
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
दुर्ग / शौर्यपथ / हम सभी को प्रभु श्रीराम के सेवक के रूप में तन-मन-धन से भारत की सांस्कृतिक एकता का पर्याय श्रीराम मंदिर में सहयोग करना है श्रीराम मंदिर तीर्थ निर्माण निधि समर्पण अभियान की कड़ी में संगठन द्वारा संगठन प्रमुख गोविंद राज नायडू के नेतृत्व में एक जन-जागरण कार्यक्रम के रूप में श्रीरामचंद्र जी की महाआरती का कार्यक्रम पटेल चौक, दुर्ग स्थित मंदिर में आयोजित की गई जिसमें जिला योजना समिति के सदस्य अरुण सिंह ने समाज के युवा वर्ग को श्रीराम जन्मभूमि के इतिहास के बारे में बतलाया,संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकुमार नायर ने सभी जनों से अधिक से अधिक इस महाअभियान में सहयोग कर इसके पुण्य लाभार्थी बनने हेतु अपील की
उक्त आयोजन में संगठन महामंत्री राजेश शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी मंगल राजपूत, सहप्रभारी मयंक शर्मा,राजा देवांगन, राकेश तिवारी,वीरेंद्र सिंह, अभिषेक शर्मा,गोपाल यादव,दीपक सिंह,दीपक चंद्राकर,शिवम सिंह,शिबू सोनी,शिवम मिश्रा,विशाल सोनी,जय राजपूत, सुरेंद्र जैन,आलोक खापर्डे, आशु तिवारी, निशांत सिंह, दीपक राजपूत, रवि देशमुख, रवि राव, सुमित निर्मलकर, अर्पित बरनवाल प्रशांत यदु, पंकज ग्वाल, कपिल साहू, नीरज देवांगन, राज गुप्ता समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे
अनदेखी का नमूना देखना हो तो नगर पंचायत नगरी आईये।
बस स्टैडं जैसे स्थानो में यात्री प्रतीक्षालय जैसे बुनियादी सुविधायें तक नही है।
दूसरी तरफ नालियों के ऊपर सौंदर्यकरण को पहले प्राथमिकता दी जाती है।
*अंधेर नगरी चौपट राजा की कहावत चरितार्थ हो रही है।*
यात्री धूप और वर्षा में सर छुपाने दुकानों के आश्रय के मोहताज है।
नगरपंचायत नगरी, बस स्टैण्ड से कुछ ही मीटर के फासले में पीडब्ल्यूडी ,विधायक , नगर पंचायत कार्यालय होने के बावजूद भी अधिकारियों की नजर जनप्रतिनिधियो की नजर धूप व पानी में इंतजार करते बब्चों, महिलाओ, वृद्धों पर नहीं पड़ती।
नगर के कई वार्डों में. टाइम पास करने वालों केलिये प्रतीक्षालय बनाई जा रही है ,पर बस स्टैंड नगरी जैसे महत्वपूर्ण स्थानों में सुविधाओं का, ध्यान नहीं रखा जा रहा।
जिसकी वजह से नगर की छवि धूमिल हो रही है।
सिहावा पुलिस को 12 फीट लंबा बाध के खाल बेचने के प्रयास करते आरोपी जय राम गावडें, पिता पुनउ राम गावडे, नारायणपुर निवासी को पकडने में सफलता मिली है।
Sdop नितिश ठाकुर, वर्तमान थाना प्रभारी, सहायक निरक्षक राधेशायाम बंजारे के प्रयासो से मिली सफलता।
दुर्ग / शौर्यपथ / राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आज दादा-दादी, नाना-नानी पार्क में आंगनबाड़ी केन्द्रों द्वारा आयोजित बालिका दिवस में महापौर धीरज बाकलीवाल एवं विधायक अरुण वोरा ने वार्डो के उपस्थित बालिकाओं को बेहतर जीवन के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होनें बालिकाओं को शिक्षा के महत्व बताया । शिक्षा के साथ स्वच्छ रहने, स्वस्थ रहने की जानकारी दिये । इस दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों के प्रभारियों द्वारा वार्डो के बालिकाओं का विभिन्न प्रतियोगिताएॅ संपन्न कराये। जिनके विजेता बालिकाओं को महापौर बाकलीवाल , विधायक वोरा के हाथो पुरस्कार वितरण किया गया। उन्होनें बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने की सीख देते हुये नारी शक्ति को पूजने की बात बतायी।
उल्लेखनीय है कि कसारीडीह परिक्षेत्र 05 के आंगनबाड़ी केन्द्रों द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर वार्ड से एकत्र बालिकाओं का रंगोली, नृत्य, भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया गया था। इसके साथ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बालिकाओं की उन्नति की सीख दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्षद श्रीमती मनी गीते की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक श्यामली राय चैधरी, कार्यकर्ता कामनी चंद्राकर, प्रभा कुसरे, राममेश्वरी वर्मा, सुरैया परवीन, रेखा वर्मा, अनिता चंद्रवंशी, अनुराधा देवावंगन, भाग्यलता खटिक, संध्या शर्मा, तारामति वर्मा, रेहाना शेख, जाहिदा बेगम, तिजिया यादव, सुनीता ठाकुर, एवं अधिवक्ता कुलेश्वरी कश्यप् व पूर्व पार्षद प्रकाश गीता उपस्थित थे ।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
