
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
दुर्ग/ शौर्यपथ / निगम के वार्डों में पार्षदों और वार्ड निवासियों की मांग और सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी । इस संबंध में महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज शंकर नगर वार्ड 10 शंकर नगर वार्ड 11 मोहन नगर वार्ड 12 मोहन नगर वार्ड 13, बघेरा, और कातुलबोर्ड वार्ड 59 में भ्रमण किया । उन्होंने वार्डों में अमृत मिशन के तहत् पाईप लाईन और कनेक्शन के कार्यों का निरीक्षण किये । वार्ड में अमृत मिशन के कार्यों में देरी पर नाराजगी व्यक्त की । उन्होंने निगम और अमृत मिशन के अधिकारियों को पार्षदों की मांग और जनता की आवश्यकता अनुसार कार्यों को जल्द प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिये । इस दौरान वित्त प्रभारी दीपक साहू जल कार्य प्रभारी संजय कोहले, पर्षदअमित देवांगन,कमल देवांगन,काशीराम कोसरे,श्रीमती पुष्पा गुलाब वर्मा,चंद्रशेखर चन्द्राकर, मनीष सह,श्रीमती चमेली साहू,पार्षद कुमारी साहू,सतीश देवांगन,अजीत वैध उपस्थित थे जिनसे महापौर ने मुलाकात कर उनके साथ उनके वार्ड का अवलोकन किए।
उल्लेखनीय है कि शहर विकास की दिशा में महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा वार्ड, वार्ड जाकर पार्षदों से संपर्क कर उनके वार्डों में विकास कार्यों के लिए जानकारी ले रहे हैं । उन्होंने वार्ड पार्षदों से उनके वार्डों में आम नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर निगम के बजट पर प्रावधान करने के लिए पार्षदों से चर्चा किए । उन्होंने पार्षदों से कहा आपके वार्ड की जनता की सुविधा के अनुसार कार्य किया जाएगा । इस दौरान पार्षद मनीष साहू चमेली साहू, कुमारी बाई साहू, एल्डरमेन अजय गुप्ता,सह अभियंता जगदीश केशरवानी,स्वस्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, निगम अधिकारी प्रभारी सहायक अभियंता जगदीश केसरवानी स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे ।
नवागढ़ / शौर्यपथ / ममता स्मृति शोसल वेलफेयर क्लब नवागढ़ के तत्वावधान में गुरुद्वारा के सामने कब्बडी ग्राउण्ड में गुरुवार को राज्य स्तरीय ओपन कब्बडी चैंपियनशिप दंगल 2021 समापन कबड्डी नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष तिलक घोष, ममता क्लब अध्यक्ष शाहिद खान, हरभजन टुटेजा सहित नगर के प्रतिष्ठित जनों की उपस्थिति में हुआ। देर रात तक चले कबड्डी के फाइनल मुकाबले में पुरुष वर्ग में ललित विद्यालय नवागढ़ एवं महिला वर्ग में राजनांदगांव विजेता रही।
पुरुष वर्ग में फायनल मैच ललित विद्यालय एवं भिलाई के बीच हुआ, रोमांचक मुकाबले में ललित विद्यालय की टीम ने 3 अंको से जीत दर्ज किया। नवागढ़ ने 18 अंक तो वहीं भिलाई ने 15 अंक प्राप्त किया। महिला वर्ग का फ़ायलन तो कही और रोंचक रहा। राजनांदगांव और कोरबा के मुकाबले में राजनांदगांव ने 2 अंक से जीत हासिल किया। राजनांदगांव ने 22 व कोरबा ने 20 अंक बनाये। फायनल के दौरान भारी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी रही। जमकर इनामों की बौछार भी हुई।
पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार ललित विद्यालय नवागढ़ को 25 हजार, द्वितीय पुरस्कार भिलाई को 15 हजार रुपये एवं तृतीय पुरस्कार सिलोदा को 8 हजार रुपये दिया गया। वही महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार राजनांदगांव को 25 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार कोरबा को 15 हजार रुपये एवं तृतीय पुरस्कार उत्तराखंड को 8 हजार रुपये सहित विभिन्न पुरस्कार दिए गए।
इस दौरान आयोजन समिति के सुखनंदन सोनी,सुरेश बंजारे, फहीम खान,जाकिर खान,प्रवीण दुबे,नरेन्द्र सिंह ठाकुर,अरुण वैष्णव,विनय हरिहारनो,श्रीकांत ठाकुर,सादाब खान,अजय तिवारी,भुखन यादव,तिलक कुम्भकार,अनिल पाठक,संतोष खुराना,हेमा यादव,प्रांजल बंजारे,राजा खान,संतोष श्रीवास,शेखर महिलांग,तिलक कुंभकार,सोम ठाकुर,अभिषेक जोशी,सुरेश देवांगन, मोहन पाल,नितिन दुबे, शाहनवाज खान आदि उपस्थित रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / आज से करीब साल भर पहले दुर्ग नगर पालिक निगम में कांग्रेस की सरकार ने २० साल बाद सत्ता संभाली . सत्ता सँभालते ही कांग्रेस में और उनके कार्यकर्ताओ में एक नई चमक के साथ नए नए जिम्मेदारी के निर्वहन की भी चुनौती मिली जिसे सभी अपने अपने स्तर पर पूरा करने में लग गए उसी तारतम्य में उद्यानिकी प्रभारी सत्यवती शर्मा द्वारा एक नई पहल की गयी भिलाई की तरह दुर्ग में भी फ्लावर शो की . बता दे कि भिलाई के मैत्री गर्दन में सालो से फरवरी के द्वितीय सप्ताह में फ्लावर शो का आयोजन किया जाता रहा है पुरे प्रदेश में मशहूर भिलाई के फ्लावर शो से प्रेरणा लेकर सिर्फ चंद दिनों की तैयारी में दुर्ग में भी पिछले साल फ्लावर शो का आयोजन हुआ .
अब एक बार फिर १४ फरवरी को दुर्ग की जनता इस फूलो के उत्सव का आनंद राजेन्द्र पार्क चौक में लेगी जिसकी तैयारी बड़े जोर शोर से की गयी विधायक वोरा , महापौर बाकलीवाल और प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा द्वारा लगातार कार्य की प्रगति और आयोजन के सफलता के लिए अधिकारियों को ज़रूरी दिशा निर्देश दे रहे है . शहर की जनता को इस बार और भव्य एवं अधिक प्रभावी फ्लावर शो का आनंद आएगा जिसकी तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है और दुर्ग की जनता का इंतज़ार राजेन्द्र पार्क फ्लावर शो के लिए कर रही है .
कोण्डागांव / शौर्यपथ / कोरोना संकट के दौरान रोजगार पर काले बादल मंडराने लगे थे, ऐसे में जिला प्रशासन कोण्डागांव द्वारा जिले के 10 हजार से अधिक बेरोजगार युवाओं को लक्ष्य में रखकर रोजगार दिलाने के लिए कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा नवीन पहल प्रारंभ की गई है। इसके तहत् युवाओं के पसंदीदा सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर प्रशासन द्वारा कोण्डागांव जाॅब अलर्ट ग्रुप बनाया गया है। इस ग्रुप के माध्यम से जिले के बेरोजगार युवा जिले में आयोजित किये जाने वाले रोजगार मेलों, प्रशिक्षण शिविर, विभिन्न स्काॅलरशिप योजनाओं, रोजगार के अवसरों एवं युवाओं के लिए हितकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इस प्लेटफाॅर्म में जिला प्रशासन द्वारा किये गये पोस्ट के अतिरिक्त जिले के अन्य नियोक्ताओं द्वारा भी अपने निजी प्रतिष्ठानों, उद्यमों एवं कम्पनियों के लिए भी कार्यबल की आवश्यकता होने पर उनके द्वारा इस ग्रुप पर विज्ञापन प्रस्तुत किया जा सकता है। इस ग्रुप के माध्यम से जिला प्रशासन नियोक्ताओं को सीधे रोजगार चाहने वाले युवाओं से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। जिससे जाॅब चाहने वालों एवं देने वालों में सीधा सम्पर्क स्थापित किया जा सके। इस ग्रुप पर किये गये हर पोस्ट को बेरोजगार युवा कहीं से भी बैठकर देख पाएंगे। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा भी कोई रिक्तियां जिले में निकाली जाती हैं उन्हें भी देखा जा सकता है। यह ग्रुप नियोक्ताओं को सीधे युवाओं से जोड़ने का प्रयास है, जिसमें प्रशासन की भूमिका को नगण्य रखा गया है। इस ग्रुप में कोई भी जिले का निवासी सदस्यता ग्रहण कर सकता है।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा जनसामान्य को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भूमि के बाजार मूल्य (गाइड लाइन दर) में 30 प्रतिशत की कमी और पंजीयन शुल्क में रियायत और छोटे भूखण्डों के क्रय-विक्रय पर लगे प्रतिबंध को हटाने के चलते राज्य भूखण्डों एवं मकानों के पंजीयन में तेजी आयी है। रायपुर विकास प्राधिकरण की कमल विहार योजना को इसके चलते अच्छा प्रतिसाद मिलने लगा है। बीते 12 फरवरी को निविदा के जरिए 118 भूखण्डों की बिक्री से रायपुर विकास प्राधिकरण को 52 करोड़ रूपए की राशि प्राप्त हुई है, जो अपने आप में भूखण्डों की बिक्री का रिकार्ड है। कमल विहार योजना के कुल 118 भूखण्ड बिके जिसमें 108 भूखण्ड व्यावसायिक, 9 आवासीय, एक भूखण्ड सार्वजनिक/अर्द्धसार्वजनिक उपयोग के भूखण्ड शामिल है। कमल विहार योजना में एक साथ इतने भूखण्डों की बिक्री और इससे प्राप्त होने वाली 52 करोड़ रूपए की राशि अपने आप में एक रिकार्ड है।
गौरतलब है कि व्यावसायिक प्रयोजन, मिश्रित, सार्वजनिक एवं अर्द्धसार्वजनिक प्रयोजन के भूखण्डों की वर्ष 2018-19 में बिक्री से एक करोड़ 84 लाख तथा वर्ष 2019-20 में 5 करोड़ 70 लाख रूपए की आय हुई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में कमल विहार योजना के भूखण्डों की बिक्री के लिए दी गई रियायत एवं निविदा आमंत्रण को अच्छा प्रतिसाद मिला है। यही वजह है कि निविदा के माध्यम से एक दिन में ही विभिन्न प्रयोजनों के लिए कुल 118 भूखण्ड बिके, जिससे प्राधिकरण को 52 करोड़ रूपए की राशि प्राप्त हुई है।
एक दिन में 52 करोड़ रूपए की इस अभूतपूर्व बिक्री के लिए प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ जी के द्वारा व्यावसायिक भूखण्डों के समस्त क्रेताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
रेडियो कार्यक्रम ‘हमर ग्रामसभा’ की 29वीं कड़ी का प्रसारण 14 फरवरी को
रायपुर / शौर्यपथ / पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव रेडियो पर 14 फरवरी को प्रसारित होने वाले 'हमर ग्रामसभा' कार्यक्रम में श्रोताओं के सवालों के जवाब देंगे। वे शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित इस विशेष कार्यक्रम में व्हाट्सएप के माध्यम से श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देंगे। मंत्री सिंहदेव कार्यक्रम में राज्य शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में श्रोताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे। कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलो हर्ट्ज पर सुना जा सकता है। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले करेंगे।
रायपुर / शौर्यपथ / लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार के निर्देशन पर जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए स्थानीय ठेकेदारों को प्राथमिकता दी जा रही है। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने जल जीवन मिशन के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। जल जीवन मिशन के कार्यों को जिले स्तर पर क्रियान्वित किए जाने और स्थानीय ठेकेदारों को कार्यों के क्रियान्वयन में सहायता प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रमुख अभियंता एम.एल. अग्रवाल ने बताया है कि छत्तीसगढ़ राज्य में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 45 लाख 48 हजार ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल प्रदाय किया जाना है। जिसके अंतर्गत अब तक विभिन्न माध्यमों से 5 लाख 66 हजार नल कनेक्शन प्रदाय किया जा चुका है और जल जीवन मिशन के माध्यम से नल कनेक्शन का कार्य प्रारंभ किया जाना शेष है। उन्होंने बताया कि राज्य जल एवं स्वच्छता समिति की कार्यकारिणी बैठक में प्रमुख अभियंता की अध्यक्षता में गठित तकनीकी समिति के द्वारा तैयार किए गए निविदा प्रस्तुत की गई। जिसमें राज्य के स्थानीय ठेकेदारों को अधिक से अधिक कार्य मिल सके इस बात को मद्देनजर रखते हुए पात्रता की शर्तों को शिथिल किया गया है।
प्रमुख अभियंता अग्रवाल ने बताया कि बैठक में तकनीकी समिति द्वारा लिए गए निर्णय में एक करोड़ रूपए तक के कार्य के लिए वित्तीय क्षमता के आंकलन की आवश्यकता नहीं होगी। निविदाकारों के लिए 5 वर्ष के टर्न ओव्हर के स्थान पर अब 10 वर्षों का टर्न ओव्हर कर दिया गया है। साथ ही साथ निविदाकारों को 5 वर्ष के अनुभव की पात्रता को बढ़ाते हुए विगत 10 वर्षों का अनुभव किया गया है। इसी तरह पाइप लाइन के कार्य संबंधी अनुभव के लिए 7 हजार 500 मीटर तक के लिए शिथिल कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि टंकी निर्माण संबंधी कार्य के अनुभव के लिए 75 हजार लीटर तक के लिए शिथिल कर दिया गया है। बिजली कनेक्शन के विलंब को देखते हुए अब ग्राम में नल जल योजना के कार्यों के लिए ठेकेदारों को स्वयं बिजली के कनेक्शन विद्युत मण्डल से लेना होगा। जिसका भुगतान विभाग द्वारा किया जाएगा। श्री अग्रवाल ने बताया कि ठेकेदारों के द्वारा विद्युत कनेक्शन के साथ अब आवश्यक मोटर पंप और इससे संबंधी समस्त कार्य भी योजना के अंतर्गत कराए जाएंगे। ठेकेदारों को योजना के अंतर्गत बनाए जाने वाले टंकी के अनुमोदित ड्राइंग और डिजाइन भी विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसके एवज में मात्र 500 रूपए की कटौती की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस कार्य के लिए पहले ठेकेदारों को इस कार्य के लिए 10 हजार रूपए खर्च करने पड़ते थे। इन पात्रता की शर्तों में शिथिलता लाए जाने से इस कार्य के लिए लगने वाले दो माह के समय की बचत होगी और सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होगी।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गएः-
*1 प्रदेश के सभी स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक की कक्षायें तथा विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की कक्षाएं सोेमवार 15 फरवरी से प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही राज्य में कौशल विकास के सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू करने का निर्णय लिया गया। कक्षाओं में कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी सभी निर्देशों का पालन किया जाएगा।
*2- बस्तर संभाग के सभी जिलों में ‘‘बस्तर फाईटर्स‘‘ विशेष बल के गठन का निर्णय लिया गया।
*3- सभी वर्गो के आवासहीनों को आवास उपलब्ध कराने प्रदेश के सभी जिलों में ‘‘राजीव नगर आवास योजना‘‘ का क्रियान्वयन करने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल को एक रूपए प्रति वर्गफीट की दर से शासकीय भूमि उपलब्ध करायी जाएगी। इस योजना के तहत राज्य के सभी शहरी, अर्द्धशहरी और बड़े कस्बों में एक लाख आवासीय भवन बनाए जाएंगे।
*4- गोधन न्याय योजना के तहत गोठान समिति एवं स्व सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। जिसके तहत प्रति किलो वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय दर की राशि 10 रूपए में से गोबर (2.5 किलोग्राम) क्रय की लागत राशि 5 रूपए संबंधित गोठान समित को दिया जाएगा। इसी प्रकार प्रसंस्करण और पैकेजिंग पर व्यय राशि 0.65 रूपए संबंधित समूह को दिया जाएगा। वर्मी कम्पोस्ट के विपणन के लिए लैम्पस या पैक्स एवं सहकारी बैंक को कमीशन की राशि क्रमशः 0.45 रूपए और 0.05 रूपए, इस तरह कुल 0.50 रूपए प्रति किलोग्राम दिया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रति किलो वर्मी कम्पोस्ट विक्रय दर से प्राप्त संभावित लाभांश राशि को 85ः15 के अनुपात में स्व सहायता समूह एवं गोठान समितियों को दिया जाएगा।
*5- नवा रायपुर अटल नगर में अच्छे शैक्षणिक संस्थानों के विकास के लिए ऐसे सेक्टर्स, जिनका सेक्टर स्तर पर विस्तृत अभिन्यास तैयार नही किया गया है, में शैक्षणिक प्रयोजन हेतु प्रीमियम दर 3706 प्रति वर्ग मीटर के स्थान पर 2475 प्रति वर्गमीटर करते हुए निविदा के माध्यम से आबंटन करने का निर्णय लिया गया। यह दर 31 मई 2022 तक प्रभावशील रहेगी।
*6- नवा रायपुर अटल नगर में निवेश, रोजगार और बसाहट को प्रोत्साहित करने सेक्टर स्तर पर अधोसंरचना के विकास शुल्क के पुर्ननिर्धारण के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत प्रीमियम दरों में औसतन 10 से लेकर 21 प्रतिशत तक की कमी की गई है।
*7- नवा रायपुर अटल नगर में निवेश, रोजगार एवं बसाहट को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न परियोजनाओं हेतु रियायती प्रीमियम दर पर भूखण्ड आबंटन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
*8- तेन्दूपत्ता के व्यापार से प्राप्त शुद्ध आय में से 15 प्रतिशत राशि का संग्राहक समितियों को अराष्ट्रीयकृत लघु वनोपजों के व्यापार के साथ-साथ लाख पालन हेतु भी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। समितियों द्वारा यह कार्य छ.ग. राज्य लघु वनोपज संघ के मार्गदर्शन में किया जाएगा।
*9- लघु वनोपज आधारित प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना के लिए राज्य शासन, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ एवं निजी निवेशकों के मध्य किए जाने वाले एमओयू के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
*10- कैम्पा मद से राज्य के वनक्षेत्रों में डी.जी.पी.एस. सर्वे कार्य कराए जाने का निर्णय लिया गया।
*11 बंदी अधिनियम-1900 की धारा 31-क के उप नियम (एक) एवं (दो) में संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
*12 राज्य के अधीन औद्योगिक संस्थानों को शासन द्वारा जिस स्त्रोत ( शासकीय/नैसर्गिक/स्वनिर्मित आदि) से जल आबंटन/प्रदाय करने की स्वीकृति दी गई है, उसी स्त्रोत हेतु शासन द्वारा समय-समय पर निर्धारित जल दर ही लागू करने का निर्णय लिया गया।
*13 छत्तीसगढ़ में दूरसंचार अवसंरचना के विकास के लिए तार मार्ग के अधिकार (राइट आॅफ वे) की नीति -2021 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
*14- सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए आवश्यक शक्कर का क्रय फरवरी 2021 से एक वर्ष के लिए खुली निविदा के माध्यम से किए जाने के निर्णय का अनुमोदन किया गया।
*15 जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन के लिए एकल/समूह में ग्राम की नल जल योजना या रेट्रोफिटिंग कार्यो (ग्राम के अंदर के कार्यो) का एकल/समूह में निविदा के माध्यम से 5 करोड़ तक के वित्तीय अधिकार जिला जल एवं स्वच्छता मिशन को सौंपने का निर्णय लिया गया है। इसी तरह समूह जल प्रदाय योजनाओं के अंतर्गत (ग्राम के बाहर के कार्यो) विभिन्न कार्यो के क्रियान्वयन से संबंधित समस्त अधिकार राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन को सौपा गया है।
*16- श्री शंकराचार्य आश्रम मानव सेवा तथा जनकल्याण हेतु ग्राम बोरियाकला तहसील व जिला रायपुर में आबंटित भूमि की निर्धारित प्रब्याजि एवं भू-भाटक राशि को माफ कर टोकन दर पर आबंटित करने का निर्णय लिया गया।
*17-रायपुर विकास प्राधिकरण को शासकीय भूमि पर निर्मित संपत्तियों को एक रूपए प्रति वर्गफुट की दर से आबंटन करने का निर्णय लिया गया।
*18- छत्तीसगढ़ आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2021-22 के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
*19- छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण पुनर्गठन नियम-2020 में संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
*20- छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण निधि नियम-2020 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
*21- तृतीय अनुपूरक अनुमान वर्ष 2020-2021 का विधानसभा में उपस्थापन बावत छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक, 2021 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
*22- बजट अनुमान वर्ष 2021-2022 का विधानसभा में उपस्थापन बावत् छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक, 2021 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
*23- छत्तीसगढ़ पंचम विधानसभा के दशम् सत्र माह फरवरी-मार्च 2021 हेतु माननीया राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
शौर्य की बातें ( चाणक्य निति )/ चाणक्य की चाणक्य नीति कहती है कि जिस व्यक्ति के पास इन दो चीजों का सुख प्राप्त है उसके लिए धरती पर ही स्वर्ग है. आइए जानते हैं आज की चाणक्य नीति.
चाणक्य के अनुसार सुख और दुख सभी इसी धरती पर है. इसी प्रकार से स्वर्ग और नरक भी पृथ्वी पर ही हैं. चाणक्य ने अपना संपूर्ण जीवन लोगों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था. चाणक्य का संबंध विश्व के प्रसिद्ध विश्वविद्यालय तक्षशिला से था. जिसकी ख्याति उस दौर में संपूर्ण विश्व में थी. चाणक्य ने इसी विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण की और बाद में वे इसी तक्षशिला विश्वद्यिालय के आचार्य भी बनें. चाणक्य की विशेष बाते ये है कि वे योग्य शिक्षक होने के साथ साथ कूटनीति शास्त्र के भी मर्मज्ञ थे. चाणक्य को कौटिल्ये नाम से भी जाना जाता है.
चाणक्य की चाणक्य नीति मनुष्य को एक जिम्मेदार और श्रेष्ठ नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित करती है. यही कारण है इतने साल बीत जाने के बाद भी चाणक्य नीति की लोकप्रियता कायम है. चाणक्य नीति की शिक्षाएं जीवन के हर मोड पर काम आती हैं. चाणक्य की शिक्षाएं व्यक्ति को जीवन में किन चीजों को अपनाना चाहिए और किन चीजों का त्याग करना चाहिए इस पर भी प्रकाश डालती हैं.
ऐसा पुत्र और जीवनसाथी जिनके पास है वे कभी दुखी नहीं होते हैं
चाणक्य के अनुसार स्वर्ग की कामना व्यर्थ है. चाणक्य की मानें तो पुत्र आज्ञाकारी, पत्नी वेदों के अनुसार जीवन जीने वाली और अपने वैभव से जो संतुष्ट है उसके लिए स्वर्ग यहीं है. चाणक्य की इस बात का मर्म ये है कि जिसका पुत्र आज्ञाकारी होता है. उसका जीवन धन्य हो जाता है. वहीं पत्नी अगर वेदों को पढ़ती है, और वेदों की शिक्षाओं पर अमल करती है वहां सुख, शांति और समृद्धि स्थाई होती है. चाणक्य कहते हैं कि इसी प्रकार जब अपने कार्यों और उपलब्धियों से संतुष्ट होता है उसका जीवन दुख और कष्टों से पूरी तरह से मुक्त होता है. जिसके पास ये सुख है उसके लिए यह धरती ही स्वर्ग के समान है. अन्य स्वर्ग की कामना उसके लिए व्यर्थ है.
शौर्यपथ खेल / टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली की पूर्व इंडियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ पहले मुलाकात बेहद दिलचस्प औ मज़ेदार थी. एक इंटरव्यू में उन्होंने सचिन के साथ ड्रेसिंग रूम में अपनी पहली मुलाकात का पूरा किस्सा सुनाया.
भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली की गिनती विश्व के दिग्गज बल्लेबाज़ों में की जाती है. इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कोहली तीनों फॉर्मेट में 50 से ज्यादा की औसत से रन बनाने वाले इकलौते क्रिकेटर हैं. हालांकि, करोड़ो भारतीय की तरह कोहली भी पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बहुत बड़े फैन हैं. फेमस शो ब्रेकफास्ट विथ चैंपियन में उन्होंने सचिन के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात की है.
विराट ने सुनाया मज़ेदार किस्सा
एक निजी चेनल को दिए इंटरव्यू में सचिन के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए इंडियन कैप्टन ने कहा, "मैं दो दिन से उनसे (सचिन तेंदुलकर) मिलने का प्लान बना रहा था. मैंने किसी से बोला था कि मुझे बहुत घबराहाट हो रही है, मैं सचिन पाजी से इंडियन ड्रेसिंग रूम में मिलूंगा. इन लोगों ने प्लान बनाया और मुझसे कहा कि जो भी टीम में नया आता है वो पाजी के सामने माथा टेकता है. मैं इनकी बात मान गया. मैं उनसे मिला, मैंने कहा हेल्ले पाजी, जैसे ही मैं उनके पैरों में जाने लगा, वो बोले क्या कर रहा है. मैंने उन्हें बताया कि इन लोगों ने बोला है कि पहले आपके पैरों में माथा टेकना होता है. तो उन्होंने बताया कि नहीं, ये लोग तुम्हारी टांग खींच रहे हैं."
कोहली आगे बोलते हैं कि उनसे ऐसा करने को युवराज सिंह, हरभजन सिंह, इरफान पठान और मुनाफ पटेल ने बोला था. उन्होंने आगे बताया कि इसमें सबसे बड़ी भूमिका मुनाफ पटेल की थी. उसने बोला था कि कुछ भी हो ऐसा करना ही पड़ेगा.
कोहली आगे कहते हैं कि जब मैं पहली बार इंडियन ड्रेसिंग रूम में सचिन पाजी से मिला तो मैं उन्हें देखता ही रहा. मुझे ये अहसास ही नहीं हो रहा था कि बीच में कोई टीवी स्क्रीन नहीं है. मेरे लिए वो बेहद ही खास पल था.
सचिन के साथ तुलना पर ये बोले विराट
इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि जब आपकी तुलना सचिन तेंदुलकर से होती है तो आपको कैसा लगता है. इसके जवाब में कोहली ने कहा कि आप मेरी तुलना ऐसे इंसान से करते हो, जिसकी वजह से मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया. स्किल लेवल में मेरा उनसे कोई मुकाबला ही नहीं है. वह दुनिया के इकलौते कंप्लीट बल्लेबाज़ हैं. उनके साथ मेरी तुलनी हो ही नहीं सकती. क्योंकि उन्होंने जो हमें दिया है. उनसे हमारी तुलना ही नहीं हो सकती है.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
