते बार दाना उपलब्ध कराई तो फिर कैसे कांग्रेस पार्टी किसान के सम्मान में और कांग्रेस पार्टी मैदान में समझ से परे ! वहीं आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे आप पार्टी कोंडागांव जिला कार्यकारिणी के समस्त सदस्य जिसमे प्रदेश सह सयोजक श्री आशुतोष पांडे ने जिला प्रशासन के एक बयान जहां उन्होंने मृतक किसान को नशेड़ी बताया उस बयान पर कहा की यह बयान उच्च अधिकारी के मुँह से शोभा नहीं देती जबकि पत्नी पुत्रियों एवं मोहल्ला वासियो के हिसाब से किसान स्व धनीराम एम मेहनती किसान था जिला प्रशासन को माफ़ी माँगना चाहिए के साथ साथ मांगे पूरी नहीं की स्थिति में हर संभव आंदोलन में कंधे से कंधे मिला के आप पार्टी अनशन कारियों केसाथ का बात कह समर्थन दिए जहां जिला अध्यक्ष चद्रभान श्रीवास्तव एवं अन्य साथी उपस्थित रहे ! वहीं कोंडागांव जिला अध्यक्ष नरेंद्र नेताम ने राष्ट्रीय नेतृत्व पे आरोप लगाते हुए कहे की, श्री राहुल गांधी जी संसद में मृत किसान को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखते है, और छत्तीसगढ़ के हर जिले में पार्टी श्रद्धांजलि का दिखावा कार्यक्रम आयोजित करती है, जबकि छत्तीसगढ़ राज्य जो की कांग्रेस पार्टी शासित राज्य है, यही किसान अपने न्याय हेतु दर बदर भटक रहे है समय में धान खरीदी नहीं होने के कारण हजारो की संख्या में किसान अपना धान बिचौलियों को बेच चुके, फिर दिखावा क्यों, वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी के कार्यक्षेत्र में एक किसान ने इनकी लचर और फटीचर व्यवस्था के चलते आत्म हत्या कर ली थी धान खरीदी करने का हिम्मत नहीं थी कांग्रेस की सरकार के पास तभी तो 60 % जिलों में किसानो का रखबा कम करके बड़ी चालाकी से धान खरीदी का चाल ढूंढ निकाले लेकिन इनकी चालाकी के चलते कोंडागांव जिला के मारंगपुरी में एक किसान ने ना के बराबर टोकन कटने से कर्ज का भय भीत होकर आत्म हत्या कर ली थी जिसका समपर्ण जवाबदारी ले सरकार और इसी वजह से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी किसान को न्याय दिलाने हेतु 5 सूत्रीय मांगो को लेकर पिछले 3 दिनों से आमरण अनशन में कोंडागांव पर मृत किसान की विध्वा पत्नी सुमित्रा एवं उनकी दोनों बेटियों समेत पार्टी के कार्यकर्ताओ के साथ बैठी है तब तक जब तक मांगो पे चर्चा ना हो जाए जहां उपस्थित :- अनशन कारी एवं बस्तर जिलाध्यक्ष श्री नरेंद्र भवानी, अनशनकारी श्री भारत कौशिक, किसान पत्नी सुमित्रा मरकाम, कमलेश्वरी, लिलेस्वरी, प्रेम, विनोद सोढ़ी, अगेश नेताम, उदय राम भंडारी, छबिलाल नेताम, एवं अन्य साथी गण उपस्थित है ! मुख्य बाते ... राज्य की कांग्रेस सरकार का नारा किसान के सम्मान में कांग्रेस पार्टी मैदान में सब है दिखावा - जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्षेत्र में किसान का परिवार न्याय के लिए भटक रहा और राज्य में किसान हितैसी बनने का ढोंग कर रही कांग्रेस पार्टी - जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / तृणमूल कांग्रेस के सांसद दिनेश त्रिवेदी ने राज्‍यसभा से इस्तीफे का ऐलान किया है. पार्टी के संस्‍थापक सदस्‍यों में एक त्रिवेदी पिछले कुछ समय से…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 24 साल के रिंकू शर्मा की इलाके के बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में…

    नगरी में जिला कौशल विकास प्राधिकरण एवं जिला रोजगार विभाग  जिला धमतरी द्वारा आयोजित संकल्प परियोजना अंतर्गत रोजगार मेला का आयोजन सद्भावना भवन में किया गया ।
    कार्यक्रम की मुख्यातिथि थी विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ।
    कार्यक्रम मे डॉ लक्ष्मी ध्रूव ने युवाओं को सम्बोधित करते हुये, कहा कि राज्य सरकार लगातार युवाओं को रोजगार देने प्रयासरथ है।
    इंटरनेट के युग में सभी चीज ऑनलाइन है, नौकरियों की जानकारी भी ऑनलाइन निकलते है ऐसे में सभी बच्चो को इंटरनेट का प्रयोग आना चाहिये।
    प्रत्येक इंजीनियरिंग कॉलेजों मे कौशल विकास के तहत निःशुक कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
    आने वाले समय पर फूड प्रोसेसिंग, फोटोग्राफी, आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस,मार्डन आफिस मैनेजमेंट, मास कम्युनिकेशन, इन्फर्मेशन टेक्नोलॉजी,बिग डाटा एनालिसिस, बैंकिंग,मेटालर्जिकल साइंस जैसे क्षेत्रों में युवा अपना कौशल विकसित कर सुनहरे भविष्य का निर्माण कर सकते है
    किसी भी फील्ड मे अपने करियर का चुनाव आप इंटरनेट के युग मै आसनी से समझ सकते है कई सारे वेवसाईट, ब्लॉग्स, वीडियो मे कैरियर सम्बन्धी कई अच्छी जानकारी उपलब्ध है।
    हर युवा को उच्च शिक्षा के साथ साथ किसी भी एक विधा में पारंगत होना बहुत जरूरी है जिसका चुनाव आप अपनी रुचि एवं स्वभाव के आधार पर कर सकते है।
    हर युवा अपनी छूपी हुई प्रतिभा को निखारकर,चीजो को समझ कर अपनी बॉडी लैंग्वेज एवं स्किल्स को डेवलप कर प्रेजेंटबल बन कर आत्मनिर्भर बन सकता है
    करियर सम्बन्धी किसी भी प्रकार की समस्या पर उस विषय के एक्सपर्ट से सलाह लेकर गहन चिंतन कर आगे बढ़े
    अंत में उन्होने रोजगार मेला मे आये सभी युवाओं को उनके आने वाली भविष्य हेतु बधाई दी एवं जिला कौशल विकास प्राधिकरण जिला धमतरी की इस पहल की सराहना करते हुवे आगे भी इस तरह के आयोजन कराने की बात कही।
    उप संचालक जिला रोजगार पुष्पा चौधरी ने कहा कि कोविड के चलते कई युवा बेरोजगार हुये है जिसे देखते हुवे हमने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से गाइडलाइन प्राप्त कर रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है हमने रोजगार पंजीकरण की सुविधा अब ऑफ लाइन के साथ साथ ऑनलाइन भी चालू कर दी है जिससे कोई भी युवा आसानी ने अपना बेरोजगार पंजीयन करा सकता है इस रोजगार मेला मे कई प्राइवेट कम्पनी प्लेसमेंट के लिए आई हुई है जैसे
    भाग्योदय फर्नीचर उद्योग, अलर्ट सेक्युरिटी, ओम डाई, ए यू स्माल फाइनैंस बैंक,नवा किसान एग्रोटेक ,एक्सिस बैंक जिसमें योग्यता के हिसाब से युवाओं का चयन किया जाएगा नगरी ब्लॉक में इस साल हर महीने रोजगार शिवीर लगाने की भी घोषणा की गई


    शिविर में अव्यवस्था

    सद्भावना भवन के नाम से नगरी में दो सद्भावना भवन है, एक नगरी बस स्टैंड के पास हाई स्कूल मैदान में व दूसरा बस स्टैंड से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
    शिविर का आयोजन बस स्टैंड से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सद्भावना भवन में किया गया।
    ग्रामीण क्षेत्रों से बसों में आए युवाओं को 3 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।
    पीने के पानी के नाम से बाहर सड़क में एक पानी का टैंकर खड़ा कर दिया गया।

    राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज छब्बीसवें दिवस में यातायात शाखा धमतरी द्वारा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से धमतरी शहर स्थित हाई स्कूल बठेना, सरस्वती शिशु मंदिर, शासकीय बालक स्कूल, नत्थू राम जगताप स्कूल धमतरी में स्कूली छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देने कार्यशाला आयोजित की गई । उक्त कार्यशाला में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए जन जागरूकता पाम्पलेट वितरण किया गया ।

    इसी क्रम में आयोजित निबंध, स्लोगन, चित्रकला प्रतियोगिता में स्कूली छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उक्त प्रतियोगिता में सम्मिलित छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह में पुरस्कृत भी किया जाएगा।

    मनोरंजन /शौर्यपथ /बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सुष्मिता आए दिन अपनी इंट्रेस्टिंग फोटोज और वीडियो शेयर कर फैंस का मनोरंजन करती है। वहीं अपनी योगा फोटोज और वीडियो शेयर कर फैंस को अपने फिटनेस का राज शेयर करती हैं।
    सुष्मिता ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर समंदर के पास बैठी हुई खुबसूरत तस्वीर शानदार मैसेज के साथ शेयर की है। सुष्मिता सेन ने कहा कि तटस्थ रहने पर आप सही निर्णय लेते हैं। उन्हें समुद्र के पास से एक तस्वीर साझा की और अपने विचार साझा किए।
    सुष्मिता सेन ने कहा, मेरा थिंकिंग पाउट। जब भी मैं समुद्र के पास होती हूं। मेरे पास, मेरे पास भूमि और महासागर दोनों के बारे में एक सुंदर दृष्टिकोण होता है.. यह एक ऐसी जगह है जहां मैं तटस्थ होती हूं। मैंने सीखा है कि सबसे अच्छे निर्णय वहीं से लिए जाते हैं, जहां आप तटस्थ होते हैं।
    वर्कफ्रंट की बात करे तो सुष्मिता सेन ने पिछले साल वेब सीरीज 'आर्या' के जरिए अपना डिजिटल डेब्यू किया। इस वेब सीरीज को लोगों ने काफी सराहा। वहीं इसे फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का खिताब भी जीता।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision