
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नई दिल्ली । शौर्यपथ । ‘माफिया अतीक का पाकिस्तान से संबंध था। उसने और उसके गैंग में शामिल सदस्यों ने तमाम निर्दोष लोगों का कत्ल किया था। अतीक जमीन हड़पने के लिए हत्या करता था और विरोध में गवाही देने वालों को भी नहीं छोड़ता था। उसका भाई अशरफ भी ऐसा करता था, इसलिए हमने दोनों को मार डाला।’ काल्विन अस्पताल में दोनों भाईयों की हत्या करने के आरोपितों ने पुलिस के सामने ऐसा ही बयान दिया है।
तीनों अलग-अलग मामलों में पहले जेल जा चुके हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपित कब और कैसे प्रयागराज आए थे। उनका स्थानीय मददगार कौन-कौन हैं। बताया गया है कि लवलेश तिवारी बांदा, सनी पुराने हमीरपुर और अरुण मौर्या कासगंज का रहने वाला है।पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कैमरा और आइडी लेकर आरोपित कब और कैसे अस्पताल में दाखिल हुए थे। मौके पर एक बाइक भी गिरी पड़ी थी, जिसे आरोपितों की बताई जा रही है।
अभियुक्तों से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि तीनों अलग-अलग मामले में जेल जा चुके हैं। अधिकारियों ने जब उनसे सवाल किए तो पहले अलग-अलग बयान दिए मगर कड़ाई से पूछताछ में हत्या की कहानी बयां कर दी। कहा कि माफिया अतीक का न केवल पाकिस्तान और उसकी खूफिया एजेंसी आइएसआइ से संबंध था। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से भी कनेक्शन सामने आया था। अतीक गैंग के लोग लगातार लोगों को परेशान कर रहे और हत्या भी करते थे। इसकी वजह से लोग खौफजदा थे।
काल्विन अस्पताल परिसर में पहुंचे माफिया अतीक और असरफ पर मीडियाकर्मी बनकर पहुंचे युवकों के ताबड़ताेड़ गोली बरसाने के बाद पुलिसकर्मी हमलावरों को दबोचने में जुट गए। इस दौरान अस्पताल परिसर में अतीक और अशरफ तड़पते रहे। सभी का ध्यान हमलावरों की ओर था, जब तक उन्हें काबू किया जाता और लोग लौटकर आते। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सिर में गोली लगने के बाद भी अतीक काफी देर तक जमीन पर पड़ा तड़पता रहा। हालांकि अशरफ का शरीर पहले ही शांत हो चुका था। कुछ ही देर में पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया। कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।माफिया के वकील विजय मिश्र ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि घटना मेरे सामने हुई है। अतीक व अशरफ को मेडिकल चेकअप के लिए मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय लाया गया था। पुलिस की गाड़ी से उतर कर दस कदम चले थे कि उनके ऊपर हमला कर दिया गया। दोनों को बहुत करीब से गोली मारी गई।
नई दिल्ली. शौर्यपथ . उमेश पाल मर्डर केस के आरोपियों को खोज रही यूपी एसटीएफ (UP STF) की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है. यूपी एसटीएफ ने मामले के आरोपी और 5 लाख रुपये के इनामी अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम को मुठभेड़ में मार गिराया है. यूपी एसटीएफ का अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम से एनकाउंटर झांसी में हुआ. पुलिस ने अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर में ढेर होने की पुष्टि की है. पुलिस उमेश पाल मर्डर केस में नाम आने के बाद से ही दोनों की तलाश कर रही थी और आज आखिर सफलता हाथ लगी.
नई दिल्ली: शौर्यपथ :देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर एक बार तेजी से बढ़ रहे हैं. ताजा आंकड़ों को देखें तो भारत में 24 घंटे में नए मामलों में लगभग 10 प्रतिशत का उछाल है. बीते 24 घंटों में 5,880 नए COVID-19 मामले सामने आए हैं, इससे एक्टिव मरीजों की संख्या 35,199 हो गई है.
कोरोना से बचाव के लिए देश में जारी राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 220.66 करोड़ टीके की खुराक (95.21 करोड़ दूसरी खुराक और 22.87 करोड़ एहतियाती खुराक) दी जा चुकी है. पिछले 24 घंटों में 205 खुराक दी गई है.
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 220.66 करोड़ टीके की खुराक (95.21 करोड़ दूसरी खुराक और 22.87 करोड़ एहतियाती खुराक) दी जा चुकी है. पिछले 24 घंटों में 205 खुराक दी गई
आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल ठीक होने की दर 98.73 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटों में 3,481 लोग ठीक हुए हैं, जिससे कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,96,318 हो गई है. दैनिक सकारात्मकता दर 6.91 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 3.67 प्रतिशत है.
नैनीताल : शौर्यपथ : हल्द्वानी जेल में 44 कैदी ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस (HIV) से संक्रमित पाए गए हैं. सुशीला तिवारी अस्पताल के एआरटी केंद्र प्रभारी डॉ. परमजीत सिंह ने कहा कि 44 केदियों सहित एक महिला कैदी भी एचआईवी पॉजिटिव पाई गई है.
डॉक्टर के मुताबिक एचआईवी संक्रमित कैदियों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. कैदियों के इलाज के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि एचआईवी रोगियों के लिए एक एआरटी (एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी) केंद्र बनाया गया है, जहां संक्रमितों का इलाज किया जाता है. मेरी टीम लगातार जेल में कैदियों की जांच कर रही है.
डॉक्टर सिंह ने कहा, " जो भी कैदी एचआईवी से संक्रमित होता है, उसे राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (एनएसीओ) के दिशा-निर्देशों के आधार पर मुफ्त इलाज और दवाएं दी जाती हैं."
डॉ. सिंह ने आगे कहा कि वर्तमान में जेल में 1629 पुरुष और 70 महिला कैदी हैं. इतनी बड़ी संख्या में कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद जेल प्रशासन भी कैदियों की नियमित जांच कर रहा है, ताकि एचआईवी संक्रमित कैदियों का समय पर इलाज हो सके.
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कांग्रेस पर दुग्ध ब्रांड अमूल की कर्नाटक में मौजूदगी को लेकर ‘‘दुष्प्रचार अभियान'' चलाने का आरोप लगाया. सत्तारूढ़ दल ने कहा कि उसने कर्नाटक दुग्ध संघ (केएमएफ) और नंदिनी ब्रांड नाम से बेचे जाने वाले इसके उत्पादों को मजबूत करने के लिए विपक्षी दल से कहीं अधिक काम किया है. भाजपा के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया, ‘‘अमूल कर्नाटक में प्रवेश नहीं कर रहा है. अमूल और केएमएफ दोनों अपने उत्पाद वाणिज्यिक प्लेटफॉर्म पर बेचते हैं. 2019 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद केएमएफ का कारोबार 10,000 करोड़ रुपये बढ़ गया. 2022 में कारोबार 25,000 करोड़ रुपये का था, जिसमें से 20,000 करोड़ कर्नाटक के किसानों के पास गए.''
गौरतलब है कि अमूल द्वारा बेंगलुरु के बाजार में दूध और दही बेचने की योजना की घोषणा किए जाने के बाद कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष किया था. मोदी के रविवार को कर्नाटक के दौरे पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि क्या उनकी यात्रा का उद्देश्य ‘‘राज्य को लूटना'' है.
मालवीय ने कहा, ‘‘इसका एक कारण है कि भारत क्यों कांग्रेस पर भरोसा नहीं करता है. वे झूठ बोलते हैं. नया दुष्प्रचार अभियान है कि नंदिनी ब्रांड के मालिक कर्नाटक दुग्ध संघ का अमूल के साथ विलय होने जा रहा है.''
उन्होंने कहा कि केएमएफ देश की दूसरी सबसे बड़ी दुग्ध सहकारी संस्था है और इसके महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना तथा तमिलनाडु में डिपो हैं. भाजपा नेता ने कहा, ‘‘केएमएफ की कुल बिक्री का 15 फीसदी कर्नाटक के बाहर होता है. नंदिनी के उत्पाद सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और कई अन्य देशों को निर्यात किए जाते हैं. अमूल और केएमएफ का विलय नहीं हो रहा है.''
नई दिल्ली। शौर्यपथ ।कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच अस्पताल में तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज से देशव्यापी मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा. ये देशव्यापी मॉक ड्रिल कल भी होगी. जिसमें सरकारी और निजी दोनों प्रकार के स्वास्थ्य केंद्रों के भाग लेने की संभावना है. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया मॉक ड्रिल का निरीक्षण करने आज झज्जर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जाएंगे.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सात अप्रैल को हुई समीक्षा बैठक में राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों से अस्पताल जाने तथा मॉक ड्रिल का निरीक्षण करने का अनुरोध किया था. केंद्रीय मंत्री ने उन्हें आठ तथा नौ अप्रैल को जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा करने की भी सलाह दी थी.
एक निजी चैनल के साथ एक विशेष बातचीत में, स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार संक्रमण के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि आईसीयू बेड, ऑक्सीजन की आपूर्ति और अन्य महत्वपूर्ण देखभाल की व्यवस्था की गई है, उन्होंने कहा कि तैयारियों की साप्ताहिक समीक्षा की जा रही है. कोविड की संभावित चौथी लहर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सतर्क रहने की जरूरत है.
इसी के साथ उन्होंने कहा कि पिछला कोविड म्यूटेशन ओमिक्रॉन का बीएफ.7 सब-वेरिएंट था, और अब एक्सबीबी1.16 सब-वेरिएंट संक्रमण में वृद्धि का कारण बन रहा है, हालांकि उन्होंने ये सब-वेरिएंट बहुत खतरनाक नहीं हैं. देश के अधिकांश हिस्सों में पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, कई राज्यों ने मास्क को फिर से अनिवार्य कर दिया है, जबकि अन्य ने सावधानी बरतने की सलाह दी है.
हरियाणा और पुडुचेरी ने एहतियात के तौर पर सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. हरियाणा के स्कूलों में भी मास्क अनिवार्य कर दिया गया है. केरल ने गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और जीवन शैली की बीमारियों वाले लोगों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया है, जबकि उत्तर प्रदेश ने एक 'उच्च प्राथमिकता' निर्देश जारी किया है, जिसमें अधिकारियों को सभी हवाई अड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.
दिल्ली, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश ने भी नागरिकों से कोविड उचित व्यवहार का पालन करने का आग्रह किया है. उन्होंने जीनोम अनुक्रमण बढ़ाने के अलावा कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करने को लेकर जागरूकता पैदा करने पर भी जोर दिया था.
दुर्ग । शौर्यपथ । समाज में रक्तदान हेतु जागरूकता फ़ैलाने सायकल से 25000 कि मी भारत भ्रमण पर निकले जयदेव राऊत जी का नव दृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा दुर्ग आगमन पर स्वागत किया गया,संस्था के सदस्य कुलवंत सिंह भाटिया,राज आढ़तिया,मुकेश राठी,हरमन दुलई,जितेंद्र हासवानी,सुरेश जैन ,दीपक बंसल ने जयदेव जी को पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत किया,
जयदेव राऊत ने कहा वह हर घर रक्तदाता घर घर रक्तदाता के उद्देश्य से भारत भ्रमण पर निकले हैं अभी तक वह लगभग एक हज़ार कि मी सायकल चला चुके हैं व अभी 15000 कि मी कि यात्रा शेष है जयदेव जी ने कहा 2019 में उन्होंने अपनी प्रथम सायकल यात्रा (8000 कि मी) कि थी तब पुरे देश में उन्हें प्यार व सम्मान मिला पिछली बार भी नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों ने उन्हें बहुत सम्मान दिया व सहयोग किया था
मेरी द्वितीय यात्रा है आशा है लोगों तक मेरा सन्देश जरूर पहुंचेगा व भविष्य में लोग स्वस्फूर्त रक्तदान करेंगे
जयदेव जी ने 1 अक्टूबर को कलकत्ता से अपनी सायकल यात्रा प्रारम्भ की वंहा से झारखण्ड,बिहार,उत्तरप्रदेश,हरियाणा,दिल्ली,जम्मू,पंजाब महाराष्ट्र होते हुए वह आज दुर्ग में रुकेंगे, नव दृष्टि फाउंडेशन के सदस्य जितेंद्र हासवानी ने कहा ऐसे समय जब लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता की कमी है जयदेव जी के सन्देश से लोगों में जागरूकता आएगी और लोग स्व स्फूर्त रक्तदान करेंगे,हरमन दुलई ने जयदेव जी के जज़्बे की तारीफ की व आपकी तपस्या का सुखद परिणाम समाज के लोगों को जल्द ही मिलेगा, सुरेश जैन ने जयदेव जी से आग्रह किया की वो अब रक्तदान के साथ साथ लोगों को नेत्रदान हेतु भी जागरूक करें,
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,मोहित अग्रवाल ,सूरज साहू ,चेतन जैन ,दयाराम भाई टांक ने जयदेव राऊत को शुभकामनाएं दी
नई दिल्ली । शौर्यपथ । कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 10 मई को मतदान होगा. चुनाव नतीजे 13 मई को आएंगे. केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने आज कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए तारीखों का ऐलान किया. कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा सीटें हैं. इस वक्त राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का शासन है और बसवराज बोम्मई मुख्यमंत्री हैं. कर्नाटक में कुल 5,21,73,579 वोटर हैं, जबकि 9.17 लाख नए वोटर जुड़े हैं. 1 अप्रैल को जिनकी उम्र 18 साल हो रही है, वे भी वोट कर सकेंगे. 100 बूथों पर दिव्यांग कर्मचारी तैनात रहेंगे.
कर्नाटक में 2018 विधानसभा चुनाव के बाद बनी जद (एस)-कांग्रेस की गठबंधन सरकार के गिर जाने के बाद 2019 जुलाई में कर्नाटक में भाजपा सत्ता में आई थी. जद (एस)-कांग्रेस गठबंधन के कई बागी विधायकों का समर्थन हासिल कर भाजपा ने यह सरकार बनाई थी. बाद में बागी विधायक भाजपा में शामिल हो गए और उपचुनाव लड़कर जीते. वर्तमान विधानसभा में भाजपा के 121 विधायक हैं. कांग्रेस के पास 70 और जद (एस) के पास 30 विधायक हैं. भाजपा ने अपने कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री भी बदल दिया. बी.एस. येदियुरप्पा ने जुलाई, 2021 में मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था और उनके स्थान पर मौजूदा मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई गद्दी पर बिठाए गए.
यह है चुनाव आयोग की तैयारी
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज बताया कि करीब 1,320 मतदान केंद्रों पर केवल महिला कर्मचारी मौजूद रहेंगी. इससे हम महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दे रहे हैं. हम 240 मतदान केंद्रों को मॉडल पॉलिंग स्टेशन बनाएंगे. युवाओं को मतदान केंद्रों पर लाने के लिए 224 मतदान केंद्र सिर्फ युवाओं द्वारा संचालित किया जाएगा. कर्नाटक में 58,282 मतदान केंद्र हैं जिसमें से 20,866 शहरी केंद्र हैं. इनमें से 50% मतदान केंद्र यानी 29,140 पर वेबकास्टिंग की जाएगी. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमने कर्नाटक विधानसभा के मतदान का दिन बुधवार रखा है. इससे हो सकता है कि लोग बाहर तो नहीं जा सकेंगे, क्योंकि दो दिन की छट्टी मिलने में थोड़ी मुश्किल होगी. लोग मतदान करने आ जाएंगे. विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी होगी, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 20 अप्रैल है तथा नामांकन 24 अप्रैल तक वापस लिए जा सकते हैं. राजीव कुमार ने कहा कि कर्नाटक में 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से मतदान करने की सुविधा उपलब्ध होगी.
नई दिल्ली । शौर्यपथ । सांसद को अमान्य करने की बातें हैं पहले भी हुई थी हाल ही में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता को अयोग्य करार दिया गया और उनकी सांसदी चली गई । पूर्व में भी लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैजल की सांसदी और लोकसभा सदस्यता बुधवार को बहाल कर दी गई. कवरत्ती की एक सत्र अदालत ने हत्या के प्रयास के एक मामले में दोषी ठहराते हुए उन्हें 10 साल के कारावास की सजा सुनाई थी. इसके बाद लोकसभा ने नोटिफिकेशन जारी करके उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी थी । लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैजल की लोकसभा सदस्यता फिर से बहाल हो गई है.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
