
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
धमतरी / शौर्यपथ / जिले में परिवहन उड़नदस्ता द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला परिवहन अधिकारी गौरव साहू ने बताया कि परिवहन उप निरीक्षक द्वारा सोमवार 09 फरवरी को तीन ट्रैक्टर पर कार्रवाई करते हुए 15 हजार रूपए का जुर्माना किया गया। इनमें से दो ट्रैक्टर कृषि कार्य में पंजीकृत थे, जबकि उनका उपयोग व्यावसायिक कार्य में किया जा रहा था और एक ट्रॉली का टैक्स बकाया था। साथ ही एक ट्रक पर करीब 1.5 लाख का टैक्स बकाया था। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग में अभी OTS (One Time settlement) एकमुश्त निपटान योजना लागू है, जिसका फायदा उठाया जा सकता है। जिले में अब तक 14 वाहन मालिकों ने लगभग 5.72 लाख रूपए का टैक्स OTS के तहत जमा किया है। बताया गया है कि टैक्स नहीं पटाने पर वाहन मालिकों के विरूद्ध कुर्की की कार्रवाई (भू राजस्व से वसूली) की जाएगी।
धमतरी / शौर्यपथ / जिले में जल्द ही सेन्टर आॅफ एक्सीलेंस फाॅर स्पोर्ट्स की स्थापना की जाएगी। इसके लिए कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने आज नगरी के पथर्रीडीह स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर से लगे हुए स्थल का मुआयना किया। मौके पर कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग द्वारा बताया गया कि एकलव्य आवासीय विद्यालय परिसर के लिए आबंटित 25 एकड़ क्षेत्र में से 10 एकड़ क्षेत्र रिक्त है। इसी स्थल में सेन्टर आॅफ एक्सीलेंस फाॅर स्पोटर््स बनाए जाने के लिए भूमि चिन्हांकित किया गया है। यहां सेन्टर आॅफ एक्सीलेंस फाॅर स्पोटर््स के तहत विभिन्न निर्माण कार्य कराए जाएंगे, जिसके लिए 45 करोड़ 25 लाख 65 हजार रूपए का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। इसमें व्यक्तिगत खेल एथलेटिक्स हेतु ट्रेक निर्माण, सामुहिक खेल, हैण्ड बाॅल ग्राउंड, खो-खो, कबड्डी मैदान, इण्डोर हाॅल, 50-50 सीटर बालक-बालिका छात्रावास, बैठक कक्ष, शौचालय इत्यादि के कार्य प्रस्तावित हैं।
ज्ञात हो कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर 15 एकड़ के क्षेत्र में बनाया गया है, जिसमें स्कूल, 250-250 सीटर बालक-बालिका छात्रावास के अलावा स्टाफ क्वार्टर इत्यादि हैं। वर्ष 2019 में बनकर तैयार हुए इस एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर से लगी हुई भूमि में सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस के तहत विभिन्न निर्माण कार्य किया जाना प्रस्तावित है। किन्तु यहां राष्ट्रीय गौशाला की भूमि भी उसी दायरे में आ रही है। इसे देख कलेक्टर ने गौशाला समिति को किनारे की भूमि आबंटित करने पर चर्चा की, जिससे सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस फाॅर स्पोर्ट्स के कार्य निर्बाध रूप से किए जा सके। इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नगरी, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग सहित अन्य उपस्थित रहे।
धमतरी / शौर्यपथ / ‘प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निगम-मण्डल के गठन के दौरान सबसे पहले अल्पसंख्यक आयोग को गठित किया, इससे पता चलता है कि वे अल्पसंख्यक समुदाय के हितों की रक्षा के लिए कितने गम्भीर हैं। आयोग के जरिए अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को अपने विवाद एवं समस्याओं के समाधान का बेहतर विकल्प मिल गया है। यह आपसी मसलों व विवादों को सुलझाने के लिए प्रभारी व बेहतर मंच है।‘ उक्त बातें प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य एवं वाणिज्यिक कर मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने स्थानीय अग्रसेन भवन में आज आयोजित जिला स्तरीय अल्पसंख्यक सेमिनार में कही। उन्होंने आगे कहा कि अल्पसंख्यक समुदायों के हितों की रक्षा के लिए आयोग सदैव अग्रणी व सकारात्मक भूमिका निभा रहा है।
स्थानीय सिहावा चैक के समीप स्थित अग्रसेन भवन में आज अल्पसंख्यकों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास से संबंधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के तत्वावधान में जिला स्तरीय सेमिनार किया गया। इस अवसर पर नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, सिहावा विधायक डाॅ. लक्ष्मी ध्रुव, नगर निगम के महापौर विजय देवांगन, स्पीकर अनुराग मसीह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनवानी, पूर्व विधायक धमतरी गुरूमुख सिंह होरा, वरिष्ठ नागरिक शरद लोहाणा, मोहन लालवानी, आयोग के सचिव एम.आर. खान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। सेमिनार को संबोधित करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अल्पसंख्यक समुदाय के हितों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं को निराकरण के लिए काफी संजीदा हैं। अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को शासन की योजनाओं का समुचित लाभ मिले, इसके लिए सेमिनार का आयोजन किया गया है। इसके अलावा महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनवानी, पूर्व विधायक होरा, स्पीकर मसीह सहित लोहाणा ने भी मंच पर अपने विचार प्रकट किए। इसके पहले, आयोग के अध्यक्ष छाबड़ा ने अल्पसंख्य आयोग की गतिविधियों एवं कार्यों के संबंध में प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रदेश के जिलों में अल्पसंख्यक कन्या छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अधिकाधिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने व कामयाब बनाने के लिए निःशुल्क कोचिंग की सुविधा दिया जाना प्रस्तावित है। साथ ही अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों में तकनीकी दक्षता विकसित करने कम्प्यूटर सेंटर भी स्थापित किए जाएंगे। अध्यक्ष छाबड़ा ने उपस्थित लोगों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील भी की। सेमिनार में आयोग की ओर से उपस्थित लोगों को प्रचार-प्रसार सामग्री एवं फोल्डर निःशुल्क वितरित किए गए।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / जिला पंचायत सभाकक्ष में बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता यशवंत चंद्रा की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिपं उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, सांसद प्रतिनिधि एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी व सचिव गजेन्द्र सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।
सामान्य सभा में पूर्व बैठक पालन प्रतिवेदन पर चर्चा करते हुए सदस्यों को की गई कार्यवाही से अवगत कराया गया। बैठक में खाद्य विभाग के एजेंडा पर चर्चा करते हुए सदस्यों को वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 में कुल कितने नवीन राशन कार्ड जारी किए गए, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत 2016 से अब तक कुल कितने हितग्राहियों को लाभ दिया गया इस संबंध में जानकारी दी गई। सदस्यों ने कहा कि राशन कार्ड को लेकर लगातार ग्रामीणों की समस्याएं सामने आ रही हैं, इसलिए जरूरी है कि राशन कार्ड बनाने को लेकर विकासखण्डवार, ग्राम पंचायतवार शिविर लगाकर समाधान किया जाए। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा.) योजना अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की जनपद पंचायतवार जानकारी दी गई। जिले में कितने हितग्राहियों को भुगतान किया गया, कितने का शेष है इसके संबंध में जानकारी दी गई। सदस्यों ने चर्चा करते हुए कहा कि जिन हितग्राहियों को भुगतान नहीं हुआ है उनको भुगतान किया जाए। पंचायत विभाग के द्वारा एकल हस्ताक्षर के संबंध में की गई कार्यवाही से सदस्यों को अवगत कराया गया। महात्मा गांधी नरेगा के तहत सामुदायिक एवं हितग्राही मूलक कार्यों जो स्वीकृत, निर्माणाधीन एवं अप्रारंभ हैं उनकी जानकारी दी।
सहकारिता विभाग के तहत नई सोसाइटी व पूर्व में संचालित सोसाइटी में जिले में कितने कर्मचारियों की भर्ती की गई के संबंध में जानकारी दी गई। सदस्यों ने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में अनियमितता की लगातार शिकायत आ रही है, उन्हें दूर किया जाए। लोक निर्माण विभाग के द्वारा बनाई गई सड़कों की मरम्मत की जानकारी दी गई। सदस्यों ने कहा कि सड़कों की समय सीमा में मरम्मत नहीं होने से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत की जाए। इसके अलावा शिक्षा विभाग द्वारा बनाए गए स्कूल की मरम्मत के संबंध में चर्चा हुई। सिंचाई विभाग जांजगीर के द्वारा जानकारी दी गई कि नहरों के माध्यम से सिंचाई की जा रही है। सदस्यों ने कहा कि सिंचाई विभाग के बड़े जलाशयों की खुदाई मनरेगा के माध्यम से की जाए।
वहीं कृषि विभाग के अधिकारी ने जिले में खरीफ फसल सिंचाई, किसानों को खाद व बीज की उपलब्धता के संबंध में जानकारी दी। सदस्यों ने कहा कि अगर कहीं पर भी कृषि विभाग से संबंधित उपकरणों का वितरण किया जाता है तो संबंधित जिला पंचायत सदस्यों को इसकी जानकारी दी जाए। साथ ही सदस्यों ने कहा कि बीज वितरण किया जाता है और उसका उपयोग संबंधित द्वारा नहीं किया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा पानी टंकी व पाइप लाइन ग्राम पंचायत गढ़गोढी व केरीबंधा में किये गये कार्य के संबंध में जानकारी दी गई। महिला बाल विकास विभाग के एजेंडे जिले में रेडी टू ईट में अन्य समूह को प्रभार दिये जाने पर चर्चा। वहीं हिंद एनर्जी कोलवासरी बलौदा के द्वारा दी गई गलत जानकारी को लेकर कार्यवाही करने कहा गया।
इसी तरह खनिज विभाग के तहत रेत खदान व अवैध ईंट भट्ठे के संबंध में चर्चा करते हुए की गई कार्यवाही से अवगत कराया गया। बैठक मंें जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, श्रीमती कुसुम कमल किशोर साव, लखन लाल साहू, गणेशराम साहू, राजकुमार साहू, गणेश राम साहू, धरमलाल भारद्वाज, श्रीमती शिवकुमारी रात्रे, दिलेश्वर साहू, श्रीमती सुष्मिता सुमित प्रताप सिंह, इंजी. प्रदीप पाटले, उमा राजेन्द्र राठौर, श्रीमती जयाकांता हरिशंकर राठौर, श्रीमती माधुरी टेकचंद चंद्रा, श्रीमती इंद्रा राजेश लहरे, गगन जयपुरिया, श्रीमती विद्या सिदार, श्रीमती हरिप्रिया रूपेश वर्मा, श्रीमती साक्षी युगल किशोर बंजारे, टिकेश्वर सिंह गबेल, श्रीमती रामबाई सिदार, श्रीमती कविता चंद्रकुमार पटेल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आयोजित
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता यशवंत चंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में स्थायी समिति के सभापति एवं जिपं सीईओ गजेन्द्र ंिसह ठाकुर मौजूद रहे। बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा, जिला पंचायत में आय-व्यय के अनुमोदन पर चर्चा, जनपद पंचायत जैजैपुर ग्राम पंचायत किकिरदा के सचिव सीताराम कर्ष के स्थानांतरण को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा जनपद पंचायत डभरा ग्राम पंचायत ओडेकेरा के सचिव रूपराम राठिया एवं सरपंच के जांच की कार्यवाही के संबंध में सदन का अवगत कराया गया। वहीं जिला पंचायत में संचालित विभिन्न योजनाओं के खातों के आय-व्यय से समिति को अवगत कराया गया।
रिसाली / शौर्यपथ / अल सुबह सड़क के बीचों बीच भवन निर्माण सामाग्री रख रास्ता अवरूद्ध करने पर अपर कलेक्टर व नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे व नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने नाराजगी जाहिर करते जुर्माना वसूली के निर्देश दिए। गुरूवार को आयुक्त निगम अधिकारियों के साथ माॅर्निंग विजिट के तहत क्षेत्र की समस्याओं व उसके निराकरण के लिए निकले थे। मरोदा क्षेत्र से लौटते समय ढोल चैक के निकट लगे जाम से अधिकारियों को मार्ग बदलना पड़ा।
दरअसल रिसाली बस्ती ढोल चैक के निकट बलि ठाकुर ने भवन निर्माण सामाग्री (रेत) को बिना अनुमति सड़क के बीचों बीच डंप करा दिया था। इससे रिसाली बस्ती से कल्याणी मंदिर मार्ग पूरी तरह से अवरूद्ध हो गया। घंटो जाम की स्थिति रही। आयुक्त के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग प्रभारी बृजेन्द्र परिहार व उपअभियंता गोपाल सिन्हा ने सड़क बाधा शुल्क 2000 वसूल कर अवरूद्ध मार्ग को खुलवाया। आयुक्त के भ्रमण में सहायक अभियंता बी के सिंह, उपअभियंता उमयंती ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग के जोनल सतीश देवांगन व राजस्व विभाग के छगन साहू उपस्थित थे। भ्रमण के दौरान अधिकारी वार्ड 13 टंकी मरोदा, 14 मरोदा कैम्प व वार्ड 15 मौहारी भाठा पहुंचे।
नाली सफाई देखने आयुक्त चढ़े दीवार पर
वार्ड भ्रमण की शुरूआत वार्ड 15 मौहारी भाठा से किया गया। इस वार्ड में अंिधकांश लोगों ने स्लैब ढालकर नाली पर अतिक्रमण कर लिया है। अतिक्रतमण की वजह से कुछ नाली डेड हो चुकी है। डेड नाली व सफाई व्यवस्था को देखने आयुक्त चार फीट ऊंची दीवार पर चढ़कर अधिकारियों को सफाई कराने निर्देश दिए। वहीं अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करने लिस्टींग करने कहा।
लिकेज को ठीक करने 3 दिन की मोहलत
वर्तमान में मरोदा समेत अन्य श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र में पेयजल आपूर्ती नगर पालिक निगम के बोरवेल और टैंकर से की जा रही है। पाइप लाइन में कई जगह लिकेज पाया गया जिसे ठीक करने निर्देश दिए।
डेयरी संचालक पर होगी कार्रवाई
टंकी मरोदा व मरोद कैम्प में डेयरी संचालकों का कब्जा है। डेयरी संचालक गोबर व मवेशियों के चारे को नाली में बहाते है। इस वजह से नाली न केवल बजबजा रही है बल्कि क्षेत्र में दुर्गंध की वजह से वातावरण दूषित हो रहा है। चेतावनी के बाद भी सबक नहीं लेने वाले डेयरी संचालकों को सूचीबद्ध कर निगम अब नोटिस जारी कर जुर्माना वसूल करेगा।
जर्जर कमरे को बंद करने कहा
मौहारी भाठा में शा. पूर्व प्रा. व मा. शाला और मरोदा कैम्प स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र को देख आयुक्त ने संबंधित विभाग को पत्र जारी करने कहा। दरअसल दोनों संस्थानों का भवन पूर्णरूप से जर्जर हो चुका है। छत ढालने बिछाया गया सरिया खुली आंखो से दिखने लगा है। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए आयुक्त ने भवन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने निर्देश दिए।
दुर्ग / शौर्यपथ /नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा पोलसायपारा में नागरची समाज भवन का विस्तार कार्य करने मे0 व्हीं.एन.आर. इंजीनियरिंग को नवंबर 2020 में कार्य आदेश दिया गया था । जिसमें उन्हें 2 माह की अवधि में कार्य पूर्ण करने आदेशित किया गया था । किन्तु पूरा समय बीत जाने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं किया गया। यह निविदा में दर्शित अनुबंध का उल्लंघन होने एवं कार्य के प्रति लापरवाही की गई । इससे शासन स्तर पर नगर निगम की छबि धूमिल हुआ है वहीं आम जनता की आवश्यक सुविधा का कार्य प्रभावित हुआ है। इसे देखते हुये आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा मे0 व्ही.एन.आर. इंजीनियरिंग द्वारा निविदा के समय जमा की गई अमानत राशि को राजसात करते हुये उन्हें नगर निगम दुर्ग के अन्य निविदाओं में भाग लेने एक वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया। उक्त ठेकेदार अब आगामी एक वर्ष तक निगम के कार्यो में भाग नहीं ले सकेगा ।
दुर्ग / शौर्यपथ / आयुक्त इद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार राजस्व विभाग द्वारा वारंट वसूली के लिए बनाये गये दो दलों ने आज पांच बड़े बकायादारों से 7 लाख 357 रुपये वसूल कर लाये। सहा0 राजस्व अधिकारी प्रकाशधर दीवान, बाजार प्रभारी अधिकारी नारायण सिंह यादव, सहा0 राजस्व निरीक्षक निर्मल चंद्राकर, राजू चंद्राकर, रामखिलावन शर्मा, बद्रीनाथ भीमगज, संजय सोनकर, चैतराम यादव, शशीकांत यादव एवं अविनाश आदि ने संपत्तिकर दाताओं के घर वारंट नोटिस लेकर पहुॅचे थे ।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम दुर्ग के बड़े बकायादारांे द्वारा लम्बे समय से संपत्तिकर सहित अन्य करों का भुगतान नहीं किया गया है। एैसे करदाताओं को नगर पालिक निगम अधिनियम के संपत्तिकर जमा करने नोटिस देने के बाद उन्हें वारंट नोटिस जारी किया गया । आयुक्त द्वारा बनाये गये दोनों दल रोज अलग-अलग वार्डो मंे जाकर करदाताओं से वारंट के तहत् संपत्तिकर की वसूली कर रही है। इस कड़ी में आज मठपारा में नीरज स्कूल के मालिक सनत देवांगन, तितुरडीह वार्ड 21 के प्रेमराज जैन, आमदी मंदिर वार्ड के मदनलाल शर्मा, तथा पन्नलाल चंद्राकर और अमर बिल्डर्स ने वारंट वसूली के तहत् अपना सभी बकाया संपत्तिकर की राशि आज नगर निगम में जमा कराया है। शहर के अन्य बड़े बकायादारों से अनुरोध है कि वे अपना बकाया टैक्स जल्द से जल्द जमा कराकर वारंट नोटिस के बाद कानूनी कार्यवाही से बचें ।
-हुक्का बार के सामने दो वाहनों में मिला हुक्का से संबंधित सामग्री
- एक ही समय में कार्रवाई को अंजाम देने शहर के कई स्थानों पर पहुंची निगम की टीम
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत एक बार फिर से हुक्का बार पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए निगम ने कई नामचीन होटल एवं रेस्टोरेंट में एक साथ एक ही समय में दबिश दी! छापामार कार्रवाई करने के लिए तीन अलग-अलग टीम गठित की गई थी! तीनों टीम में 15 से 20 कर्मचारी नियुक्त किए गए थे! कार्रवाई करने के लिए महिला सुरक्षाकर्मी को भी सम्मिलित किया गया था! निगम की यह तीनों टीम सायं 6:00 बजे एक साथ शहर के अलग-अलग क्षेत्र में कार्रवाई करने के लिए निकली! कार्रवाई स्थल के बारे में केवल नेतृत्वकर्ता को ही जानकारी थी, इसके अतिरिक्त किसी को यह जानकारी नहीं थी कि कहां जाना है!
टीम सूर्या मॉल के ब्लैक्जैक एवं स्मोक्ष पहुंची! वहां पर मुख्य द्वार बंद मिला और न हीं कोई संचालक मौके पर उपस्थित हुआ! प्रतिष्ठान के गेट को खुलवाने के लिए संचालक के करीबी हनी सिंह एवं अनुराग साहू से भी संपर्क करने की कोशिश की गई परंतु कोई नहीं पहुंचा! यह जानकारी होने पर कि प्रतिष्ठान में हुक्का बार का संचालन होता है, इसे अस्थाई रूप से सील करते हुए निगम कार्यालय में उपस्थिति देकर प्रतिष्ठान का निरीक्षण कराने संबंधी नोटिस चस्पा किया गया! सूर्या मॉल के ब्लैक्जैक एवं स्मोक्ष दोनों में इसी प्रकार की कार्रवाई की गई!
जूनवानी रोड के टेन 11 का भी निगम की टीम ने निरीक्षण किया! इसके सामने दो वाहनों में हुक्का से संबंधित सामग्रियां प्राप्त हुई, जिस पर स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने इसकी सूचना दूरभाष पर संबंधित थाने को दी तथा निगम ने संचालक जयदीप सिंह से एक हजार रुपए का अर्थदंड शुल्क लिया! इसके अतिरिक्त निगम की टीम ने होटल ग्रैंड ढिल्लन, थर्ड डिग्री, फ्लोरेट होटल, क्रॉस रोड, फ्लोरा कैफे, बंकरज का भी निरीक्षण किया! परंतु निरीक्षण में हुक्का से संबंधित सामग्री प्राप्त नहीं हुई! उल्लेखनीय है कि रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार संचालन की शिकायत एवं सूचनाएं प्राप्त हो रही थी! हुक्का बार में नाबालिगों के प्रवेश के साथ ही देर रात तक शोर शराबा और अन्य तरह के नशीले पदार्थ के विक्रय की सूचनाएं भी मिल रही थी!
मामले को निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने गंभीरता से लेते हुए इस प्रकार के संचालन पर लगाम लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे! जिसके परिपालन में उपायुक्त अशोक द्विवेदी के निर्देश पर सख्त कार्यवाही करने के लिए दल का गठन किया गया! और शहर के कई स्थानों पर निगम ने हुक्का बार को लेकर निरीक्षण किया! इस दौरान नेहरू नगर के जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे एवं परमेश्वर चंद्राकर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा, वीके सैमुअल सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे!
फेट क्लब के विरुद्ध एफ. आई .आर. दर्ज कराने निगम ने प्रेषित किया पत्र विगत कुछ दिनों पूर्व नेहरू नगर पूर्व व्यावसायिक परिसर दुकान क्रमांक 68 के फेट क्लब में संचालित हुक्का बार को पुलिस बल की उपस्थिति में निगम ने सील किया गया था! इस संस्थान की अनुज्ञप्ति लाइसेंस की वैधता भी समाप्त हो गई है! अब फेट क्लब पर कानूनी कार्यवाही करने के लिए निगम ने एफ.आई.आर. दर्ज कराने सुपेला थाना को पत्र प्रेषित किया है!
रायपुर / शौर्यपथ / राज्य शासन द्वारा स्थानीय निधि संपरीक्षा का नाम बदलकर छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा (CHHATTISGARH STATE AUDIT) कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग, द्वारा मंत्रालय महानदी भवन से जारी अधिसूचना का प्रकाशन 05 फरवरी 2021 को किया गया है। अधिसूचना में स्थानीय निधि संपरीक्षा ( LOCAL FUND AUDIT) का नाम बदलकर छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा ( CHHATTISGARH STATE AUDIT ) कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा संचालनालय द्वारा सभी संबंधितों से भविष्य में पत्राचार संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा, ब्लाक-1, द्वितीय तल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर के नाम से करने का अनुरोध किया है।
गौरतलब है कि स्थानीय निधि संपरीक्षा अधिनियम 1933 में प्रारंभ से ही यही नाम प्रचलित था, जिसे 1973 के अधिनियम में भी यथावत रखा गया था। वर्तमान में स्थानीय निधि संपरीक्षा द्वारा न केवल स्थानीय निकायों की संपरीक्षा का कार्य किया जा रहा है, अपितु अनेक स्वायत्तशासी निकायों एवं अन्य निधियों का भी संपरीक्षा कार्य संपादित किया जा रहा है। स्थानीय निकायों की निधियों में स्थानीय निधि का अंश न्यून है, अधिकांश राशि केन्द्र अथवा राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। इन परिस्थितियों में इस अधिनियम के नाम में वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप समस्त प्रकार के निकायों की संपरीक्षा को वैधानिकता प्रदान करने, कार्यात्मक सुगमता, संपरीक्षा की नवीन तकनीकों यथा- परफारमेंस आडिट, टेस्ट आडिट आदि के प्रयोग से विभागीय दक्षता में वृद्धि के लिए अधिनियम एवं कार्य (आबंटन) नियम में वांछित संशोधन किया गया है। वर्तमान में पंचायत एवं नगरीय निकायों के आडिट रिपोर्टों पर आधारित संचालक का वार्षिक समेकित प्रतिवेदन विधानसभा के पटल पर रखा जाता है। आगामी प्रतिवेदन में अन्य समस्त निकायों का प्रतिवेदन भी समेकित प्रतिवेदन में सम्मिलित किया जाएगा।
रायपुर / शौर्यपथ / राजिम में हर साल आयोजित होने वाले माघी पुन्नी मेला इस वर्ष 27 फरवरी से 11 मार्च तक होगा। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय में विभागीय अधिकारियों और मेला समिति के पदाधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के कोरोना गाइड लाइन को देखते हुए मेले में किसी प्रकार का शासकीय कार्यक्रम नहीं किया जाएगा, लेकिन पूर्व वर्षाें की तरह श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ववत की जाए।
उन्होंने कहा कि वे मेला स्थल जाकर केन्द्रीय मेला समिति की बैठक में तीनों जिलों गरियाबंद, रायपुर और धमतरी के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सहूलियत और यातायात की व्यवस्था सुनिष्चित करने के निर्देष दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए पूर्व वर्षाें की तरह सड़क, शौचालय, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सफाई आदि की व्यवस्था की जाए और कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने के लिए आग्रह किया जाए। राजिम माघी पुन्नी मेला का आयोजन 27 फरवरी से 11 मार्च तक होगा। इस दौरान 27 फरवरी, 6 मार्च और 11 मार्च को तीन स्नान पर्व होगा।
रायपुर / शौर्यपथ / परिवहन विभाग द्वारा 24 परिवहन उप निरीक्षकों को उनकी दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने पर नियमित कर दिया गया है। इस आशय का आदेश आज 11 फरवरी को नवा रायपुर के इन्द्रावती भवन स्थित परिवहन आयुक्त कार्यालय से जारी कर दिया गया है।
गौरतलब है कि परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा विगत दिवस परिवहन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह तथा परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित समीक्षा बैठक में इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए थे। इसके परिपालन में परिवहन विभाग के मुख्यालय द्वारा कार्यों में प्रगति लाने और विभागीय अमले के उत्साहवर्धन के लिए तत्परता से आवश्यक कार्यवाही की गई और इस आशय का आदेश आज 11 फरवरी को जारी कर दिया गया है। अपर परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें परिवहन उप निरीक्षक अतुल तिवारी, संतोष कुमार राठौर, मोहम्मद आबिद खान, सुजीत कुमार सिन्हा, पुष्पेन्द्र कुमार, मिथलेश वर्मा, कुमारी अरूणा साहू, जितेन्द्र भूषण, कुमारी पारूल ठाकुर, नितिन सिंह, डूमेश कुमार ठाकुर, आदित्यनारायण भोई, प्रवीण कुमार धुवे, श्रीमती प्राची वर्मा, डगेश्वर राजपूत, महेश कुमार, संतोष हरिपाल, रघुवीर सिंह, श्रीमती कौशल्या रात्रे, रामचन्द्र कुंजाम, डोमेन्द्र सिंह चुरेन्द्र, विजय कुमार बेर, श्रीमती शकुंतला वासनिक तथा कार्तिक राम पैकरा शामिल हैं।
रायपुर / शौर्यपथ / गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के राजपथ पर ’’छत्तीसगढ़ के पारम्परिक लोक वाद्य’’ थीम पर प्रदर्शित छत्तीसगढ़ राज्य की झांकी के साथ शामिल लोक कलाकारों का दल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर दल के प्रमुख लोक रागिनी और कुहुकी संस्था के संचालक रिखी क्षत्रिय ने मुख्यमंत्री को उपहार स्वरूप तम्बूरा भेंट किया।
मुख्यमंत्री बघेल ने राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की झांकी के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कलाकारों सहित पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम भी मौजूद थे।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर आधारित राज्य की झांकी देश भर के लोगों का आकर्षण का केन्द्र बनी रही। छत्तीसगढ़ की झांकी में छत्तीसगढ़ के लोक संगीत का वाद्य वैभव को प्रदर्शित किया गया है। छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों में प्रयुक्त होने वाले लोक वाद्यों को उनके सांस्कृतिक परिवेश के साथ बडे ही खूबसूरत ढंग से इसे दिखाया गया। प्रस्तुत झांकी में छत्तीसगढ़ के दक्षिण में स्थित बस्तर से लेकर उत्तर में स्थित सरगुजा तक विभिन्न अवसरों पर प्रयुक्त होने वाले लोक वाद्य शामिल किए गए। इनके माध्यम से छत्तीसगढ़ के स्थानीय तीज त्योहारों तथा रीति-रिवाजों में निहित सांस्कृतिक मूल्यों को भी रेखांकित किया गया था।
झांकी के ठीक सामने वाले हिस्से में एक जनजाति महिला बैठी थीं, जो बस्तर का प्रसिद्ध लोक वाद्य धनकुल बजा रही थी। धनकुल वाद्य यंत्र, धनुष, सूप और मटके से बना हुआ था। झांकी के मध्य भाग में तुरही है। तुरही के ऊपर गौर नृत्य प्रस्तुत करते जनजाति हैं। झांकी के अंत में माँदर बजाता हुआ युवक था। झांकी में इनके अलावा अलगोजा, खंजेरी, नगाड़ा, टासक, बांस बाजा, नकदेवन, बाना, चिकारा, टुड़बुड़ी, डांहक, मिरदिन, मांडिया ढोल, गुजरी, सिंह बाजा या लोहाटी, टमरिया, घसिया ढोल, तम्बूरा को शामिल किया गया था।
मुलाकात करने वालों में नर्तक दल के सदस्य कुलदीप सार्वा, उग्रसेन देवदास, रामकुमार पाटिल, डोरे लाल साहू, प्रदीप ठाकुर, जयालक्ष्मी ठाकुर, कु. केवरा सिन्हा, संजीव राजपूत, पारस रजक, नेहा विश्वकर्मा, साधना शामिल थे। इस अवसर पर आयुक्त सह संचालक जनसम्पर्क श्री तारन प्रकाश सिन्हा, अपर संचालक श्री जे.एल. दरियो, संयुक्त संचालक श्री पवन कुमार गुप्ता और छत्तीसगढ़ झांकी के टीम लीडर श्री तेजबहादुर सिंह भुवाल उपस्थित थे।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 फरवरी को सरगुजा जिले के मैनपाट में आयोजित मैनपाट महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत वे 12 फरवरी को दोपहर 2 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3 बजे मैनपाट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.05 बजे से 4.15 बजे तक वहां मैनपाट में आयोजित मैनपाट महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरांत वे अपरान्ह 4.20 बजे मैनपाट से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम 5.20 बजे रायपुर लौट आएंगे।
*भा.द.वि एवं पाक्सो एक्ट के तहत् आरोपी गिरफ्तार*
*थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही*
पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री बी.पी. राजभानु के द्वारा लंबित मामलों के निराकरण करने के साथ-साथ गुम नाबालिग बालक-बालिकाओं की पता तलाश कर दस्तयाबी पश्चात जांच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करने एवं अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में थाना कोतवाली अंतर्गत वार्ड की एक नाबालिग बालिका दिनांक 13/01/2021 को घर में बिना बताए कहीं चली गई। जिसका आस-पड़ोस, रिश्तेदारों एवं उसकी सहेलियों से पता तलाश करने के बाद भी कोई पता नहीं चला कि परिजन द्वारा उनकी नाबालिग बालिका को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की आशंका व्यक्त करते हुए रिपोर्ट करने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 363 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
उक्त मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू ने अपहृत नाबालिग बालिका एवं अज्ञात आरोपी की जल्द से जल्द पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। विवेचना क्रम में अपहृत नाबालिग बालिका व अज्ञात आरोपी की पता तलाश के दौरान मुखबिर सूचना परविवेचना अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक संतोषी नेताम एवं स्टाफ द्वारा तत्काल नगरी में दबिश देकर अपहृत नाबालिग बालिका को आरोपी अंचल सिंह राठौर उर्फ अजय के कब्जे से बरामद कर उससे पूछताछ किया गया। वैधानिक कार्यवाही के दौरान चिकित्सकीय परीक्षण रिपोर्ट एवं उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर मामले में धारा 366, 376 भादवि एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 6 जोड़ते हुए आरोपी अंचल सिंह राठौर उर्फ अजय पिता अशोक कुमार राठौर उम्र 25 वर्ष साकिन हाल जंगलपारा नगरी थाना नगरी जिला धमतरी, स्थाई पता- सिरसागंज थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
