
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग / शौर्यपथ / शहर में पेयजल की व्यवस्था को बेहतर करने एवं अमृत मिशन के मंथर गति से चल रहे कार्यों को गति देने के लिए दुर्ग निगम महापौर धीरज बाकलीवाल लगातार कार्यो पर नजर रखे हुए है । पिछले सप्ताह विधायक वोरा ने भी अमृत मिशन के कार्यों की निष्पादन एजेंसी व मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त पीडीएमसी के अधिकारियों की जमकर क्लास लेते हुए हर 7 दिन में कार्य प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए थे . उसी कड़ी में आज महापौर व दुर्ग विधायक ने 11 एमएलडी फिल्टर प्लांट पहुंच कार्यों का निरीक्षण किया। वोरा ने कहा कि पटरी पार के वार्डों में अतिशीघ्र पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की आवश्यकता है ट्रांसपोर्ट नगर व हनुमान नगर की नवनिर्मित पानी टंकियों को इसी सप्ताह तैयार कर वार्ड नं 15 करहिडीह क्षेत्र व वार्ड 19 से 22 के निवासियों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति प्रारंभ की जाए। साथ ही वार्ड नंबर 39, 31 व 32 के लिए शिक्षक नगर टंकी को नवीन पाइप लाइन से जोडऩे व सिकोला भाठा एवं एसटीएफ कालोनी बघेरा में भी सही प्रेशर से पानी सप्लाई के लिए रविवार तक का अल्टीमेटम दिया। महापौर धीरज बाकलीवाल ने अमृत मिशन के अधिकारियों को पार्षदों से संपर्क कर एजेंसी द्वारा किए जा रहे नल कनेक्शन एवं वाटर मीटर फिटिंग के कार्यों का फीड बैक लेकर सभी वार्डों में कनेक्शन प्रदाय को गति देने के निर्देश दिया। इस दौरान एमआईसी दीपक साहू, पार्षद बृजलाल पटेल जल विभाग से ए आर राहंगडाले, नारायण ठाकुर मौजूद थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / लॉकडान में भी लगातार लोगों की सेवा में नगर निगम के स्वास्थ्य प्रभारी एवं केलाबाड़ी के पार्षद हमीद खोखर लगे हुए है। वे कोरोना के संक्रमण से लोगों को बचाने गली मोहल्लों में स्वयं उपस्थित होकर लगातार सेनेटाईज्ड करवा रहे है एवं कोरोना के अलावा गंदगी से कोई और बीमारी लोगों को न हो इसके लिए सफाई कर्मचारियों को लगाकर साफ सफाई भी करवाने में जुटे हुए है। इसके अलावा वे लॉकडाउन में लोगों की स्थिति को देखते हुए वे अपने निर्वाचन क्षेत्र केलाबाड़्ी में घर घर सब्जी और आवश्कयतानुसा अन्य सामग्री भी वितरण करवा रहे है। हमीद खोखर ने बताया कि वे अपने वार्ड 41 नंबर केलाबाड़ी में नूरी मस्जिद के पीछे, कोलकाता वाली खाला के घर के आसपास, नंदू परिहार, के घर के आसपास, सैयद बाडा के समीप, राजपूत भाभी के घर के पास, अजहर आटाचक्की वाली लाईन , रफीक भाई के घर के आस पास सहित वार्ड के लगभग सभी लोगों के यहा वे हरी सब्जी का वितरण करवाये है। उन्होंने कहा कि यह कार्य मेरे द्वारा सेवा भाव से किया जा रहा है, लॉक डाउन की इस घड़ी में मेरे द्वारा छोटा सा प्रयास किया गया।
आप सभी की दुआएं और आशीर्वाद मुझपर जीवन भर सदा बना रहे । इस नेक कार्य में देबू यादव , इमरान भाई, मोहम्मद अतीक, दानिश भाई, बाबू भाई, मोहसिन भाई, शकील भाई, रहमान भाई और वार्ड की मेरी माताओं बहनों ने मिलकर सब्जी का पैकेट तैयार किया है
हमीद खोखर ने कहा कि जिस उम्मीदों के साथ लोगों ने मुझे पार्षद बनाया है, मैं चाहता हूं कि मैं उनके उम्मीदों पर पूरा का पूरा खरा उतरू और मुझसे जितना हो सके उतना सेवा करूं। इसके अलावा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी लोगों तक पहुंचाकर इस कोरोना काल में राहत पहुंचा सकूं।
उल्लेखनीय है कि हमीद खोखर लगातार लोगों की सेवा करते हुए अपने मतदाताओं के उम्मीदों पर हमेशा खरे उतरते है, जिसके कारण वे पिछले बार केलाबाड़ी से निर्दलीय चुनाव जीते थे वहीं इस बार वें कांग्रेस से अच्छे मतों से चुनाव जीते है और निगम में स्वास्थ्य प्रभारी का कार्यभार संभाल रहे है और उनसे जितना हो सके उतना लोगों हर प्रकार से मदद कर रहे है। इस कोरोना काल में लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने से लेकर अस्पताल पहुंचवाने के साथ ही लोगों को प्रोत्साहित करवाकर कोरोना के संक्रमण से हमेशा बचे रहे इसके लिए वे लोगों को वेक्सिन लगवाने का कार्य करने के साथ ही वे वेक्सिनेशन सेंटर भी लोगों को पहुंचवा रहे हैं।लॉकडाउन में भी लोगों की सेवा में लगे है पार्षद हमीद खोखर
दुर्ग। लॉकडान में भी लगातार लोगों की सेवा में नगर निगम के स्वास्थ्य प्रभारी एवं केलाबाड़ी के पार्षद हमीद खोखर लगे हुए है। वे कोरोना के संक्रमण से लोगों को बचाने गली मोहल्लों में स्वयं उपस्थित होकर लगातार सेनेटाईज्ड करवा रहे है एवं कोरोना के अलावा गंदगी से कोई और बीमारी लोगों को न हो इसके लिए सफाई कर्मचारियों को लगाकर साफ सफाई भी करवाने में जुटे हुए है। इसके अलावा वे लॉकडाउन में लोगों की स्थिति को देखते हुए वे अपने निर्वाचन क्षेत्र केलाबाड़्ी में घर घर सब्जी और आवश्कयतानुसा अन्य सामग्री भी वितरण करवा रहे है। हमीद खोखर ने बताया कि वे अपने वार्ड 41 नंबर केलाबाड़ी में नूरी मस्जिद के पीछे, कोलकाता वाली खाला के घर के आसपास, नंदू परिहार, के घर के आसपास, सैयद बाडा के समीप, राजपूत भाभी के घर के पास, अजहर आटाचक्की वाली लाईन , रफीक भाई के घर के आस पास सहित वार्ड के लगभग सभी लोगों के यहा वे हरी सब्जी का वितरण करवाये है। उन्होंने कहा कि यह कार्य मेरे द्वारा सेवा भाव से किया जा रहा है, लॉक डाउन की इस घड़ी में मेरे द्वारा छोटा सा प्रयास किया गया।
आप सभी की दुआएं और आशीर्वाद मुझपर जीवन भर सदा बना रहे । इस नेक कार्य में देबू यादव , इमरान भाई, मोहम्मद अतीक, दानिश भाई, बाबू भाई, मोहसिन भाई, शकील भाई, रहमान भाई और वार्ड की मेरी माताओं बहनों ने मिलकर सब्जी का पैकेट तैयार किया है
श्री खोखर ने कहा कि जिस उम्मीदों के साथ लोगों ने मुझे पार्षद बनाया है, मैं चाहता हूं कि मैं उनके उम्मीदों पर पूरा का पूरा खरा उतरू और मुझसे जितना हो सके उतना सेवा करूं। इसके अलावा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी लोगों तक पहुंचाकर इस कोरोना काल में राहत पहुंचा सकूं।
उल्लेखनीय है कि हमीद खोखर लगातार लोगों की सेवा करते हुए अपने मतदाताओं के उम्मीदों पर हमेशा खरे उतरते है, जिसके कारण वे पिछले बार केलाबाड़ी से निर्दलीय चुनाव जीते थे वहीं इस बार वें कांग्रेस से अच्छे मतों से चुनाव जीते है और निगम में स्वास्थ्य प्रभारी का कार्यभार संभाल रहे है और उनसे जितना हो सके उतना लोगों हर प्रकार से मदद कर रहे है। इस कोरोना काल में लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने से लेकर अस्पताल पहुंचवाने के साथ ही लोगों को प्रोत्साहित करवाकर कोरोना के संक्रमण से हमेशा बचे रहे इसके लिए वे लोगों को वेक्सिन लगवाने का कार्य करने के साथ ही वे वेक्सिनेशन सेंटर भी लोगों को पहुंचवा रहे हैं।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग के अहिवारा क्षेत्र में पिछले दिनों सरपंच पति नरेश कुर्रे और नंदनी थाने के एसआई और आरक्षक पर 30 हजार रूपये लेकर मामला दबाने की बात की आग अब जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं मिडिया के सामने आने के बाद जिस तरह सरपंच पति ने प्रेस कांफ्रेंस कर ये बात कबुलकर ली थी कि पूर्व में वह शराब कोचिया के कार्य में छोटे पैमाने पर सलंग्न था किन्तु तकरीबन दो साल से धर्मपत्नी के सरपंच बनने के बाद इस कार्य से पूरी तरह किनारा कर चुके होने की बात नरेश कुर्रे ने कही थी साथ ही बदनामी न हो इस डर से नंदनी थाने के एसआई व आरक्षक को ३० हजार देने के बाद भी कार्यवाही हो जाने पर इसकी शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक से की गयी .
विभिन्न समाचार पत्रों व निजी चेनल में खबर प्रकाशित होते ही अब नंदिनी थाना भी अपने बचाव में आते हुए नरेश कुर्रे के विरुद्ध शिकायतों के अम्बार की लिस्ट को एवं कार्यवाही निष्पक्ष किये जाने की बात पर प्रेस विज्ञप्ति ज़ारी करते हुए अपना पक्ष मजबूत रखने आगे आ गए .
नंदनी पुलिस द्वारा ज़ारी मामलो की लम्बी लिस्ट के बारे में जब नरेश कुर्रे से शौर्यपथ समाचार ने बात की तो नरेश कुर्रे का कथन है था कि १२ मामलो में ११ मामले में माननीय न्यायालय द्वारा बरी किया जा चुका है सिर्फ एक ही मामला लंबित है इनमे से कई मामले ऐसे भी रहे जो पहली ही तारीख में बरी किये गए .
बता दे की नरेश कुर्रे के उपर लगे १० मामले आबकारी एक्ट के तहत दर्ज हुए एवं दो मामले आईपीसी की धारा के तहत दर्ज हुए . नरेश कुर्रे का कहना है कि अब जब मेरे द्वारा सभी कार्य वर्षो पहले छोड़ दिए गए है किन्तु फिर भी इस तरह मुझ पर कार्यवाही और नया मामला दर्ज ना हो इसलिए ३० हजार की रकम दी गयी किन्तु रकम लेने के बाद भी कार्यवाही कर बदनामी की गयी इसी बात की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष शिकायत प्रस्तुत किया हूँ एवं न्याय की उम्मीद करता हूँ .
वही नंदनी थाना प्रभारी से शौर्यपथ समाचार पत्र ने माम्लेके बारे में जानना चाहा तो थाना प्रभारी द्वारा कहा गया कि मामले की जाँच उच्च अधिकारियो द्वारा की जा रही है अतः कुछ भी कहने में असमर्थता दिखाई . अब देखना है कि इस मामले में आने वाले दिनों में क्या नया रंग सामने आता है . बता दे कि नरेश कुर्रे के द्वारा की गयी शिकायत के बाद जिलापोलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने मामले की जाँच के आदेश दे दिये है .
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के भिलाई में 6 साल पूर्व हुए हाई प्रोफाइल अभिषेक मिश्रा हत्याकांड पर कोर्ट का फैसला आ गया है। सत्र न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव ने ऑनलाईन फैसला सुनाते हुए महिला आरोपी किस्मी जैन को जहां बरी कर दिया है, वहीं किस्मी जैन के पति विकास जैन एवं उनके चाचा अजीत सिंह को अंतिम सांस तक उम्र कैद की सजा सुनाया है। सीनियर वकील राजकुमार तिवारी ने बताया कि न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने अपने फैसले में कहा है कि परिस्थितिजन्य प्रकरण है और किम्सी के खिलाफ परिस्थितियां प्रमाणित नहीं हुई हैं। आरोपी विकास जैन और अजीत सिंह को जीवन की अंतिम सांस तक आजीवन कारावास की सजा सुनायी गई है। दोनों आरोपियों पर अर्थदंड भी लगाया गया है।
ज्ञातव्य हो कि नवंबर 2015 में दीपावली के समय शंंकराचार्य इंजीयिरिंग कॉलेज के चेयरमेन शिक्षाविद आई पी मिश्रा के पुत्र अभिषेक मिश्रा की हत्या कर दी गई थी। हत्या के पूर्व 10 नवंबर 2015 की शाम शंकराचार्य इंजीनियरिंग कालेज के चेयरमैन आईपी मिश्रा के बेटे अभिषेक मिश्रा का अपहरण हुआ था। उस समय पूरे प्रदेश में खलबली मच गई थी। इस केस को सुलझाने में पुलिस को एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा था क्योंकि आरोपियों ने बड़े ही शातिराना तरीके से वारदात को अंजाम दिया था।
अपहरण के 45 वें दिन पुलिस को अभिषेक मिश्रा केस की गुत्थी सुलझाने में सफलता मिली। अपहरण की घटना के करीब 45 दिन बाद आरोपी विकास जैन के चाचा अजीत सिंह के स्मृति नगर निवास के बगीचे में अभिषेक की सड़ी-गली लाश बरामद हुई। आरोपियों ने हत्या के बाद लाश को दफना कर उसके ऊपर फूल गोभी उगा दी थी। पुलिस ने लाश के पास हाथ का कड़ा, अंगूठी और लॉकेट देखकर अभिषेक की लाश होने की पुष्टि की थी। इस मामले में अभिषेक के कॉलेज में पढ़ाने वाली प्रोफेसर किम्सी जैन, उसके पति विकास जैन और उसके चाचा अजीत सिंह को गिरफ्तार किया था।
उल्लेखनीय है कि नवंबर 2015 में अभिषेक मिश्रा की हत्या कर दी गई थी। 10 नवंबर 2015 की शाम शंकराचार्य इंजीनियरिंग कालेज के चेयरमैन आईपी मिश्रा के इकलौते बेटे अभिषेक मिश्रा का अपहरण हुआ था। किडनैपिंग की खबर ने तब पूरे प्रदेश में खलबली मचा दी थी। पुलिस ने भी इसे सुलझाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। यही वजह थी कि पूरे देश के करीब एक करोड़ मोबाइल फोन की डिटेल खंगालने के बाद पुलिस की निगाह भिलाई में रहने वाले सेक्टर-10 निवासी विकास जैन के ऊपर टिक गई थी।
जाने क्यों की गई थी अभिषेक की हत्या?
पुलिस की जांच थ्योरी में आया था कि आरोपी किम्सी जैन, अभिषेक मिश्रा के कालेज में काम करती थी। इसी दौरान दोनों करीब आए थे। साल 2013 में किम्सी ने विकास जैन से शादी कर ली और कालेज की नौकरी छोड़ दी। लेकिन अभिषेक चाहता था कि उनका रिश्ता कायम रहे। वह लगातार किम्सी पर इसके लिए दबाव डाल रहा था। परेशान किम्सी ने पूरी बात अपने पति विकास को बताई। पति के मन में बदला लेने की भावना आ गई। इसके बाद किम्सी, उसका पति विकास और किम्सी के चाचा अजीत सिंह ने हत्या की साजिश रची थी। अभिषेक मिश्रा को किम्सी ने चौहान टाउन स्थित घर पर 9 नवंबर 2015 बुलाया। घर पहुंचने के बाद किम्सी और अभिषेक के बीच विवाद हुआ। पहले से मौजूद विकास और अजीत ने अभिषेक के सिर पर पीछे से रॉड से वार किया, जिससे वह वहीं कमरे में गिर गया। फिर अभिषेक को किम्सी के चाचा अजीत सिंह ने भिलाई के स्मृति नगर ले जाकर पहले से किए गए 6 फीट गहरे गड्ढे में ले जाकर दफना दिया था। चाचा वहां पहले से किराए पर रहता था।
करीब 45 दिन बाद मिली थी लाश
एक तरफ पुलिस कॉल डिटेल को आधार बनाकर जांच शुरू कर चुकी थी, वहीं दूसरी ओर किडनैपिग की घटना के करीब 45 दिन बाद किम्सी के चाचा अजीत सिंह के स्मृति नगर निवास के बगीचे में अभिषेक की सड़ी-गली लाश बरामद हुई। किम्सी के पति विकास ने अपने चाचा ससुर अजीत सिंह के साथ मिलकर बेहद ही शातिराना अंदाज में लाश को दफना कर ऊपर फूल गोभी की सब्जियां उगा दी थी। पुलिस ने लाश के पास हाथ का कड़ा, अंगूठी और लॉकेट देखकर अभिषेक की लाश होने की पुष्टि की थी। लाश का डीएनएन टेस्ट भी कराया गया था। मामले में अभिषेक के कॉलेज में पढ़ाने वाली प्रोफेसर किम्सी जैन, उसके चाचा अजीत और पति विकास जैन को गिरफ्तार किया गया था। तीनों की गिरफ्तारी के बाद लगातार इस मामले की जांच की गई और जांच पूरी होने के बाद दुर्ग न्यायालय में चार्जशीट पेश की गई। करीब साढ़े 5 साल (2016) से ये मामला दुर्ग जिला न्यायालय में चल रहा था।
सजा के बाद आरोपी विकास जैन ने क्या कहा देखिये केवल शौर्यपथ लाइव पर
भिलाईनगर / शौर्यपथ / कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान निरंतर जारी है, कोविड का टीका लगाने लोग अपने क्षेत्र के नजदीकी केन्द्रों में पहुंच रहे है। निगम प्रशासन द्वारा नियमों के अधीन पात्र हितग्राहियों के हर उम्र के व्यक्तियों को टीका लगवाने की उत्तम व्यवस्था की है! अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने पूरा निगम प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का अमला लगा हुआ है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम करने हर संभव प्रयास किया जा रहा है, पिछले कुछ दिनों में अभियान चलाकर 45 वर्ष उम्र के अधिक के 111897 लोगों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है।
निगम आयुक्त रघुवंशी के नेतृत्व में भिलाई में विभिन्न स्थानों पर टीकाकरण केंद्र संचालित किया जा रहा है, जहां लोग स्वफूर्त टीका लगाकर संक्रमण की रोकथाम में अपनी सहभागिता दे रहे है। निगम क्षेत्र के टीकाकरण केन्द्रों का जोन आयुक्त लगातार निरीक्षण करते हुए व्यवस्था को बनाए रखने आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे है। 45 वर्ष एवं अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए चयनित केंद्रों में टीकाकरण किया जा रहा है। जितना अधिक टीकाकरण होगा उतना ही जल्दी कोरोना के संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी। विशेष अभियान के तहत टीकाकरण के लिए अब तक कई सारे केन्द्र बनाए जा चुके है, जहां महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुरक्षित तरीके से टीका लगा रही है।
टीकाकरण केन्द्रों में निगम क्षेत्र के पूरे वार्डों के नागरिक पहुंच रहे है और बेझिझक टीका लगवाकर अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। निगम का अमला टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया में अपना सहयोग कर रहे है ताकि टीका लगवाने आए लोगों को बिना कोई देरी किए शीघ्रता से टीका लग जाए। सभी टीकाकरण केन्द्रों का कंट्रोल रूम से निगम आयुक्त एवं अधिकारी लगातार माॅनिटरिंग करते हुए फीडबैक ले रहे है ताकि केन्द्रों में कोई परेशानी न आए और टीकाकरण कार्य सुचारू रूप से संचालित होता रहे।
लॉकडाउन के बावजूद प्रशासनिक अमला टीकाकरण केंद्रों में जुटे हुए है, ताकि लोगों को टीका लगाया जा सके। निगम क्षेत्र के नागरिक अपने-अपने क्षेत्र के नजदीकी टीकाकरण केंद्र में पहुंचकर टीका लगवा रहे हैं। भिलाई के टीकाकरण केन्द्रों में विशेष टीकाकरण के लिये लोगों को प्रेरित करने आंगनबाड़ी कार्यकताओं एवं निगम कर्मचारी घर-घर सम्पर्क कर रहे है। कई केन्द्रों में कोविड का टीका लगवाने वालों का हौसला बढ़ाने सेल्फी पाइंट भी बनाए गए है। भिलाई शहर वासियों की जागरूकता से टीकाकरण में तेजी आई है! टीकाकरण के लिए सामाजिक सहयोग लगातार प्राप्त हो रहा है, हर वर्ग टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित कर रहा है!
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिले में आजकल समस्त विकासखंड में कही-कही आंधी तुफान के साथ वर्षा हो रही है, जिन गांवों की खेतों के मिट्टी में हल चलाने लायक नमी है, वे सभी नमी का लाभ उठाते हुए ग्रीष्मकालीन जुताई करें तथा जिन किसानों कीे खेत के मिट्टी में नमी हल चलाने लायक नहीं है, वे इन्तजार करें तथा जैसे हल चलाने हेतु पर्याप्त वर्षा होती है, खेतों की ग्रीष्म कालीन जुताई करें।
उप संचालक कृषि जीएस धु्रर्वे ने किसानों को जानकारी देते हुए कहा कि ग्रीष्मकालीन जुताई दो प्रकार से की जा सकती है, पहला मिट्टी पलटने वाली हल से तथा दूसरा देशी हल अथवा कल्टीवेटर से। मिट्टी पलटने वाली हल से खेत की जुताई 3 साल में एक बार अवश्य करना चाहिए।
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा आज दिनांक 10 मई को निगम क्षेत्र अंतर्गत फ्रंट लाईन वर्करो का टीकाकरण हेतु सुराना कॉलेज दुर्ग और कुशाभाऊ ठाकरे भवन आदित्य नगर में टीकाकरण केंद्र प्रारंभ किया गया था जहां कुल 230 फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना का टीका लगाया गया । कल दिनांक 11 मई को भी उपरोक्त केंद्रों में टीका लगाने का कार्य जारी रहेगा । अतः सभी फ्रंटलाईन वर्करों से अपील है कि वे टीकाकरण केन्द्र सुराना कालेज और कुशाभाऊ ठाकरे भवन में पहुंच कर टीका अवश्य लगवायें । आयुक्त श्री मंडावी ने बताया की फ्रंटलाईन वर्करों में वकीलों और पत्रकारों को भी शामिल किया गया है वे भी उपरोक्त टीकाकरण केंद्र में आकर कोरोना का टीका लगवा सकते हैं।
*अंत्योदय एवं बीपीएल एपीएल सहित 1211 ने लगवाया कोरोना का टीका...*
आयुक्त हरेश मंडवी द्वारा वैक्सीनेशन कार्य के सफल क्रियान्वयन के लिए आज से प्रारंभ किये गये 14 स्थानों में सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया । अंत्योदय कार्डधारियों को नीरज उच्चतर माध्यमिक शाला मठपारा, शासकीय नवीन पूर्व माध्यमिक शाला आदित्य नगर यादव छात्रावास पचरी पारा और शासकीय प्राथमिक शाला कसारीडीह में टीका लगाया गया । वहीं शहर के बीपीएल कार्ड धारियों को शासकीय प्राथमिक शाला गया नगर, महर्षि दयानंद विद्यालय पानी टंकी के नीचे शंकर नगर, शासकीय नवीन पूर्व माध्यमिक शाला आदित्य नगर, सिंधी धर्मशाला स्टेशन रोड,.सरदार वल्लभ भाई पटेल प्राथमिक शाला शनिचरी बाजार, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पोटिया माता तालाब के सामने, टीकाकरण केंद्र में टीका लगाया गया । इसके अलावा शहर के एपीएल कार्ड धारी हितग्राहियों को तुलाराम आर्य कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और शासकीय नवीन प्राथमिक शाला पदमनाभपुर में टीका लगाया गया।
- कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए एकजुट हुए, लगाया वैक्सीन
- शुभ टीका त्यौहार पर 150 लोगों ने लगाया टीका ,युवाओं में रहा उत्साह
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कोरोना टीकाकरण के लिए एक बानगी उस वक्त देखने को मिली, जब छुरिया विकासखंड के ग्राम लाटमेटा (नवाटोला) के ग्रामवासियों ने एकजुट होकर जागरूकता दिखाई और संपूर्ण गांव को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित करने के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण करने का निर्णय लिया। जिसका सुखद परिणाम यह रहा कि ग्राम लाटमेटा (नवाटोला) के ग्रामवासियों की जागरूकता एवं प्रेरक पहल पर शुभ टीका त्यौहार मनाते हुए संपूर्ण गांव में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्तियों का कोरोना के विरूद्ध टीकाकरण का आयोजन किया गया। गांव के जागरूक जनप्रतिनिधियों एवं लोगों ने घर-घर जाकर सर्वे किया और संपूर्ण गांव में अंत्योदय कार्ड, बीपीएल एवं एपीएल कार्डधारियों को 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के ग्रामवासियों का सर्वे किया गया। जिसमें 171 टीकाकरण योग्य लोगों को पात्र पाया गया। शुभ टीकाकरण त्यौहार में ग्राम लाटमेटा (नवाटोला) में 150 लोगों का टीकाकरण किया गया, जिसमें 23 अंत्योदय, 113 बीपीएल एवं 14 एपीएल कार्डधारियों का टीकाकरण किया गया। इसके पहले 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 163 लोगों को टीका लग चुका है। इस ग्राम की कुल जनसंख्या 575 है।
ग्राम में सर्वे करने के पश्चात ग्रामवासियों ने जनपद सीईओ श्री प्रतीक प्रधान, तहसीलदार श्री शिव कंवर, नोडल अधिकारी श्रीमती केश्वरी देवांगन से संपर्क किया और उन्हें ग्राम लाटमेटा (नवाटोला) में विशेष टीकाकरण शिविर लगाने का अनुरोध किया। जिसे सहर्ष स्वीकार करते हुए यहां टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुमर्दा के स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्री गिरवर पटेल, श्रीमती लता देवांगन द्वारा टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के लिए युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। कुमारी समृद्धि यादव ने टीकाकरण के बाद कहा कि मैं खो-खो की राष्ट्रीय खिलाड़ी हूं। खेल के सिलसिले में मुझे हमेशा अन्य प्रदेशों में जाना पड़ता है। टीका लगने के पश्चात मैं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हूं। कुमारी ऐश्वर्या यादव ने बताया कि डोंगरगांव कॉलेज में एमए के विद्यार्थी है और अब टीकाकरण के बाद निर्भीक होकर परीक्षा की तैयारी करेंगे। खिलाड़ी कुमारी प्रीति पटेल ने अपने मन की बात साझा करते हुए कहा कि मैं खो-खो की इंडिया टीम कैम्प में शामिल होते रहती हूं। आज टीकाकरण के बाद मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है और मैं अपने खेल को निखारने का प्रयास करूंगी। श्री हसदेव साहू ने कहा कि मैं रोजगार गारंटी कार्य में मेट के रूप में कार्यकर्ता हूं और मुझे लोगों के बीच जाकर कार्य करना पड़ता है। टीकाकरण के पश्चात मैं निर्भीक होकर कार्य करूंगा।
इस अवसर पर सरपंच भगवानी राम भंडारी, सचिव भूषण भरत, शिक्षक राम पटेल, यामिनी साहू, रोजगार सहायक मुकेश साहू, इंजीनियर हेमलता बघमरिया, चंद्रशेखर धु्रव, श्रीमती दामिनी साहू, श्रीमती रूखमनी साहू उपस्थित थे। गांव में सर्वे कार्य मेट चंदन यादव, असदेव साहू, ऐश्वर्या यादव, संतोषी निषाद, मितानिन कौशिल्या, लक्ष्मी निषाद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मधुरानी शुक्ला, श्रीमती द्रौपती ठाकुर, पंच कामता साहू, मोहन गोर्रा, समीर शुक्ला, श्रीमती सीमा शुक्ला, नरेश शुक्ला, श्री विष्णु राम कुलदीप, सुकांत राम यादव, ओमकार चंद्रवंशी, टीकम गोर्रा, चन्द्रभान गोर्रा, छगन राम मेरिया, शुभम शुक्ला, विक्रांत शुक्ला, मुकेश गंधर्व, यशवंत साहू, दाऊ निर्मलकर द्वारा सर्वे का कार्य किया गया।
नई दिल्ली / शौर्यपथ /वॉशिंगटन अमेरिका में रविवार को एक और मास शूटिंग की घटना हुई है, जिसमें कुल सात लोगों की मौत हुई है. यूएस पुलिस ने बताया कि कोलोराडो राज्य में रविवार की तड़के सुबह एक हमलावर ने एक बर्थडे पार्टी में छह लोगों पर गोली चला दी और इनको मारने के बाद खुद को भी गोली मार दी. कोलोराडो स्प्रिंग्स पुलिस को एक इमरजेंसी कॉल मिली थी, जिसके बाद उन्हें छह शव मिले, वहीं एक व्यक्ति घायल मिला, हालांकि, बाद में उसकी मौत हो गई.
शुरुआती जांच में पता चला है कि कुछ परिवार एक ट्रेलर में बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करने के लिए इकट्ठा हुए थे. पुलिस ने एक बयान में बताया, 'संदिग्ध एक महिला पीड़ित के घर आया और लोगों को शूट करना शुरू कर दिया और फिर उसने खुद को गोली मार ली.' पुलिस ने कहा कि वो अभी भी हत्या का मोटिव पता करने की कोशिश कर रही है.
पुलिस ने बताया कि हालांकि, हमले में कोई बच्चा घायल नहीं हुआ है और उनका खयाल रखा गया है. मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है.
कोलोराडो स्प्रिंग्स के मेयर जॉन सदर्स ने कहा कि इस 'हिंसा की मूर्खतापूर्ण' घटना से पूरा समुदाय शोक में है. उन्होंने मृतकों, उनके परिवारों और फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स लिए लोगों से प्रार्थनाएं करने की अपील की.
लोकल मीडिया ने बताया कि कोलोराडो स्प्रिंग्स में अक्टूबर, 2015 में मास शूटिंग की यह तीसरी घटना है. 2015 में हैलोवीन पर एक साथ कई लोगों की हत्या की गई थी, फिर उसी साल एक प्लान्ड पैरेंटहुड क्लीनिक पर हमला किया गया था. पिछले कुछ महीनों में यूएस में मास शूटिंग की कई घटनाएं हुई हैं, जिसमें इंडियानापोलिस की फेडएक्स फैसिलिटी, कैलिफोर्निया के ऑफिस बिल्डिंग, बोल्डर के एक ग्रोसरी स्टोरी और अटलांटा के कई स्पा में गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं.
गन वॉयलेंस आर्काइव के मुताबिक, अकेले पिछले साल ही 43,000 लोगों की गन से जुड़े मामलों में मौत हुई है, इसमें खुदकुशी के आंकड़े भी शामिल हैं.
नई दिल्ली / शौर्यपथ / हाल ही में सम्पन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी में "चीजों को दुरुस्त" करने का आह्वान किया है. कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के संबोधन में सोनिया गांधी ने कहा, "हमें इन गंभीर झटकों का संज्ञान लेने की जरूरत है. यह कहना कम होगा कि हम बहुत निराशा हैं. मेरा इरादा है कि इन झटकों के कारण रहे हर पहलू पर गौर करने के लिए एक छोटे का समूह का गठन करूं और उससे बहुत जल्द रिपोर्ट ली जाए."
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हाल के चुनावों में कांग्रेस की नाकामी की समीक्षा के लिए एक समिति बनाने की बात कही. उन्होंने असम और केरल की हार तथा पश्चिम बंगाल में ज़ीरो सीट को अत्यंत निराशाजनक बताया.
उन्होंने कहा कि कोरोना नियंत्रण को लेकर मोदी सरकार नाक़ाम रही है. उन्होंने सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग दोहराई है. कोरोना को अप्रत्याशित स्वास्थ्य संकट बताते सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से इससे निपटने में हरसंभव सहयोग की अपील की.
समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा, ‘‘हमें इसे समझना होगा कि हम केरल और असम में मौजूदा सरकारों को हटाने में विफल क्यों रहे तथा बंगाल में हमारा खाता तक क्यों नहीं खुला? इन सवालों के कुछ असहज करने वाले सबक जरूर होंगे, लेकिन अगर हम वास्तविकता का सामना नहीं करते, अगर हम तथ्यों को सही ढंग से नहीं देखते तो हम सही सबक नहीं लेंगे.''
उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘‘ये चुनाव नतीजें स्पष्ट तौर पर बताते हैं कि हमें अपनी चीजों को दुरुस्त करना होगा.''
सोनिया ने कहा, ‘‘जब हम गत 22 जनवरी को मिले थे तो हमने फैसला किया था कि कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव जून के मध्य तक पूरा हो जाएगा. चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने चुनाव कार्यक्रम तय किया है. वेणुगोपाल कोविड 19 और चुनाव नतीजों पर चर्चा के बाद इसे पढ़ेंगे.'
गौरतलब है कि असम और केरल में सत्ता में वापसी का प्रयास कर रही कांग्रेस को हार झेलनी पड़ी. वहीं, पश्चिम बंगाल में उसका खाता भी नहीं खुल सका. पुडुचेरी में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा, जहां कुछ महीने पहले तक वह सत्ता में थी. तमिलनाडु में उसके लिए राहत की बात रही कि द्रमुक की अगुवाई वाले उसके गठबंधन को जीत मिली.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
