Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi
शौर्यपथ

शौर्यपथ

नई दिल्ली / शौर्यपथ / भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण–एफएसएसएआई ने हाल ही में जारी अपना परामर्श वापस लिया है, जिसमें खाद्य व्यवसायों को पैकेजिंग पर से ए-1 और ए-2 प्रकार के दूध और उससे बने उत्पादों के दावों को हटाने का निर्देश दिया गया था। अब खाद्य व्यवसायों के संचालक ए-1 और ए-2 प्रकार के दूध के दावों के साथ अपने उत्पादों को बेचना और विपणन करना जारी रख सकते हैं।  

नई दिल्ली / शौर्यपथ / गृह मंत्री अमित शाह कल नई दिल्‍ली में पुलिस अनुसंधान और विकास ब्‍यूरो के 54 वें स्‍थापना दिवस समारोह में हिस्‍सा लेंगे। गृह मंत्री इस अवसर पर डॉक्‍टर आनंद स्‍वरूप गुप्‍ता स्‍मारक व्‍याख्‍यान भी देंगे। इस वर्ष के व्‍याख्‍यान का विषय है- नये आपराधिक कानून-नागरिक केन्द्रित सुधार। श्री शाह 2023 और 2024 के लिए विशिष्ट सेवा के लिए राष्‍ट्रपति पदक विजेताओं को सम्‍मानित भी करेंगे। समारोह के दौरान गृह मंत्री नये आपराधिक कानूनों के बारे में ब्‍यूरो की पत्रिका इंडियन पुलिस जनरल के विशेषांक का विमोचन भी करेंगे।
  पुलिस अनुसंधान और विकास ब्‍यूरो पुलिस व्‍यवस्‍था में उत्‍कृष्‍टता लाने के लिए प्रमुख वैचारिक संगठन के रूप में काम करता है। इस संस्‍थान का प्रमुख लक्ष्‍य पुलिस के लिए नीतियां और प्रक्रियाएं विकसित करना है। इसके अलावा ब्‍यूरो नागरिकों के लिए बेहतर सेवा वितरण में सहायक प्रौद्योगिकी की खोज करने, पुलिस व्‍यवस्‍था में सुधार लाने, और कानून लागू करने वाली एजेंसियों की क्षमता बढ़ाने के उपायों पर भी ध्‍यान केंद्रित करता है।

छत्तीसगढ़ को नक्सलियों से लड़ाई में जिस मदद की आवश्यकता होगी उसे भारत सरकार उपलब्ध कराएगी
छत्तीसगढ़ पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए 30 करोड़ रुपए देने की घोषणा

रायपुर / शौर्यपथ / केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ तथा पड़ोसी राज्यों में चल रहे माओवादी आतंक विरोधी अभियान की आज रायपुर में समीक्षा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक विरोधी अभियान में छत्तीसगढ़ सरकार को हर मोर्चे पर बहुत अच्छी सफलता मिली है। पिछले आठ माह में माओवादी आतंक को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ में जितना कार्य हुआ है, उतना कभी नहीं हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की प्रशंसा करते हुए कहा कि माओवादियों का एरिया बहुत सीमित रह गया है। छत्तीसगढ़ सरकार नक्सल विरोधी अभियान में बहुत अच्छी कार्रवाई कर रही है। जितनी तेज और प्रभावी कार्यवाही साय सरकार ने 8 माह में की, जिसमें 150 माओवादी आतंकवादी न्यूट्रेलाइज किए गए और इससे 4 गुना ज्यादा लोगों ने आत्मसमर्पण किया, वह पूरे भारत में आज तक कहीं नहीं हुआ। इस कार्यवाही में उन्होंने और तेजी लाने के उन्होंने निर्देश दिए।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री से मैं लगातार बात करता हूं, छत्तीसगढ़ को नक्सलियों से लड़ाई में जिस मदद की आवश्यकता होगी उसे भारत सरकार उपलब्ध कराएगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की एजेंसियों को मिलकर नक्सलियों की वित्तीय कड़ी को तोड़ने का कार्य करना चाहिए। टैक्स एजेंसियों को भी संवेदनशील होकर नक्सलियों की वित्तीय कड़ियों को तोड़ने के लिए करवाई करनी चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने नक्सल प्रभावित इलाकों में कम्युनिटी अवेयरनेस प्रोग्राम चलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को शासकीय योजनाओं, प्रक्रियाओं और इंटेंट के बारे में सही इन्फॉर्मेशन दी जाए।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी जाए। ये हमें सुनिश्चित करना होगा कि केंद्र और राज्य की सभी 300 योजनाओं का शत प्रतिशत सैचुरेशन हो, उनका पूर्ण क्रियान्वयन हो। ऐसे क्षेत्र जहां माओवादी आतंक खत्म हो गया है, वहां ये समस्या दोबारा पैदा ना हो, ये सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इन क्षेत्रों में लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी हथियार वाले आन्दोलन को लोगों में सरकार के प्रति विश्वास पैदा करके ही समाप्त किया जा सकता है। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए 30 करोड़ देने की घोषणा की।

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, माओवादी आतंक विरोधी अभियान की प्रगति और भावी योजनाओं पर प्रस्तुतिकरण दिया। इस पर विचार-विमर्श के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ के माओवादियों में से अधिकाधिक, आत्म समर्पण करना चाहते हैं, हमें समर्पण योजना की व्यापक जानकारी रखनी चाहिए।

बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, केंद्रीय गृह सचिव श्री गोविंद मोहन, आईबी, एनआइए, सीआरपीफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी के महानिदेशक, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा सहित झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक, केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

दीपक वैष्णव की ख़ास रिपोर्ट
  कोंडागांव/ शौर्यपथ / कोंडागांव जिले के विकासखंड बड़े राजपुर के ग्राम सलना में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर इन दिनों अनदेखी में चल रहा है तस्वीरों में आप देख सकते है कि 10 बज के 30 मिनट में खिंची गई तस्वीर में कर्मचारी नदारद दिखाई दिए साथ ही आप देख सकते है पुरुष प्रसाधन को ही स्टोर रूम बना दिया गया है शायद जिम्मेदार कुम्भकर्ण के नींद में है सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आप को बतादे की अक्सर कर्मचारी समय होने के पश्चात आते है उससे पहले मरीज उनका इंतजार कर घर वापस लौट जाते है ऐसे में सवाल खड़ा होता है क्या जिम्मेदार द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में नींद में या जान बूझ कर निजी अस्पतालो को फायदा पहुँचने के लिए ऐसा कार्य किया जा रहा है ।
सुत्रों का यह भी कहना है कि न इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में न ही डॉक्टर है और न किसी प्रकार की  सुविधाएं मिलती है।


जिम्मेदार का क्या कहना है
  जब इस मामले को लेकर हमने ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी bmo डॉक्टर सुनील कश्यप से बात की तो उनका कहना है कि एक से डेढ़ महीने पहले हमने निरीक्षण किया था अब जांच करना करवाते है । कई काम होने के कारण दुबारा निरीक्षण नही हो पाया।
  जिम्मेदार से बात करने के पश्चात ज्ञात हुआ कि जिम्मेदार सच में कुम्भकरण के जैसे नींद में है और आज हमने उसे जगा दिया अब ख़बरों के बाद क्या इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति सुधार पायेगी ये देखने का विषय बना हुआ है ।

समारोह का आयोजन ईडी पवन कुमार मुख्य अतिथि और सीजीएम उत्पल दत्ता अध्यक्ष के रूप में हुए शामिल ,राज्य एवं राष्ट्र स्तर पर जीते 6 स्वर्ण पदक के साथ 9 रजत एवं 26 कांस्य पदक
  दुर्ग / शौर्यपथ /  भिलाई इस्पात संयंत्र के शिक्षा विभाग द्वारा संचालित शालाओं के विद्यार्थी, वर्षभर विभिन्न स्तरों की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। शिक्षा विभाग द्वारा 24 अगस्त को भिलाई निवास में इन स्पर्धाओं के प्रतिभागी, विजेता एवं पदक प्राप्त खिलाड़ी विद्यार्थियों के लिए खेल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
यह प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन पवन कुमार के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक नगर प्रशासन एवं निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व उत्पल दत्ता द्वारा की गयी।
साथ ही मंच पर मु य महाप्रबंधक एचआर-एल एंड डी, बीई श्रीमती निशा सोनी,महाप्रबंधक शिक्षा श्रीमती शिखा दुबे, उप महाप्रबंधक खेल शिक्षा राजेन्द्र प्रसाद उपस्थित थे। इस समारोह में भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधकगण, महाप्रबंधकगण अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं शाला प्रमुख भी उपस्थित थे।
अपने उदबोधन में मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन पवन कुमार ने विजेता खिलाडिय़ों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी व शिक्षा विभाग की प्रशंसा की। उन्होंने कहा खिलाड़ी भावना, छात्रों में सामथ्र्य,साहस और समर्पण आदि गुणों के विकास में सहायक होती है। उन्होंने कहा कि यह सफलता की प्रथम सीढ़ी है और खिलाडिय़ों को आगे भी प्रयास करते हुए उच्चतम प्रतिमानों को हासिल करना है।
मुख्य महाप्रबन्धक टीएसडी एवं सीएसआर उत्पल दत्ता ने अपने उद्बोधन में विजेता खिलाडियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी संयंत्र एवं राज्य का नाम रौशन कर रहे हैं।
उन्होंने क्रीड़ा समन्वयकों के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने खिलाडियों ने अथक परिश्रम एवं निरंतर प्रयास तथा खेल शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन के परिणाम स्वरूप विभिन्न खेलों में जो पदक प्राप्त किये हैं, उनकी भी प्रशंसा की।
महाप्रबंधक शिक्षा श्रीमती शिखा दुबे ने स्वागत भाषण में अतिथियों के स्वागत के साथ, खेल की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व निर्माण में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। उन्होंने खिलाडिय़ों के कड़े परिश्रम, त्याग एवं दृढ़संकल्प की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। सत्र 2023-24 में लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों जैसे एथलेटिक्स, बाक्सिंग, हैण्डबॉल,फुटबॉल, बास्केटबॉल, वोलीबॉल, जूडो, कराटे, फेंसिंग ,चेस, क्रिकेट, गटका आदि खेलों में भाग लिया था। जिसमे स्कूल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 54 खिलाडियों ने भाग लिया व 34 खिलाडियों ने पदक प्राप्त किया। पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में 05 ने स्वर्ण पदक, 07 ने रजत पदक तथा 22 विद्यार्थियों ने कांस्य पदक प्राप्त कर कुल 34 पदक हासिल किये। स्कूल राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागी खिलाडियों की संख्या 17 है, जिसमे 01 रजत तथा 01 कांस्य पदक प्राप्त हुए हैं। ओपन राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 02 खिलाडियों ने भाग लिया था, जिसमे 01 स्वर्ण पदक
प्राप्त हुआ। ओपन राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागी खिलाडियों की संख्या 12 थी, जिसमे 01 रजत पदक तथा 03 कांस्य पदक प्राप्त हुए।

  दुर्ग/ शौर्यपथ / शासन के आदेश के परिपालन में आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्रांतर्गत संचालित समस्त वधशालाओं एवं मांस विक्रय की दुकानों को 26 अगस्त को पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। इन तिथियों में किसी प्रकार का पशुवध नही होगा और न ही मांस का विक्रय होगा। निगम द्वारा 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी के विशिष्ट अवसर पर पशु वधगृहों व मांस विक्रय की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखने तथा किसी भी प्रकार का पशुवध न करने और न ही मांस का विक्रय करेंगे. जिसके लिए निर्देश समस्त पशु वधगृह संचालकों व संबंधित दुकानदारों के लिए खबर प्रकाशित की गई हैं।उक्त तिथियों में यदि किसी भी दुकान में मांस का विक्रय किया जाता है तो मांस जप्त कर संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

बेमेतरा / शौर्यपथ / कांग्रेस पार्टी का एकदिवसीय धरना, जय स्तंभ चौक तहसील कार्यालय के सामने बेमेतरा में हुआ। जिसमें पूर्व विधायक दुर्ग अरुण वोरा प्रभारी रहे ,कार्यक्रम में बेमेतरा पहुंचे और धरने की वजह भी बताए क्या कहा सुनिए, इस प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बंसी पटेल के साथ बड़ी संख्या में बेमेतरा जिला के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिसमें थान खमरिया, नवागढ़ ,बेमेतरा से भी पार्टी के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित हुए। विरोध प्रदर्शन भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में किया गया।
  अरुण वोरा ने कहा कि हमारी लड़ाई और मजबूत होगी। बेमेतरा में आज कांग्रेस ने भाजपा सरकार की अन्यायपूर्ण नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन का नेतृत्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा, “विधायक देवेंद्र यादव, युवा कांग्रेस, NSUI के कार्यकर्ताओं और सतनामी समाज के निर्दोष युवाओं की गिरफ्तारी के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी और और भी मजबूत होगी।”

वोरा ने यह भी कहा कि, “प्रदेश की भाजपा सरकार को अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए विपक्ष को निशाना बनाना बंद करना होगा। कांग्रेस किसी भी अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी, हम हर मोर्चे पर संघर्ष करेंगे।
  इस प्रदर्शन में बेमेतरा के जिलाध्यक्ष बंसी पटेल, शहर अध्यक्ष सुमन गोस्वामी, सनत दीवान, सुरेंद्र तिवारी, देवदत्त वर्मा, लुकेश वर्मा, टी. ज्ञानार्दन, विजय बघेल, और भिलाई से शिजू एंथनी सहित ब्लॉक अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, सेवा दल, युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस, और सतनामी समाज के प्रमुख नेता भी शामिल थे। सभी ने एकजुट होकर भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया और कांग्रेस की इस मुहिम को समर्थन दिया।
इस मामले में आज के प्रदेश-स्तरीय प्रदर्शन से कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह अन्याय के खिलाफ हर स्तर पर अपनी आवाज़ बुलंद करती रहेगी।

राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने छुरिया विकासखंड के प्राथमिक शाला मोहगांव का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा में पढ़ रहे छोटे बच्चों से बात की और अध्ययन-अध्यापन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कक्षा 5वीं के बच्चों से गुणा हल करने के लिए कहा। कक्षा 5वीं के बच्चे ने बहुत सरल तरीके से गुणा को हल किया। इस पर कलेक्टर ने ताली बजाकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर ने स्कूल में चल रहे संपर्क डिवाईस के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्मार्ट टीवी के माध्यम से संपर्क डिवाईस का उपयोग करने कहा। उन्होंने संपर्क डिवाईस को चलाकर भी देखा। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूप्रीत कौर उपस्थित थी।

   नवागढ़ / शौर्यपथ / शनिवार को संतान की दीर्घायु के लिए रखा जाने वाला व्रत हलषष्ठी पर नवागढ़ नगर की महिलाओं ने रखा और पूजन किया। अपनी संतान की दीर्घायु होने की कामना की गई। अलग-अलग जगह पर महिलाओं के समूह ने हल षष्ठी व्रत पूजन की। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से ठीक दो दिन पहले हर वर्ष षष्ठी तिथि को हल छठ मनाया जाता है। इस व्रत का संबंध भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलरामजी से है।
  जन्माष्टमी की तरह इस दिन भी व्रत रखने की परंपरा है। यह पर्व हल षष्ठी, हलछठ, हरछठ व्रत, कमर छठ या खमर छठ के नामों से भी जाना जाता है। पूजा में बिना हल जोते उगने वाले फसल (पसहर चावल) और छह प्रकार की भाजियों का भोग लगाया गया। पूजा के पश्चात महिलाओं ने पसहर चावल को पकाकर खाया और व्रत का पारण किया। नगर में यह व्रत मिश्रा पारा, सुकुल पारा, बीच पारा, दर्री पारा, बावा पारा, देवांगन पारा, बावली पारा, शंकर नगर, सिविल लाइन आदि क्षेत्र की महिलाओं ने रखा और सामूहिक पूजन किया। पूजा से लौटने के बाद माताओं ने अपने बच्चों के पीठ पर पीली पोती मारकर उनके दीर्घायु की कामना की।
खाए परसहर चावल
  कमरछठ के दिन महिलाओं ने बिना हल के उपजे पसहर चावल जो खेतों की मेड़ पर होता है उसे ग्रहण किया। साथ ही गाय के दूध, दही, घी के बदले भैंस के दूध, दही, घी का सेवन किया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में खमरछठ के दिन हल को छूना तो दूर हल चली जमीन पर भी महिलाएं पैर नहीं रखती और हल चले अनाज को भी ग्रहण नहीं करती।
बलराम का जन्म दिन
  पंडित आचार्य श्रीकांत शर्मा ने बताया कि मान्यता है कि हलषष्ठी के दिन बलराम का जन्म हुआ था और उनके दो दिन बाद जन्माष्टमी को कृष्ण का जन्म हुआ था। वही भगवान का कार्तिकेय का जन्म भी हल षष्ठी के दिन माना जाता है। बलराम को शस्त्र के रूप में हल मिला था इसलिए इसे हल षष्ठी भी कहा गया है.
6 प्रकार की भाजियां खरीदने उमड़ीं महिलाएं
  संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए माताएं खमरछठ की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को पसहर चावल खरीदारी करने बाजारों में पहुंची थी। इस दौरान शहर के  बाजार और अन्य जगहों पर सुबह से शाम तक खासी रौनक रही। महिलाओं ने बताया कि शनिवार को सुबह से ही पूजा-अर्चना करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसलिए एक दिन पहले ही महिलाएं पूजन सामग्री खरीदने पहुंचीं।

तीन साल पहले खुद माने थे भूपेश सरकार के समय नक्सलवाद में कमी आई
बस्तर में हो रहे फर्जी एनकाउंटर पर शाह क्यों मौन रहे?
   रायपुर/ शौर्यपथ / गृहमंत्री में साहस हो तो बतायें नक्सलवाद के मामले में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने अपने प्रेस कांन्फ्रेस में तथ्यों को गलत ढंग से प्रस्तुत किया। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आंकड़े बताते है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के दौरान नक्सली घटनाओं में कमी आई थी। स्वंय अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में आकर 5 अप्रैल 2021 को मीडिया में बयान दिया था कि राज्य की भूपेश सरकार और केन्द्र सरकार ने मिलकर नक्सलवाद को पीछे खदेड़ दिया है। राज्य में नक्सली घटनाओं में 80 प्रतिशत तक की कमी आई है। अमित शाह के सामने आरपीएफ के डीजीपी ने कहा था छत्तीसगढ़ में नक्सलवादी पैकअप की ओर है। आज गृह मंत्री की कांग्रेस सरकार के प्रयासों पर ऊँगली उठा रहे।
   प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कांग्रेस की सरकार बनने के बाद विश्वास विकास सुरक्षा के मूल मंत्र से नक्सलवादी घटनाओं और नक्सलवाद पर कमी आई थी। कांग्रेस की सरकार के समय दूरस्थ क्षेत्रों में कैंप बनाये गये पहुंच मार्ग बनाये गये। अबूझमाड़ में दो पुल बनाया गया। 300 से अधिक स्कूलों को खोला गया, राशन दुकान, अस्पताल खोला गया, 67 से अधिक वनोपजों की खरीदी की गयी। लोगो का भरोसा सरकार और सुरक्षा बलो के प्रति बढ़ा था। नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण हुआ था।
  प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बस्तर में हो रहे फर्जी एन्काउंटर पर अमित शाह क्यों मौन रहे।  छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद से एक बार फिर आदिवासियों पर अत्याचार का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश में नक्सली बताकर स्थानीय आदिवासीयों के फर्जी एनकाउंटर की घटनाएं बढ़ गई है, बस्तर में विगत 8 महीने के भाजपा सरकार के दौरान 30 से अधिक स्थानीय आदिवासियों को फर्जी एनकाउंटर में मारा गया। बीजापुर के पीडिया में 10 मई को हुई कथित मुड़भेड़ में मारे गए 12 लोगों में से 10 स्थानीय निर्दोष ग्रामीण थे। जान बचाने पेड़ पर चढ़े आदिवासियों को भी घेर कर गोली मारी गई। मृतकों के परिजनों ने मनरेगा जॉब कार्ड आधार कार्ड और राशन कार्ड भी प्रस्तुत किये। न्यायिक जांच की मांग की गई लेकिन सरकार तैयार नहीं हुई।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)