August 17, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35251)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    धमतरी / शौर्यपथ / राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के मद्देनजर नक्सल मोर्चों में मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए जिले के पुलिस जवानों के परिजनों को पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा उनके घर पहुंच शाॅल और श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक आमगांव के शहीद निरीक्षक श्री विनोद कुमार ध्रुव, ग्राम बरबांधा के श्री देवनाथ नागवंशी, उपनिरीक्षक श्री कोमलसिंह साहू के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह ग्राम सातबहना के प्रधान आरक्षक श्री सियाराम ध्रुव, ग्राम पदमपुर के श्री शिवप्रसाद शर्मा, खड़पथरा के श्री देवनाथ नाग, गट्टासिल्ली के श्री महावीर मरकाम, ग्राम- मल्हारी के श्री विरेन्द्र सोम, दानीटोला वार्ड धमतरी के श्री चंद्रशेखर रंगारी तथा ग्राम कोकड़ी के प्रधान आरक्षक श्री नकुल ध्रुव के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
    इसी तरह कोटपारा नगरी के शहीद आरक्षक श्री हेमन्त सोम, लाइनपारा नगरी निवासी श्री धर्मेन्द्र साहू, गागरा के श्री संतोष कुमार नेताम, कमईपुर निवासी श्री राधेश्याम नागवंशी, ग्राम-सांकरा के श्री नोहरू राम नेताम, ग्राम-संबलपुर के श्री नारायण सोरी, नारधा के श्री ललित दीवान, बाजारपारा नगरी के श्री प्यारेलाल सोम, छिपली के श्री खिलावन बिसेन, ग्राम-फरसियां के श्री रतनलाल मरकाम एवं ग्राम-जैतपुरी के शहीद आरक्षक श्री शिवकुमार कोर्राम के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। ग्राम-पोड़ागांव के शहीद आरक्षक श्री विजय सूर्याकर, ग्राम-सेमरा के श्री धनराज ध्रुव, विश्रामपुर के श्री भूषण मंडावी, ग्राम-रावनसिंघी के श्री वासुदेव ध्रुव, नवागांव-श्यामतराई के श्री रामेश्वर ध्रुव, जंगलपारा नगरी के श्री अमजद खान, पण्डरीपानी के श्री खगेन्द्र कुमार कश्यप, आमगांव के श्री चन्द्रहास ध्रुव, ग्राम-मारागांव के श्री छबिलाल कांशी, ग्राम-भीतररास के श्री नवल किशोर शांडिल्य, ग्राम-भैंसासांकरा के श्री आदित्य साहू, कौहाबाहरा के श्री निर्मल कुमार नेताम, परेवाडीह के श्री टिकेश्वर कुमार ध्रुव तथा ग्राम डोकाल के शहीद आरक्षक श्री तीला राम ठाकुर और ग्राम छिंदभर्री के शहीद सहायक आरक्षक श्री कैलाश नेताम के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा ग्राम-अर्जुनी के शहीद एस.पी.ओ. श्री तीरण सिंह मांझी एवं बजरंग चैक नगरी के शहीद श्री अभिषेक गोलछा के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।

    नई दिल्‍ली / शौर्यपथ / भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने फाइनल मुकाबले में लद्दाख को हराकर आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की 10वीं राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता जीत ली है. समुद्र…
    पटना / शौर्यपथ/ बिहार सरकार, मंत्रियों और सरकारी अफसरों के खिलाफ अपमानजनक या आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को साइबर क्राइम के तहत लाने वाले आदेश के सामने आने के बाद…
    मेघालय / शौर्यपथ / के जंगल में 150 फुट गहरी खाई में गिरने से असम के 6 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है. घटना राज्‍य के ईस्‍ट जेनतिया हिल्‍स…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव अब पांच राज्यों के विधान सभा चुनावों के बाद जून 2021 में होंगे. कांग्रेस कार्य समिति की आज हुई…
    मनोरंजन /शौर्यपथ / फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा उम्र होने पर एक्ट्रेस के लिए काम के मौके कम होने के सवाल पर अकसर चर्चा होती रहती…
    आस्था /शौर्यपथ /तीर्थराज प्रयाग में पतित पावनी एवं मोक्ष दायिनी गंगा, श्यामल यमुना और अन्त: सलिला स्वरूप में प्रवाहित सरस्वती के त्रिवेणी के तट पर…
    शौर्यपथ / तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। बिना जोश के आज तक कभी भी महान कार्य नहीं हुए। ये हमारा कर्तव्य है…
    शौर्यपथ / शनिदेव को कर्म फलदाता माना जाता है। कहते हैं कि शनि देव सभी को कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनि ग्रह…
    shouryapath news / दुर्ग नगर पालिक निगम में 20 सालो बाद कांग्रेस की सरकार ने सत्ता संभाली है . दुर्ग निगम में कांग्रेस की शहरी सरकार के मुखिया के तौर…

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision