
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
सिख समाज के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती बुधवार को धूमधाम से मनाई गई गुरुद्वारे को लाइट और झालरों से बहुत अच्छी तरीके से सजाया गया सुबह से ही सीख व सिंधी समाज के लोग गुरुद्वारे में पहुंचना शुरू हो गए रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 6 स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा नगरी में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया समाज की महिलाओं द्वारा शब्द कीर्तन किया गया व अरदास समाज की महिला प्रमुख चरणजीत कौर छाबड़ा द्वारा किया गया सुबह के कार्यक्रम के बाद दोपहर 12 बजे लंगर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना नागेंद्र शुक्ला उपाध्यक्ष अजय नाहटा पार्षद सुनीता निर्मलकर सोहन चतुर्वेदी प्रकाश पुजारी एल्डरमैन पेमन स्वर्णबेर नरेश भरत निर्मलकर पत्रकार गण राजशेखर नायर दीपेश निषाद व समाज अध्यक्ष अनिल वाधवानी उपाध्यक्ष प्रेमजीत छाबड़ा खजांची शंकरलाल पंजाबी जसपाल खनूजा राकेश नारंग सुरजीत खनूजा दयाल टहलवानी राजकुमार टहलवानी गिरधर टहलवानी बलजीत छाबड़ा प्रेम प्रकाश वाधवानी संजय वाधवानी सुमित लोहाना मीत उमंग वनसू खनूजा आकाश पंजाबी और मीत भाटिया आदि समाज के बच्चे महिलाएं व पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
*10 दिनों में शासकीयकरण का किया था वादा*
राजशेखर नायर
कांग्रेस ने चुनाव के समय ग्राम सचिव व रोजगार सहायकों से, सरकार बनाने के 10 दिनों के अंदर शासकीय करण करने का वादा किया था।
पर दो साल से भी अधिक का वक्त गुजर जाने के बाद भी वादा पूरा नहीं होने से नाराज सचिव व रोजगार सहायकों को हड़ताल पर बैठ, भूपेश सरकार को दो साल पहले चुनाव के समय किये गये वादों को याद दिलाना पढ रहा।
पिछले 27 दिनों से नगरी के रावणभाठा मैदान में ग्राम सचिव व रोजगार सहायक हड़ताल पर बैठने को मजबूर है।
जिसकी वजह से ग्राम पंचायतों के विकास कार्य पूर्णता: बाधित हैं ।
ग्रामीणों को हर छोटे-बड़े कार्य के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पर छत्तीसगढ की कांग्रेस सरकार को शायद ग्रामीणों के परेशानियों से कुछ भी लेना देना नहीं है ।
सरकार ग्राम सचिवों की मांग को लेकर गंभीर नहीं है जिसकी वजह से हड़ताल लंबा खींचता जा रहा है।
आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
भिलाई। शौर्यपथ । जिस तरह से राजनांदगांव स्थित माता पताल भैरवी मंदिर में भव्य शिवलिंग की स्थापना की गई है। उसी तरह एक भव्य शिवलिंग की स्थापना सुपेला शीतला मंदिर तालाब के बीचो-बीच की जाएगी। साथ ही शिवलिंग की पूजा कर भक्त परिक्रमा कर सकें इसके लिए चारों ओर परिक्रमा स्थल बनाया जाएगा। यह घोषणा आज महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने की। गौरतलब है कि शीतला मंदिर तालाब का सुंदरीकरण कार्य किया जा रहा है। करीब 88 लाख की लागत से तालाब का सौंदर्यकरण कार्य चल रहा है। तालाब के बीचो-बीच मंदिर निर्माण की योजना है। जिस पर आज चर्चा करते हुए पार्षद सहित वार्ड वासियों की मांग पर देवेंद्र यादव ने योजन को अपडेट कर भव्य शिवलिंग स्थापित करने की घोषणा की यह शिवलिंग पूरे भिलाई शहर में सबसे बड़ा शिवलिंग होगा। जो भक्तों और भिलाई वासियों के लिए एक बड़ा ही सुंदर दार्शनिक स्थल बनेगा। गुरुवार की दोपहर महापौर तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां सबसे पहले उन्होंने माता शीतला की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और माता से हाथ जोड़कर सुपेला सहित भिलाई वासियों के हित और विकास सुख शांति और समृद्धि की कामना की। केशव चौबे ने मंत्रोचार कर विधि विधान से पूजा सम्पन कराया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद एल्डरमैन निगम के अधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे । महापौर ने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे काम को तेजी से कराए। साथ ही जनता की मांग पर राजीव नगर में आंगनबाड़ी केंद का नया भवन भी बनाया जाएगा। इसका का भी प्रोजेक्ट बन चुका है। इस काम को भी जल्द शुरू करने का निर्देश दिया गया। महापौर यादव ने कहा कि वे हमेशा जनता के साथ है और समय समय पर उनके बीच आते रहेंगे। जो भी लोगो की समस्या है उनके निदान के लिए वे हमेशा उनके साथ है।
भिलाई । शौर्यपथ । स्टील एम्प्लाइज यूनियन इंटक भिलाई सेक्टर 3 कार्यालय में डोम शेड का निर्माण किया जाएगा। महापौर देवेंद्र यादव की पहल से डोम शेड का निर्माण किया जाएगा। महापौर बनने के बाद यहां बीजेपी की कुछ लोगों की वजह से काम नहीं कर पा रहे थे मैं किस्मत वाला हूं कि मुझे बहुत ही कठिन परिस्थितियां मिली जिससे मुझे सीखने का मौका मिला उसके बाद प्रदेश में हमारे कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी और उसके बाद विकास कार्य में हमने कोई भी कमी नहीं छोड़ी हमारी सरकार बनने के बाद 2 साल लगातार प्रत्येक दिन हमने भिलाई की भलाई के लिए काम किया सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर ही नहीं बल्कि खेल एजुकेशन आदि सभी दिशा हमें विकास कार्य का प्रयास किया है हम हुडको में एक मांगलिक भवन बना रहे हैं जहां शादी आदि कार्यक्रम किए जा सकें सेक्टर 9 में फुटबॉल मैदान बनाया जा रहा है सिविक सेंटर की पुरानी सूरत को वापस लाना का प्रयास किया जा रहा है जिसके लिए सीएम माननीय श्री भूपेश बघेल जी ने ₹10 करोड़ के विकास कार्य का भूमि पूजन किया है साथी स्वीट सेंटर में शहीद पार्क का निर्माण किया गया है कौशल विकास कार्य आप सब के सहयोग और आशीर्वाद से पूरा हो सका है इसके साथ ही हम सेक्टर 4 में खेल परिसर सेक्टर 22 में तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य कर रहे हैं इस प्रकार हर वार्ड और हर क्षेत्र में विकास कार्य लगातार किए गए हैं और चल रहे हैं सिर्फ यही नहीं हमारा उद्देश्य स्ट्रक्चर पर ही काम करना नहीं है बल्कि हमने शिक्षा को लेकर भी बेहतर काम किया केंद्र सरकार बीएसपी के पुराने सभी स्कूलों को बंद कर रही है लेकिन हमने और हमारी सरकार ने मिलकर निशुल्क सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरुआत की है जब प्रदेश में सबसे पहले 42 सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरुआत की गई उसमें भिलाई 12 इंग्लिश मीडियम स्कूल की सौगात मिली और दूसरा और मैं आपसे वादा करता हूं कि आने वाले दिनों में इस स्कूल में सारी सुविधाएं होने के साथ यहां बेस्ट शिक्षा भी बच्चों को मिलेगी
दुर्ग । शौर्यपथ । 22 जनवरी को प्रस्तावित आंदोलन करने से पहले भाजपा नेता पहले स्पष्ट तो करें कि किस आधार पर आंदोलन किया जा रहा है। रमन सरकार के कार्यकाल में किसानों से औसतन 50 लाख टन धान खरीदी होती थी। भूपेश सरकार ने इस साल लगभग 81 लाख टन धान की खरीदी कर ली है। करीब 9 टन धान की खरीद और संभावित है। ये आंकडे बताते हैं कि रमन सरकार की तुलना में भूपेश सरकार काफी ज्यादा धान खरीदी कर रही है। इन आंकड़ों से भाजपा का यह आरोप अपने आप खारिज हो जाता है कि कांग्रेस सरकार में धान खरीदी न होने से किसान परेशान हैं। रमन सरकार ने 15 साल तक छत्तीसगढ़ में राज किया लेकिन न तो वादे के मुताबिक 21 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की गई, न 3 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस दिया गया। भूपेश सरकार ने 1868 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी के साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 10 हजार रुपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि देकर किसानों को बड़ी राहत दी है। 15 साल में रमन सरकार ने कर्जमाफी नहीं की। भूपेश सरकार ने सत्ता संभालने के चार घंटे के भीतर किसानों की कर्जमाफी का ऐतिहासिक फैसला कर दिया। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का समर्थन करने वाले भाजपा नेता पूरे देश में एक-दो किसान का ही नाम बता दें, जिससे निजी मंडियों में धान के समर्थन मूल्य 1868 रुपए प्रति क्विंटल से अधिक दर पर धान खरीदी की गई हो। उसकी रसीद दिखा दें ताकि हमारे किसान भी अधिक दर पर धान बेच सकें। सच ये है कि कृषि बिल के कारण किसानों को समर्थन मूल्य से काफी कम दर पर अनाज बेचने पर मजबूर होना पड़ेगा। किसानों की उपज का दाम बड़े उद्योगपति और व्यवसायी तय करेंगे। इस कानून से किसान दिनोंदिन बदहाल हो जाएंगे। कृषि बिल को डेढ़ साल के लिए स्थगित करना दर्शाता है कि केंद्र सरकार पीछे हट रही है और कृषि बिल में खोट है। पूरा देश जानता है कि बड़े उद्योगपतियों के मोहजाल में फंसकर केंद्र सरकार ने कृषि बिल लागू किया है। खुले बाजार में कहीं पर भी समर्थन मूल्य पर अनाज की खरीदी नहीं हो रही है। व्यापारी 14 सौ या 15 सौ रुपए की दर से धान खरीदी कर रहे हैं। रमन सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में किसानों की आत्महत्या के आंकड़े में बेतहाशा वृद्धि हुई। कर्ज के बोझ तले रहने वाले किसानों को भूपेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब किसानों की जेब में बारहों महीने पैसा रहता है। समर्थन मूल्य पर अनाज की खरीदी के साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि साल भर में चार किस्तों में मिलने से प्रदेश के किसान खुशहाल हैं। प्रदेश के भाजपा नेताओं को आंदोलन करना है तो केंद्र सरकार के तीनों कृषि बिल के खिलाफ आंदोलन करें। देश में बेतहाशा महंगाई बढ़ने और महिला असुरक्षा सहित कृषि बिल की खामियों को छुपाने के लिए प्रदेश में भाजपा संगठन 22 जनवरी को आंदोलन कर रहे हैं। जिस भाजपा की केंद्र सरकार ने किसानों के धान से बने चावल को लेवी में लेने पर टालमटोल और रोक लगाने का काम किया है, उस भाजपा को किसानों के हित में आंदोलन करने का अधिकार ही नहीं है। सच ये है कि छत्तीसगढ़ का किसान खुशहाल है। किसी भी किसान ने कांग्रेस सरकार पर आरोप नहीं लगाया। शिकायत नहीं की है। कर्जमुक्त और खुशहाल किसानों के कारण व्यापारियों का व्यापार भी बेहतर है। भाजपा को जवाब देना होगा कि क्या खुशहाल किसानों की समृद्धि देखकर लेवी का चावल लेने से टालमटोल किया जा रहा है। किसानों की समृद्धि देखकर भाजपा को पीड़ा क्यों हो रही है।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम रिसाली के नए (अस्थाई) कार्यालय भवन का शुभारंभ होने के बाद गृहमंत्री व क्षेत्रीय विधायक ताम्रध्वज साहू बुधवार को कार्यालय पहुंचे और निरीक्षण किए। इस दौरान मंत्री ने निगम के कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा से होने वाले कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उल्लेखनीय है कि कार्यालय व भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नवगठित रिसाली क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर कार्यो को पूर्ण कराने का आश्वासन देते हुए 2 करोड़ 50 लाख रूपए स्वीकृत किया है।
गृहमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पहले क्षेत्र का सर्वे करे और समस्याओं को सूचीबद्ध करे। कौन-कौन से कार्य आवश्यक है उसे प्राथमिकता के आधार पर चयन कर प्रस्ताव तैयार करे। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत बजट आबंटन के लिए फाईल शीघ्रता से आगे बढ़ाने निर्देश दिए। गृहमंत्री के बैठक में निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता आर. के. साहू, सहा. अभियंता बी. के. सिंह, लेखा अधिकारी देवव्रत देवांगन आदि उपस्थित थे।
उद्धयान व तालाबों को करे चिन्हित
तालाब व उद्धयान सौंदर्यीकरण के लिए गृहमंत्री ने कहा कि वे ऐसे तालाब व उद्धयान का चयन करे जहां कार्य हुआ ही नहीं है। मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई इस राशि को व्यय करने के लिए बेहतर कार्य योजना तैयार करे।
नागरिकों की समस्या पहली प्राथमिकता
बैठक में गृहमंत्री ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय को जल्द व्यवस्थित करे और निगम कार्यालय पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को प्रमुखता से सुने। शिकायत पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करे।
एल्डरमेन से की मुलाकात
निगम के अधिकारियों से चर्चा करने के बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एल्डरमेन संगीता सिंह, तरूण बंजारे, फकीर राम ठाकुर, विलासराव बोरकर, प्रेमचंद साहू, अनुप डे, डोमार देशमुख, कीर्तिलता वर्मा से बातचीत की। साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए सुझाव देने और नागरिकों के सत्त संपर्क में रहने के निर्देश दिए।
सीएसपी जोशी को बनाया नया प्रभारी, आरोपियों को पकडऩे नई टीम अब करेगी हत्याकांड की जांच
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले के अमलेश्वर थाना इलाके के खुड़मुड़ा में माह भर पहले एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने नई जांच टीम का गठन किया है। आईजी दुर्ग रेंज विवेकानंद सिन्हा ने इस 12 सदस्यीय टीम को सूक्ष्मता के साथ माामले की विवेचना कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। टीम का प्रभारी भिलाई नगर सीएसपी राकेश कुमार जोशी को बनाया गया है।
खुड़मुड़ा हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आईजी विवेकानंद सिन्हा ने एसपी प्रशांत ठाकुर के पर्यवेक्षण में नई टीम का गठन किया है। इस टीम के प्रभारी भिलाई गर सीएसपी राकेश कुमार जोशी होंगे। इसके साथ ही निरीक्षक सुरेश ध्रुव, विशाल सोन, श्रीमती नवी मोनिका पांडेय, नरेश पटेल, बृजेश कुशवाहा, विरेन्द्र श्रीवास्तव, उप निरीक्षक जलालुद्दीन, सहायक उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर सोनी, पूरन बहादुर सिंह, अजय सिंह एवं अखिलेश को नवगठित जांच टीम में सदस्य बनाया गया है। गौरतलब रहे कि बीते 21 दिसंबर को खुड़मुड़ा हत्याकांड पेश आया है। इस मामले के खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पूर्व में एएसपी ग्रामीण प्रज्ञा मेश्राम के नेतृत्व में 14 सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया था। लेकिन महीना पूरा हो जाने के बाद भी वारदात की वजह और आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अंतत: मामले की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए नई टीम गठित की गई है।
भिलाई / शौर्यपथ / रेलवे के भिलाई मार्शलिंग यार्ड चरोदा में आज सुबह सुबह मालगाड़ी का एक डिब्बाअचानक पटरी से उतर गया। इसके चलते एच केबिन से जी केबिन की ओर जाने वाला रास्ता बंद हो गया जिसके कारण रेल कर्मचारियों को आने जाने में भारी दिक्कत हुई। डिब्बे को वापस पटरी पर लाने ढाई सौ कर्मचारियों ने ढाई घंटे तक कड़ी मशक्कत की जब जाकर उसे पटरी पर लाया जा सका।
मिली जानकारी के अनुसार मालगाड़ी डिरेल की यह दुर्घटना बुधवार को सुबह 6 बजे के आसपास हुई। मालगाड़ी भिलाई-3 की ओर से रायपुर की दिशा में जा रही थी। यह माल गाड़ी विद्युत लोको शेड के पीछे से होकर भिलाई मार्शलिंग यार्ड की पटरी से गुजर रही थी। तभी अचानक एक डिब्बा पटरी से उतर गया। मालगाड़ी की रफ्तार इस दौरान धीमी थी, जिसके चलते डिरेल हुई डिब्बा पलटने से बच गई। चालक ने मालगाड़ी के डिरेल होने का आभाष होते ही इमरजेंसी ब्रेक लगाया और फिर गार्ड के मध्यम से कंट्रोल रूम को सूचना दी।
मालगाड़ी जिस जगह पर डिरेल हुई है वहां पर चरोदा रेलवे कालोनी से होकर जी केबिन की ओर रास्ता बना हुआ है। इसके नजदीक में चीफ क्रू कंट्रोलर बीएमवाय का कार्यालय सहित पीडब्ल्यूआई कार्यालय एवं विद्युत लोको शेड है। मालगाड़ी के डिरेल हो जाने की वजह से रास्ता बंद हो गया। इसके चलते रेलवे कर्मचारियों से लेकर चरोदा से जी केबिन की ओर होने वाली सामान्य आवाजाही प्रभावित रही।
दुर्घटना की सूचना पर इंजीनियरिंग विभाग सहित रेलवे का तकनीकी अमला पूरे संसाधन के साथ मौके पर पहुंचा। लगभग ढाई सौ कर्मचारियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद डिरेल डिब्बे को वापस पटरी पर बिठाया। इसके साथ ही पौने 9 बजे अवरुद्ध रास्ता खुल जाने से आवाजाही की दिक्कत खत्म हो गई।
सिरसा गेट होकर गए कार्यस्थल
अलसुबह मालगाड़ी के डिरेल होने के चलते एच केबिन से जी केबिन के बीच का रास्ता बंद हो गया। इस रास्ते से रेल कर्मचारी अपने अपने कार्यस्थल की ओर आवाजाही करते हैं। सुबह की पाली में ड्यूटी करने और रात्रि पाली की ड्यूटी छूटने वालों को होने वाली दिक्कत को देखते हए रेल कर्मचारियों के वाट्सएफ ग्रुप में इस बात का संदेश वायरल किया गया कि वे भिलाई-3 के सिरसा गेट होकर आवाजाही करें। चरोदा रेलवे कालोनी में रहने वाले कर्मचारियों को इसके चलते कार्यस्थल पहुंचने में विलंब का सामना करना पड़ा।
वैगन में खराबी की आशंका
मालगाड़ी के डिरेल होने के बाद मौके पर पहुंचे रेल अधिकारियो ने इसके लिए वैगन में खराबी होने की आशंका व्यक्त की है। जिस जगह पर मालगाड़ी डिरेल हुई है वहां रास्ते की वजह से रेल अधिकारियों की नजर पटरी के रखरखाव पर बनी रहती है। इस वजह से रेल पटरी में कोई खराबी या दिक्कत नहीं रही होगी। मालगाड़ी की मरम्मत व रखरखाव भिलाई-3 के पीपी यार्ड में होती है। इस लिहाज से यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि वैगन में आखिर तकनीकी खामी क्या रह गई थी।
रायपुर/शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रवक्ता विकास तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा किए गए प्रेस वार्ता पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल नौसिखिया नेताओ जैसा बयान बाजी कर रहे है।उनके द्वारा दिया गया बयान पूर्णता भ्रामक और कुंठा से ग्रसित है, पंद्रह सालो तक सत्ता में रहने के बाद विपक्ष की भूमिका अदा नहीं कर पा रहे हैं। पूर्वकृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में 13 सौ करोड़ का धान सड़ चुका है यह आंकड़ा पूर्णता फर्जी और भ्रामक है प्रदेश भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के स्थान पर कब्जा करने हेतु पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल प्रदेश की जनता को दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं जबकि आंकड़ों सहित हकीकत यह है कि-
खरीफ़ विपणन वर्ष 2019-20 में कुल 83.94 लाख मेट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया था।
उक्त उपार्जित धान में से अब तक 80.37 लाख मेट्रिक टन धान का निराकरण कस्टम मिलिंग के माध्यम से किया जा चुका है।
वर्तमान स्थिति में लगभग 3.57 लाख मेट्रिक टन धान का निराकरण हेतु शेष है।
राज्य की उसना मिलिंग क्षमता सीमित होने, कोविड-19 की वैश्विक महामारी और राज्य में असामयिक वर्षा के कारण कस्टम मिलिंग का कार्य प्रभावित हुआ था।
खरीफ़ विपणन वर्ष 19-20 में एफसीआई में 28.10 लाख मे. टन में से 26.10 लाख मे टन चावल जमा किया जा चुका है, जो विगत वर्षों में जमा सीएमआर की तुलना में सर्वाधिक है ।
भारतीय खाद्य निगम में शेष सीएमआर जमा हेतु दिनांक 18.01.2021 को भारत सरकार द्वारा 31 जनवरी 2021 तक की समयावृद्धि प्रदान की गई है।
उक्त शेष धान के निराकरण हेतु कस्टम मिलिंग का कार्य प्रगतिरत है।18.1.2021 को समय वृद्धि के पश्चात 74000 मैट्रिक टन का डीओ जारी किया गया है, धान उठाव प्रगतिरत है।
प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में किसी भी स्थान में धान के सड़ जाने की जानकारी नही है तो किस आधार पर पूर्व कृषिमंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने तेरह सौ करोड़ के आंकड़े जारी किये है उन्हें प्रदेश की जनता को बताना चाहिये साथ ही झूठे और नौसिखिया नेताओ जैसा आंकड़े बताने के लिये माफी मांगनी चाहिये।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में कोरोना वैैैक्सीनेशन के तीसरे दिन आज डाॅ भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के आई सी यू के प्रमुख डाॅ ओ पी सुंदरानी और पल्मोनरी मेडिसिन के प्रमुख चिकित्सक डॉ आर के पांडा ने आज कोरोना का वैक्सीन लगवाया । दोनों चिकित्सक स्वस्थ हैं और टीका लगाने के बाद वापस अस्पताल कार्य पर आ गए। दोनों ने चिकित्सा कर्मियों से आग्रह किया कि वे अवश्य टीका लगवाएं क्योंकि यह पूरी तरह सुरक्षित है और आम जनता के सामने मिसाल रखें।
छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक के साथ ही दोनों डाॅक्टर लगातार बिना रूके कोरोना मरीजों के इलाज में मेकाहारा के अन्य चिकित्सकों और स्टाफ के साथ जुटे रहे। इसके अलावा रिफरल केन्द्र होने के कारण प्रदेश के अन्य अस्पतालों के चिकित्सकों को भी मार्गदर्शन देते रहे। चिकित्सकों को आन लाइन प्रशिक्षण भी दिया । मरीजों की सेवा करने और उनके ठीक होकर घर जाने पर उन्हे, मरीजों के परिजनों के बराबर ही खुशी होती थी। डाॅ सुंदरानी ने कहा कि कोरोना काल के दौरान उन्होने कोई अवकाश नही लिया। डाॅ पांडा ने कहा कि त्योहारों में भी वे ड्यूटी करते रहे ताकि मरीज स्वस्थ हो सकें । इसी से उन्हे अत्यंत खुशी मिलती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि वैक्सीन लगाने के बाद भी सभी को कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करना मास्क लगाना ,सुरक्षित दूरी रखना और हाइजिन का ध्यान रखना होगा और वे रख भी रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार वैक्सीन की दूसरी डोज के 14 दिन के बाद ही शरीर में प्रतिरक्षात्मक तंत्र विकसित होता है। विशेषज्ञ अभी भी इसीलिए कह रहे हैं कि संक्रमण कम होने का अर्थ यह नही है कि यह और नही फैल सकता। सबको सचेत रहने की जरूरत है अभी भी ,तभी कोरोना के संक्रमण से बच सकते हैं। प्रदेश में कोरोना वैैक्सीनेशन मंगलवार,शुक्रवार और रविवार को छोड़कर बाकी सभी दिन प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक पूर्व निर्धारित सेशन साइट में होगा।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / अब शिक्षकों के वेतन देयक के साथ खंड और जिला शिक्षा अधिकारी से सत्यापित उपस्थिति पंजी की छायाप्रति संलग्न करने पर ही वेतन का आहरण किया जा सकेगा। कलेक्टर यशवंत कुमार ने जिले के सभी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और हाई स्कूलों के प्राचार्यों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि प्राचार्य और शिक्षक संबंधित विद्यालय में उपस्थित होकर नियमित रूप से पंजी में हस्ताक्षर करेंगे।
कलेक्टर द्वारा जारी पत्र के अनुसार सभी विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों को प्रतिदिन विद्यालय में उपस्थित होकर पंजी में हस्ताक्षर करना अनिवार्य किया गया है। स्वीकृत सेटअप के अनुसार उपस्थिति पंजी में प्राचार्य एवं सभी स्टाफ का नाम का उल्लेख करना होगा। प्रवास और अवकाश के लिए प्राचार्य को सक्षम अधिकारी से अनुमति लेनी होगी। जिसका उल्लेख उपस्थिति पंजी में करना होगा। माह के अंत में उपस्थिति पंजी की छाया प्रति संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी और विकास खंड शिक्षा अधिकारी से सत्यापित करा कर वेतन देयक के साथ कोषालय में प्रस्तुत करेंगे। इसके उपरांत ही वेतन देयक पारित किया जाएगा।
जांजगीर-चापा/ शौर्यपथ / बिलासपुर संभाग के कमिश्नर डॉ संजय अलंग गुरुवार 21 जनवरी को जिले के एक दिवसीय प्रवास पर आएंगे।
डॉ. अलंग 21 जनवरी को बिलासपुर से प्रस्थान कर प्रातः 10:30 बजे अकलतरा पहुंचेंगे। वे यहां अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण करेंगे। स्कूल निरीक्षण के उपरांत ग्राम खटोला के गौठान, बलौदा अंग्रेजी माध्यम स्कूल, औराईकला आदर्श गौठान, ग्राम सरखों के धान खरीदी केंद्र और जांजगीर के अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण करने के बाद वे जांजगीर सर्किट हाऊस पहुंचेंगे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हैं। विगत माह पूर्व ही उन्होंने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की थी। इस माह में भी उन्होंने विधायक निधि से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न कार्यों हेतु 1 करोड़ 48 लाख रुपए के कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति दिलवाई है। डा. सिंह क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रस्ताव को मंजूरी दिलाते हुए राजनांदगांव विधानसभा के 54 विकास कार्यों पर प्रशासकीय स्वीकृति दिलवाई है।
डॉ. रमन सिंह की अनुशंसा पर राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेड़ीकला, ग्राम पंचायत कोटराभांठा, ग्राम पंचायत कुम्हालोरी, ग्राम पंचायत बैगाटोला, ग्राम पंचायत बोरी तथा ग्राम पंचायत सुरगी में सीसी रोड़ निर्माण हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए 2 लाख 60 हजार रूपये की स्वीकृति मिली है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत भोड़िया के ग्राम ढोड़िया, ग्राम पंचायत आरला के ग्राम बुचीभरदा में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 2.60 लाख रूपये एवं ग्राम पंचायत देवादा में नाली निर्माण के लिए 2.60 लाख रूपये की स्वीकृति मिली है।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत सिंघोला, सुकुलदैहान, पनेका, बांकल, रवेली, ठाकुरटोला, भंवरमरा, डीलापहरी, भोडिया, मगरलोटा, ग्राम पंचायत मुड़पार तथा ग्राम पंचायत बागतराई मुक्तिधाम में शेड निर्माण हेतु प्रत्येक कार्य के लिए 2 लाख रूपये की स्वीकृति मिली है। ग्राम पंचायत खैरा में कर्मा भवन के पास एवं ग्राम पंचायत मोखला में देवन घर से नया तालाब तक नाली निर्माण हेतु 2 लाख रूपये, ग्राम पंचायत मुड़पार के ग्राम मलपुरी के वार्ड क्रमांक 14 में मैदान समतलीकरण के लिए 2 लाख रूपये, ग्राम पंचायत इंदावानी में जानकी बाई साहू घर से बाजार चौक तक सीसी रोड़ निर्माण हेतु 5 लाख रूपये, ग्राम पंचायत बैगाटोला शीतला चौक के पास सामुदायिक भवन के लिए 4 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 13, वार्ड क्रमांक 16 लेबर कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 44 कौरिनभांठा के सतनाम पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु प्रत्येक कार्य के लिए 3 लाख रूपये तथा ग्राम पंचायत सांकरा में सामुदायिक भवन सह मंच निर्माण हेतु 5 लाख रूपये की मंजूरी मिली है। वार्ड क्रमांक 43 चंद्रा कॉलोनी शीतला मंदिर के पास शेड निर्माण हेतु 3 लाख रूपये, वार्ड क्रमांक 2 दीवानटोला में सीसी रोड़ सह नाली निर्माण के लिए 3 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 9 शंकरपुर में सीसी रोड़ सह नाली निर्माण के लिए 3 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 4 एवं वार्ड क्रमांक 8 मोतीपुर में सीसी रोड़ सह नाली निर्माण के लिए 3 लाख रुपयेए वार्ड क्रमांक 19, 36 ब्लॉक में सीसी रोड़ सह नाली निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 36 सेठी नगर में सीसी रोड़ निर्माण के लिए 3 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। ग्राम पंचायत भर्रेगाँव राधाकृष्ण मंदिर के पास सीसी रोड़ निर्माण हेतु 2.60 लाख रूपये, ग्राम पंचायत ठेकवा में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 2.60 लाख रूपये, ग्राम पंचायत फरहद एवं ग्राम पंचायत बिरेझर में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 2.60 लाख रूपये, ग्राम पंचायत पार्रीखुर्द के वार्ड क्रमांक 2 में सीसी रोड निर्माण हेतु 2.60 लाख रूपये की मंजूरी मिली है।
ग्राम पंचायत तोरनकट्टा में माखन लाल साहू घर से नाली निर्माण हेतु 2 लाख रूपये तथा ग्राम मोखला पंचायत भवन के पास अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 2 लाख रूपये, वार्ड क्रमांक 17 में नाली निर्माण हेतु 3 लाख रूपये, वार्ड क्रमांक 48 शीतला मंदिर के पास सामुदायिक भवन के लिए 4 लाख रूपये, वार्ड क्रमांक 28 इंदिरा सरोवर के पास सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 29 चंडी मंदिर के पास सामुदायिक भवन के लिए 3 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 25 शीतला वार्ड में सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 26 सूर्यमुखी देवी वार्ड में सामुदायिक भवन के लिए 4 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 31 जनता कॉलोनी साईं मंदिर के पास उद्यान में बगीचा निर्माण हेतु 2 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
