August 20, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1122)

    जगदलपुर / शौर्यपथ / हरेली त्यौहार के अवसर पर बस्तर रेंज पुलिस द्वारा वृक्षारोपण अभियाान ‘‘पोदला उरस्कना-2022’’ का शुभारम्भ गुरुवार 28 जुलाई को शासकीय महाविद्यालय छात्रावास परिसर, धरमपुरा जगदलपुर में वृक्षारोपण के साथ किया गया।
     बस्तर संभाग के समस्त सातों जिलों में क्रम से जिला कांकेर, कोण्डागांव, नारायणपुर, बस्तर, दन्तेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा में दिनांक 28 जुलाई से 09 अगस्त तक सम्पन्न किया जायेगा। वृक्षारोपण त्यौहार के प्रथम दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में समस्त पर्यावरण प्रेमी एवं नागरिकों द्वारा उत्साह से भाग लिया गया।
      पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, श्री सुन्दरराज पी. द्वारा वृक्षारोपण अभियान पोदला उस्कना के शुभारम्भ के अवसर पर बताया गया कि बुनियादी पुलिसिंग के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण तथा पुलिस एवं समाज के बीच के संबंध मजबूत एवं मधुर बनाने के उद्देश्य से ‘पोदला उरस्कना’ वृक्षारोपण अभियान बस्तर रेंज के समस्त जिलों में आयोजित किया जा रहा है।
     उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में आयोजित की गई ‘पोदला उरस्कना-2021’ वृक्षारोपण अभियान के दौरान बस्तर संभाग अंतर्गत समस्त जिलों में पुलिस एवं सुरक्षा बल के सदस्यों द्वारा जन भागीदारी से कुल 11,970 वृक्ष लगाये गये थे।
     पोदला उरस्कना  वृक्षारोपण अभियान के दौरान पुलिस एवं केन्द्रीय अर्द्ध सैनिक बल के सुरक्षा बलों के सदस्यों द्वारा वन विभागध्उद्यानिकी विभागध्नागरीय प्रशासनध्ग्राम पंचायतध्सामाजिक संगठनों एवं जन प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करते हुये क्षेत्र की जनता की भागीदारी से समस्त शासकीय कार्यालय,आवासीय परिसर, पुलिस थाना, चैकी, रक्षित केन्द्र एवं सुरक्षा कैम्पों में उपयुक्त स्थल भूमि के साथ-साथ विद्यालय, महाविद्यालय, शासकीय कार्यालयीन संस्थानों के परिसर, सार्वजनिक स्थानों मे उपलब्ध निर्विवादित स्थलों में भी किया जायेगा।
     पोदला उरस्कना  वृक्षारोपण अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी पद्श्री श्री धर्मपाल सैनी, नगर निगम महापौर श्रीमती सफीरा साहू, सभापति श्रीमती कविता साहू, पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी., कलेक्टर जिला बस्तर श्री चंदन कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोहित व्यास, आयुक्त नगर निगम जगदलपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगदलपुर, वरिष्ठ पार्षदगण, गणमान्य नागरिक, समाजिक प्रतिनिधि एवं इन्द्रावती बचाओ अभियान के पदाधिकारीगण एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / बस्तर ज़िले के विकासखण्ड बकावंड के ग्राम सानदेवड़ा के गोठान में हरेली तिहार मनाया गया और गौमुत्र ख़रीदी की शुरुआत की गई। ज़िले के दस गोठान में गोमूत्र ख़रीदी प्रारंभ किया गया है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने कहा कि गौमूत्र ग्रामीणों की आर्थिक समृद्धि का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने में इस योजना की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गोबर के साथ ही अब गौमूत्र की खरीदी भी की जा रही है। गौमूत्र से जीवामृत जैसी जैविक कीटनाशक के साथ ही विभिन्न प्रकार की औषधियों का निर्माण किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को सीधे रोजगार प्राप्त होगा। उन्होंने ग्रामीणों को गोबर के साथ ही गौमूत्र को भी गोठान में बेचने की अपील की। गोठान से गोबर वर्मी कम्पोस्ट और गौमूत्र कीटनाशक के रूप वापस ग्रामीणों को मिलेगा। ग्रामीण शासन की योजनाओं से जुड़कर लाभ लें। वनांचल क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग खेती में कर मृदा का स्वास्थ्य में सुधार करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गोठान का निर्माण पशुधन की सुरक्षा के लिए किया गया था, बाद में इसमें गोबर ख़रीदी प्रारम्भ किया गया और अब गौमूत्र की ख़रीदी प्रारम्भ की गई है। गोठान को रुरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित कर ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गोठान में गोबर ख़रीदी कर महिला समूह वर्मी कम्पोस्ट बनाकर बेच रही है और आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है। कलेक्टर ने कार्यक्रम में सभी को हरेली तिहार और पाटजात्रा की शुभकामनाएँ दी और पहली बार गेड़ी चढ़ाने के आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुखदेई बघेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोहित व्यास और जिला पंचायत सदस्य श्री कश्यप ने सम्बोधित किया।
    गोठान में गौमूत्र ख़रीदी के प्रारम्भ के अवसर पर चार हितग्राहियों से 22 लीटर गौमूत्र ख़रीदा गया। साथ ही गौमूत्र की गुणवत्ता का  पशुधन विभाग के द्वारा परीक्षण भी किया गया। कार्यक्रम में महिला समूह ने अतिथियों को पारंपरिक छत्र से सम्मानित किए और अतिथियों ने परिसर में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच, एसडीएम बस्तर, सीईओ जनपद, तहसीलदार बकावंड सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

    दंतेवाड़ा / शौर्यपथ / दंतेवाड़ा  जिले में आज नक्सली शहीद सप्ताह के पहले दिन 18 लाख के ईनामी माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण।  दो आत्मसमर्पित माओवादी पर 05-05 एवं एक पर 08 लाख रूपये का ईनाम घोषित है। तीनों आत्मसमर्पित माओवादी पुलिस पर घात लगाकर हमला जैसी बड़ी घटनाओं में शामिल थे। दो आत्मसमर्पित माओवादी बटालियन टीम के सदस्य थे एवं एक माओवादी कंपनी नम्बर-02 का सदस्य था। आत्मसमर्पित ईनामी माओवादी विगत 10-11 वर्षों से नक्सल संगठन में सक्रिय रहे हैं।
    आत्मसमर्पित माओवादी रमेश हेमला पर (05 लाख), संतु हेमला (05 लाख) एवं रितेश हेमला पर (08 लाख रू0) नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन की “पुनर्वास नीति" के प्रचार-प्रसार तथा दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “लोन वर्राटू अभियान" (घर वापस आईये) से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले नक्सली हिंसा से तंग आकर नक्सलियों के द्वारा मनाये जाने वाले शहीद सप्ताह (प्रतिवर्ष 28 जुलाई से 03 अगस्त तक) के पहले दिन प्रतिबंधित नक्सल संगठन के नक्सली क्रमशः (1) रमेश हेमला पिता लक्खू हेमला उम्र लगभग 24 वर्ष जाति मुरिया, (2) संतु हेमला पिता स्व0 सुक्कू हेमला उम्र लगभग 28 वर्ष जाति मुरिया एवं (3) रितेश हेमला पिता सन्नू हेमला उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया ने आज दिनांक 28.07.2022 को जिला पुलिस दन्तेवाड़ा के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में जुडने का निर्णय लिया।
     लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 136 ईनामी माओवादी सहित कुल 549 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

    कोण्डागांव / शौर्यपथ / जिले में जन जागरूकता एवं लोगों की सहायता हेतु जिला प्रशासन द्वारा युनिसेफ की सहायता से युवोदय कोंडानार चैम्प अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत् युवोदय के वालेंटियर घर-घर जाकर लोगों की सहायता के साथ लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत् जिले का अतिसंवेदनशील क्षेत्र माने जाने वाले ग्राम पंचायत कड़ेनार के मंदोड़ा की एकलव्य आवासीय विद्यालय छेरीबेड़ा में अध्ययनरत पार्वती मण्डावी पिता स्व. रैयसिंह मण्डावी को जाति एवं निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ने पर वह शासकीय कार्यों से अवगत न होने एवं भाई के शिक्षित न होने के कारण स्वयं को असमर्थ थी। ऐसे में उन्हें कड़ेनार के युवोदय स्वयं सेवी प्रकाश बागड़े से मिलकर मद्द हेतु कहा गया।
    जिसके पश्चात स्वयं सेवक द्वारा स्वयं के खर्च पर मिसल, अधिकार अभिलेख तथा वंशावली निकलवाकर उसे पटवारी के माध्यम से आवेदन पत्र एवं फार्म भरवाकर जरूरी दस्तावेजों के साथ लोक सेवा केन्द्र कोण्डागांव में जमा किया गया। प्रमाण पत्र बनने पर सरपंच शंकर वट्टी के साथ कोंडानार युवोदय चैम्प के स्वयंसेवी रजबती बघेल, मनीषा बघेल एवं प्रकाश बागड़े के साथ बालिका के घर पहुंच उसे मां, बहन एवं भाई के समक्ष जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिस पर पार्वती का घर पर सभी दस्तावेज मिलने पर उसकी खुशी का ठीकाना न था उसने जिला प्रशासन, सरपंच एवं युवोदय कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिन प्रमाण पत्रों के कारण उसकी पढ़ाई में बाधा आ रही थी उसके घर पर मिल जाने की उसे आशा भी नहीं थी। वह इसके लिए प्रशासन की शुक्रगुजार है।

    शामपुर, बड़ेडोंगर के बाजारों एवं कोण्डागांव बस स्टैण्ड एवं चौपाटी में की गई जांच
    03 दिन में 155 सैम्पलों की जांच में 13 अवमानक, 03 मिथ्या छाप एवं 02 असुरक्षित पाये गये

    कोंडागांव / शौर्यपथ / वर्षा ऋतु में लगातार वर्षा एवं नमी के कारण उत्पन्न होने वाली डायरिया एवं हैजा जैसी बीमारियों को मद्देनजर रखते हुए कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर आमजनों को स्वस्थ एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलित प्रयोगशाला के माध्यम से आकस्मिक निरीक्षण कर जांच की जा रही है। जिसके तहत् विगत 03 दिनों में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा शामपुर एवं बड़ेडोंगर के साप्ताहिक बाजारों, कोण्डागांव चौपाटी स्थल एवं बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें विभाग द्वारा 155 खाद्य नमूनों को एकत्रित कर चलित प्रयोगशाला में तुरंत उसकी जांच की गई। जिसमें 137 सैम्पलों को मानक, 13 को अवमानक, 03 नमूनों को मिथ्याछाप एवं 02 नमूने असुरक्षित पाये गये। जिसपर कार्यवाही करते हुए उन्हें तुरंत नष्ट कर दिया गया। इसी तरह चौक-चौराहों पर लगने वाले ठेलों, चाट एवं गुपचुप दुकानों से भी नमूने लेकर जांच की गई जिसमें सभी नमूने सहीं पाये गये।

    बैलगांव एवं आलोर के स्कूलों में मध्यान्ह भोजन की हुई जांच
        इस दौरान चलित प्रयोगशाला द्वारा बड़ेडोंगर के निकट माध्यमिक शाला बैलगांव एवं प्राथमिक शाला आलोर में पहुंच बच्चों को परोसे जाने वाले मध्यान्ह भोजन की भी जांच कर खाद्य सुरक्षा अधिकारी डोमेन्द्र धु्रव द्वारा भोजन का स्वाद भी लिया गया। जहां भोजन उपर्युक्त पाया गया। वहीं बड़ेडोंगर के एक किराना दुकान की जांच में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्रियां प्राप्त हुई। जिसे तत्काल अधिकारियों द्वारा नष्ट कराकर दुकानदार को नोटिस जारी करते हुए उसे कड़ी फटकार भी अधिकारियों द्वारा लगाई गई।

    बस स्टैण्ड के 03 मिठाई दुकानों को नोटिस जारी
        जांच में कोण्डागांव बस स्टैण्ड के मिठाई दुकानों की जांच में मिष्ठान निर्माण की तिथि अंकित नहीं होने पर अधिकारियों द्वारा 03 संचालकों को तलब कर नोटिस जारी किया गया तथा सभी से 03 दिवस के भीतर जवाब मांगा गया है साथ ही सभी ठेलों, गुपचुप दुकानों, रेस्टॉरेंटों एवं होटलों के संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाये रखने तथा मानक खाद्य सामग्रियों के उपयोग के भी निर्देश दिये गये। ज्ञात हो कि खाद्य औषधि विभाग द्वारा समय-समय पर चलित प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य सामग्रियों की जांच की जाती है साथ ही जन जागरूकता हेतु विभाग द्वारा खाद्य सामग्री के विक्रताओं से गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री के उपयोग की अपील भी की गई है।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / बस्तर जिले के नए कलेक्टर श्री चंदन कुमार द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए ग्रामीण सचिवालय की अवधारणाओं को धरातल में उतारने का प्रतिफल मिलने लगा है। 18 जुलाई से 22 जुलाई के बीच आयोजित ग्रामीण सचिवालय में 1770 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1096 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। इनमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 314, राजस्व विभाग द्वारा 524, कृषि विभाग द्वारा 43, सहकारिता विभाग द्वारा 2 लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 19, विद्युत विभाग द्वारा 4, वन विभाग द्वारा 10, खाद्य विभाग द्वारा 93, शिक्षा विभाग द्वारा 11, समाज कल्याण विभाग द्वारा 67 और अन्य विभागों द्वारा 9 आवेदनों का निराकरण किया गया।
    आज जिले के सात ब्लाॅकों के 74 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सचिवालय का आयोजन किया गया, जिनमें 435 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 271 आवेदनों का निराकरण मौके पर किया गया।
    कोहकापाल के आंगनबाड़ी केन्द्र में बनेगा रसोईघर
    कोहकापाल में आज आयोजित ग्रामीण सचिवालय में 10 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें आंगनबाड़ी केन्द्र में रसोईघर बनाने का आवेदन भी शामिल था। ग्राम पंचायत द्वारा रसोईघर निर्माण के लिए पंद्रहवें वित्त से राशि उपलब्ध कराया जाएगा। यहां बर्तन की व्यवस्था के लिए विभाग से राशि मांगी गई। इसके साथ ही यहां आठ आवेदन स्कूली बच्चों के आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के लिए प्राप्त हुए, जिनका तत्काल निराकरण पटवारी एवं पंचायत सचिव के माध्यम से किया गया।
     

    जगदलपुर / शौर्यपथ / कमिश्नर श्री श्याम धावड़े ने कहा कि समाज की सहमति के आधार पर देवगुडी-घोटूल के मूलस्वरूप में ही जीर्णोद्धार किया जाएगा। उन्होंने देवगुड़ी के सेवक बैगा, माँझी, चालकी, गुनिया, सिरहा, पुजारी, आटपहरिया, बाजा मुहरिया को राजीव गांधी भूमिहीन कृषक मजदूर न्याय योजना का लाभ देने के लिए पात्र हितग्राहियों का पंजीयन करवाने में समाज प्रमुख प्रशासन को सहयोग करने की अपील भी की। कमिश्नर श्री धावड़े आज नारायणपुर के जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अनुसूचित जनजाति समाज प्रमुखों के साथ आयोजित बैठक में कहा कि घोटूल-देवगुड़ी स्थल का राजस्व, वन रिकार्ड में दर्ज कर देवस्थल को संरक्षित किया जाए। समाज प्रमुखों को जिले में किए जा रहे देवगुड़ी-घोटूल के जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन करवाने के लिए आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए।
           इस दौरान नारायणपुर जिले के  सर्व आदिवासी समाज, गोंड, अबुझमाड़िया, हल्बा समाज अठारहगढ़िया, हल्बा समाज बत्तीसगढ़िया, हल्बा समाज छत्तीसगढ़ियाँ के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित थे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री देवेश ध्रुव, डिप्टी कमिश्नर श्रीमती माधुरी सोम संयुक्त कलेक्टर श्री प्रदीप वैद्य सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    कमिश्नर ने समाज प्रमुखों से गाँव स्तर पर जिन बच्चों का सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ हो उनकी जानकारी प्रशासन को प्रदान करने को कहा। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को शिविर लगाकर प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। समाज प्रमुखों ने कुछ अन्य जाति के लोगों द्वारा सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र बनाए जाने की जानकारी दिए जाने पर कमिश्नर ने जाँच करने के निर्देश दिए।

    कमिश्नर ने नारायणपुर जिले में वन अधिकार मान्यता पत्र और वन अधिकार पुस्तिका का वितरण के सम्बंध में जानकारी ली। कमिश्नर ने सीएफआर के संबंध समाज प्रमुखों को प्रशिक्षित किए जाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री रघुवंशी ने कहा कि जिले में मसाहती सर्वे कार्य में समाज प्रमुखों का सहयोग जरूरी है। समाज प्रमुखों ने मसाहती सर्वे कार्य में गाँव के पटेल, गायता, ग्रामीणों को साथ लेकर करवाने की माँग की। कमिश्नर ने कहा कि एफआरए क्षेत्र में पट्टा धारक को भूमि सुधार सहित अन्य आजीविका उपार्जन के कार्य स्वीकृत करवाएँ। सीएफआरआर क्षेत्र में जंगल की बचाव और वन औषधी को संरक्षित के लिए ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है साथ ही ग्रामीणों को आजीविका संवर्धन के काम किया जाए।

    कमिश्नर ने समाज प्रमुखों से जिले में कोविड टीकाकरण कार्य में आवश्यक सहयोग करने के साथ-साथ मौसमी बीमारियों और सर्पदंश के मामलों में त्वरित नजदीकी अस्पताल में इलाज करवाने को कहा। कमिश्नर ने जिले में खाद-बीज उपलब्धता और वितरण, राशन कार्ड की स्थिति, निराश्रित पेंशन के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कोविड के बढ़ते मामलों को देखकर सभी आवश्यक सावधानियां बरतने के साथ ही टीकाकरण के कार्य में सहयोग करने की अपील भी की। कमिश्नर ने सामाजिक भवन की प्रगति का भी संज्ञान लेकर निर्माण जल्द पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। ओरछा क्षेत्र में कर्तव्य स्थल पर अधिकारियों - कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य करने कहा।

    उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने आज शिक्षा एवं आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेकर आश्रम-छात्रावासों को रंग रोगन कर सुन्दरता बनाने और  बच्चो को शिक्षा के साथ खेल-खेल में पढ़ाई कराने के लिए उपस्थित अधीक्षकों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आश्रम-छात्रावासों में रहकर पढ़ने वालें विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ सामान्य ज्ञान का भी अध्ययन करायें। उन्होंने छात्रावासों में बच्चो के लिए निर्धारित समय अनुसार गतिविधियां भी कराने निर्देशित किये। उन्होंन समीक्षा करते हुए कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर दिव्यांगता का चिन्हांकित कर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में उनका यूडीआईडी कार्ड तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिये। आश्रम छात्रावास में रहने वाले बच्चो को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देकर पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जावे, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता लाई जा सके। उन्होंने कहा कि बच्चो के भविष्य को बनाने वाले शिक्षक ही होते हैं, आश्रम छात्रावासों में बच्चो के साथ माता-पिता के समान व्यवहार करें, जिससे बच्चो में शिक्षा के प्रति रूचि बढ़ेगा। कलेक्टर ने जिले में संचालित सभी विद्यालय आश्रमां का समीक्षा करते हुए बच्चो की पढ़ाई संबंधी जानकारी अधिकारियों से लिया और उन्हें शतप्रतिशत परिणाम लाने तथा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बच्चो का पढ़ाई में विशेष ध्यान देने के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में संचालित आश्रम-छात्रावास में एक शिक्षक का ड्यूटी लगाई जाये, जो बच्चो को अध्यापन के साथ प्रोत्साहित भी करे, शिक्षा में गुणवत्ता के साथ प्रतिस्पर्धा की भावना लाई जा सके। उनके द्वारा मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के तहत आवासीय विद्यालय में कोचिंग क्लास के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने, वनाधिकार पट्टा, स्वस्थ्य तन-स्वस्थ्य मन, अंर्तजातीय विवाह, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, निःशुल्क बीएससी नर्सिंग, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का समीक्षा किया गया।
                    बैठक में अपर कलेक्टर एसपी वैद्य, जिला पंचायत के सीईओ सुमीत अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएल उईके, आदिवासी विकास विभाग के उपायुक्त माखनसिंह ध्रुव, सहायक आयुक्त श्रीकांत कसेर, जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन, प्राचार्य, क्षेत्र एवं मण्डल संयोजक सहित छात्रावास अधीक्षक उपस्थित थे।

     जगदलपुर / शौर्यपथ / बस्तर कमिश्नर श्री श्याम धावड़े ने आज कोण्डागांव जिले के फरसगांव तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण कर नामांतरण-बंटवारा, सीमांकन प्रकरणों के निराकरण की जानकारी ली और राजस्व प्रकरणों को ई-कोर्ट में दर्ज कर नियत समयावधि में निराकृत किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखागार में अभिलेखों को व्यवस्थित ढंग से संधारित करने के निर्देश दिए। कमिश्नर बस्तर श्री धावड़े ने भुईंया शाखा में ऑनलाईन भुईंया रिकार्ड अद्यतन स्थिति का अवलोकन किया। साथ ही कानूनगो शाखा, वासिल-बाकी-नवीस, नायब नाजिर शाखा का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
       कमिश्नर श्री धावड़े ने वनाधिकार पट्टेधारी हितग्राहियों को किसान पुस्तिका वितरण स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान अवगत कराया गया कि कुल 9853 वनाधिकार पट्टेधारी हितग्राहियों में से 4926 हितग्राहियों को किसान पुस्तिका प्रदाय किया गया है। इसे उन्होंने गंभीर लापरवाही निरूपित करते हुए उक्त कार्य के लिए कोताही बरतने हेतु सहायक आयुक्त आदिवासी विकास और प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। वहीं आवश्यकता के अनुरूप नवीन किसान पुस्तिका की मांग कर शेष वनाधिकार पट्टेधारी हितग्राहियों तथा अन्य किसानों को किसान पुस्तिका प्रदाय किये जाने के निर्देश दिए।
       कमिश्नर श्री धावड़े ने जाति प्रमाण पत्र प्रदाय के संबंध में पूछा और राज्य शासन द्वारा सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र हेतु जारी सरलीकरण प्रक्रिया के अनुसार जाति प्रमाण पत्र प्रदाय किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने इस दिशा में संबंधित आवेदकों को प्रक्रिया एवं दस्तावेजों के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कमिश्नर ने तहसील कार्यालय भवन में सीपेज की समस्या के लिए भवन के मरम्मत हेतु प्रस्ताव तैयार करने कहा। उन्होंने तहसील कार्यालय में अपनी बेटी नंदिनी की पढ़ाई के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने आयी श्रीमती उमादेवी से रूबरू होकर चर्चा की और संबंधित का आय प्रमाण पत्र प्रदत्त करने के निर्देश तहसीलदार को दिये। कमिश्नर ने इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय का भी निरीक्षण कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण, जाति प्रमाण पत्र प्रदाय सहित खाद-बीज की उपलब्धता, खरीफ फसल क्षेत्राच्छादन स्थिति की प्रगति आदि के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर श्रीमती माधुरी सोम, एसडीएम श्रीमती सीमा ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision