
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
इंस्टाग्राम पोस्ट में फ़ारूक़ी ने कहा कि उन्होंने बेंगलुरु कार्यक्रम के लिए 600 से अधिक टिकट बेचे थे, लेकिन "बर्बरता की धमकी" के कारण शो रद्द कर दिया गया है.
बेंगलुरु/शौर्यपथ/
दक्षिणपंथी समूहों की धमकियों के कारण पिछले दो महीनों में कम से कम 12 शो रद्द होने के बाद कॉमेडियन मुनव्वर फ़ारूक़ी ने आज संकेत दिया कि वह अब और शो नहीं कर सकते. आज भी बेंगलुरु में उनका एक निर्धारित शो बेंगलुरु पुलिस के हस्तक्षेप के बाद रद्द कर दिया गया. पुलिस ने लॉ एंड ऑर्डर की समस्या की हवाला देकर शो के आयोजकों से शो रद्द करने को कहा था.
'रोजाना 50 धमकियां मिलती हैं, 3 बार बदल चुका हूं सिम' : शो रद्द होने के बाद बोले मुनव्वर फारूकी 'रोजाना 50 धमकियां मिलती हैं, 3 बार बदल चुका हूं सिम' : शो रद्द होने के बाद बोले मुनव्वर फारूकी
इतना ही नहीं, पुलिस ने आयोजकों को लिखी चिट्ठी में फ़ारूक़ी को 'विवादित शख्स' भी करार दिया. इसी साल के शुरुआत में मध्य प्रदेश में एक शो में हिन्दू देवी देवताओं पर कथित टिप्पणी की वजह से फ़ारूक़ी को करीब महीने भर जेल में रहना पड़ा था. बाद में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई हो सकी थी.
शो रद्द होने के बाद आज दोपहर एक इंस्टाग्राम पोस्ट में मुनव्वर फ़ारूक़ी ने कहा, "नफ़रत जीत गई, कलाकार हार गया. मेरा काम हो गया, अलविदा.. अन्याय."
"विवादित चेहरा", बेंगलुरु पुलिस बोली रद्द करो मुनव्वर फारुकी का शो, जानें- क्यों?
हालांकि, उनके कुछ प्रशंसकों ने उनसे शो बंद न करने का अनुरोध किया. संगीतकार मयूर जुमानी ने पोस्ट किया, "नहीं, आप छोड़ नहीं रहे हैं. हम आपको ऐसा नहीं करने देंगे."
आयोजक गुड शेफर्ड ऑडिटोरियम को लिखे एक पत्र में, बेंगलुरु पुलिस ने फ़ारूक़ी के शो "डोंगरी टू नोव्हेयर" का उल्लेख किया और कहा कि वह एक "विवादास्पद व्यक्ति" हैं. बेंगलुरु में हिंदू जागरण समिति के मोहन गौड़ा ने भी कहा कि वे इस शो को आयोजित नहीं होने देंगे.
विहिप-बजरंग दल का रायपुर प्रशासन को अल्टीमेटम, 'कॉमेडियन मुनव्वर फारुखी के शो को इजाजत न दें वरना...'
इसके बाद, इंस्टाग्राम पोस्ट में फ़ारूक़ी ने कहा कि उन्होंने बेंगलुरु कार्यक्रम के लिए 600 से अधिक टिकट बेचे थे, लेकिन "बर्बरता की धमकी" के कारण शो रद्द कर दिया गया है.
फ़ारूक़ी ने लिखा, "आज बेंगलुरु शो कैंसिल हो गया (स्थल पर तोड़फोड़ की धमकी के तहत). हमने 600+ टिकट बेचे थे. महीने पहले मेरी टीम ने दिवंगत पुनीत राजकुमार सर के संगठन को चैरिटी के लिए बुलाया था, जिसे हम इस शो से जेनरेट करने जा रहे थे. हम सहमत हुए थे कि महान संगठन द्वारा सुझाए गए चैरिटी के नाम पर शो के टिकट नहीं बेचेंगे."
हास्य अभिनेता ने लंबे इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, "मजाक के लिए मुझे जेल में डाला गया लेकिन मैंने अपना शो कभी रद्द नहीं किया. इसमें कुछ भी समस्या नहीं थी. यह अनुचित है. इस शो को भी भारत में धर्म से परे जाकर लोगों का प्यार मिला है. क्या यह अनुचित है. हमारे पास शो का सेंसर सर्टिफिकेट भी है और शो में स्पष्ट रूप से कोई समस्या नहीं थी. हमने पिछले दो महीनों में 12 शो आयोजन स्थल और दर्शकों की धमकी के कारण रद्द किए हैं."
उन्होंने लिखा, "... मुझे लगता है कि यह अंत है. मेरा नाम मुनव्वर फ़ारुक़ी है और यह मेरा समय है. आप लोग अद्भुत दर्शक रहे हैं. अलविदा, मेरा काम हो गया."
. उन्होंने कहा था कि ड्राइवर, वालंटियर और गार्ड सहित 80 लोग एक शो से रोजी-रोटी कमाते हैं. उन्होंने कहा, 'मैं कभी-कभी सोचता था कि शायद मैं गलत हूं, लेकिन जो हुआ उसके बाद मैं समझ गया कि कुछ लोग इसका राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं.
Petrol, Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों का क्या रहा हाल, जानिए बड़े शहरों के दाम
Petrol, Diesel Price Today on 28th November, 2021 : पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार 24वें दिन भी नहीं बदले हैं. 28 नवंबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें पुराने स्तर पर ही बनी हुई हैं.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
Fuel Price Today: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर पिछल कुछ दिनों से लगाम है. पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार 24वें दिन भी नहीं बदले हैं. 28 नवंबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें पुराने स्तर पर ही बनी हुई हैं. केंद्र सरकार ने दीवाली के मौके पर पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी, जिसके बाद से कई राज्यों ने भी वैट में कमी की. हालांकि उसके बाद से अब तक पेट्रोल डीजल की कीमतें पुराने स्तर पर ही बनी हुई है. कीमतों के नहीं बढ़ने के पीछे की वजहों पर गौर करें तो कच्चे तेल के दामों में आई गिरावट को एक कारण माना जा रहा है.
क्या हैं आज के रेट
दिल्ली: पेट्रोल – ₹103.97 प्रति लीटर; डीजल - ₹86.67 प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल – ₹109.98 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.14 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल – ₹104.67 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.79 प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल – 101.40 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹91.43 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल – ₹95.51 प्रति लीटर; डीजल – ₹87.01 प्रति लीटर
भोपाल : पेट्रोल – ₹107.23 प्रति लीटर; डीजल – ₹90.87 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹100.58 प्रति लीटर; डीजल – ₹85.01 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल- 95.28 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 86.80 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹94.23 प्रति लीटर; डीजल – 80.90 रुपये प्रति लीटर
पेट्रोल-डीजल की रोजाना की कीमत जानने के लिए आपको महज एक एसएमएस करना है. इसके लिए आप इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके लिए आपको मैसेज में लिखना होगा- RSP ट्रोल पंप डीलर का कोड. साथ ही आप अपने इलाके का RSP कोड इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर के भी चेक कर सकते हैं. मैसेज भेजने के बाद आपके फोन में ईंधन के ताजे भाव का अलर्ट आ जाएगा.
नई दिल्ली/शौर्यपथ/
जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला की 'सत्यमेव जयते 2' (Satyameva Jayate 2) रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने में नामाम रह रही है. फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं. पहले दिन जहां फिल्म ने सधी हुई शुरुआत करते हुए 3.60 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं शुक्रवार को भी फिल्म 3 करोड़ का बिजनेस किया था और अब फिल्म ने तीसरे दिन भी अच्छी कमाई की है, लेकिन उनमें गिरावट देखने को मिली है.
जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते 2' (Satyameva Jayate 2) ने तीसरे दिन यानी शनिवार को 1.85 करोड़ का बिजनेस किया है. इस लिहाज से तीन दिन में करीब 8 करोड़ के आस-पास की कमाई की है. फिल्म यूपी, बिहार, ओडिशा और आंध्र जैसी जगहों पर सिंगर स्क्रीन पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म को सॉलिड शुरआत नहीं मिलने के पीछे फिल्म 'सूर्यवंशी' और 'अंतिम' को भी माना जा रहा है. सूर्यवंशी जहां अभी भी जलवा दिखा रही है तो वहीं 'अंतिम' भी जॉन की फिल्म के एक दिन बाद ही रिलीज हुई है.
'सत्यमेव जयते 2' (Satyameva Jayate 2) की कमाई आने वाले दिनों में ज्यादा बढ़ेगी कि नहीं ये हम कह नहीं सकते हैं. क्योंकि एक तरफ 'सूर्यवंशी' की गर्जना है तो दूसरी तरफ सलमान खान भी अपनी फिल्म 'अंतिम' को रिलीज कर चुके हैं. ऐसे में दर्शकों की पहली प्राथमिकता अक्षय और सलमान की फिल्में ही होंगी. बता दें कि 'सत्यमेव जयते 2' फिल्म में भारत में 2500 तो विदेशों में 1000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. कुल मिलाकर इसे 3500 स्क्रीन मिले हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि प्रकृति हमारी मां है, उसका संरक्षण करें. उन्होंने कहा कि हमारे आस-पास जो भी प्राकृतिक संसाधन हैं, हम उन्हें बचाएं और उन्हें फिर से असली रूप में लौटाएं. इसी में हम सबका हित है, जग का हित है.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' ( Mann Ki Baat) के जरिए राष्ट्र को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि प्रकृति हमारी मां है, उसका संरक्षण करें. उन्होंने कहा कि हमारे आस-पास जो भी प्राकृतिक संसाधन हैं, हम उन्हें बचाएं और उन्हें फिर से असली रूप में लौटाएं. इसी में हम सबका हित है, जग का हित है. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में अनेक राज्य हैं, अनेक क्षेत्र है जहां के लोगों ने अपनी प्राकृतिक विरासत के रंगों को संजोकर रखा है. इन लोगों ने प्रकृति के साथ मिलकर रहने की जीवनशैली आज भी जीवित रखी है. उन्होंने इसे सभी के लिए प्रेरणा बताया.
साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि प्रकृति से हमारे लिए तभी खतरा पैदा होता है जब हम उसके संतुलन को बिगाड़ते हैं या उसकी पवित्रता नष्ट करते हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि आपको जानकार खुशी होगी कि यूनिकॉर्न्स की दुनिया में भी भारत तेज उड़ान भर रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक इसी साल एक बड़ा बदलाव आया है . सिर्फ 10 महीनों में ही भारत में हर 10 दिन में एक यूनिकॉर्न बना है उन्होंने कहा कि आज भारत में 70 से अधिक यूनिकॉर्न्स हो चुके हैं यानि 70 से अधिक स्टार्ट अप ऐसे हैं जो एक अरब से ज्यादा के वैल्यूएशन को पार कर गए हैं.
महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किए जाने वाले 'मन की बात' प्रोग्राम का यह 83वां संस्करण है. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दिनों दिल्ली में 'आजादी की कहानी-बच्चों की जुबानी' कार्यक्रम में बच्चों ने स्वाधीनता संग्राम से जुड़ी गाथाओं को प्रस्तुत किया. खास बात ये रही कि इसमें भारत के साथ नेपाल, मौरिशस, तंजानिया, न्यूजीलैंड और फीजी के छात्र भी शामिल हुए.
उन्होंने कहा कि आजादी में अपने जनजातीय समुदाय के योगदान को देखते हुए देश ने जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया है. देश के अलग-अलग हिस्सों में इससे जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित हुए. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में जारवा और ओंगे, ऐसे जनजातीय समुदायों के लोगों ने अपनी संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया.
अमृत महोत्सव, सीखने के साथ ही हमें देश के लिए कुछ करने की भी प्रेरणा देता है, अब तो देश-भर में आम लोग हों या सरकारें, पंचायत से लेकर संसद तक, अमृत महोत्सव की गूंज है और लगातार इस महोत्सव से जुड़े कार्यक्रमों का सिलसिला चल रहा है.
Mohan Bhagwat ने कहा, भारत को भारत रहना है तो भारत को स्व का आवलंबन करना होगा. हिन्दू रहना ही पड़ेगा. हिन्दू को हिन्दू रहना है तो भारत को एकात्म और अखंड बनना ही होगी."
ग्वालियर/शौर्यपथ/
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार को एक कार्यक्रम को संबोधित किया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने इस कार्यक्रम में हिन्दुओं को एकजुट रहने और हिन्दुत्व के बारे में कई बातें कहीं. मोहन भागवत ने कहा, आप देखेंगे कि हिन्दुओं की संख्या कम हो गई है. हिन्दुओं की ताकत कम हो गई है. हिन्दुत्व का भाव कम हो गया है. अगर हिन्दू को हिन्दू रहना है तो भारत को अखंड रहना ही पड़ेगा. अगर भारत को भारत रहना है तो हिन्दू को हिन्दू रहना ही पड़ेगा.
उन्होंने इशारे ही इशारे में धार्मिक जनसंख्या का जिक्र करते हुए कहा कि अपने देश में देख लो कहां-कहां सामाजिक और आर्थिक अस्थिरता है ? कहां-कहां देश की अखंडता और एकात्मता को खतरा है?कहां कहां पर सामाजिक और आर्थिक समस्याएं तगड़ी हैं? आप देखेंगे हिंदुओ की संख्या व शक्ति कम हो गई या हिंदुत्व के भाव कम हो गया है.
सर संघचालक ने ये बातें संघ से जुड़े दैनिक स्वदेश के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहीं. कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी संबोधित किया. भागवत रविवार शाम उस्ताद अमजद अली खां के पैतृक निवास में उनके पिता की स्मृति में बने उस्ताद हाफिज अली खान स्मृति सरोद घर का अवलोकन कर सकते है . इस दौरान अमजद अली खां के सपरिवार मौजूद रहने की संभावना है.
गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत शुक्रवार को मध्य प्रदेश में ग्वालियर शहर पहुंचे थे. भागवत यहां चार दिनी ‘घोष शिविर' में शामिल हो रहे हैं. संघ के मध्य भारत प्रांत के संघचालक अशोक पांडे ने कहा कि यह चार दिवसीय प्रांतीय स्वर साधक संगम (घोष शिविर) 25 नवंबर को सरस्वती शिशु मंदिर केदारधाम परिसर ग्वालियर में शुरू हुआ है.
मोहन भागवत भारत, हिन्दुत्व और हिन्दू धर्म को लेकर पहले भी अपनी राय प्रकट करते रहे हैं. इसको लेकर विपक्षी दलों और बुद्धिजीवियों की ओर से मिश्रित प्रतिक्रिया सामने आई है. हालांकि एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी उनके हिन्दुत्व को लेकर बयानों की तीखी आलोचना करते रहे हैं.
नई दिल्ली /शौर्यपथ / कर्नाटक सरकार ने नए स्ट्रेन 'ओमिक्रॉन' की चिंताओं के बीच राज्य में COVID-19 एहतियाती कदम उठाए हैं. हवाई अड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की स्क्रीनिंग तेज की जाएगी और महाराष्ट्र और केरल से आने वाले यात्रियों के लिए अब आरटी-पीसीआर परीक्षण अनिवार्य होगा. यह कदम आज शाम को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद सामने आया है.
राज्य के राजस्व मंत्री आर अशोक ने कहा कि सरकार ने सरकारी कार्यालयों, मॉल, होटल, सिनेमा हॉल, चिड़ियाघर, स्विमिंग पूल और पुस्तकालयों में काम करने वालों के लिए दूसरी खुराक अनिवार्य करने का भी फैसला किया है. उन्होंने आगे कहा, "बैठक में स्कूलों और कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया."
बता दें कि वैज्ञानिकों ने कोरोना के 'ओमिक्रॉन' वेरिएंट में म्यूटेशन की एक बड़ी संख्या की बात कही है. कोरोना के इस खतरनाक वैरिएंट के बारे में पहली बार दक्षिण अफ्रीका में पिछले सप्ताह पता चला था. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक पैनल ने इसे चिंता के एक अत्यधिक संक्रामक संस्करण के रूप में वर्गीकृत किया है. डेल्टा वैरिएंट को भी इसी श्रेणी में शामिल किया गया था.
इसमें कहा गया कि केरल के जिन छात्रों की आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है, उन्हें पहली रिपोर्ट के सातवें दिन दूसरा टेस्ट करवाना होगा. यह केवल उन छात्रों के लिए है जो पिछले 16 दिनों में राज्य में पहुंचे हैं. सरकार ने कहा कि मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों में छात्रों के लिए स्क्रीनिंग प्रक्रिया तेज होगी.
यह कदम कर्नाटक में मेडिकल छात्रों के लिए हाल के कई कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए लिया गया है. बेंगलुरु के एक नर्सिंग कॉलेज के बारह छात्र शुक्रवार को कोरोना संक्रमित पाए गए थे. यहां तक कि कर्नाटक के धारवाड़ में मेडिकल कॉलेज को भी एक COVID-19 क्लस्टर घोषित करना पड़ा था. यहां कोरोनो संक्रमित छात्रों और कर्मचारियों की संख्या एक दिन में 66 से 182 पर पहुंच गई थी.
भोपाल / शौर्यपथ / मध्यप्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल सिंह का राजपूत समाज की महिलाओं पर टिप्पणी का विरोध शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. बिसाहूलाल सिंह के विरोध में शनिवार को कई जगह प्रदर्शन किए गए और पुतले फूंके गए. हालांकि मंत्री ने महिलाओं के बारे में दिये गये अपने बयान पर खेद व्यक्त किया है, लेकिन इससे राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (Karni Sena) का गुस्सा शांत नहीं हुआ. संगठन ने मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर उनके त्यागपत्र की मांग की. दूसरी तरफ, आदिवासी मंत्री ने दावा किया कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया और किसी को ठेस पहुंचाना उनका इरादा नहीं था. इसके कुछ घंटों बाद करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय के बाहर उनकी कार का घेराव कर उन्हें काले झंडे दिखाए और उनके त्यागपत्र की मांग की.
भाजपा और करणी सेना के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक के बाद करीब आधे घंटे तक धरना प्रदर्शन चलता रहा. ठाकुर समुदाय से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने भाजपा नेता पर निशाना साधा और कहा, ‘‘ आप महिलाओं को घरों से बाहर निकालने की बात कर रहे हैं, इतिहास गवाह है कि हमने उन लोगों को माफ नहीं किया जिन्होंने हम पर आंख उठाई है.''
गौरतलब है कि बिसाहूलाल सिंह को कभी कांग्रेस के दिग्गज नेता और जयवर्धन सिंह के पिता दिग्विजय सिंह के वफादार समर्थक के तौर पर जाना जाता था. बिसाहूलाल मार्च 2020 में भाजपा में शामिल हो गये थे . अनूपपुर जिले में महिलाओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा था, ‘‘ बड़े लोग (उच्च जाति) ठाकुर और कुछ अन्य बड़े लोग अपनी महिलाओं को घरों में रखते हैं और उन्हें बाहर नहीं जाने देते जबकि हमारे गांवों में (समाज के निचले तबके की) महिलाएं खेत और घर का काम करती हैं. आप आगे आएं और जितने बड़े बड़े ठाकुर-आकुर हैं न, उनका घर में जाकर महिलाओं को पकड़ कर बाहर निकालें. उनके साथ समाज का काम करें.' मंत्री द्वारा की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए ‘श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना' ने शुक्रवार को यहां मंत्री के सरकारी निवास के पास विरोध प्रदर्शन किया और मंत्री का पुतला जलाया.
अपनी टिप्पणी पर अपना रुख साफ करते हुए मंत्री ने एक बयान जारी कर कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए आयोजित एक समारोह में अपने संबोधन में राजपूतों या समाज के किसी अन्य वर्ग को चोट पहुंचाने का उनका कोई इरादा नहीं था. उन्होंने दावा किया कि उनके कुछ वाक्यों का गलत अर्थ निकाला गया. सिंह ने कहा, ‘‘ जिनके पास मेरे भाषण की रिकॉर्डिंग है. वे यदि मेरे भाषण को ध्यान से सुनेंगे तो मुझसे सहमत होंगे.'' उन्होंने कहा कि अपने निर्वाचन क्षेत्र में आमतौर पर वह लोगों से हिंदी और स्थानीय बोली सहित मिश्रित भाषा में बात करते हैं. इस संबोधन में भी उन्होंने इसी तरह की भाषा का इस्तेमाल किया था.
उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह की अप्रिय स्थिति शुद्ध हिंदी नहीं बल्कि मिश्रित भाषा के कारण पैदा हुई होगी. सभी जानते हैं कि मैं आदिवासी वर्ग का प्रतिनिधित्व करता हूं और मैं इस वर्ग की महिलाओं से उनके उत्थान के बारे में बात कर रहा था.'' मंत्री ने कहा कि अगर उच्च वर्ग की कुशल और शिक्षित महिलाएं काम के लिए आगे नहीं आती हैं तो पिछड़े समाज की महिलाएं किसका अनुसरण करेंगी और प्रेरणा लेंगी. उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा कोई और इरादा नहीं था . यदि मेरे बयान से राजपूतों या किसी अन्य वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं.''
लखनऊ / शौर्यपथ / केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को लक्ष्य करते हुए शनिवार को कहा कि सपा राज में उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे और हमारे (भाजपा सरकार) राज में दंगल होते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘अखिलेश भाई सुनो, तुम दंगे कराते हो और हम दंगल कराते हैं तो क्या बुराई है.'' केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये भाजपा के सह प्रभारी अनुराग ठाकुर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुये ट्वीट किया ''अखिलेश यादव, फर्क इतना है कि सपा राज में उप्र में दंगे होते थे, हमारे में दंगल.''
इसके पहले उन्होंने बागपत के बड़ौत में आयोजित ''सांसद खेल महाकुंभ'' में अपने संबोधन में कहा ''अगर खेलों में आगे बढ़ने का मौका दे रहे तो क्या बुराई है, ये अखिलेश यादव कहता है कि ये सांसद खेल महाकुंभ कराते हैं, अरे, अखिलेश भाई सुनो, तुम दंगे कराते हो और हम दंगल कराते हैं तो क्या बुराई है.''
ठाकुर ने कहा ''मुझे पता है कि बागपत के लोग दंगे नहीं जानते, दंगल में ही विश्वास रखते हैं. आप खेलों को बढ़ावा देना जानते हो, राजनीति नहीं जानते हो लेकिन कोई राजनीतिक प्राणी खेल को बढ़ावा दे तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती है.'' उन्होंने आयोजन के लिए बागपत के भाजपा सांसद सतपाल सिंह को धन्यवाद दिया.
बाद में पत्रकारों से बातचीत में ठाकुर ने सांसद खेल महाकुंभ की सराहना करते हुए कहा कि ''भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने मोदी जी की सोच को आगे बढ़ाया है क्योंकि ओलंपिक के बाद देश खेल को और खिलाड़ियों को बढ़ावा देना चाहता है और अगर हर सांसद इस दिशा में आगे बढ़े तो यह अपने आप में एक नई शुरुआत है. देश भर के सांसद अगर इस तरह का आयोजन करेंगे तो खिलाड़ियों को आगे आने का मौका मिलेगा.''
वाराणसी / शौर्यपथ / उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे में 13 दिसंबर से 14 जनवरी तक होने वाले "भव्य काशी दिव्य काशी" कार्यक्रम की तैयारियों की शनिवार को समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिया कि 13 दिसंबर को श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के पश्चात 14, 15 एवं 16 दिसंबर को काशी के प्रत्येक घर में बाबा का विशेष प्रसाद एवं धाम के इतिहास से संबंधित कॉफी टेबल बुक हर हालत में पहुंचाई जाए.
उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शास्त्रोक्त पद्धति से पूजन -अर्चन के दौरान पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होता रहे.योगी ने श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण से पूर्व पूरे वाराणसी जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जन सहभागिता के साथ उत्सव सा माहौल बनाने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिन लोग अपने घरों में विशेष साफ सफाई के साथ ही दीप अवश्य जलाएं. इसके लिए काशी के परिवारों के साथ संवाद स्थापित किया जाए.
उन्होंने कहा कि 1669 में अहिल्याबाई होलकर द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का पुनरुद्धार कराने के लगभग 352 वर्ष के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प के साथ श्री काशी विश्वनाथ धाम का पुनरुद्धार कराया है. उन्होंने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण के दौरान पूरे एक माह तक काशी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
