August 15, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    भारत

    भारत (1082)

    आइजोल / एजेंसी / मिजोरम में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,055 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 69,026 हो गई जबकि एक मरीज की मौत होने से मृतकों की तादाद 231 पर पहुंच गई. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.नये संक्रमितों में 185 बच्चे भी शामिल हैं. यह लगातार चौथा दिन है जब मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के एक हजार से अधिक नये मामले सामने आए हैं.मिजोरम में बीते 24 घंटे के दौरान 9,799 नमूनों की कोविड-19 जांच से नए मरीजों का पता चलाया गया जिससे संक्रमण की दर बढ़कर 10.77 प्रतिशत हो गई.
    इससे पहले मिजोरम में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1,061 नये मामले सामने आए थे. राज्य में बुधवार को नये मामलों की संख्या 1,214 रही थी जबकि मंगलवार को प्रदेश में संक्रमण के 1,468 नये मामले दर्ज किए गए.संक्रमण के नये मामलों में राजधानी आइजोल में सर्वाधिक 570 नये मामले सामने आए. इसके बाद लवंगतलाई में 115 और कोलासिब में कोरोना वायरस संक्रमण के 96 नये मामले दर्ज किए गए.मिजोरम में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 12,440 हो गयी है. मिजोरम में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 917 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 56,355 हो गयी.
    अधिकारी के मुताबिक संक्रमण से ठीक होने की दर 81.64 प्रतिशत हो गयी है. राज्य में अब तक 9.49 लाख नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है.राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ लालजावमी के अनुसार बृहस्पतिवार तक 6.62 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है, जिनमें से 2.87 लाख लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं.

    लखनऊ /एजेंसी/ कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों से संपर्क बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के नेतृत्व में गांवों और कस्बों से 12,000 किलोमीटर लंबी यात्रा निकालने का शुक्रवार को फैसला किया. पार्टी ने एक बयान जारी करके यह जानकारी दी दी है. साथ ही बयान में बताया गया है कि यात्रा की रूपरेखा तैयार की जा रही है.
    बयान में कहा गया कि पार्टी के सदस्यों के साथ वाद्रा की बैठक में "कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा: हम वचन निभाएंगे" नाम से यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है. इस यात्रा में 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी और यह यात्रा राज्य के गांवों और कस्बों से होकर गुजरेगी.
    बैठक में विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, राज्य इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया.
    गौरतलब है कि वाद्रा बृहस्पतिवार शाम अपने तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची थीं. उन्होंने हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा था कि वह अपने इस दौरे में पार्टी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों से मुलाकात कर चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगी.

    नई दिल्ली / एजेंसी / कांग्रेस नेता राहुल गांधी जिनकी पार्टी लंबे समय से सत्ताधारी भाजपा पर राजनीति को धर्म से जोड़ने का आरोप लगाती रही है, उन्होंने जम्मू में आज शुक्रवार को मंच से लोगों को 'जय माता दी' का नारा लगवाया. सामने से मनचाही प्रतिक्रिया न मिलने पर राहुल गांधी ने मुस्कान के साथ लोगों से कहा.. बोलिये-बोलिये. जम्मू के दो दिवसीय दौरे पर 51 वर्षीय राहुल गांधी ने गुरुवार को कटरा से वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा की.
    वीडियो में, कांग्रेस सांसद को तीर्थयात्रियों के साथ तेज गति से चलते हुए देखा गया था. 14 किलोमीटर की यात्रा राहुल गांधी ने अभेद्य सुरक्षा घेरे में की. वे सुरक्षाकर्मियों से घिरे हुए दिखे. इस दौरान रास्ते में पार्टी के झंडे पकड़े कांग्रेस कार्यकर्ता लाइन लगाए दिखाई दिए.
    राहुल ने कहा, "मैं एक कश्मीरी पंडित हूं. मेरा परिवार कश्मीरी पंडित है. कश्मीरी पंडितों के प्रतिनिधिमंडल ने मुझसे मुलाकात की और कहा कि कांग्रेस ने उनके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू कीं लेकिन भाजपा ने कुछ नहीं किया. मैं अपने कश्मीरी पंडित भाइयों से वादा करता हूं कि मैं उनके लिए कुछ करूंगा.''
    राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा, "मैं यहां माता की पूजा करने आया हूं. मैं यहां कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं करना चाहता." मीडिया को उनके साथ कैमरा लाने की अनुमति नहीं थी. कांग्रेस ने वीडियो पोस्ट किया जिसमें सांसद को तीर्थयात्रियों के साथ बातचीत करते देखा गया.
    अनुच्छेद 370 के अगस्त 2019 में निरस्त होने के बाद से जम्मू और कश्मीर की यह उनकी दूसरी यात्रा है, जिसने पूर्व राज्य को विशेष दर्जा दिया था. आलोचकों ने चुनावों से पहले कांग्रेस नेता के धार्मिकता के प्रदर्शन में उल्लेखनीय वृद्धि की ओर इशारा किया है, जैसे कि मंदिर के दौरे और उनके ब्राह्मण वंश के सहयोगियों द्वारा खुलासे.
    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी जैसे दलों ने केरल में प्रतिद्वंद्वी होने के बावजूद केंद्र और राज्य चुनावों में कई मोर्चों पर कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है. इन दलों ने अतीत में इन प्रयासों को "सॉफ्ट हिंदुत्व" और एक कमजोर प्रयास करार दिया है.
    शुक्रवार को राहुल गांधी की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए, भाजपा ने एक बयान जारी कर कहा, "राहुल गांधी बहुत आसानी से भूल गए कि कश्मीरी पंडितों का संकट कांग्रेस और समान विचारधारा वाले दलों की 'तुष्टिकरण की राजनीति' के कारण था. कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के लिए न केवल कश्मीरी पंडितों की बलि दी बल्कि कश्मीर के विकास को भी कुर्बान कर दिया."
    बयान में आगे कहा गया, "जम्मू और कश्मीर की समस्याएं गांधी परिवार की विरासत हैं. यह जवाहरलाल नेहरू थे जो कश्मीर की समस्याओं के लिए जिम्मेदार थे. राहुल ने फिर से वही किया है जिसमें वह सबसे अच्छे हैं - अपरिपक्वता और गैरजिम्मेदारी."

    चंडीगढ़/एजेंसी/ पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को घोषणा की कि स्वास्थ्य कारणों को छोड़कर यदि 15 सितंबर तक राज्य सरकार के कर्मचारियों ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक भी नहीं ली होगी, तो ऐसे कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से छुट्टी पर भेज दिया जाएगा. एक आधिकारिक वक्तव्य के मुताबिक मुख्यमंत्री ने यह कड़ा फैसला इसलिए लिया है ताकि लोगों को महामारी से बचाया जा सके. इसके अलावा यह सुनिश्चित किया जा सके कि टीका लगवा चुके लोग टीका नहीं लगवाने वाले लोगों की वजह से संक्रमित न हों.
    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुक्रवार को हुई उच्च स्तरीय कोविड समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि आंकड़ों के विश्लेषण से यह पता चला है कि टीके महामारी के खिलाफ प्रभावी हैं.मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को टीका लगवाने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है. ऐसे कर्मचारी जो अभी भी टीका लगवाने से बच रहे हैं, उनको तब तक छ्ट्टी पर भेज दिया जाएगा, जब तक कि वे टीके की पहली खुराक नहीं लगवा लेते.

    नई दिल्ली / एजेंसी/ उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों की तैयारियां जोरो पर हैं. इस क्रम में राज्य में सत्ताधारी पार्टी भाजपा कल शनिवार 11 सितम्बर को विजय अभियान शुरू करने जा रही है. भाजपा के लिए विजय अभियान की शुरुआत पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे. नड्डा कल शनिवार को लखनऊ से बूथ विजय अभियान को हरी झंडी दिखाएंगे. इस चुनावी अभियान से राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जुड़ेंगे.
    बूथ विजय अभियान की शुरुआत के दौरान योगी मंत्रिमंडल के सभी मंत्री मौजूद रहेंगे, सभी अपने-अपने शक्ति केंद्रों पर मौजूद रहेंगे. इस अभियान के तहत 27000 शक्ति केंद्रों को जोड़ा जाएगा, 5-6 बूथ मिलाकर एक शक्ति केंद्र बनाया जाता है. पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा इनमें से ही एक शक्ति केंद्र पर जाकर अभियान की शुरुआत करेंगे.
    वहीं, अन्य शक्ति केंद्रों को वर्चुअल रूप से संबोधित किया जाएगा. यह अभियान तीन चरणों में चलेगा. 11 सितंबर से 30 अक्टूबर तक अभियान चलाया जाएगा. पहले चरण में बूथ समितियों का सत्यापन होगा और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति के लिए अभियान होगा. दूसरे चरण में मतदाताओं से संपर्क साधा जाएगा, इसके लिए संपर्क सदस्यता अभियान भी चलेगा. मतदाता सूची को ठीक करना, साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क साधा जाएगा.
    तीसरे चरण में मतदान है और अंतिम दिन तक चुनाव जीतने के लिए बूथ स्तर पर तैयारी की जाएगी. यह कार्यक्रम 23 अगस्त को शुरु होना था लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के कारण इसे टाल दिया गया. 13 सितंबर को लखनऊ में मीडिया वर्कशॉप भी आयोजित होगी. इसमें केंद्रीय मीडिया टीम प्रदेश पदाधिकारियों, प्रवक्ताओं और मीडिया पैनेलिस्ट को प्रशिक्षण देगी.

    लखनऊ / एजेंसी / बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने उत्‍तर प्रदेश अपने बाहुबली विधायक मुख्‍तार अंसारी का टिकट काट दिया है. उन्‍होंने ट्वीट किया कि उनकी पार्टी बाहुबलियों को टिकट नहीं देगी. मुख्‍तार का टिकट कटते ही असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने मुख्‍तार को टिकट ऑफर कर दिया है.गौरतलब है कि मुख्‍तार और उनके करीबियों के खिलाफ यूपी में कुर्की,जब्‍ती की ऐसी मुनादियां कम नहीं थीं कि अब मायावती ने विधानसभा टिकट काटने की मुनादी कर दी. उन्‍होंने ट्वीट किया, 'बीएसपी का आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में प्रयास होगा कि किसी भी बाहुबली या माफिया आदि को पार्टी से चुनाव न लड़ाया जाए. इसके मद्देनजर ही आजमगढ़ मंडल की मऊ विधानसभा सीट से अब मुख्तार अंसारी का नहीं बल्कि यूपी के बीएसपी स्टेट अध्यक्ष भीम राजभर के नाम को फाइनल किया गया है."
    यूपी में 100 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही आल इंडिया मजलिस-ए-इत्‍तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) के प्रमुख ओवैसी ने उन्‍हें फौरन टिकट ऑफर कर दिया. AIMIM प्रवक्‍ता असीम वकार ने कहा, 'मायावती ने अपने मुख्‍तार साहिब को टिकट नहीं दिया और AIMIM की तरफ से मैं यह कहना चाहता हूं कि अगर मुख्‍तार साहब चुनाव लड़ना चाहते हैं तो AIMIM के दरवाजे उनके लिए खुले हैं. ' यूपी में योगी आदित्‍यनाथ की सरकार बनने के बाद मुख्‍तार, उनके रिश्‍तेदारों और करीबियों पर सख्‍त कार्रवाई हुई.
    पुलिस के अनुसार, मुख्‍तार गैंग के 248 लोगों पर कार्रवाई हुई. 222 करोड़ से ज्‍यादा की जायदाद जब्‍त और गिराई गई. मुख्‍तार गैंग पर 121 मुकदमे दर्ज हुए, 160 को जेल भेजा गया. गैंग के 163 लोगों के असलहा का लाइसेंस जब्‍त किया गया. 110 पर गैंगस्‍टर एक्‍ट, 41 पर गुंडा एक्‍ट और छह लोगों पर एनएसए लगा. गैंग के 37 लोगों की हिस्‍ट्रीशीट खोली गई.
    वैसे, मायावती के इस फैसले से लोगों को हैरत हुई है क्‍योंकि मुख्‍तार को 2017 में पार्टी का टिकट देते वक्‍त बीएसपी प्रमुख ने खुद था कि उनके ऊपर मुकदमे सियासी रंजिश में किए गए हैं. जनवरी 2017 में मायावती ने कहा था 'अल्‍पसंख्‍यक समाज के मुख्‍यार अंसारी का खुद का अपना परिवार है. जिनके बढ़ते हुए प्रभाव से दुखी होकर व द्वेष की भावना से इनके विरोधियों ने जबरन इन पर अनेकों आपराधिक मामले दर्ज कराके, इनकी राजनीति, समाज और जनतामें इमेज खराब करने की कोशिश की है .' मायावती पहले भी कई बाहुबलियों को पार्टी में टिकट दे चुकी हैं. वे कहती रही है कि वह उन्‍हें सुधरने का मौका देती है. 2004 में बाहुबलीडीपी यादव को पार्टी में लेते वक्‍त उन्‍होंने राजा भैया को चुनौती पेश की थी. उन्‍होंने कहा था, मुलायम सिंह यादव के पास राजा भैया जैसे लोग है उनको मुंहतोड़ जवाब देने के लिए डीपी यादव फिर से अपने घर में वापस आ गए हैं. 'मुख्‍तार के परिवार का पूर्वांचल का गाजीपुर, मऊ और बलियां जिलों की करीब दर्जन भर सीटों पर असर रहा है.वह पिछले 25 सालों से चुनावी राजनीति में है. 1996, 2002, 2007, 2012 और 2017 में पांच बार विधायक बने. चार बार वह जेल से जीते हें. मुख्‍तार के बड़े भाई अफजल अंसारी 1985,1989,1991 और 1993 में सीपीआई से एमएलए, 1996 और 2004 में में सपा से एमएलए और 2017 में बसपा से एमपी बने हैं. उनके सबसे बड़े भाई सिब्‍घतुल्‍ताह 2007 और 20012 में विधायक रहे हैं .

    नई दिल्ली/एजेंसी/ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कल शनिवार को प्रयागराज का दौरा करेंगे. इस दौरान वे उत्तर प्रदेश लॉ यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखेंगे. इसके साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट की नई इमारत की नींव भी रखेंगे. पिछले तीन महीनों में राष्ट्रपति का उत्तर प्रदेश का यह तीसरा दौरा होगा. इससे पहले राष्ट्रपति जून में कानपुर और अगस्त में अयोध्या के दौरे पर गए थे.
    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कानपुर यात्रा में अपने गांव का दौरा किया था और बचपन के मित्रों से मिले थे. अयोध्या में राम लला के दर्शन किए थे. वे राम लला का दर्शन करने वाले पहले राष्ट्रपति हैं. उत्तर प्रदेश में कुछ ही महीनों में चुनाव है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उत्तर प्रदेश के कानपुर के ही रहने वाले हैं. ऐसे में विपक्ष ने चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रपति के उत्तर प्रदेश दौरों पर सवाल उठाए हैं.
    राष्ट्रपति के यूपी में दौरों के लेकर सपा और कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा था. भाजपा के विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति के दौरे का जिक्र करते हुए राज्य में सत्ताधारी पार्टी पर चुनावी फायदा उठाने का आरोप लगाया था.

    मुंबई / एजेंसी / एंटीलिया बम मामले और कारोबारी मनसुख हिरेन हत्‍या मामले में जांच का सामना कर रहे मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्‍नर परमबीर सिंह ने अपने फोन के जरिये संपर्क करने के लिए कथित तौर पर FaceTime ID 'बालाजी कुरकुरे' का उपयोग किया था. मामले की जांच कर रही राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी को यह जानकारी दी गई है. जांच के दौरान एक खुफिया अधिकारी ने NIA को बताया कि परमबीर के आईफोन की यह आईडी उनके ऑफिस में अप्रैल में तैयार की गई. इस ID को 'बालाजी कुरकुरे' नाम दिया गया था क्‍योंकि जब यह आईडी क्रिएट किया गया था तब इस ब्रांड के स्‍नैक का एक पैकेट परमबीर सिंह के ऑफिस में था.
    एनआईए के समक्ष अपने बयान में इस अधिकारी ने कहा कि परमबीर सिंह के डीजी होमगार्ड ऑफिस के अंदर नेटवर्क नहीं था, ऐसे में जो व्‍यक्ति फेसटाइम ID को एक्टिवेट कर रहा था वह आईडी और पासवर्ड एंटर करने के लिए बाहर आया था. अधिकारी ने बतायाा, 'मैंने पासवर्ड टाइप किया, पहला नाम कुरकुरे थे और आखिरी नाम बालाजी उपयोग किया किया था. ' यह नाम इसलिए रखा गया क्‍योंकि उस समय उनके ऑफिस में बालाजी कुरकुरे का एक पैकेट रखा था. एनआईए ने मनसुख हिरेन की मौत की जांच के संबंध में iPhone को लिखा है. हिरेन उस कार के मालिक थे जिसमें जिलेटिन स्टिक भरकर इसे फरवरी माह में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर रखा गया था. हिरेन की मौत की साजिश का पता लगाने के लिए जांच एजेंसी बहुत से ऑनलाइन अकाउंट के 'तार' जोड़ने के प्रयास में जुटी है. एनआईए का मानना है कि बर्खास्‍त पुलिस ऑफिसर सचिन वाझे (Sachin Waze)और पूर्व एनकाउंटर विशेषज्ञ प्रदीप शर्मा इस मामले में प्रमुख साजिशकर्ता हैं.
    एनआईए की चार्जशीट में इस बात का भी जिक्र है कि ‘एंटीलिया' के बाहर विस्फोटक रखी SUV मिलने के बाद मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने गुजरात का अपना निर्धारित दौरा रद्द कर दिया था. आवास के सुरक्षा प्रमुख ने राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को दिए गए अपने बयान में यह जानकारी दी है. सुरक्षा प्रमुख का यह बयान, 25 फरवरी को अंबानी के घर के पास जिलेटिन की छड़ों के साथ वाहन मिलने और बाद में कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या के सिलसिले में बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे और नौ अन्य के खिलाफ एनआईए द्वारा पिछले हफ्ते यहां विशेष अदालत में दायर आरोप-पत्र का हिस्सा है.
    आवास के सुरक्षा प्रमुख ने अपने बयान में बताया था कि विस्फोटकों वाली गाड़ी और धमकी भरा पत्र मिलने के बाद उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी मुकेश अंबानी को दी. उन्होंने एनआईए को यह भी बताया कि उस दिन नीता अंबानी को गुजरात में जामनगर जाना था. उनका दौरा पहले पुन: निर्धारित किया गया और बाद में उनकी एवं क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) की सलाह पर दौरा रद्द कर दिया गया था. सुरक्षा प्रमुख ने कहा कि उन्हें विभिन्न वर्गों से धमकियां मिल रही थीं, लेकिन सभी अक्टूबर 2020 में शुरू हुए किसानों के विरोध से संबंधित थी.

    किसान ने कहा- 'बहुत अच्छा काम करत हे हमर सरकारÓ
    उन्हें बताया कि गोबर बेचकर 85 हजार कमाए, स्कूटी भी खरीद ली

    रायपुर / शौर्यपथ / सांसद राहुल गांधी की आज वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पदयात्रा के दौरान छत्तीसगढ के एक किसान परिवार के साथ अचानक मुलाकात हुई। सांसद गांधी ने किसान और उसके परिवार को पास बिठाकर उनके साथ कुछ समय व्यतीत किया। उन्होंने उनसे हालचाल पूछा तो किसान ने उत्साह के साथ उन्हें छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के बारे में बताया। किसान ने कहा - "हमर सरकार बहुत अच्छा काम करत हे।"
    किसान ने सांसद राहुल गांधी से कहा कि अभी सरकार को सिर्फ ढाई साल ही हुए हैं, भूपेश जी किसानों, वनवासियों के लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को 6 हजार रुपए दे रहे हैं। किसान ने उन्हें बताया कि उसने गोधन न्याय योजना में गोबर बेच कर अब तक 85 हजार रुपए की कमाई कर ली है। इन पैसों से एक स्कूटी भी खरीदी है। किसान ने कहा कि गौठान में भी हमारे यहां बहुत अच्छे काम हो रहे हैं।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision