
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
भिलाई / शौर्यपथ / नगर निगम में 5 वर्ष का कार्यकाल मेरे लिए ऐतिहासिक रहा! निगम की बेहतर कार्यप्रणाली से सब कुछ सीखने मिला! इस दौरान निगम प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित हुआ! यह बातें पूर्व महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने निगम द्वारा आयोजित किए गए विदाई समारोह में कही! विदाई समारोह में पूर्व महापौर, पूर्व अध्यक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष, पूर्व एमआईसी सदस्य एवं समस्त पूर्व पार्षदों को आमंत्रित किया गया था! निगम सभागार में आयोजित विदाई समारोह में सभी का गुलाल एवं पुष्पगुच्छ, पुष्प हार से स्वागत किया गया! पूर्व पार्षदों ने कहा कि पहली बार निगम ने विदाई समारोह का आयोजन भव्य तरीके से किया है! कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी निगम ने अपनेपन का रिश्ता कायम रखा है! सभी ने विदाई समारोह के आयोजन के लिए आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी को धन्यवाद ज्ञापित किया! और कहा कि एक ऊर्जावान और कुशल नेतृत्व क्षमता के प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के साथ कार्य करने का अवसर मिला! पूर्व महापौर ने कहा कि इसी नेतृत्व क्षमता के चलते भिलाई में काफी विकास हुए हैं! निगम प्रशासन की ओर से आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने अधिकारियों के साथ मिलकर पूर्व महापौर यादव को स्मृति चिन्ह भेंट किया!
विदाई समारोह में पूर्व महापौर देवेंद्र यादव ने कहा कि पहले कर्मचारियों के विदाई समारोह में सम्मिलित होते थे आज यह अवसर हमारे लिए आया है! परंतु निगम से जो रिश्ता हमारा कायम हुआ है उसके नाते हम एक परिवार के सदस्य की तरह है, जो हमेशा बना रहेगा! उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि प्रथम बार निर्वाचित होने पर उम्र कम थी महज 25 वर्ष की आयु में जनता ने आशीर्वाद दिया! महापौर बनने के बाद निगम की तेज कार्यप्रणाली में मैं भी शामिल हो गया, उस दिन से लोगों के हर समस्याओं और हर पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्य करना प्रारंभ किया जो कि कार्यकाल के अंत तक चलता रहा! श्री यादव ने आगे कहा कि मैं किसी पद पर रहूं या ना रहूं सदैव सर्व हित में कार्य करता रहूंगा! उन्होंने निगम के कर्मचारियों के साथ किए गए हर कार्य को स्मरण करते हुए कहा कि ऐसा लगन और मेहनत से कार्य करने वाले निष्ठावान कर्मचारियों के साथ कार्य करना एक यादगार पल रहेगा! उन्होंने निगम में बिताए हुए 5 वर्ष के कार्यकाल को अविस्मरणीय बताया!
निगम के पूर्व अध्यक्ष पी श्याम सुंदर राव ने कहा कि जनता बड़ी उम्मीदों के साथ पार्षद निर्वाचित करती है! उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना बहुत बड़ी चुनौती है, पार्षद का महत्व एक वार्ड क्षेत्र के लिए बड़ी जिम्मेदारी से भरा होता है! सभी के 5 वर्ष के सफलतम कार्यकाल पूर्ण होने पर मैं बधाई देता हूं!
पूर्व नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन ने अपने 20 वर्ष के कार्यकाल में निगम के कर्मचारियों के साथ किए गए कार्यों को साझा करते हुए कहा कि निगम से जीवन भर का नाता रहेगा! कार्यक्रम का माइक के माध्यम से संचालन अजय शुक्ला ने किया! विदाई समारोह में पूर्व महापौर परिषद के सदस्य दुर्गा प्रसाद साहू, सूर्यकांत सिन्हा, सुभद्रा सिंह, सदीरन बानो, सोशन लोगन, सुशीला देवांगन, जोहन सिन्हा, साकेत चंद्राकर, डॉक्टर दिवाकर भारती, सत्येंद्र बंजारे सहित पूर्व पार्षद गण उपस्थित रहे! निगम से मुख्य अभियंता सत्येंद्र सिंह, निगम उपायुक्त अशोक द्विवेदी एवं तरुण पाल लहरें, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, सुनील अग्रहरि, पूजा पिल्ले एवं प्रीति सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, शिक्षा प्रभारी वाई राजेंद्र राव, लेखा अधिकारी जितेंद्र ठाकुर, सूचना अधिकारी सुभाष ठाकुर, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, स्टेनो पुरुषोत्तम साहू, चंद्रपाल हरमुख सहित निगम के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे!
रायपुर / शौर्यपथ / कोई भी व्यक्ति ऊंचाई में तभी पहुंचता है, जब वह अपना जमीन नहीं भूलता है। मैंने जिस स्थान से कार्य शुरू किया था, उस स्थान छिंदवाड़ा को आज तक नहीं भूली हूं। यह बात राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज छिंदवाड़ा में श्री उत्तम स्वामी आई.ए.एस. अकादमी के शुभारंभ एवं जिले के प्रथम भारत माता मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर कही। राज्यपाल ने यहां पर पढऩे वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में श्री उत्तम स्वामी एवं न्यायाधीश श्री प्रकाश उइके ने भी अपना संबोधन दिया। इस अवसर पर श्री दौलत सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे।
राज्यपाल ने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस अकादमी में विद्यार्थियों को उत्कृष्ट मार्गदर्शन मिलेगा और वे प्रशासन के उच्चपदों पर चयनित होंगे। उन्होंने अकादमी को गरीब और निर्धन बच्चों के लिए नि:शुल्क कोचिंग प्रारंभ करने का सुझाव दिया, जिसे अकादमी प्रबंधन ने तुरंत स्वीकार की और इसकी घोषणा की। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि पूर्व में जब इंदौर जाती थी तब वहां पर लोक सेवा आयोग के संस्थान को देखती थी तो छिंदवाड़ा में भी ऐसी संस्थान होने की कल्पना की थी। ऐसी संस्थान का शुभारंभ करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। राज्यपाल ने श्री उत्तम स्वामी का स्वागत करते हुए कहा कि संतों और महापुरूषों के बोले गए शब्द सार्थक होते हैं और जीवन में जो इसे उतारता है, वह अवश्य सफल होता है। कोई व्यक्ति मानवीय संवेदनाओं के साथ काम करता है तो वह पूजा जाता है। मैंने भी संतों और महापुरूषों के वचनों को जीवन में उतारने का प्रयास किया है, तभी इतने बड़े पद का दायित्व संभालने का सामथ्र्य मुझमें आया।
राज्यपाल ने कहा कि सिविल सर्विस देश की सबसे सम्मानजनक सेवा मानी जाती है। इन कैडर के अधिकारी नीति निर्माण में भी सहयोग करते हैं और नीतियों का क्रियान्वयन भी करते हैं। उनके कंधों में कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप प्रदान करने की जिम्मेदारी होती है। उन्हें समाज सम्मान की नजरों से देखता है। युवाओं में इस सेवा में जाने की प्रबल इच्छा होती है। मुझे आशा है कि इस अकादमी से यहां के युवाओं को संघ लोक सेवा आयोग और राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी में उत्कृष्ट मार्गदर्शन मिलेगा और हमारे जिले से भी अधिक से अधिक युवा इन परीक्षाओं में चयनित होंगे। इस परीक्षा के तैयारी के दौरान अच्छी शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि शिक्षा ऐसा सशक्त माध्यम है, जो समाज में जागृति ला सकती है।
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई शिक्षा नीति का शुभारंभ किया है, जिसमें हमारी परंपराओं तथा आधुनिक शिक्षा के समन्वय पर बल दिया है। देश की एक महत्वपूर्ण आबादी आदिवासियों की है, लेकिन वहां बच्चों को अगर दूसरी भाषा में शिक्षा देंगे तो वह कम ग्राह्य होगा। अत: नई शिक्षा नीति में प्रावधान किया गया है कि बच्चों को प्राथमिक शिक्षा स्थानीय भाषा में शिक्षा दी जाए।
कार्यक्रम को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग पूर्व अध्यक्ष श्री बिपिन विहारी ब्यवहार ने भी संबोधित किया। राज्यपाल ने इस अवसर विद्यार्थियों को पुस्तक, कंबल एवं स्वेटर उपहार स्वरूप दिये। इस अवसर पर अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने गोयल ग्रुप द्वारा निर्मित फ्रोजन फूड प्रोडक्ट ''गोल्ड'' की विदेश भेजी जाने वाली पहली कन्साइनमेंट को हरी झंडी दिखाकर न्यूजीलैंड रवाना किया
छत्तीसगढ़ के खाद्य प्रोसेसिंग उद्योग में तैयार फ्रोजन फूड प्रोडक्ट की पहली खेप भेजी गई विदेश
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास से छत्तीसगढ़ के खाद्य प्रोसेसिंग उद्योग गोयल ग्रुप द्वारा निर्मित फ्रोजन फूड प्रोडक्ट ''गोल्ड'' की विदेश में जाने वाली पहली कन्साइनमेंट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष की बात है कि छत्तीसगढ़ का स्वाद अब विदेश में भी चखा जाएगा। राज्य के बाहर देश-विदेश में भी छत्तीसगढ़ की माटी की सौंधी महक और स्वाद का जादू और अधिक छायेगा। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत ठीक छ: महीने पूर्व कोरोना संकटकाल में हुई थी और इतने कम समय में एक नया उत्पाद छत्तीसगढ़ से देश के बाहर न्यूजीलैंड भेजा जा रहा है, मैं इसके लिये गोयल ग्रुप ऑफ कंपनी को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ । इससे छत्तीसगढ़ का नाम देश और विदेश में और अधिक रौशन होगा, यह हमारे लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कम्पनी के चेयरमैन सुरेश गोयल सहित ग्रुप से जुड़े सभी लोगों को बधाई और शुभकामनायें दी।
गोयल समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेन्द्र गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल के हाथों 9 जून को छत्तीसगढ़ की पहली फ्रोजन फूड इकाई का शुभारंभ किया गया। कोरोना संकट के दौर में प्रारंभ हुये इस इकाई ने हजारों लोगों को रोजगार दिया है, जिसमें लगभग 60 प्रतिशत महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द छत्तीसगढ़ की माटी की महक लिए गोल्ड की यह फ्रोजन फूड रेंज अमेरिका, कैनेडा, मालदीव, रशिया, मॉरिशस समेत मिडिल ईस्ट के बाजारों में भी अपनी पहचान बनाएगा। इस उत्पाद को स्नस्स््रढ्ढ, स्स्नष्ठ्र, ॥्ररु्ररु, स्नस्स्ष्ट 20-2000, क्चक्रष्टत्रस् जैसे राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों से लायसेंस प्राप्त होने के साथ ही फूड ऑडिट, क्वालिटी और सेफ्टी स्टैंडर्ड को भी ए-ग्रेड मिला है । इस अवसर पर गोयल समूह के चेयरमैन सुरेश गोयल, मैनेजिंग डायरेक्टर राजेन्द्र गोयल,बजरंग एलियांज लिमिटेड के डायरेक्टर अर्चित गोयल भी उपस्थित थे।
काटे जा रहे है सैकडो हरे-भरे वृक्ष, पर्यावरण के नियमों उडाई जा रही है धज्जियाँ
राजशेखर नायर/धमतरी ब्यूरो/दैनिक शौर्यपथ समाचार पत्र
प्रश्न उठता है क्या शासन द्वारा बनाए गए नियम कायदे सिर्फ आम आदमी पर लागू होता है।
रसूखदारों के लिए यह नियम कायदे उनके तो लिया कि हिसाब से बदले जा सकते हैं।
कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।
एक तरफ जलाऊ लकड़ी के लिए लोग परेशान है। कोई गलती से एकाद हरे वृक्षों को काटते हुए पकड़ा जाए तो उसके ऊपर भारी भरकम जुर्माना व अपराध कायम किये जाते है।
पर कुछ रसूखदार लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए , सैकड़ों वृक्षों बलि दी जा रही है।
अंधाधुन हरेभरे वृक्षों की कटाई की जा रही है।
नगरी के जंगलपारा, नगंरा नाला क्षेत्र को बड़े झाड़ के जंगलों में गिना जाता है, पर भू माफिया व लकड़ी तस्करों ने जंगल का सर्वनाश कर दिया और यह कार्य अभी जारी है ।
धीरे-धीरे हरे भरे वृक्षों को काटा जा रहा है जंगलों का नाश किया जा रहा है पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंचाई जा रही है ।
समय रहते रोका नहीं गया तो शासन की हरियाली योजना फाइलों में रह जाएगी
हरेभरे जंगल गायब हो जायेगे।
बच्चों को दी जाएगी विटामिन ए और आयरन सिरप की खुराक
रायपुर। ज़िले में विटामिन ए की खुराक के लिये 2.67 लाख शिशुओं का लक्ष्य है प्रस्तावित
रायपुर 21 जनवरी 2021 ।
ज़िले में 22 जनवरी से 26 फरवरी तक चलाये जाने वाले शिशु संरक्षण माह में 2.67 लाख से अधिक बच्चों को विटामिन ए और लगभग 2.91 लाख बच्चों को आयरन सीरप की खुराक दी जायेगी ।यह खुराक 2,306 प्रस्तावित सत्रों में बच्चों को पिलाई जायेगी।
कोविड नियमों का होगा पालन
कोविड-19 के दौरान गाइडलाइन के अनुसार ही बच्चों को विटामिन ए और आयरन सिरप की खुराक दी जाएगी साथ ही शारीरिक दूरी का भी ध्यान रखा जायेगा । समय की जानकारी बच्चों को पहले ही दे दी जायेगी ताकि वह आसानी से आकर विटामिन ए और आयरन सिरप की खुराक का सेवन कर सके।आयरन और विटामिन ए की खुराक से बच्चों के पोषण स्टार में सुधार आता है । इसकी खुराक न पीने से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास सही से नहीं हो पाता है। नौ माह से एक वर्ष तक के बच्चों को एक एमएलविटामिन ए की खुराक एवं एक वर्ष से पांच वर्ष तक के बच्चों को दो एमएल खुराक दी जायेगी, वहीँ छः माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को एक एमएल प्रति सप्ताह आयरन फोलिक सीरप की निर्धारित खुराक दी जायेगी।
इसकी जानकारी देते हुए रायपुर की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ.मीरा बघेल ने बताया,“यह विटामिन ए अनुपूरक कार्यक्रम है जिसमें विटामिन ए और आयरन सिरप सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में निशुल्क दिया जायेगा । सत्रों के दौरान विटामिन ए और आयरन सीरपबच्चों को पिलाई जायेगी साथ ही उनकावजन लेना, पोषण आहार की जानकारी देना, आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण आहार की सेवाओं की उपलब्धता कराना,और अति गंभीर कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती करवाया जायेगा है ।
ज़िले में इस बार लगभग 2,306 सत्रों का लक्ष्य प्रस्तावित है, जिसमें विकासखण्ड अभनपुर में 312, आरंग में 341, धरसींवा 210, तिल्दा में 330, बिरगांव में 142,और रायपुर शहरी में 971,सत्रों का लक्ष्य प्रस्तावित किया गया है ।
विटामिन ए की खुराक के लिए 2.67 बच्चों का लक्ष्य निर्धारितकिया गया है वहीँ आयरन सीरप को पिलाने के लियें कुल 2.91लाख बच्चों को लक्षित किया गया है।
स्वास्थ्य अधिकारियों व सिविल सर्जनों को शिशु संरक्षण माह की विटामिन ए अनुपूरक कार्यक्रम की गाइड लाईन जारी की गयी है औरसाथ ही इसके लिए ज़िला स्तरीय ज़िला टास्क फोर्स की बैठक डिजीटल माध्यम से की गयी है जिसमें स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग व अन्य विभागों से समन्वय कर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की गई । अभियान के सफल संचालन में ग्राम स्वास्थ्य व शहरी स्वास्थ्य पोषण दिवस पर ग्राम व शहरी स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, क्षेत्र की मितानिन, महिला आरोग्य समिति, ग्राम पंचायत, वार्ड पार्षद और सदस्यगणों का सहयोग भी लिया जायेगा।
इन दिनों में आयोजित होंगें 10 सत्र
10 सत्रों के लिये चलने वाला यह अभियान, 22 जनवरी, 29 जनवरी, 2 फरवरी, 5 फरवरी, 9 फरवरी, 12 फरवरी, 16 फरवरी, 19 फरवरी, 23 फरवरी, व 26 फरवरी को ऑगनबाड़ी केन्द्र पर संचालित किया जाएगा ।
सीएमएचओ ने की अपील
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मीरा बघेल अपील की है “शिशुवती माताएं निर्धारित समय में केंद्रों पर पहुंचे और अपने बच्चे को शारीरिक और मानसिक विकास के लिए विटामिन ए की खुराक पिलाएं । केंद्र पर भीड़ लगाने से बचें, शारीरिक दूरी का ध्यान रखें और पूर्व में निर्धारित समय पर पहुंचकर बच्चों को विटामिन ए के अनुपूरक कार्यक्रम का लाभ दिलवाए” ।
क्या कहते हैं आंकड़े :
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2015-16 के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो रायपुर जिले में 9 माह से 5 वर्ष तक के लगभग 71प्रतिशत बच्चों ने ही विटामिन ए की खुराक का सेवन किया है जबकि इस आयु वर्ग के सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक मिलना अत्यंत महत्वपूर्ण है इसलिए सरकार द्वारा हर 6 माह में शिशु संरक्षण माह का आयोजन किया जाता है ताकि सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जा सके ।
राजशेखर/धमतरी/शौर्यपथ
बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धमतरी द्वारा नगरी के बीआरसी कार्यालय में
20 जनवरी से 5 दिनों का मशरूम उत्पादन कर स्वावलंबी बनने ,महिला स्व सहायता समूह को प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।
प्रशिक्षण में महिला स्व सहायता समूह के महिलाओं को मशरूम उत्पादन की बारीकियां समझाई जाएगी व बेहतर उत्पादन व बिक्री की जानकारी प्रदान की जा रही है।
राजशेखर नायर/धमतरीब्यूरो/शौर्यपथ समाचार
नगरी के विकास खंड शिक्षा अधिकारी व बीआरसी भवन के कार्यालय के पीछे के कक्ष जिसका का इस्तेमाल प्रशिक्षण व स्टोर रूम के लिए भी किया जाता है, वहाँ सालों पहले निर्माण कराये गये शौचालय में दरवाजा नही लगाया गया है।
जबकि आये दिन वहां कई तरह के प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता है।
ऐसे में महिला प्रशिक्षणार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अभी वर्तमान में शौचालय में
रंग-रौगन तो कराई गई है, पर दरवाजा लगाने की आवश्यकता महसूस नहीं की गई।
ब्लाक शिक्षा मुख्यालय का जब यह हाल है तो स्कूलों का क्या हाल होगा आप इससे अंदाज लगा सकते हैं।
- जिला स्तरीय कार्यशाला उद्यम समागम आयोजित
- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा हुए शामिल
राजनांदगांव / शौर्यपथ / वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर एवं वाणिज्य एवं उद्योग वाणिज्य कर (आबकारी) मंत्री कवासी लखमा ने आज हॉटल एबीस ग्रीन्स में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र राजनांदगांव द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला उद्यम समागम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि की आसंदी से वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह उद्यम समागम अधिक से अधिक लोगों को उद्योग लगाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक प्रभावी प्रयास है। वर्ष 2019-2024 की औद्योगिक नीति के तहत उद्यमियों को समावेशी विकास आत्मनिर्भर एवं परिपक्व अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए विभिन्न तरह की छूट प्रदान की गई है, जो देश में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा प्रदेश में लोकल इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया। जहां 50 हजार करोड़ रूपए का एमओयू किया गया। शासन की नीति विश्वसनीयता पर आधारित है। बस्तर के लोहंडीगुड़ा में 4 हजार करोड़ रूपए की जमीन टाटा से लेकर वापस आदिवासियों को प्रदान की गई।
उन्होंने कहा कि किसी भी भू-स्वामी की जमीन उसकी सहमति से ही लेना चाहिए। बस्तर में आकर्षक पैकेज, पुर्नवास की व्यवस्था के साथ आदिवासियों की सहमति के आधार पर औद्योगिक नीति का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की सोच के अनुरूप उद्योगपतियों को पूंजी निवेश में छूट एवं औद्योगिक निवेश में प्रोत्साहन के लिए विभिन्न प्रावधान किए गए है।
वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि लघुवनोपज खरीदी में छत्तीसगढ़ प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है और 112 करोड़ रूपए का लघुवनोपज समर्थन मूल्य पर शासन द्वारा खरीदा गया है, जो देश का 73 प्रतिशत लघुवनोपज है। उन्होंने कहा कि वैल्यू एडिशन के बाद लघुवनोपज का लाभ महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को मिलेगा। वर्ष 2019 में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 602 करोड़ रूपए पारिश्रमिक भुगतान किया गया। तेंदूपत्ता संग्रहण का पारिश्रमिक दर वर्ष 2018 में 2500 रूपए बोरा था, जिसे बढ़ाकर 4000 रूपए कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रचुर लघुवनोपज को देखते हुए वनोपज, हर्बल तथा खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों के निर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए वनांचल उद्योग पैकेज लाया गया है। जिससे इस क्षेत्र में आर्थिक निवेश करने वाले उद्यमियों को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना गोबर पर आधारित विश्व की पहली योजना है, जिससे प्रदेश के 1 लाख 48 हजार परिवार को रोजगार मिला है। वर्मी कम्पोस्ट निर्माण किया जा रहा है। शासन की ओर से किसानों के 9 हजार करोड़ कर्ज की माफी की गई है। वहीं सभी के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न दिया जा रहा है। 2500 रूपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य में धान की खरीदी की जा रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को तीन किश्त की राशि दी जा चुकी है और चौथी किश्त मार्च में दी जाएगी।
वाणिज्य एवं उद्योग वाणिज्य कर (आबकारी) मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि शासन द्वारा 2019-2024 के लिए औद्योगिक नीति का निर्माण किया गया है। नीतियों का निर्धारण करने के पूर्व अधिकारियों ने महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात एवं अन्य राज्यों का भ्रमण कर औद्योगिक नीति का अवलोकन किया और प्रदेश की आवश्यकताओं के अनुरूप सबसे अच्छी औद्योगिक नीति का निर्माण किया गया। उन्होंने कहा कि जिले में दो वर्ष में 41 उद्योग लगे हैं और इस दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढिय़ा एवं किसान हंै। राज्य शासन द्वारा युवाओं को रोजगार देने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ लघु वनोपज से समृद्ध प्रदेश है और यहां खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना की जाएगी। प्रदेश के उद्योगपतियों को सुविधाएं देने के लिए सिंगल विंडो प्रणाली की व्यवस्था की गई है। ताकि एक ही नोडल कार्यालय जो वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के अधीनस्थ होगा। जहां आवेदन प्राप्त कर निराकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
महाप्रबंधक जिला एवं व्यापार उद्योग केन्द्र राजीव शुक्ला ने बताया कि राजनांदगांव जिले में कुल 6982 औद्योगिक इकाई कार्यालय में पंजीकृत है। जिसमें सूक्ष्म एवं लघु इकाई 6968 तथा मध्यम एवं लार्ज इकाई की संख्या 14 है। पिछले 2 वर्षों में जिले में कुल 41 नवीन इकाई स्थापित हुए है। जिसमें से कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण के 17 इकाई स्थापित हुए हैं। इन इकाईयों के स्थापित होने से जिले में कुल 55 करोड़ 37 लाख रूपए निवेश एवं 393 मानव रोजगार का सृजन हुआ है। फूडपार्क के लिए भूमि का चिन्हांकन किया गया है एवं भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई चल रही है। युवा उद्यमियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा संचालित योजना (वर्ष 2019-20) में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत जिले को आबंटित लक्ष्य 42 के विरूद्ध 61 प्रकरण स्वीकृत किए गए हैं एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनांतर्गत जिले को आबंटित लक्ष्य 23 के विरूद्ध 23 हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित किया गया है। उपरोक्त योजनाओं में क्रमश: 450 एवं 48 रोजगार सृजित हुए हैं।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में संसदीय सचिव एवं विधायक मोहला-मानपुर इंद्रशाह मण्डावी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण एवं विधायक डोंगरगाांव दलेश्वर साहू, अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं विधायक डोंगरगढ़ भुनेश्वर बघेल, विधायक खुज्जी श्रीमती छन्नी साहू, विधायक खैरागढ़ देवव्रत सिंह, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम धनेश पाटिला, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफीज़ खान, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक, पार्षद कुलबीर छाबड़ा एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक डी श्रवण, आईबी ग्रुप के डायरेक्टर अंजुम अलवी एवं उद्योगपति उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिका परिषद जामुल के आगामी चुनाव के लिए वार्डों का आरक्षण आज दुर्ग कलेक्टर सभागार में संपन्न हो गया। कुल 20 वार्डों वाले इस पालिका के 8 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। इन वार्डों में सभी वर्ग को चनाव लडऩे की पात्रता के चलते घमासान मचने की संभावना है। 4 वार्ड अनारक्षित महिला, 3 ओबीसी मुक्त व 2 ओबीसी महिला सहित एससी मुक्त एक, एससी महिला एक तथा एक वार्ड एसटी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आज कलेक्टर सभागार में नगर पालिका परिषद जामुल के वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूर्वान्ह 11 बजे प्रारंभ हुई। इस प्रक्रिया में एससी, एसटी वार्डो का आरक्षण जातिगत आंकड़े के अनुसार किया गया। जबकि शेष वार्डों का आरक्षण नियमों का पालन करते हुए लाटरी निकालकर किया गया। पूरे 20 वार्डों का आरक्षण तय होते ही दुर्ग से लेकर जामुल तक की राजनीति में सरगर्मी दिखने लगी।
जामुल पालिका का वार्ड क्रमांक 1 कालीमाता ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुआ है। इसी कड़ी में वार्ड-2 मठपारा शक्तिनगर एसटी, वार्ड-3 लक्ष्मी पारा ओबीसी, वार्ड-4 दुर्गापारा आरक्षित, वार्ड-5 गणेश नगर अनारक्षित, वार्ड-6 संतोषी चौक एससी, वार्ड-7 लीला चौरा अनारक्षित महिला, वार्ड-8 राम मंदिर अनारक्षित, वार्ड-9 महात्मा गांधी नगर अनारक्षित महिला, वार्ड-1 सुभाष नगर ओबीसी महिला, वार्ड-11 एससी कालोनी अनारक्षित, वार्ड-12 दुर्गा चौक अनारक्षित, वार्ड-13 लवकुश नगर ओबीसी, वार्ड-14 दीनदयाल उपाध्याय नगर अनारक्षित, वार्ड-15 राजीव नगर अनारक्षित, वार्ड-16 शिवपुरी अनारक्षित, वार्ड-17 देवनगर अनारक्षित महिला, वार्ड-18 महाराणा प्रताप नगर ओबीसी, वार्ड-19 महामाया चौक अनारक्षित महिला तथा वार्ड-20 वीरनारायण सिंह नगर को एससी महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
कांग्रेस से सरोजनी चंद्राकर तो भाजपा से रेखराम बंछोर का दावा बरकरार
वार्ड आरक्षण प्रक्रिया में उलटफेर की गुंजाइश के बावजूद निवृत्तमान पालिका अध्यक्ष सरोजनी चंद्राकर व पूर्व अध्यक्ष रेखराम बंछोर का दावा बरकरार रहा है। इस बार पार्षदों के बीच से अध्यक्ष का चयन होना है और यह पद अनारक्षित रखा गया है। इस लिहाज से सरोजनी चंद्राकर को जहां कांग्रेस से वहीं रेखराम बंछोर को भाजपा से अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। श्रीमती चंद्राकर वार्ड-3 लक्ष्मीपारा में रहती है। इसी वार्ड में रेखराम बंछोर का भी निवास है। यह वार्ड ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। सरोजनी व रेखराम दोनों ही इसी वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में वार्ड-3 में इस बार दो पूर्व अध्यक्षों के बीच चुनावी घमासान मचने की पूरी संभावना है। वैसे वार्ड क्रमांक-3 से भाजपा की टिकट पर पार्षद बनकर उपाध्यक्ष की कुर्सी पाने वाले हरीश वर्मा भी आरक्षण ओबीसी रहने से स्वाभाविक दावेदार बन गए हैं। भाजपा से अध्यक्ष पद के एक और दावेदार फणेन्द्र पांडेय वार्ड क्रमांक-10 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होने से उनकी दावेदारी पर प्रश्न उभरा है।
दुर्ग / शौर्यपथ / पर्यावरण उद्यानिकी विभाग प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा की अध्यक्षता में समिति की बैठक एमआईसी भवन कक्ष में संपन्न हुआ । बैठक में अध्यक्ष की ओर से फ्लावर शो और निगम के उद्यानों में पानी की आपूर्ति हेतु समिति के सदस्यों के साथ विस्तार से चर्चा किया गया । बैठक में श्रीमती उषा ठाकुर, श्रीमती निर्मला साहू, श्रीमती मीना सिंह, सुश्री श्रद्धा सोनी, श्रीमती पुष्पा गुलाब वर्मा, श्रीमती हेमा शर्मा, श्रीमती कविता तांडी,श्रीमती प्रेमलता पोषण साहू, श्रीमती कुमारी राकेश भारत साहू एवं उद्यान निरीक्षक अनिल सिंह उपस्थित थे।
इस संबंध में प्रभारी पर्यावरण उद्यानिकी विभाग श्रीमती सत्यवती वर्मा ने बताया कि महापौर धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन में पिछले वर्ष फ्लावर शो का आयोजन कर बेहतर प्रदर्शन किया गया था। इस बार उससे भी अच्छा आयोजन करने के लिए आज समिति की बैठक में रुपरेखा बनायी गई । 14 फवरी 2021 को फ्लावर शो का आयोजन किया जावेगा। इस आयोजन में शहर की प्रतिभाओं को शामिल किया जाएगा । राजेन्द्र पार्क मंे होने वाले फ्लावर शो में पहले से ही काउंटर आदि व्यवस्थाओं के लिए तैयारी की जा रही है। उन्होनें बताया नगर निगम क्षेत्र में अनेक उद्यान है जहाॅ पानी के अभाव में वहाॅ के पेड़ पौधे सूख जा रहे हैं एैसे उद्यानों में पानी की आपूर्ति की व्यवस्था करने का निर्णय समिति ने लिया है। इसके लिए आयुक्त को पत्र प्रेषित कर व्यवस्था करने कहा जाएगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन आज पटरीवार के सिकोला भाठा, सिकोला बस्ती और करहीडीह वार्ड का भ्रमण कर वार्डो की सफाई का जायजा लिया। इस दौरान पटरीपार के पार्षद व एमआईसी प्रभारी शंकर सिंह ठाकुर, श्रीमती उषा ठाकुर और स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, स्वच्छता निरीक्षक, सुपरवाईजर व नागरिक उपस्थित थे। आयुक्त ने इंद्रजीत बर्मन ने धमधा नाका से लेकर सिकोला भाठा होते हुये उरला रोड में पैदल चल कर सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें सड़क भाग और नाली के पर भवन सामग्री रखने वालों को जुर्माना लगाने का निर्देश दिये। घरों, दुकानों का कचरा बाहर फेकने वालों सिकोला भाठा, सिकोला बस्ती क्षेत्र में चार लोगों पर गंदगी करने पर जुर्माना 500 रु0 से 1000 रु0 जुर्माना किया गया ।
आयुक्त बर्मन आज प्रातः 11.00 बजे पटरीपार के धमधा नाका क्षेत्र पहुॅचें, उन्होनें सांई नगर होते हुये रामनगर सिकोला भाठा, सिकोला बस्ती उरला रोड में नहर मार्ग तक पैदल ही चल कर सड़क और नालियों की सफाई की स्थिति का जायजा लिया। उन्होनें दरोगा और सफाई सुपरवाईजरों पर नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा काम लापरवाही पूर्वक किया जा रहा है । उन्होनें निगम के सभी दरोगा और सफाई सुपरवाईजर को निर्देशित कर कहा कि वे अपने-अपने वार्डो की सफाई पर विशेष ध्यान दें। गंदगी और लापरवाही की सूचना शिकायत पर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। स्वच्छता निरीक्षक मेनसिंग मंडावी, राजेन्द्र सराटे, तथा तीनों वार्ड के सुपरवाईजर और नागरिक उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 लागू के बाद नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा वृहद पैमाने पर और व्यापक स्तर पर वार्डो में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शहर वासियों से निरंतर अपील किया जा रहा है कि वे नालियों में, सड़क किनारे कचरा न डालें, अपने र्वाउ क्षेत्र को साफ-सुथरा रखें, किसी भी प्रकार से अतिक्रमण न करें। गंदगी करने वालों, कचरा फैलाने वालों की सूचना शिकायत अवश्य देवें ताकि उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा सके ।
दुर्ग / शौर्यपथ / किसानो एवं आम जनता के प्रति भूपेश बघेल सरकार द्वारा किए गए वादा खिलाफी के विरोध में आज दुर्ग भिलाई जिला भाजपा संगठन द्वारा आंदोलन करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन कर जनता को धोखा देने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान कर सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने गिरफ्तारियां दी . प्रदेश भाजपा के आव्हान पर आयोजित रैली में राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं कि फौज मानस भवन स्टेडियम से निकली जिसमे शहर से लेकर गांव गांव से पहुंचे कार्यकर्ताओ व किसानों ने विरोध स्वरूप काले कपड़े पहने थे और महिलाएं भी काले साड़ी मे आए थे वहीं किसान मोर्चा के कार्यकर्ता हाथो में धान की टोकरी लेकर किसान वेशभूषा में ट्रैक्टर में पहुंचे थे इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने काले गुब्बारे में भूपेश सरकार के काले कारनामे लिखे तख्ती उड़ाए तथा कलेक्ट्रेट परिसर पहुचनें के पूर्व जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा रोकने लगाए गए बेरीकेट्स पर चढ़ने की कोशिश की किन्तु पुलिस बल की मौजूदगी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रैली में शामिल होकर गिरफ्तारी दिया गया . गिरफ्तारी देने वालो में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू दुर्ग भिलाई जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार तमेर ,विरेंद्र साहू, व्यपार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे,कैलाश शर्मा,पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर चरोदा महापौर चंद्रकांत मांडले जिला महामंत्री ललित चंद्राकर किसान मोर्चा अध्यक्ष रत्नेश चंद्राकर थानू राम साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि विगत दो वर्ष के भूपेश बघेल की कांग्रेस शासनकाल मे किसान से लेकर मजदूर तक व अधिकारी से कर्मचारी तक सभी परेशान हो गए है और उनके के खिलाफ आवाज उठाने वालो को सरकार दमन करने का प्रयास कर रही है सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है एक तरफ किसानों को उनके धान बेचने टोकन व बार दाने के लिए भटकना पड़ रहा है तो वहीं मजदूर परिवार को मिलने वाली विभिन्न सहायता योजना बन्द कर दी गई चुनाव पूर्व गंगाजल कि कसम खाने वाली कांग्रेस सरकार में घर पहुंच शराब सप्लाई की जा रही है और जगह जगह दारू भठ्ठी खोले जा रहे 10 दिनों में संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का वादा करने वाली सरकार उन्हे भूल गई है और वे कर्मी अब महीनों से सड़क पर बैठे है प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों को ढाई हजार प्रतिमाह देने का वादा करने वाले युवाओं को आज गोबर बेचकर पैसा कमाने का रास्ता दिखा रही है राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय ने आगे कहा केंद्र कि मोदी सरकार द्वारा राज्य के किसानों को भेजे 9 हजार करोड़ का अब तक हिसाब नहीं दिए है उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश भूपेश बघेल का व्यवहार एक तानाशाह जैसा बताते हुए कहा कि वे भारी बहुमत व पद के अहंकार में मर्यादा की सारी सीमाएं तोड़ते जा रहे है और प्रधानमंत्री से लेकर सभी विरोधी नेताओ के खिलाफ स्तरहीन बयान देकर प्रदेश के मान सम्मान को मिट्टी में मिला रहे है वहीं पूरा प्रशासन तंत्र में अराजकता व लूट खसोट बढ़ती जा रही है अपराधिक मामले बढ़ रहे है और इन सबसे जनता त्रस्त हो गई है और इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर अब भाजपा भी आक्रमक होकर सड़क पर उतर गई जो इस अहंकारी सरकार को उखाड़ फेंकने तक संघर्ष जारी रखेगी कार्यकर्ताओ को पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू डॉ शिवकुमार त मेर ने भी संबोधित किया।
छत्तीसगढ़ राज्य में 20 साल में धान खरीदी का बना नया रिकार्ड
क्या भाजपा का आंदोलन रिकार्ड धान खरीदी के खिलाफ है?
रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा के कुछ नेताओं से जानकारी मिली है कि भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ के रमन सिंह और बृजमोहन अग्रवाल जी जैसे भाजपा नेताओं से बहुत नाराज हुयी है, जब उन्हें छत्तीसगढ़ में इन भाजपा नेताओं ने पता लगाकर उनको गुमराह किया है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को पता चल गया है कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार ने 20 साल में सबसे ज्यादा धान खरीद कर आज ही रिकार्ड बनाया है। शीर्ष नेतृत्व को यह पता चल गया है कि छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था बहुत बेहतर है तब तो इतनी अच्छी खरीद हुयी है। पुरंदेश्वरी को गलत जानकारी देने वाले और गुमराह करने वाले भाजपा नेताओं की अपनी पार्टी में स्थिति और खराब होगी। यह भी जानकारी मिली है कि इन नेताओं से नाराजगी के चलते ही डी पुरंदेश्वरी जी ने आज का दौरा निरस्त किया है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा नेता दूबर पर दो आषाढ़ की स्थिति में आ गया है। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों किसान विरोधी काले कानूनों के कारण पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी किसानों में भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ गुस्सा उमड़ रहा है। छत्तीसगढ़ में किसानों को सही दाम सही खरीद सही व्यवस्था मुहैया कराने वाले कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन से भाजपा से किसान और नाराज हुए है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की स्थिति लगातार खराब हो रही है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि उनको भाजपा के कुछ नेताओं ने जानकारी दी है। पुरंदेश्वरी को जब पता चला कि छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार की सरकारी धान खरीद में अपना धान बेच दिया है और मोदी के किसान विरोधी कानूनों को नकारा है तो पुरंदेश्वरी इससे भी सख्त नाराज हुई।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि आज के धान खरीदी पर भाजपा के आंदोलन में वही नेता भाग ले रहे है जिन्होने अपना धान छत्तीसगढ़ सरकार के धान खरीदी केन्द्रों में बेचा है। यह भाजपा का दोहरा चरित्र है। दरअसल भाजपा किसान विरोधी राजनीति कर रही है। किसानों की सरकार के खिलाफ किसान विरोधी भाजपा का आंदोलन है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने लगातार तीसरे साल धान खरीदी का रिकार्ड तोड़ा है। ज्यादा किसानों का धान खरीदा है, ज्यादा रकबे का धान खरीदा है, ज्यादा धान खरीदा है। 80 लाख टन, 83 लाख टन और इस साल अभी तक 84 लाख टन जबकि अभी खरीदी का समय बाकी है। जितना धान रमन सिंह जी 5 साल के कार्यकाल में खरीदते थे तीन साल के कार्यकाल में ही उतना धान खरीदकर कांग्रेस सरकार ने किसान समर्थक रवैया स्पष्ट कर दिया।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के भाजपा नेतृत्व से नाराजगी के चलते डी. पुरंदेश्वरी ने आज की छत्तीसगढ़ प्रवास निरस्त किया। छत्तीसगढ़ राज्य में 20 साल में धान खरीदी का नया रिकार्ड बना। भाजपा को केन्द्र में भी और छत्तीसगढ़ में भी अपनी किसान विरोधी सोच को बदलने की जरूरत है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
