
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / साहू समाज युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, जनपद सभापति, कर्मा सेना जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तेलघानी बोर्ड के गठन की घोषणा पर आभार व्यक्त किया है। ओमप्रकाश साहू ने कहा की तेलघानी बोर्ड के गठन से साहू समाज की पारंपरिक व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा। तेलघानी बोर्ड के माध्यम से नई तकनीक का विकास होगा, जिससे तेल उत्पादन में बढ़ोत्तरी के साथ-साथ इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ होगा। महासमुंद में आयोजित संभाग स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन पत्रिका विमोचन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए तेलघानी बोर्ड के गठन की घोषणा किये है जिमसें प्रमुख रूप से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, वरिष्ठ विधायक धनेंद्र साहू, प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, संसदीय सचिव शकुंतला साहू, युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संदीप साहू एवं साहू समाज के पदाधिकारी प्रमुखगण की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। ओमप्रकाश साहू ने इस घोषणा पर मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
राजनांदगांव /शौर्यपथ / जिले के मरीजों को निःशुल्क इलाज की सुविधा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सक्रियता से कार्य किया जा रहा है। मरीजों की राहत के लिए जिले भर में आयुष्मान ई-कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब ओपीडी मरीजों का भी ई-कार्ड बनवाया जाएगा। इसके लिए जिले के 59 सरकारी अस्पतालों और 19 निजी अस्पतालों को चिन्हांकित किया गया है, ताकि इलाज कराने में जिले के मरीजों को आर्थिक कठिनाई न आए।
ओपीडी में ही सहजता से आयुष्मान ई-कार्ड बनाया जा सके, इसलिए मरीजों से अपील की जा रही है कि इलाज कराने के लिए वह जब भी अस्पताल जाएं तो साथ में राशन कार्ड और आधार कार्ड जरूर रखें। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया, अस्पतालों में भर्ती मरीज और ओपीडी में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए ई-कार्ड बनाने की सुविधा दी जा रही है। ई-कार्ड निःशुल्क बनेगा पर लाभार्थी को आधार कार्ड और राशन कार्ड रखना जरूरी है। कार्ड बनवाने के लिए स्थान तय कर दिया गया है। बसंतपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कक्ष क्रमांक-5 में कार्ड बनेगा।
इसके अलावा शहरी स्वास्थ्य केंद्र शंकरपुर और मोतीपुर, जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और जिले के सभी पंजीकृत 19 निजी अस्पताल में भी आयुष्मान ई-कार्ड बनाया जाएगा। डॉ. चौधरी ने बताया, एसईसीसी सूची में शामिल परिवार, अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशन कार्डधारी परिवार को 5 लाख रुपए तक इलाज की सुविधा रहेगी। अन्य कार्डधारकों को 50 हजार तक निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। आयुष्मान ई-कार्ड बनवाने के लिए राशन और आधार कार्ड देना जरूरी है। परिवार के सदस्यों का अलग-अलग ई-कार्ड बनाकर दिया जा रहा है। कोविड-19 के प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए शिविर नहीं लगाया जा रहा है। योजना से संबंधित जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर-104 जारी किया गया है, इस नंबर पर 24 घंटे जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
इन सबका इलाज करवा सकेंगे
आयुष्मान भारत राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन के तहत आयुष्मान ई-कार्ड से मैटरनल हेल्थ और डिलीवरी की सुविधा, नवजात और बच्चों के स्वास्थ्य, किशोर स्वास्थ्य सुविधा, कॉन्ट्रासेप्टिव सुविधा और संक्रामक, गैर संक्रामक रोगों के प्रबंधन की सुविधा, आंख, नाक, कान और गले से संबंधित बीमारी के इलाज के लिए अलग से यूनिट होगी। यहां बुजुर्गों का इलाज भी करवाया जा सकेगा।
सर में गम्भीर चोट आने से *कोमा में*
राजशेखर नायर/धमतरी ब्यूरो/ दैनिक शौरयपथ
*मौत से जूझ रहा युवक, मजदूरी कर परिवार का करता था भरण-पोषण*
नगरी के ग्राम बोडरा निवासी युवक गोविंद यादव पिता......
मजदुरी कर 15 जनवरी की शाम 6 बजे के आस-पास ,सायकल चलाकर धर वापस लौट रहा था।
रास्ते में गोरेगाँव तालब के पास तेज रफ्तार नगरी की ओर जा रही, कार ने जबरदस्त ठोकर मार फरार हो गया।
युवक के सर पर गंम्भिर चोट की वजह से पिछले पाँच दिनों से रायपुर के DKS रायपुर अस्पताल के आई सी यु में जिंदगी और मौत से जुझ रहा है ।
युवक की धरेलु स्थित बेहद खराब है। पिता की मानसिक रोग से पीडित है।
पुरे धर के लालन-पालन की जिम्मेदारी धायल युवक ही मजदुरी कर निर्वाह करता था।
ऐसे मे परिवार के मुसिबतों का जैसे पहाड टुट पढा है।
ऐसे मुश्किल की धडी में ग्राम बोडरावासीयो ने मानवता का परिचय दिया ।
सभी धरों से चंदा कर, गोविंद को ईलाज के लिये रायपुर भेजा।
पिछले छ: दिनो से आई.सी. यू
में मौत से लड रहे युवक को और कितने दिन और अस्पताल रहना होगा, ईलाज केलिये रकम की व्यावस्था कैसे होगी यह प्रश्न परिजनो केलिये चिंता का कारण बना हुआ है।
उन्होने शासन व समाज सेवीयों से मदद की गुहार लगाई है।
सेंटियागो स्मृति टेनिस प्रतियोगिता रायपुर में जिले के दोनो खिलाड़ी ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
राजशेखर नायर/धमतरी/शौर्यपथ
धमतरी रायपुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 से 17 जनवरी तक सेंटियागो व स्मृति टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के दो खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के तहत विभिन्न गतिविधि में स्पर्धा आयोजित की गई। जिसमें धमतरी के लॉन टेनिस के मशहूर खिलाड़ी सूर्यकांत खण्डेलवाल के साथ सचेत पारख ने हिस्सा लिया। 45 प्लस डबल्स ने दोनो खिलाडिय़ों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए फायनल में पहुंचे और फायनल में श्री खण्डेलवाल व श्री पारख ने विक्रम सिंह सिसोदिया एवं सुनील सुराना को 9-5 से हरा कर खिताब अपने नाम किया। स्पर्धा में खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने विधायक कुलदीप जुनेजा मुख्य अतिथि के तौर के उपस्थित रहे। अध्यक्षता टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा विशेष अतिथि के रुप में अखिल धगट अध्यक्ष प्रदेश बैडमिंटन संघ टेनिस संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अवरात जुनेजा एवं वरिष्ठ खिलाड़ी कैलाश दीक्षित एवं टेनिस संघ के पूर्व अध्यक्ष विक्रम सिसोदिया, संघ के कोषाध्यक्ष लॉरेंस सेंटियागो उपस्थित रहें। इस मौके पर हाईवे चैनल से चर्चा करते हुए सूर्यकांत खण्डेलवाल ने बताया कि वे विगत 15 सालों से टेनिस खेल रहे है। अब यह उनकी दिनचर्या में शामिल हो चुका है। सचेत पारख ने बताया कि वे विगत 2-3 सालो से ही टेनिस खेल रहे है। वे रोजाना श्री खण्डेलवाल के साथ दो से तीन घंटे टेनिस में प्रेटिक्स करते है। बता दे कि श्री खण्डेलवाल जाने माने टेनिस खिलाड़ी है, वे 35 प्लस व 40 प्लस केटेगरी में पूर्व में प्रदेश स्तरीय स्पर्धाएं जीत चुके है। खिताब जीतने पर जीतेन्दर सिंह खालसा, पंकज महावर, पाठक सर, चन्द्रदीप सिंह, अमित जैन, प्रवीण पटेल, अब्दुल रहमान, राजेन्द्र आनंद भल्ला आदि ने बधाई दी है।
टेनिस में है आपार संभावनाएं
फोटो--20, 21
टेनिस के वरिष्ठ खिलाड़ी सूर्यकांत खण्डेलवाल व सचेत पारख ने खिताब जीतने के बाद विभिन्न मुद्दो पर चर्चा की। उन्होने बताया कि टेनिस खिलाडिय़ों के लिए राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय पर आपार संभावनाएं है। अन्य खेलो की तरह से टेनिस खेल को बढ़ावा दिया जाये। खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित किया जाये तो बच्चों को इस खेल में काफी आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होने आगे बताया कि टेनिस खेलने के लिए सिंथेटिक्स कोर्ट की आवश्यकता पड़ती है। धमतरी, कुरुद के साथ ही प्रदेश के लगभग सभी जिले में अब सिंथेटिक्स कोर्ट बन चुके है। इसलिए अब खिलाड़ी स्थानीय स्तर पर अभ्यास कर अपना हुनर निखार सकते है। शासन प्रशासन को अन्य खेलो की तरह ही टेनिस खेल को विशेष प्रोत्साहन देना चाहिए ताकि जिले के टेनिस खिलाड़ी राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर अपने खेल का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर सकें।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असम प्रवास के दौरान गुवाहाटी में छत्तीसगढ़ में विनिर्माण और संबद्ध क्षेत्रों में पूंजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए उत्तर पूर्व क्षेत्र के विभिन्न औद्योगिक संगठनों और उद्योगों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई उद्योग और व्यापार अनुकूल नीतियों के कारण राज्य की अर्थव्यवस्था कृषि, लोहा, इस्पात, सीमेंट और थर्मल पावर जैसे संपन्न कोर सेक्टर उद्योगों और छोटे और मध्यम श्रेणी के उद्योगों के प्रारंभ होने के कारण काफी बढ़ी है।
पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने उत्तर पूर्व क्षेत्र के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, हृश्वक्र्ररू्रष्ट (उत्तर पूर्वी क्षेत्रीय कृषि विपणन कॉर्पोरेशन) मनोज कुमार दास और उप निदेशक, पीएचडी चैम्बर उत्तर पूर्व क्षेत्र श्री एस. के. हजारिका के नेतृत्व में मुख्यमंत्री बघेल से मुलाकात की और छत्तीसगढ़ में पूंजी निवेश की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।
मुलाकात के दौरान आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क इनक्यूबेटर के मुख्य परिचालन अधिकारी प्रांजल कोंवर बताया कि वे पहले से ही 36 आईएनसी (छत्तीसगढ़ राज्य इनक्यूबेटर) के साथ काम कर रहे हैं। ग्रीन वैली राइस टेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक श्री आशीष कुमार बजाज ने भी कई क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ में निवेश करने में अपनी रुचि दिखाई।
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के प्रतिनिधियों ने उत्तर पूर्व परिषद के सह अध्यक्ष श्री अभिजीत बरूआ और सीआईआई के निदेशक श्री शांता सरमा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ में उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने की राज्य सरकार की नीति और पूंजी निवेश आकर्षित करने के लिए भविष्य की योजना पर प्रकाश डाला। फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्री एण्ड कॉमर्स और नॉर्थ ईस्टर्न रीजन के निदेशक श्री बिस्वजीत हजारिका, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के प्रतिनिधि और बीएमजी इन्फॉरमेटिक्स के सह-संस्थापक जॉयदीप गुप्ता और मोनोजीत भट्टाचार्जी ने भी गुवाहाटी में मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री बघेल ने सभी प्रतिनिधियों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ की क्षमताओं, संसाधनों और संभावनाओं पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान छत्तीसगढ़ नई औद्योगिक नीति 2019-24 की प्रमुख विशेषताओं के बारे में बताया, जो समावेशी आर्थिक विकास पर केंद्रित है। मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य में निवेश के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों जैसे कि खाद्य प्रसंस्करण, इथेनॉल, रत्न और आभूषण, लघु वनोपज आदि के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने छत्तीसगढ़ की भूमि दरों और पट्टे के किराए में राज्य सरकार द्वारा दी गई रियायतों के बारे में भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने पिछले दो सालों में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई प्रगतिशील कदम उठाए हैं, जिससे भारत में सबसे पसंदीदा निवेश स्थलों के रूप में छत्तीसगढ़ भी उभरा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक संसाधनों में वेल्यू एडीशन और विभिन्न प्रकार के उद्योगों के प्रारंभ होने से विकास की नई संभावनाएं निर्मित हुई है। उद्योग और व्यापार जगत में नवाचार और प्रौद्योगिकी के बढ़ते उपयोग से छत्तीसगढ़ ने भारत में पसंदीदा व्यावसायिक स्थल के रूप में विशेष पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री बघेल ने निवेशकों को यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ में अनुकूल कारोबारी माहौल है। उन्होंने निवेशकों को छत्तीसगढ़ आने और राज्य में व्यापार के अवसरों का पता लगाने के लिए आमंत्रित किया।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / डोंगरगढ़ विधायक व अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल घुमका क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। विधायक बघेल 3 बजे मुड़पार पहुंचे, जहां मार्च-अप्रैल में होने वाले महायज्ञ स्थल का भूमिपूजन किये व अपने उद्बोधन में कार्यक्रम में हर संभव मदद की बात किये। अपने व अपने परिवार की ओर से 50000 हजार की सहयोग की बात कही। ब्लॉक अध्यक्ष रतन यादव, जनपद सदस्य हंशा सिन्हा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
तत्पश्चात विधायक बघेल उपरवाह क्रिकेट समापन में पहुंचे, विधायक बघेल ने आयोजक समिति व ग्राववासी को आयोजक की बधाई दिए। इसके पश्चात विधायक बघेल युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह में पहुंचे, यहां उन्होंने अपने उद्बोधन में अपने पुराने युवा कांग्रेस कार्यकाल को याद करते हुवे कहा कि युवा कांग्रेस हमारे ऊंचाई पर पहुंचने का मार्ग है। सभी युवा साथियों को कंधा से कंधा मिलाकर काम करने की बात कही। कार्यक्रम को ब्लॉक अध्यक्ष रतन यादव, डोंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, संदीप सिंह, कमलेश वर्मा, जनपद सभापाति ओमप्रकाश साहू, शिव शंकर बघेल, राजेन्द्र यदु ने संबोधित किया। इसके बाद विधायक बघेल खैरझिटी में रामायण समापन में पहुंचे।
विधायक बघेल ने 25 वर्ष रजत जयंती पर आयोजक समिति व समस्त ग्रामवासी को बधाई दिए। विधायक बघेल के साथ प्रमुख रूप से डोंगरगढ़ जनपद उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, राजनांदगांव जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू, ब्लॉक अध्यक्ष रतन यादव, शिव बघेल, भागवत वर्मा आदि उपस्थित रहे।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री बघेल 20 जनवरी को अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर सहित 05 उद्यानिकी महाविद्यालयों साजा, अर्जुन्दा, धमतरी, जशपुर और लोरमी और नवीन कृषि विज्ञान केन्द्र कोण्डागांव के ई- शुभारंभ के साथ ही प्रदेश के कृषि महाविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्द्रों और नवीन कृषि महाविद्यालयों में 109 करोड़ 77 लाख रूपए की लागत के अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 46 करोड़ 67 लाख रूपए की लागत के कार्यों का लोकार्पण और 63 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत के कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास शामिल हैं।
मुख्यमंत्री रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिन कार्यों का ई-लोकार्पण करेंगे उनमें 9.81 करोड़ की लागत से कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र बेमेतरा के महाविद्यालय भवन एवं छात्रावास भवन, 9.81 की लागत से कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र राजनांदगांव में महाविद्यालय भवन एवं छात्रावास के साथ ही 12.75 करोड़ की लागत से निर्मित उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र राजनांदगांव में महाविद्यालय भवन एवं छात्रावास भवन, कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में 1.87 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित कैन्टीन भवन, इसी प्रकार कबीरधाम के कषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान परिसर में 36 लाख की लागत से बायोकन्ट्रोल लैब, बिलासपुर और भटापारा और बेमेतरा जिले के साजा में कृषि महाविद्यालय एवं अनुसांधान केन्द्रों में एक-एक करोड़ की लागत से हाईटेक नर्सरी, दुर्ग जिले के पहंदा के कृषि उद्यान केन्द्र में एक करोड़ 73 लाख रूपए की लागत से प्रशासनिक भवन एवं सीड प्रोसेसिंग भवन, कृषि विज्ञान केन्द्र गरियाबंद और बलरामपुर में 2 करोड़ 82 लाख रूपए से तैयार किए गए प्रशानिक भवन, कृषि विज्ञान केन्द्र दंतेवाड़ा में 50 लाख रूपए की लागत से निर्मित कड़कनाथ हैचरी और मशरूम भवन, कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव में एक करोड़ 73 लाख रूपए की लागत से निर्मित प्रशासनिक भवन एवं सीड प्रोसेसिंग भवन, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र कबीरधाम में 2 करोड़ 29 लाख रूपए की लागत से निर्मित बालिका छात्रावास भवन शामिल हैं।
मुख्यमंत्री बघेल नवीन कृषि महाविद्यालयों और कृषि विज्ञान केन्द्रों में 63.10 करोड़ रूपए की लागत के कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास भी करेंगे। इनमें कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र मर्रा-पाटन, साजा, महासमुन्द, कुरूद, कोरबा और छुईखदान में 7.53-7.53 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले महाविद्यालय भवन, बालक एवं बालिका छात्रावास भवन इसी तरह कृषि महाविद्यालय रायपुर में 2.28 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले बालिका छात्रावास और कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र भाटापारा में 2.28 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले बालक छात्रावास इसके अलावा सुकमा, कोण्डागांव, बालोद, बेमेतरा, मुंगेली और मैनपाट के कृषि विज्ञान केन्द्रों में 2.11-2.11 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले प्रशासनिक भवन एवं कृषक छात्रावास तथा 70 लाख रूपए की लागत से कृषि विज्ञान केन्द्र रायपुर में बनने वाले कृषक छात्रावास का शिलान्यास शामिल है।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 एवं संशोधित अधिनियम 2016 के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा की जाएगी। हाथ से मैला ढोने उठाने वाले कर्मियों के नियोजन का प्रतिषेध और उनके पुनर्वास अधिनियम- 2013, के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक भी साथ में आयोजित की जाएगी। समिति के सदस्य सचिव सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जानकारी के साथ उपस्थित होने का आग्रह किया है।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / कलेक्टर यशवंत कुमार ने आज जिला कार्यालय में आयोजित समय सीमा बैठक में कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस गरिमामय और हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा। उन्होंने आयोजन में राज्य सरकार के समान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने का अच्छा अवसर है। वे विभाग के लिए महत्वपूर्ण होते है। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित करवाने सूची तत्काल जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कहा कि अब तक जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर 93 प्रतिशत धान खरीदी पूरी हो गई है। अब शेष धान खरीदी पर सतकर्ता जरूरी है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के दौरान गड़बड़ी की शिकायतों की जांच गंभीरता पूर्वक शीघ्र करें। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी पायी जाने पर तत्काल एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। कलेक्टर ने जिला अधिकारियों से कहा कि आम जनता से प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करें। निराकरण पश्चात् आवेदकों को इसकी लिखित सूचना भी अवश्य दें। समय सीमा के पश्चात लंबित प्रकरणों पर की गई अनुशासनात्मक कार्यवाई के लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। कलेक्टर ने कहा कि न्यायालय द्वारा जारी किए गए आदेश और वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त निर्देश पर समयसीमा में कार्यवाही कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।
बैठक में वनमंडलाधिकारी श्रीमती प्रेमलता यादव, जिला पंचायत सीईओं गजेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम, एस.एस. पैकरा, आरआई श्रीमती मंजूलता केरकट्टा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर / शौर्यपथ /नशा मुक्ति एवं तंबाकू निषेध को लेकर मितानिन और स्वास्थ्य केंद्र पर आये लाभार्थियों समूह चर्चा (एफजीडी) की गई । समूह चर्चा का मुख्य उद्देश्य लोगों को तंबाकू और नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करना था । इस अवसर परउपस्थित लोगों को मास्क और सेनेटाइज़र का वितरण भी किया गया साथ ही भारत सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन भी किया गया।
समूह चर्चा के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मीरा बघेल ने कहा,“तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए घातक है। स्मोकिग से सबसे ज्यादा फेफड़ों के कैंसर होने की संभावना होती है। इसलिए बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोगों को तंबाकू का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए । कोरोना के संक्रमण काल में चार बातों को जानना बेहद महत्वपूर्ण है । तंबाकू या धुम्रपान से कोरोना का कनेक्शन यह है कि यह फेफड़ों को कमजोर करता है, जिससे वायरस का संक्रमण गंभीर हो सकता है । सिगरेट,सीगार, बीड़ी, वाटरपाइप और हुक्का पीने वालों में कोविड-19 का रिस्क ज्यादा होता है । तंबाकू चबाने व सिगरेट पीने वालों में कोरोना हाथ से मुंह तक पहुंच सकता है । संक्रमित के तंबाकू चबाने के बाद थूकने पर वायरस अन्य लोगों को भी जकड़ सकता है” ।
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) भाटागांव के प्रभारी डॉ. किशोर सिन्हा ने कहा,“गुटखा, तंबाकू व शराब आदि का सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को बढ़ावा मिलता है। कुछ घंटों के शौक के लिए किये जाने वाले इस नशे से कैंसर हो सकता है साथ ही व्यक्ति बाद में आर्थिक रूप से भी बर्बाद होता है। बीमारी जड़ से भी खत्म होने की गारंटी नहीं होती। ऐसे में सभी को संकल्प लेना चाहिए कि नशे से दूर रहे और दूसरों को भी यह सलाह दें”।
समूह चर्चा के दौरान जिला सलाहकार डॉ. सृष्टि यदु ने सभी को तंबाकू का सेवन न करनेकी शपथ दिलाई, साथ ही कोटपा अधिनियम 2003 के बारे में जानकारी भी दी। ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे 2016-17 का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया,“छत्तीसगढ़ में 39.1 प्रतिशत लोग किसी न किसी प्रकार से तंबाकू का सेवन करते हैं। यह देश की औसत 28.4 प्रतिशत से अधिक है। इसमें से 7 प्रतिशत लोग ऐसे थे जिन्होंने 15 वर्ष की उम्र से पहले ही तम्बाकू का सेवन शुरू किया था। 29 प्रतिशत ने 15-17 वर्ष की उम्र से और 35.4 प्रतिशत ने 18-19 वर्ष में सेवन शुरू किया। यानी औसतन 18.5 वर्ष की आयु में तंबाकू का सेवन शुरू किया था”।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक रायपुर मनीष मेजरवार ने कहा, “स्वास्थ्य कर्मी व मितानिन गांवों के लोगों को जागरूक करें जिससे लोग तंबाकू से दूर हों। सिगरेट में निकोटिन सहित कई विषैले पदार्थ पाए जाते है। जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी कई समस्या हो सकती है जिसके कारण बोलने की शक्ति, सुनने की क्षमता, आंशिक अंधापन की समस्या हो सकती है। धूम्रपान न करने वालों की तुलना में धूम्रपान करने वालों में स्ट्रोक होने की संभावना तीन गुना अधिक होती है”। नेहा सोनी सोशल वर्कर ने बताया,“तंबाकू में पाए जाने वाला ग्लूकोज आपके पाचन तंत्र को बिगाड़ सकता है। जो बाद में डायबिटीज का कारण भी बन सकताहै। दरअसल धुएं में आर्सेनिक, फार्मलाडिहाइड और अमोनिया शामिल होते हैं। यह रसायन खून में शामिल होकर आंखों के नाजुक ऊतकों तक पहुंचते हैं जिससे रेटीना कोशिकाओं की संरचना को नुकसान होता है। अल्जाइमर का खतरा भी बढ जाता है”।
काउंसलर अजय कुमार बैस ने कहा,“नशा छुड़ाने का प्रयास किया जा सकता है।समय रहते नशा छोडने से मन और शरीर स्वस्थ रहता है। धूम्रपान करने वाले दोनों पुरुष और महिलाओं में डिमेंशिया या अल्जाइमर जैसे रोग होने की संभावना अधिक होती है। इसमें मानसिक पतन का अनुभव भी कर सकते हैं। सिगरेट में मौजूद निकोटीन मस्तिष्क के लिए हानिकारक है और डिमेंशिया या अल्जाइमर रोग की शुरुआत करता है”।
खेल / शौर्यपथ / युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (91), टीम इंडिया की दीवार चेतेश्वर पुजारा (56) और प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (नाबाद 89) की करिश्माई बल्लेबाजी से भारत ने ब्रिसबेन के गाबा मैदान में ऑस्ट्रेलिया को चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पांचवें दिन मंगलवार को तीन विकेट से हराकर नया इतिहास रच दिया। भारत ने पहली बार ब्रिसबेन में टेस्ट जीत हासिल की और चार मैचों की सीरीज को 2-1 से जीत लिया। इस मैच में जीत दर्ज करते ही भारत ने एडिलेड मैदान पर 36 पर ऑलआउट होने के डर और गाबा मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की 32 साल की बादशाहत भी खत्म कर दी। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी धरती पर गाबा में आखिरी बार साल 1989 में हार का मुंह देखा था। इसके बाद से ही कंगारू टीम को यहां कभी कोई हरा नहीं पाया था।
भारत की गाबा मैदान में सात टेस्ट मैचों में यह पहली जीत है। भारत ने इस मैदान पर अपने पिछले छह टेस्ट मैचों में पांच हारे थे और एक ड्रॉ खेला था। गाबा मैदान में भारत की ऐतिहासिक जीत के तीन बड़े हीरो रहे। शुभमन, पुजारा और पंत ने मैच के अंतिम दिन ऐसी बल्लेबाजी की जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। शुभमन ने 146 गेंदों में आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 91 रन की आक्रामक पारी खेली जिसने भारत को जीत का आधार दिया। पुजारा ने चट्टान की तरह एक छोर संभाल कर खेलते हुए 211 गेंदों में सात चौकों के सहारे 56 रन बनाए।
पुजारा की इस पारी ने भी टीम इंडिया को मजबूती प्रदान की और पंत ने 138 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 89 रन बनाकर मुकाबले में भारत की जीत की मुहर लगा दी। उनके अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 24, मयंक अग्रवाल ने नौ रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 29 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के के सहारे 22 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया अपनी पूरी ताकत के साथ गेंदबाजी करने के बावजूद टीम इंडिया के हौंसलों को नहीं डगमगा पाया और भारत ने 2-1 की जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरा समाप्त किया। भारत ने इस दौरे में वनडे सीरीज 1-2 से गंवाई लेकिन फिर वापसी करते हुए टी-20 सीरीज 2-1 से और टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली।
भारत को इस मुकाबले को जीतने के लिए 328 रन का लक्ष्य मिला था। भारत ने सुबह जब बिना कोई विकेट खोए चार रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि भारत चौथी पारी में इतने मुश्किल लक्ष्य को हासिल कर लेगा। भारतीय बल्लेबाजों ने आखिर में करिश्मा कर दिखाया जिसका करोड़ों देशवासियों को इंतजार था। भारत ने 97 ओवर में सात विकेट पर 329 रन बनाकर ऐतिसाहिक जीत दर्ज की।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
