
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
मुख्यमंत्री मितान योजना:राशन कार्ड के लिए अब कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगें,टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल कर घर बैठे बनवाये
दुर्ग । शौर्यपथ । मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत नगर पालिक निगम में वार्ड क्रमांक 05 निवासी श्रीमती मीना यादव को बीपीएल राशन कार्ड घर बैठे मिला।महापौर धीरज बाकलीवाल मितान बनकर खुद राशन कार्ड लेकर हितग्राही के घर पहुंचे। आवेदक श्रीमती मीना यादव ने आज ही राशन कार्ड के लिए टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल कर अपॉइंटमेंट बुक किया था।दो घंटे के भीतर ही हितग्राही को राशन कार्ड उपलब्ध हो गया।योजना के तहत अब 17 तरह के प्रमाण पत्र के लिए टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल किया जा सकता है।इसके बाद मितान घर पहुंचते हैं और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद प्रमाण पत्र घर पहुंचा कर देते हैं। 26 मई 2023 से राशन कार्ड की सेवा भी मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है। इससे आम जनता को पूर्व की भाति राशन कार्ड के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे।महापौर धीरज बाकलीवाल ने शासन द्वारा मितान योजना के तहत दी जा रही सुविधाओं का लाभ लेकर कम समय एवं घर पहुँच सेवा का लाभ लेने की अपील की गई।छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड बनाने के लिए अब दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। सरकार ने घर बैठे लोगों के लिए राशन कार्ड बनवाने की सुविधा शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है।आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राशन कार्ड बनाने की सुविधा भी मितान योजना में शामिल करने का फैसला लिया गया है। 14545 पर डायल करते ही प्रतिनिधि मितान आपके घर पहुंचेगा और फिर जरूरी दस्तावेज लेने के बाद राशन कार्ड घर पर ही मिल जाएगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,पूर्व पार्षद विजेयन्त पटेल आदि मौजूद रहें।विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि राशन कार्ड बनवाने की दूर हुई दुविधा,मितान घर लेकर आएगा अब ये सुविधा को बताते हुए महापौर कहा कि राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान डायल 14545 में करें, अंतिम छोर तक योजना का लाभ पहुचने छग सरकार द्वारा राशन कार्ड को भी मितान योजना में शामिल किए जाने पर मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल का ह्दय से आभार व्यक्त करते हुए राशन कार्ड बनाने की सुविधा भी मितान योजना में शामिल करने का फैसले को स्वागत योग्य बताया है।
*- 51 हजार 362 प्रतिदिन श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया*
*- मनरेगा के कार्यों में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक 72 प्रतिशत रही*
दुर्ग । शौर्यपथ । महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले में श्रमिकों को रोजगार देने की दिशा में कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अवनीश कुमार के निर्देशन में श्रमिकों के हित में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। जिसके तहत आज श्रमिकों को रोजगार देने में दुर्ग जिला प्रदेश में पहले नंबर पर है। जिला पंचायत द्वारा मनरेगा के तहत् स्वीकृत 927 निर्माण कार्य चल रहा है। 51 हजार 362 श्रमिकों को प्रतिदिन रोजगार उपलब्ध कराया गया है। अमृत सरोवर, नवीन तालाब निर्माण, तालाब गहरीकरण, डबरी निर्माण, नरवा बंधान, स्व.सहायता समूह के वर्क शेड निर्माण सहित विभिन्न कार्यों में मनरेगा के तहत श्रमिक कार्य कर रहे हैं। जिले में श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया गया।
गौरतलब है कि धमधा विकासखंड के 319 कार्यों में 16 हजार 511 श्रमिक, दुर्ग विकासखंड के 248 कार्यों में 14 हजार 79 श्रमिक, पाटन विकासखंड के 360 कार्यों में 20 हजार 772 श्रमिक कुल जिले में 51,362 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।
ग्राम पंचायत में मांग के आधार पर कार्य स्वीकृत हैं। श्रमिकों को नवीन मजदूरी दर 221 रूपए की राशि के अनुसार भुगतान किया जा रहा है। मनरेगा के कार्यों में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक 72 प्रतिशत रही है। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक श्रमिक जिले में कार्यरत हैं।
राष्ट्र प्रमुख आदिवासी महिला राष्ट्रपति की बजाय प्रधानमंत्री द्वारा संसद भवन का लोकार्पण अनुचित -: आर. एन. वर्मा
दुर्ग । शौर्यपथ । राष्ट्र प्रमुख आदिवासी महिला राष्ट्रपति एवं राष्ट्र की प्रथम नागरिक द्रौपदी मुर्मू की बजाए संसद भवन का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कराया जा रहा है जो कि पूरी तरह अनुचित है, इससे भाजपा का आदिवासी व महिला विरोधी चेहरा अब बेनकाब हो चुका है उक्त बातें छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) आर. एन. वर्मा ने व्यक्त की है
श्री वर्मा का कहना है कि जब नवीन संसद भवन का भूमि पूजन हुआ तब भी राष्ट्र प्रमुख एवं राष्ट्र का प्रथम नागरिक होने के नाते राष्ट्रपति से भूमि पूजन कराया जाना चाहिए था मगर तब भी इस देश के राष्ट्रपति अनुसूचित जाति समुदाय के श्री रामनाथ कोविंद थे जिन्हें नवीन संसद भवन के भूमि पूजन का हक ना देकर प्रधानमंत्री के द्वारा भूमि पूजन कराया गया तभी से भाजपा का अनुसूचित जाति विरोधी चेहरा सामने आ गया था और अब लोकार्पण कराया जाना है तब भी राष्ट्र प्रमुख राष्ट्रपति के हाथों इसका लोकार्पण नहीं कराया जा रहा है वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति आदिवासी होने के साथ साथ महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हैं जिन्हें राष्ट्रपति बनाते समय भाजपा ने अनुसूचित जनजाति एवं महिला हितैषी होने की बात कह कर खूब अपनी पीठ थपथपाई थी मगर अब उन्हीं आदिवासी महिला राष्ट्रपति को राष्ट्र प्रमुख होने के नाते संसद भवन के लोकार्पण के हक से वंचित किया जा रहा है इससे पता चलता है सिर्फ वोट के लिए सहानुभूति बटोरने भाजपा ऐसा करती मगर उन्हें उनका वास्तविक हक देने की बात आती है तब वह पीछे हट जाती है इससे भाजपा का अनुसूचित जनजाति व महिला विरोधी वास्तविक चेहरा आज पूरे देश के सामने आ गया है जिसे पूरा देश देख रहा है श्री वर्मा का कहना है कि राष्ट्रपति का संवैधानिक दर्जा प्रधानमंत्री से ऊपर है तथा देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद भवन के उद्घाटन का मुख्य अतिथि बनाकर उनके हाथों लोकार्पण कराया जाना चाहिए था संसद भवन का लोकार्पण राष्ट्रपति की बजाय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कराया जा रहा है जो राष्ट्रपति का भी अपमान है दो ऐतिहासिक मौके ऐसे आए जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला समुदाय को महत्व दिया जा सकता था, पहला संसद भवन निर्माण का भूमि पूजन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथो करा कर उन्हें महत्व दिया जा सकता था, दूसरा संसद भवन का उद्घाटन आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से करा कर उन्हें महत्व दिया जाना चाहिए था मगर संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने जा रहे है राष्ट्रपति का पद संवैधानिक दृष्टि से प्रधान मंत्री से बड़ा होता है इसलिए देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद भवन का लोकार्पण राष्ट्रपति के हाथों से ही होना चाहिए जो संवैधानिक दृष्टि से उचित होता।
राजनंदगांव : शौर्यपथ / एक ओर जहाँ छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार मवेशियों के संरक्षण के लिए भिन्न भिन्न योजनाये बना रही है वही मवेशी तस्करों द्वारा क्रूरता पूर्ण तरीके से ४१ मवेशियों को ट्रक के माध्यम से बुचड खाना ले जाने का प्रयास किया जा रहा था जिसकी सुचना मिलते ही राजनंदगांव पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मवेशी तस्करों पर कार्यवाही की गयी और मवेशियों को गौशाला में रखा गया . बताया जा रहा है कि तीनो आरोपी महाराष्ट्र के निवासी है .
मुखबिर से पुलिस को मिली थी सूचना
दरअसल राजनांदगांव पुलिस को देर रात मुखबिर से सूचना मिली की छत्तीसगढ़ के चिचोला की ओर से एक ट्रक में जानवरों की तस्करी की जा रही है. इस सूचना पर छुरिया थाना प्रभारी सी.आर.चन्द्रा द्वारा तत्काल कार्यवाही करते पुलिस टीम लेकर बसंत रजक के फारेस्ट नाका कल्लूबंजारी पहुंचकर नाकाबंदी की गई. नाकाबंदी के दौरान चिचोला की तरफ से आ रहे एक ट्रक संख्या MH 40 CD 9430 को रोका गया तो उसमें 15 गाय, 5 बैल, 15 नग बछड़ा, 6 नग बछिया समेत कुल 41 नग मवेशी पाए गए जिन्हें बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक महाराष्ट्र के बूचड़खाने ले जाया जा रहा था.
महाराष्ट्र के रहने वाले हैं तीनों तस्कर
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके नाम क्रमशः वाहन चालक तिलक बोरकर,अब्दुल सोयेब और संजय पान्से हैं. ये तीनों तस्कर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार कर ट्रक को भी जब्त कर लिया है जिसमें 41 मवेशी की तस्करी की जा रही थी. जप्त की गई सभी गायों को नंदनी गौशाला में रखवाया गया है. पुलिस ने अपील की है कि जो भी गाय के मालिक हैं यहां आकर गायों की पहचान करके अपनी गायों को ले जा सकते हैं.
पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत की कार्यवाही
राजनांदगांव पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की एक ट्रक में मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा है. मुखबिर की सूचना पर तत्काल नाकेबंदी की गई. इस दरमियान चिचोला की ओर से आ रही एक ट्रक को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान ट्रक से 41 मवेशी बरामद किए गए हैं. इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही इनसे ट्रक सहित 13 लाख 76 हजार का समान जप्त किया गया है. तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 11 डीईएफ पशु क्रुरता निवारण अधिनियम 4, 6, 10 कृषक पशु परि. अधिनियम एवं 47-ए, 47-सी, 48, 49, 52 छत्तीसगढ़ पशु परि. अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है. मामले में आगे की जांच की जा रही है.
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम स्वच्छ शहर सुंदर शहर के तहत आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर सड़कों के किनारे अतिक्रमण हटाने का बड़ा अभियान चलाया।आज बाजार विभाग व अतिक्रमण अमला पूरे दिन एक्शन में रहकर पुलगांव चौक से लेकर बालोद जाने वाले मार्ग पर और रायपुर नाका बटालियन के आस पास फुटपाथ में यह अभियान चलाकर दर्जनों लोगों के द्वारा सड़क पर रखा सामान को हटाया गया। कार्रवाही के दौरान बाजार अधिकारी जावेद अली,नोडल अधिकारी अतिक्रमण दुर्गेश गुप्ता, सहायक भवन निरीक्षक विनोद मांझी,सहायक बाजार अधिकारी थानसिंह यादव,शशिकांत यादव,ईश्वर वर्मा व अमला मौजूद रहें।अतिक्रमण हटाओ अभियान का आज दूसरा दिन फु़टपाथों और सड़क के किनारे से अतिक्रमण हटाने को कहा था।निगम के इस अभियान में सड़कों के किनारे और फुटपाथ पर रखे सामान को जुर्माना वसूल किया जा रहा है।निगम के अनुसार अतिक्रमण करने वाले व्यवसायियों से रु 3700 रुपये जुर्माना वसूला गया है।साथ ही कार्रवाही के दौरान अतिक्रमण विरोधी द्वारा ऐसे लोगों को फिर से अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई है। दावा किया गया है कि जिन जगहों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है, उनका समय समय पर इंस्पेक्शन किया जा रहा है।इस दौरान अतिक्रमण विरोधी नोडल अधिकारी अतिक्रमण दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि हटाये गए अतिक्रमण ठेलों और खोमचे अगर फिर से अतिक्रमण कर व्यवसायियों करते पाए जाते है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर समान जब्त किया जावेगा निगम द्वारा पहले तो अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी किया गया। इस क्रम में सर्विस रोड के किनारे अतिक्रमणकारियो द्वारा अवैध ढंग से दुकान लगाने वाले वेंडरों गन्ना रस दुकान, पान सेंटर, कपड़े की दुकान आदि को खदेड़ा गया। पुलगांव चौक से लेकर बालोद मार्ग सर्विस रोड एवं रायपुर नाका बटालियन के आस पास किनारे सड़क तक सामान फैलाकर कारोबार करने वालो के खिलाफ बाजार विभाग व अतिक्रमण विभाग के अमला द्वारा कार्रवाही की गई।
रायपुर / शौर्यपथ / 2024 लोकसभा चुनाव की सरगर्मी अभी से शुरू हो गयी है वैसे तो साल भर बाद लोकसभा चुनाव होने वाले है किन्तु इसके लिए राजनितिक पार्टियों द्वारा अभी से तैयारिया शुरू हो गयी बैठको का दौर शुरू हो गया . इसी बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों का जवाब देते हुए कहा कि अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव में यूपीए को 300 से ज्यादा सीते मिलेंगी . वर्तमान में अभी कांग्रेस के 52 सदस्य लोकसभा में है वही छत्तीसगढ़ राज्य की बात करे तो 11 सीटो में दोसीते कांग्रेस के पास और 9 सीट भाजपा के खाते में है वही अगर छत्तीसगढ़ में वोट प्रतिशत की बात करे तो कांग्रेस पार्टी को 41.50 फीसदी वोट मिले थे. बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी. बीजेपी को 51.44 फीसदी वोट मिले थे.
https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1662029210909818880?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1662029210909818880%7Ctwgr%5Ed7f82a6e00228d982064e671f0681e87c7c8ec4b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fstates%2Fchhattisgarh%2Fcm-bhupesh-baghel-claims-upa-will-win-more-tha-300-seats-in-lok-sabha-election-2024-2417080
नई दिल्ली / नए संसद भवन के उद्घाटन पर सुप्रीम कोर्ट में दर्ज हुई याचिका आज खारिज कर दी गयी . नए संसद भवन के उद्घाटन के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका को शुक्रवार (26 मई) को खारिज कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट ने इस पीआईएल पर सुनवाई से इनकार करते हुए याचिकाकर्ता को फटकार भी लगाई. सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच ने पीआईएल दाखिल करने वाले वकील से कहा कि हम जानते हैं ये याचिका क्यों दाखिल हुई है. ऐसी याचिकाओं को देखना सुप्रीम कोर्ट का काम नहीं है.
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि हम इस मामले में दखल नहीं देना चाहते हैं. आप चाहते हैं तो हाईकोर्ट जा सकते हैं. हालांकि, याचिकाकर्ता वकील ने हाईकोर्ट जाने की जगह अपनी अपील वापस लेने का फैसला किया. आइए जानते हैं कि पीआईएल में दिए गए किन तर्कों को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर सुनवाई से इनकार कर दिया.
आर्टिकल 32 का हवाला
याचिकाकर्ता वकील सीआर जया सुकिन से सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेके महेश्वरी और पीएस नरसिम्हा की पीठ ने पूछा कि इसमें आपकी क्या भूमिका है? जिस पर वकील ने कहा कि राष्ट्रपति सभी सांसदों के मुखिया हैं. वो मेरे भी राष्ट्रपति हैं.
इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम जानते हैं कि आप ऐसी याचिकाएं क्यों दाखिल करते हैं. हम इस याचिका पर आर्टिकल 32 के तहत सुनवाई करने के इच्छुक नहीं हैं.
नई दिल्ली / आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा, ''सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के खिलाफ लाए गए बीजेपी सरकार के असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मांगने के लिए हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर से मुलाकात करेंगे.''
केजरीवाल इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के चीफ शरद पवार, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी सहित कई नेताओं से मिल चुके हैं. इसके बाद सबने एक बात दोहराई है कि हम इसके खिलाफ है. राज्यसभा में हम इसके खिलाफ वोट करेंगे.
केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं. इसी को लेकर केजरीवाल ने शुक्रवार (26 मई) को बताया कि वो तेलंगाना के सीएम केसीआर से मिलेंगे.
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मांगा समय
केजरीवाल ने ध्यादेश के खिलाफ समर्थन के लिए कांग्रेस अघ्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के नेता राहुल गांधी से मिलने के लिए समय मांगा है. दरअसल अध्यादेश जारी किए जाने से महज एक हफ्ते पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस, कानून-व्यवस्था और भूमि को छोड़कर अन्य सभी सेवाओं का नियंत्रण दिल्ली सरकार को सौंप दिया था. कोर्ट ने कहा था कि दिल्ली के अफसरों की पोस्टिंग और तबादले का अधिकार दिल्ली सरकार के पास है.
नई दिल्ली / कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है, उनको विशेष अदालत ने फ्रेश पासपोर्ट बनाने की इजाजत दे दी है. उनको मिली हुई यह एनओसी अगले 3 साल के लिए मान्य रहेगी. दरअसल उनकी संसद सदस्यता जाने के बाद उन्होंने अपना राजनयिक पासपोर्ट सरेंडर कर अपने लिए साधारण पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया था. बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल गांधी को पासपोर्ट के मामले में एनओसी दिए जाने का यह कहते हुए विरोध किया था, नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी जमानत पर चल रहे हैं और इस केस में मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उनको पासपोर्ट बनने के लिए एनओसी नहीं दी जानी चाहिए.
कोर्ट रूम में क्या हुआ?
राहुल गांधी को पासपोर्ट दिए जाने वाले केस की सुनवाई के लिए डॉ सुब्रमण्यम स्वामी और राहुल के वकील कोर्ट रूम में पहुंचे. राहुल के पासपोर्ट पर NOC दिए जाने के मामले में राउज एवेन्यु कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई थी. इस दौरान स्वामी ने अदालत से कहा, किसी सामान्य व्यक्ति को उसका पासपोर्ट अधिकतम 10 साल के लिए मिल सकता है लेकिन यह स्पेशल केस है.
क्या राहुल के पास ब्रिटिश पासपोर्ट है?
सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि 10 साल के लिए पासपोर्ट जारी करने का कोई वैध या प्रभावी कारण नहीं है. उन्होंने कहा, मूल अधिकारों के तरह ही पासपोर्ट रखने का अधिकार भी पूर्ण अधिकार नहीं है. इसके अलावा स्वामी ने कोर्ट को बताया कि 2019 में राहुल गांधी से मंत्रालय ने एक सवाल किया था जिसमें पूछा गया था कि क्या राहुल गांधी के पास ब्रिटिश पासपोर्ट है? लेकिन उन्होंने इसका कोई भी तथ्यात्मक जवाब नहीं दिया था.
नई दिल्ली / भारत में इन दिनों ईडी की जाँच पर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है . विपक्षी पारितियो का आरोप है कि केंद्र सरकार ईडी का इस्तमाल कर विपक्ष को परेशां कर रही है और अपरोक्ष दबाव बना रही है . महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के समय भी कुछ ऐसी ही बात सामने आयी थी कि ईडी के दबाव के कारण एकनाथ शिंदे विधायको के साथ अलग हुए है . छत्तीसगढ़ में नान घोटाले की जांच अभी ठन्डे बस्ते में है जहां पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर आरोप लगा है तो शराब घोटाले की जाँच तेजी से चल रही है . दिल्ली के dy cm मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद मामले ने और टूल पकड लिया है .
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की चर्चा है. सिसोदिया की गिरफ्तारी सीबीआई ने शराब नीति में कथित घोटाले की जांच को लेकर की है. सिसोदिया कोई अकेले नेता नहीं है जिन पर सीबीआई ने शिकंजा कसा है. सीबीआई और ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के निशाने पर विपक्ष के कई बड़े नेता आ चुके हैं. 9 साल में 95 प्रतिशत विपक्षी नेता ईडी और सीबीआई के शिकंजे में हैं. इन नेताओं की लिस्ट कई बड़े विपक्षी नेता -सोनिया गांधी, राहुल गांधी, डीके शिवकुमार, संजय राउत, बड़े नामों के अलावा कई बड़े और दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं.
बीते कुछ समय से विपक्ष का एक बड़ा तबका बार-बार ये दोहराता आया है मोदी सरकार केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्ष को 'काबू' करने के लिए कर रही है. ये इल्जाम कोई नया नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने 2013 में एक टिप्पणी की थी सीबीआई सरकार का तोता है. तब देश में यूपीए की सरकार थी.
इंडियन एक्सप्रेस में छपी 2022 की रिपोर्ट ये बताती है कि 18 सालों में ईडी ने 147 प्रमुख राजनेताओं की जांच की थी, जिनमें से पिछले 9 सालों में 95 प्रतिशत से ज्यादा विपक्षी नेता थे. यानी 2014 के बाद से नेताओं के खिलाफ ईडी के इस्तेमाल में चार गुना बढ़ोतरी हुई है. इस दौरान 121 राजनेता जांच के दायरे में आए जिनमें 115 से ज्यादा विपक्षी नेता हैं.
ईडी की केसबुक में भी विपक्षी राजनेताओं और उनके करीबी रिश्तेदारों की संख्या में तेज वृद्धि देखी गई है. ये सभी विपक्षी नेता 2014 में एनडीए-2 सरकार के सत्ता में आने के बाद से इसकी जांच के दायरे में आए हैं.
दुर्ग / शौर्यपथ / गंजपारा निवासी श्रीमती चंपा बाई यादव (74 वर्ष) के निधन के पश्चात उनके नेत्रदान से दो लोगों को नई रौशनी मिलेगी, श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में भर्ती श्रीमती चंपा बाई यादव के निधन के समाचार मिलते ही आनंद जैन ने चंपा बाई यादव के परिवार से नेत्रदान हेतु आग्रह किया जिस पर चंपा बाई यादव के पुत्र राजू यादव,पौत्र पंकज यादव, बहु लता यादव व पूजा,ज्योति ने नेत्रदान हेतु सहमति दी .
परिवार की सहमति मिलते ही नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य राज आढ़तिया,कुलवंत भाटिया,रितेश जैन,राजेश पारख,मुकेश राठी ,मोहित अग्रवाल श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज पहुंचे एवं नेत्रदान प्रक्रिया में सहयोग किया. श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के डॉ पुष्पेंद्र,डॉ प्रज्ञा ताम्रकार,प्रिया लुकास एवं नेत्र बैंक प्रभारी विवेक कसार ने कॉर्निया कलेक्ट किये .श्री पंकज यादव ने कहा आज उनकी दादी जब तक रही लोगों की मदद की और जाते जाते दो लोगों के जीवन में उजाला कर गई दादी दो आँखों के माध्यम से हमेशा के लिए अमर हो गई.मुकेश राठी ने कहा श्रीमती चंपा बाई यादव के नेत्रदान से समाज में नेत्रदान हेतु जागरूकता बढ़ेगी एवं भविष्य में प्रदेश में नेत्र हीनता की जिंदगी जी रहे व् नेत्रदान की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को आँखों की रौशनी मिलेगी.
नेत्रदान प्रक्रिया के दौरान श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज परिसर में समाज सेवी बंटी शर्मा,शिशु शुक्ला,ऋषि साहू उपस्थित रहे व यादव परिवार को सम्बल दिया .नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य राजेश पारख ने कहा, हमारी संस्था लगातार लोगों को नेत्रदान ,देहदान व रक्तदान हेतु जागरूक कर रही है जिसके सुखद परिणाम आ रहे हैं भविष्य में यदि कोई देहदान व् नेत्रदान पर कोई जानकारी चाहता है तो हमारे सदस्यों से सम्पर्क करे या 9300673279 / 8839324601 नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकता है
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा , बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,सूरज साहू ,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक ने श्रीमती चम्पा यादव को श्रद्धांजलि दी व यादव परिवार को साधुवाद दिया
-कई प्रदेशों सहित दुनिया के कई देशों में गौठान और गोबर खरीदी योजना की तारीफ हो रही
-भाजपा शासनकाल में गौशालाओं में चारा न मिलने सैकड़ों गायों की मौत को प्रदेश की जनता भूली नहीं है
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू ने भाजपा के गौठान चलो अभियान पर प्रहार किया है। राजेंद्र ने कहा कि भूपेश सरकार ने गौठान और गोधन योजना शुरू कर गौपालकों, किसानों का सम्मान किया है। प्रदेश के लाखों लोग गोबर विक्रय कर रहे हैं। उनके खाते में गोबर की कीमत सीधे उनके बैंक अकाउंट में जमा हो रही है। भाजपा नेता गोबर खरीदी में भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाकर लाखों गौपालकों का अपमान कर रहे हैं।
राजेंद्र ने कहा कि भूपेश सरकार की गौठान योजना और गोबर खरीदी योजना की तारीफ विश्व स्तर पर हो रही है। कई राज्यों में इसी तर्ज पर गोबर खरीदी की योजना शुरू हुई है। भाजपा नेता अभी तक गौठानों में भ्रष्टाचार का एक भी सबूत नहीं दे पाए हैं। सच ये है कि भाजपा नेताओं को गौठान योजना की समझ ही नहीं है।
राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल तक भाजपा शासनकाल में आदिवासियों को जर्सी गाय बांटने, किसानों को 3 सौ रुपए बोनस देने सहित तमाम वादे पूरे नहीं हुए। खाड़ी से नहीं बाड़ी से मिलेगा डीजल का दावा भी हवा-हवाई साबित हुआ। डेढ़ दशक में बॉयो डीजल का उत्पादन ही नहीं हुआ। तत्कालीन भाजपा सरकार ने इन योजनाओं पर अरबों रुपए खर्च किये। यह राशि कहां गई, इसका अता पता नहीं है।
इसी तरह भाजपा शासनकाल में गौशालाएं खोलकर अपने चहेते गौशाला संचालकों को करोड़ों रुपए अनुदान दिया गया। गायों को चारा न मिलने से भूख के कारण सैकड़ों गायों की मौत हो गई। प्रदेश की जनता भाजपा शासनकाल में सैकड़ों गौमाताओं की मौत का वाकया अभी भूली नहीं है।
राजेंद्र ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पिछले 9 साल से सत्ता में है। दो करोड़ लोगों को हर साल रोजगार, महंगाई कम करने और किसानों की आय दोगुनी करने जैसे दर्जनों वादे आज तक पूरे नहीं हुए। पीएम नरेंद्र मोदी का चेहरा सामने रखकर भाजपा ने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा के पास आम जनता को उपलब्धियां बताने के लिए कुछ नहीं है। इसीलिये भाजपा नेता अब झूठ और अफवाहों का सहारा लेकर राजनीति कर रहे है।
राजेंद्र ने कहा कि गौठान में गोबर से वर्मी कम्पोस्ट, जैविक खाद, सुपर कम्पोस्ट, गोबर पेंट, गोबर से दीये, गमले बनाकर इनकी बिक्री की जा रही है। लाखों लोगों को रोजगार मिला है। उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है। किसानों की कर्जमाफी, 25 सौ रुपए की दर से धान खरीदी सहित रोजगार देने जैसी कई कल्याणकारी योजनाएं लागू कर भूपेश सरकार ने आम जनता का भरोसा जीता है। इससे बौखलाकर भाजपा नेता अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। भाजपा की बौखलाहट को प्रदेश की जनता समझ चुकी है। यही वजह है कि गांवों में भाजपा को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
