August 17, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35258)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    धर्म संसार /शौर्यपथ / पौष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत है। यह प्रदोष व्रत 26 जनवरी 2021 (मंगलवार) को है।…

    पोमाक्ष के प्रथम जन्मदिन के उपलक्ष्य में बाजार चौक, नवागांव (क) में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया।
    16 वर्षिय भागवत कथा वाचक छ.ग. विभुति, बाल विदुषी आरती दीदी व समस्या निवारण ज्ञान यज्ञा कर्म,10 वर्षिय ज्योति दीदी ने श्रध्लुओ को भागवत कथा का रसपान कराया।

    बाल विदुषी आरती दीदी ने श्रद्धालुओं को प्रवचन करते हुए कहा की श्रीमद् भागवत कथा के वाचन व श्रवण से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। संसार के दुखों से मुक्ति मिलती है व ईश्वर प्राप्ति का मार्ग भी प्रशस्त होता है।
    भागवताचार्य आरती दीदी ने कहा कि भागवत कथा वह अमृत है, जिसके श्रवण मात्र से भय, भूख सब कुछ स्वताः ही नष्ट हो जाता है। अतः व्यक्ति को अपने आप को ईश्वर के चरणों में समर्पित करते हुए भागवत कथा को ध्यान पूर्वक सुनना चाहिए। श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने से जन्म जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिलती है।
    नगरी निवासी, पंडित देवव्रत शास्त्री की सुपुत्रि बाल विदुषी आरती दीदी 9 वर्ष के आयु से ही भागवत प्रवचन करती आ रही है, उन्होंने अब तक 56 स्थानों पर भागवत प्रवचन पाठ पूर्ण किया है।
    उनकी दूसरी 10 वर्षीय सुपुत्री ज्योति दीदी, समस्या निवारण यज्ञ कर्म ,5 वर्ष की आयु से ही करती आ रही हैं।
    बाजार चौक नवागाव गांव (का) निवासी यशवंत सिन्हा के सुपुत्र
    पोमाक्ष के प्रथम जन्मदिन के अवसर पर आयोजित,भागवत प्रवचन कार्यक्रम में प्रथम दिवस कलश प्रतिष्ठा, उद्देश्य एवं महात्म्य, गोकर्ण कथा, परिक्षित जन्म एवं चरित्र, वाराह अवतार कथा। द्वितिय दिन कपील भगवान जन्म ,ध्रुव चरित्र ,भगवान नरसिंह का प्राकट्य। तृतिय दिवस जड़ भरत, प्रहलाद चरित्र ,भगवान नरसिंह का प्राकट्य। चौथे दिवस समुद्र मंथन, वामन अवतार, श्री राम जन्मोत्सव कथा ,श्री कृष्ण जन्मोत्सव कथा पोमाक्ष सिन्हा जन्मोत्सव कार्यक्रम। पंचम दिवस श्री कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजा, रुक्मणी विवाह।
    षष्टम दिवस प्रद्यूम्य जन्म, जामवंती सत्यभामा विवाह, सुदामा चरित्र कथा एवमं अन्तिम दिवस परिक्षित मोक्ष कथा, तुलसी वर्षा ,श्रीमद भगवत गीता सार का कथावाचन किया गया साथ ही ज्योति दीदी ने समस्या निवारण यज्ञ, हवन किया।
    आयोजन में संतराम सिंहा, यशवंत सिंहा, श्रीमती कला बाई, श्रीमती अंकिता सिंहा व समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा।

    धर्म संसार /शौर्यपथ / इस साल महाशिवरात्रि 11 मार्च 2021 (गुरुवार) को है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करने…

    शौर्यपथ / दूरस्थ अंचल में निवास करने वाली ग्रामीण महिलाएं अब चार्ट-गुपचुप बनाकर विक्रय कर रहीं हैं और अन्य अजीविका अपनाकर भी अपने परिवार को आर्थिक मद्द पंहुचा रही हैं। जशपुर जिले के कुनकुरी विकास खण्ड के ग्राम कण्डोरा की दुर्गा स्व-सहायता समूह की महिला छ.ग. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर हाईवे के किनारे ठेले में चार्ट-गुपचुप, पेठा एवं अन्य खाद्य सामग्री का विक्रय कर रही हैं। हाईवे के किनारे दुकान लगाने के कारण समूह कि महिलाओं को अच्छा मुनाफा हो रहा है। लगभग डेढ़ माह से दुकान संचालित कर रहीं हैं। अन्य खर्च निकालकर समूह को माह में 6000 से 7000 तक का शुद्ध मुनाफा हो रहा है। चार्ट ठेला लगाने वाली समूह की महिलाएं श्रीमती मनप्यारी, ननप्यारी ने बताया कि दुर्गा स्व सहायता समूह में मिलकर 10 महिलाएं कार्य कर रही हैं और गुपचुप-चार्ट बनाती हैं जिससे उनको अच्छा लाभ मिल रहा है उन्होने बताया कि समूह ने लोन लेकर व्यापार शुरू किया और धीरे-धीरे किशत भी पटा रहें हैं।
    गत् दिवस निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री महादेव कावरे और जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस. मण्डावी ने हाईवे किनारे रूक कर दुर्गा स्व सहायता समूह की महिलाओं से व्यापार के संबंध में जानकारी ली और समूह द्वारा बनाये गये पेठे को भी चक कर देखा और उनके बनाये गये पेठे की सरहना करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

    छतीसगढ़ सफलता की कहानी /शौर्यपथ / 35 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ आदर्श ग्राम गौठान सेलर ग्रामीणों के विकास एवं आजीविका संवर्धन के लिए अब ग्रामीण औद्योगिक केन्द्र के रूप में विकसित हो चुका है। बिलासपुर जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर विकासखंड बिल्हा में स्थित सेलर ग्राम पंचायत में महिलाएं अब आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं। कभी घर की चारदीवारी तक ही सीमित रहने वाली महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर हर मोर्चे पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है।
    सेलर गौठान में सुराजी गांव योजना के तहत 11 महिला स्व- सहायता को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा गया है। यहां महारानी लक्ष्मीबाई स्व सहायता समूह द्वारा बत्तख पालन सह हरा चारा उत्पादन का काम किया जा रहा है। इस समूह में दस महिलाएं हैं। अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी साहू है। समूह द्वारा लगभग 20 हजार रूपए की प्रतिमाह आय अनुमानित है। पतरकोनी गौरेला में सहकारी समिति से अण्डा खरीदी के लिए अनुबंध किया गया है। शिव शक्ति स्व सहायता समूह द्वारा दोना पत्तल निर्माण का कार्य किया जा रहा है। समूह द्वारा प्रतिमाह 366000 दोना निर्माण किया जाना अनुमानित है।
    जागृति समूह द्वारा मशरूम उत्पादन-11 सदस्यीय इस समूह की अध्यक्ष श्रीमती गंगा देवी सूर्यवंशी है। इनके द्वारा 75 किलो मशरूम का उत्पादन कर 8 हजार रूपए प्रतिमाह की आय अनुमानित है।
    मछली पालन-कालिका मछुवारा स्वसहायता समूह द्वारा 30 क्विंटल वार्शिक मछली उत्पादन कर लगभग तीन लाख रूपए की वार्षिक आय अनुमानित है।
    वर्मी कम्पोस्ट एवं वर्मी वाश उत्पादन -ग्वालपाल महिला स्वसहायता समूह द्वारा 20 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट एवं 27 लीटर वर्मी वाश का उत्पादन किया गया है।
    मुर्गी पालन -जयमाता सरई श्रृंगार स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा मुर्गी पालन किया जा रहा है। इससे उन्हें 30 हजार रूपये प्रतिमाह अनुमानित आय होगी।
    गोबर गैस प्लांट-सखी-सहेली समूह की 10 महिलाओं द्वारा गोबर धन योजना के तहत् 15 किलो गैस का उत्पादन किया जा रहा है।

    बकरी पालन -ग्वालपाल महिला समूह द्वारा बकरी पालन किया जा रहा है। इससे 03 लाख वार्शिक आयु अनुमानित है।
    बाड़ी विकास एवं सब्जी उत्पादन -आरती समूह एवं जय मां कालिका समूह द्वारा बाड़ी विकास एवं सब्जी उत्पादन का कार्य सेलर गौठान में किया जा रहा है। इनके द्वारा टमाटर, गोभी, बैगन, मूली, पालक, लाल भाजी, ककड़ी, खीरा एवं मेथी जैसी सब्जियां एवं भाजियां बाड़ी में लगाई गई हैं। इनके उत्पादन से प्रतिमाह लगभग 15 हजार रूपये की आय समूहों को मिलेगी।
    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा शुरू की गई सुराजी गांव योजना से ग्राम पंचायत सेलर में ग्रामीणों को आजीविका का नया साधन मिल गया है। ग्राम की महिलाएं शासन को धन्यवाद देते नहीं थकती है। वे कहती है कि इस योजना से उनकी जिन्दगी बदल गई है।

    दुर्ग / शौर्यपथ /दुर्ग निगम क्षेत्र में जब से अमृत मिशन का कार्य प्रारंभ हुआ तभी से यह कार्य अनियमितता , लापरवाही , मिलावट , कमीशनखोरी के कारणों से विवाद…

    भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई में महापौर, अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है! ऐसे में जनता की समस्याओं को सुनने और उनकी समस्याओं/शिकायतों के त्वरित निराकरण करने के लिए दिनांक 25 जनवरी 2021 दिन सोमवार से जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है! मुख्य कार्यालय सहित प्रत्येक जोन कार्यालय में जनदर्शन आयोजित होगा! निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने निगम प्रशासन और जनता से समन्वय स्थापित करने और शिकायतों के निराकरण करने के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिया है! इसका आदेश निगम आयुक्त ने शुक्रवार को जारी कर दिया है!
    जारी आदेश के अनुसार अब निगम क्षेत्र अंतर्गत जोन कार्यालय जोन क्रमांक एक नेहरू नगर, जोन कार्यालय जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर, जोन कार्यालय जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर, जोन कार्यालय जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर, खुर्सीपार एवं जोन कार्यालय 5 में प्रत्येक सोमवार को जनदर्शन लगाया जाएगा!
    इसके अतिरिक्त मुख्य कार्यालय के सभाकक्ष में माह के प्रथम शनिवार एवं अंतिम शनिवार को जनदर्शन का आयोजन होगा! निगमायुक्त ने जनदर्शन में निगम क्षेत्र के लोगों की शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश नोडल अधिकारियों को दिए हैं! जनदर्शन की संपूर्ण समीक्षा के लिए उपायुक्त अशोक दिवेदी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है! मुख्य कार्यालय में आयोजित होने वाले जनदर्शन के लिए उपायुक्त तरुण पाल लहरें, जोन क्रमांक 1 के लिए जोन आयुक्त सुनील अग्रहरी, जोन क्रमांक 2 के लिए जोन आयुक्त पूजा पिल्ले, जोन क्रमांक 3 के लिए जोन आयुक्त प्रीति सिंह, जोन क्रमांक 4 के लिए जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा एवं जोन क्रमांक 5 के लिए कार्यपालन अभियंता बीके देवांगन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है!
    मुख्य कार्यालय में प्रथम व अंतिम शनिवार एवं समस्त जोन कार्यालय में प्रत्येक सोमवार को लगने वाले जनदर्शन का समय प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक नियत किया गया है! इस बीच निगम क्षेत्र के रहवासी अपनी शिकायतों/ समस्याओं को लेकर कार्यालय पहुंच सकते हैं! जनदर्शन में प्राप्त होने वाले आवेदन की पावती आवेदक को प्रदान की जाएगी! आवेदक का नाम, पूर्ण पता एवं मोबाइल नंबर की भी प्रविष्टि रिकॉर्ड में रखी जाएगी ताकि आवश्यकता पड़ने पर आवेदक को शिकायत से संबंधित सूचना या कोई दस्तावेज आवश्यक हो तो उसकी मांग कर निराकरण किया जा सके! सभी जोन कार्यालय एवं मुख्य कार्यालय से प्राप्त आवेदन और निराकरण की जानकारी गूगलसीट में अपलोड की जाएगी! इसकी समीक्षा आयुक्त रघुवंशी स्वयं करेंगे! निगम आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि जोन कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में वहां के समस्त अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहेंगे! और आवश्यकता अनुसार संबंधित अधिकारी/कर्मचारी की उपस्थिति जोन आयुक्त सुनिश्चित कराएंगे! जनदर्शन आयोजित करने का आदेश जारी होते ही सभी जोन कार्यालय में इसको लेकर तैयारियां की जा रही है!

    धमतरी / शौर्यपथ / राज्य शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत प्रदेश सहित जिले में भी नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी का विकास कर लोगों को स्वरोजगार एवं स्वावलम्बन की ओर अग्रसर किया जा रहा है। सरकार की यह योजना न सिर्फ आय का बेहतर विकल्प विकसित करने में सफल रही है, अपितु अनुपयोगी चीजों को भी उपयोग में लाकर उससे आत्मनिर्भर बनाने का हुनर पैदा कर रही है। ऐसा ही एक उदाहरण मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम भेण्ड्री की महिलाओं ने पेश किया, जहां अनुपयोगी व खाली पड़ी दो एकड़ जमीन को विभागीय अभिसरण से उपजाऊ बनाकर उस पर सब्जी की पैदावार ले रही हैं।
    सहायक संचालक उद्यान डीएस कुशवाहा ने बताया कि लगभग साल भर पहले ग्राम भेण्ड्री में दो एकड़ भूखण्ड रिक्त पड़ा था, जो निष्प्रयोज्य था, जिसे मनरेगा तथा उद्यानिकी विभाग के अभिसरण से प्रस्ताव तैयार कर बाड़ी परियोजना के लिए स्वीकृत किया गया। उन्होंने बताया कि उसे उपयोगी बनाने के लिए पहले बिहान के तहत गठित समूहों की महिलाओं को प्रेरित व प्रोत्साहित किया गया, जिसके बाद ‘नई किरण‘ नामक स्वसहायता समूह की महिलाएं भूखण्ड पर सब्जी की पैदावार लेने के लिए तैयार हुईं। इसके बाद उक्त जमीन का समतलीकरण कर उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में समूह की महिलाओं ने सामूहिक बाड़ी की कार्ययोजना बनाई।
    सहायक संचालक ने बताया कि नई किरण स्वसहायता समूह की महिलाओं ने सघन प्रशिक्षण एवं तकनीकी जानकारी लेकर आधुनिक ढंग से भिण्डी, बरबट्टी, बैंगन, टमाटर, करेला, मिर्च, प्याज आदि के अलावा गैंदा फूल और हल्दी की भी फसल लगाईं। उन्हें डीएमएफ मद से अनुदान पर सिंचाई की सुविधा को विस्तारित करने स्प्रिंक्लर भी प्रदान किया गया। विभागीय परामर्श व महिलाओं के परिश्रम ने अंततः रंग लाया और मात्र तीन महीने में ही सब्जी उत्पादित कर स्थानीय व समीप के बाजार में सब्जियां बेचकर एक लाख 25 हजार रूपए आमदनी हासिल की, जो कि उनके लिए काफी बड़ी राशि है।
    दस सदस्यीय समूह की अध्यक्ष श्रीमती कुन्ती साहू और सचिव श्रीमती टोमिन साहू ने बताया- ‘राज्य शासन की योजना के तहत जिला प्रशासन की मदद से वे आज आत्मनिर्भर पूरी तरह हो चुकी हैं। साल भर पहले वे दूसरे के खेतों में दिनभर रोजी-मजदूरी करके जीवन-यापन करना पड़ता था, लेकिन अब समूह के जरिए संगठित होकर आर्थिक ही नहीं, सामाजिक रूप से सक्षम, संबल और स्वावलम्बी बन गई हैं।‘ ये महिलाएं प्रशिक्षण से पारंगत होकर सामूहिक बाड़ी के अलावा अपनी निजी बाड़ी में भी सब्जी की फसलें लेकर अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / गुरुकुल विद्यालय नवागढ में शनिवार को पराक्रम दिवस, सुभाष चन्द्र बोस जयंती और नियमित ध्वजारोहण के 5 वीं वर्षगांठ पर सैनिकों का सम्मान पर विकास ग्रुप बिलासपुर द्वारा देश भक्ति पुर्ण प्रस्तुति की गई। इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिक हरीश अवष्थी, महेंद्र कुमार साहू, सूरज देव, धनेश्वर चन्द्राकर, तेजेंद्र साहू, केशरी कुमार साहू के साथ केके श्रीवास्तव, भावना पंच गव्य चिकित्सक ने सुभाष जयंती पर अपना उदबोधन मे बच्चॉ और अभिभावकों को प्रेरणा दिया।
    हरीश अवस्थी ने सुभाषचंद्र बोस के सम्पूर्ण जीवन का वर्णन मे बताया कि कैसे बोस बाबू ने अपना सम्पूर्ण जीवन भारत माता को समर्पित कर दिया। तुम मुझे खुन दो मै तुम्हे आजादी दूँगा का मन्त्र भारत के लिये यज्ञ मंत्र बन गया। जिसके बल से देश मे अंग्रजों की जड़े हिल गयी।उनकी सेना ने देश भक्ति का जज्बा घर घर में जगाया। भावना ने अपने उदबोधन मे देशभक्ति को सर्वोपरि और तिरंगा को देश प्रेम के प्रेरणा पुंज बताया ।आये सभी पुर्व सैनिको ने अपने अनुभव सुनाए और देश की सेवा और सुरक्षा के लिए सबको तत्पर रहते हुए देश के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया। केके श्रीवास्तव जो 2004 से अनवरत अपने घर में नियमित ध्वजारोहण कर रहे हैं उनका नाम गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया है।अपने उदगार में बताया की नवीन जिंदल ने देश के प्रत्येक नागरिक को तिरंगे से जोड़ने का एतिहासिक कार्य किया है।
    रायगढ़ से शुरु हुई कानुनी संघर्ष सुप्रीम कोर्ट तक गया और अन्ततः हर भारत वासी को रोज राष्ट्र ध्वज ससम्मान फहराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और फिर उसी दिन से विगत 17 वर्षों से नियमित ध्वजारोहण कर रहे है। उनके इस तिरंगे के लिए समर्पण से सब बहुत प्रभावित हुए।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्राचार्या संयुक्ता सिंह ने किया। आभार प्रगट करते संचालक राजेश धर दीवान ने उपस्थित सैनिकों को देव तुल्य बताया और कहा कि उनके आशीर्वचनों से हम सबका जीवन सफल होंगे।उन्होने बताया कि 23 जनवरी 2016 से वे विद्यालय मे नियमित ध्वजारोहण किया जाता है। साथ ही सैनिकों के सुरक्षा और सुखद जीवन के लिए प्रार्थना की जाती हैं।इस देश भक्ति पूर्ण कार्यक्रम में मिलाप साहू,हेमकांत यादव,विवेकानंद विद्यालय के संचालक वीरेंद्र जायसवाल,सचित केशरवानी,अश्वनी धर दीवान,केदार निर्मलकर सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / गर्मी के समय शहर वासियों को स्वच्छ जल प्रदाय करने महापौर धीरज बाकलीवाल अभी से तैयारी में जुट गये हैं। उन्होनें नलघर के सेटलिंग टैंक जिसे (क्लियरफायर) कहते हैं उसकी सफाई का निरीक्षण किया गया। उन्होनें जलगृह विभाग की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश भी दिये। निगम द्वारा स्वयं के व्यय से की जा रही सेटलिंग टैंक सफाई कार्य का निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार बाबर, प्रभारी सहा0 अभियंता ए0आर0 राहंगडाले, उपअभियंता भीमराव, जलकार्य निरीक्षक नारायण सिंह ठाकुर, व अन्य उपस्थित थे ।
    उल्लेखनीय है कि निगम के पुराने नलघर में स्थापित सेटलिंग टैंक में काफी समय से शील्ट (कीचड़) जमा हो गया है। महापौर बाकलीवाल ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि कीचड़ जमा होने के कारण भी पानी की शहर में सप्लाई विलंब होने लगा था। विगत 7-8 वर्षो से टैंक की सफाई नहीं करायी गयी है। उक्त सेटलिंग टैंक का निर्माण 1958 में किया गया था। लगभग 30/30 मीटर चैड़ी टैंक है। उन्होनें बताया उक्त टैंक की सफाई कराने में 2 से 2.50 लाख रुपये व्यय आने की संभवना है। परन्तु अधिक राशि खर्च कर सफाई कराना संभव नहीं हो पा रहा है । गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुये टैंक की सफाई नगर निगम स्वयं की व्यवस्था से करा रहा है।
    उन्होनें कहा सेटलिंग टैंक में एकत्र पानी की आपूर्ति अपशिष्ट जल उपचार की एक आधुनिक प्रणाली है। इसमें पानी टैंक के माध्यम से धीर-धीरे बहता है जिससे शुद्धिकरण होता है। संचित ठोस पदार्थ की एक परत कीचड़ के रुप में टैंक के तल पर जम जाने के कारण समस्या होने लगती है। आज इसकी सफाई कार्य प्रारंभ किया गया है। इस टैंक से पानी फिल्टर कर सप्लाई पानी टंकियों में पानी चढ़ाया जाता है और उसके बाद शहर के अन्य टंकियों में पानी का वितरण किया जाता है। हमने गर्मी के पूर्व जनता को साफ पानी प्रदाय करने की व्यवस्था कर रहे हैं। चूंकि गर्मी के समय पानी से होने वाली बीमारी अधिक होती है। उन्होनें कहा निगम द्वारा टैंक सफाई कराने से सरकारी पैसे की बचत होगी। उन्होनें विभाग की बैठक लेकर कहा कि शहर में पानी सप्लाई का समय बढ़ायें, लीकेज आदि को ठीक करें, अमृत मिशन और जलगृह विभाग आपस में सामान्जस्य बनाकर कार्य करें।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision